Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 5, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


INDORE NEWS- वीडियो वायरल होने के बाद 2 अधिकारी सस्पेंड

Posted: 05 Feb 2022 04:08 AM PST

इंदौर
। मध्यप्रदेश शासन की खाद्य एवं औषधि प्रशासन के इंदौर कार्यालय में पदस्थ दो अधिकारी राजू सोलंकी एवं सुधाकर बनसिंगे को सस्पेंड कर दिया गया है। एक वीडियो वायरल हो गया था जिसमें मसाला व्यापारी से रिश्वत लिए जाने का दावा किया गया। 

इंदौर के एडिशनल कलेक्टर अभय बेड़ेकर ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी सोलंकी और नमूना सहायक बनसिंगे को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। बताया गया है कि यह वीडियो उस व्यक्ति ने अपनी शिकायत के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा था, जिससे ₹10000 बतौर रिश्वत लिए गए थे। 

रिश्वत के बदले उसे आश्वासन दिया गया था कि वह निश्चिंत होकर नियम विरुद्ध खड़े मसाले बेच सकता है, उसके खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी। मसाला विक्रेता ने पकड़े जाने पर रिश्वत तो दी परंतु इसका वीडियो बना लिया और मुख्यमंत्री कार्यालय तक शिकायत कर दी। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

आउट सोर्स कर्मचारियों की सेवा समाप्ति हाई कोर्ट द्वारा स्थगित, DPI ने आदेश जारी किया था- MP karmchari news

Posted: 05 Feb 2022 03:47 AM PST

मध्य प्रदेश के बालाघाट, जिले में पूर्व से आउटसोर्सिंग एजेंसी द्वारा संविदा पर नियुक्त डाटा एंट्री ऑपरेटर्स की सेवाएं लोक शिक्षण आयुक्त, भोपाल द्वारा आदेश दिनांक 10/12/2021 जारी कर एमपीकॉन लिमिटेड द्वारा नए संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटर आउटसोर्स कर भर्ती करने के आदेश जारी कर दिये गए थे। पूर्व से कार्यरत संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटर की सेवाएं मात्र 31/12/2021 तक लेने की निर्देश थे, अर्थात 31/12/21 को सेवाएं समाप्त हो रही थीं।

बालाघाट जिले में पूर्व से संविदा पर आउटसोर्सिंग द्वारा नियुक्त डाटा एंट्री आपरेटर्स श्री संतोष पिछोडे एवं अन्य के पद की सेवाएं दिनांक 31/12/2021 को समाप्त करने करने के आदेश लोकशिक्षण आयुक्त भोपाल द्वारा किये गए थे एवं नवीन नियुक्तियों का कार्य एमपीकॉन लिमिटेड को सौपा गया था।

लोक शिक्षण आयुक्त भोपाल के आदेश दिनांक 10/12/2021 से पीड़ित होकर कर्मचारियों ने हाई कोर्ट जबलपुर की शरण ली थी। डाटा एंट्री ऑपरेटर संविदा की ओर से उच्च न्यायालय जबलपुर के पैरोकार वकील श्री अमित चतुर्वेदी ने बताया है कि पुराने आउटसोर्सिंग से नियुक्त संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटर सेवा से बाहर नही होंगे। हाई कोर्ट ने दिनांक 1 फरवरी 2022 को उन्हें सेवा से बाहर करने पर रोक लगा दी है। 

अधिवक्ता श्री अमित चतुर्वेदी ने कोर्ट को बताया कि पुराने संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटर को हटाकर नए संविदा को नियुक्त करना विधि विरुद्ध है। हाई कोर्ट जबलपुर, डबल बेंच ने अधिवक्ता अमित चतुर्वेदी से सहमत होकर, संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटर को बाहर करने के आदेश पर रोक लगाते हुए, सचिव स्कूल शिक्षा, आयुक्त लोक शिक्षण भोपाल, एमपी कॉन लिमिटेड भोपाल से जबाब तलब किया है। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

INDORE CM RISE स्कूल विवाद, प्रिंसिपल सस्पेंड, 21 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई

Posted: 04 Feb 2022 10:24 PM PST

इंदौर
। सीएम राइज स्कूल विवाद के दौरान भाजपा की महिला विधायक मालिनी गौड़ के प्रस्ताव का विरोध करना नवीन मालव कन्या सरकारी हायर सेकंडरी स्कूल की प्रिंसिपल एवं सभी शिक्षकों को महंगा पड़ गया। प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया गया और 21 शिक्षकों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। 

INDORE CM RISE स्कूल विवाद क्या है

मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना सीएम राइज स्कूल के लिए इंदौर में मालव कन्या स्कूल का चुनाव किया गया था। सूत्रों का कहना है कि स्कूल के स्टाफ में भाजपा की महिला विधायक मालिनी गौर से संपर्क किया और स्कूल को सीएम राइज स्कूल की लिस्ट से हटाने की मांग की। मालिनी गौड़ ने मुख्यमंत्री को इसके बारे में पत्र लिखा। और सुझाव दिया कि कन्या विद्यालय की जगह नवीन कन्या विद्यालय को शामिल किया जाए। यह पता लगते ही नवीन कन्या विद्यालय की प्रिंसिपल एवं सभी स्टाफ ने सीधे मुख्यमंत्री को पत्र लिख दिया। उसकी एक कॉपी स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री को भी भेज दी। इसी के कारण सब के खिलाफ कार्रवाई हो गई। 

क्या गलती की थी, कार्रवाई क्यों हुई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भेजे गए पत्र पर प्रिंसिपल कमला गांधी, लेक्चरर डॉ. बीएम शर्मा, पांच वरिष्ठ महिला शिक्षकों सहित स्टाफ के 22 लोगों के दस्तखत थे। आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया और शेष सभी का इंक्रीमेंट रोक दिया गया। दलील दी गई कि सभी ने अनुशासनहीनता की है। मुख्यमंत्री को सीधे पत्र नहीं लिखा जाना चाहिए था। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

MPPSC pre Topic- विजयनगर साम्राज्य

Posted: 05 Feb 2022 12:10 AM PST

MPPSC- Prelimnary Exam Prepration Topic- vijayanagar empire

भारत की प्रमुख क्षेत्रीय शक्तियों में से एक शक्ति विजयनगर साम्राज्य हुआ करता था। जिसका शासनकाल कार्यकाल 1336 से 1652 तक रहा। विजयनगर साम्राज्य की स्थापना 1336 ईस्वी में हरिहर एवं बुक्का नामक दो भाइयों ने मोहम्मद बिन तुगलक के शासन काल में की थी। 

तुंगभद्रा नदी के किनारे विजयनगर साम्राज्य की स्थापना

हरिहर एवं बुक्का वारंगल के वंश के शासक प्रताप रूद्र देव के सामंत थे। गुरु विद्यारण्य से प्रभावित होकर पुनः हिंदू धर्म को अपनाया और तुंगभद्रा नदी के किनारे विजयनगर साम्राज्य की स्थापना की। अपने पिता संगम के नाम पर विजय नगर के पहले वंश का नाम, संगम वंश रखा गया। संगम वंश के  बाद सालुव वंश, तुलुब वंश, अरविंद या अराविदु वंश की स्थापना हुई। 

राजा कृष्णदेव राय भारत का सबसे शक्तिशाली शासक 

इन सभी वंशों में से सबसे प्रतापी शासक, राजा कृष्णदेव राय हुए जो कि तुलुव वंश के महानतम शासक थे। बाबर की आत्मकथा "तुजुक-ए-बाबरी"  में राजा कृष्णदेव राय को भारत का सबसे शक्तिशाली शासक बताया गया। राजा कृष्णदेव राय ने विजयनगर (वर्तमान हाम्फि) को अपनी राजधानी बनाया था। राजा कृष्णदेव राय का दरबार  "अष्टदिग्गजों" से सुशोभित हुआ करता था जो कि 8 तेलुगु कवियों का समूह था। इनमें से मुख्य रूप से तेनालीराम सबसे अधिक प्रसिद्ध हुए, जिन्होंने पांडुरंग महामात्य की रचना की थी। 

राजा कृष्णदेव राय और तेनालीराम की कहानियां

महान सम्राट अकबर, बीरबल की तरह ही राजा कृष्णदेव राय और तेनालीराम की कहानियां भी काफी प्रसिद्ध हैं। राजा कृष्णदेव राय ने "जामवैति कल्याणम्" और "आमुक्य माल्यद" की रचना की थी। राजा कृष्णदेव राय ने यवनराजस्थापनाचार्य, आंध्र भोज, अभिनव भोज, आंध्र पितामह आदि उपाधियां धारण की थीं। राजा कृष्णदेव राय के बाद अच्युतदेव राय को विजयनगर साम्राज्य का शासक बनाया गया। इसके बाद सदाशिव राय को विजयनगर साम्राज्य का राजा बनाया गया। जिसके शासनकाल में तालीकोटा का युद्ध हुआ और विजयनगर साम्राज्य का पतन हो गया।

CrPC का उल्लंघन- एसपी का ट्रांसफर, 2 सब इंस्पेक्टर लाइन अटैच- mp news

Posted: 04 Feb 2022 09:45 PM PST

भोपाल
। CrPC (दंड प्रक्रिया संहिता 1973) का उल्लंघन, मध्य प्रदेश पुलिस के मंदसौर एसपी सुनील कुमार पांडे और सब इंस्पेक्टर कपिल सौराष्ट्रीय और महिला एसआई जया भारद्वाज को भारी पड़ गया। मंत्रालय के आदेश पर पहले एसपी ने दोनों सब इंस्पेक्टर को लाइन अटैच किया और फिर मुख्यमंत्री के कार्यालय के निर्देश पर एसपी पांडे का तबादला कर दिया गया। 

मामला सांसद प्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता दिलीप गोयल के यहां बिना सर्च वारंट के तलाशी लिए जाने का है। एसपी सुनील कुमार पांडे के निर्देश पर सटोरियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई चल रही थी। पिपलियामंडी चौकी क्षेत्र में चौकी प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय और महिला एसआई जया भारद्वाज ने टीम के साथ पिपलियामंडी के रेलवे फाटक इलाके में राजू भांभी के घर में दबिश दी। 

पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि सांसद प्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता दिलीप गोयल, इलाके का असली सट्टा किंग है। सब इंस्पेक्टर कपिल और जया ने फिल्मी स्टाइल में बिना देर किए भाजपा नेता दिलीप गोयल के घर दबिश दे डाली। पूरे घर की तलाशी ली गई। पुलिस को घर में क्या मिला और क्या नहीं, इसका खुलासा हो पाता इससे पहले भाजपा नेता दिलीप गोयल अपने समर्थकों के साथ पुलिस चौकी जा पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बिना सर्च वारंट के घर के अंदर तलाशी लेना अपराध है। पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। तीन घंटे तक प्रदर्शन चलता रहा। मामला वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा तक पहुंचा। जगदीश देवड़ा ने मुख्यमंत्री से संपर्क किया और कैलेंडर बदलने से पहले दोनों सब इंस्पेक्टरों को लाइन हाजिर कर दिया गया एवं पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे को मंदसौर से हटाकर भोपाल बुला लिया गया। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. 

BHOPAL NEWS- शहर के 7 बड़े पार्क नगर निगम से छीनकर वन विभाग को दिए

Posted: 04 Feb 2022 09:17 PM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को सुंदर शहर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले CPA (राजधानी परियोजना प्रशासन) को बंद किया जा रहा है। भोपाल शहर के 7 सबसे बड़े पार्क नगर निगम से छीन कर वन विभाग को दिए जा रहे हैं। 

132 एकड़ में पहला एकांत पार्क, प्रियदर्शनी पार्क, चिनार पार्क, मयूर पार्क और प्रकाश तरण पुष्कर समेत 7 बड़े पार्कों के संचालन और मेंटेनेंस का काम नगर निगम से छीन वन विभाग को सौंप दिया गया है। शहर की सड़कों का मेंटेनेंस पहले तीन विवाह किया करते थे परंतु अब सारा काम PWD- लोक निर्माण विभाग को सौंप दिया गया है। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अगस्त 2021 में अचानक CPA बंद करने का ऐलान कर दिया था। इसके बाद सरकारी प्रक्रिया शुरू हुई। नगरिया प्रशासन विभाग में प्रस्ताव बनाकर मंत्री भूपेंद्र सिंह के पास मंजूरी के लिए भेजा। यहां से मंजूरी के बाद प्रस्ताव कैबिनेट के पास जाएगा। 31 मार्च 2022 को राजधानी परियोजना प्रशासन का नाम सरकारी दस्तावेजों से खत्म हो जाएगा। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें.

MP NEWS- महिला अतिथि शिक्षक ने जहर खाया, नियमितीकरण की उम्मीद टूट गई थी

Posted: 05 Feb 2022 03:47 AM PST

भोपाल। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में एक महिला शिक्षक केलबाई भिंडे उम्र 27 वर्ष में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। वह सरकार से नियमितीकरण की उम्मीद लगाए बैठी थी परंतु पिछले दिनों नियमित शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाने और अतिथि शिक्षकों के लिए किसी भी प्रकार का आश्वासन मिलने के बाद उसकी उम्मीद टूट गई थी। 

पुलिस के अनुसार मृतक युवती कवठू के पटेल फलिया विद्यालय में अतिथि शिक्षक थीं। जहरीले पदार्थ के सेवन के कारण उनकी मृत्यु हो गई। बताया गया है कि अन्य अतिथि शिक्षकों की तरह केलबाई भिंडे को भी नियमितीकरण की उम्मीद थी, परंतु पिछले दिनों नियमित शिक्षकों की नियुक्ति के बाद अतिथि शिक्षकों की सेवाएं बिना किसी कारण के समाप्त कर दी गईं।

हटाए गए अतिथि शिक्षकों को सरकार की तरफ से कोई आश्वासन भी नहीं दिया गया। एक उम्मीद थी कि कोई ना कोई आवाज उठाएगा, सरकार कोई कदम उठाएगी परंतु अब वह उम्मीद भी टूट गई थी। अतिथि शिक्षकों का नेतृत्व करने वाले तमाम संगठन सरकार पर दबाव बना पाने में असफल साबित हो रहे हैं। यह एक बड़ा कारण है कि अतिथि शिक्षकों की उम्मीद टूट रही है। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

JABALPUR JOBS- 10th प्लस ITI के लिए नौकरियां, वेतन 20000 रुपए

Posted: 04 Feb 2022 03:51 PM PST

जबलपुर
। जिला प्रशासन एवं कौशल विकास संचालनालय से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में संकल्प योजना के अर्न्तगत शासकीय संभागीय आई.टी.आई. में मंगलवार 8 फरवरी को प्रात: 11 बजे से एक दिवसीय आईटीआई प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा हैं। ड्राइव में सुजुकी मोटर्स (गुजरात) में एफटीसी के लिए मासिक वेतन 20 हजार सौ रुपये पर चयन किया जायेगा। 

इस प्लेसमेंट ड्राइव में भर्ती के लिए आईटीआई-फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, पीपीओ, टेक्टर मैकेनिक, मैकेनिक मोटर व्हीकल, मैकेनिक डीजल, पेंटर जनरल, वेल्डर, टीडीएम, सीओई (ऑटोमोबाईल) व्यवसाय से वर्ष 2016 से 2020 तक उत्तीर्ण एवं अन्तिम वर्ष के अभ्यार्थी भाग ले सकते हैं। यह प्लेसमेंट ड्राइव केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिये हैं। 

इस पद के लिए आवेदक की आयु 18 से 23 वर्ष होना चाहिए। साथ ही कक्षा 10वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और आईटीआई में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि, समय व स्थल पर अपने सभी दस्तावेजों के साथ प्लेसमेंट ड्राइव में साक्षात्कार के लिये उपस्थित हो सकते हैं। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. 

GWALIOR NEWS- ग्रामीणों के विवाद में राजीनामा के लिए कमिश्नर के समाधान केंद्र

Posted: 04 Feb 2022 03:42 PM PST

ग्वालियर
। कमिश्नर आशीष सक्सेना ने एक इनोवेटिव आइडिया पर काम करना शुरू किया है। इसके तहत आसपास की कुछ ग्राम पंचायतों को मिलाकर एक समाधान केंद्र बनाया गया है। राजीनामा योग्य अपराधिक मामलों में FIR दर्ज नहीं होती बल्कि उसे समाधान केंद्र भेज दिया जाता है। यहां पुलिस और प्रशासन के कर्मचारी दोनों पक्षों के बीच राजीनामा करवाते हैं।

ग्वालियर संभाग के सभी जिलों में समाधान केंद्र हर मंगलवार को खुलता है

ग्वालियर संभागीय आयुक्त श्री आशीष सक्सेना द्वारा प्रारंभ की गई, इस अनूठी एवं जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं न्यायपालिका की संयुक्त पहल के तहत विभिन्न पंचायतों के समूह की एक बीट बनाई गई हैं और प्रत्येक बीट पर एक समाधान केंद्र बनाया गया है। जिसमें प्रत्येक मंगलवार को प्रात: 11 से 1 बजे तक समाधान केंद्र पर संबंधित पटवारी, पंचायत सचिव, पुलिस आरक्षक एवं कोटवार सहित अन्य विभागीय अधिकारी बैठ रहे हैं। 

इस दौरान आपदा प्रबंधन समूह के सदस्यों, जनप्रतिनिधि एवं पक्षकारों की उपस्थिति में समस्या का समाधान समझौते के आधार पर किया जा रहा है। इन समाधान केन्द्रों पर समझौते के आधार पर राजस्व प्रकरण, समझौता योग्य अपराधिक प्रकरण एवं अन्य दीवानी के मामले का समाधान समझौते के आधार पर कराया जा रहा है। इसके साथ ही क्षेत्र के माफिया, अपराधियों व अन्य शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी एकत्र की जा रही है। आमजनता को सुशासन के आधार पर पहल कर विभिन्न योजनाओं के आवेदन प्राप्त कर उनके निराकरण किए जा रहे हैं।

इस अनोखी समझौते से समाधान योजना के तहत अभी तक लगभग 881 प्रकरणों का समाधान समझौते के आधार पर कर दिया गया है। जिसमें ग्वालियर जिले के 58 प्रकरण, शिवपुरी के 554, गुना के 158, अशोकनगर के 48 एवं दतिया जिले के 63 प्रकरण शामिल हैं। इसके साथ ही इन समाधान केंद्रों पर अभी तक 1422 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनका निराकरण भी समझौते के आधार पर शीघ्र किया जाएगा। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

समस्याएं सुनते-सुनते मंडी में ही सो गए मंत्री, सुबह उठकर अधिकारियों को निर्देशित किया - GWALIOR NEWS

Posted: 04 Feb 2022 03:30 PM PST

ग्वालियर
। मध्य प्रदेश शासन के उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर हमेशा कुछ ऐसा करते हैं कि चर्चा का केंद्र बन जाएं। हजीरा सब्जी मंडी विवाद के बाद मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर नवीन हॉकर्स जोन पहुंच गए। यहां सुबह से लेकर देर रात तक सब्जी विक्रेताओं की समस्याएं सुनते रहे। फिर मंडी में ही सो गए और सुबह उठकर अधिकारियों को निर्देशित करके रवाना हुए।

मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने इंटक मैदान में बने नवीन हॉकर्स जोन में सभी चबूतरों पर नम्बरिंग का कार्य स्वयं खडे होकर कराया। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने रात्रि विश्राम सब्जी मंडी में ही किया उसके बाद आज शुक्रवार को सुबह मंडी में आने वाले सब्जी विक्रेताओं से फिर चर्चा की और कहा कि पुरानी सब्जी मंडी में जितने भी चबूतरे थे, उससे ज्यादा यहां चबूतरे हैं। पहले पुरानी मंडी के सब्जी विक्रेताओं को चबूतरे देने की कार्यवाही की जाएगी। उसके बाद अन्य को चबूतरे व ठेले लगाने की जगह आवंटित की जाएगी। 

उन्होंने देर शाम चौपाल लगाकर सब्जी विक्रेताओं की समस्याओं को बारी बारी से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को चबूतरा आवंटन व ठेले लगाने वालों की जगह शीघ्र आवंटित करने के निर्देश दिये। उन्होंने पुरानी सब्जी मंडी का भी निरीक्षण कर दुकानदारों से चर्चा करते हुए कहा कि आपके लिये कुछ अच्छा ही किया जाएगा आप परेशान न हो किसी के बहकावे में न आयें। 

उन्होंने यह भी कहा है कि इंटक मैदान में मंडी के समीप ही चाट मार्केट को भी व्यवस्थित स्थापित किया जा रहा है। इसके साथ ही मंडी परिसर के चारों ओर ग्रिल लगाकर पृथक-पृथक गेट भी लगाए जाएगें। इसके साथ ही विद्युत व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए। मंडी परिसर में प्रवेश द्वार के समीप की सड़कों को भी तत्काल बनाया जाए। गेट पर लाईट की व्यवस्था भी बेहतर हो। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

VU UJJAIN- पीएचडी प्रवेश परीक्षा में इंजीनियरिंग के विषय भी शामिल

Posted: 04 Feb 2022 03:18 PM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश की A ग्रेड यूनिवर्सिटी, विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा पीएचडी प्रवेश परीक्षा-2022 की सूचना जारी की गई है। 6 मार्च 2022 को होने वाले प्रवेश परीक्षा में 422 रिक्त सीटें है। परीक्षा प्रात: 10 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगी।

पीएचडी प्रवेश परीक्षा के पात्र आवेदक एमपी ऑनलाइन के कियोस्क पर 22 फरवरी 2022 तक शुल्क जमा कर आवेदन कर सकते है। विलम्ब शुल्क के साथ 28 फरवरी तक आवेदन पत्र स्वीकार किए जाएँगे। आवेदन शुल्क दो हजार रूपये तथा विलम्ब शुल्क 500 रूपये निर्धारित किया गया है। आवेदन पत्र एमपी ऑनलाइन की वेबसाइट www.mponlinevikram.gov.in पर उपलब्ध है।

पीएचडी प्रवेश परीक्षा में इंजीनियरिंग के विषय भी शामिल

विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पीएचडी प्रवेश परीक्षा में इंजीनियरिंग के विषयों को भी शामिल किया गया है। इसमें इंजीनियरिंग के इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स एवं कम्युनिकेशन, सिविल इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर साइंस, केमिकल एवं एन्वायरमेंटल इंजीनियरिंग तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विषय शामिल है।

उल्लेखनीय है कि विक्रम विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी संस्थान और शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के मध्य एमओयू कर विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग विषय में पीएचडी की शुरूआत की गई थी। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

MP College news- 50 सरकारी महाविद्यालय अपग्रेड किए जाएंगे, स्टूडेंट्स के फायदे की खबर

Posted: 04 Feb 2022 03:15 PM PST

भोपाल
। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश की शैक्षणिक संस्थानों में जहाँ स्नातक स्तर में एकल एवं द्वि-संकाय संचालित है ऐसे शासकीय महाविद्यालयों को बहु-संकाय संस्थान के रूप में उन्नयन करने की अनुमति प्रदान की गई है। इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। 

प्रदेश में कुल 135 एकल संकाय तथा 114 द्वि-संकाय संचालित शासकीय महाविद्यालय हैं। राज्य शासन द्वारा प्रथम चरण में 50 महाविद्यालयों को बहु-संकाय संस्थान के रूप में उन्नयन करने के लिए डीपीआर तैयार कर वित्त विभाग को प्रेषित किया गया है।महाविद्यालय जन-भागीदारी समिति द्वारा स्व-वित्तीय योजना के तहत निर्धारित शर्तों की पूर्ति कर शैक्षणिक सत्र 2022-23 में स्नातक स्तर पर नवीन संकाय प्रारंभ करने की अनुमति प्राप्त की जा सकती है।

बहु-संकाय संस्थान से क्या होगा 

बहु-संकाय संस्थान यानी ऐसा कॉलेज जहां एक से अधिक कोर्स और कई प्रकार के पाठ्यक्रमों का संचालन किया जाता है। यानी एक ही कॉलेज कैंपस में आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस, इंजीनियरिंग और इसी प्रकार के कई कोर्स संचालित किए जा सकते हैं। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

RTO में वाहनों की फिटनेस से संबंधित मसौदा अधिसूचना जारी - India national news

Posted: 04 Feb 2022 02:57 PM PST

नई दिल्ली।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा वाहनों की अनिवार्य अनुकूलता (फिटनेस) के संबंध में आम लोगों के विचार के लिए मसौदा अधिसूचना जारी की गई है। 

यह फिटनेस केवल ऐसे स्वचालित परीक्षण स्टेशन के माध्यम प्राप्त किये जा सकते हैं, जिन्हें स्वचालित परीक्षण स्टेशन की मान्यता, विनियमन और नियंत्रण के नियम 175 के अनुसार पंजीकृत किया गया है -

(i) भारी माल वाहनों/भारी यात्री मोटर वाहनों के लिए 01 अप्रैल 2023 से प्रभावी, और
(ii) मध्यम माल वाहनों/मध्यम यात्री मोटर वाहनों और हल्के मोटर वाहनों (परिवहन) के लिए01 जून 2024 से प्रभावी। यहां क्लिक करके आप मसौदा अधिसूचना पढ़ सकते हैं एवं भारत का राजपत्र DOWNLOAD कर सकते हैं।
भारत की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया india national news पर क्लिक करें. 

संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर सरकार स्थिति स्पष्ट करे: कर्मचारी संघ- MP karmchari news

Posted: 04 Feb 2022 02:47 PM PST

जबलपुर
। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया की प्रदेश के शिक्षा, स्वास्थ, राज्य शिक्षा केन्द्र, सहकारिता, पीडब्ल्यूडी, पीएचई, जलसंधासन, जिला पंचायत सहित आदि विभागों से संविदा कल्चर खत्म कर नियमित नियमित नियुक्तियां होने लगी हैं। 

किन्तु लगभग 17 वर्षो से इन विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारी कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रोग्रामर, लेखापाल लिपिक, संविदा अधिकारियों को नियमितकरण के नाम पर समिति गठित कर आवश्वासन का झुनझुना पकडा दिया गया है, जिससे संविदा कर्मी अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं। लगभग 17 वर्षो से शासकीय कार्यालयों में सेवायें देते हुए महत्वूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वाहन कर हैं किन्तु उनका वेतन लघु वेतन पाने वाले कर्मचारियों से भी कम है। 

संघ के योगेन्द्र दुबे, अर्वेन्द्र राजपूत, अवधेश तिवारी अटल उपाध्याय, संजय यादव, मुकेश सिंह, मंसूर बेग , विनोद पोद्दार , आशुतोष तिवारी , आलोक अग्निहोत्री , दुर्गेश पाण्डे , नितिन अग्रवाल , गगन चौबे , मनोज सेन , मो ० तारिख , धीरेन्द्र सोनी , नितिन शर्मा , श्यामनारायण तिवारी ,मनीष लोहिया, मनीष शुक्ला, प्रियांशु शुक्ला , संतोष तिवारी आदि ने माननीय मुख्यमंत्री म.प्र . शासन से ई - मेल के माध्यम से पत्र प्रेषित कर मांग की है कि संविदा कल्चर समाप्त करते हुए वर्षों से कार्यरत संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जावे। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

Bee bricks क्या है, जिसकी तारीफ सारी दुनिया में हो रही है- GK in Hindi

Posted: 04 Feb 2022 02:27 PM PST

परंपरागत ईटों की दुनिया में एक इनोवेशन हुआ जो इन दिनों काफी चर्चा में है। सारी दुनिया में इसको प्रमोट किया जा रहा है। इसे Bee bricks यानी मधुमक्खी की ईंट नाम दिया गया है। आइए जानते हैं Bee bricks क्या है और इसमें ऐसी क्या खास बात है जिसके कारण इसकी तारीफ की जा रही है। 

मधुमक्खी की ईंट कैसी होती है

इंग्लैंड में एक कानून लागू है। सभी प्रकार के पार्कों में Bee bricks को अनिवार्य कर दिया गया है। दरअसल, यह एक विशेष प्रकार की ईंट है। इस ईंट में बहुत सारे छोटे-बड़े छेद होते हैं और अंदर से यह ईंट खोखली होती है। जैसा कि नाम से स्पष्ट है, Bee bricks यानी मधुमक्खी की ईंट। इसे मधुमक्खियों के घर के रूप में मान्यता दी गई है। मधुमक्खियां इसके अंदर अपना घर बना लेती हैं और सुरक्षित रह सकती हैं। 

मधुमक्खियों में ऐसा क्या है जिसके लिए सरकार ने कानून बना दिया 

भले ही मधुमक्खियां डंक मारती हैं परंतु पृथ्वी पर मनुष्य के जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। यदि मधुमक्खियां नहीं होंगी तो फूलों का परागीकरण नहीं होता, और यदि पर परागीकरण नहीं होता तो कई प्रकार की फसलों का उत्पादन ही खत्म हो जाता। इसके अलावा मनुष्य को कभी भी एक्सपायर ना होने वाली अमृत के समान शहद नहीं मिल पाती। (यह भी पढ़ सकते हैं:- डंक मारने वाली मधुमक्खी को पाला क्यों जाता है, मार क्यों नहीं दिया जाताNotice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 
(इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) 
:- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
(general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, )

MP BOARD- हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल हेतु मान्यता नवीनीकरण की लास्ट डेट - HINDI NEWS

Posted: 04 Feb 2022 01:49 PM PST

लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश शासन द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों की मान्यता नवीनीकरण के लिए लेट फीस के साथ लास्ट डेट घोषित की गई है। बताया गया है माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शालाओं की मान्यता नवीनीकरण के आवेदन 11 फरवरी तक प्रदेश में संचालित अशासकीय माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अब 11 फरवरी 2022 तक मान्यता नवीनीकरण का आवेदन कर सकेंगे।

जारी निर्देशों के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित निरीक्षण दल 18 फरवरी 2022 तक संस्थाओं का भौतिक सत्यापन और परीक्षण करेंगे। इसके बाद सबंधित संभागीय संयुक्त संचालक 25 फरवरी 2022 तक मान्यता नवीनीकरण के प्रकरणों के निराकरण सुनिश्चित करेंगे।

हाईस्कूल अथवा हायर सेकेंडरी स्कूल की मान्यता नवीनीकरण की लेट फीस ₹20000 निर्धारित की गई है। आवेदन के साथ लेट फीस जमा करनी होगी। इसके अलावा जिन संस्थाओं के आवेदन संभागीय संयुक्त संचालक स्तर पर निरस्त किए गए हैं वे सभी 4 मार्च 2022 तक आयुक्त लोक शिक्षण को ऑनलाइन प्रथम अपील कर सकेंगे। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. 

MP TET VARG 3 TOPIC- पार्ट-2, बालकों का मानसिक स्वास्थ्य

Posted: 04 Feb 2022 01:39 PM PST

Mental Health of Children part-2

सिगमंड फ्रायड (Sigmond Freud) ने "मन की तुलना समुद्र में तैरते हुए बर्फ के टुकड़े से की है", जिस तरह समुद्र में बर्फ का केवल दसवां भाग ही दिखाई देता है क्योंकि बाकी का भाग जल के अंदर रहता है। उसी तरह हमारे मन का केवल दसवां भाग चेतन (Conscious) कहलाता है और बाकी का भाग अवचेतन (Unconscious) होता है और कभी-कभी जब बर्फ का टुकड़ा उल्टा हो जाता है तो पानी के अंदर वाला भाग ऊपर आ जाता है, ठीक इसी प्रकार कोई मनुष्य या बच्चा जब आंतरिक मानसिक अंतर्द्वंद (Mental Conflict) का शिकार होता है तब उसके अवचेतन मन का कुछ भाग ऊपर चेतना में आ जाता है। जो कि मानसिक अस्वस्थता (Mental Illness) के रूप में दिखाई देता है। 

मानसिक अस्वस्थता के कारण/ Reasons of mental illness

वे सभी कारक कारक जो किसी बच्चे के विकास को प्रभावित करते हैं जैसे- अनुवांशिकता, वातावरण, सामाजिक- आर्थिक स्थिति, शारीरिक अवस्था, संवेगात्मक अवस्था, पारिवारिक  वातावरण, विद्यालय का वातावरण, शिक्षक का व्यवहार आदि ये सभी कारक मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करते हैं।

1) परिवार संबंधी कारणों में मुख्य रूप से परिवार का वातावरण, गरीबी, कठोर अनुशासन,  परिवार के सदस्यों के लड़ाई- झगड़े, माता-पिता की शिक्षा आदि हैं। 

2) विद्यालय संबंधी कारणों में विद्यालय का वातावरण, कक्षा का वातावरण, अनुपयुक्त पाठ्यक्रम, दोषपूर्ण शिक्षण विधियां, अध्यापक का व्यक्तित्व, मित्रों का व्यवहार आदि प्रमुख हैं। 

विद्यालय, शिक्षक और मानसिक स्वास्थ्य/  School, Teacher and Mental Health

शिक्षा शास्त्रियों का मानना है कि घर के बाद  विद्यालय या स्कूल ही वह जगह है, जहां बच्चे सबसे ज्यादा समय व्यतीत करते हैं, इसलिए शिक्षक को मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान का अध्ययन अवश्य करना चाहिए। स्कूलों द्वारा बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को उन्नत करने के लिए कई प्रकार की विधियां अपनाई जानी चाहिए।
 
ऐसा आम तौर पर कहा जाता है कि बच्चे अपने बराबर के बच्चों के बीच बहुत जल्दी सीखते हैं। इसीलिए विद्यालय उन्हें एक ऐसा वातावरण उपलब्ध कराता है जहां बच्चे अपने हम उम्र बच्चों (Peer Group) के साथ सीख सकते हैं। बच्चे अपने दोस्तों को अपनी सभी समस्याएं आसानी से बता पाते हैं और ऐसे में शिक्षक की भूमिका भी बहुत महत्वपूर्ण होती है क्योंकि मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान की जानकारी रखने वाला अध्यापक बच्चों में पाई जाने वाली मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का पता लगा लेगा और उनका उचित उपचार भी किया जा सकेगा। इसलिए एक योग्य अध्यापक का कार्य है कि वह बच्चों में पाई जाने वाली किसी भी किसी भी किसी भी प्रकार की मानासिक अस्वास्थ्ता का पता लगाकर उसका निदानात्मक उपचार भी करें। 

अध्यापक को मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान का अध्ययन होने से बच्चों को क्या लाभ होगा 

अध्यापक और मनोचिकित्सक (Teacher and Psychiatric) एक ही समस्या को अलग-अलग दृष्टिकोण से देखते हैं।  एक शर्मिला और डरपोक बालक अध्यापक के लिए कोई समस्या नहीं खड़ी करता इसलिए उस पर विशेष ध्यान नहीं दिया जाता और जो बालक लड़ाई-झगड़ा करता है उसकी ओर अधिक ध्यान दिया जाता है परंतु मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान जानता है कि लड़ने-झगड़ने वाले बालक को तो जल्दी ठीक किया जा सकता है परंतु जो बालक शर्मिला और डरपोक है उसके ठीक होने में काफी देर लग सकती है। 

मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान के अध्ययन से अध्यापक को एक नवीन दृष्टिकोण प्राप्त हो सकता है। मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान की जानकारी रखने वाला अध्यापक जिन बच्चों का उपचार स्वयं नहीं कर सकता वह उन्हें किसी मनोचिकित्सक के पास अथवा किसी और उपचारआलय में भेज सकता है, इससे बहुत से बच्चों की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर हो जाएंगी। मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के इंपोर्टेंट नोट्स के लिए कृपया mp tet varg 3 notes in hindi पर क्लिक करें.

क्या चार्जशीट पेश होते ही कोर्ट आरोपी को निर्दोष घोषित कर सकता है- पढ़िए CrPC section 227

Posted: 04 Feb 2022 01:20 PM PST

court bhopalsamachar dot com
किसी भी प्रकार के विवाद में शासन की किसी एजेंसी द्वारा उसकी जांच की जाती है। शासकीय जांच (डिपार्टमेंटल इंक्वायरी अथवा पुलिस इंक्वायरी) में दोषी पाए जाने पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ सजा का निर्धारण करने के लिए कोर्ट में चार्जशीट पेश की जाती है। फिर न्यायालय में दोनों पक्षों की सुनवाई होती है और अंत में निर्णय, लेकिन क्या चार्जशीट पेश होते ही कोई न्यायालय, आरोपी व्यक्ति को दोष मुक्त घोषित कर सकता है। आइए जानते हैं:-

दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 227 की परिभाषा:-

सत्र न्यायालय के न्यायाधीश द्वारा किसी मामले के अभिलेख एवं दस्तावेजों पर विचार कर लेने पर यह लगता है कि पीड़ित व्यक्ति द्वारा आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही आगे करने के लिए पर्याप्त आधार नहीं है तब न्यायालय आरोपी को दोषमुक्त कर देगा एवं दोषमुक्ति के सभी कारणों को लेखबद्ध करेगा।

उदाहरणानुसार वाद:- रामदेव बनाम राज्यस्थान राज्य-

उक्त मामले में न्यायालय द्वारा यह अभिनिर्धारित किया कि धारा 227 को ध्यान में रखते हुए किसी आरोपी को दोषमुक्त किये जाने का आदेश पारित करने से पहले न्यायालय को मामले के अभिलेखों एवं दस्तावेजो पर विचार कर लेना चाहिए।

यदि इस प्रक्रम पर न्यायिक विवेक से काम नहीं लिया जाता तो आरोपी को विचारण की यातना झेलनी पड़ेगी इसलिए आरोप तैयार करने वाले न्यायालय दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 227 के नियमोँ का अनुसरण करना चाहिए।

:- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 | (Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

BHOPAL NEWS- अहान इंटरप्राइजेज फैक्ट्री में आग लगी

Posted: 04 Feb 2022 07:10 AM PST

भोपाल।
भिन्न प्रकार के आयोजनों में पुरस्कार स्वरूप दी जाने वाली ट्रॉफी का निर्माण करने वाली कंपनी अहान इंटरप्राइजेज की फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में टॉफी बनाने के लिए प्लाईवुड सहित तमाम मटेरियल रखा था जो जलकर राख हो गया। 

गांधीनगर थाना पुलिस ने फायर बिग्रेड को इस घटना की सूचना दी। स्थानीय लोगों ने भी अपने स्तर पर फैक्ट्री की आग को बुझाने की कोशिश की। देर शाम तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। फायर आफीसर इफ्तेखार खान ने इस संबंध में बताया कि करीब 15 दमकलों के जरिए आग पर काबू पाया किया जा सका है। 

इस दौरान 50 से ज्यादा फायर फाइटर्स पहुंचे थे। जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में रखा करीब एक करोड़ रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया हैं। इसकी छानबीन की जा रही है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें.

MP सिविल जज भर्ती- हाईकोर्ट ने रिक्त पदों की संख्या बढ़ाई - District Judge - Entry Level Exam

Posted: 04 Feb 2022 07:01 AM PST

MP HIGH COURT JABALPUR के प्रिंसिपल रजिस्टर श्री प्रमोद कुमार अग्रवाल ने संशोधित अधिसूचना जारी करते हुए बताया है कि डिस्ट्रिक्ट जज एंट्री लेवल (District Judge - Entry Level) के पदों की संख्या 09 की जगह अब 23 हो गई है। 

गौरतलब है कि एडवर्टाइजमेंट नंबर 4/ Exam/DR_HJS/2021 जो कि 12 जनवरी 2021 को प्रकाशित किया गया था। उस विज्ञापन में डिस्ट्रिक्ट जज एंट्री लेवल डायरेक्ट रिक्रूटमेंट फ्रॉम बार एग्जाम 2021 की  कुल 09 पोस्ट थी जिन्हें, अब बढ़ाकर 23 कर दिया गया है। 

श्रेणी वार पदों की संख्या निम्न प्रकार से है-

01 शेड्यूल कास्ट (SC) के कुल 3 पद हैं ,जबकि शेड्यूल्ड ट्राइब्स(ST) के कुल 4 पद हैं, ओबीसी के 3 पद जबकि अनरिजर्व्ड कैटिगरी (UR) के 13 पद हैं। इस प्रकार से कुल 23 पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। विज्ञापन की अन्य शर्तें पूर्वानुसार ही रहेंगी। विज्ञापन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट www.mphc.gov.in पर विजिट करें। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

MP IPS TRANSFER- 2 जिलों के एसपी बदले

Posted: 04 Feb 2022 10:29 PM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग मंत्रालय ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की स्थानांतरण/ नवीन पदस्थापना सूची जारी की है। इस ट्रांसफर आर्डर में 2 आईपीएस अधिकारियों के नाम हैं। 2 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदल दिए गए हैं। 

एमपी आईपीएस तबादला सूची

श्री सुनील कुमार पांडे- पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल। श्री अनुराग सुजानिया- पुलिस अधीक्षक श्योपुर पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर। 

1 दिन पहले 4 जिलों के कलेक्टर बदले थे 

श्री संजय गुप्ता कलेक्टर जिला हरदा से विकअ सह आयुक्त, सह पंजीयक, सहकारी संस्थाएं मध्य प्रदेश तथा प्रबंध संचालक राज्य सहकारी तिलहन उत्पादक संघ भोपाल। 
श्री इलैया राजा टी कलेक्टर जिला रीवा से कलेक्टर जिला जबलपुर। 
श्री कर्मवीर शर्मा कलेक्टर जिला जबलपुर से प्रबंध संचालक ऊर्जा विकास निगम भोपाल। 
श्री मनोज पुष्प कलेक्टर जिला अलीराजपुर से कलेक्टर रीवा 
मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. 

MPPSC 2019 निरस्त करने की मांग, हाईकोर्ट ने नोटिस भेजा

Posted: 04 Feb 2022 06:55 AM PST

जबलपुर।
आरक्षण की राजनीति के कारण मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2019 खतरे में पड़ गई है। एमपीपीएससी ने सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार रिजल्ट घोषित कर दिए, इसी के साथ हाईकोर्ट में चुनौती प्रस्तुत कर दी गई। हाईकोर्ट ने 2 दिन के भीतर सरकार से जवाब मांगा है। 

याचिका में आरोप लगाया गया है कि मुख्य परीक्षा 31 दिसंबर 2021 के परिणामों में रिपील नियम लागू किए गए हैं। इस सिलसिले में 45 याचिकाएं पूर्व से लंबित हैं। हाई कोर्ट में नियमों की संवैधानिकता व प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2019 की वैधता को चुनौती दी गई है। उक्त याचिकाओं के लंबित रहने के दौरान मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने घोषित कर दिए। पीएससी ने मुख्य परीक्षा के परिणाम संशोधित नियमों को दरकिनार करके जारी किए। 

लिहाजा, मुख्य परीक्षा 2019 के परिणाम, पीएससी 2019 की प्रारम्भिक परीक्षा परिणाम व मुख्य परीक्षा परिणाम निरस्त किये जाने चाहिए। बहस के दौरान तर्क दिया गया यह समान्य नियम है की असंवैधानिक नियमों के सम्बंध में उपधारण की जाएगी कि उक्त नियम कभी अस्तित्व में थे ही नहीं फिर भी पीएससी द्वारा लागू किए गए।

उक्त असंवैधानिक नियमों के तहत कुल आरक्षण 113 प्रतिशत था। आरक्षित वर्ग के प्रतिभावन छात्रों को अनारक्षित-ओपन सीट पर माइग्रेट करने से रोकते थे, जिन्हें हाई कोर्ट के निर्देश के बाद 20 दिसंबर 2021 को राज्य शासन को निरस्त करना पड़ा। 4 फरवरी 2022 को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा 2019 के प्रारंभिक परीक्षा परिणाम व मुख्य परीक्षा परिणामों की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिका की मुख्य न्यायमूर्ति रवि मलिमठ व न्यायाधीश पुरुषेन्द्र कौरव की युगलपीठ में सुनवाई हुई। 

कोर्ट ने राज्य शासन व मध्य प्रदेश राज्य लोकसेवा आयोग से दो दिन के अंदर जबाब तलब किया है। याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक कृष्ण तन्खा, रामेश्वर सिंह ठाकुर व विनायक शाह, राम भजन लोधी ने पैरवी की। कोर्ट द्वारा प्रकरण की अगली सुनवाई आठ फरवरी, 2022 को नियत की है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

MP BOARD EXAM- इंदौर में इस बार 146 परीक्षा केंद्र, 80 से ज्यादा प्राइवेट

Posted: 04 Feb 2022 06:50 AM PST

इंदौर।
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की 10th और 12th की बोर्ड की एग्जाम की तारीख भी तय हो चुकी है। शिक्षा मंत्री द्वारा बार बार दोहराया जा रहा है कि परीक्षाएं निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार होंगी। एग्जाम के लिए इंदौर में 146 सेंटर बनाए गए हैं। इनमें 60 से ज्यादा सरकारी तो 80 से ज्यादा प्राइवेट स्कूल शामिल हैं।

इंदौर जिले में 79 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम, 10th के स्टूडेंट्स ज्यादा माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की 10th और 12th की एग्जाम में इंदौर जिले के 79 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स एग्जाम देंगे। इनमें 10वीं के स्टूडेंट्स की संख्या ज्यादा है। एग्जाम को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। कोविड की स्थिति को देखते हुए भी एग्जाम सेंटरों पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। एग्जाम सेंटरों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के साथ ही मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था रखी जाएगी।

146 एग्जाम सेंटरों पर होगी बोर्ड एग्जाम

- इंदौर जिले में 79 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स एग्जाम में शामिल होंगे
- 10th के स्टूडेंट्स की संख्या 12th से ज्यादा है
- 10th में 36 हजार 800 रेगुलर और 7 हजार प्राइवेट स्टूडेंट्स यानी 43 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स
- 12th में 29 हजार 350 रेगुलर और 6 हजार 600 प्राइवेट स्टूडेंट्स यानी करीब 36 हजार स्टूडेंट्स
- 64 सरकारी और 82 प्राइवेट स्कूल रहेंगे एग्जाम सेंटर यानी 146 एग्जाम सेंटर तैयार किए गए है

सुबह 10 से 1 बजे तक होगी एग्जाम

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक नरेंद्र जैन ने कहा कि 17 फरवरी से 12th और 18 फरवरी से 10th की बोर्ड की एग्जाम शुरू होने जा रही है। एग्जाम का समय इस बार बोर्ड ने बदला है एग्जाम सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। कोविड नियमों के तहत बोर्ड एग्जाम कराने की पूरी तैयारी है। जो एग्जाम सेंटर बनाए हैं उसमें सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार ही स्टूडेंट्स बैठेंगे। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

GWALIOR JOBS- राजस्थान की कंपनी में 100 अप्रेंटिस एवं टेक्निकल ट्रेनी पदों की भर्ती

Posted: 04 Feb 2022 06:02 AM PST

ग्वालियर।
समस्त उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 07 फरवरी 2022 को प्रात: 10 बजे से शासकीय संभागीय आईटीआई बिरलानगर ग्वालियर में जयपुर राजस्थान की JCB India Ltd में 100 अप्रेंटिस एवं टेक्निकल ट्रेनी पदों की भर्ती हेतु कैंपस ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। 

इसमे मध्य प्रदेश के शासकीय आईटीआई से फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, मशीनिस्ट, टूल एण्ड डाई मेकर, टर्नर, डीजल मैकेनिक, रेफ्रिजरेशन एण्ड एयर कन्डिशनिंग (RAC), इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक एवं इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक ट्रेड से वर्ष 2018 से 2021 तक आईटीआई उत्तीर्ण पुरुष एवं महिला प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हो सकते है। अप्रेंटिस एवं टेक्निकल ट्रेनी पद हेतु आवेदकों का 10वीं मे 50% अंक एवं आईटीआई मे 60% अंक अनिवार्य है। टेक्निकल ट्रेनी पद हेतु अप्रेन्टिसशिप या 1 वर्ष का औद्योगिक अनुभव आवेदकों के पास होना अनिवार्य है। आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 23 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। 

अप्रेंटिसशिप हेतु सफल आवेदकों को रु. 9000/- प्रतिमाह स्टाइपेन्ड प्राप्त होगा एवं टेक्निकल ट्रेनी हेतु सफल आवेदकों को रु. 16970/- CTC प्रतिमाह प्राप्त होगा। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार द्वारा किया जाएगा। कैंपस ड्राइव के दौरान सभी को कोविड19 सुरक्षा मानको का पालन करना अनिवार्य है एवं सभी आवेदक फॉर्मल वेशभूषा में ही आना सुनिश्चित करे। कैंपस  ड्राइव के दौरान  शासकीय संभागीय आईटीआई बिरलानगर ग्वालियर के अप्रेंटिसशिप एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ द्वारा काउंसलिंग भी की जाएगी। कैंपस ड्राइव में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन पंजीयन लिंक https://forms.gle/rgU6JXemc8ExDtJU9 पर पात्र आवेदक पंजीयन कर सकते है। चयनित आवेदकों को राजस्थान के जयपुर प्लांट मे पदस्थ किया जाएगा। 

अधिक जानकारी के लिए आप स्टेट अप्रेंटिसशिप मॉनिटरिंग सेल (SAMC) भोपाल के दूरभाष क्रमांक 0755-2985891 पर प्रातः 10:30 बजे से सायं 5:30 बजे के मध्य अथवा शासकीय संभागीय आईटीआई ग्वालियर के कनिष्ठ शिक्षुता सलाहकार श्री भागीरथ अग्निहोत्री से संपर्क कर सकते है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

Madhya Pradesh News- राजनीति में आज क्या-क्या हुआ

Posted: 04 Feb 2022 07:04 AM PST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया है कि प्रदेश में कोरोना अब नियंत्रण में है, अतः कल बसंत पंचमी के पावन अवसर से विवाह एवं अन्य मांगलिक कार्यों में अतिथियों की संख्या का प्रतिबंध हटाया जा रहा है।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी का घर चलो, घर-घर चलो अभियान 

बंडा विधानसभा के कांग्रेस विधायक तरबर सिंह लोधी जी के नेतृत्व में बंडा ब्लाक के ग्राम सौरई में घर चलो, घर-घर चलो अभियान की शुरुआत की गई। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामनिवास रावत जी के नेतृत्व में विजयपुर विधानसभा के ग्राम बांगरोद में घर चलो, घर-घर चलो अभियान की शुरुआत की गई। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया जी के नेतृत्व में सीधी जिले की चुरहट विधानसभा के ब्लॉक रामपुर नैकिन में घर चलो, घर-घर चलो अभियान की शुरुआत की गई।

गोपाल श्रीवास्तव विद्युत नियामक आयोग का सदस्य (विधि) नियुक्त 

राज्य शासन द्वारा श्री गोपाल श्रीवास्तव सेवानिवृत्त प्रमुख सचिव विधि एवं विधायी कार्य को मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग का सदस्य (विधि) नियुक्त किया गया है। डॉ नरोत्तम मिश्रा गृहमंत्री मप्र शासन, दतिया के जिला अस्पताल में आज 40 ऑक्सीजन बेड, EEG मशीन कोविड स्किल एवं नवीन OPD ब्लॉक मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए।

भाजपा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव का उज्जैन प्रवास

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव शुक्रवार को बूथ विस्तारक अभियान के अंतर्गत उज्जैन प्रवास पर थे। उन्होंने प्रातः भगवान महाकाल, हरसिद्धि मंदिर में दर्शन किए। जिसके पश्चात संत उमेशनाथ जी महाराज से भेंटकर आशीर्वाद लिया। यहां से श्री मुरलीधर राव स्थानीय विक्रम कीर्ति मंदिर में आयोजित बूथ विस्तारक योजना की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। उन्होंने मंडल एवं बूथ विस्तारकों के साथ योजना में आईटी का काम देख रहे कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए उनके अनुभवों को भी सुना। बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उज्जैन संभाग प्रभारी श्री कांतदेव सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आलोक शर्मा, श्री चिंतामणि मालवीय, नगर अध्यक्ष श्री विवेक जोशी, श्री विशाल राजोरिया एवं मंडल अध्यक्ष मंचासीन थे।

सीएम शिवराज सिंह को मोर मुकुट पहनाया

सीएम श्री शिवराज सिंह चौहान का छिंदवाड़ा जिले की एक बहन ने छिंद से बना मोर मुकुट पहनाकर स्वागत किया। बहन का असीम स्नेह देख मुख्यमंत्री जी भावविभोर हो गए। उन्होंने सस्नेह बहन के इस उपहार को स्वीकार किया और विश्वास दिलाया है कि वह हर कदम पर अपनी बहन के साथ खड़े हैं।

भोपाल का भी नाम बदल दो

मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री एवं भोपाल से भाजपा विधायक विश्वास कैलाश सारंग ने मांग की है कि जिस तरह होशंगाबाद का नाम बदलकर नर्मदापुरम किया गया उसी प्रकार भोपाल का नाम बदलकर भोज पाल किया जाए।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने अजमेर शरीफ के लिए चादर भेजी।

मंत्री के बंगले की साज-सज्जा पर 1.32 करोड़ का खर्चा

मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के भोपाल स्थित सरकारी बंगले की साज-सज्जा पर 1.32 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। श्री तुलसी सिलावट, ज्योतिरादित्य सिंधिया की टीम में नंबर दो की पोजीशन पर हैं।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद मप्र कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेशाध्यक्ष राजमणि पटेल ने राज्यसभा में विशेष उल्लेख के जरिये माननीय प्रधानमंत्री से विंध्य प्रदेश के गठन की मांग उठाई। 

कमलनाथ ने किसानों के लिए मुआवजा मांगा

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलवृष्टि होने की जानकारी मिली है। किसानो को क़रीब एक माह बीत जाने के बाद भी पिछली ओलवृष्टि का अभी तक कोई मुआवज़ा व राहत नही मिली है। ऐसे में इस ओलवृष्टि ने उनके संकट को और बढ़ा दिया है। मै सरकार से माँग करता हूँ कि किसानो के इस संकट को समझते हुए ,उन्हें तत्काल राहत व मुआवज़ा प्रदान करे।

खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के लिए सांसद शर्मा रेल मंत्री से मिले

सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि आज दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से खजुराहो लोकसभा से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर मुलाकात की। क्षेत्र के नागरिकों को अच्छी से अच्छी सुविधाएँ मिल सकें इसके लिए मैं लगातार प्रयासरत हूँ। मुख्य रूप से निम्न विषयों पर चर्चा हुई। 
* ललितपुर - खजुराहो - सिंगरौली रेलवे लाइन को पर्याप्त राशि निर्गमित करने हेतु। 
* कटनी रेलवे स्टेशन सुविधा विस्तार करने हेतु।
* लोकसभा क्षेत्र खजुराहो से विभिन्न रेल गाड़ियों के संचालन के संबंध में।

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री की किसानों से अपील

मध्य प्रदेश शासन के कृषि मंत्री कमल पटेल ने किसानों से अपील की है कि कल यानि 05 फरवरी से मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं, चना, मसूर और सरसों की खरीदी के लिए पंजीयन प्रारंभ होने जा रहे हैं। मेरा सभी किसान भाईयों से आग्रह है कि आप अपने निकट स्थित पंजीयन केंद्र जाकर  पंजीयन अवश्य करा लें।

वित्त मंत्री अपनी पत्नी के साथ राज्यपाल से मिले

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से वाणिज्यिक कर वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने पत्नी श्रीमती रेणु देवड़ा के साथ आज राजभवन में सौजन्य भेंट की।
मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. 

Post Bottom Ad

Pages