ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 15, 2022

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Jamshedpur News: बैंक ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा विस्तार करें : केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ कराड

Posted: 15 Jun 2022 03:09 AM PDT


ग्राम समाचार संवाददाता, जमशेदपुर: केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ भागवत कराड दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को जमशेदपुर पहुंचे. उन्होंने ने समाहरणालय सभागार में एसएलबीसी बैठक की अध्यक्षता की.बैठक में वित्तीय समावेशन एवं केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की झारखण्ड राज्य में प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि पीएमइजीपी के माध्यम से ऋण प्रदान कर बैंक ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा विस्तार देकर छोटे व्यापारियों को को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करें. सांसद विद्युत वरण महतो ने बैंकों से आग्रह किया सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवा विस्तार एवं सुविधाएं बढ़ाने की ज़रूरत है. उपायुक्त विजया जाधवा ने केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में बैंकों द्वारा उठाए गए कदम एवं उसमें सुधार लाने को लेकर अधिकारियों को सुझाव दिया. 

बैठक में आरबीआई के महाप्रबंधक संजीव सिन्हा, एसएलबीसी झारखण्ड के संयोजक बीके मिश्रा, नाबार्ड के महाप्रबंधक गौतम कुमार,उप विकास आयुक्त प्रदीप प्रसाद, एसएलबीसी झारखण्ड के उपमहाप्रबंधक सुबोध कुमार,बैंक ऑफ इंडिया जमशेदपुर अंचल के आंचलिक प्रबंधक अनुज कुमार अग्रवाल एवं विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी बैंकों के जीएम एवं एजीएम स्तर के अधिकारी शामिल हुए. 

कालीदास मुर्मू, जमशेदपुर

Rewari News : बावल की बीडी कंपनी में विश्व रक्तदाता दिवस पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन

Posted: 14 Jun 2022 09:53 AM PDT



ग्राम समाचार न्यूज : विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन की तरफ से बीडी कंपनी बावल में एक  रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 48 लोगों ने रक्त दान किया. इस अवसर पर सिविल हॉस्पिटल रेवाड़ी की टीम ने सहयोग किया. समाजसेवी रवि ठकराल को उनकी ब्लड सेवाओं के लिए क्लब की तरफ से विशेष तौर पर सम्मानित किया गया. इस कैंप के प्रोजेक्ट चेयरमैन अरुण गुप्ता ने बताया कि रक्तदान रोटरी क्लब रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन का एक उल्लेखनीय प्रोजेक्ट है।



इस अवसर पर जोनल चेयरमैन डॉ. नवीन अदलखा, सचिव ज्योति अदलखा, दिलीप, प्लांट हेड अभय कुमार जैन, बीडी कंपनी के एचआर लीडर रोहित अरोड़ा, मुकुंद कुमार, कार्यक्रम  की संयोजक अदिति नागपाल तथा हमारी पहचान टीम के सदस्य गण उपस्थित है .क्लब के प्रधान  जेपी चौहान ने सभी रक्त दाताओं को रक्तदान दिवस पर रक्त डोनेट करने के लिए विशेष तौर पर धन्यवाद किया. यह रोटरी क्लब ओफ रेवाड़ी मेंन की तरफ से  इस साल का नौवां रक्तदान शिविर था जिसमें 13 सौ से अधिक यूनिट ब्लड की एकत्रित की गई।

Rewari News : किसानों का फसल बीमा भुगतान के लिए धरना तेरहवें दिन भी जारी, किसान नेता के पोत्र का NDA में सेलेक्शन हुआ

Posted: 14 Jun 2022 09:47 AM PDT


 


भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन द्वारा किसानों के बकाया फसल बीमा क्लेम भुगतान के लिए जिला कृषि कार्यालय पर धरना प्रदर्शन तेरहवें दिन भी जारी रहा आज प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे जिला उपप्रधान डॉ रोहतास रोझूवास ने संयुक्त किसान मोर्चा रेवाड़ी नेता कामरेड राजेंद्र सिंह द्वारा दिए गए बयान के बारे कड़े शब्दों में कहा कि फसल बीमा क्लेम भुगतान के लिए न्यायालय में याचिका दायर करने से किसानों को मुआवजा मिलने में ज्यादा देरी हो सकती है क्योंकि न्यायिक प्रक्रिया काफी समय लग सकता है किसानों की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है इसलिए आप सभी मिलकर इस संघर्ष में साथ दें और किसानों को भी साथ लेकर आएं क्योंकि बीमा क्लेम सिर्फ खोल ब्लाक के किसानों का ही नहीं रेवाड़ी जिले के सभी ब्लाक के किसानों का बकाया है और जब तक किसानों का एक एक पैसा उनके खाते में जमा नहीं होगा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा 20 जून के बाद हम बैठक करके बड़ा फैसला ले सकते हैं आज सभी भाकियू चढूनी Ex-servicemen जिला प्रधान दीपचंद(H.C CRPF) के पोत्र विंकल पुत्र श्री सतबीर सिंह (Head clerk in Army) का NDA में सेलेक्शन होने पर आशिर्वाद देने उनके निवास किशनगढ़ बालावास पहुंचे तथा वहां पर आयोजित हनुमान जी का रोठ में प्रसाद ग्रहण किया दीपचंद के पिताजी रामदयाल यादव भी भारतीय सेना में हवलदार रहे ये उनकी चौथी पीढ़ी है जो देश सेवा में लगी हुई है इस मौके पर जिला प्रधान समय सिंह उपप्रधान इश्वर महलावत, डॉ रोहतास रोझूवास, भूपेंद्र सिंह राठी,सवाचंद नम्बरदार, राकेश ढोकिया, जगदीश गुर्जर, चुन्नीलाल,वेद हवलदार, विपिन पुनिया,बुद्ध सिंह शर्मा आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Ambala News : कोरोना लैब कर्मचारी एसोसिएशन की स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ बैठक हुई

Posted: 14 Jun 2022 09:41 AM PDT


ग्राम समाचार न्यूज : हरियाणा : कोरोना कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से आज मंत्री निवास अम्बाला पर मीटिंग हुई। मंत्री जी ने साफ साफ बोल दिया है कि 1045 का बजट जारी हुआ है। कल ही मंत्री जी ने MD NHM को बुलाकर मीटिंग ली और 1045 कर्मचारियों के लिए सभी 22 जिला सिविल सर्जन को आदेश देने के लिए बोल दिया है। इसी सप्ताह के दौरान जैसे सभी को एक साथ 31-3-22 को हटाया था एक साथ सभी की जोईनिंग हो जायेगी। पोर्टल HKRNL बंद का कोई ईशू नहीं है आपकी तनख्वाह सरकार ने देनी है डाटा अपडेट बाद में होता रहेगा। कोरोना कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा माननीय स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज जी का हर मोड़ पर कोरोना योद्धाओं का साथ देने के लिए दिल से धन्यवाद और अच्छे स्वास्थ्य की मंगलकामना करती है। मंत्री जी के कहे अनुसार अधिकारीयों द्वारा बिना किसी अड़चन के दो तीन दिन के अंदर सभी 1045 कोरोना कर्मचारियों की नौकरी बहाली हो जायेगी। माननीय मंत्री जी से मीटिंग सार्थक रही उन्होंने MD NHM जी को आदेश दे दिए हैं कि दो दिन में सबकी जोईनिंग करवायें। कोरोना कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा मंत्री जी के साथ वार्तालाप से संतुष्ट हैं और अम्बाला में अनिश्चितकालीन धरने को स्थगित करती है।


Post Bottom Ad

Pages