Uttarakhand News |
- बड़ी खबर। गैरसैंण विधानसभा के सामने हरीश रावत धरने पर बैठे
- माकपा ने अग्निपथ योजना को बताया, सेना का निजीकरण
- अग्निवीरों को उत्तराखंड पुलिस भर्ती में मिलेगी प्राथमिकता
- क्या है अग्निपथ योजना? कैसे होंगे भर्ती, कितनी होगी सेलरी? पढ़िए पूरी जानकारी
- उत्तरकाशी हादसे में मुआवजे का ऐलान, शिवराज देहरादून के लिए निकले
- उत्तरकाशी में भयावह हादसा, 23 की मौत, सीएम धामी खुद डटे
- उत्तराखंड। छुट्टी की अप्लिकेशन पर SSP के फर्जी सिग्नेचर, सिपाही सस्पेंड
- महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़े, मास्क पहनना अनिवार्य किया गया
- देहरादून में इस तारीख से शुरु होगा विधानसभा का बजट सत्र
- उत्तराखंड। जारी है पुलिस का लाउडस्पीकर हटाओ अभियान
- बड़ी खबर। UKPSC की ये परीक्षा रद्द घोषित, पूछे थे सैंकड़ों गलत सवाल
- सावधान। जून में चलेगी लू, सताएगी गर्मी
- राज्यसभा के लिए कल्पना सैनी निर्वाचित घोषित
- चंपावत में हार के बाद कांग्रेस ने उठाई जांच की मांग
- चंपावत उपचुनाव। 93 फीसदी वोट के लिए व्यक्ति और व्यक्तित्व भी अहम होता
- चिट लेकर परीक्षा देने पहुंचा, टीचर्स ने रोका तो बोला, ‘धामी जी का पड़ोसी हूं’
- डॉ. नित्यानन्द हिमालयी शोध एवं अध्ययन केन्द्र का लोकार्पण
- उत्तराखंड। आयोग ने सुधारी एक गलती, 452 परिक्षार्थियों को मिल गया मेंस का मौक
- घाटी में एक और टारगेट किलिंग, बैंक मैनेजर को आतंकियों ने मारा
- फूलों की घाटी कैसे पहुंचे, यहां पढ़ें पूरी जानकारी, पर्यटक कर रहें हैं दीदार
- उत्तराखंड। हेली सर्विस बुकिंग की बनाई थी फर्जी वेबसाइट, चमोली पुलिस बिहार से उठा लाई
- चुनाव निबटा तो सचिवालय में डटे सीएम धामी, अधिकारियों की ली क्लास
- सीने पर कट्टा रख फेसबुक पर भौकाल दिखा रहे थे, उत्तराखंड पुलिस ने जो किया ना…
- उत्तराखंड। सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश जारी
- मशहूर सिंगर केके का निधन, मौत से कुछ देर पहले कर रहे थे लाइव कंसर्ट
| बड़ी खबर। गैरसैंण विधानसभा के सामने हरीश रावत धरने पर बैठे Posted: 15 Jun 2022 02:40 AM PDT उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा के बंद दरवाजे के सामने धरने पर बैठ गए हैं। उनके साथ पूर्व विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल भी हैं। हरीश रावत उत्तराखंड विधानसभा का ग्रीष्मकालीन सत्र गैरसैंण की जगह देहरादून में कराए जाने का विरोध कर रहें हैं। हरीश रावत का आरोप है कि बीजेपी सरकार ने गैरसैंण को भुला दिया है। जब गैरसैंण को ग्रीष्म कालीन राजधानी घोषित किया गया है |
| माकपा ने अग्निपथ योजना को बताया, सेना का निजीकरण Posted: 15 Jun 2022 01:40 AM PDT मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा अग्निवीर भर्ती योजना का नाम देकर सेना के तीनों अंगों के नीजिकरण के फैसले निन्दा की है। पार्टी की उत्तराखंड राज्य कमेटी ने कहा है कि भाजपा सरकार के इस जनविरोधी फैसले का असर हमारी सेना की कार्य प्रणाली पर पड़ेगा। राज्य कमेटी ने कहा है कि इस फैसले का सर्वाधिक प्रभाव उत्तराखंड पर पड़ेगा जहाँ से हर एक परिवार से भारतीय सेना मे हैं। पहले भी |
| अग्निवीरों को उत्तराखंड पुलिस भर्ती में मिलेगी प्राथमिकता Posted: 15 Jun 2022 12:40 AM PDT देश में लागू हुई अग्निपथ योजना का उत्तराखंड में भी स्वागत हुआ है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र की इस योजना का स्वागत किया है। सीएम धामी ने ऐलान किया है कि उत्तराखंड में अग्निपथ योजना के अंतर्गत सेवा देने वाले युवाओं को उत्तराखंड पुलिस की भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी। सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है, ' मां भारती की सेवा के उपरांत अग्निवीरों को राज्य सरकार |
| क्या है अग्निपथ योजना? कैसे होंगे भर्ती, कितनी होगी सेलरी? पढ़िए पूरी जानकारी Posted: 14 Jun 2022 11:40 PM PDT आजाद भारत के सैन्य इतिहास में पहली बार अग्निपथ जैसी योजना शुरु करने का ऐलान किया गया है। इस योजना की हर तरफ चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि केंद्र की अग्निपथ योजना भारत के सैन्य इतिहास में एक क्रांतिकारी बदलाव लाएगी। एक बेहतर नागरिक बनने के लिए भी लोगों को प्रेरित करेगी। इससे सेना में नौजवानों की तादाद बढ़ेगी और नई ऊर्जा का संचार होगा। आईए समझते हैं कि अग्निपथ योजना क्या है और इसकी विशेषताएं |
| उत्तरकाशी हादसे में मुआवजे का ऐलान, शिवराज देहरादून के लिए निकले Posted: 05 Jun 2022 11:40 AM PDT उत्तरकाशी में हुए सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। वहीं देश भर से शोक संवेदनाओं का तांता लगा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, 'उत्तराखंड में हुआ बस हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मैं अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय |
| उत्तरकाशी में भयावह हादसा, 23 की मौत, सीएम धामी खुद डटे Posted: 05 Jun 2022 10:40 AM PDT यमुनोत्रि हादसे पर एक हुए एक भयावह हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले सभी श्रद्धालु थे और चार धाम यात्रा पर आए थे। बताया जा रहा है कि यमुनोत्रि नेशनल हाइवे पर डामटा के पास ये हादसा हुआ। बस संख्या यूके 04 1541 हरिद्वार से चली थी। इस बस में एमपी के पन्ना के यात्री सवार थे। बस में कुल 28 लोग सवार थे। ये बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम |
| उत्तराखंड। छुट्टी की अप्लिकेशन पर SSP के फर्जी सिग्नेचर, सिपाही सस्पेंड Posted: 04 Jun 2022 05:40 AM PDT रुद्रपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक सिपाही ने अपनी छुट्टी के प्रार्थना पत्र पर एसएसपी के फर्जी हस्ताक्षर कर दिए। मामला रुद्रपुर पुलिस लाइन का है। मूलरूप से पिथौरागढ़ का रहने वाला राकेश कुमार यहां पिछले दस सालों से तैनात है। राकेश को दो हफ्तों की छुट्टी की दरकार थी। इस संबंध में राकेश ने अप्लिकेशन लिखी। ये अप्लिकेशन उन्होंने अपने सीनियर को दी। सीनियर ने एसएसपी से अप्लिकेशन पर साइन |
| महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़े, मास्क पहनना अनिवार्य किया गया Posted: 04 Jun 2022 04:40 AM PDT देश में एक बार फिर से कोविड के मामलों में इजाफा हुआ है। महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों के बढ़ने के बाद अब मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। कोविड 19 के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते अब मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने नागरिकों को सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनने की सलाह दी है। देहरादून में इस तारीख से शुरु होगा विधानसभा का |
| देहरादून में इस तारीख से शुरु होगा विधानसभा का बजट सत्र Posted: 04 Jun 2022 03:40 AM PDT उत्तराखंड विधानसभा सत्र की तारीख तय हो गई है। इस संबंंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही अब विधानसभा सत्र की तैयारियां शुरु हो गईं हैं। सत्र के पहले दिन वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि पहले सरकार ने गैरसैंण में विधानसभा का सत्र कराने का प्रस्ताव रखा था। लेकिन चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए आखिरकार बजट सत्र को देहरादून में ही कराने का फैसला |
| उत्तराखंड। जारी है पुलिस का लाउडस्पीकर हटाओ अभियान Posted: 04 Jun 2022 12:40 AM PDT उत्तराखंड में धार्मिक स्थलों से लॉउडस्पीकर उतारने का काम लगातार जारी है। पुलिस ने तीन दिनों के भीतर ही 258 धार्मिक स्थलों से लॉउडस्पीकर उतरवा दिए हैं। हाईकोर्ट ने ध्वनि प्रदूषण के मद्देनजर लॉउडस्पीकर उतारने के आदेश दिए हैं। इसी क्रम में पुलिस की कार्रवाई जारी है। उत्तराखंड के डीजीपी के अनुसार धार्मिक स्थलों से लॉउडस्पीकर उतारने के लिए एक जून से अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 258 लॉउडस्पीकर |
| बड़ी खबर। UKPSC की ये परीक्षा रद्द घोषित, पूछे थे सैंकड़ों गलत सवाल Posted: 03 Jun 2022 11:40 PM PDT उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग की एक और परीक्षा रद्द कर दी गई है। इस परीक्षा में आयोग ने रिकॉर्ड बनाते हुए 400 गलत सवाल पूछ लिए थे। दरअसल सितंबर 2021 में आयोग ने सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा), लेखाकार, सहायक लेखाकार, कैशियर, लेखा परीक्षक, कार्यालय सहायक तृतीय (लेखा) के 662 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कराई थी। इस संबंध में फरवरी में विज्ञप्ति जारी की थी। चंपावत में हार के बाद कांग्रेस ने उठाई |
| सावधान। जून में चलेगी लू, सताएगी गर्मी Posted: 03 Jun 2022 06:40 AM PDT The post सावधान। जून में चलेगी लू, सताएगी गर्मी first appeared on Khabar Uttarakhand News. |
| राज्यसभा के लिए कल्पना सैनी निर्वाचित घोषित Posted: 03 Jun 2022 05:40 AM PDT उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट पर बीजेपी की प्रत्याशी डा. कल्पना सैनी निर्विरोध निर्वाचित हुईं हैं। उन्हें जीत का सर्टिफिकेट सौंपा गया है। आपको बता दें कि कल्पना सैनी अकेली उम्मीदवार थीं। कांग्रेस ने संख्या बल कम होने का हवाला देते हुए उम्मीदवार खड़ा करने से इंकार कर दिया। इसके बाद कल्पना सैनी को वॉकओवर मिल गया था। चंपावत उपचुनाव। 93 फीसदी वोट के लिए व्यक्ति और व्यक्तित्व भी अहम होता |
| चंपावत में हार के बाद कांग्रेस ने उठाई जांच की मांग Posted: 03 Jun 2022 04:40 AM PDT Champawat By Elections Results: चंपावत उपचुनाव में ऐतिहासिक हार के बाद अब कांग्रेस ने चुनाव की जांच कराने की मांग की है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने चुनाव प्रक्रिया की हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। चंपावत उपचुनावों के परिणामों को कांग्रेस ने सरकार और भाजपा की सुनियोजित साजिश के तौर पर बताया है। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस क दौरान करन |
| चंपावत उपचुनाव। 93 फीसदी वोट के लिए व्यक्ति और व्यक्तित्व भी अहम होता Posted: 03 Jun 2022 03:40 AM PDT Chamapawat By Elections Results: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत उपचुनाव जीत लिया है। लेकिन खबर इतनी भर नहीं है। धामी की जीत की खबर से जुड़ी कई और खबरें भी हैं। वो खबरें राज्य में सत्ता में रही पार्टी की जीत की जिजिविषा से जुड़ीं हैं… वो खबरें किसी राजनीतिक पार्टी के लिए किसी चुनाव के सामान्य और पारंपरिक अलिखित विधानों से जुड़ी हैं….वो खबरें लोकतंत्र में विपक्ष के होने और विपक्ष के |
| चिट लेकर परीक्षा देने पहुंचा, टीचर्स ने रोका तो बोला, ‘धामी जी का पड़ोसी हूं’ Posted: 02 Jun 2022 05:40 AM PDT हल्दवानी में तो गजब ही हो गया। हल्दवानी के एमबीपीजी कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचा एक छात्र अपने साथ नकल की सामग्री लेकर गया। जब टीचर्स ने उसे रोका तो छात्र ने कहा, 'धामी जी का पड़ोसी हूं, समझ लेना'। है न दिलचस्प। दरअसल एमबीपीजी कॉलेज में परीक्षाएं चल रहीं हैं। सुबह की पाली में पॉलिटिकल साइंस का एग्जाम था। छात्र परीक्षा देने पहुंच रहे थे और टीचर्स सभी को चेक कर रहे थे। इसी बीच एक छात्र अपने |
| डॉ. नित्यानन्द हिमालयी शोध एवं अध्ययन केन्द्र का लोकार्पण Posted: 02 Jun 2022 04:40 AM PDT मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को दून विश्वविद्यालय में डॉ. नित्यानन्द हिमालयी शोध एवं अध्ययन केन्द्र का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने दून विश्वविद्यालय में शोध एवं विज्ञान पर चल रही दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विषयों पर आधारित पुस्तकों का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डॉ. नित्यानन्द जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन |
| उत्तराखंड। आयोग ने सुधारी एक गलती, 452 परिक्षार्थियों को मिल गया मेंस का मौक Posted: 02 Jun 2022 02:40 AM PDT उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के जरिए एक परीक्षा के परिणामों में किए गए एक परिवर्तन के चलते 452 परिक्षार्थियों को फायदा मिल गया और वो सभी मेंस की परीक्षा के लिए अर्ह हो गए। दरअसल हाल ही में आयोग ने पीसीएस प्री परीक्षा (Uttarakhand PCS Pre Exam Result) जारी किया था। इस परीक्षा के प्रश्न पत्र सीरीज ए के सवाल नंबर – 150 में क्लर्किअल मिस्टेक यानी लिपकीय त्रुटि के चलते सवाल का गलत जवाब अंकित कर दिया गया। |
| घाटी में एक और टारगेट किलिंग, बैंक मैनेजर को आतंकियों ने मारा Posted: 02 Jun 2022 01:40 AM PDT मृतक विजय कुमार जम्मू कश्मीर में टारगेट किलिंग (#targetkilling) जारी है। कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने बैंक में घुस कर बैंक मैनेजर की हत्या कर दी। गंभीर रुप से घायल मैनेजर विजय को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि देहाती बैंक शाखा के मैनेजर आज सुबह आतंकवादियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। बैंक मैनेजर विजय इस हमले में गंभीर |
| फूलों की घाटी कैसे पहुंचे, यहां पढ़ें पूरी जानकारी, पर्यटक कर रहें हैं दीदार Posted: 02 Jun 2022 12:40 AM PDT उत्तराखंड की प्रसिद्ध फूलों की घाटी का अब पर्यटक दीदार कर सकेंगे। फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। बुधवार को घांघरिया चौकी से हरी झंडी दिखाकर घाटी के लिए पर्यटकों का पहला दल रवाना किया गया। पहले दिन घाटी में 75 पर्यटक पहुंचे। इनमें से कई पर्यटक घाटी खुलने का चार दिन से इंतजार कर रहे थे। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार अभी फूलों की घाटी में मुख्य रूप से प्रिमूला, पोटेटिला, वाइल्ड रोज, |
| उत्तराखंड। हेली सर्विस बुकिंग की बनाई थी फर्जी वेबसाइट, चमोली पुलिस बिहार से उठा लाई Posted: 01 Jun 2022 11:40 PM PDT concept चारधाम यात्रा के लिए हेली सर्विस की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा लगातार जारी है। ऐसी ही एक ठगी का खुलासा चमोली पुलिस ने किया है। पुलिस ने ठगी करने वाले को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल बद्रीनाथ यात्रा पर आए अंबरीश कुमार ने पुलिस को अपने साथ हुई ठगी के बारे में बताया। अंबरीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हिमालयन हेली सर्विस प्राइवेट लिमिटेड नाम से चल रही वेबसाइट पर |
| चुनाव निबटा तो सचिवालय में डटे सीएम धामी, अधिकारियों की ली क्लास Posted: 01 Jun 2022 07:40 AM PDT मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड के विद्युत लोकपाल सुभाष कुमार और मुख्य सचिव डाॅ एस एस संधु के साथ ही कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की लगातार माॅनिटरिंग की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि श्रद्धालुओं को असुविधा या परेशानी का सामना न करना पङे। पंजीकरण की |
| सीने पर कट्टा रख फेसबुक पर भौकाल दिखा रहे थे, उत्तराखंड पुलिस ने जो किया ना… Posted: 01 Jun 2022 04:40 AM PDT उत्तराखंड पुलिस के भी काम आपको हैरान कर देंगे। अब एक नया काम देख लीजिए। एक साहब सीने पर कट्टा रखकर सोशल मीडिया पर भौकाल दिखा रहे थे उन्हें उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट से ही मशहूर कर दिया। अब पूरा माजरा समझिए। दरअसल दो दिन पहले उधम सिंह नगर के एक शख्स ने फेसबुक पर एक पोस्ट अपलोड की। साहब सीने पर कट्टा रखकर पूरे भौकाल से लेटे हुए फोटो खिंचवा कर खुश थे। खुशी खुशी में उन्होंने फेसबुक पर ये |
| उत्तराखंड। सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश जारी Posted: 01 Jun 2022 12:40 AM PDT उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारी, पेंशनर्स, निकाय, निगम, अशासकीय स्कूलों और कॉलेजों में कार्यरत सभी नियमित कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन फीसदी बढ़ा दिया है। इस संबंध में सचिव वित्त से आदेश जारी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सरकार ने पहले ही फैसला कर लिया था लेकिन उपचुनावों की आचार संहिता के चलते आदेश जारी नहीं किया गया। मतदान खत्म हुआ तो वित्त विभाग ने इसके आदेश कर दिए हैं। खुशखबरी। |
| मशहूर सिंगर केके का निधन, मौत से कुछ देर पहले कर रहे थे लाइव कंसर्ट Posted: 31 May 2022 11:40 PM PDT फिल्म जगत के जानेमाने गायक केके (Singer KK) का मंगलवार की रात कोलकाता में एक लाइव कंसर्ट के दौरान निधन हो गया। वो 53 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि केके की जिस दौरान मौत हुई उसके कुछ देर पहले ही वो कोलकाता के एक कॉलेज में लाइव कंसर्ट में गाना गा रहे थे। उनकी मखमली आवाज ने सबको दिवाना बना दिया था। पूरे कंसर्ट के दौरान वो बेहद खुशमिजाज दिखे। उन्होंने एक के बाद एक अपने सुपरहिट गाने सुनाए। कंसर्ट |
| You are subscribed to email updates from Uttarakhand News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |