ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Bounsi News: धन के पुंज में लगी आग, ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू
- Bounsi News: पुलिस ने 190 बोतल देसी शराब किया बरामद, शराब तस्कर फरार
- Bounsi News: पुलिस ने आर्म्स एक्ट एवं डकैती मामले के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
- Chandan News: प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार दूसरी बार फीता काट कर किया कार्यालय का उद्घाटन
- ChandanNews: कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए मास्क की चेकिंग अभियान तेज
- Chandan News: कुसुम जोरी पैक्स का औचक निरीक्षण करते चांदन सहकारिता पदाधिकारी
- Panjwara News प्लस टू उच्च विद्यालय पंजवारा मे 68 छात्रों को दी गई वैक्सीन की खुराक
- Panjwara News: पंजवारा थाना परिसर में आयोजित हुआ जनता दरबार
- Meharma News:- झारखंड कम्म्युनिस्ट पार्टी किसान सभा के द्वारा किसानों के हित के लिए प्रखण्ड मुख्यालय मेहरमा मे दिया धरना!
- Pathargama News: पत्थर गामा में मिला एक और कोरोना संक्रमित
- Pathargama News: गोचर भूमि पर ईट भट्ठा लगाने को लेकर मुकदमा दर्ज
- Mainachak News:- मैनाचक गाँव में पाँच साल से लगा हुआ पेड़ को किसी अज्ञात लोगों ने काटा! मेहरमा पुलिस की टीमों ने कर रही है जाँच!
- Banka News: ईवीएम एवं वीवीपैट का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया निरीक्षण
- Banka News: सभी विद्यालय, महाविद्यालय, शिक्षण, प्रशिक्षण / कोचिंग संस्थान (उनके छात्रावास सहित) तत्काल प्रभाव से बंद रहेंगे
- Banka News: सभी सरकारी कार्यालय एवं गैर सरकारी कार्यालय 50% उपस्थिति के साथ खुलेंगे, सरकारी कार्यालय में आगंतुकों का प्रवेश वर्जित
- Bounsi News: पुलिस ने मारपीट के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
- Bounsi News: मधुसूदन भगवान की शोभा यात्रा को लेकर 9 जनवरी को होगी बैठक
- Bounsi News: पुलिस ने चलाया मस्त चेकिंग अभियान,वसूला जुर्माना
- Bounsi News: 210 लोगों की कोविड-19 की हुई जांच, 380 लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका
- Godda News: वित्तीय वर्ष 2021/22 के लिए 175000 क्विंटल धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य
- Godda News: सूकर पालन से ज्यादा आमदनी प्राप्त की जा सकती है
- Godda News: सड़क निर्माण में कोताही बर्दाश्त नहीं- उपायुक्त
- Rewari News : नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन ने नववर्ष का कैलेंडर एवं मास्क वितरण किए
- Rewari News : विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 15-18 साल तक के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन कैंप लगाया
- Dhamdi News:- धमड़ी के S.R.T कालेज में नल- जल योजना बनी शोभा की वस्तु! छात्र- छात्राओं पीने का पानी के लिए हो रहा हैं परेशानी!
| Bounsi News: धन के पुंज में लगी आग, ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू Posted: 08 Jan 2022 09:57 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के फागा पंचायत अंतर्गत चैतावरण गांव में शनिवार को धान के पुंज में आग लग जाने से 12 बीघा के धान की फसल जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार प्रमोद यादव, चितलाल यादव और मिथिलेश यादव के धान के पुंज में आग लग गई। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक धान का पुंज धू-धू कर जलने लगा। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की सूचना मिलने पर बौंसी दक्षिणी जिला परिषद सदस्य अमर कुमार हेंब्रम ने पीड़ित के घर पहुंच कर खाने का सामान एवं कंबल मुहैया कराया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: पुलिस ने 190 बोतल देसी शराब किया बरामद, शराब तस्कर फरार Posted: 08 Jan 2022 09:57 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के पैरा टोला से पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर एक मकान से 190 बोतल देसी शराब बरामद कर लिया। हालांकि पुलिस के आने की भनक लगने के साथ ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि, प्रखंड के पैरघा टोला निवासी गणेश कुमार के घर में शराब रखी हुई है। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और गणेश कुमार के घर से 190 बोतल देसी शराब बरामद किया गया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि, पुलिस ने 190 बोतल देसी शराब बरामद किया है। उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार तस्कर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: पुलिस ने आर्म्स एक्ट एवं डकैती मामले के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल Posted: 08 Jan 2022 09:57 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस ने शनिवार को झारखंड के सरैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़वातरी गांव से आर्म्स एक्ट एवं डकैती कांड के फरार अभियुक्त को श्याम बाजार से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, 4 वर्ष से आरोपी फरार चल रहा था। सरैयाहाट थाना अंतर्गत बुढ़वातरी गांव के जामुन यादव के पुत्र सुनील यादव को श्याम बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को रेफरल अस्पताल में कोरोना जांच कराने के बाद,अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Chandan News: प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार दूसरी बार फीता काट कर किया कार्यालय का उद्घाटन Posted: 08 Jan 2022 09:58 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन प्रखंड के नव-निर्वाचित प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार अपने चांदन क्षेत्र एवं प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विकास कार्य के बदोलत 8 जनवरी 2022 शनिवार को दुसरी बार योगदान देकर कार्यालय को उद्घाटन किया। 1964 से लेकर एवं प्रखंड प्रमुख है जिन्होंने 28 जून 2016 को पहली बार प्रखंड प्रमुख का पदभार संभाले और पुनः दूसरी बार प्रखंड प्रमुख चुना गया जो प्रखंड कार्यालय में इतिहास के रूप देखा गया। इस उद्घाटन समारोह मैं मुख्य रूप से चांदन वीडियो राकेश कुमार व प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार के संयुक्त में फीता काट कर कार्यालय को उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में वीडियो राकेश कुमार ने प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार को माला पहनाकर गुलदस्ता भेंट किया। वहीं दूसरी ओर चांदन प्रखंड की उप प्रमुख दिनेश सिंह को भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात प्रखंड के अधिकारियों के द्वारा गुलदस्ता भेंट किया। उद्घाटन समारोह में प्रखंड के 17 पंचायतों के पंचायत समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह में प्रखंड प्रमुख कार्यालय में पंचायत समिति प्रतिनिधियों ने अपनी अपनी और से प्रखंड प्रमुख को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की विकास के संबंधित विशेष चर्चा किया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार ने उपस्थित सभी गणमान्य लोगों को साधुवाद दिया और कहा की चुनाव की बातें भूल कर क्षेत्र की विकास के कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना है। सरकार की जो भी योजना आएगी जो योजना विधिवत पारित किया जाएगा उसे धरातल पर लाने का हम सबों को दायित्व है जो मिलजुलकर करना है जिससे क्षेत्र का विकास हो सके। उन्होंने विकास कार्य की योजना के संबंधित विस्तृत जानकारी देते हुए क्षेत्र में विकास करने का बल दिया। साथ ही प्रखंड कार्यालय में घुसपैठियों पर अंकुश लगाने की बात कही। बताया कि समिति के अंदर क्षेत्र में विकास के लिए कौन-कौन सी योजना लिए जाते हैं। उन्होंने पंचायत समिति के दो प्रकार योजना जैसे टाइड योजना एवं अन टाइड योजना के संबंधित विस्तार से बताया। प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार के द्वारा की गई सभा संबोधन में उपस्थित समिति सदस्य ने तालियों से स्वागत किया। वहीं दूसरी बार प्रखंड प्रमुख बनने की खुशी में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर गौरवान्वित महसूस किया। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य एवं प्रतिनिधि के रूप में मोहम्मद कासिम अंसारी, सरताज अंसारी, रामजीत हेंब्रम, राजेश मंडल, शंभू यादव, प्रमोद कुमार, गोविंद यादव जागेश्वर दास, छोटे लाल भगत, रामदेव रजक, उषा देवी, मिथिलेश कुमार आदि के साथ दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| ChandanNews: कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए मास्क की चेकिंग अभियान तेज Posted: 08 Jan 2022 09:58 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। विश्व में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर ओमिक्रोन के संकेत को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारी के द्वारा जगह जगह मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके आलोक में 2 दिनों से चांदन प्रखंड के वीडियो राकेश कुमार जेई अनीश कुमार राय व चांदन थाना पुलिस के संयुक्त में कटोरिया चांदन मुख्य सड़क स्थित जुबड़ी मोड़ के समीप 8 जनवरी 2022 शनिवार को मास्क चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में खुद चांदन वीडियो राकेश कुमार नेतृत्व कर रहे थे और कटोरिया एवं देवघर झारखंड की ओर से आ रहे सभी सवारी वाहनों में बैठे यात्रियों को रोक रोक कर मास्क पहने के लिए प्रेरित किया। तथा मास्क पहनकर यात्रा नहीं करने वाले लोगों को कड़ी फटकार और हिदायत देते हुए जुर्माना भी वसूला गया। प्रेस वार्ता में चांदन वीडियो राकेश कुमार ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए सरकार की गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य है।भिड भाड़ वाले जगहों पर मास्क लगा कर जाना है साथ ही साथ सोसल डिस्टेंस एवं कोरोना प्रोटोकॉल को पालन करना है। लोगों ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं जिससे संक्रमण बढ़ने की खतरा बनीं हुई है। जिसे लेकर जिला प्रशासन के आलोक में मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में दो दिन में चार हजार रूपए लोगों से जुर्माना वसूला गया है। जुर्माना इस लिए इस लिए जाते हैं ताकि लोग अगले दिन से मास्क लगाकर घर से निकले। ओमिक्रोन वेरीयंट जेसे घातक संक्रमण के बारे में बताया कि जो लोग कोरोना की दुसरी वैक्सीन ले लिया है उसे डरने की कोई बात नहीं है। और जो लोग अब तक वेक्सीन नहीं लगवाया है उन्हें शीघ्र वैक्सीन लगवा लेना है। जिसके लिए सरकार द्वारा पहले से पुरी तैयारी कर रही है। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: कुसुम जोरी पैक्स का औचक निरीक्षण करते चांदन सहकारिता पदाधिकारी Posted: 08 Jan 2022 09:58 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। बांका सहकारिता पदाधिकारी के निर्देश पर शनिवार 8 जनवरी 2022 को चांदन बीसीओ राजीव रंजन कुसुम जोरी पैक्स भवन में औचक निरीक्षण किया। प्रेस वार्ता में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि जिला सहकारिता पदाधिकारी बांका के पत्रांक 34 / 5 जनवरी 2022 के आलोक में कुसुम जोरी पैक्स कार्यकारिणी सदस्य चेतू कोल एवं संजय साह के द्वारा आरोप लगाया गया था कि कुसुम जोरी पैक्स अध्यक्ष प्रदीप कुमार पोद्दार के द्वारा आज तक कार्यकारिणी प्रबंध समिति की बैठक नहीं बुलाई गई है। यहां तक की हम कार्यकारिणी सदस्य का फर्जी हस्ताक्षर कर धान अधिप्राप्ति कर किसानों को ठगने का काम कर रहा है। जिसे लेकर आज शनिवार को कुसुम जोरी पैक्स गोदाम परिसर में अनौपचारिक बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी प्रबंध कार्यकारिणी उपस्थित थे। जबकि उपस्थित कुसुम जोरी पैक्स प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों ने बताया की प्रबंध कार्यकारिणी चेतू कॉल एवं संजय साह गत 2020 के धान अधिप्राप्ति में अपनी सहभागिता निभाई थी। बाद में वर्तमान पैक्स अध्यक्ष प्रदीप कुमार पौद्दार से अवैध पैसे की डिमांड करने पर मांग पूरी नहीं होने से षड्यंत्र के तहत पैक्स समिति का कार्य में बाधा उत्पन्न कराया गया है। इस संबंध में चांदन प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राजीव रंजन बताया कि पैक्स समितियों के संचालन के लिए कोरोम के आधार पर छ प्रबंध कार्यकारिणी समिति की आवश्यकता होती है जो वर्तमान में मौजूद देखा गया। कुसुम जोरी पैक्स अध्यक्ष प्रदीप कुमार पोद्दार पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद प्रतीत होती है। जिसकी आगे जांच के लिए भेजा जाएगा। कुछ लाभुकों के द्वारा पैक्स अध्यक्ष के द्वारा धान नहीं लिए जाने की शिकायत पर बताया कि सरकार द्वारा धान अधिप्राप्ति एक महत्वाकांक्षी योजना है। और सरकार भी चाहती है कि हर एक किसान अपने पैक्स को धान दें, जिसे लेकर शुरुआती दौर में सभी पैक्स अध्यक्षों को 40% कैश क्रेडिट दिया गया था। कुछ पैक्स सोसायटीओं का कैश क्रेडिट खत्म हो गई है। जिसे लेकर कैस क्रेडिट बढ़ाने के उद्देश्य अग्रेषित हूं आगे लिखा भी गया है। कैश क्रेडिट उपलब्ध होते ही सभी किसानों से धान लिया जाएगा। इस मौके पर कुसुम जोरी पैक्स कार्यकारिणी सदस्य 1. मुन्ना कुमार 2.फुलवंती देवी 3.रानी देवी 4उमाकांत साह,5.सविया देवी 6. मुकेश कुमार बर्मन पैक्स अध्यक्ष प्रदीप कुमार पोद्दार पैक्स प्रबंधक रंजीत शाह के साथ दर्जनों किसान मौजूद थे। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Panjwara News प्लस टू उच्च विद्यालय पंजवारा मे 68 छात्रों को दी गई वैक्सीन की खुराक Posted: 08 Jan 2022 05:47 AM PST ग्राम समाचार, पंजवारा, बांका। कोविड से बचाव हेतु किशोरों के लिए चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं टीकाकरण के लिए पहुंच रहे हैं। शनिवार को प्लस टू उच्च विद्यालय पंजवारा में लगाए गए वैक्सीनेशन कैंप में शुक्रवार को 15 से 18 आयुवर्ग के 68 छात्र-छात्राओं को वैक्सीन की खुराक हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पंजवारा की एएनएम रीता झा ने दिया। कोरोना के बढ़ते मामलों के वजह से विद्यालय में कक्षाएं स्थगित होने के बावजूद छात्र-छात्राएं वैक्सीनेशन के लिए पहुंच रहे हैं एवं उनमें गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।
|
| Panjwara News: पंजवारा थाना परिसर में आयोजित हुआ जनता दरबार Posted: 08 Jan 2022 05:44 AM PST ग्राम समाचार, पंजवारा, बांका।पंजवारा थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवादों के निपटारे को लेकर जनता दरबार आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव एवं बाराहाट के राजस्व सीआई प्रवीण कुमार शेखर द्वारा किया गया। जनता दरवार मे आज पुराने तीन मामले में की सुनवाई करते हुये अगली तिथि को आने के लिये कहा गया। जबकि पंजवारा निवासी विजय भगत अपने तीनो भाईयों के बीच पैतृक संपत्ति के बँटवारे को लेकर जनता दरवार में आवेदन दिया था जिसमे सभी पक्षों को नोटिस भेज कर अगली तिथि को उपस्थित होने के लिये कहा गया।
|
| Posted: 08 Jan 2022 05:18 AM PST
ग्राम समाचार, मेहरमा:- मेहरमा के प्रखण्ड मुख्यालय में झारखंड कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा किसानों के माँगो को लेकर दिया गया धरना! जानकारी के मुताबिक कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं के ने बताया कि किसानों के हित में जैसे पंचायत चुनाव को अभिलंब किया जाये, बिजली माफी, धान खरीद के लिए किसानों को लभाम्मवित किया जाये, एवम् इत्यादि माँगो को लेकर मेहरमा के प्रखण्ड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना दिया गया! एवम् कम्युनिस्ट पार्टी के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे! संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा (गोड्डा) ग्राम समाचार |
| Pathargama News: पत्थर गामा में मिला एक और कोरोना संक्रमित Posted: 08 Jan 2022 04:34 AM PST
ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत उरकुसिया चेक नाका पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा के चिकित्सकों के जांच दल के द्वारा चलाए जा रहे कोरोना जांच में पड़वा निवासी एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है| प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रविंद्र कुमार पासवान से मिली जानकारी के अनुसार उक्त पॉजिटिव व्यक्ति को सिकटिया (गोड्डा) स्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर में भेजे जाने की तैयारी की जा रही है| अमन राज:- |
| Pathargama News: गोचर भूमि पर ईट भट्ठा लगाने को लेकर मुकदमा दर्ज Posted: 08 Jan 2022 04:20 AM PST ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- सरकारी गोचर भूमि पर अवैध रूप से विक्रय हेतु ईट का निर्माण एवं भट्ठा लगाने को लेकर बंदनवार निवासी विभीषण पांडे के पुत्र संतोष पांडे पर अंचलाधिकारी संतोष बैठा के द्वारा पथरगामा थाना में कांड संख्या 2/2022 भादवि की धारा 379, 420 एवं झारखंड माइनिंग एंड मिनरल रूल 4/54 तथा झारखंड खनिज समानुदान 2017 के रूल 9/13 के तहत मामला दर्ज कराया गया है| अंचलाधिकारी ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि मौजा बंदनवार थाना नंबर 207 के गैरमजरूआ खाता संख्या 126 के अंदर दाग नंबर 202 रकबा 4 बीघा 16 कट्ठा 13 धूर जोकि गोचर कह कर सर्वे खतियान में दर्ज है के अंदर बिना किसी वैध सरकारी कागजात के संतोष पांडे पिता विभीषण पांडे बंदनवार के द्वारा ईट भट्ठा लगाया गया है जो बिक्री हेतु बनाया गया है जो पूरी तरह से अवैध है| अमन राज:- |
| Posted: 08 Jan 2022 12:50 AM PST
ग्राम समाचार, मैनाचक:- मेहरमा थाना क्षेत्र के मैनाचक गाँव में शेख अब्बाक के खेत से पाँच साल से ये आम का पेड़ लगा हुआ किसी अज्ञात लोगों ने काट दिया गया है! जानकारी के मुताबिक शेख अबाक ने ने बताया गया कि गाँव के ही एक व्यक्ति से जमीन के मेटर में काफी दिनों से मतभेद् चल रहा था! लेकिन शेख अब्बाक ने बताया कि उसने किसी आदमी को देखा नहीं है! जो की शेख अब्बाक ने मेहरमा थाना में जाकर अज्ञात लोगों के खिलाफ एक आवेदन दिया गया! जिससे मेहरमा पुलिस अपने दल- बल के साथ जाकर जाँच में जुट गई है! संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! |
| Banka News: ईवीएम एवं वीवीपैट का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया निरीक्षण Posted: 07 Jan 2022 09:28 AM PST ब्यूरो रिपोर्ट,ग्राम समाचार,बांका। निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में प्रत्येक महीने ई०वी० एम० एवं वीवीपैट का निरीक्षण जिला पदाधिकारी, बांका द्वारा किया जाना है, इसी क्रम में आज दिनांक 0701.2022 को जिला पदाधिकारी बाका सुहर्ष भगत एवं पुलिस अधीक्षक, बांका अरविन्द कुमार गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उन्होंने वहाँ भी व्यवस्थाओं, सुरक्षा आदि का जायजा लिया एवं उपस्थित निर्वाचन पदाधिकारी, बांका को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। गौरतलब हो कि वेयर हाउस की निगरानी सी०सी०टीवी एवं गार्ड के द्वारा सुरक्षा की जाती है। इस अलावे समाहरणालय कैम्पस में शराब ढोने में पकड़ाये हुए गाड़ियों की स्थिति का भी जायजा लिया। इस मौके पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बाका एवं उप निर्वाचन, पदाधिकारी बांका उपस्थित थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 07 Jan 2022 09:29 AM PST ब्यूरो रिपोर्ट,ग्राम समाचार,बांका। मुख्य सचिव, बिहार के आदेश ज्ञापांक- जी / आपदा-06-02/2020-91 दिनांक 06.01.2022 द्वारा निर्देशित किया गया है कि, राज्य में कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने हेतु गृह विभाग (विशेष शाखा) बिहार, पटना के आदेश ज्ञापांक जी / आपदा-06-02 / 2020-38 दिनांक 04.01.2022 द्वारा विस्तृत निर्देश दिये गये हैं। उक्त दिशा निर्देश दिनांक 21.01.2022 तक प्रभावी है। विभागीय आदेश ज्ञापांक- जी / आपदा-06-02/2020-38 दिनांक 04.01.2022 द्वारा निर्गत आदेश की कडिका – 3 को निम्नवत संशोधित / अन्तः स्थापित किया गया है। 3. सभी विद्यालय / महाविद्यालय, शिक्षण / प्रशिक्षण / कोचिंग संस्थान ( उनके छात्रावास सहित ) तत्काल प्रभाव से बंद रहेंगे, परन्तु उनके कार्यालय 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोले जा सकेंगे तथा ऑनलाईन शिक्षण कार्य संचालित किए जा सकेंगे। केन्द्र तथा राज्य के आयोग द्वारा आयोजित नियोजन संबंधी परीक्षाएं तथा विभिन्न विद्यालय बोर्डो द्वारा आयोजित परीक्षा सचालित की जा सकेगी। अपवाद पुलिस एवं होम गार्ड प्रशिक्षण संस्थान तथा चिकित्सा से संबंधित शिक्षण / प्रशिक्षण संस्थान (छात्रावास सहित) खुले रहेंगे। अन्य सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों के बंद / संचालित किये जाने के संबंध में संबंधित विभागाध्यक्ष द्वारा समुचित निर्णय लिया जा सकेगा। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 07 Jan 2022 09:29 AM PST ब्यूरो रिपोर्ट,ग्राम समाचार,बांका। मुख्य सचिव, बिहार के आदेश ज्ञापांक- जी / आपदा-06-02/2020-90 दिनांक 06.01.2022 द्वारा निर्देशित किया गया है कि राज्य में कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने हेतु गृह विभाग (विशेष शाखा) बिहार, पटना के आदेश ज्ञापांक जी / आपदा-06-02/2020-38 दिनांक 04.01.2022 द्वारा विस्तृत निर्देश दिये गये हैं। उक्त दिशा निर्देश दिनांक 21.01.2022 तक प्रभावी है। विभागीय आदेश ज्ञापांक- जी / आपदा-06-02/2020-38 दिनांक 04.01.2022 द्वारा निर्गत आदेश की कंडिका – 1 को निम्नवत संशोधित / अन्त स्थापित किया गया है। 1. सभी सरकारी कार्यालय एवं गैर सरकारी कार्यालय 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलेंगे। सरकारी कार्यालयों में आगुंतकों का प्रवेश वर्जित होगा। अपवाद :- आवश्यक सेवाओं यथा- जिला प्रशासन, पुलिस होमगार्ड कारा, सिविल डिफेंस, विधुत आपूर्ति, जलापूर्ति, स्वच्छता, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य, पशु स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, दूर - संचार, डाक विभाग से संबंधित कार्यालय, कोषागार एवं उनसे संबंधित वित्त विभाग के कार्यालय, खाद्यान्न की अधिप्राप्ति से संबंधित कार्यालय, पर्यावरण, वन एव जलवायु परिवर्त्तन विभाग, निर्वाचन विभाग की अत्यावश्यक गतिविधियों से संबंधित कार्यालय यथावत् कार्य करेंगे। न्यायिक प्रशासन के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा लिया गया निर्णय प्रभावी होगा। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: पुलिस ने मारपीट के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल Posted: 07 Jan 2022 09:29 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के कर्माटांड़ गांव से पुलिस ने मारपीट के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार कर्माटांड़ गांव निवासी सुभाष यादव ने बंधुआकुरावा थाना में 1 माह पूर्व अपने चचेरे भाई अनुज यादव के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस को सूचना मिली कि, अनुज यादव अपने घर पर है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर अनुज यादव को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि, अनुज यादव ने अपने चचेरे भाई सुभाष यादव के साथ मारपीट की थी। अनुज यादव की गिरफ्तारी के बाद कोरोना जांच करा कर जेल भेज दिया गया है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: मधुसूदन भगवान की शोभा यात्रा को लेकर 9 जनवरी को होगी बैठक Posted: 07 Jan 2022 09:29 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। मकर सक्रांति के अवसर पर प्रसिद्ध भगवान मधुसूदन की शोभायात्रा निकालने को लेकर 9 जनवरी को बौंसी प्रखंड के गांधी चौक स्थित शिवालय में अहम बैठक रखी गई है। जिसकी जानकारी देते हुए धर्म रक्षिणी महासभा न्यास क्षेत्र बौंसी के सचिव राजीव ठाकुर ने बताया कि, कोरोना काल में मधुसूदन भगवान की शोभा यात्रा निकालने को लेकर विशेष चर्चा की जाएगी। बैठक में धर्म रक्षिणी महासभा के साथ-साथ अन्य लोगों को भी बुलाया गया है। बताया गया कि, शोभायात्रा कार्यक्रम को बेहतर तरीके से कराया जाएगा। वहीं सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए शोभायात्रा निकाली जाएगी। मालूम हो कि भगवान मधुसूदन शोभा यात्रा बगडुम्मा डेहरी परिवार के साथ-साथ धर्म रक्षिणी महासभा न्यास मंदार क्षेत्र बौंसी के द्वारा संपन्न कराया जाता है। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ होती है। लेकिन कोरोना की वजह से पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा में काफी सावधानी बरतते हुए कम संख्या में लोगों को बुलाने की अपील की जाएगी। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: पुलिस ने चलाया मस्त चेकिंग अभियान,वसूला जुर्माना Posted: 07 Jan 2022 09:30 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामले को देखते हुए शुक्रवार को पुलिस ने बौंसी बाजार में विशेष मास्क चेकिंग अभियान चलाया। प्रशिक्षु एसआई कुंदन कुमार ने मास्क चेकिंग अभियान चलाकर 10 लोगों से ₹500 जुर्माना वसूला। साथ ही बिना हेलमेट पहने बाइक चालकों से ₹1000 जुर्माना वसूला। इस दौरान थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, कोरोना संक्रमण को देखते हुए सघन वाहन चेकिंग अभियान के साथ साथ मास्क चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। लोगों के मास्क पहने एवं शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील की जा रही है। ताकि संक्रमण से बचा जा सके। वहीं लोगों से संपर्क कोरोना टीका लेने के लिए भी कहा जा रहा है। मास्क चेकिंग अभियान को देखकर आम लोगों में हड़कंप मच गया और बिना मास्क वाले इधर-उधर रास्ते से भागने पर मजबूर हो गए। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: 210 लोगों की कोविड-19 की हुई जांच, 380 लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका Posted: 07 Jan 2022 09:30 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के विभिन्न केंद्रों पर शुक्रवार को 210 लोगों की कोरोना जांच हुई। जबकि 380 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। 210 लोगों की हुई जांच में सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। वहीं 380 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। बताया गया कि, बौंसी के प्रखंड क्षेत्र के 21 केंद्रों पर शनिवार को 15 से 18 वर्ष के किशोरों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि, प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी उच्च विद्यालय के साथ-साथ पुराना अस्पताल में किशोरों को टीका लगाया जाएगा। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। स्वास्थ्य कर्मियों की टीम की प्रतिनियुक्ति भी जगहों पर कर दी गई है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Godda News: वित्तीय वर्ष 2021/22 के लिए 175000 क्विंटल धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य Posted: 07 Jan 2022 08:42 AM PST ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 07.01.2022 को उपायुक्त भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग( सहकारिता प्रभाग) गोड्डा के अंतर्गत चलाए जा रहे योजनाओं एवं कार्यों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई ।वीडियो कांफ्रेंसिंग में माननीय विधायक महागामा विधानसभा क्षेत्र दीपिका पांडे सिंह सहित विधायक गोड्डा के विधायक प्रतिनिधि जयशंकर सिंह, बरहेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, विधायक महागामा दीपिका पांडे सिंह के द्वारा महागामा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत धान अधिप्राप्ति, कार्यशील पूंजी से संबंधित प्राप्त प्रतिवेदन, पैक्स/लैम्पस की सूची और सौर ऊर्जा द्वारा संचालित 5 मैट्रिक टन कोल्ड रूम का निर्माण, सहयोग समितियों के निर्वाचन, हेतु जानकारियां प्राप्त कर आवश्यक सुझाव दिए गए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला सहकारिता पदाधिकारी गोड्डा सह विधि शाखा पदाधिकारी सुजीत कुमार सिंह के द्वारा जिले में धान अधिप्राप्ति से संबंधित जानकारियां समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए। उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2021- 22 में धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य 1940 रूपये प्रति क्विंटल एवं बोनस 110 रुपये प्रति क्विंटल कुल मिलाकर 2050 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। उनके द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में धान कुल 18 लैंम्पस/ पैक्स एवं 6 एफपीसी में 175000 क्विंटल लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। जिनके अनुरूप धान अधिप्राप्ति का कार्य जारी है समिति के समक्ष उन्होंने 23 कार्यशील पूंजी/ लैंम्पस/ पैक्स /व्यापार मंडल के चयन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारियां प्रदान की। गोड्डा जिले मे कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराने हेतु जिला अंतर्गत पैक्स /लैंम्पस/ व्यापार मंडल से संवंधित प्रस्ताव पर विचार विमर्श समिति से की गई। इनमें जो भी वांछित अहर्ता रखते हो उनके ही प्रस्ताव स्वीकार किए जाएंगे ।साथ ही साथ उनके द्वारा समिति के समक्ष 03 सौर ऊर्जा चालित मिनी कोल्ड रूम निर्माण हेतु प्रस्ताव समिति के समक्ष रखा गया। कोल्ड रूम निर्माण के स्थल चयन पर विचार विमर्श की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उपायुक्त के द्वारा निर्देश दिए गए कि जिले में वैसे जगहों जहां पर लैम्पस /पैक्स का निर्माण नहीं हुआ है एवं इच्छुक किसानों के द्वारा धान अधिप्राप्ति की जा सकती है वैसे जगहों को चिन्हित कर मिनी धान अधिप्राप्ति केंद्र बनाए जा सकते हैं जिस पर विचार विमर्श की गई। मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी वासुदेव प्रसाद, जिला कृषि पदाधिकारी रमेश कुमार सिन्हा, जिला सहकारिता पदाधिकारी सुजीत कुमार सिंह, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी अभय कुमार जिला अंकित पदाधिकारी शशि लाल सहित अन्य पदाधिकारी गण मौजूद थे। |
| Godda News: सूकर पालन से ज्यादा आमदनी प्राप्त की जा सकती है Posted: 07 Jan 2022 08:30 AM PST ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- ग्रामीण विकास ट्रस्ट- कृषि विज्ञान केंद्र, गोड्डा के सभागार में ग्रामीण युवक-युवतियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण का विषय सूकर पालन की विकसित प्रणाली है| सभी प्रशिक्षणार्थियों को कोरोना अधिनियम का पालन करते हुए सामाजिक दूरी पर बैठाया गया। वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान डाॅ0 रविशंकर ने कहा कि अर्थ के लिहाज से सूकर पालन का कारोबार बेहद फायदेमंद माना जाता है, वो इसलिए चूंकि सूकर पालन करने के लिए ज्यादा पूंजी की आवश्यकता नहीं होगी। राष्ट्रीय सूकर अनुसंधान केंद्र के मुताबिक किसान तकरीबन 50 हजार रूपए की पूंजी से सूकर पालन का कारोबार शुरू कर सकते हैं। गोड्डा जिले में आदिवासी क्षेत्रों में सूकर के मांस की ज्यादा डिमांड होने से सूकर पालन काफी लाभदायक साबित हो सकता है और युवा वर्ग सूकर पालन को स्वरोजगार के रूप में अपना सकते हैं।पशु पालन वैज्ञानिक डाॅ0 सतीश कुमार ने बताया कि सूकरों के रहने के लिए आवास के साफ-सुथरे एवं हवा दार होने चाहिए। सूकर घर का जमीन पक्का करके सूकर पालन से ज्यादा आमदनी प्राप्त किया जा सकता है। 4 से 10 सप्ताह में नर बच्चे का जिन्हें प्रजनन के लिए नहीं रखना है, बधिया कर देना चाहिए।गर्भवती सूकरी को बच्चा देने के कम से कम 10 दिन पहले प्रसूति गृह में अकेले रख देना चाहिए।सूकरी से दिन में बच्चा देने के लिए उसे अनुमानित समय से 48 घंटे पहले एक मिली. पी. जी. एफ 2 एल्फा की सुई मांस में लगा देनी चाहिए। इससे सूकरी का दूध प्रभाव भी बढ़ जाता है तथा बच्चे की अधिक बढ़ोत्तरी एवं मृत्यु दर कम हो जाती है। सभी प्रगतिशील पशु पालकों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। प्रमिला टुडू, बिटीमय हांसदा, मंजू सोरेन, बासोनी मुर्मू, मार्सिला हांसदा, किशोर किस्कू, सनत सोरेन, सोमलाल बेसरा, देव लाल मरांडी, रसीलाल सोरेन आदि प्रगतिशील महिला- पुरूष किसान प्रशिक्षण में सम्मिलित हुए। |
| Godda News: सड़क निर्माण में कोताही बर्दाश्त नहीं- उपायुक्त Posted: 07 Jan 2022 08:25 AM PST ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट आज दिनांक 07.01.2022 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्त भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में सभी तकनीकी विभागों के साथ डिपॉजिट हेड से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त के द्वारा विभिन्न योजनाओं यथा:- भवन प्रमंडल, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति पर जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान उपायुक्त द्वारा पूर्व में की गई बैठक की कार्यवाही की बिंदुवार समीक्षा की गई। उक्त बैठक में संबंधित सभी विभागों (यथा:- प्रबंधक सह कार्यपालक अभियंता, झारखण्ड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड PIU गोड्डा, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, गोड्डा, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विभाग कार्य प्रमंडल गोड्डा, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल गोड्डा, कार्यपालक अभियंता भवनत्र प्रमंडल गोड्डा, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल गोड्डा, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल गोड्डा, कार्यपालक अभियंता एन०आर०ई०पी० गोड्डा, जिला अभियंता, जिला परिषद गोड्डा, राष्ट्रीय उच्च पथ देवघर, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल गोड्डा, विभागवार वितीय वर्ष 2020-21 में पूर्ण योजनाओं की सूची ) के कार्यों की अद्यतन स्थिति व प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिए गए इसके अलावे पेंडिंग पड़े सभी योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निदेश सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को दी गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे कार्यों की बारी-बारी से समीक्षा कर स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया कि निर्धारित समय के पूर्व सभी योजनाएं पूर्ण की जाए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान के दौरान महोदय द्वारा सभी विभागों के कार्यों की मासिक प्रगति की जांच की गई। साथ हीं महोदय द्वारा सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि जिले के अंतर्गत जो कार्य पूर्ण हो चुकें है उसका भौतिक सत्यापन कर यथा शीघ्र पेमेंट भुगतान किए जाए। उपायुक्त के द्वारा विभागवार फिजिकल एवं फाइनेंशियल रिपोर्ट का रिव्यू करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने REO/PWD विभागों के अंतर्गत सड़क निर्माण का कार्य,एवं NH-133 मुख्य मार्ग के सड़कों की मरम्मतीकरण यथाशीघ्र कराने के निर्देश दिए। सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीएचईडी अभियंता को निर्देश दिए गए कि जिले में जल मीनार एवं चापाकल के शिकायत अधिकांश जगहों से प्राप्त हो रहे हैं जिनको लेकर निर्देश दिए गए कि संबंधित शिकायत स्थल पर जाकर कार्य को पूर्ण कराएं जाए एवं साथ ही साथ उनके साथ में फोटोग्राफ्स भी शेयर किया जाए। उपायुक्त के द्वारा जिले में पूर्ण कराए गए योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर बताया गया कि संबंधित विभाग के द्वारा कार्य पूर्ण कराए गए हैं फिर भी राशि का भुगतान मात्र 50% ही हुआ है जिसे अभिलंब पेंडिंग पड़े राशि का भुगतान करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए गए। मौके पर उपविकास आयुक्त चंदन कुमार, प्रभारी विकास शाखा पदाधिकारी मनोज कुमार, संबंधित विभाग के पदाधिकारी गण, संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मी सहित अन्य मौजूद थे। |
| Rewari News : नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन ने नववर्ष का कैलेंडर एवं मास्क वितरण किए Posted: 07 Jan 2022 07:56 AM PST नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के सहायक मंडल मंत्री का. देंवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को विशेष अभियान चलाकर असिसटेंट सिक्योरिटी कमीश्नर आरपीएफ एएस तूर, मंडल मेडिकल ऑफिसर डा. केशव गुप्ता तथा रेलवे कर्मचारियों और विभिन्न कार्य स्थलों पर पहुंचकर नववर्ष का कैलेंडर एवं मास्क वितरण किए। इस दौरान उन्होंने सभी को कोरोना के नए वेरिएंट ओमिकॉन से बचाव रखने के लिए भी जागरुक किया। एनडब्ल्युआरईयू के सहायक मंडल मंत्री देवेंद्र सिंह यादव ने विशेष जागरुकता अभियान के तहत रेलवे अधिकारियों व कर्मियों को नववर्ष का कैलेंडर एवं मास्क वितरण कार्यक्रम के दौरान कहा कि कोरोना की पहली व दूसरी लहर के दौरान रेलवे कर्मियों ने एक योद्धा के रूप में कार्य करते हुए इसका मुकाबला किया। दूसरी लहर के दौरान जब सबकुछ बंद था, तब रेलवे कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना आवश्यक वस्तुओं को एक से दूसरे स्थान पर लाने व ले जाने का कार्य करके सच्ची देशभक्ति का परिचय दिया। अब कोरोना की तीसरी लहर दस्तक दे रही है। इसलिए सभी कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन करना है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं व डा. अशोक कुमार डीआईओ सिविल अस्पताल रेवाड़ी के सहयोग से रेलवे अस्पताल में वैक्सीन की पूरी उपलब्धता रहेगी। सभी कर्मचारी अपना व परिवार का पूरा टीकाकरण कराएं। उन्होंने सभी कर्मियों को तीसरी लहर से बचाव रखने, मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर वरुण कुमार मुख्य लॉबी ऑपरेटर, रमेश कुमार लोको पायलेट मेल, संदीप कुमार सहायक लोको पायलेट विशेष रूप से उपस्थित रहे। |
| Posted: 07 Jan 2022 07:34 AM PST रेवाड़ी के विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला प्रशासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा 15-18 साल तक के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया. यह जानकारी देते हुए विश्कर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सचिव धीरज शर्मा जांगड़ा ने बताया कि वैक्सीनेशन कैंप में विश्वकर्मा स्कूल के छात्रों सहित अन्य सैकड़ो स्थानीय बच्चों को भी पहली वैक्सीन लगाई गई. स्कूल में वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाने पर विश्वकर्मा शिक्षा समिति व स्कूल प्रबंधक ने जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व आई हुई विभाग की टीम का धन्यवाद किया |
| Posted: 07 Jan 2022 07:04 AM PST
ग्राम समाचार, धमड़ी:- मेहरमा प्रखण्ड के धमड़ी गाँव के S.R.T कालेज में नल- जल योजना बनी शोभा की वस्तु! लड़के- लड़कियों को पीने का पानी के लिये हो रहा है परेशानी! जानकारी के मुताबिक छात्राओं ने बताया कि कालेज बंदी के दौरान किसी ने असमाजिक चीजों से पाइप लाइन को काट दिया गया है! वहीँ अन्य सामानों को भी छति पहुँचाया गया था! जिससे S.R.T कालेज खुलने के दौरान जब छात्र- छात्राओं ने पानी पीने गये तो देखा कि पाइप, एवम् अन्य समान को तोड़ फोड़ दिया गया है! जिससे पानी निकालना बंद हो गया है! तो छात्र- छात्राओं ने तुरंत कालेज के प्रिंसपल महेश्वर गोईत को सूचना दिया गया! तो प्रिंसपल महोदय ने बताया कि पहले तो सही ही था! लेकिन कालेज बंद होने से किसी ने असमाजिक तत्वों से पाइप लाइन को काट दिया गया! एवम् और अन्य समान भी तोड़- फोड़ दिया गया था! तो प्रिंसपल महोदय ने बताया गया कि रिपेयर मिस्त्री को सूचना कर दिया गया है! जल्द से जल्द इस समस्याओं का निराकरण कर दिया जाएगा! संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |