Uttarakhand News - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 17, 2022

Uttarakhand News

Uttarakhand News


उत्तराखंड: लेफ्टिनेंट कर्नल और मेजर के घरों में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Posted: 16 Jan 2022 11:40 PM PST

देहरादून: अपराधी पुलिस को खुली चुनौती देते नजर आ रहे हैं। राजधानी देहरादून में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। चोरों ने इस बार रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल और मेजर के घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान पार कर लिया। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं पहला मामला डालनवाला कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, न्यू कैंट रोड हाथीबड़कला में रहने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड)

हरक बोले- जिनके घर शीशे के होते हैं उनको पत्थर नहीं मारना चाहिए, मैं सबको जानता हूं

Posted: 16 Jan 2022 10:40 PM PST

भाजपा ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसके साथ ही मंत्रिमंडल से भी उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। इस पर हरक सिंह रावत की प्रतिक्रिया सामने आई है। हरक सिंह रावत का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए उन्हें ये पता लगा कि उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है। हरक सिंह रावत ने कहा कि मैं सबको जानता हूं, कौन कैसा है। हरक सिंह रावत पार्टी पर जमकर बरसे।

रोते हुए बोले हरक : मेरा मुंह खुलेगा तो विस्फोट होगा, हारेगी भाजपा, मैं अमित शाह से मिलना चाहता था

Posted: 16 Jan 2022 09:41 PM PST

देहरादून। उत्तराखंड में सियासी भूचाल आ गया है। हरक सिंह दिल्ली में कांग्रेसियों से मिले जिसके बाद पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इसके बाद चर्चाएं हैं कि वो कांग्रेस का हाथ थामेंगे वो भी बहू के साथ।  हरक सिंह अभी भी दिल्ली में हैं और खबर है कि वो दिल्ली में कांग्रेस का हाथ थामेंगे। इस बीच कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के आंखों में आंसू वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा

उत्तराखंड में कांग्रेस को लाने के लिए जान लगा दूंगा, नहीं जाऊंगा भाजपा में वापस : हरक

Posted: 16 Jan 2022 09:41 PM PST

देहरादून : उत्तराखंड की राजनीति में हड़कंप मच गया है। राजनीतिक गलियारों में सनसनी फैल गई है. भाजपा को करारा झटका लगा है। भाजपा के एक और मंत्री ने बगावत कर ली है।  बीते कई दिनों से वो दिल्ली में डेरा डाले हैं और खबर है कि वो सोनिया गांधी से मिले। सुबह होती लेकिन इससे पहले भाजपा ने उन्हें पार्टी से 6 साल के निष्कासित कर दिया है। वहीं अब हरक का दर्द कैमरे के सामने झलका है। हरक सिंह रावत ने टीवी

उत्तराखंड: हरक बोले-BJP ने अपमानित किया, फैसले से पहले पूछा तक नहीं

Posted: 16 Jan 2022 09:41 PM PST

देहरादनू: हरक सिंह रावत को भाजपा से बर्खास्त करने के बाद वो मीडिया के सामने आए तो रो पड़े। एक टीवी चैनल को दिए बयान में हरक सिंह रावत ने कहा कि भाजपा ने उनको अपमानित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कहीं दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है। कांग्रेस की सरकार आने वाली है। हरक सिंह रावत ने कहा कि भाजपा ने फैसला लेने से पहले उनसे बात तक नहीं की। हरक ने कहा कि अगर वो कोई पार्टी ज्वाइन करेंगे, तो वो कांग्रेस

उत्तराखंड : गुलदार ने एक और को मार डाला, जंगल से शव बरामद

Posted: 16 Jan 2022 09:41 PM PST

हल्द्वानी: जंगली जानवरों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। नैनीताल जिले में पिछले चार दिनों के भीतर फतेहपुर रेंज के जंगल में तेंदुए ने एक और व्यक्ति की जान ले ली। टंगर निवासी महिला के बाद अब बजूनिया हल्दू निवासी अधेड़ का शव भी जंगल से बरामद हुआ है। वह, रविवार से लापता बताए जा रहे थे। बजूनिया हल्दू निवासी नत्थू लाल रविवार सुबह 11 बजे घर से घास लेने गया था। लेकिन, घर नहीं लौटा। परिजनों ने मुखानी

उत्तराखंड: BJP पर बरसे हरक, बोले-टिकट मांगना गलत नहीं, कांग्रेस के लिए करेंगे काम

Posted: 16 Jan 2022 09:41 PM PST

देहरादून: हरक सिंह रावत को भाजपा ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। हरक सिंह रावत ने पार्टी के फैसले पर पलटवार करते हुए कहा कि उनसे बात किए बगैर यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि टिकट मांगना क्या गलत है? कौन पिता नहीं होगा, जो यह नहीं चाहेगा कि उनके बच्चे आगे बढ़ें? उन्होंने कहा कि अब वो कांग्रेस को जिताने के लिए काम करेंगे। हरक सिंह रावत ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में पिछले पांच

उत्तराखंड : 3200 मीटर की ऊंचाई पर डाले जाएंगे वोट, पहली बार बना पोलिंग बूथ

Posted: 16 Jan 2022 12:40 AM PST

उत्तरकाशी: विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने का जिम्मा चुनाव आयोग का होता है। साथ ही वोटरों को किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो, इसकी व्यवस्था भी चुनाव आयोग को ही करनी होती है। इसके लिए चुनाव आयोग अलग-अलग तरह से पूरे पांच साल तक तैयारी में जुटा रहता है। डाटा जुटाया जाता है। पोलिंग बूथों की स्थितियों को आंकलन किया जाता है। उसके बाद तय होता है कि चुनाव कैसे कराए जाने हैं। इस बार कई चीजें

भाजपा में कइयों के टिकट फाइनल, इन सीटों पर फंसा पेंच, हरक सिंह यहां से लड़ सकते हैं चुनाव!

Posted: 15 Jan 2022 11:40 PM PST

देहरादून : टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा समेत कांग्रेस और अन्य पार्टियों में मंथन जारी है। दिग्गजों की दून से दिल्ली दौड़ भी जारी है। खबर है कि कांग्रेस और भाजपा ने कई नाम फाइनल कर लिए हैं बस उनका ऐलान होना बाकी है लेकिन कई सीटें ऐसी है जिनमे पेंच फंसा हुआ है। उनमे से एक सीट कोटद्वार की भी है जहां से हरक सिंह रावत विधायक हैं। वहीं पौड़ी सीट पर भी संशय बना हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार

हरिद्वार न्यूज : कॉलोनी में STF का छापा, साढ़े 4 करोड़ रुपए की पुरानी करेंसी बरामद, पत्रकार गिरफ्तार!

Posted: 15 Jan 2022 10:40 PM PST

हरिद्वार में एसटीएफ ने बीती रात छापेमारी कर हरिद्वार में तथाकथित पत्रकार रूपेश वालिया सहित 7 लोगों से साढ़े 4 करोड़ रुपए की पुरानी करेंसी बरामद की है। बताया जा रहा है कि इस पूरी वारदात के पीछे तथाकथित पत्रकार रूपेश वालिया मुख्य व्यक्ति है। इससे हरिद्वार के कई पत्रकारों में हड़कंप मचा हुआ है। आपको बता दें कि इस रकम को बदलने के लिए हरिद्वार लाया गया था। विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। इसके मद्देनजर एसटीएफ

उत्तराखंड: झटकों से फिर डोली धरती, बार-बार आ रहा भूकंप

Posted: 15 Jan 2022 09:40 PM PST

चमोली: उत्तराखंड में लगातार आ रहे भूकंप किसी बड़े खतरे की ओर इशारा कर रहे हैं। राज्य में नियमित अंतराल पर लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। आज सुबह तड़के 3.35 बजे चमोली में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.6 मापी गई। भूकंप का केंद्र जोशीमठ से पश्चिम की ओर 23 किलोमीटर और सतह से 5 किलोमीटर गहराई में रहा। हालांकि भूंकप से किसी भी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं

24 घंटे में 2.71 लाख से अधिक मामले, 314 लोगों की मौत

Posted: 15 Jan 2022 08:40 PM PST

देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। देश की राजधानी नई दिल्ली समेत कई राज्यों में हर रोज नए मामले आ रहे हैं और संक्रमण दर में तेजी दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सबसे अधिक 42,462 मामले महाराष्ट्र में फिर कर्नाटक में बीते 24 घंटों में कोरोना के 32,793 नए केस मिले हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 23,989 मरीज सामने आए हैं। 22,645 मामलों के साथ बंगाल चौथे स्थान पर बना

क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों की बढ़ी मुश्किलें, सार्वजनिक करना होगा ये रिकॉर्ड

Posted: 15 Jan 2022 12:40 AM PST

देहरादून : उत्तराखंड में चुनावी माहौल है। पार्टियां प्रत्याशियों के नामों पर मंथन कर रही है। लेकिन इस चुनाव आपराधिक बैकग्राउंड वाले प्रत्याशियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।। जी हां विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे प्रत्याशियों को अपने आपराधिक मामलों की जानकारी साझा करनी होगी। सभी प्रत्याशी चुनाव आयोग को एक फार्म भरकर देंगे, जिसमें उनसे संबंधित आपराधिक रिकॉर्ड का ब्योरा भी होगा। राजनीतिक दलों को

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, वाहन चालक रहें सावधान

Posted: 14 Jan 2022 11:40 PM PST

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम बार बार करवट बदल रहा है। आज देहरादून में भले ही धूप खिली है लेकिन खासा ठंड भी है। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है.इस ठंड से अभी राहत मिलने वाली नहीं है। जी हां मौसम विभाग ने पाला पड़ने और घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है खास तौर परमैदानी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम शुष्क

उत्तराखंड में भी उठने लगे बगावत के सुर, कांग्रेस के दो बड़े नेता थाम सकते हैं भाजपा का हाथ!

Posted: 14 Jan 2022 10:40 PM PST

देहरादून : विधानसभा चुनाव से पहले नेता का पार्टियों से बगावत करना और दूसरी पार्टी का हाथ थामने का ट्रेंड उत्तराखंड में भी देखने को मिल रहा है। यूपी की तरह उत्तराखंड में भी नेता का दल बदलने का सिलसिला जारी है। वहीं इस बीच बड़ी खबर कांग्रेस से हैं. जी हां खबर है कि कांग्रेस के दो बड़े नेता बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। विधानसभा चुनाव से पहले दलबदल फिर चर्चा में है. उत्तर प्रदेश और गोवा में कई

उत्तराखंड : भाजपा विधायकों की त्रिवेंद्र के दर पर दस्तक, क्या टिकट कटने का है डर?

Posted: 14 Jan 2022 09:40 PM PST

देहरादून : बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर कई भाजपा विधायकों ने दस्तक दी। इससे मीडिया में हलचल मच गई। फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। करीबन भाजपा के 9 विधायक पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत हे मिलने पहुंचे थे। इनमे अधिकतर विधायक आजकल खासा चर्चाओं में है जिनमे से एक हैं लैंसडाउन से विधायक दिलीप रावत। मिलने पहुंचे ये विधायक बता दें कि पूर्व सीएम से मिलने

खबर उत्तराखंड लाइव न्यूज

Posted: 14 Jan 2022 09:40 PM PST

The post खबर उत्तराखंड लाइव न्यूज first appeared on Khabar Uttarakhand News.

भारत में कोरोना का महा विस्फोट, 24 घंटे में आए 2,68,833 नए मामले

Posted: 14 Jan 2022 09:40 PM PST

भारत में कोरोना तेजी से फैल रहा है। इसे कोरोना की तीसरी लहर कहा जा रहा है हालांकि इसकी अधिकारिक घोषण नहीं हुए लेकिन ये तेजी से फैल रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना के 268833 मामले सामने आए हैं। ये संख्‍या पिछले दिन के मुकाबले करीब 4631 अधिक है। इसके अलावा बीते 24 घंटों के दौरान 122684 मरीज ठीक भी हुए हैं। मंत्रालय

Alert! उत्तराखंड में बूस्टर डोज़ के नाम पर ठगी शुरु, आपको कॉल आएगा, ठग पूछेगा- सर आपको बूस्टर डोज लगना है, मैं….

Posted: 14 Jan 2022 03:40 AM PST

देहरादून :सोशल मीडिया के जरिए उत्तराखंड पुलिस ने लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है। इस बार अलर्ट बूस्टर डोज़ को लेकर है। बता दें कि अब ठग बूस्टर डोज़ के नाम पर ठगी कर रहे हैं। आपको पहले कॉल आएगा और ठग पूछेगा, क्या आपको दोनों वैक्सीन लग चुकी हैं? आप कहेंगे- हाँ, ठग- सर आपको बूस्टर डोज लगना है, मैं आपका रजिस्ट्रेशन कर रहा हूँ, OTP आएगा, उसे बता दीजिए। अगर आप OTP दे देते है तो आपके साथ बड़ी ठगी हो

उत्तराखंड: मदन कौशिक का बयान, इस दिन तय होंगे प्रत्याशियों के नाम

Posted: 14 Jan 2022 02:40 AM PST

देहरादून: 2022 विधानसभा चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भाजपा सत्ता में वापसी के लिए हर तरह से ताकत झोंक रही है। भाजपा केंद्र और उत्तराखंड सरकार के कामों के दम पर फिर से चुनाव जीतना चाहती है। लेकिन, अब तक उम्मीदवारों के नाम तय नहीं हो पाए हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि टिकटों के बंटवारे को लेकर कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। उन्होंने

उत्तराखंड: बढ़ रहा कोरोना का खतरा, इन कर्मचारियों को नहीं आना पड़ेगा ऑफिस

Posted: 14 Jan 2022 01:40 AM PST

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आलम यह है कि यहां टेस्ट कराने वाला हर 10वां व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया जा रहा है।कोरोना के बढ़े खतरे को देखते हुए शासन भी सख्त कदम उठा रहा है, जहां पहले नाइट कर्फ्यू लगाया गया था। वहीं, अब शासन ने सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर भी आदेश जारी कर दिए हैं। इसके लिए बाकायदा गाइडलाइन भी जारी हो गई है। यह है

उत्तराखंड STF की गाजियाबाद में बड़ी धरपकड़, 10 हज़ार का ईनामी बदमाश तौसीफ गिरफ्तार

Posted: 14 Jan 2022 12:40 AM PST

देहरादून : उत्तराखंड की स्पेशल टास्क फोर्स को एक बार फिर से बड़ी सफलता हाथ लगी है। बता दें कि एसटीएफ ने पड़ोसी राज्य यूपी के गाजियाबाद में धड़पकड़ की और कास्मेटिक सामान से लदे ट्रक को लूटने वाले 10 हजारी इनामी बदमाश को गाजियाबाद के लोनी से गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ 2016 में थाना कोटपुतली राजस्थान में डकैती का मुकदमा दर्ज है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि बदमाश तौसीफ ने 2019 में अपने

उत्तराखंड के लिए जम्मू से दुखद खबर, जवान की मौत, 13 माह की बच्ची के सिर से उठा पिता का साया

Posted: 13 Jan 2022 11:40 PM PST

देहरादून : उत्तराखंड के हर घर से या हर परिवार से कोई ना कोई सेना में जरुर है। कई सैनिक ऐसे हैं जो पाक सीमा पर डटे हुए हैं, दुश्मनों से लोहा ले रहे हैं. बुरी खबर सीमा जम्मू-कश्मीर से है। बता दें कि उत्तराखंड के लाल का जम्मू-कश्मीर में निधन हो गया है। जानकारी मिली है कि जवान पिथौरागढ़ जिले का रहने वाला था जो की जम्मू कश्मीर में 54 बंगाल इंजीनियर में हवलदार के पद पर तैनात था। जवान के निधन की खबर से

बड़ी खबर: कोरोना ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, 2.64 लाख से ज्यादा नए मामले, इतनी मौतें

Posted: 13 Jan 2022 10:40 PM PST

नई दिल्ली: देश में कोरोना के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में देश में 2 लाख 64 लाख 202 मामले सामने आए। यह संख्या गुरुवार के मुकाबले 6.7 प्रतिशत ज्यादा है। गुरुवार को 2.47 लाख(2,47,417) मामले सामने आए थे। देश में अब संक्रमण दर बढ़कर 14.78 प्रतिशत पहुंच चुकी है। देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमितों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को कोरोना के नए

Post Bottom Ad

Pages