तहकीकात न्यूज़ - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, August 12, 2021

तहकीकात न्यूज़

तहकीकात न्यूज़


CO रसडा़ के नेतृत्व में बलिया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लूट कांड का 5 लाख 85 हजार रुपया हुआ बरामद

Posted: 11 Aug 2021 11:59 PM PDT

रिपोर्ट -बलिया ब्यूरो चीफ माइकल भारद्वाज

बलिया- बताते चलें कि जनपद बलिया के रसड़ा थाना अंतर्गत 26 जुलाई 2021 को एक व्यक्ति के बैग से 5 लाख 85 हजार का लूट कांड किया गया था।

जिसमें आज बलिया पुलिस को CO रसड़ा के नेतृत्व में बड़ी कामयाबी मिली है। मीडिया से बात करते हुए नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजकरण नैय्यर ने कहा कि दिनांक 26 जुलाई 2021 को जनपद बलिया के थाना क्षेत्र में थाना रसडा़ में लूट की घटना हुई थी जिसमें श्री आफताब अहमद के तहरीर के आधार पर रसड़ा पर प्राप्त मुकदमा संख्या 213 / 21 धारा 392 पंजीकृत हुई थी। 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि इस संबंध में जनपद बलिया की जो पुलिस टीम इस केस में वर्कआउट करने के लिए लगी थी उन्होंने सीओ रसडा़ के नेतृत्व में कामयाबी हासिल की है और इस घटना में शामिल चार अभियुक्त जिनके नाम क्रमशः रवि भारद्वाज, अंकित कुमार , नीरज सिंह व प्रिंस सिंह इन चारों को बलिया पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और असलाह , लूट का पैसा, 5 लाख 85 हजार रुपया बरामद किया गया है ।इसके अलावा लूट के पैसे से इन लोगों के द्वारा जो मोबाइल फोन क्रय किए गए थे जो आपके सामने है। वह मोबाइल फोन इन के पोजीशन से रिकवरी किया गया है ।जिस बैग में वादी पैसा लेकर जा रहा था वो बैग इनके कब्जे से बरामद हुआ है ।जिसमें वादी का आधार कार्ड मिला है और इन्हीं के निशानदेही पर अलग-अलग जगह पर जहां पर इन्होंने पैसा छुपा रखा था इनके पास इनके कब्जे से वो पैसा बरामद किया गया है। एक बेहतरीन कार्य बलिया पुलिस के द्वारा किया गया है जिसके चलते जो भी टीम इसमें लगी थी मेरे द्वारा उनको 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया जाता है और इसमें आने वाले समय में गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी।

69 हज़ार शिक्षक भर्ती के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का लगातार 54 वें दिन नहीं हटे अभ्यर्थी

Posted: 11 Aug 2021 11:52 PM PDT

लखनऊ ब्यूरो

69 हज़ार शिक्षक भर्ती के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का लगातार 54 वें दिन eco गार्डन में आंदोलन जारी

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात कर मामले के अगले 7 दिन में निस्तारण का दिया था भरोसा
अभ्यर्थियों का कहना है कि जबतक मामले का निस्तारण नहीं हो जाता आंदोलन जारी रहेगा
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट लागू करने की माँग की माँग को लेकर कर रहे हैं प्रदर्शन
ओबीसी कोटे के 27% और एससी कोटे के 21% आरक्षण को पूरा करते हुए नियुक्ति देने की कर रहे हैं माँग

प्रदर्शन की अगुआई कर रहे विजय यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी विभाग राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग की आयोग के आधार पर नियुक्ति देने में हीलाहवाली कर रहा है माँगें न माने जाने तक यह आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश के तमाम जिले बाढ़ से प्रभावित-omprakash Rajbhar

Posted: 11 Aug 2021 11:15 PM PDT





उत्तर प्रदेश के तमाम जिले बाढ़ से प्रभावित है,लोग अपने घरों में मुसीबत का सामना कर रहे है,लेकिन सरकार जब बाढ़ आ जाती है लोग डूबने लगते है तब हेलीकॉप्टर लेकर उनका दर्शन करने निकल जाते है,


मेगा क्रेडिट कैंप में डीएम ने लाभार्थियों को दिए ऋण स्वीकृति पत्र

Posted: 11 Aug 2021 10:51 PM PDT

राकेश सिंह गोंडा 


मेगा क्रेडिट कैंप में डीएम ने लाभार्थियों को दिए ऋण स्वीकृति पत्र

19 बैंकों के माध्यम से पात्रों को मिला 105 करोड़ से अधिक का लोन

गोण्डा।बुधवार को नगर के टाउन हाल में डीएम मार्कण्डेय शाही की अध्यक्षता में मेगा क्रेडिट कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी ने बैंकों द्वारा लाभार्थियों के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किये। इस मेगा क्रेडिट कैम्प में 19 बैंकों द्वारा शासन से जनपद के लिए निर्धारित लक्ष्य 100 करोड़ रूपए के सापेक्ष 105 करोड़ से अधिक का लोन स्वीकृत कर लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिलाए गए।
इन्डियन बैंक के तत्वाधान में आयोजित मेगा कैम्प का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ करने के उपरान्त डीएम श्री शाही ने बैंकों द्वारा सरकारी योजनाओं में आवेदन पत्रों के निस्तारण के उपरान्त लाभार्थियों को दिये जा रहे लोन व सीडी रेसियो में सुधार के लिए बधाई दी गई। बैंकों से आशा की गई कि भविष्य में भी वह सरकारी योजनाओं में शीघ्रता से पात्र लाभार्थियों को चिन्हित कर उन्हें लोन वितरित करेंगे। इस अवसर पर बैंक प्रतिनिधियों द्वारा शत प्रतिशत लक्ष्यों की प्राप्ति करने के लिए आश्वस्त किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि बैंकों का काम हैं कि एक सेक्टर के लोगों से धन जमा कर दूसरे सेक्टर के जरूरतमंद लोगों को ऋण के रूप में उपलब्ध कराएं जिससे वह रोजगार के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकें। बैंक एवं लाभार्थी एक दूसरे से जुड़े हुए हैं, लोगों का रोजगार चलने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी जिससे वह अपने धन को बैंकों में जमा करेंगे। बैंकों में धनराशि जमा होने से बैंक भी आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे। बैंकों को अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए लोगों को ऋण देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बैंकों के द्वारा ऋण देते समय लाभार्थी के समस्त प्रपत्रों के साथ ही साथ उसका अच्छी प्रकार से सत्यापन कराया जायें कि उनके द्वारा ऋण वापस किया जा सकता है या नहीं। किसी भी ऐसे व्यक्ति को ऋण न दिया जाये जिसने पूर्व में कोई ऋण लिया हो और जानबूझकर वापस न किया हो। इससे बैंकों को आर्थिक हानि के साथ साथ अन्य परेशानियां भी होती है। इसलिए जिन लोगों को वास्तव में लोन की आवश्यकता है और वह समय से लोन चुका सकते हैं उन्हें लोन दिया जाये। लाभार्थियों से भी अपील की गई कि वह जिस भी रोजगार के लिए बैंक से लोन लेते हैं तो समय से लोन अदा करें जिससे बैंक और लाभार्थी में विश्वास बना रहे। उन्होंने कहा कि बैंक और लाभार्थी के बीच में प्रशासन एक कड़ी का कार्य करता है। इसलिए बैंक और लाभार्थी के बीच में विश्वास बना रहना अतिआवश्यक है। मत्स्य पालन हेतु आरएएस सिस्टम के तहत 24 लाख का ऋण पाने वाली आदमपुर उमरी निवासी लाभार्थी किरन सिंह से वार्ता कर डीएम ने कहा कि वे पैसे का सदुपयोग कर अच्छा कार्य करें और महिलाओं के लिए प्रेरणाश्रोत बन सकें
इस अवसर पर एलडीएम अभिषेक रघुवंशी ने बताया कि कुल बैंकों द्वारा 105 करोड़ से ज्यादा का पहली बार लोन स्वीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्य युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, ओडीओपी योजना के तहत ऋण प्रदान किया गया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी, इन्डियन बैंक के जोनल मैनेजर, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक रीजनल मैनेजर, विभिन्न बैंकों के मुख्य प्रबन्धक गण, सहायक निदेशक मत्स्य नन्हेलाल सहित बैंकों के प्रतिनिधि एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

स्वामी करपात्री जी को मिले भारत रत्न - प्रोफेसर विशंभर नाथ मिश्र

Posted: 11 Aug 2021 07:35 PM PDT

कैलाश सिंह विकास वाराणसी

  स्वामी करपात्री जी को मिले भारत रत्न - प्रोफेसर विशंभर नाथ मिश्र 

 वाराणसी 11 अगस्त । धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज के 114 हुए प्रकट उत्सव पर केदार घाट  स्थित करपात्री धाम में वेद शास्त्रनुसंधान  केंद्र के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए संकट मोचन मंदिर के महंत प्रोफेसर विशंभर नाथ मिश्र ने कहा कि आदि शंकराचार्य के बाद धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज ऐसे संत हुए जो सनातन धर्म का जीवन भर प्रचार प्रसार करते रहे वह हर क्षेत्र में  राजनीतिक, साहित्यि, पत्रकारिता,  हर क्षेत्र में सनातन धर्म के बढ़ावा देने का कार्य किए उनके द्वारा अनेकों पुस्तकों का संपादन किया गया। साथ ही वह वेद उपनिषद के प्रचार प्रसार में जीवन भर लगे रहे ऐसे मनीषी को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न मिलना चाहिए। इसके साथ ही करपात्री  धाम सहित काशी के सभी मठ मंदिरों का संरक्षण किया जाए क्योंकि इन मठ मंदिरों से ही सनातन संस्कृति का प्रवाह बना हुआ है। जिस दिन  यह नष्ट हो जाएगा, सनातन संस्कृति का भी प्रचार प्रसार बंद हो जाएगा। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर हरे राम त्रिपाठी ने कहा कि धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज द्वारा रचित पुस्तकों का अध्ययन कर लेने से ही हम सनातन संस्कृति को समझ सकते हैं उसके बारे में जान सकते हैं । स्वामी करपात्री जी महाराज ने सनातन संस्कृति को की पहचान को पूरे विश्व में रोशन किया। संगोष्ठी को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के धर्म विज्ञान संकाय के संकाय अध्यक्ष कमलेश झा, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के वेदांत विभाग के सुधाकर मिश्र, वेद विभाग संपूर्णानंद के महेंद्र पांडे, हरिद्वार स्थित हनुमान स्थित विद्या श्री विद्यालय अनुसंधान आश्रम से आए महेश चेतन ब्रह्मचारी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आज जरूरत है हमें धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी द्वारा बताए हुए रास्तों पर चलकर सनातन संस्कृति को बचाने की आज सनातन संस्कृति को बहुत ही तोड़  मोड़ के प्रस्तुत किया जा रहा है जो ठीक नहीं है सनातन संस्कृति को समझना होगा और इसके लिए हमें स्वामी करपात्री जी महाराज के जीवन से प्रेरणा लेना होगा ।  संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कर पात्र धाम पीठाधीश्वर स्वामी सर्वेश्वरनंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज ने सनातन संस्कृति की रक्षा उसके विकास के लिए जो कार्य किया को अतुलनीय है । स्वामी करपात्री जी महाराज ने सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए सरकार, राज नेता यहां तक की पूरे विश्व से मोर्चा लेने की हिम्मत रखते थे ।आज सनातन संस्कृति का जो भी प्रचार प्रसार हुआ है उसमें बहुत बड़ा योगदान स्वामी करपात्री जी महाराज का है ।आज जरूरत है कि स्वामी करपात्री जी महाराज के द्वारा स्थापित संस्थानों का संरक्षण करने की साथ ही उनके द्वारा रचित पुस्तकों को घर घर पहुंचाने की तभी हम सनातन संस्कृति के बारे में जान पाएंगे ।  कार्यक्रम का संचालन दिव्य चैतन्य ब्रमह्चरी ने किया । 

अन्न महोत्सव में चेयरमैन ने वितरित किया राशन

Posted: 11 Aug 2021 06:38 PM PDT

मोहित गुप्ता बस्ती रूधौली

अन्न महोत्सव में चेयरमैन ने वितरित किया राशन

बस्ती रुधौली: केंद्र में प्रदेश सरकार की ओर से गरीबों को निशुल्क राशन वितरण के संदर्भ में गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत चलाए जा रहे अन्न महोत्सव के क्रम में बुधवार को रुधौली चेयरमैन धीरसेन निषाद ने 40 गरीब परिवार के लाभार्थियों को निशुल्क राशन वितरित किया।
          इस दौरान वहां उपस्थित पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सरकार की यह महत्वकांक्षी योजना गरीब परिवारों को निःशुल्क राशन पहुंचाने की योजना है जिसके माध्यम से सरकार गरीबों तक निःशुल्क राशन पहुंचाने के लिए संकल्पित है। इस दौरान कोटेदार शेष नारायण सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post Bottom Ad

Pages