न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 31, 2020

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट


एक मोबाइल फोन और 7000 रुपये, कैसे इस स्कूली छात्र ने चंद महीनों में बना ली 100 करोड़ की कंपनी

Posted: 30 Oct 2020 11:26 PM PDT


ब्रिटेश के शक्तिशाली उद्योगपतियों में शुमार एक 19 वर्षीय किशोर जिसे 'एलेन शुगर' के नाम से भी उसके मित्र पुकारते हैं। अब इस स्कूली छात्र की गिनती ब्रिटेन के सबसे युवा अरबपतियों में होती है। वह भी तब जब अपने स्कूल के प्रोजेक्टस और असाइन्मेंटस पूरा कर सभी विषयों में A* और A ग्रेड लाए हैं। स्कूल के लंच ब्रेक के दरम्यान जहाँ दूसरे बच्चे खेल के मैदान में फूटबाॅल और अन्य खेल और मस्ती मे मशगुल रहते हैं, वहीं यह किशोर खामोशी से अपने मोबाईल में बड़ी बड़ी सम्पत्तियों की लेन-देन के लिए सौदेबाजी कर रहा होता है।

भारतीय मूल के अक्षय रुपरेलिया ने doorstaps.co.uk वेबसाईट मात्र 16 महीने पहले तैयार की थी और इस हफ्ते वह ब्रिटेन की 18 बड़ी रियल स्टेट एजेंसी में शुमार हो गई है। अक्षय ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के अरबपति हैं। उनकी कम्पनी का मूल्य 12 मिलियन पौंड (102 करोड़ रुपए) आँका गया है। रुपरेलिया दावा करते हैं कि अपने शुरुआती समय से अबतक उन्होंने 100 मिलियन पौंड (8.6 अरब रुपये) की संपत्तियों का सौदा करवा चुके हैं। उन्होंने स्वयं के लिए 500 पौंड की तनख्वाह से आरंभ किया था। जिसे वे अब 1000 पौंड कर लिया है। उनकी कंपनी में 12 लोग काम करते हैं। उन्होंने बचत से अपने माता पिता के लिए एक कार भी खरीदा है। अक्षय के पिता कौशिक (57) राॅयल मेल स्टोरिंग ऑफिस में एक केयर वर्कर हैं और उनकी माँ रेणुका (51) दिव्यांग बच्चों के स्कूल में सहायक शिक्षिका हैं और कैमडेन कौंसिंल में बधिर बच्चों की मदद करती हैं। अक्षय के माता-पिता दोनों ही सुन पाने में असमर्थ हैं। रुपरेलिया को अपनी कंपनी विस्तार के लिए निवेशको नें 5 लाख पौंड की हिस्सेदारी दी है।

रुपरेलिया नार्थ लंदन स्थित क्विन एलिजाबेथ, बर्नेट लंदन में पढाई करते हैं। उन्हें स्कूल और काम के बीच संतुलन बना कर चलना होता है। उनके सहपाठी उन्हें 'ऐलेन शुगर' कहते है। ऐलेन शुगर ब्रिटेन के बहुत बड़े पूंजीपति और 'अप्रेंटिश' कार्यक्रम के सितारे रहे हैं। अक्षय की यह एजेंसी जो सम्पत्ति का सौदा करवाती है, वह इस क्षेत्र की अन्य एजेंसीयों की तुलना में बहुत ही छोटे से अंश पर काम करते हैं। कंपनी परिसंपत्तियों के सौदे के लिए महज 99 पौंड का शुल्क लेती है, जहाँ अन्य एजेंसीयाँ 800 से 1000 पौंड तक वसूल करते हैं। यह कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि उनसे इस साधारण तरीके ने उसका मूल्य चुकाया है और अबतक उन्होंने 1050 घरों का सौदा कराया है यद्यपि 30 घर प्रति हफ्ते की दर से खरीद-फरोख्त इनके वेबसाईट के माध्यम से होती है। डेली मिरर के अनुसार अब तक का सबसे बड़ा सौदा 1.4 मिलियन पौंड का हुआ है।

अक्षय को अपनी वेबसाईट बनवाने के लिए अपने रिश्तेदारों से उधार लेनी पड़ी थी और अंततः 7,000 रुपये से उन्होंने अपने वेबसाईट की शुरुआत की। प्रारंभ में उन्हे काॅल सेंटर की मदद लेनी पड़ी थी अपने उपभोक्ताओं के काॅल को प्राप्त करने के लिए। स्कूल से छूटने के बाद वे उन काॅलों का जवाब दिया करते थे। अक्षय बताते हैं कि कैसे उन्हें अपने पहले उपभोक्ता के पास जाने के लिए अपनी बहन के पुरुष मित्र को 40 पौंड भाड़े पर ले कर जाना पड़ा था। वह व्यक्ति सुसेक्स का रहने वाला था, जहाँ उसने अपने घर को 485,000 पौंड और एक अन्य भू संपत्ति का सौदा 185,000 पौंड में करना चाहता था। उन परिसंपत्तियों की तस्वीरें लेने के लिए अक्षय को वहाँ जाना पड़ा था। उस वक्त उनके पास गाड़ी चलाने का लाईसेंस भी नहीं था। वे 3 हफ्ते में ही उस सौदे को 670,000 पौंड में डील करने में सफल रहे।

अक्षय अपनी कंपनी की संपत्तियों को बेचने केलिए सेल्फ इम्प्लाॅयड मदर्स के सतत विस्तृत होने वाले नेटवर्क की मदद लेते हैं जो ग्राहकों को प्रापर्टी दिखलाती और बताती है। इसके लिए उन्हें सूट-बूट धारी और महंगे कारों वाले सहायकों की जरुरत नहीं होती। खास बात यह है कि प्रापर्टी बेचने के लिए हजारों पौंड वसूलने की बजाए बहुत कम कीमत पर सौदा तय करती है। अक्षय मानते हैं कि ये मदर्स ईमानदार होती हैं और ग्राहकों को सच्चाई बयान करती हैं जो रियल स्टेट बिजनेस के लिए महत्वपूर्ण है।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से उन्हें अर्थशास्त्र और गणित की पढ़ाई के लिए पेशकश किया गया है जिसे अभी उन्होंने लंबित रखा है। चूँकि बिजनेस बढ़िया चल रहा है तो वे अपना सारा समय इसी को देना चाहते हैं।

सही मायनो में सफलता की इबारत लिखे जाने के लिए दृढ़ निश्चयी और मजबूत इरादों वाले परिपक्व दिमाग की जरुरत होती है। खुली आँखों और अपने अँदाज में दुनिया देखने वाले अक्षय को उनकी प्रतिभा के लिए सभी तरफ से सम्मान प्राप्त हो रहा है। आज के युवा यदि अपनी क्षमता को समय पर पहचान कर उसके अनुरुप दृढ़ता से कार्य करें हो सफलता निश्चित रुप से उनके कदम चुमेगी। जरुरत है तो अपने अन्दर की काबिलियत को पहचान कर उसे विकसित करने की।

पैसो का पेड़ कहलाते है ये 5 पौधे, आप भी लगा सकते है अपने घर में

Posted: 30 Oct 2020 11:24 PM PDT


आज के समय में हर कोई कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाना चाहता है, हालाँकि सबके लिए ऐसा हो | ये लगभग असम्भव ही है | वैसे आपने अक्सर कई लोगो को कहते हुए सुना होगा कि पैसे पेड़ पर नहीं उगते | लेकिन क्या हो अगर किसी पेड़ की वजह से ही पैसा घर में आने लगे | दरअसल ज्योतिष में ऐसे कुछ पेड़ पौधों के बारे में बताया गया है, जिनको घर में लगाना पैसो का पेड़ लगाने जैसा ही है | आज हम आपको ऐसे ही 5 पेड़ पौधों के बारे में बताने जा रहे है, जो आपके धन धान्य में वृद्धि कर सकते है | तो आइये जानते है आज आपके लिए क्या ख़ास है |

मनी प्लांट मनीप्लांट के बारे में लगता है, कुछ कहने की जरूरत नहीं है | धन आदि के लिए मनीप्लांट को बहुत ही शुभ माना जाता है | इसके साथ ही इसकी बेल काफी खूबसूरत होती है, जो की घर में सजावट का काम करती है | वास्तु के अनुसार आग्नेय कोण में मनीप्लांट को लगाना शुभ फल प्रदान करता है | इसे घर में लगाने से कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है |

शमी का पेड़: वास्तु और ज्योतिष में शमी के पेड़ को बेहद ही शुभ माना गया है | इसके अलावा शमी के वृक्ष को महादेव का प्रिय भी बताया गया है | ऐसा माना जाता है कि शमी के वृक्ष को घर में लगाने से सुख शांति आती है और दरिद्रता खत्म होती है | ज्योतिष के अनुसार सोमवार के दिन महादेव को शमी के पत्ते और फूल अर्पित करने से गरीबी दूर होती है |

मनी ट्री: इन दिनों मनी ट्री नाम से एक पौधा काफी लोकप्रिय हो रहा है | जानकारी के अनुसार इसकी उत्पत्ति अमेरिका में हुयी है और इन दिनों काफी चलन में है | लोग इसे सजावट और आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए अपने घर में लगा रहे है | वैसे ये चुनिंदा नर्सरी में ही उपलब्ध है, आप चाहे तो इसे ऑनलाइन भी खरीद सकते है |

अश्वगंधा वास्तुशास्त्र की माने तो अश्वगंधा का पौधा काफी समृद्धिशाली होता है | इसे घर में लगाने से सुख समृद्धि आती है और आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है | इसके अलावा अश्वगंधा औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है | इसे आप घर में अवश्य लगाए, ये अनेक फायदे प्रदान करता है |

श्वेतार्क श्वेतार्क को सफ़ेद आकड़े का पौधा भी कहा जाता है | इस पौधे को गणेश जी का प्रतीक माना जाता है, साथ ही ये सुख समृद्धि भी लाता है | परन्तु वास्तु के अनुसार घर में ऐसा कोई पौधा नहीं लगाना चाहिए, जिसमे से सफ़ेद पदार्थ निकलता है | इसीलिए यदि आप इस पौधे को घर में लगा रहे है, तो इसे बालकनी या बरामदे में ही लगाए |

हिमाचल: कमरे में लगी भयानक आग, जिंदा जला व्यक्ति, भतीजी के घर आया था

Posted: 30 Oct 2020 11:18 PM PDT


हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के खबारा गांव में एक व्यक्ति अपनी भतीजी के घर आया हुआ था। रात होने पर वह वहीं कमरे में सो गया। परंतु उसे क्या पता था कि वह उसकी आखिरी रात होगी। सोये हुए व्यक्ति के कमरे में आग लग गई, जिससे उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई है। वहीं आपको बता दें कि मृतक की पहचान जय सिंह पुत्र ध्याना निवासी गांव खुंदेल डाकघर मैहला के रूप में हुई है। वहीं आग लगने के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं लग सका है। पुलिस ने आग लगने के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है।

वहीं पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक खुंदेल गांव का जय सिंह वीरवार को खबारा गांव में रहने वाली अपनी भतीजी के घर आया हुआ था। वहीं देर रात जय सिंह के कमरे से आग की लपटें और जोरदार धुआं उठने लगा। इसे देख परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर निकल आए।

परिवार के सदस्यों ने पानी फेंककर कमरे में लगी आग को बुझाया और कमरे में सोये जय सिंह के पास पहुंचे। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी, तथा उसकी जलने की वजह से मौत हो चुकी थी। इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने चंबा थाने में दी। इसके बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचा दिया है। साथ ही घटनास्थल पर मौजूद परिवार के सदस्यों के बयान भी लिए गए हैं। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा इसे परिजनों के सोंप दिया है।

वहीं आपको बता दें कि आग लगने के कारणों को लेकर अब पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले को सीआरपीसी की धारा 174 के तहत दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कमरे में जलने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने बताया है कि खबारा गांव में मकान के भीतर जले व्यक्ति के परिवार वालों को प्रशासन की ओर से दस हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान करवा दी गई है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम में 3 चौंकाने वाले नाम शामिल

Posted: 30 Oct 2020 11:12 PM PDT


भारतीय क्रिकेट टीम  साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी जहां वह वनडे, टी20 और 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. इस दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. टीम में कई खिलाड़ियों को पहली बार मौका मिली है वहीं कइयों को बाहर का रास्ता दिखा गया है.

आइए जानते हैं भारतीय चयनकर्ताओं ने तीनों स्क्वॉड में कुछ ऐसे खिलाड़ियों का चयन किया है जो चौंकाने वाले रहे हैं:-

वरुण चक्रवर्ती तीनों स्क्वॉड में सबसे चौंकाने वाले नाम की बात करें तो वह हैं मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ( Varun Chakravarthy), जिन्हें टी20 स्क्वॉड में मौका मिला है. आईपीएल 2020 में कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) की ओर से खेल रहे इस स्पिन गेंदबाज ने हाल में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ अपने 4 ओवर के कोटे में 20 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे. वरुण आईपीएल के इतिहास में 5 विकेट हॉल लेने वाले दूसरे अनकैप्ड स्पिनर बने हैं.

वरुण के लिए ये अच्छा मौका है क्योंकि यदि वे ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहते हैं तो उनकी टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में शामिल होने की संभावना बढ़ जाएगी. इससे पहले भी कई भारतीय स्पिनर्स को पहली बार टीम में शामिल किया गया लेकिन वो अपनी जगह पक्की करने में असफल रहे.

चयनकर्ताओं ने कुलदीप यादव, मयंक मारकंडे, राहुल चाहर, क्रुणाल पांड्या और कई अन्य स्पिनर्स को टी20 टीम में जगह दी लेकिन दुर्भाग्यवश इनमें से कोई भी गेंदबाज उस स्तर का प्रदर्शन नहीं कर सका जिससे उसकी जगह टीम में पक्की हो सके. अंत में उसे टीम से ड्रॉप करना पड़ा. ऐसे में वरुण के उपर अच्छा प्रदर्शन का दबाव होगा.

मोहम्मद सिराज: तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के टेस्ट टीम में चयन से कइयों ने सवाल खड़े किए हैं. सिराज टेस्ट में चयन के हकदार नहीं थे. क्रिकेट फैंस का मानना है कि सिराज के पास टेस्ट खेलने का इंटरनेशनल स्तर पर अनुभव नहीं है.

सिराज ने हाल में आईपीएल 2020 (IPL 2020) में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया था. दाएं हाथ का ये पेसर आईपीएल इतिहास में किसी एक मैच में दो मेडन ओवर फेंकने वाला पहला गेंदबाज बना था. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इस भारतीय पेसर से काफी प्रभावित हैं. ऐसे में सिराज किस प्रकार का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया में कर पाते हैं ये देखना दिलचस्प होगा.

शार्दुल ठाकुर: आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेल रहे तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) का चयन वनडे टीम में हुआ है. यूएई में जारी आईपीएल में इस पेसर का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है. शार्दुल ने 8 मैचों में 8 विकेट निकाले हैं जिसमें उनका इकोनॉमी 8.75 रहा है. इसमें कोई दो राय नहीं है कि शार्दुल लिमिटेड ओवर्स के क्रिकेट में विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं लेकिन उनकी इकोनोमी चिंता का विषय है. शार्दुल का वनडे क्रिकेट में करियर इकोनोमी 7 का रहा है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शार्दुल ने अब तक एक वनडे मैच खेला है. इसी साल मुंबई में खेले उस मैच में शार्दुल ने अपने 5 ओवर में 43 रन लुटाए दिए थे और उन्हें कोई विकेट हाथ नहीं लगा था. ऐसे में वनडे में शार्दुल का चयन चौंकाने वाला है.

75 साल की उम्र में प्यार चढ़ा परवान, बुजुर्ग ने 45 साल की महिला से रचाई शादी

Posted: 30 Oct 2020 11:01 PM PDT


उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, यहां 75 साल के अवध नारायण यादव ने 45 साल की रामरती के साथ पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी रचाई है। दोनों के बीच कई साल से प्रेस प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने दोनों की धूमधाम से शादी करवा दी। शादी में अवध नारायण के बेटे, पोते और नाती भी शामिल हुए। 75 साल के शख्स ने 45 साल की महिला से रचाई शादी, कई वर्षों से चल रहा था अफेयर लंबे समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग प्रतापगढ़ के फतनपुर थाना क्षेत्र के पटहटिया खुर्द गांव में रहने वाले 75 वर्षीय अवध नारायण यादव की पांच बेटियां व दो बेटे हैं। उनकी पत्नी का देहांत हो चुका है। 

जानकारी के मुताबिक, सुवंसा गांव की 42 वर्षीय रामरती का उनके घर पर आना-जाना था। इस दौरान अवध नारायण यादव का रामरती संग प्रेस प्रसंग शुरू हो गया। दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी करने करने की इच्छा जाहिर की। धूमधाम से की गई शादी परिवार के लोगों की सहमति के बाद शादी की तैयारियां शुरू कर दी गईं। शादी के कार्ड छपवाए गए। रिश्तेदारों और मित्रों को आमंत्रण भेजा गया। 26 अक्टूबर को अवध नारायण के घर में विवाह का आयोजन किया गया। 

रामरती दुल्हन के रूप में मंडप में पहुंची और दूल्हा बनकर अवध नारायण भी गाजे-बाजे के साथ मंडप में पहुंचे। इसके बाद पूरे विधि-विधान के साथ रातभर शादी का कार्यक्रम चला। वैदिक मंत्रों के बीच अवध नारायण व रामरती ने अग्नि के सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। बारात में शामिल हुए बेटे, नाती और पोते 75 साल के अवध नारायण यादव के विवाद में गांव के कोटेदार केसी यादव शहबाला बने थे। वह विवाह मंडप में घोड़े पर बैठकर पहुंचे थे। इसके अलावा बाराती के रूप में उनके दोनों बेटे, नाती और पोते भी शामिल हुए।

मंडी: सास ने बेटी के सुहाग को बचाने के लिए दामाद को दी अपनी किडनी

Posted: 30 Oct 2020 10:55 PM PDT


हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के गांव गेहरा की रहने वाली एक 66 वर्षीय महिला एकादशी देवी ने अपने दामाद के लिए वह किया जो शायद कोई सगा भी नहीं करता। एकादशी देवी ने अपने दामाद के जीवन को बचाने के लिए अपनी एक किडनी उसके लिए दान दे दी। उनके इस साहसिक कदम से न केवल उनकी बेटी का सुहाग सलामत रहा, बल्कि उन्हें एक नया जीवनदान देकर युवा पीढ़ी के लिए भी एक महत्वपूर्ण मिसाल पेश कर दी।

एकादशी देवी व उनके दामाद तारा चंद का बुधवार को हरियाणा के पंचकूला जिले के एक निजी अस्पताल में सफल किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। अब दोनों वहां पर बेहतर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। आपको बता दें कि तारा चंद मूल रूप से मंडी जिले के गांव सकलाना के रहने वाले हैं, लेकिन गत करीब 25 वर्षों से सोलन के चंबाघाट स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं।

वहीं ताराचंद के बेटे कुश सकलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और पैरों में सूजन की तकलीफ होती थी और कई बार सांस संबंधी भी दिक्कत होती थी। कुश सकलानी बताते हैं कि 22 जून, 2019 को सोलन में इलाज के दौरान मालूम हुआ कि उनके पिता की दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं, उसके बाद पूरा परिवार चिंतित था कि अब आगे क्या होगा। उन्होंने कहा कि एक बार उनकी नानी यानी एकादशी देवी सोलन आई थी। उनसे उनके पापा की तबीयत देखी नहीं गई। इसके बाद उन्होंने फैसला लिया कि वह अपने दामाद को अपनी एक किडनी देंगी। ताकि वह भी आम लोगों की तरह स्वस्थ्य जीवन व्यतीत कर सके। हालांकि उम्र के इस पड़ाव में यह सब इतना आसान भी नहीं था। लेकिन अब सफल आपरेशन होने के बाद पूरा परिवार बेहद खुश है।

आज का राशिफल, इन चार राशि वालों को मिल सकता है शुभ समाचार

Posted: 30 Oct 2020 10:44 PM PDT


आज का दिन सभी 4 राशियों के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ? अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ? 

आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।

मेष राशि : स्वास्थ्य के दृष्टि से आज का दिन कम ठीक रहने वाला है। आज का दिन काफी सकारात्मक रहेगा आपके व्यवसाय के लिये। सुख साधनों के लिये आज आपको प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। किसी भी बात की जिम्मेदारी या गारंटी लेना आपके गले की फांस बन सकता है। प्रेम जीवन के लिये आज का दिन सामान्य रहने वाला है।

वृषभ राशि: आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहने वाली है। माइग्रेन या सिरदर्द की समस्या आज आपको परेशान कर सकते हैं। आज दूध के उत्पाद का व्यवसाय कार्य में सफलता रहेगी। भाई बहन के कारण आज आपके मन को अपार कष्ट हो सकता है। जीवनसाथी का व्यवहार भी रुखा रुखा रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन राशि:हेल्थ चेकअप करा सकते है। सब कुछ सामान्य रहने वाला है। आज नौकरी के लिये नये प्रस्ताव स्वीकार कर सकते हैं। आप राजनीति में लगे लोगों का सार्वजनिक जीवन में दिन अच्छा बीतेगा। मध्यमवर्गीय परिवार के लोगो के लिये आर्थिक असंतुलन का दिन है। शादीशुदा जातकों के लिये दिन अच्छा रहने वाला है। गुड न्यूज की मिल सकती है।

कर्क राशि: अध्यात्म और पूजा पाठ में दिन का एक भाग बीता सकते हैं। किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी सगे के कारण मन में किसी बात को लेकर कड़वाहट आ सकती है। संतान के शिक्षा की प्रगति देखकर मन में प्रसन्नता होगा। प्रेम जीवन के लिये आज आपके साथी के साथ आपकी तकरार हो सकती है।

सिंह राशि आज अचानक ही कोई समस्या सामने आ सकती है। जिसका त्वरित समाधान भी आपको मिल सकता है।सरकारी सेवा से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन कम ठीक रहने वाला है। परिवार सब की एक मति से ही कोई आर्थिक निर्णय हो पायेगा। शिक्षा के लिये आपके प्रयास तेज होंगे जो सफल भी होंगे। अच्छी खबर की संभावना है।

कन्या राशि  माता पिता की इच्छा के पूर्ति के लिये किसी तीर्थ के यात्रा की योजना कर सकते हैं। आज आप दिन का उपयोग मौज मस्ती आनन्द के लिये करेंगे। बच्चों को कहीं लोकल घूमाने भी ले जा सकते हैं। किसी सार्वजनिक कार्यक्रम मे अथिति बनने का अवसर भी मिल सकता है। जीवनसाथी भी आपसे प्रसन्न रहने वाला है।


गर्भवती महिलाएं व्रत करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

Posted: 30 Oct 2020 10:31 PM PDT


कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिनें पति की लंबी आयु की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। करवा चौथ व्रत को चांद को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला जाता है। इस साल करवा चौथ व्रत 4 नवंबर को है। 

देशभर में करवा चौथ के व्रत को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। यह त्योहार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन उपवास रखती हैं और शाम को पूजन करने के बाद चांद और पति को छलनी में से देखने के बाद जल ग्रहण करती है।

- इस दिन कुंवारी कन्याएं भी व्रत रखती हैं, जिनकी सगाई हो गई हो और शादी में समय हो। इसी तरह गर्भवती महिलाएं भी अपने पति की मंगलकामना में व्रत करती हैं। लेकिन क्या उनके लिए करवाचौथ का व्रत करना सेहतमंद हो सकता है। इस व्रत में ना ही किसी चीज का सेवन किया जाता है और ना ही पानी के एक भी घूंट को लिया जाता है।

- व्रत के दिन भर भूखे-प्यासे रहने पर आपको कोई भी परेशानी हो सकती है, चक्कर भी आ सकते हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए उपवास रखना न रखना उनकी शारीरिक क्षमता पर निर्भर करता है। अगर आप शारीरिक रुप से मजबूत नहीं हैं तो करवाचौथ का व्रत ना करें। इससे आपके साथ बच्चे को भी परेशानी हो सकती है। फिर भी आप व्रत करना चाहते हैं तो जरुर कर सकती हैं। लेकिन व्रत करने से पहले एक बार इन बातों का जरुर ध्यान रखना चाहिए।

- डॉक्टर से सलाह लें- ऐसा किसी भी रिसर्च में साबित नहीं हुआ है कि गर्भवस्था में व्रत करना बच्चे के लिए हानिकारक होता है। लेकिन करवाचौथ ऐसा व्रत है जिसमें पानी की एक भी बूंद नहीं ली जा सकती है जो शरीर में पानी की कमी कर देती है जिससे बच्चा असहज हो सकता है और उसे सांस लेने में भी तकलीफ हो सकती है।

- ऐसा भोजन सरगी के दौरान लें जो जल्दी ना पचे। भोजन के बाद एक बड़ा गिलास दूध का अवश्य लें।

- निर्जला (बिना जल के) उपवास ना करें। नियमित जल ग्रहण करें।

- अगर शरीर में कमजोरी हो तो नियमित अंतराल से फलों व मान्य खाद्य पदार्थों का सेवन अवश्य करें, ताकि मां एवं शिशु को ग्लूकोज व आवश्यक तत्वों की कमी ना हो।

- व्रत उपरांत सरलता से पचने वाले भोजन ही ग्रहण करें व अति-गरिष्ठ भोजन से बचें।

- व्रत की अवधि में कमजोरी, चक्कर या बेहाशी के कारण गिरने का भय बना रहता है।

कमाई के ये 4 तरीके जिंदगी भर आएंगे काम, नहीं होगी पैसों की दिक्कत

Posted: 30 Oct 2020 10:27 PM PDT


ये समय ऐसा है जब इमरजेंसी, बुढ़ापा और रिटायरमेंट तीनों ही चीजों के लिए आपको खुद पैसों का इंतजाम करना है। आप किसी पर निर्भर नहीं रह सकते। ये जमाना आत्मनिर्भर बनने का है। जब तक आप जॉब करते हैं तब तक आपकी ऐश है। हर महीने आने वाली सैलेरी आपकी टेंशन खत्म कर देती है। मगर जब ये जॉब खत्म होगी यानी आप रिटायर होंगे उसके बाद आपको टेंशन हो सकती है। इसलिए आपके लिए जरूरी है कि ऐसे तरीके ढूंढें जो आपको रिटायरमेंट के बाद भी पैसों की तंगी न होने दें। इसका एक तरीका है निवेश, जो आप जॉब करते-करते कर सकते हैं। दूसरा तरीका हो सकता है ऐसी इनकम का सोर्स हासिल करना जो आपको मासिक इनकम दिलाए। हम यहां ऐसे 3 बेस्ट तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लिए जिंदगी भर पैसा कमाने का तरीका बन सकते हैं। अच्छी बात ये है कि इन तरीकों में आपको कुछ करना नहीं है, बल्कि अपने पैसे का सही इस्तेमाल करना है। इन तरीकों से आपको बुढ़ापे में भी मंथली इनकम होती रहेगी।

किराया इनकम जो लोग अभी 30 वर्ष के आस-पास हैं वे रिटायरमेंट तक थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करके प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। ये प्रॉपर्टी आपकी अपने आवास से अलग होनी चाहिए। जरूरी नहीं कि आप एक साथ ही इसके पैसों का इंतजाम करें। अगर आपको पीएफ की मोटी रकम रिटायरमेंट के समय मिलेगी तो आप तब भी प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। प्रॉपर्टी से आपको जीवन भर मासिक किराया मिलता रहेगा। ये एक बिजनेस की तरह है, जिसमें एक बार निवेश करने के बाद आपकी कमाई पक्की है। एक तरीका ये भी है कि अगर आप रिटायरमेंट के पहले ही पैसों का इंतजाम करके प्रॉपर्टी खरीद लें तो जरूरत के समय उसे बेच कर अच्छा पैसा हासिल कर सकते हैं, जो आपकी रिटायरमेंट लाइफ के लिए काफी होगा।

म्यूचुअल फंड के इस प्लान को न भूलें: म्यूचुअल फंड्स में भी आपको एक ऐसा ऑप्शन मिलता है, जिससे आपको मासिक इनकम होती रहेगी। म्यूचुअल फंड में मंथली इनकम प्लान मिलते हैं। इनमें मासिक आधार पर इक्विटी तथा डेब्ट सेगमेंट से पैसे मिलते रहते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि म्यूचुअल फंड आम तौर पर तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर रिटर्न देते हैं। पर आप चाहें तो मासिक प्लान भी ले सकते हैं, जिससे आपको हर महीने कमाई होती रहेगी। म्यूचुअल फंड की सुरक्षा एक सवाल है। मगर बता दें कि ये काफी सुरक्षित होता है, क्योंकि यहां आपका पैसा एक्सपर्ट निवेश करते हैं।

ये भी अच्छा तरीका: रिटायरमेंट का मतलब ही होता काम से आजादी। पर अगर आप दिमाग और शरीर को ताजा और एक्टिव रखना चाहें तो फ्रीलांस या पार्ट टाइम जैसे कुछ काम कर सकते हैं। आज के समय में बहुत सी कंपनियां घर से ही पार्ट टाइम या फ्रीलांस जैसे काम सौंपती है। इससे आप रिटायरमेंट के बाद हर महीने कुछ पैसा कमा सकते हैं। ये एक ऐसा ऑप्शन है, जिसके लिए जॉब के दौरान जानकारी जुटाना बेहतर है।

रिटायरमेंट के बाद अपना बिजनेस: अक्सर लोगों के दिमाग में कोई छोटा-मोटा बिजनेस करने का आइडिया होता है। पर अलग-अलग वजहों से वो इसे शुरू कर नहीं कर पाते। इनमें ज्यादातर लोग जोखिम से घबराते हैं। इसलिए जॉब छोड़कर कुछ नया कर पाने की हिम्मत नहीं कर पाते। मगर रिटायरमेंट के बाद आप अपने आइडिया में हाथ आजमा सकते हैं। करना बस इतना है कि कुछ पैसा अपने आइडिया के लिए जमा करके रखें।

इस गांव की महिलाएं कभी बूढी नहीं होती, इन लोगो से शादी करती है

Posted: 30 Oct 2020 10:20 PM PDT


इस संसार में भगवान ने किसी को कम खूबसूरत बनाया है तो किसी को ज्यादा खूबसूरत बनाया है। इंसान जवान और सुंदर दिखने के लिए बहुत उपाय करता है, लेकिन उम्र के हिसाब से इंसान की खूबसूरती में बदलाव होता रहता है और यही प्रकृति का नियम है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने वाले हैं जहां की औरतें 70 साल की उम्र भी बहुत खूबसूरत दिखती हैं। उन्हें देखकर कोई उनकी असली उम्र भी भी बता पायेगा।
दुनिया में कई जनजातियां पाई जाती हैं, उनमें से एक 'हुंजा जनजाति' भी है। 

एक रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है कि इस जनजाति के इंसान लंबे समय तक खूबसूरत और जवान दिखाई देते हैं। 70 साल की औरतें भी 18 साल की लगती हैं। आपको बता दें कि यह जनजाति पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के गिलगिट इलाके में स्थित है। यहां की हंजा घाटियां इन्हीं जनजातियों के कारण मशहूर है। इन घाटियों की वजह से ही इन जनजातियों को अपनी पहचान मिली है।

भारत के उत्तरी छोर में स्थित इस जनजाति की औरतें 65 से 70 साल की उम्र में भी बच्चे को जन्म दे सकती हैं। यहां की जलवायु की वजह से इन लोगों को रोगों से लडने की क्षमता अधिक होती है। इस वजह से ये लोग बहुत कम बीमार पड़ते हैं और स्वस्थ रहते हैं। इस जनजाति के लोग 100 साल तक आसानी से जीवित रह लेते हैं। इनकी जवानी और खूबसूरती का राज इनके खाने-पीने में छुपा है। ये लोग ज्यादातर ज्वार-बाजरा, खुमानी व मेवा का सेवन करते हैं। यहां मर्दों की संख्या बहुत कम है। यहां कि लड़कियां ज्यादातर टूरिस्ट लोगों से शादी करके उनके साथ चली जाती है। ऋषि कपूर की एक फिल्म हिना में इनकी कहानी दिखाई गई है।

Post Bottom Ad

Pages