Uttarakhand News |
- उत्तराखंड से बड़ी खबर: विवाहिता की हत्या, पुलिस हिरासत में पति!
- रूस-यूक्रेन युद्ध : 35 किलोमीटर पैदल चलने के बाद पहुंचे थे पोलैंड बॉर्डर, लौटना पड़ा वापस
- उत्तराखंड : नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 7 ग्राम चरस के साथ 2 गिराफ्तार
- उत्तराखंड के लिए राहत की खबर, लौट आए हैं तीन छात्र, जल्द औरों के लौटने की उम्मीद
- उत्तराखंड: पोलैंड सीमा पर फंसा अजहर, पार नहीं करने दे रहे बॉर्डर
- उत्तराखंड: मेडिकल कॉलेज से बगैर नोटिस के निकाल दिए कर्मचारी, लगाए ये गंभीर आरोप
- उत्तराखंड: होटल के बेसमेंट में फंसे हैं टिहरी के युवा, सरकार से वापसी की गुहार
| उत्तराखंड से बड़ी खबर: विवाहिता की हत्या, पुलिस हिरासत में पति! Posted: 27 Feb 2022 01:40 AM PST देहरादून: डोईवाला विधानसभा के चक सिंधवाल गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नवविवाहिता की मौत हो गई। महिला के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। विजेंद्र सिंह की पुत्री आरती का विवाह पवन रावत निवासी भोगपुर से दिसंबर 2021 में हुआ था। लड़की के पिता ने तहरीर में बताया कि शादी के पहले दिन से ही आरती को कम दहेज के चलते घर पर परेशान किया जाता था। तहरीर में लड़के पर आरोप लगाया गया कि उसके किसी |
| रूस-यूक्रेन युद्ध : 35 किलोमीटर पैदल चलने के बाद पहुंचे थे पोलैंड बॉर्डर, लौटना पड़ा वापस Posted: 27 Feb 2022 12:40 AM PST देहरादून: यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र बुरे दौर से गुजर रहे हैं। एक छात्र के पिता का कहना है कि रोज नई सूचना जारी होने और एंबेसी की ओर से सहयोग नहीं मिलने के कारण कई छात्र पोलैंड बॉर्डर की तरफ पैदल चलने को मजबूर हैं। इतना ही नहीं, वहां पहुंचने के बाद उनको वापस लौटा दिया गया। 6 डिग्री माइनस तापमान में कई किमी पैदल चलने से उनका सब्र जवाब देने लगा है। दो दिन से खाने के लिए केवल चिप्स और पानी की ही |
| उत्तराखंड : नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 7 ग्राम चरस के साथ 2 गिराफ्तार Posted: 26 Feb 2022 11:40 PM PST पुरोला: उत्तरकाशी पुलिस के विभिन्न थानों की पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। जब से एसपी पीके राय ने जिले की कप्तानी संभाली है। एक के बाद एक चरस की बड़ी-बड़ी खपें पकड़ी हैं। पुरोला पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 1 किलो 7 ग्राम चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उत्तरकाशी के युवाओं को नशे के जंजाल से बचाने के लिए उनके दिशानिर्देशन में पुलिस नशे के खिलाफ |
| उत्तराखंड के लिए राहत की खबर, लौट आए हैं तीन छात्र, जल्द औरों के लौटने की उम्मीद Posted: 26 Feb 2022 10:40 PM PST देहरादून: रूस-यूक्रेन क बीच छिड़े युद्ध के दौरान उत्तराखंड के कई छात्र और अन्य लोग वहां फंसे हुए हैं। सभी के परिजन अपनों की सलामती को लेकर परेशान हैं। इस बीच रोमानिया के रास्ते 2019 छात्र वापस लौट आए हैं। उनमें उत्तराखंड के भी तीन छात्र वापस लौट आए हैं। उत्तराखण्ड के तीन छात्रों आशुतोष पाल, अदनान और खुशी सिंह का नई दिल्ली में उत्तराखण्ड के अपर स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा ने स्वागत किया। इस अवसर पर |
| उत्तराखंड: पोलैंड सीमा पर फंसा अजहर, पार नहीं करने दे रहे बॉर्डर Posted: 26 Feb 2022 09:40 PM PST सितारगंज: यूक्रेन में मेडिकल स्टूडेंट्स के साथ ही एमबीए करने सूक्रेन गए युवक भी फंसे हुए हैं। सितारगंज निवासी अजहर मलिक भी एमबीए करने यूक्रेन गए थे, लेकिन युद्ध छिड़ने के बाद वो वहीं फंस गए। किसी तरह यूक्रेन से पोलैंड की सीमा तक तो पहुंच गए, लेकिन अब वहां से उनको बॉर्डर पार नहीं करने दिया जा रहा है। अजहर ने एक वीडियो भेजा है, जिसमें वो बता रहे हैं कि कितनी संख्या में भारतीय छात्र पोलैंड बॉर्डर पर |
| उत्तराखंड: मेडिकल कॉलेज से बगैर नोटिस के निकाल दिए कर्मचारी, लगाए ये गंभीर आरोप Posted: 26 Feb 2022 09:40 PM PST पौड़ी: श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कार्यरत चार आउटसोर्स कर्मियों को काम से हटा दिया है, जिससे कर्मियों में मेडिकल कॉलेज प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है। कर्मियों का आरोप है कि उन्हें राजनीतिक कारणों से हटाया है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रशासन से उन्हें फिर से बहाल करने की मांग की है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सीएमएस रावत ने कहा कि चारों को आउटसोर्स कंपनियों को वापस भेजा गया है। कॉलेज में आवश्यकता अनुसार |
| उत्तराखंड: होटल के बेसमेंट में फंसे हैं टिहरी के युवा, सरकार से वापसी की गुहार Posted: 26 Feb 2022 09:40 PM PST टिहरी: रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे भीषण युद्ध के कारण हजारों की संख्या में भारतीय यूक्रेन में फंसे हुए हैं। उनमें बड़ी संख्या में उत्तराखंड के छात्र और वहां होटल और दूसरे संस्थानों में काम करने वाले लोग भी शामिल हैं। टिहरी जिले के विभिन्न गांवों के युवा भी वहां फंसे हैं। ये सभी होटलों में काम करते हैं। उनका कहना है कि फिलहाल वो सुरक्षित हैं और पिछले तीन दिनों से होटल के बेसमेंट में रह रहे हैं। |
| You are subscribed to email updates from Uttarakhand News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |