Uttarakhand News - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 10, 2022

Uttarakhand News

Uttarakhand News


उत्तरकाशी पुलिस की देर रात बड़ी कामयाबी, 1 किलो 14 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, SP ने दिया इनाम

Posted: 10 Jan 2022 03:40 AM PST

उत्तरकाशी पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। एक बार फिर से उत्तरकाशी एसपी की टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की और एक तस्कर को सलाखों के पीछे भेजा। बता दें कि मनेरी कोतवाली पुलिस ने एक तस्कर को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। 1 किलो 14 ग्राम अवैध चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार आपको बता दें कि जिले के नए एसपी प्रदीप कुमार राय के निर्देश पर जिलेभर में नशे के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध

थोड़ी देर में हरदा करेंगे पर्दाफाश, इलेक्शन कमीशन से कहा-ये उत्तराखंड सचिवालय में क्या हो रहा है?

Posted: 10 Jan 2022 02:40 AM PST

देहरादून : पूर्व सीएम हरीश रावत आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और बड़ा पर्दाफाश करेंगे। इसका इंतजार सब कर रहे हैं कि आखिर क्या खुलासा हरीश रावत करने वाले हैं। इसकी जानकारी खुद पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। हरीश रावत ने फेसबुक पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि वो इलेक्शन कमीशन के संज्ञान में कुछ लाना चाहते हैं। उन्होंने सवाल किया कि आचार संहिता लगने के बाद उत्तराखंड सचिवालय में क्या हो

छुट्टी के दिन भी खोला दफ्तर, मुख्य शिक्षा अधिकारी और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सस्पेंड

Posted: 10 Jan 2022 01:40 AM PST

हरिद्वार : आचार संहिता के बाद भी छुट्टी के दिन रविवार को दफ्तर खोल कर बैक डेट में अध्यापकों के समायोजन और अशासकीय विद्यालयों में नियुक्ति पत्र तैयार करने के मामले में हरिद्वार जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। वहीं मामाल संज्ञान में आने के बाद जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी विद्याशंकर चतुर्वेदी व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी

उत्तराखंड से बड़ी खबर : इस स्कूल में फूटा कोरोना बम. 55 छात्र-छात्राएं मिले पॉजिटिव

Posted: 10 Jan 2022 12:40 AM PST

उधम सिंह नगर जनपद के सितारगंज में कोरोना बम फूटा । सितारगंज के एक प्राइवेट स्कूल में कोरोना जांच में 55 स्कूली छात्र छत्राएं कोरोना पॉजिटिव निकले । स्वास्थ्य विभाग ने सभी कोरोना पॉजिटिव स्कूली छात्र छात्राओं को घरों पर आईसोलेट किया। इससे स्वास्थ्य विभाग समेत स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। उत्तराखंड में कोरोना पैर पसार रहा है। अब स्कूलों में भी कोरोना का साया पड़ गया है। लगातार

खबर उत्तराखंड लाइव न्यूज

Posted: 09 Jan 2022 11:40 PM PST

  The post खबर उत्तराखंड लाइव न्यूज first appeared on Khabar Uttarakhand News.

उत्तराखंड : शिक्षिका ने चाय के साथ चूहे मारने की दवा को बिस्कुट समझकर खा लिया, मौत

Posted: 09 Jan 2022 10:40 PM PST

चंपावत : चंपावत के शिशु मंदिर में तैनात शिक्षिका की मौत की मौत से हड़कंप मच गया। दरअसल शिक्षिका ने चाय के साथ चूहे मारने की दवा को बिस्कुट समझकर खा लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।उनके परिजन उसे एसटीएच लेकर आए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मिली जानकारी के अनुसार चंपावत जिले के ग्राम अमोड़ी निवासी 18 वर्षीय विमला पुत्री चिंतामणि क्षेत्र

क्या मास्क पहनकर क्रिकेट खेल सकते हैं? पुलिस का जवाब पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

Posted: 09 Jan 2022 03:40 AM PST

कोरोना डरा रहा है। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 1,59,632 लाख कोरोना के मामले सामने आए हैं। अकेले दिल्ली में ही 24 घंटे में 20,181 मामले दर्ज किए गए। बससे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में 41,434 सामने आए हैं। दिल्ली पुलिस लोगों से लगातार कोरोना सुरक्षा से जुड़े उपाय करने के लिए कह रही है। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। दिल्ली में साप्ताहिक लॉकडाउन भी लगाया गया है।

Post Bottom Ad

Pages