Uttarakhand News - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 3, 2022

Uttarakhand News

Uttarakhand News


उत्तराखंड: साढ़े 9 बजे तक ऑफिस पहुंचने के निर्देश, वरना होगी कार्रवाई

Posted: 03 May 2022 01:40 AM PDT

देहरादून: सीएम धामी ने कर्मचारियों के समय से कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश के बाद अब अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री सचिवालय में बेहतर कार्य संस्कृति विकसित किये जाने कके निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कर्मचारियों को मुख्यमंत्री सचिवालय में साढ़े नौ बजे तक उपस्थित होने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों को खुद भी इस नियम का पालन करना होगा। साथ ही

उत्तराखंड: परीक्षा में सख्त कदम उठा रहा CBSE, जरूरी किए ये नियम

Posted: 03 May 2022 12:40 AM PDT

  देहरादून: CBSE ने कोरोना के नए मामलों को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। स्कूलों में कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा केंद्रों पर सख्ती बढ़ा दी गई है। मास्क अनिवार्य होने के साथ केंद्र में प्रवेश से पहले बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही, जबकि खांसी-जुकाम वाले छात्रों को नियमित दूरी पर बैठाया जा रहा है। इन दिनों सीबीएसई की 10वीं और 12वीं के छात्रों

उत्तराखंड : गर्मी से मिलेगी राहत, भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

Posted: 02 May 2022 04:40 AM PDT

देहरादून: मौसम ने करवट बदल ली है। मौसम में बदलाव आते ही तापमान में भी गिरावट आ गई। लगातार तीसरे दिन पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश को सिलसिला जारी है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में भी बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मार्च और अप्रैल में बारिश की बेरुखी के बाद मई की शुरुआत राहत के साथ हुई है। महीने के

उत्तराखंड: SSP ने फिर किए दारोगाओं के ट्रांसफर, यहां देखें लिस्ट

Posted: 02 May 2022 03:40 AM PDT

  हल्द्वानी: नैनीताल SSP पंकज भट्ट ने एक बार फिर कई दरोगा के तबादले किए हैं 1 दिन पूर्व ही 22 दरोगाओं के थाने, चौकी में बदलाव किया गया था। SSP ने आज फिर से 7 दरोगा को इधर से उधर किया गया है। SSP पंकज भट्ट उप निरीक्षकों को तत्काल ज्वाइनिंग करने के निर्देश दिए हैं। इनका हुआ ट्रांसफर 1-उप निरीक्षक जगवीर सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना मल्लीताल से प्रभारी चौकी हंसपुरखत्तात्र. 2-उप निरीक्षक दीपक कुमार

उत्तराखंड : कारों के बीच जोरदार भिड़ंत, दो लोग घायल, इतने थे सवार

Posted: 02 May 2022 02:41 AM PDT

  श्रीगनर: ऋषिकेश-श्रीनगर हाईवे पर दो कारों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। भीषण टक्कर से दोनों कारे सड़क पर पलट गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। ऋषिकेश-श्रीनगर हाईवे-58 पर यात्रियों से भरी बोलेरो और एक्सयूवी कार की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो बीच सड़क पर पलट गई, जिसके चलते बोलेरो में

उत्तराखंड : झील में पर्यटक की बिगड़ी तबीयत, तीन कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा

Posted: 02 May 2022 12:40 AM PDT

  टिहरी: टिहरी झील में दिल्ली के एक पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बांध की झील में पीपीपी मोड पर संचालित फ्लोटिंग हट में एक पर्यटक को ली-रॉय कंपनी के कर्मचारी ने पेट्रोल की बोतल में पानी पिला दिया। इससे पर्यटक की तबीयत खराब हो गई। पुलिस ने मामले में ली रॉय कंपनी के तीन कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि दिल्ली निवासी उमेश गुप्ता ने थाने में

उत्तराखंड : दर्दनाक हादसा, गेहूं मड़ाई करते वक्त थ्रेसर में फंसी महिला, मौत

Posted: 02 May 2022 12:40 AM PDT

  अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर तहसील से एक दुःखद खबर सामने आयी है। थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार सोमेश्वर के तहसील के चनौदा गांव में दीपा देवी पत्नी अशोक सिंह भाकुनी उम्र 35 वर्ष खेत में थ्रेशर मशीन में

Post Bottom Ad

Pages