प्राइमरी का मास्टर ● इन - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 8, 2022

प्राइमरी का मास्टर ● इन

प्राइमरी का मास्टर ● इन


आदेश : सीबीएसई 12वीं में इंप्रूवमेंट परीक्षा से नहीं घटेंगे अंक

Posted: 07 Jan 2022 05:13 PM PST

आदेश : सीबीएसई 12वीं में इंप्रूवमेंट परीक्षा से नहीं घटेंगे अंक

 
सुप्रीम सुनवाई

● अंतिम परीक्षा के अंकों पर विचार वाली नीति कोर्ट ने खारिज की
● शीर्ष अदालत ने 11 छात्रों की याचिका पर दिया निर्णय


नई दिल्ली : सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा के बाद इंप्रूवमेंट परीक्षा के नतीजों में मुख्य परीक्षा की अपेक्षा कम अंक आने पर भी छात्रों के अंक नहीं घटेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सीबीएसई की पिछले साल जून की मूल्यांकन नीति की उस शर्त को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि बाद की परीक्षा में प्राप्त अंक मूल्यांकन के लिए अंतिम माने जाएंगे।

न्यायमूर्ति एएम खानविलकर और न्यायमूर्ति सीटी रविकुमार की पीठ ने कहा, सीबीएसई अंतिम परिणाम की घोषणा के लिए प्रतिभागी को अंतिम शैक्षणिक वर्ष में किसी विषय में प्राप्त दो अंकों में से बेहतर को स्वीकार करने का विकल्प देगा।

अदालत 11 छात्रों की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिन्हें सीबीएसई ने 30:30:40 की मूल्यांकन नीति के आधार पर मूल परिणामों में उत्तीर्ण घोषित किया था।

प्रदेश भर में परिषदीय स्कूलों में 97 हजार शिक्षकों की भर्ती की मांग को लेकर उबाल, चुनावी आचार संहिता से पूर्व विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर जिलों में सड़क पर उतरे छात्र

Posted: 07 Jan 2022 03:26 PM PST

प्रदेश भर में परिषदीय स्कूलों में 97 हजार शिक्षकों की भर्ती की मांग को लेकर उबाल, चुनावी आचार संहिता से पूर्व विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर जिलों में सड़क पर उतरे छात्र



परिषदीय स्कूलों में 97 हजार शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रदेश भर में छात्र सड़क पर उतरे। प्रतियोगी छात्रों ने भाजपा कार्यालय, सांसद आवास आदि का घेराव किया। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन दिया। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि आचार संहिता से पूर्व सरकार प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करे, अन्यथा प्रतियोगी छात्र चुप नहीं बैठेंगे।  



प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे डीएलएड उत्तीर्ण पंकज कुमार मिश्र, अभिषेक तिवारी और आलोक मिश्र आदि का कहना था कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता भी लग सकती है। ऐसे में आचार संहिता से पहले सरकार पूरे 97 हजार शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन जारी करें। 



उनका कहना है कि कुछ दिन पूर्व सरकार की तरफ से 17 हजार पदों पर भर्ती का एक आदेश आया, प्रशिक्षित इस आदेश से आक्रोशित हैं। बीते तीन साल से शिक्षक भर्ती के लिए डीएलएड प्रशिक्षित दर दर भटक रहें हैं। सरकार हमारी मांगों को लगातार अनसुना कर रही है। इससे अभ्यर्थी नाराज हैं। इसी क्रम में अभ्यर्थियों ने पूरे प्रदेश में प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। 

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक भर्ती का परिणाम जारी होने के बाद भी प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर अभ्यर्थियों में फूटा आक्रोश, बैठे धरने पर

Posted: 07 Jan 2022 03:17 PM PST

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक भर्ती का परिणाम जारी होने के बाद भी प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर अभ्यर्थियों में फूटा आक्रोश, बैठे धरने पर


 🔵 अभ्यर्थियों का पीएनपी पर प्रदर्शन


एडेड जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षक भर्ती का परिणाम जारी होने के बाद भी प्रक्रिया में हो रही देरी से शुक्रवार को अभ्यर्थियों का आक्रोश फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय (पीएनपी) पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। अभ्यर्थियों का आरोप है कि पीएनपी सचिव अभ्यर्थियों को बरगला रहे हैं। पीएनपी ने अभी तक शिक्षा निदेशालय को परिणाम की हार्डकापी नहीं भेजी है। जबकि अभ्यर्थियों को बताया कि परिणाम निदेशालय भेज दिया गया है। अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस पहुंची। पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया लेकिन अभ्यर्थी नहीं माने। शाम को कार्यालय बंद होने के बाद भी अभ्यर्थी धरना प्रदर्शन पर अड़े रहे।


अभ्यर्थियों का कहना है कि एडेड जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक भर्ती परीक्षा का विज्ञापन फरवरी में आया था। 17 अक्तूबर को भर्ती परीक्षा हुई एवं 15 नवंबर को परिणाम जारी किया गया। इसके बाद भी प्रक्रिया आगे न बढ़ने पर अभ्यर्थियों ने शिक्षा निदेशालय प्रयागराज और लखनऊ, एससीईआरटी में धरना दिया। अभ्यर्थियों का दावा है कि वहां बताया गया कि अभी तक परीक्षा फल प्राप्त नहीं हुआ है जिससे प्रक्रिया रुकी है।


अभ्यर्थी बृहस्पतिवार को अभ्यर्थी पीएनपी सचिव से मिले तो परिणाम भेजने का डिस्पैच नंबर दिया। अभ्यर्थियों ने शिक्षा निदेशालय में संपर्क किया तो पता चला कि इस डिस्पैच नंबर पर पीएनपी की ओर से कुछ नहीं भेजा गया है। इससे नाराज अभ्यर्थी बारिश में भी शुक्रवार को परीक्षा नियामक कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन में संदीप वर्मा, चंद्र प्रताप सिंह, आकाश सिंह,  हरिओम राजपूत, ज्ञानेन्द्र सिंह बंटी, शिवम, अर्पित सिंह आदि मौजूद रहे।

UP MDM : अब प्रदेश के राजकीय व सहायताप्राप्त (एडेड) संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्रओं को भी मध्यान्ह भोजन देने की तैयारी

Posted: 07 Jan 2022 03:07 PM PST

UP MDM : अब प्रदेश के राजकीय व सहायताप्राप्त (एडेड) संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्रओं को भी मध्यान्ह भोजन देने की तैयारी



लखनऊ : प्रदेश के राजकीय व सहायताप्राप्त (एडेड) संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्रओं को मध्यान्ह भोजन मिलेगा। मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण ने इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग से कक्षावार ब्योरा मांगा था। कक्षा छह, सात व आठ में पढ़ने वालों के लिए मध्यान्ह भोजन देने का आदेश जारी कर दिया गया है। करीब एक हजार विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन पकाने के लिए रसोइया भी रखे जाएंगे।



सूबे में मध्यान्ह भोजन योजना 2004 में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में लागू हुई थी। इसके बाद से लगातार योजना का दायरा बढ़ाया जाता रहा है। दो साल पहले इस योजना से मदरसों में पढ़ने वाले छात्र-छात्रओं को लाभांवित किया गया। अब इसे राजकीय व एडेड माध्यमिक संस्कृत विद्यालयों में लागू किया जा रहा है। योजना का लाभ कक्षा छह, सात व आठ में पढ़ने को ही योजना मिलेगा।

UPTET : 2532 परीक्षा केंद्रों पर प्राथमिक और 1733 पर उच्च प्राथमिक परीक्षा होगी, केंद्र निर्धारण का काम पूरा , अभ्यर्थियों को केंद्र तक मुफ्त आने-जाने की सुविधा मिलेगी

Posted: 07 Jan 2022 02:57 PM PST

UPTET : 2532 परीक्षा केंद्रों पर प्राथमिक और 1733 पर उच्च प्राथमिक परीक्षा होगी, केंद्र निर्धारण का काम पूरा


🔴 अभ्यर्थियों को केंद्र तक मुफ्त आने-जाने की सुविधा मिलेगी


23 जनवरी को प्रस्तावित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) के लिए केंद्र निर्धारण का काम शुक्रवार को पूरा हो गया। प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 2532 और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 1733 केंद्र बनाए गए हैं।




28 नवंबर को पेपर लीक होने के कारण परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। 28 नवंबर को प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए क्रमश: 2554 व 1747 केंद्र निर्धारित थे। शासन ने दोबारा परीक्षण करते हुए नये सिरे से केंद्रों का प्रस्ताव देने के निर्देश दिए थे। उसके बावजूद प्राथमिक में मात्र 22 और उच्च प्राथमिक की परीक्षा के लिए 14 केंद्र कम हुए हैं। वहीं प्रवेश पत्र 12 जनवरी को जारी होंगे। अभ्यर्थियों के केंद्र आवंटन का काम पूरा हो चुका है।


अभ्यर्थियों को केंद्र तक मुफ्त आने-जाने की सुविधा मिलेगी


वहीं यूपी-टीईटी के लिए 21 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को केंद्र तक मुफ्त आने-जाने की सुविधा मिलेगी। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र की फोटो कॉपी रोडवेज बसों के कंडक्टर को देंगे और उसे ही टिकट मानते हुए उन्हें मुफ्त सफर की अनुमति दे दी जाएगी। सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी के अनुसार टीईटी में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र पर रोडवेज बसों में नि:शुल्क सफर के संबंध में तैयारी चल रही है।

प्रोजेक्ट अंलकार के अन्तर्गत अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के जीर्णोद्धार, मरम्मत, महोदय, पुनर्निर्माण, निर्माण एवं अवस्थापना सुविधाओं हेतु सहयोगी अनुदान के संबंध में गाइड-लाइन्स।

Posted: 07 Jan 2022 02:50 PM PST

प्रोजेक्ट अंलकार के अन्तर्गत अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के जीर्णोद्धार, मरम्मत, महोदय, पुनर्निर्माण, निर्माण एवं अवस्थापना सुविधाओं हेतु सहयोगी अनुदान के संबंध में गाइड-लाइन्स।


Post Bottom Ad

Pages