ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 6, 2022

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Pathargama News: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर किया गया वृक्षारोपण

Posted: 05 Jun 2022 04:40 AM PDT







ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमल जी और अंचलाधिकारी संतोष बैठा ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में संयुक्त रुप से पांच महोगनी और पांच अशोक के वृक्ष का वृक्षारोपण किया गया मौके पर प्रखंड सहायक सफीक अंसारी, विनोद कुमार सहित तमाम प्रखंड एवं अंचल के सहायक मौजूद थे|


अमन राज

Chandan News: 14 जूलाई से होने वाली कांवरिया मेला को लेकर कांवरिया पथ में चला बुलडोजर

Posted: 03 Jun 2022 09:23 AM PDT

 ग्राम समाचार, चांदन, बांका। जिला अधिकारी बांका अंशुल कुमार के निर्देश पर शुक्रवार 3 जून को अंचलाधिकारी प्रशांत सांडिल्य के अगुवाई में प्रखंड अंतर्गत सुईया थाना क्षेत्र के टोनापाथर गांव स्थित कावंरिया पथ में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया है। 



बड़ी संख्या में पुलिस बल को देखकर दुकानदारों ने आननफानन में दुकान समेटना शुरु कर दिया। विदित हो कि इससे पूर्व भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला था।लेकिन स्थानीय दुकानदारों ने फिर भी सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान लगा ली थी। जिसे लेकर सीओ प्रशांत सांडिल्य ने सभी दुकानदारों को अंतिम अल्टीमेटम दिया है कि सड़क को 52 फिट तक अवरुद्ध नही करें अन्यथा कार्रवाई की जाऐगी। मौके पर राजस्व कर्मचारी अरबिंद कुमार,राजस्व पदाधिकारी आरती भूषण सहित सभी अंचल कर्मचारी मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, चांदन सिओ प्रशांत शांडिल्य के संयुक्त में दक्षिणी बारने पंचायत के आनन्द पुर ओपी के समीप अतिक्रमण  मुक्त करने करने का अल्टिमेटम जारी किया गया। सिओ प्रशांत शांडिल्य ने बताया कि गैर‌ मजरूवा जमीन पर कुछ व्यक्ति ने अतिक्रमण कर रखा है जिसे 10 दिनों की मोहलत दी गई है। 10 दिन के बाद अतिक्रमण मुक्त नहीं होने पर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 


संवाददाता उमाकांत साह की रिपोर्ट

Godda News: गोड्डा में प्रेमी प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा

Posted: 03 Jun 2022 08:07 AM PDT





ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- शुक्रवार को जिला मुख्यालय के प्लस टू हाई स्कूल के समीप शुक्रवार की दोपहर प्रेमी प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरसल एक युवती एक युवक के भागने से रोकने के लिए युवक के कपड़े को पूरी ताकत से पकड़ कर हंगामा करती नजर आई। युवक युवती को बीच सड़क पर देख लोगों की भीड़ जुट गई। इस मामले की सूचना नगर थाने को दी गई। प्रशासन ने त्वरित कार्यवाई करते हुए घटना स्थल से प्रेमी जोड़े और उसके दोस्त को उठा थाने ले आई। वहीं पूछताछ में प्रेमिका ने बताया कि वो ललमटिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है और उसका प्रेमी पथरगामा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों की माने तो अनजाने नंबर से दोनों के बीच करीब 3 वर्ष पहले दोस्ती हुई थी। दोनो के बीच एक वर्ष तक अच्छे संबंध थे| बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। जिसके बाद से दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया। प्रेमिका ने बताया कि दोनों के घरवालों को भी इस संबंध के बारे में पता है और युवक द्वारा युवती को कई बार कुछ दिनों के लिए घर पर भी रखा था। पर कुछ दिन रहने के बाद घर से युवक फरार हो जाता था, जिसका विरोध युवती करती थी। युवती का कहना था कि प्रेमी भी उसके साथ उसके घर पर कई बार रहा है। युवती ने बताया कि जब इसने कुछ दिनों तक हमे साथ रखा तो हमारे घर वाले भी हमे नही रखने लगे। घर वालों का कहना हैं कि तुम उसी लड़के के साथ रहो| पर अब ये मुझे नही ले जा रहा। आज भी प्रेमी युवक हमसे मिलने आया था और मिल कर हमें छोड़ फरार हो रहा था। इस वजह से हमने इसे जबरन पकड़ लिया। इधर युवक की माने तो शादी के लिए उसकी उम्र अभी थोड़ी कम है और उसके पास संसाधन का भी अभाव है इसलिए वो प्रेमिका को अपने साथ नही रख पा रहा हैं।

Bhagalpur news:भागलपुर की 20 क्रिकेट प्रतियोगिता, मिरजान किंग्स और बूढ़ानाथ टाइगर्स ने जीते अपने अपने मैच

Posted: 03 Jun 2022 07:59 AM PDT





ग्राम समाचार, भागलपुर। भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में समाजसेवी बिजय कुमार यादव के सहयोग से सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित भागलपुर क्रिकेट लीग टी-20 टूर्नामेंट के आठवें लीग मुकाबले में शुक्रवार को मिरजान किंग्स ने घंटाघर चैंपियंस को 6 विकेट से पराजित किया। नौवें लीग मुकाबले में बूढ़ानाथ टाइगर्स ने तिलकामांझी फाइटर्स को 17 रनों से हराया। दोनों मैच के हीरो रहे मिर्जान किंग्स के कप्तान बासुकीनाथ एवं बूढ़ानाथ टाइगर्स के गौरव भारती को समाजसेवी बिजय कुमार यादव ने मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा। सुबह खेले गए मैच का टॉस घंटाघर चैंपियंस ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 112 रनों का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजी में मो शहाबुद्दीन ने 2 चौके व एक छक्के की मदद से 39 रन और मो अरशद ने नाबाद एक चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन, मो नाजिश और रोहित ने क्रमश: 13-13 रन बनाए। गेंदबाजी में पीयूष ने दो विकेट, विष्णु, विवेक, आकाश और अभिषेक ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया। 113 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिरजान किंग्स की टीम 18.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाकर मैच को जीत लिया। बल्लेबाजी में बासुकीनाथ ने सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए तीन चौके और एक छक्के की मदद से 39 रनों की कप्तानी पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। दीपक ने नाबाद तीन चौकों की मदद से 26 रन, राकेश ने 20 रन और अमरजीत ने नाबाद 11 रन बनाए। गेंदबाजी में रोहित रमन, बिहारी, मो शहाबुद्दीन, मो टुनमुन ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया। दोपहर को खेले गए मैच का टॉस बूढ़ानाथ टाइगर्स ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 155 रनों का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजी में सचिन ने सात चौके और एक छक्के की मदद से तेज 46 रन बनाए। अनुभव सिंह ने 2 चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन, सचिन अंचल ने चार चौके की मदद से 22 रन बनाए। गेंदबाजी में विवेक ने तीन विकेट, विकास कुमार ने दो विकेट, चंदन और रवि झा ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया। 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तिलकामांझी फाइटर्स की टीम 17.2 ओवर में 138 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाजी में रवि झा ने 2 छक्के और 2 चौके की मदद से 29 रन बनाए। कुणाल ने नाबाद 4 चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन, कप्तान विकास यादव ने एक चौके और दो छक्के की मदद से 27 रन टीम के लिए जोड़े। गेंदबाजी में गौरव भारती ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिया। रोशन ने 2 विकेट, सचिन, जस्टिन और अनुभव ने क्रमशः एक-एक विकेट झटका। शनिवार को सुबह 8 बजे से घंटाघर चैंपियंस बनाम चंपानगर वॉरियर्स के बीच मुकाबला होगा। अंपायर की भूमिका बीसीए पैनल के अभय कुमार व राजेश मंडल ने निभाई। कॉमेंटेटर मो सादिक हुसैन, अनीषा कुमारी, पीएन शेखर व संजीव चौधरी थे। स्कोरर धर्मजय व अंकित थे। पिच क्यूरेटर बीसीए पैनल के हिमांशु रॉय थे। मौके पर बीडीसीए के संयुक्त सचिव सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू, कोषाध्यक्ष डॉ जयशंकर ठाकुर, संयोजक मो फारूक आजम, मो हसन खान, मो मेहताब मेहंदी, डॉ अर्जुन कुमार, कृष्ण कुमार पांडे उर्फ गुड्डू पांडे, करुण सिंह, मुरारी आदि उपस्थित थे।


Chandan News: चांदवारी पंचायत में सड़क व नाली की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण

Posted: 03 Jun 2022 05:50 AM PDT

 ग्राम समाचार, चांदन, बांका। चांदवारी पंचायत के मोहनडीह,भोरसार,केन्दुआर के अलावा 13 वार्ड हिरारायडीह गांव के लोग सड़क व नाली की समस्या से जूझ रहे है। इस पंचायत की पुर्व मुखिया रेखा देवी व इनके पति सहेंन्दर दास जो लगातार 2006 से लेकर 2021 तक मुखिया बनी रही। लेकिन यहां पर सड़क, पानी, नाली एवं विवाह भवन की समस्या आज तक बनी हुई है। उपरोक्त गाँवो में जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने से गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या बनी रहती है। मुख्य मार्ग पर गंदा पानी भरा होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।



 हिरारायडीह के ग्रामीण टेकन साह, अमरनाथ साह, गोपाल ठाकुर,प्रितम ठाकुर, रामबालक साह, अरविंद साह आदि का कहना है कि  सड़क किनारे नाली नहीं रहने से थोड़ी से बरसात हो जाने से रास्ते मे पूरा पानी भर जाता है, क्योंकि यहां पर जलनिकासी के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं है। जल निकासी नही होने के कारण रास्ते पर जलभराव से सड़क पर बड़े-बड़े गढ्डे बन गए हैं। इसमें लोग गिरकर आए दिन लोग चोटिल हो रहे। रास्ते पर गंदा पानी हमेशा रहता है ग्रामीणों के शिकायत के बाद भी जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है। सड़क के किनारे नाली निर्माण न होने से गांव का पानी रोड पर रहता है। इससे मार्ग पर गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। क्षेत्र के मुख्य सड़क होने से रात के अंधेरे में कई लोग इस रास्ते से होकर आने जाने में गिर कर घायल हो जाते हैं। वहीं चांदवारी पंचायत के निवर्तमान पंचायत समिति अनिता देवी ने बताई कि जल्द नाली निर्माण शुरू कर जल जमाव समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।


उमाकांत साह, संवाददाता, चांदन, बांका।

Katoria News: सरे बाजार अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर उड़ाया लाखों के जेवर, सुरक्षा की खुली पोल

Posted: 02 Jun 2022 09:56 AM PDT

 ग्राम समाचार, कटोरिया, बांका।कटोरिया बाजार चांदन बाजार सहित आसपास के इलाकों में इन दिनों चोरों ने आतंक मचा रखा है। ताजा मामला कटोरिया थाना से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि बीते रात बुधवार को अज्ञात चोरों ने कटोरिया बाजार के सुईया कटोरिया मुख्य मार्ग स्थित रंभा मार्केट अवस्थित प्रतिमा ज्वेलर्स दुकान के प्रोपराइटर गुड्डू कुमार पोद्दार, पिता शंकर पोद्दार की दुकान में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कर लाखों रुपए जेवर चुरा लेने की बात कही गई है।



 वहीं पीड़ित प्रोपराइटर गुड्डू कुमार उर्फ प्रीतम कुमार, ग्राम छाता कुरुम निवासी ने बताया कि रोज की तरह बुधवार रात नौ बजे दुकान में ताला लगा कर घर चला गया था। गुरुवार सुबह सुचना मिली कि दुकान में चोरी हो गई है। सुचना पर दुकान पहुंच कर देखा कि दुकान का शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखे शोकेस से लगभग तीन केजी चांदी कि जेवर चोरी कर ली गई है। गनिमत रहा कि अलमारी नहीं तोड़ पाया, नहीं तो भारी नुक़सान हो जाता। घटना को लेकर पिड़ित गुड्डू पोद्दार ने कटोरिया थाना में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इस वारदात की सूचना पर कटोरिया थाना के अवर निरीक्षक महेश झा पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर चोरी की घटना की हर बिंदु कि जांच में जुट गई है। विदित हो कि कटोरिया बाजार में कुछ महीनों पहले एक रात में तीन ज्वेलर्स दुकान की चोरी की वारदातें कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए नगदी जेवर चुरा कर कटोरिया पुलिस को खुली चुनौती दे डाली थी, ओर आज तक कटोरिया पुलिस आरोपी तक पहुंचने में नाकाम रही है। वहीं बुधवार 1जून की रात सरे बाजार के बीच चोरी की इस घटना में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। ‌जिससे कटोरिया बाजार के व्यवसायियों में दहशत का आलम बना हुआ है। 

संवाददाता उमाकांत साह।

Chandan News: प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में प्रखंड स्तरीय कृषक प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

Posted: 02 Jun 2022 09:53 AM PDT

 ग्राम समाचार, चांदन, बांका। प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन के परिसर में गुरूवार 2 जून को खरीफ महाअभियान 2022 के तहत प्रखंड स्तरीय कृषक सह् कर्म शाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रविश कुमार,उप प्रमुख दिनेश सिंह, अंचलाधिकारी प्रशांत  सांडिल्य,प्रखंड किसान सलाहकार के अध्यक्ष बासुकीनाथ दुबे ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्ज्वलित कर किया।इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे सैकड़ों किसानों के साथ जन प्रतिनिधि मोजूद थे।



 कार्यक्रम के दौरान जिला अनुसंधान पदाधिकारी प्रमोद  कुमार व प्रखंड उद्यान पदाधिकारी सुरज कुमार द्वारा किसानों को जैविक खेती करने व जैविक खाद बीज प्रयोग करने की सलाह दिया। साथ ही खेती से हो रहे घाटे को पूरा करने के लिए पांरपरिक खेती के साथ मिश्रित खेती में जैसे मछली पालन, बत्तख पालन, गो पालन, मुर्गी पालन के अलावा पाली शेड लगाकर ब्रोकली,साग-सब्जी,फल -फूल आदि का उत्पादन कर अपनी आमदनी दोगुनी करने के बारे में जानकारी दी गई। तथा खरीफ फसल में धान की सीधी बोआई, जीरो टिलेज वैज्ञानिक तरीके से खेती करके कीड़े मकोड़े को किस प्रकार की कीटनाशक दवाओं की कितनी मात्रा में प्रयोग करने,दलहन,तेलहन की खेती की तकनीक से कम भूमि में ज्यादा पैदावार व उत्पादन बढ़ाने के बारे में बताया गया।वही किसानों को जीरो टिलेज व श्री विधि से धान की खेती करने के तरीके पर प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही किसानों को खरीफ फसल में धान,मक्का सहित कई प्रकार की फसल के उत्पादन व रोग, कीट व्याधि से बचाव के साथ नई तकनीक के बारे में भी जानकारी विस्तार से दी गई।वहीं अनुसंधान केन्द्र के प्रमोद कुमार (जिला मिट्टी जांच प्रयोगशाला) द्वारा कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।मौके पर प्रखंड क्षेत्र के सभी मुखिया व सैकड़ों किसान के अलावा किसान सलाहकार रंजीत कुमार, सुरेश यादव बालकृष्ण यादव, रंजन कुमार, शंभू दास, राजीव रंजन, चंदन कुमार, प्रभाष कुमार व मुखिया भोला यादव आदि मौजूद थे।


संवाददाता उमाकांत साह

मधुरा न्यूज :- मधुरा पंचायत में मुखिया पद से निर्वाचित घोषित हुए सुधीर सिंह , गांव में जश्न का माहौल?

Posted: 02 Jun 2022 09:35 AM PDT

 






ग्राम समाचार, मधुरा :- मेहरमा प्रखंड के मधुरा पंचायत में मुखिया पद से निर्वाचित घोषित  हुए सुधीर सिंह। गांव में जश्न का माहौल। जानकारी के मुताबिक बताया गया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का चौथे चरण का परिणाम आने के क्रम में आज मधुरा पंचायत से मुखिया पद से निर्वाचित घोषित हुए सुधीर सिंह। वहीं बताया गया कि सुधीर सिंह कुल 1173 मत लाए। वही दूसरे स्थान पर मो जहांगीर रहे। उन्होंने कुल 1135 मत लाए। वहीं सुधीर सिंह 38 मत से जीत हासिल किए। जिससे ग्रामीणों में जश्न का माहौल है।

संवाददाता :- अजय आर्यन, मेहरमा, गोड्डा, ग्राम समाचार।

Dumka News:पहली बार में ही जीप चुनाव में विजेता रही मीनू मरांडी

Posted: 02 Jun 2022 08:30 AM PDT

प्रमाण पत्र ग्रहण करती नव निर्वाचित जीप सदस्य मीनू मरांडी

ग्राम समाचार, दुमका ! मसलिया प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी में जिला परिषद भाग संख्या-18 में आरक्षित महिला उम्मीदवार मीनू मरांडी रिकॉर्ड मतों से विजयी रही । अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एमेली कुमारी मुर्मू से 2027 मतों से आगे रही और पहली बार ही जीत हासिल की। इससे पूर्व वह सामान्य गृहणी थी । अपने पुलिस पति सुरेश चौड़े से जो वर्तमान समय में लातेहार में पुलिस के सब इंस्पेक्टर के पद कार्यरत हैं से प्रेरित होकर क्षेत्र की जन समस्याओं व क्षेत्र के विकास के लिए जिला परिषद सदस्य में भाग्य आजमाई। लोगों के विश्वास पात्र बनकर उन्हें शानदार जीत मिली है। नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य मीनू मरांडी ने जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त कर क्षेत्र की जनता की सेवा व उनके विश्वास पर खरा उतरने की बात कही है। समर्थकों व उनके वोटरों में खुशी इस बात की है कि क्षेत्र की जनसमस्याओं के लिए मीनू जरूर काम करेगी

Report-www.Gramsamachar.com

Panjwara News: यातायात पुलिस ने वसूला 5 हजार जुर्माना

Posted: 02 Jun 2022 08:15 AM PDT

 ग्राम समाचार, पंजवारा, बांका। यातायात पुलिस बांका की टीम ने    गुरुवार को पंजवारा थाना क्षेत्र अंर्तगत मुख्य मार्गों पर सघन वाहन जाँच अभियान चलाया। इस दौरान  पंजवारा गोड्डा मुख्य मार्ग पर  लीला बाबा स्थान, विक्रमपुर मोड़ सहित अन्य स्थानों पर दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों की  हेलमेट ,सीट बेल्ट , ड्राइविंग लाइसेंस , वाहन के कागजात की आदि की सघन जांच की गई ।



इस दौरान यातायात के नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले  5 वाहन चालकों से कुल  5 हजार रुपये जुर्माना वसूला।अभियान का नेतृत्व  एसआई  मुकेश कुमार  ने किया।


ब्रजेश राठौर, ग्राम समाचार संवाददाता, पंजवारा।

Panjwara News: पुलिस ने नाबालिग को किया बरामद,आरोपी गिरफ्तार

Posted: 02 Jun 2022 08:13 AM PDT

 ग्राम समाचार,पंजवारा,बांका: पंजवारा थाना पुलिस ने पंजवारा से पिछले दिनों गायब हुई  एक नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में नाबालिग के माता-पिता द्वारा पंजवारा थाना में अपनी पुत्री के सकुशल बरामदगी के लिए दिए गए आवेदन के आलोक में  कार्रवाई करते हुए कॉल डिटेल के आधार पर किशोरी को झारखंड के गोड्डा जिला के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के डाँड़ै गांव  से सकुशल बरामद कर लिया है एवं आरोपी युवक गोड्डा जिला के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के डाँड़ै गांव राजकुमार डागरी पिता विनोद डागरी को भी मौके से गिरफ्तार किया है।



 मामले को लेकर पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया की किशोरी के माता द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में केस दर्ज कर  गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया एवं किशोरी को भी मेडिकल के लिए बांका भेजा गया है।


ब्रजेश राठौर, ग्राम समाचार संवाददाता, पंजवारा।

Panjwara News: पूर्व प्रधानाध्यापक के निधन पर शोक की लहर

Posted: 02 Jun 2022 08:10 AM PDT

 ग्राम समाचार, पंजवारा, बांका।राजकीय मध्य विद्यालय पंजवारा में  24 वर्षों तक प्रधानाध्यापक के पद पर  रहे सेवानिवृत्त शिक्षक  जयकृष्ण प्रसाद सिंह का निधन गुरुवार को उनके धोरैया प्रखण्ड के रणगांव स्थित आवास पर हृदय गति रुकने के कारण हो गया। वे करीब 91 वर्ष के थे।वे अपने पीछे दो पुत्र एवं भरा पूरा परिवार छोड़ गए। दिवंगत जय कृष्ण प्रसाद सिंह के बड़े पुत्र विवेकानंद सिंह गोड्डा कॉलेज गोड्डा में प्रोफेसर हैं ,जबकि उनके छोटे पुत्र अच्युतानंदन सिंह छपरा विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं।



उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्लस टू हाई स्कूल पंजवारा के प्रभारी प्रधानाध्यापक विमल कुमार विनोद, राजकीय मध्य विद्यालय पंजवारा के प्रधानाध्यापक राज किशोर कुमार, शिक्षक रामकृष्ण सिंह, अजय कुमार सिंह ,रणगांव पंचायत की मुखिया मीना देवी,अजित सिंह सहित लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को  सुल्तानगंज  स्थित गंगा घाट पर किया जाएगा।


ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता, पंजवारा।

Bhagalpur news:बीसीएल टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता, चंपानगर वॉरियर्स और घंटाघर चैंपियंस ने जीते अपने अपने मैच

Posted: 02 Jun 2022 07:26 AM PDT




ग्राम समाचार, भागलपुर। भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में समाजसेवी बिजय कुमार यादव के सहयोग से सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित भागलपुर क्रिकेट लीग टी-20 टूर्नामेंट के छठे लीग मुकाबले में गुरुवार को चंपानगर वॉरियर्स ने मिरजान किंग्स को 91 रनों से पराजित किया। वहीं सातवें लीग मुकाबले में घंटाघर चैंपियंस ने बूढ़ानाथ टाइगर को 5 रनों से हरा दिया। चंपानगर वारियर्स के सौरभ सिंह (70 रन) एवं घंटाघर चैंपियंस के मो शहाबुद्दीन (3 विकेट) को समाजसेवी बिजय कुमार यादव ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। सुबह के मैच का टॉस चंपानगर वारियर्स ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 218 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजी में 16 वर्षीय बाएं हाथ के विकेटकीपर आक्रमक बल्लेबाज सौरभ सिंह ने 38 गेंदों पर छह चौके व छह छक्के की मदद से 70 रनों की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली। पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में चल रहे कप्तान कुमार गौरव राज ने 26 गेंदों पर 8 चौके व एक छक्के की मदद से 54 रनों की लाजवाब तेज पारी खेली। बादल ने 18 गेंदों पर 4 चौके व दो छक्के की मदद से 29 रन बनाए। गेंदबाजी में विष्णु ने दो विकेट, बासुकीनाथ, आकाश और पीयूष ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया। 219 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिर्जान किंग्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 127 रन ही बना पायी। बल्लेबाजी में मयंक ने 5 चौके व तीन छक्के की मदद से 50 रन बनाए। कप्तान बासुकीनाथ ने 4 चौके व एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए। अमरजीत ने 2 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 25 रन बनाए। गेंदबाजी में बिट्टू ने तीन विकेट, संजय और भानु ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया। दोपहर में खेले गए मुकाबले का टॉस घंटाघर चैंपियंस ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 142 रनों का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजी में मो फैजान ने 47 गेंदों पर चार चौके की मदद से 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। मो फरान ने 17 रन, मो हुसैन ने 15 रन बनाए। गेंदबाजी में जस्टिन ने 4 विकेट, अनुभव ने 3 विकेट, सचिन और रितेश ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया। 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बूढ़ानाथ टाइगर्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 137 रन ही बना पायी। बल्लेबाजी में कप्तान आनंद सिंह ने 30 गेंदों पर 4 चौके व 2 छक्के की मदद से 41 रनों की पारी खेली। आदित्या ने 31 रन, समरजीन ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में मो शहाबुद्दीन ने 3 विकेट, मो अरशद ने दो विकेट, मो रिजवान ने एक विकेट लिया। शुक्रवार को सुबह 8 बजे से घंटाघर चैंपियंस बनाम मिर्जान किंग्स के बीच मुकाबला होगा, वहीं दोपहर में बूढ़ानाथ टाइगर्स बनाम तिलकामांझी फाइटर्स की भिड़ंत होगी। मैच में अंपायर की भूमिका बीसीए पैनल के मनोज गुप्ता, अभय कुमार व राजेश मंडल ने निभाई। कॉमेंटेटर मो सादिक हुसैन, अनीषा कुमारी, पीएन शेखर व संजीव चौधरी थे। स्कोरर धर्मजय व चंदन कुमार थे। पिच क्यूरेटर बीसीए पैनल के हिमांशु राय थे। मौके पर बीडीसीए के संयुक्त सचिव सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू, कोषाध्यक्ष डॉ जयशंकर ठाकुर, संयोजक मो फारूक आजम, मो हसन खान, विजय साह, डॉ अर्जुन कुमार, मो मेहताब मेहंदी, कृष्ण कुमार पांडे उर्फ गुड्डू पांडे, करुण सिंह, मुरारी उपस्थित थे।

Rewari News : धारूहेड़ा के सैनी पब्लिक स्कूल में महाराणा प्रताप जयंती पर पर्यावरण शुद्धि के लिए यज्ञ कराया

Posted: 02 Jun 2022 05:12 AM PDT

ग्राम समाचार न्यूज : महाराणा प्रताप जयंती पर धारूहेड़ा के सैनी पब्लिक स्कूल (स्थाई मान्यता प्राप्त) में पर्यावरण शुद्धि के लिए यज्ञ कराया गया।



सैनी स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रह्म कुमार सैनी ने बताया कि धारूहेड़ा शहर का वातावरण बहुत ही दूषित हो रहा है।  शहर के नागरिकों को इस दूषित वातावरण में सांस लेना भी दुर्बल हो रहा है। स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रह्म कुमार सैनी ने कहा कि इस दूषित वातावरण में हम सभी नगर वासियों को वातावरण की शुद्धि के लिए यज्ञ करना चाहिए। यज्ञ करने से वातावरण शुद्ध होता है । 



प्रधानाचार्य ने कहां की किसी भी महान पुरुष की जयंती बनाना तभी सार्थक होगा जब हम उन महापुरुषों की जयंती पर नागरिकों की भलाई के लिए वातावरण की शुद्धि के लिए  अधिक से अधिक मात्रा में सभी अपने अपने घरों में ज्यादा से ज्यादा यज्ञ करने का संकल्प करें।

Rewari News : महाराणा प्रताप जी की जयंती पर राष्ट्रपूत सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन

Posted: 02 Jun 2022 01:05 AM PDT



रेवाड़ी में महाराणा प्रताप जयंती पर राष्ट्रपूत सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन। हरको बैंक के चेयरमैन डॉ. अरविंद यादव ने बतौर मुख्य अतिथि और अकादमी के निदेशक एवं उपाध्यक्ष प्रोफेसर वीरेंद्र चौहान बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।



ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी में आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 482वीं जयंती के अवसर पर हरियाणा ग्रंथ अकादमी पंचकूला तथा महाराणा प्रताप जयंती समिति, रेवाड़ी के संयुक्त तत्वावधान में महाराणा प्रताप चौक पर हवन-यज्ञ तथा साथ लगते शिशुशाला स्कूल में राष्ट्रपूत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिमा निर्माण में आर्थिक व सामाजिक सहयोग देने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को उप सम्मान से अलंकृत किया गया। महाराणा प्रताप चौक तथा प्रतिमा के रजत जयंती वर्ष में आयोजित इस समारोह में हरको बैंक के चेयरमैन डॉ अरविंद यादव ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की तथा समारोह की अध्यक्षता अकादमी के निदेशक एवं उपाध्यक्ष प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह चौहान ने की। समिति से जुड़े महाशय आनंदपाल सिंह चौहान ने स्वागत अध्यक्ष की भूमिका निभाई।



नगर परिषद् की चेयरपर्सन पूनम यादव तथा पूर्व पार्षद बलजीत यादव की यज्ञमानी तथा आचार्य सुखदेव आर्य की देखरेख में महाराणा प्रताप चौक पर आयोजित हवन-यज्ञ से प्रारंभ हुए इस समारोह में 25 वर्ष पूर्व इस चौक तथा प्रतिमा के निर्माण में सहयोगी रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं को उक्त सम्मान से अलंकृत किया गया।



अध्यक्षीय संबोधन में जहां प्रोफेसर चौहान ने महाराणा प्रताप के शौर्य,पराक्रम त्याग एवं बलिदान को स्वाभिमान तथा राष्ट्रप्रेम का अनूठा प्रतीक बताते हुए इस आयोजन को आजादी के अमृत महोत्सव का प्रतिरूप बताया। मुख्य अतिथि डॉ यादव  समिति को रजत जयंती वर्ष के पड़ाव पर आयोजित किए गए इस अनूठे कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।



समिति के अध्यक्ष एवं लेखक नरेश चौहान एडवोकेट ने समिति के गठन से रजत जयंती वर्ष तक की विभिन्न विधियों गतिविधियों की रिपोर्ट के अलावा इस आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। स्वागत अध्यक्ष महाशय अंनगपाल सिंह चौहान ने सभी मेहमानों तथा दानवीरों का स्वागत एवं आभार ज्ञापित किया।



साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया के संचालन में आयोजित इस समारोह में कवि मुकुट अग्रवाल तथा मनोज कौशिक करनावास ने महाराणा प्रताप को अपनी कविताओं के माध्यम से स्वरांजलि प्रस्तुत की। इस अवसर पर समिति की नई प्रतिनिधि टीम का स्वागत किया गया, जिनमें राकेश गर्ग, मुकेश गुप्ता, राजीव गुप्ता, सरपंच जयसिंह तंवर, जसवंत सिंह कोच, ऋषि सिंहल, राकेश खरखड़ा, देवेंद्र  सिंह बधराना, संजय ठाकुर, बाबूदान सिंह, लक्ष्मण सिंह चौहान आदि शामिल थे ।



इस अवसर पर समिति संरक्षक विनीत सिंह तंवर जिला न्यायवादी, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी अमित शेखावत, वीर सावरकर मंच के पं श्रीनिवास शास्त्री, साहित्यकार राम अवतार यादव, प्रो. रमेश चंद्र शर्मा, भाजपा नेत्री वंदना पोपली, हेमलता तंवर, राजबाला, वीर नारी नवींद्रा यादव, परमानंद वसु, जसवंत आर्य, दलीप शास्त्री, यशवंत शास्त्री, देवेंद्र जैन, नाहर सिंह तंवर, राजेश चौहान मायण, प्रो राजेंद्र सिंह चौहान, रोशन सिंह चौहान, रिपुदमन सिंह तंवर, राजपूत महासभा अध्यक्ष अमित चौहान एडवोकेट, राव केहर सिंह एडवोकेट, के आर खुराना एडवोकेट, आरके सैनी एडवोकेट, चौ शीशराम, डा. उमा शंकर यादव, डा लक्ष्मी नारायण कौशिक, गंगा राम शर्मा, एशियन फेडरेशन के महानिदेशक अमित स्वामी, शिव सैनिक शम्मी शर्मा, 



देशराज सिंह चौहान, सुधीर भार्गव, गजराजसिंह चौहान,मुकेश कुमार सिंह एडवोकेट, रिसलदार प्रभाती सिंह, अनिल अत्री , योगेन्द्र योगाचार्य, सरदार परमप्रीत, प्राचार्या आशु अरोड़ा आदि सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Post Bottom Ad

Pages