जनवादी पत्रकार संघ - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, July 11, 2020

जनवादी पत्रकार संघ

जनवादी पत्रकार संघ


*अध्यात्म विशेष *दरिद्रता नाशक - महालक्ष्म्यष्टकं स्तोत्रं

Posted: 11 Jul 2020 03:29 AM PDT


दरिद्रता नाशक - महालक्ष्म्यष्टकं स्तोत्रं ।

एक समय इंद्र देव से किसी बात पर रूष्ट होकर देव गुरू 'बृहस्पति' स्वर्गलोक त्याग कर चले गए ! असुरों ने इस सुअवसर का लाभ उठाकर स्वर्गलोक पर आक्रमण कर दिया ! देवताओं तथा असुरों में युद्ध आरम्भ हो गया, जिसमें देवता पराजित हुए तथा असुरों ने स्वर्गलोक पर कब्जा कर लिया !

इंद्र देव स्वर्गलोक छोड़कर निकल गए तथा एक सरोवर के भीतर 'कमल' की कली के भीतर स्वयँ को छिपा लिया ! ओर वहीं से वे देवी लक्ष्मी की एक स्तुति करने लगे ! यह स्तुति 'महालक्ष्म्यष्टक स्तोत्र' के नाम से विख्यात हुयी ! जो वीस्तव में आठ श्लोकों की एक स्तुति है ! आठ श्लोकों से युक्त होने के कारण ही यह स्तुति 'महालक्ष्यमष्टक स्तोत्र' कहलाती है !

इस स्तुति अथवा स्तोत्र के पाठ के फलस्वरूप इंद्र देव को खोया हुआ ऐश्वर्य पुन: प्राप्त हुआ ! यह स्तुति हर प्रकार की दरिद्रता का नाश करने वाली है, तनिक इसका पाठ तो आरम्भ करके देखिए ! महालक्ष्मी जी के चित्र अथवी विग्रह के समक्ष शुद्ध घी का दीपक प्रज्जवलित करके स्तोत्र पाठ करना चाहिए !

नित्य स्तोत्र पाठ करने से हर प्रकार की दरिद्रता अथवा आर्थिक संकट दूर हो जाते हैं तथा ऐश्वर्यादि की प्राप्ति होती है -

"नमस्तेस्तु महामाये श्री पीठे सुरपूजिते !
शंख चक्र गदाहस्ते महालक्ष्मी नमोस्तुते !!1!!

नमस्ते गरूडारूढे कोलासुर भयंकरि !
शंख चक्र गदाहस्ते महालक्ष्मीनमोस्तुते !!2!!

सर्वज्ञे सर्व वरदे सर्व दुष्ट भयंकरि !
सर्व दु:ख हरे देवि महालक्ष्मी नमोस्तुते !!3!!

सिद्धि बुद्धि प्रदे देवि भुक्ति मुक्ति दायिनी !
मंत्र मूर्ति सदा देवि महालक्ष्मी नमोस्तुते !!4!!

आद्यंतर्हिते देवि आद्यशक्ति महेश्वरी !
योगजे योग सम्भूते महालक्ष्मी नमोस्तुते !!5!!

स्थूल सूक्ष्म महारौद्रे महाशक्ति महोदरे !
महापाप हरे देवि महालक्ष्मी नमोस्तुते !!6!!

पद्मासनस्थिते देवि परब्रह्म स्वरूपिणी !
परमेशि जगन्नमातर्महालक्ष्मी नमोस्तुते !!7!!

श्वेतांबर धरे देवि नानालंकारभूषिते !
जगत्स्थिते जगन्नमातर्महालक्ष्मी नमोस्तुते !!8!!

                फलस्तुति

 महालक्ष्म्यष्टकं स्तोत्रं य: पठेन्नभक्ति मान्नर: !
 सर्वसिद्धिमवाप्नोति राज्यं प्राप्नोति सर्वदा !!

 एककाले पठेन्नित्यं महापातक नाशनम् !
 द्विकालं य: पठेन्नित्यं धनधान्यसमन्वित: !!
 
 त्रिकालं य: पठेन्नित्यं महाशत्रु विनाशनं !
 महालक्ष्मीर्भवेन्नित्यं प्रसन्नावरदा शुभा !!"

                     फल प्राप्ति -

महालक्ष्मी स्तोत्र का जो भकितिपूरीवक पाठ करता है, उसे समस्त सिद्धियों की प्राप्ति होती है तथा उसका खोया हुआ उसे पुन: प्राप्त हो जाता है ! एक समय पाठ करने से पाप नष्ट होते हैं ! दो समय (प्रात: तथा साँयकाल) पाठ करने से धनधान्य आदि की प्राप्ति होती है ! तीन समय (प्रात: मध्याह्न तथा साँयकाल) अर्थात त्रिकाल संध्या में पाठ करने से शत्रुओं का नाश होता है तथा महालक्ष्मी उस पर सदा प्रसन्न रहती है !

कोरोना के साथ ,भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ अभियान चलाएगी माकपा

Posted: 11 Jul 2020 02:44 AM PDT


कोरोना के साथ ,भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ अभियान चलाएगी माकपा। =============== सबलगढ़= मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की जिला समिति की मीटिंग सबलगढ़ में संपन्न हुई ।मीटिंग को ऑनलाइन संबोधित करते हुए माकपा के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने कहा कि कोविड-19 के काल को भाजपा की केंद्र सरकार अवसर के रूप में इस्तेमाल कर रही है। इसमें सार्वजनिक क्षेत्र के। रेल ,कोयला खदानों अन्य संस्थानों का निजीकरण किया जा रहा है। देश को बेचा जा रहा है। खेती को बर्बाद करने के लिए अध्यादेश केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए हैं । बिजली अध्यादेश भी जारी किया गया है। कुल मिलाकर एक और नव उदारवाद के एजेंडे को तेजी से लागू किया जा रहा है । दूसरी तरफ जनता का ध्यान हटाने के लिए सांप्रदायिक आधार पर जनता के बीच बटवारा किया जा रहा है । इसके खिलाफ एक व्यापक अभियान चलाना होगा । जिसमें जनता की रोजी रोटी से जुड़े मुद्दों को भी लेना होगा । भुखमरी की स्थिति निर्मित होने जा रही है ।घोषणा की जा रही हैं परंतु मुफ्त खाद्यान्न नहीं मिल रहा है । जनता को कोई राहत नहीं मिल पा रही है । जनता की स्थिति बदहाल है। प्रवासी श्रमिक रोजगार और रोटी के लिए परेशान है। इन स्थितियों को लेकर अभियान चलाते हुए शासन और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करना होगा और आगामी आने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार की नीतियों को पर्दाफाश करते हुए भाजपा को हराने के लिए भी प्रयास करना होगा ।जसविंदर सिंह जी ने जिला कमेटी में पार्टी को मजबूत करने, अभियान और आंदोलन को संगठित करने का भी आग्रह किया है। मीटिंग में पार्टी के जिला सचिव गयाराम सिंह धाकड़ ने गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। आगामी कार्यभार प्रस्तुत किए। जिन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया ।मीटिंग की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ साथी मुरारी लाल धाकड़ एडवोकेट ने की। इस मीटिंग में पार्टी के नेता गण अशोक तिवारी, महेश प्रजापति ओमप्रकाश श्रीवास, पूर्व पार्षद गण आदि राम आर्य,इब्राहिम शाह, अरविंद सगर ,अशोक राठौर ,इसराइल खान, उदय राज सिंह, विशाल जाटव आदि उपस्थित रहे। प्रेषक              मुरारी लाल धाकड़ माकपा सबलगढ़

पंजाब विशेष

Posted: 10 Jul 2020 03:43 PM PDT


ਹਰੀ ਸਿੰਘ ਪ੍ਰੀਤ ਵਪਾਰ ਮੰਡਲ ਉਦਯੋਗ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ
ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਯੁਕਤ                                                              
ਧੂਰੀ (ਮਨੋਜ ਸ਼ਰਮਾ )  ਉਘੇ ਉਦਗਯੋਗਪਤੀ ਤੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਹਲਕਾ
ਇੰਚਾਰਜ ਸਰਦਾਰ ਹਰੀ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਅੱਜ ਵਪਾਰ ਮੰਡਲ ਤੇ ਉਦਯੋਗ ਦਾ ਸੀਨੀਅਰ ਮੀਤ
ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਯੁਕਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ । ਅੱਜ ਖ਼ਾਸ ਤੌਰ ਹਰੀ ਸਿੰਘ ਏ ਸੀ ਪੀ ਨਿਊਜ਼ ਦੇ
ਦਫਤਰ ਧੂਰੀ ਵਿਚ ਪਹੁੰਚੇ ਜਿਥੇ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ । ਏ ਸੀ ਪੀ
ਨਿਊਜ਼ ਦਾ ਐਪ ਅਤੇ ਵੈਬ ਸਾੲੀਟ ਜਾਰੀ ਹੋਣ ਤੇ ਉਹਨਾ ਨੇ ਐੱਮ ਡੀ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ
ਪਲਾਹਾ ਨੂੰ
ਮੁਬਾਰਕਬਾਦ ਦਿੱਤੀ ਏ ਸੀ ਪੀ ਨਿਊਜ਼ ਦੀ ਚੰਗੀ ਕਾਰਗੁਜਾਰੀ ਲਈ ਸਲਾਘਾ ਵੀ ਕੀਤੀ
। ਨਾਲ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਵਾਪਰੀ ਵਰਗ ਨੂੰ ਆ ਰਹਿਆ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਵੀ ਦਿਤੀ
ਤੇ ਪਾਰਟੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ,ਐੱਨ ਕੇ ਸ਼ਰਮਾ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਵੀ ਕੀਤਾ
।ਇਸ ਸਮੇ ਹੰਸ ਰਾਜ ਗਰਗ ,ਭੁਪਿੰਦਰ ਪਾਲ ਮਿੱਠਾ ,ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਗੋਨਾ ,ਹੰਸ ਰਾਜ
ਬਜਾਜ ਆਦਿ ਵੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ ।

*कुछ जयचंद पाकिस्तान को मदद कर रहे हैं*

Posted: 10 Jul 2020 03:41 PM PDT


*० प्रतिदिन* -राकेश दुबे
११ ०७ २०२०
*कुछ जयचंद पाकिस्तान को मदद कर रहे हैं*
२०१९ यानि बीते साल पाकिस्तान ने ३१६८ बार युद्धविराम का उल्लंघन किया है | युद्धविराम का एक दिन में कई- कई बार उल्लंघन आम बात होती जा रही है | इन घटनाओं से साफ है कि पाकिस्तान युद्धविराम समझौते के उल्लंघन के अपने रवैये से बाज नहीं आ रहा है| इतना ही नहीं गोलाबारी की आड़ में पाकिस्तानी सेना आतंकवादियों की घुसपैठ कराती रही है , यह भी कई बार साबित हो गया है |ऐसा नहीं है कि भारत की सेना जवाब नहीं दे रही भारतीय सेना और सुरक्षाबलों की मुस्तैदी और जवाबी कार्रवाई में अपने सैनिकों और आतंकियों के मारे जाने के बाद भी पाकिस्तान का रवैया सुधर नहीं रहा है|
उपलब्ध अधिकृत आंकड़े कहते हैं, इस वर्ष जून की दस तारीख तक पाकिस्तानी सेना द्वारा युद्धविराम के उल्लंघन की २०२७ घटनाएं हो चुकी हैं| पिछले माह के पहले दस दिनों में ही ऐसी ११४ वारदातें हुई हैं|
वैसे भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ष २००३ से युद्धविराम लागू है | २००३ से लागू इस समझौते के बाद से सबसे अधिक घटनाएं २०१९ में हुई थीं, तब ३१६८ बार युद्धविराम का उल्लंघन किया गया| वर्ष २०१८ में यह आंकड़ा१६२९ रहा था. इस साल अब तक की संख्या इंगित कर रही है कि पाकिस्तान अपनी हरकतोंऔर तौर- तरीकों में कोई बदलाव लाने के लिए तैयार नहीं है| अब तक लगभग सौ घुसपैठिये आतंकवादी भारतीय सीमा के प्रहरियों द्वारा मारे जा चुके हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्टों की मानें, तो बहुत सारे आतंकी पाकिस्तानी सेना द्वारा प्रशिक्षित होकर घाटी में घुसने की फिराक में हैं|
हालांकि कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों ने अपनी चौकसी बहुत तेज कर दी है तथा आतंकियों को मारने व पकड़ने का सिलसिला चल रहा है| सरकार के पास यह भी सूचना है कि आतंकी संगठनों ने ५० से अधिक स्थानीय युवकों को भी आतंकवादी गतिविधियों के लिए चयनित किया है| इस तथ्य से सभी अवगत हैं कि भौगोलिक परिस्थितियों की वजह से नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निगरानी रखना बहुत चुनौतीपूर्ण कार्य है, परंतु सेना के जवान और अन्य बलों के सुरक्षाकर्मी वीरता एवं सतर्कता के साथ अपने उत्तरदायित्व को निभा रहे हैं, परन्तु कुछ जयचंद अभी भी पाकिस्तान को चोरी-छिपे मदद कर रहे हैं, सूचना दे रहे हैं |
सीमा पर निरंतर चौकसी बढ़ाने और गोलाबारी का जवाब देने के साथ यह भी सोचा जाना चाहिए कि आखिर कब तक पाकिस्तानी सेना की हरकतों को बर्दाश्त किया जाता रहेगा? लगातार उल्लंघनों को देखते हुए यह सवाल उठना भी स्वाभाविक है कि दिन में १० बार गोलाबारी से ऐसे युद्धविराम समझौते का मतलब क्या रह जाता है? पूर्वी लद्दाख में बीते दिनों जब भारत और चीन के बीच तनातनी का माहौल था, तब पाकिस्तान ने गिलगित-बाल्टिस्तान से लगी नियंत्रण रेखा पर सैनिकों की तादाद बढ़ा दी थी| जिसका युद्धविराम के सन्दर्भ में गहरा अर्थ है |
इसका मतलब तो यही निकलता है कि चीन की तरह पाकिस्तान भी घात लगाने की जुगत में है| सरकार और सेना इस आशंका से आगाह हैं कि युद्ध या सीमित लड़ाई की स्थिति में चीन और पाकिस्तान की जुगलबंदी हो सकती है, लेकिन हमें अर्थात भारत के हर नागरिक को पाकिस्तानी चुनौतियों से निपटने को तैयार रहना चाहिए| पाकिस्तान की हर चाल की काट पर भी ध्यान देना चाहिए| सरकार को भी चाहिए अगर जरूरत पड़े, तो सर्जिकल स्ट्राइक या बालाकोट जैसे लक्षित हवाई हमलों की तर्ज पर सीमित या त्वरित कार्रवाई करे जिससे पाकिस्तान को सबक सिखाया जा सके| अब भारत के पास सुरक्षा परिषद में भी प्रभावी भूमिका है, पाकिस्तान के खिलाफ सुरक्षा परिषद में भी मोर्चाबंदी करने का यह उपयुक्त समय भी है |

मंत्री तुलसी सिलावट ने मोदी योगी एवं शिवराज को बताया कलंक

Posted: 10 Jul 2020 11:55 AM PDT


*भाजपा मंत्री तुलसी सिलावट ने मोदी, योगी एवं शिवराज को बताया कलंक*

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री तुलसी सिलावट ने इंदौर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गैंगस्टर विकास दुबे के बारे में पूछे गए सवाल के जबाव का जबाव देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी एवं मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इसके लिए कलंक बताया। मंत्री सिलावट ने शब्दों के चयन में हुई इस गल्ती को सुधारा भी नहीं और जब मोदी, योगी एवं शिवराज को कलंक कहे जाने वाली बात सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तब उन्हें पता चला कि उन्होंने गलती कर दी।
*सोशल मीडिया पर शुरू हुई आलोचना*
कलंक जैसा शब्द जुवान पर लाना भी गलत है, फिर वह भले ही विरोधी के लिए ही क्यों न हो, मंत्री को इस तरह के शब्दों से बचना चाहिए, लेकिन मंत्री तुलसी सिलावट अपनी पार्टी के नेताओं के बारे में कलंक शब्द बोलकर अपनी अज्ञानता का ही परिचय दिया है, उनकी इस अज्ञानता के लिए सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना शुरू हो गई, लोग तरह-तरह की टिप्पणियों से उन्हें नवाज रहे हैं। तुलसी सिलावट के विरोधियों ने उनकी यह टिप्पणी बैठे बिठाए हथियार मिल गई है और उन्होंने मंत्री के कलंक वाले वीडियो को सांवेर के नागरिकों तक तत्काल पहुंचा दिया।
*उपचुनाव पर पड़ेगा इसका असर*
इंदौर में मंत्री तुलसी सिलावट से हुई इस गलती का असर उपचुनाव पर भी पड़ेगा, मंत्री की टिप्पणी से भाजपा के कार्यकर्ता भी सकते में हैं और वे इसके लिए शायद ही मंत्री सिलावट को माफ करें, उनकी टिप्पणी से सबसे अधिक आहत भी भाजपा के नेता और कार्यकर्ता ही हुए हैं। भाजपा के कार्यकर्ता इतना तो सोच ही रहे होंगे कि सिलावट ने कभी ज्योतिरादित्य सिंधिया के बारे में गल्ती से भी कभी ऐसी टिप्पणी नहीं की वहीं भाजपा के कद्दावर नेताओं के बारे में कलंक जैसी टिप्पणी कर दी है।

*भाजपा सांसद ने गैंगस्टर को जी लगाकर दिया सम्मान*
इंदौर से भाजपा सांसद लालवानी ने गैंगस्टर विकास दुबे के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए विकास दुबे को जी लगाकर संबोधित किया। सासंद द्वारा 8 पुलिसकर्मियों के हत्यारे को जी जैसे सम्मानसूचक शब्द से संबोधित करने के लिए भी सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हो रही है। सांसद ने जिस तरह विकास दुबेजी कहा है उससे विकास दुबे और भाजपा के कनेक्शन की जो शंकाएं सोशल मीडिया पर व्यक्त की जा रही थीं, उन्हें ही बल मिला है।.             वरिष्ठ पत्रकार गौरव कुमार रायकवार

Post Bottom Ad

Pages