Uttarakhand News - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 6, 2022

Uttarakhand News

Uttarakhand News


इस्लामिक देशों के संगठन को भारत का करारा जवाब, सांप्रदायिक नजरिया बदलने की सलाह

Posted: 06 Jun 2022 06:40 AM PDT

  बीजेपी प्रवक्ताओं के जरिए पैगंबर साहब को लेकर दिए बयान के बाद इस्लामी देशों के संगठन की ओर से की गई टिप्पणी का उनको करारा जवाब मिला है। भारत के विदेश मंत्रालय ने बयान को गैर-जिम्मेदाराना और दूसरे के उकसावे पर दिया गया बताया। इसके साथ ही ओआईसी से अपने साम्प्रदायिक तरीकों से बाज आने की अपील की है। विदेश मंत्रालय ने कहा, "कुछ व्यक्तियों द्वारा एक धार्मिक व्यक्तित्व को बदनाम करने वाले आपत्तिजनक

शिक्षा महानिदेशक का फैसला, 600 अधिकारियों – कर्मचारियों का वेतन रोका

Posted: 06 Jun 2022 02:40 AM PDT

  उत्तराखंड शिक्षा विभाग में 600 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही शिक्षा महानिदेशक ने भी अपना वेतन लेने से इंकार कर दिया है। दरअसल शिक्षा विभाग को सरकारी स्कूलों के बच्चों को मुफ्त में किताबों का वितरण करना था। सामान्य तौर पर शिक्षण सत्र शुरु होने के साथ ही किताबों का वितरण कर देना होता है। हालांकि कई बार के रिमाइंडर के बावजूद किताबों का वितरण नहीं

उत्तरकाशी हादसा। नदी की दूसरी तरफ रहने वाले श्यामू ने देख दी जानकारी

Posted: 06 Jun 2022 12:40 AM PDT

उत्तरकाशी हादसे के बाद उससे जुड़े कई तथ्य सामने आ रहें हैं। इसके साथ ही कई सवाल भी उठ रहें हैं। उत्तरकाशी हादसे की सूचना सबसे पहले नदी दी दूसरी ओर रहने वाले श्यामू नाम के शख्स को मिली। दरअसल पौन सात बजे जहां हादसा हुआ उसकी दूसरी तरफ जौनसार का कोटा गांव का इलाका लगता है और वहां श्यामू नाम का एक शख्स छानी में बैठा था। उसी ने बस को गिरते हुए देखा। इसके बाद उसने दुर्घटना स्थल से लगभग डेढ़ किलोमीटर

बड़ी खबर। मसूरी में हादसा, एक की मौत, गहरी खाई में गिरी कार

Posted: 06 Jun 2022 12:40 AM PDT

मसूरी में एक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि एक युवती घायल है। बताया जा रहा है कि ये हादसा हाथी पांव इलाके में हुआ है। यहां दिल्ली से आए दो लोग इनोवा कार से गुजर रहे थे। रात में ये दोनों लोग यहां घूमने आए थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा समाई। कार लगभग 120 मीटर गहरी खाई में गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू

उत्तरकाशी हादसा। एअरफोर्स की मदद से एअरलिफ्ट होंगे शव, शिवराज ने रक्षा मंत्री से की बात

Posted: 05 Jun 2022 10:57 PM PDT

उत्तरकासी हादसे में मरने वालों की संख्या 26 तक पहुंच गई है। वहीं 4 लोगों को इलाज चल रहा है। घटनास्थल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे हैं। दोनों ने घटनास्थल का दौरा किया है साथ ही दुर्घटना के कारणों के बारे में जानकारी ली है। मौके पर अधिकारियों से भी मुलाकात की है। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। घायलों का

Post Bottom Ad

Pages