Uttarakhand News - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 5, 2022

Uttarakhand News

Uttarakhand News


उत्तराखंड से बड़ी खबर, घर से 20 पेटी शराब बरामद, भाजपा के पदाधिकारी का बताया जा रहा घर

Posted: 05 Feb 2022 01:40 AM PST

हरिद्वार : विधानसभा चुनाव 2022 के चलते हर जगह पुलिस द्वारा नाकेबंदी करके वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें नगद राशि के साथ शराब की सघन चेकिंग की जा रही है लेकिन उसके बावजूद भी देर रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कनखल गुलाब बाग कॉलोनी में एक घर में शराब की पेटियां होने की सूचना कनखल पुलिस को दी।इस पर पुलिस ने आकर जब ताला तोड़कर कमरे को खोला तो उसमें 20 पेटी रॉयल स्टैग शराब मिली।

उत्तराखंड में अभी और सताएगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Posted: 05 Feb 2022 12:40 AM PST

देहरादून : उत्तराखंड में आज मौसम से मैदानी जिलों में राहत मिली है। आज देहरादून में सुबह से ही धूप खिली हुई है लेकिन बता दें कि अभी ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। अभी ठंड और सताएगी. बता दें कि मौसम विभाग ने 7 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी की आशंका जाहिर की है। वहीं 6 और 8 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में फिर बदलाव दिखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कहीं-कहीं शीत दिवस

कोरोना को लेकर राहत भरी खबर, एक्टिव केसों में लगातार आ रही कमी, 24 घंटे में आए 1,27,952 मामले

Posted: 04 Feb 2022 11:40 PM PST

देश में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे है। कोरोना को लेकर राहत भरी खबर है. बता दें कि लगातार कई दिनों से कोरोना के मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,27,952 नए मामले सामने आए हैं। कल के मुकाबले आज 21,442 केस कम आए हैं। वहीं शुक्रवार को कोरोना के 1,49,394 मामले सामने आए थे। केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले

आज उत्तराखंड में हुंकार भरेंगे राहुल, चुनावी रैली को करेंगे संबोधित, हरकी पैड़ी पर करेंगे पूजा-अर्चना

Posted: 04 Feb 2022 10:40 PM PST

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज उत्तराखंड दौरे पर हैं। बता दें कि राहुल गांधी आज दो जिलों में जाकर जनता को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है।बम निरोधक दस्ते और डॉग स्कवॉयड ने चप्पे-चप्पे की जांच की जा रही है। आपको बता दें कि आज राहुल गांधी हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में वर्चुअली जनसभा को संबोधित

तेज भूकंप से दहशत, इतनी मापी गई तीव्रता, अफगानिस्तान के हिंदूकुश में था केंद्र

Posted: 04 Feb 2022 09:40 PM PST

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप सुबह करीब पौने 10 बजे के करीब आया। दिल्ली-एनसीआर में लोगों को करीब 15-20 सेकंड तक धरती में कंपन महसूस हुई। जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर उसकी तीव्रता 5.9 मापी गई है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश में था। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद कई जगहों पर लोग घरों से

Post Bottom Ad

Pages