आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 5, 2021

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आज़मगढ़: दो शराब माफियाओं की कुर्क होगी 03 करोड़ की संपत्ति 

Posted: 05 Dec 2021 06:53 AM PST


पवई के मित्तूपुर में अपमिश्रित शराब व उपकरण बरामद किए गए थे

एसपी की संस्तुति पर डीएम ने कार्यवाही का दिया निर्देश

आजमगढ़: गिरोहबंद एवं समाजविरोधी गतिविधियों में संलिप्त दो शराब माफियों की करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क करने का

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: बदमाशों ने सर्राफ से लूटा 80 ग्राम सोना व 6 किलो चांदी

Posted: 05 Dec 2021 06:41 AM PST


घटना स्थल को लेकर आमने-सामने रही बरदह और सरायख्वाजा पुलिस

सैय्यद बहाउद्दीनपुर गांव के पास की घटना,दहशत फैलाने को बच्चों को खेत में फेंका

आजमगढ़ : बरदह थाना क्षेत्र के सैय्यद बहाउद्दीनपुर गांव के समीप रविवार की सुबह पत्नी व दो बच्चों को बाइक पर बैठाकर अपने प्रतिष्ठान जा रहे सराफा व्यवसायी को दो बाइक पर चार की संख्या मेंं सवार बदमाशों ने कट्टे के बट से घायल कर बैग में

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: बहू भोज से पहले ही बहन संग दुल्हन लापता हुई

Posted: 05 Dec 2021 06:02 AM PST


पति ने पोस्टर चस्पा करा लोगों से मदद मांगी, पुलिस भी सक्रिय हुई

अहरौला सा० स्वास्थ्य केंद्र पर पत्नी और साली को कोविड वैक्सीन लगवाने गया था

आजमगढ़: अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में बहू भोज से पहले ही अपनी बहन के साथ दुल्हन लापता हो गई। इसकी जानकारी के बाद पति ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी है।

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: सगड़ी विधानसभा क्षेत्र को मिलेगी 32 परियोजनाओं की सौगात

Posted: 05 Dec 2021 05:45 AM PST


विधायक बंदना सिंह ने सीएम योगी के सभास्थल का निरीक्षण किया

सोमवार को दिन में 11:50 पर उतरेगा मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर
आजमगढ़: जूनियर हाईस्कूल जीयनपुर के मैदान में सोमवार को होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: एंटी करप्शन कोर आफ इंडिया का मनाया गया स्थापना दिवस 

Posted: 05 Dec 2021 05:33 AM PST


भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए होना पड़ेगा जागरूक

बढ़ती जनसंख्या, दहेज,महंगी शादी से बचना चाहिए- एडीएम प्रशासन

आजमगढ़: एंटी करप्शन कोर आफ इंडिया का नगर के मड़या स्थित शिवम उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय परिसर में छठवां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: सीएम की सभा के लिए रूट डायवर्जन, देखें कहाँ कहाँ है मार्ग परिवर्तन

Posted: 05 Dec 2021 05:11 AM PST


भीरा से होकर वाराणसी जाएंगे भारी वाहन,गोरखपुर जाने को मऊ होकर भेजा जाएगा

आजमगढ़ : सोमवार को जिले से वाराणसी और गोरखपुर का सफर करने वाले घर से घंटे भर पहले निकलें। मुख्यमंत्री के आगमन पर प्रशासन ने रूट डायवर्जन कर दिया है। वाराणसी

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का मुकदमा

Posted: 05 Dec 2021 04:59 AM PST


तरवां थाना क्षेत्र के खरिहानी गांव में रविवार की सुबह हुई घटना

आजमगढ़: तरवां थाना क्षेत्र के खरिहानी गांव में रविवार की सुबह फंदे के सहारे विवाहिता का शव लटकते देख स्वजन सन्न रह गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: दो पक्षों में हुई मारपीट में एक की मौत, चार घायल

Posted: 05 Dec 2021 04:51 AM PST


दीदारगंज क्षेत्र के खेतापट्टी गांव में मेड़ कटने पर विवाद

घायलों में महिला व किशोरी भी शामिल, हालत गंभीर

आजमगढ़: दीदारगंज थाना क्षेत्र के खेतापट्टी गांव में शनिवार की रात मेड़ कटने के विवाद ने उग्र रूप ले लिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: एक ही रात तीन घरों से नकदी समेत लाखों की चोरी

Posted: 05 Dec 2021 04:37 AM PST


अहरौला के पश्चिम पट्टी गांव में हुई घटना,सामूहिक तहरीर पड़ी

चौथे घर में गृहस्वामी के जागने पर चोर भाग निकले

आजमगढ़ : अहरौला थाना क्षेत्र के पश्चिमपट्टी गांव में शनिवार की रात चोरों ने पुलिस सक्रियता की पोल खोलकर रख दी। एक ही रात चार घरों को निशाना बनाया, जिसमें तीन घरों से लाखों

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: हवन-पूजन के साथ चीनी मिल में शुरू हुई पेराई

Posted: 05 Dec 2021 04:21 AM PST



सबसे पहले गन्ना लेकर पहुंचे ट्रैक्टर चालक का हुआ सम्मान

आरती के बाद डोंगा में गन्ना डालकर डीएम ने किया शुभारंभ

आजमगढ़ : दी किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव का छठवां पेराई सत्र रविवार हो शुरू हो गया। जिलाधिकारी/सभापति राजेश कुमार ने अखंड रामायण पांठ के समापन पर हवन-पूजन

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: कोरोना से मृत 100 और के स्वजन को मिलेंगे 50-50 हजार

Posted: 04 Dec 2021 08:09 AM PST


सहायता के लिए पूर्व के 228 व 100 अतिरिक्त के स्वजन 10 दिसंबर तक आवेदन करें

मो० नं०-9454417172 कोविड-दैवीय आपदा कमांड कंट्रोल रूम पर सम्पर्क करें

आजमगढ़: सरकार ने कोरोना से मृत स्वास्थ्य विभाग से उपलब्ध कराई गए मृत 228 लाेगों के स्वजन के अलावा कोरोना से मृत 100 और लोगों के स्वजन को 50-50 हजार रुपये अनुग्रह राशि (सहायता राशि)देगी। इसके लिए 50 करोड़ रुपये

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: मुख्यमंत्री 19858.02 लाख की कुल 69 परियोजनाओं की देंगे सौगात

Posted: 04 Dec 2021 07:43 AM PST


लालगंज में 12243.31 लाख की 37 और सगड़ी में 7614.71 लाख की 32 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास

आजमगढ़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह दिसंबर को विधानसभा क्षेत्र सगड़ी और लालगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुृख्यमंत्री जनपदवासियों को 19858.02 लाख रुपये की कुल 69 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 11388.73 लाख

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: अब राजकीय मेडिकल कालेज आर्थोस्कोपी की नई मशीन से हुआ लैस

Posted: 04 Dec 2021 07:31 AM PST


मेडिकल कालेज के अस्थि रोग विभाग में 65 लाख की मशीन आई

आजमगढ़: राजकीय मेडिकल कालेज के अस्थि रोग विभाग में 65 लाख रुपये कीमत की आर्थोस्कोपी (दूरबीन) मशीन उपलब्ध हो जाने से अब घुटने व कंधे की लिगामेंट सर्जरी

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: लालगंज में कमिश्नर व डीआईजी ने सीएम योगी की जनसभा स्थल का निरीक्षण किया

Posted: 04 Dec 2021 06:47 AM PST



व्यवस्थायें दुरुस्त मिलीं, तैयारियों का निरन्तर जायज़ा लेने का दिया निर्देश

आज़मगढ़ 4 दिसम्बर -- प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्य नाथ का जनपद में 6 दिसम्बर को प्रस्तावित कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु मण्डलायुक्त विजय विश्वास पन्त एवं डीआईजी अखिलेश कुमार शनिवार को तहसील लालगंज अन्तर्गत मईखरगपुर गांव में जनसभा स्थल पहुंचे। दोनों उच्च अधिकारियों ने जनसभा स्थल पर मंच, लाउड स्पीकर, प्रेस गैलेरी, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के सर्किल, आमजन के बैठने, हेली पैड, पार्किंग, प्रवेश एवं निकासी मार्ग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मंच आदि का बारीकी मुआयना किया। इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सुरक्षा बलों की संख्या एवं उनकी तैनाती आदि की भी जानकारी की। निरीक्षण के समय हेलीपैड का निर्माण, टेण्ट एवं बल्ली लगाने का कार्य अन्तिम चरण में पाया गया। इसके अलावा पार्किंग की व्यवस्था भी सुदृढ़ पाई गयी। मण्डलायुक्त श्री पन्त ने तैयारियों पर सन्तोष व्यक्त किया तथा उपजिलाधिकारी सहित उपस्थित अन्य सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि तैयारियों का निरन्तर जायजा लेते रहें ताकि यदि कहीं कोई कमी मिलती है तो उसे समय रहते दूर किया जा सके। उन्होंने वीवीआईपी, अन्य जन प्रतिनिधियों एवं जामजन हेतु बनाये गये पार्किंग स्थलों को भी देखा तथा कहा भारी भीड़ की संभावना के दृष्टिगत व्यवस्थायें ऐसी होनी चाहिए कि जाम की स्थिति से बचा जा सके। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईपीएस गौरव कुमार, उपजिलाधिकारी लालगंज सुरेन्द्र नारायण त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी लालगंज मनोज रघुवंशी, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

आज़मगढ़: दोषी अधिकारी की गिरफ्तारी को लेकर विकास भवन पर प्रदर्शन

Posted: 04 Dec 2021 06:33 AM PST


कन्नौज में प्रधान सहायक की आत्महत्या का मामला, ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन

आजमगढ़: परियोजना निदेशक कन्नौज की यातनाओं से क्षुब्ध अशोक कुमार प्रधान सहायक ने आत्म हत्या कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। दोषी की गिरफ्तारी तथा उसके

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: संस्कार की पाठशाला में भी पास हुए कान्वेंट को मात देने वाले स्कूल के बच्चे

Posted: 04 Dec 2021 06:21 AM PST


02 सालों से 'एडमिशन फुल' का बोर्ड लगे सरकारी स्कूल पर पंहुचे समाजसेवी डॉ पीयूष यादव

प्रभावित चिकित्सक ने स्कूल को भेंट में कम्प्यूटर देने का किया एलान

आजमगढ़ : कांवेंट स्कूलों को मात दे रहे प्राथमिक विद्यालय सरायमीर द्वितीय कंपोजिट के बच्चे शनिवार को संस्कार पाठशाला में भी पास हो गए। डा. पीयूष सिंह यादव उनसे

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए छात्र नेताओं ने बुलंद की आवाज

Posted: 04 Dec 2021 06:03 AM PST


महाविद्यालयों के छात्र नेताओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

आजमगढ़: छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर महाविद्यालयों के छात्र मुखर हो गए हैं। जिले के सभी महाविद्यालयों के छात्र नेताओं ने शनिवार को डीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: नेहरू क्लब ने जिला वालीबॉल चैंपियनशिप का जीता खिताब

Posted: 04 Dec 2021 05:54 AM PST



जिले में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें सही दिशा देने की- विजय यादव

जिला वालीबाल एसोसिएशन की 51वीं दो दिवसीय चैम्पियनशिप का हुआ समापन

आजमगढ़: जिला वालीबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में मेहता पार्क में खेले जा रहे 51वीं दो दिवसीय चैम्पियनशिप का शनिवार को समापन हो गया। समापन के दिन सेमीफाइनल और फाइनल में कई टीमों ने प्रतिभाग किया। चैम्पियनशिप का

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: फूल तोड़ने को लेकर मनबढ़ों ने शिक्षकों व बच्चों को मारा-पीटा

Posted: 04 Dec 2021 05:10 AM PST


कार्रवाई की मांग ले बच्चोंं संग थाने पहुंचे शिक्षक व अभिभावक

शिक्षा क्षेत्र पल्हनी के कंपोजिट विद्यालय हरिहरपुर का मामला

आजमगढ़: शिक्षा क्षेत्र पल्हनी के कंपोजिट विद्यालय हरिहरपुर में शनिवार की सुबह बच्चाें के फूल तोड़ने को लेकर कतिपय मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि विद्यालय

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़:संपूर्ण समाधान दिवस- डीएम ने 149 में 15 मामलों का किया निस्तारण

Posted: 04 Dec 2021 04:57 AM PST


शेष मामलों को निर्धारित समय में निस्तारित करने के निर्देश

अफसराें को किया सचेत, कहा लापरवाही क्षम्य नहीं

आजमगढ़: डीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सगड़ी के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: एक ही रात क्लीनिक, मंदिर समेत तीन स्थानों पर चोरी

Posted: 04 Dec 2021 04:49 AM PST


मुबारकपुर थाना के जमुड़ी बाजार में हुई घटना से दहशत

एक जगह नहीं मिली सफलता, चोर को पकड़कर पुलिस काे सौंपा

आजमगढ़: मुबारकपुर थाना क्षेत्र के जमुड़ी बाजार में शनिवार की रात चोरों ने मंदिर, क्लीनिक व पान की गुमटी का ताला तोड़कर हजारों रुपये नकदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया।

आगे पढ़ें …

Post Bottom Ad

Pages