दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, September 30, 2020

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल


हत्या का आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे, देसी कट्टा व एक गोली बरामद

Posted: 29 Sep 2020 07:22 PM PDT

हत्या मामले में फरार चल रहा एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। छापेमारी के दौरान उस आरोपी के बेडरूम से देसी कट्‌टा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। उक्त कार्रवाई दाउदनगर पुलिस ने की। पुलिस ने हत्या के मामले के नामजद आरोपित संजय कुमार सिंह को भखरुआं मोड़ स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई दाउदनगर थाना के सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार भगत के नेतृत्व में की गयी।

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गौतम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दाउदनगर थाना कांड संख्या 90/20 के नामजद आरोपित संजय कुमार सिंह को उसके भखरुआं मोड़ स्थित आवास से गिरफ्तार किया । थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के क्रम में उसकी संदिग्ध हरकत पर शक होने के बाद उसके घर में छापेमारी करते हुए तलाशी ली गयी तो उसके बेडरुम में बेड के नीचे रखे प्लास्टिक के बोरा में छिपा कर रखा एक देसी कट्टा लोडेड और एक जिंदा गोली रखा गया था। जिसे जब्त कर लिया।

इस संबंध में अवैध हथियार व जिंदा गोली रखने के आरोप में भारतीय शस्त्र अधिनियम के तहत एक अलग से प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार भखरूंआ के ही अवधेश तिवारी की मौत मार्च माह में मारपीट की घटना में हो गई थी। इस मामले में मृतक के परिजन के द्वारा हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमें संजय कुमार सिंह मुख्य आरोपी था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/daudnagr/news/accused-of-murder-police-arrested-desi-katta-and-a-bullet-recovered-127766571.html

हर विधानसभा क्षेत्र में एक बूथ महिलाओं के हवाले कर्मचािरयों से लेकर सुरक्षाकर्मी तक सभी महिलाएं

Posted: 29 Sep 2020 07:22 PM PDT

बिहार विधानसभा के चुनाव में इस बार सभी विधानसभा क्षेत्रों में कम से कम एक बूथ महिलाओं के हवाले होगा। ऐसे बूथों पर मतदानकर्मी से लेकर सुरक्षाकर्मी तक महिलाएं ही होंगी। यानी उस बूथ पर चुनाव कराने से लेकर सुरक्षा के इंतजाम की पूरी तैयारी महिलाओं के जिम्मे होगी। चुनाव आयोग ने चुनाव की प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्देश जारी किया है।

चुनाव आयोग ने कहा है कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में कम से कम 1 मतदान केंद्र का प्रबंधन महिलाएं संभालेंगी। बिहार में 243 विधानसभा क्षेत्र हैं इस लिहाज से 243 ऐसे मतदान केंद्र होंगे जिसका प्रबंधन महिलाएं संभालेंगी। आयोग ने कहा है कि ऐसे मतदान केंद्रों पर सभी चुनाव कर्मी, पुलिसकर्मी और सिक्योरिटी पर्सनल महिलाएं ही होंगी। कोरोना काल में यह पहली बार होगा जब बूथ का पूरा प्रबंधन महिलाओं के हाथों में होगा। दूसरी ओर इस बार के चुनाव में महिला कर्मियों को भी बड़ी संख्या में लगाया जाएगा।

महिला कर्मियों को उनके गृह मतदान केंद्र यानी होम पोलिंग स्टेशन जहां वे निर्वाचक के रूप में पंजीकृत हैं को छोड़कर किसी अन्य मतदान केंद्र पर आब्जर्वर के पर्यवेक्षण में रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के अधीन प्रतिनियुक्ति या सेक्टर पदाधिकारी या पेट्रोलिंग कम कलेक्टिंग पार्टी के रूप में प्रतिनियुक्त किया जाएगा। सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को कहा गया है कि मतदान केंद्रों पर प्रतिनियुक्त होने वाले कर्मियों में महिला कर्मियों को भी शामिल करते हुए मिश्रित मतदान दल बनाए जाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A booth in every assembly constituency, all women, from handover workers to security personnel


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/a-booth-in-every-assembly-constituency-all-women-from-handover-workers-to-security-personnel-127766570.html

तोमर ने कहा- देश में पहली बार किसानों को मुक्त बाजार बिहार ने दिया, बड़ी संख्या में रोजगार का भी सृजन हुआ

Posted: 29 Sep 2020 07:22 PM PDT

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि बिहार ने देश में पहली बार किसानों को बाजार दिया, उनके लिए मार्केट खोला। उसने किसानों की समस्याएं समझी और उन्हें दूर करने का सफल प्रयास किया। बिहार ने कृषि को लेकर अपनी नीतियों का क्रियान्वयन किया है। जिससे बिहार में बड़ी संख्या में रोजगार का भी सृजन हुआ।

बिहार के दिखाए रास्ते पर चलते हुए देश ने भी किसानों की समस्याएं दूर करने के लिए व्यापर सुधार कार्य किये हैं। अब पूरे देश में नए कानून के तहत किसान अपनी उपज को किसी को भी, कहीं भी अपनी कीमत पर बेच सकेंगे। इसके लिए उसे कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा।

नए कृषि कानून का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि किसान को तकनीक की ओर ले जाएगा, उनकी आय बढ़ेगी। वैश्विक खेती को बढ़ावा मिलेगा। तोमर मंगलवार को यहां वर्चुअल कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रदेश भाजपा मुख्यालय के अटल सभागार में सूबे के किसानों को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि किसानों को बरगलाने की विपक्ष की राजनीति अब नहीं चलने वाली है, क्योंकि किसान उनकी असलियत से वाकिफ हो चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों के जरिये इस कार्यक्रम से 86 हजार से अधिक लोग जुड़े।

कृषि सुधार कानून किसानों की आय बढ़ाने वाला: संजय जायसवाल
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के आर्थिक उन्नयन के लिए जितने कल्याणकारी कार्य किए उसकी लम्बी फेहरिस्त है। कृषि सुधार कानून किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होने वाले हैं। इससे अन्नदाताओं का जीवन खुशहाल होगा। किसानों को मुनाफाखोर बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी।

हम किसानों को उनका हक देने का काम कर रहे हैं : प्रेम कुमार
कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि हम किसानों को उनका हक देने का काम कर रहे हैं। 2013 में राहुल गांधी ने कहा था कि अपने शासन वाले राज्य में फल और सब्जियों को एपीएमसी एक्ट से बाहर करेंगे लेकिन आज वक्त आने पर इसका समर्थन करने की बजाए इसका विरोध कर रहे है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के आर्थिक उन्नयन के लिए जितने कल्याणकारी कार्य किए उसकी लम्बी फेहरिस्त है।


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/tomar-said-bihar-gave-free-market-to-farmers-for-the-first-time-in-the-country-a-large-number-of-jobs-were-also-created-127766569.html

गांव में मतदान केंद्र बनाने के लिए लोगों ने दिया था आवेदन, नहीं हो सकी सुनवाई

Posted: 29 Sep 2020 07:22 PM PDT

कुर्था विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत किंजर पंचायत के राजस्व ग्राम सोहसा में उत्क्रमित मध्य विद्यालय रहने के बावजूद भी नहीं बन सका सहायक मतदान केंद्र, जबकि सहायक मतदान केंद्र बनाने के लिए गांव के लोगों ने एक हस्ताक्षर युक्त आवेदन अरवल के डीसीएलआर सह निर्वाचित पदाधिकारी को तीन माह पूर्व देकर सहायक मतदान केंद्र बनाने की मांग की थी। ग्रामीणों का कहना है कि मतदान केंद्र संख्या 64 जो उत्क्रमित मध्य विद्यालय करहरी ग्राम में है। उक्त मतदान केंद्र की दूरी सोहसा ग्राम से सड़क मार्ग से 5 किलोमीटर दूरी पर पड़ता है।

जहां जाकर मतदान करने में बुजुर्ग विकलांग एवं महिला मतदाता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सरकार के द्वारा एक हजार से अधिक मतदाता वाले मतदान केंद्र को विभाजित कर सहायक मतदान केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया था। इसी निर्णय के मद्देनजर ग्रामीणों ने निर्वाचित पदाधिकारी को आवेदन देकर ग्राम सोहसा में ही सहायक मतदान केंद्र बनाने की मांग की थी।

लेकिन ग्रामीणों की मांग को अनसुनी करते हुए मतदान केंद्र संख्या 64 करहरी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में ही एक और सहायक मतदान केंद्र बना दिया गया। जिससे सोहसा गांव के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण हरेराम शर्मा, संजय शर्मा, सतीश सिंह, अनिता कुमारी, संजय सिंह, श्यामा देवी, अंजू कुमारी, नरेश सिंह आदि दर्जनों मतदाताओं का कहना है कि हम लोग इतनी दूरी तय कर मतदान करने में असमर्थ हैं। इसका ख्याल प्रशासन ने नहीं रखा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
People had applied to build polling booths in the village, could not hear


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/people-had-applied-to-build-polling-booths-in-the-village-could-not-hear-127766567.html

प्रधानमंत्री ने सभी वर्गों के लिए किया है कार्य, लोगों को दें जानकारी: सांसद

Posted: 29 Sep 2020 07:22 PM PDT

महाराजगंज के सांसद व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का अरवल विधान सभा क्षेत्र में स्वागत किया गया। सदर एवं कलेर प्रखंड में क्षेत्र भ्रमण के दौरान जलवैया तथा कलेर एवं वलिदाद हांसेडीह मेहंदिया वही सदर प्रखंड के दूना छपरा सकरी फखरपुर,रामपुर वैना बहादुरपुर जैसे आधा दर्जन जगहो पर पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल-माला से जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान सभी जगहों पर महाराजगंज सांसद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों के बीच साझा करें। भारतीय जनता पार्टी सैद्धांतिक संगठन है। इसलिए कार्यकर्ता पार्टी का मुख्य मेरुदंड माने जाते हैं। इसलिए इस संगठन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि पार्टी के विचारधारा को आमजन तक पहुंचाया जाए। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और उसके कार्यकलापों को कार्यकर्ताओं के द्वारा ही जनता तक पहुंचाया जा सकता है।

प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए उज्जवला योजना, जनधन योजना, किसान सम्मान निधि से लेकर अनेक तरह के कार्य जनता के हित में किए गए हैं। इस तरह की योजनाओं से लाभ लेने के लिए लोगों को प्रेरित करें। मौके पर क्षेत्र के पूर्व विधानसभा सदस्य चितरंजन कुमार, धनंजय सिंह, हरेन्द्र नारायण सिंह फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार वार्ड संघ के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह के अलावे सैकड़ों कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजमार्ग पर फूल माला से जोरदार स्वागत किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Prime Minister has done work for all classes, give information to people: MP


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/prime-minister-has-done-work-for-all-classes-give-information-to-people-mp-127766565.html

भगवतीपुर व कुसरे के बीच पुनपुन नदी पर बना पुल पहुंच पथ के बिना बेकार

Posted: 29 Sep 2020 07:22 PM PDT

सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखण्ड क्षेत्र के भगवतीपुर एवं कुसरे गांव के बीच वर्षो पूर्व पुनपुन नदी पर पुल बन जाने के बावजूद भी अभी तक आवागमन शुरू नहीं हुआ है। इसका कारण है कि दोनों तरफ आब तक पहुंच पथ नहीं बन पाया है। जिसके कारण पुल का उपयोग नहीं हो पा रहा है। पिछले कई वर्षों से संपर्क पथ बनाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन अभी तक उसमें सफलता नहीं मिली है। ग्रामीणों के लिए पुल शोभा की वस्तु बन कर रह गया है।

पुल बनने के बाद बच्चे आकर खेलते हैं। इस पुल का निर्माण तत्कालीन सांसद जगदीश शर्मा के अनुशंसा पर किया गया था। ग्रामीणों को आस जगी थी कि इस पुल के निर्माण के बाद आने जाने में काफी सहूलियत होगी। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। करोड़ों रुपए लगने के बाद यह पुल मनोरंजन के काम में आ रहा है। इस पुल पर बच्चे एवं युवा सेल्फी भी लेते है।

वर्तमान में दोनों किनारों से पुल की ऊंचाई लगभग 15 फिट है। गांव की तरफ तो लोग आसानी से पुल पर चढ़ जाते हैं। किंतु दूसरी तरफ चढ़ना ओर उतरना किसी पर्वतारोहण से कम नही है। पुल पर पैदल चढ़ना भी काफी मुश्किल काम है। ग्रामीणों ने इस बाबत कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई है, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई।
धरनई, अनुयां, शेरपुर, वंशी, बलौरा गांव में पुनपुन नदी पर पुल का निर्माण किया गया है, लेकिन नहीं बना पहुंच पथ
इसके अलावा भी सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड में पुनपुन नदी पर कई पुलों का निर्माण कराया गया है। लेकिन कमोवेश सभी पुलों की स्थिति इसी प्रकार है। सभी पुलों पर संपर्क पथ का निर्माण नहीं किया गया है। हालांकि कई पुलों पर आवागमन किसी तरह चल रहा है। लेकिन भगवतीपुर पुल पर आवागमन आज तक नहीं शुरू हो पाया है। धरनई, अनुयां, शेरपुर, वंशी, बलौरा गांव में पुनपुन नदी पर पुल का निर्माण किया गया है।

लेकिन इन सभी पुलों पर संपर्क पर नहीं बन पाया है।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि संपर्क पथ नहीं बनने का कारण भूमि उपलब्ध नही होना है। जिसके कारण पहुंच पथ नहीं बन पाया है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया पुल बनने के पहले ही इस बात की तस्दीक कर लेनी चाहिए थी,कि जमीन उपलब्ध है या नहीं। तभी पुल का निर्माण किया जाना चाहिए था।

करपी वंशी प्रखंड में जितने भी पुल बने हैं। वह राजग सरकार की देन है। इसके लिए स्थानीय विधायक सत्यदेव सिंह हमेशा कहा करते थे कि हमने अपने विधानसभा क्षेत्र में पुल का जाल बिछा दिया। इसलिए लोग हमें पुलिया बाबा कहते हैं। लेकिन पुल के साथ पहुंच पथ नहीं बना। इसके लिए लोग चुनाव क्षेत्र में पुलिया बाबा से पुल के औचित्य पर इस बार सवाल पूछने के मूड में है वहीं स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है।

बिना पहुंच पथ बनाए पुल का निर्माण कर गांव के साथ किया गया है मजाक

इधर विधानसभा चुनाव के बिगुल बजते ही ग्रामीणों के द्वारा एक बार फिर पुल का मुद्दा उठने लगा है। इस बार मुद्दा गांव के बुजुर्गों के तरफ से अलग होकर युवाओं के बीच पहुंच चुका है। राजपा नेता श्रीकांत शर्मा ने नीतीश कुमार एवं स्थानीय विधायक सत्यदेव कुशवाहा पर जमकर भड़ास निकालते हुए कहा है कि भगवतीपुर जैसे बड़े आबादी वाले गांव में बिना संपर्क पथ के पुल खड़ा कर जनता के साथ घोर मजाक किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक अपने भाषणों में अन्य पुलों की तरह भगवतीपुर पुल का भी जिक्र करते हैं। जो सर्वथा हास्यास्पद लगता है।

यह पुल करपी कुर्था भाया धरनई पथ के कुसरे गांव से भगवतीपुर को जोड़ने के लिए बनाया गया है। वही निर्माण के बाद पुल पर चढ़ने के लिए पुल के किनारों पर भी मिट्टी की व्यवस्था नहीं की गई है। कुसरे के तरफ से पुल पर चढ़ना बहुत ही मुश्किल काम है। पुल पर आज तक किसी तरह का वाहन का परिचालन नहीं हो पाया है। मोटरसाइकिल सवार भी इस पुल के पास नहीं कर पाते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The bridge over the Punpun river between Bhagwatipur and Kusra is useless without access path


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/the-bridge-over-the-punpun-river-between-bhagwatipur-and-kusra-is-useless-without-access-path-127766560.html

जदयू के पाले में मांझी के आते ही चिराग की बार्गेनिंग पावर कुछ कमजोर पड़ गई

Posted: 29 Sep 2020 06:22 PM PDT

(प्रो. संजय कुमार, सीएसडीएस) लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान के तेवर की काट जदयू ने हम के जीतन राम मांझी के रूप में तलाशा क्योंकि चिराग गठबंधन में ज्यादा सीटे मांग रहे थे और नीतीश की कतिपय नीतियों के खिलाफत भी कर रहे थे। नतीजा हुआ कि जदयू के फोल्ड में मांझी के आते ही चिराग की बार्गेनिंग पावर कमजोर पड़ गई।

पिछले विधानसभा चुनाव में भी लोजपा का प्रदर्शन ठीक नहीं था। तब लोजपा, भाजपा के दूसरे बड़े घटक के तौर पर 42 सीटों पर लड़ी थी। लोजपा के लिए तब ज्यादा सीटों की गुंजाइश इसलिए बन गई थी जदयू, यूपीए में शामिल हो गई थी। जदयू के राजग में लौटते ही लोजपा का कोटा कम होना ही था।

बीते चुनाव में उसके 2 विधायक ही जीते थे जबकि जदयू को 71 और भाजपा को 53 सीटें मिली थीं। सीट शेयरिंग के किसी भी फार्मूले पर लोजपा की सीटों की चाहत पूरी नहीं होती। मांझी के आते ही मोल-तोल के लिए अब लोजपा के पास अवसर भी नहीं बचा।
विधानसभा में न के बराबर सदस्य संख्या के बावजूद लोजपा की ताकत को माइनस नहीं किया जा सकता। पार्टी की पासवान वोटरों पर मजबूत पकड़ है और संख्या के दृष्टिकोण से यह जाति दलितों में सर्वाधिक है। सीएसडीएस के सर्वे में यह प्रमाणित भी हुआ है। पार्टी अपना शत-प्रतिशत वोट शिफ्ट कराने की ताकत रखती है। 2005 में जब लोजपा अकेले लड़ी तो बड़ी संख्या में पासवान जाति का वोट उसे मिला।

2010 में जब उसने राजद से गठजोड़ किया जो गठबंधन को 57% पासवान वोट मिले। और जब 2015 में लोजपा एनडीए का हिस्सा बनी तो 51% वोट वहां लेती गई। लोजपा के एनडीए से नाता तोड़ने की आशंका को देखते हुए और पासवान वोटों की भरपाई के लिए ही जदयू ने मांझी को अपने साथ किया जिसे नीतीश कुमार का मास्टर स्ट्रोक माना जा सकता है।

लोजपा के नाता तोड़ने के बाद नीतीश, मांझी को साथ लाने की कोशिश करते तो मांझी की सौदेबाजी बढ़ जाती। हम के राजग में आते ही लोजपा की मोल-मोलाई घट गई। लोजपा और हम राजग के ही साथ रहे तो एनडीए को फायदा बड़ा होगा। लोजपा चली भी गई तो नुकसान की मात्र कम होगी। चिराग की महत्वाकांक्षा मुख्यमंत्री बनने की है, जिसे वह जता भी चुके हैं।

एनडीए का चुनावी चेहरा नीतीश कुमार हैं। ऐसे में एनडीए में तो जगह नहीं बनती। यूपीए में भी उनकी इस दावेदारी को समर्थन मिलने की संभावना कम है। ऐसे में अकेले चुनाव लड़ना ही एकमात्र विकल्प बचता है। चिराग अकेले चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं तो उन्हें याद रखना चाहिए कि कैसे 2005 अक्टूबर के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को झटका लगा था।

तब फरवरी में 29 सीटें जीतने वाली लोजपा खिसकर 10 सीटों पर आ गई थी। तब रामविलास पासवान के कड़े रुख के कारण दोबारा चुनाव की नौबत आई थी। चिराग को सावधान रहना होगा कि ऐसी नौबत नहीं आए।

चिराग अकेले लड़ने का फैसला करते हैं तो उन्हें याद रखना चाहिए कि कैसे 2005 अक्टूबर के विस चुनाव में उनकी पार्टी को झटका लगा था। तब फरवरी में 29 सीटें जीतने वाली लोजपा खिसकर 10 सीटों पर आ गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chirag's bargaining power deteriorated somewhat as Manjhi entered JDU's court.


source https://www.bhaskar.com/bihar-election/news/chirags-bargaining-power-deteriorated-somewhat-as-manjhi-entered-jdus-court-127766494.html

1967 के चुनाव में 49 लाख वोट रद्द हुए थे, इतने वोट तो सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस को भी नहीं मिले थे

Posted: 29 Sep 2020 06:22 PM PDT

1962 से 2000 तक औसतन 8.17 प्रतिशत वोट रद्द हो जाते थे। 1962 और 1969 के चुनाव में तो क्रमश: 26.47 और 34.39 प्रतिशत वोट गिने ही नहीं गए। सन 77 को छोड़ दें तो 2000 तक हर विस चुनाव में 3 लाख से ज्यादा वोट गिने ही नहीं गए।

अजब : गैर कांग्रेसी तमाम पार्टियों को भी रद्द वोटों से कम वोट

जिस 1967 के चुनाव में सबसे ज्यादा 4914336 वोट रद्द हुए उसे चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस को भी रद्द हुए वोटों से कम वोट मिले थे। इसके साथ ही कांग्रेस के अलावा जितनी भी पार्टियां मैदान में थीं वे सभी मिल कर भी रद्द वोटों से ज्यादा वोट नहीं हासिल कर पाईं।

ईवीएम के बाद : 2015 के चुनाव में सिर्फ 4468 वोट हुए रद्द

फरवरी 2005 में हुए चुनाव में पहली बार 100 प्रतिशत ईवीएम से मतदान हुआ। इसमें पहली बार महज 342 पोस्टल वोट रद्द हुए और ईवीएम से 3068 वोट प्राप्त नहीं हो पाए। नवंबर 2005 में सिर्फ 400 पोस्टल वोट रिजेक्ट हुए, ईवीएम में पड़े सारे मत वैध पाए गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In the 1967 elections, 49 lakh votes were canceled, even the largest party, Congress, did not get so many votes.


source https://www.bhaskar.com/bihar-election/news/in-the-1967-elections-49-lakh-votes-were-canceled-even-the-largest-party-congress-did-not-get-so-many-votes-127766493.html

सरकार ने नए डीजीपी की नियुक्ति के लिए यूपीएससी को भेजा पैनल, लिस्ट में करीब एक दर्जन अधिकारियों के हैं नाम

Posted: 29 Sep 2020 06:22 PM PDT

बिहार के नए डीजीपी के पद पर नियुक्ति के लिए राज्य सरकार ने यूपीएससी को अफसरों के नाम का पैनल भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार इसमें करीब एक दर्जन अफसरों के नाम हैं। माना जा रहा है कि यूपीएससी अफसरों के नाम पर जल्द विचार कर तीन वरीय अफसरों का पैनल सरकार को भेज देगा।
गुप्तेश्वर पांडेय के वीआरएस लेने के बाद बिहार के डीजीपी के पद का अतिरिक्त प्रभार 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी संजीव कुमार सिंघल को सौंपा गया है। लेकिन, डीजी के पद पर स्थायी रूप से किसकी नियुक्ति होगी, फिलहाल यह बड़ा सवाल है। सिंघल इस पद पर बने रहेंगे या नए अधिकार की तैनाती होगी, यह आने वाले दिनों में तय होगा। यूपीएससी द्वारा भेजे जाने वाले पैनल के आधार पर ही बिहार के डीजीपी के पद पर नियुक्ति होगी।
डीजी रैंक में बिहार कैडर के हैं 10 आईपीएस अफसर, 5 केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर
बिहार कैडर के 10 आईपीएस अधिकारी फिलहाल डीजी रैंक में हैं। सूत्रों के अनुसार इन सभी का नाम यूपीएससी को भेजा गया है। इनमें से पांच 1984 बैच के अधिकारी राजेश रंजन, 1985 बैच के अधिकारी कुमार राजेश चंद्रा, 1986 बैच के अधिकारी शील वर्धन सिंह, 1987 बैच के अधिकारी एएस राजन और 1988 बैच के अधिकारी मनमोहन सिंह केंद्रीय प्रतिनुक्ति पर हैं।

इनके अलावा 1987 बैच के आईपीएस दिनेश सिंह बिष्ट, 1988 बैच के अरविंद पांडेय, 1988 बैच के संजीव कुमार सिंघल, 1989 बैच के आलोक राज और 1990 बैच के आरएस भट्टी बिहार में डीजी रैंक में तैनात हैं। इनके अलावा 30 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके एडीजी रैंक के दो अफसरों का भी नाम भेजा गया है।

वरीयता की दौड़ में चार अधिकारी-डीजीपी के पद के लिए डीजी रैंक के अधिकारियों की वरीयता की दौड़ में चार अधिकारी हैं, जिनमें 1985 बैच के कुमार राजेश चंद्रा, 1986 बैच के शील वर्धन सिंह, 1987 बैच के दिनेश सिंह बिष्ट और 1987 बैच के ही एएस राजन शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Government sent panel to UPSC for appointment of new DGP, about a dozen officers are in the list


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/government-sent-panel-to-upsc-for-appointment-of-new-dgp-about-a-dozen-officers-are-in-the-list-127766455.html

रुकनपुर पंचायत में उत्पाद विभाग की टीम के छापे में 62 कार्टन विदेशी शराब मिली, धंधेबाज फरार

Posted: 29 Sep 2020 06:22 PM PDT

फतुहा थाने की रुकनपुर पंचायत में जिला उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार की सुबह छापेमारी कर रणधीर राय के मकान से लगभग छह लाख की विदेश शराब जब्त की। रंधीर दिखावे के लिए अपने घर के ग्राउंड फ्लोर पर पॉलीथिन बनाने की फैक्ट्री चलाता है। फैक्ट्री की आड़ में कई साल से शराब का धंधा कर रहा था। फैक्ट्री में तहखाना बनाकर शराब रखी थी।

तहखाने में 62 कार्टन महंगी विदेशी शराब थी। उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रह्लाद प्रसाद ने कहा कि निरीक्षक शैलेंद्र कुमार की टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की थी। हालांकि रणधीर राय फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।
लंबे समय से कर रहा था धंधा
इस धंधे में कई और लाेग शामिल हैं। फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। जांच टीम के अधिकारी ने बताया का रंधीर पहले देसी शराब का धंधा करता था। अधिक मुनाफा होने के बाद एक साल से विदेशी शराब के धंधे में उतरा है। उसके कई कर्मी भी इस धंधे में शामिल हैं। उत्पाद की टीम ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
62 cartons of foreign liquor found in raid of excise department team in Rukanpur panchayat, businessman absconding


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/62-cartons-of-foreign-liquor-found-in-raid-of-excise-department-team-in-rukanpur-panchayat-businessman-absconding-127766450.html

काेराेना जांच के लिए लाया गया शराब का धंधेबाज भाग निकला, गाेपालपुर पुलिस ने किया था गिरफ्तार

Posted: 29 Sep 2020 06:22 PM PDT

गाेपालपुर थाने के बैरिया से गिरफ्तार शराब सप्लायर चंदन मंगलवार काे न्यू गार्डिनर राेड अस्पताल से फरार हाे गया। पुलिस उसे काेराेना जांच कराने के लिए लाई थी। जांच के लिए इंतजार के दाैरान हाेमगार्ड के दाे जवान शाैच करने चले गए। चंदन काे इसी थाने के तीसरे हाेमगार्ड जवान के हवाले कर दिया।

वह चंदन के साथ गिरफ्तार सल्लू काे काेराेना जांच कराने के लिए लेकर आया था। इसी बीच चंदन उस जवान से बातचीत करने लगा। सल्लू ने भी जवान काे बात में उलझाए रखा। माैका देखते ही चंदन ने धीरे से हथकड़ी सरकाया और भाग गया।
हैरानी की बात यह है कि चंदन के फरार हाेने की सूचना तीनाें में से किसी जवान ने काेतवाली थाने काे देर शाम तक नहीं दी। काेतवाली थानेदार सुनील कुमार सिंह ने बताया कि किसी ने इस तरह की लिखित या माैखिक सूचना नहीं दी है।

गाेपालपुर के थानेदार आलाेक कुमार ने बताया कि जांच के बाद एसएसपी काे रिपाेर्ट भेजी जाएगी। चंदन और सल्लू शराब के छाेटे-माेटे सप्लायर हैं। दाेनाें काे गाेपालपुर पुलिस ने साेमवार की शाम वाहन चेकिंग के दाैरान बैरिया से पकड़ा था। ये फुलवारीशरीफ के रहने वाले हैं। हाेमगार्ड के 3 जवानाें काे दाेनाें काे काेराेना जांच कराने के बाद काेर्ट में पेश करना था।

काेर्ट से भागे दाे कुख्यात नाै माह बाद भी नहीं पकड़े गए
पिछले साल 18 दिसंबर काे बेउर जेल से पेशी के लिए पटना सिविल काेर्ट आए दाे कुख्यात रवि पेशेंट उर्फ रवि गुप्ता उर्फ नेताजी और आशीष राय पुलिस के साथ मारपीट कर फरार हाे गए थे। ये दाेनाें अबतक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। रवि पिछले साल 21 जून काे पंचवटी रत्नालय में हुई भीषण डकैती का सरगना है, जबकि आशीष पटना प्राेफेसर पापिया घाेष की हत्या में सजायाफ्ता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The liquor businessman who was brought for investigation by Kareena escaped, Gepalpur police arrested


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/the-liquor-businessman-who-was-brought-for-investigation-by-kareena-escaped-gepalpur-police-arrested-127766440.html

35 लोगों की टीम रोज 12 घंटे काम कर रही; मोदी-शाह की वर्चुअल रैलियों के मैनेजमेंट से जातिगत समीकरण साधने तक की जिम्मेदारी

Posted: 29 Sep 2020 06:22 PM PDT

बिहार की राजधानी पटना में एक जगह है वीर चंद पटेल पथ। ये वो जगह है, जहां भाजपा का प्रदेश कार्यालय बना है। बिहार भाजपा के प्रदेश कार्यालय के मेन गेट से जब आप अंदर आएंगे, तो दाईं तरफ आपको एक पोर्टिको दिखेगा। पोर्टिको भी एक तरह से गेट ही होता है। पोर्टिको के अंदर से एक मेन गेट और है, इसकी दाहिनी तरफ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल का ऑफिस दिखेगा।

प्रदेश अध्यक्ष के दफ्तर जाने के भी दो रास्ते बने हैं। पहला तो सामने से ही है और दूसरा बाएं तरफ है। प्रदेश अध्यक्ष के दफ्तर के ठीक बगल में भाजपा ने बिहार चुनाव के लिए वॉर रूम तैयार किया है। इस वॉर रूम में अलग-अलग विभागों के लिए अलग-अलग कैबिन बने हुए हैं। यहां चुनाव से जुड़े जरूरी या यूं कहें सबसे जरूरी काम हो रहे हैं।

इस पूरे वॉर रूम की जिम्मेदारी एक व्यक्ति को प्रभारी के रूप में दी गई है और यहां से चुनाव की सभी तैयारियों को आखिरी रूप दिया जा रहा है। भाजपा के वॉर रूम में 35 लोगों की टीम है, जो 12 घंटे काम कर रही है। उनके खाने-पीने की व्यवस्था पार्टी दफ्तर में ही हो रही है।

तो चलिए जानते हैं, भाजपा के इस वॉर रूम में जो अलग-अलग डिपार्टमेंट हैं, उनका क्या काम है...

वर्चुअल रैलियों की तैयारी
इस बार बिहार में बड़ी-बड़ी रैलियां तो नहीं होंगी। लिहाजा पार्टियां वर्चुअल रैलियों पर फोकस कर रही हैं। भाजपा ने काफी पहले से ही वर्चुअल रैलियों की शुरुआत कर दी थी। सबसे पहले जून में अमित शाह ने बिहार में वर्चुअल रैली की थी।

वर्चुअल रैली की तैयारियों को लेकर वॉर रूम में एक अलग सेगमेंट बनाया गया है, जिसमें आईटी से जुड़े लोग रैली की तैयारियों को देखते हैं। यहां बैठे लोग वर्चुअल रैलियां कब, कहां और कैसे करानी है, इसका पूरा प्लान तैयार करते हैं।

आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा के कई बड़े नेताओं की वर्चुअल रैली भी होनी है, उसकी तैयारियां भी इसी वॉर रूम में हो रही हैं।

बड़े नेताओं के कार्यक्रम की तैयारी
वॉर रूम में एक सेगमेंट सिर्फ बड़े नेताओं के कार्यक्रम की तैयारी करने के लिए बनाया है। बिहार में चुनाव प्रचार के लिए भाजपा के केंद्रीय स्तर के बड़े नेता आएंगे। ऐसे में उनके रहने, खाने-पीने की व्यवस्था की जिम्मेदारी इस सेगमेंट के लोगों के ऊपर है। इसके साथ ही आने वाले नेता, जहां प्रचार करने जाएंगे, वहां की व्यवस्था भी यही लोग करेंगे।

प्रदेश स्तर के नेताओं के कार्यक्रम की तैयारी
इसके साथ ही एक कैबिन प्रदेश स्तर के नेताओं के कार्यक्रम तय करने के लिए भी बनाया गया है। यहां तय हो रहा है कि किस नेता का किस क्षेत्र में ज्यादा प्रभाव है। ऐसे क्षेत्रों में उनका कार्यक्रम तय किया जा रहा है। इन नेताओं को वहां जाकर जनसंपर्क करना है।

जातीय समीकरण देखने के लिए भी अलग कैबिन
कहा जाता है कि बिहार में रोटी, बेटी और वोट जाति देखकर ही दिया जाता है। बिहार की राजनीति में जाति ही बड़ा फैक्टर भी साबित होती है। इसलिए भाजपा ने अपने वॉर रूम में एक कैबिन ऐसा बनाया है, जिसका काम जातीय समीकरणों को देखते हुए उस जाति के नेताओं के कार्यक्रम तय करना है।

भाजपा के एक नेता को इसका प्रभारी बनाया गया है, जो ये तय करते हैं कि किस क्षेत्र में किस जाति का बड़ा वोट बैंक है और वहां उस जाति के बड़े नेता का कितना बड़ा प्रभाव है। इस वॉर रूम से ही तय होता है कि किस जाति के नेता को किस क्षेत्र में जाना है।

एक कैबिन इलेक्शन मैनेजमेंट और घोषणापत्र का
भाजपा के वॉर रूम में एक कैबिन इलेक्शन मैनेजमेंट और घोषणापत्र का है। मंत्री प्रेम कुमार की अध्यक्षता में एक टीम बनी है, जो घोषणापत्र पर काम कर रही है।

घोषणापत्र तैयार करने की अलग टीम
इसी तरह मंत्री मंगल पांडे की भी एक टीम है, जो अलग-अलग क्षेत्रों में चुनाव प्रचार कैसे किया जा रहा है, उन्हें किस तरह चुनाव प्रचार सामग्री चाहिए, चुनाव प्रचार करने वाली टीम को किस तरह की व्यवस्था चाहिए, इस पर काम कर रही है।

गोपनीय शाखा नाम से भी डिपार्टमेंट
भाजपा के वॉर रूम में एक गोपनीय शाखा नाम से डिपार्टमेंट भी है, जहां कोर टीम बैठकर चुनावी रणनीति तैयार करती है। विपक्षी पार्टियों को कैसे काउंटर करना है, सब यहीं से तय होता है। हालांकि, पार्टी नेताओं ने इस डिपार्टमेंट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bihar Assembly Election 2020/BJP War Room Update: Know What Are the Roles and Responsibilities? Update From Patna Office


source https://www.bhaskar.com/bihar-election/news/bihar-assembly-election-2020-bjp-war-room-update-know-what-are-the-roles-and-responsibilities-update-from-patna-office-127766432.html

अभी तो 142 दागियन के बहार बा, करोड़पतियन के आंकड़ा 162 के पार बा, क्या इस बार भी ऐसी ही विधानसभा बनावे के बिचार बा?

Posted: 29 Sep 2020 06:22 PM PDT

बिहार में चुनाव है और दीवाली से पहले नई विधानसभा का गठन भी हो जाएगा। एक सवाल आपसे, आप इस बार कैसी विधानसभा चाहते हैं? आपका जवाब शायद यही होगा कि ऐसी विधानसभा जिसमें साफ छवि के जमीनी नेता हों। लेकिन, पिछले तीन विधानसभा चुनाव के नतीजों को देखें तो पता चलता है कि आप ऐसी विधानसभा तो नहीं चुन रहे।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट बताती है कि 2015 में जितने विधायक चुनकर आए थे, उनमें से 57% यानी 142 पर आपराधिक मामले दर्ज थे, जो 2010 के मुकाबले 10% ज्यादा थे। 2010 में 141 दागी विधायक थे। 2005 में ऐसे 117 विधायक थे।

दागी विधायकः सबसे ज्यादा राजद के विधायकों पर आपराधिक मामले

2015 में हुए विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा 46 दागी विधायक राजद से चुनकर आए थे। उसके बाद जदयू के 37 और भाजपा के 34 विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज थे। कांग्रेस के 27 में से 16 विधायक दागी थे।

करोड़पति विधायकः 2015 में जदयू के 71 में से 53 विधायक करोड़पति थे

पिछले विधानसभा में चुनकर आए 243 विधायकों में से 162 विधायक ऐसे थे, जिनके पास 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति थी। सबसे ज्यादा करोड़पति विधायक जदयू के थे। जदयू के 71 में से 53 यानी 75% विधायक करोड़पति थे।

पिछली तीन विधानसभा में करोड़पति विधायकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। अक्टूबर 2005 में हुए विधानसभा चुनावों में 8 करोड़पति विधायक जीतकर आए थे, जिनकी संख्या 2010 में बढ़कर 48 हो गई।

महिला विधायकः तीन चुनावों से महिला विधायकों की संख्या घट रही

बिहार विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या भी लगातार घट रही है। अक्टूबर 2005 में 35 महिलाएं विधायक बनी थीं। 2010 के चुनाव में इनकी संख्या घटकर 34 हो गई। जबकि, 2015 में तो 28 महिला विधायक ही रहीं। यानी अभी विधानसभा में सिर्फ 11.5% महिला विधायक हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bihar Election 2020 Vs 2005 Vs 2010 2015: Bihar MLAs With Criminal Cases | How Many Crorepati and Criminal MLA From BJP JDU RJD Party? All You Need To Know


source https://www.bhaskar.com/bihar-election/news/bihar-election-2020-vs-2005-vs-2010-2015-how-many-crorepati-and-criminal-mla-from-bjp-jdu-rjd-party-all-you-need-to-know-127766431.html

पुलिस ने 30 होटलों काे खंगाला, लोगों का पहचानपत्र देखा, गंगा नदी में नाव से होगी गश्ती

Posted: 29 Sep 2020 06:22 PM PDT

विधानसभा चुनाव काे देखते हुए पटना पुलिस ने हाेटलाें काे खंगालना शुरू कर दिया है। मंगलवार काे पुलिस ने कोतवाली, पीरबहोर, कदमकुआं, एयरपोर्ट, राजीवनगर, गांधी मैदान, शास्त्रीनगर व बुद्धा कॉलोनी थाना इलाके में स्थित 30 हाेटलाें काे खंगाला। इस दाैरान वहां ठहरे लाेगाें से पूछताछ करने के साथ उनका परिचयपत्र व आधार कार्ड भी चेक किया।

हाेटल में रखे रजिस्टर काे भी देखा। हाेटल में रह रहे लाेगाें के सामान की भी तलाशी ली। होटल संचालकों को निर्देश दिया गया है कि बिना पहचान पत्र किसी काे नहीं ठहराया जाए। होटल के पास लगे वाहनों की भी जांच की गई। हाेटल में ठहरे लाेगाें के रेल व फ्लाइट टिकटों की जांच भी की गई।

सिटी एसपी सेंट्रल विनय तिवारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस को अलर्ट किया गया है। होटल से लेकर बस स्टैंड आदि सभी संवेदनशील क्षेत्राें में रोजाना जांच करने को कहा गया है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखने का आदेश थानेदाराें काे दिया गया है।
गंगा नदी में नाव से होगी गश्ती
विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के बॉर्डर पर गश्ती बढ़ा दी गई है। डीएम कुमार रवि ने कहा कि पुलिस को जिले में प्रवेश करने वाली गाड़ियों की सघन जांच करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही गंगा नदी में नाव से गश्ती होगी। दियारा में सघन जांच अभियान चलाने के साथ अन्य इलाके में असामाजिक तत्वों के खिलाफ धारा 107 के तहत बांड भराने का निर्देश दिया गया है। विभिन्न जगहों पर ड्रॉप गेट बनाकर जांच करने का निर्देश दिया गया है। इसमें आर्म्स, नगद राशि आदि शामिल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एसके पुरी में गाड़ियों की जांच करती पुलिस।


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/police-combed-30-hotels-saw-identity-of-people-patrol-by-boat-in-ganges-river-127766421.html

धक्का मारने के बाद घायल बुजुर्ग को झाड़ी में फेंका, अस्पताल में मौत; एक हिरासत में, दो स्टंटबाजों को तलाश रही पुलिस

Posted: 29 Sep 2020 06:22 PM PDT

दीघा के रामजीचक के रहने वाले 60 वर्षीय कन्हैया पांडे को सोमवार की देर शाम बाइक सवार युवकों ने धक्का मार दिया। घटना दीघा-एम्स एलिवेटेड पुल पर उस समय हुई, जब कन्हैया वहां टहल रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीन लड़के पहले से वहां तेज गति से बाइक चला रहे थे और स्टंट कर रहे थे।

स्टंटबाजों ने इतनी जोर से बुजुर्ग को धक्का मारा कि वह दूर जाकर गिरे और उनका सिर फट गया। साथ ही शरीर के अन्य हिस्से में भी गंभीर चोट आई। घटना के बाद स्टंटबाज लहुलुहान बुजुर्ग का झाड़ी में फेंक कर फरार हो गए।

हालांकि, एक युवक ट्रैफिक पुलिस की हिरासत में है। अन्य दो बाइक सवार स्टंटबाजों को पुलिस तलाश रही है। दीघा थानेदार मनोज सिंह ने कहा कि एक युवक को ट्रैफिक पुलिस को सौंपा गया है। दो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। तीनों दीघा नासरीगंज के रहने वाले हैं।
घटना होते ही स्थानीय लोगों ने युवकों को पकड़ लिया। दो युवकों को लोगों ने घायल को अस्पताल ले जाने के लिए कहा और तीसरे युवक को पकड़े रखा। दोनों स्टंटबाज बुजुर्ग को लेकर अस्पताल के लिए निकले, लेकिन थोड़ी दूर आगे बढ़ने के बाद इंडोर स्टेडियम के पास उन्हें झाड़ी में फेंका और भाग गए।

स्थानीय लोगों ने जब बुजुर्ग के कराहने की आवाज सुनी, ताे लोगों ने उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने पुलिस से कहा कि उनका काफी खून निकल चुका था। अगर समय से अस्पताल ले जाया जाता तो बुजुर्ग बच सकते थे।

परिजनों को देर रात मिली खबर, घर में पसरा मातम
सोमवार की देर रात तक जब कन्हैया पांडेय अपने घर नहीं लौटे तो परिजनों को आशंका हुई। उन्हाेंने नाते रिश्तेदारों को फोन कर तलाश करना शुरू किया,लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। देर रात परिजन दीघा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें घटना की जानकारी दी और कन्हैया पांडेय की तस्वीर दिखाई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन हताश हो गए। घर में मातम पसर गया। बताया गया कि कन्हैया के एक पुत्र विदेश में रहते हैं, जो इन दिनों पटना आए हुए हैं। वहीं उनकी एक बेटी बैंक में नौकरी करती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मृतक कन्हैया पांडेय का फाइल फोटो।


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/throwing-injured-man-in-bush-after-being-pushed-dies-in-hospital-police-in-search-of-two-stunters-in-custody-127766420.html

दाल की खेती के साथ अपराध के लिए भी उर्वर जमीन, कोई किसी पार्टी से मैदान में उतरे, मुकाबला तो ‘छोटे सरकार’ से ही

Posted: 29 Sep 2020 05:22 PM PDT

(राकेश रंजन) मोकामा के टाल क्षेत्र को दाल का कटोरा माना जाता है। दाल की खेती के लिए टाल की मिट्टी जितनी उपजाऊ है, किसी समय में यह मिट्टी अपराध के लिए भी उतनी उर्वर थी। टाल के किसान आजीविका के लिए दलहन की खेती पर निर्भर थे। वहीं इस फसल को बचाने के लिए मुख्यधारा से भटके युवा बंदूक संस्कृति की ओर मुखातिब थे। टाल से लेकर सड़क किनारे बसे गांवों मोहल्लों में जब इन्हीं अपराधियों के बीच जब गैंगवार की शुरुआत हुई, तो वहीं से बाहुबल का जन्म हुआ। धीरे-धीरे इस पर अंकुश भी लगा और बाहुबलियों ने अपना राजनीतिकरण कर लिया। इस बार भी मोकामा विधानसभा क्षेत्र तीन बाहुबलियों के बीच अखाड़ा बनने को तैयार है।
निवर्तमान निर्दलीय बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने तो राजद के टिकट पर चुनाव लड़ने की घोषणा तक कर दी है। हालांकि, राजद की ओर से अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अभी अनंत सिंह जेल में हैं। पिछले साल तीसरे नंबर पर रहे जाप प्रत्याशी ललन सिंह जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं, हालांकि अभी इसकी गारंटी नहीं है।

पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के मंझले भाई कन्हैया सिंह इस बात पर अड़े हैं कि यह सीट किसी हालत में लोजपा से जदयू के पाले में न जाए। पिछले चुनाव में कन्हैया लोजपा से चुनाव लड़े थे और चौथे नंबर पर रहे थे। दूसरे नंबर पर रहे पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने इस पर मोकामा से मुंह मोड़ लिया है और स्नातक कोटे से विधान परिषद जाने की तैयारी में हैं।

हालांकि, मोकामा विधानसभा क्षेत्र जदयू के खाते में जाएगा या लोजपा के पाले में रहेगा, यह फैसला अबतक नहीं हुआ। राजद ने भी अभी यह क्लियर नहीं किया है कि वहां से किसी प्रत्याशी को मैदान में उतारेंगे या अपने एलायंस को यह सीट देंगे। लेकिन, यह तय है कि निवर्तमान विधायक अनंत सिंह किसी सीट से टिकट नहीं मिलने पर भी निर्दलीय मैदान में उतरेंगे।

पिछली बार भी वे बिना किसी पार्टी सिंबल के विधानसभा पहुंचे थे। शिवनार में कुछ बुजुर्ग साथ बैठे हैं। चुनावी रंग में रंगे इन बुजुर्गों को अभी से आधा रिजल्ट पता है। दिलीप सिंह और त्रिवेणी सिंह कहते हैं, कोई भी किसी पार्टी से मैदान में उतरे, टक्कर तो छोटे सरकार (अनंत सिंह) से ही होगी।

नहीं बनी सड़क, अब नोटा दबाने की तैयारी
मोकामा शहर से कुछ ही दूरी पर है घोसवरी प्रखंड का गोसाईं गांव। श्रीकांत कुमार कहते-गांव में अबतक सड़क नहीं बनी। न तो पुलिस की पैट्रोलिंग होती है, न ही कभी हेल्थ कैंप लगता है। लोगों की सुरक्षा भी भगवान भरोसे है। रंजीत यादव कहते हैं-इसबार नोटा दबाने की तैयारी है।
सबसे अधिक भूमिहार वोटर, उसके बाद धानुक-यादव

इस विधानसभा क्षेत्र में करीब 70 हजार भूमिहार वोटर हैं। वहीं 40 हजार धानुक और 30 हजार यादव। शेष में कुर्मी और पासवान प्रमुख हैं। जाति के आधार पर यहां शुरू से भूमिहार उम्मीदवारों की बहुलता रही है। 1951 से अबतक हुए विधानसभा चुनावों में सिर्फ एकबार दूसरी जाति के उम्मीदवार को यहां से जीत मिली। इसबार भी तीनों प्रमुख दावेदार भूमिहार हैं।

सीट का इतिहास: मोकामा विधानसभा क्षेत्र 1951 में अस्तित्व में आया। 1951 व 1957 में कांग्रेस के जगदीश नारायण सिंह ने जीत दर्ज की थी। 1962 में निर्दलीय सरयू नंदन प्रसाद सिंह, 1967 में रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया के बी. लाल, 1969 में कांग्रेस के कामेश्वर प्रसाद, 1972 व 1977 में कांग्रेस की कृष्णा शाही, 1980 व 1985 में कांग्रेस के श्याम सुंदर सिंह और 1990 और 1995 में जनता दल के दिलीप कुमार सिंह जीते थे। ये अनंत सिंह के बड़े भाई थे। 2000 में निर्दलीय सूरज सिंह उर्फ सूरजभान सिंह, 2005 व 2010 में अनंत सिंह जदयू के टिकट पर और 2015 में निर्दलीय जीते थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मोकामा शहर से कुछ ही दूरी पर है घोसवरी प्रखंड का गोसाईं गांव, ग्रामीण बताते हैं कि यहां अबतक सड़क नहीं बनी है।


source https://www.bhaskar.com/bihar-election/news/along-with-pulses-cultivation-there-is-also-fertile-land-for-crime-if-someone-comes-to-the-field-from-any-party-it-is-against-small-government-127766405.html

पुलिस लाइन तिराहा से गोलघर होते चिल्ड्रेन पार्क तक नहीं चलेंगे वाहन, 5 अक्टूबर तक 11 से 3 बजे तक रहेगी रोक

Posted: 29 Sep 2020 05:22 PM PDT

विधान परिषद के पटना स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए नामांकन को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। प्रत्याशियों को प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में नामांकन करना है। लिहाजा पुलिस लाइन तिराहा से गोलघर होते गांधी मैदान चिल्ड्रेन पार्क तक दिन के 11 बजे से दोपहर के 3 बजे तक आवागमन बंद कर दिया गया है।

यह व्यवस्था 5 अक्टूबर तक लागू रहेगी। गांधी मैदान से राजापुर पुल की तरफ जाने वाले लोग छज्जूबाग और पुलिस लाइन के रास्ते जा सकेंगे। वहीं पुलिस लाइन तिराहा से पुलिस लाइन और छज्जूबाग होते गांधी मैदान तक जाया जा सकता है।

पहले ही दिन चार घंटे लगा जाम
नई यातायात व्यवस्था के कारण पहले ही दिन लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। पुलिस लाइन तिराहा से गांधी मैदान तक यातायात अवरुद्ध रहने के कारण जाम में घंटों गाड़ियां फंसी रहीं। राजापुर पुल से गांधी मैदान आने में कम से कम एक घंटे का समय लग रहा था। बिस्कोमान, बैंक रोड, लोदीपुर, बांस घाट, राजापुर पुल के इलाके में लगभग चार घंटे तक जाम रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Police line will not run from Tiraha to Golghar to Children Park, vehicles will be stopped from 11 to 3 pm till 5 October


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/police-line-will-not-run-from-tiraha-to-golghar-to-children-park-vehicles-will-be-stopped-from-11-to-3-pm-till-5-october-127766404.html

आरसीपी सिंह ने 8 घंटे दफ्तर में बैठ दावेदारों को सुना, बोले- दावेदारों ने बताया हमें टिकट क्यों मिले

Posted: 29 Sep 2020 05:22 PM PDT

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) आरसीपी सिंह ने अपनों को बूथ केंद्रित इंतजाम को फुलप्रूफ करने को कहा है। वे मंगलवार को प्रदेश जदयू कार्यालय में पार्टी के नेता, कार्यकर्ताओं से मुखातिब थे। वे करीब 8 घंटे दफ्तर में बैठे। बड़ी संख्या में मिलने आए लोगों में टिकट के दावेदार भी थे।

उन्होंने आरसीपी को बताया कि पार्टी उनको क्यों टिकट दे, और अगर उनको टिकट मिला तो कैसे वहां से जीत पक्की है। कई ने उनको अपना बायोडाटा भी दिया। कुछ दावे, सिटिंग सीटों को लेकर भी रहे; कई ने भाजपा की जीती सीटों के लिए भी दावा किया। उन्हाेंने सबकी सुनी, सबसे फीडबैक लिया।

इस दाैरान उनका जोर बूथ लेवल मैनेजमेंट पर रहा, इसे खंगालते रहे। सबको समझा रहे थे कि कैसे खासकर कोरोना काल में इस स्तर के मैनेजमेंट की अहमियत ज्यादा बढ़ गई है और यही इस बार की जीत का बुनियादी कारक होगा। लिहाजा, इसे हर हाल में फुलप्रूफ किया जाए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार द्वारा किए गए कामों के बारे में हर घर को बताया जाए। खासकर 7 निश्चय पार्ट-2 के बारे में।

तब-अब का फर्क लोगों को बताएंगे मंत्री

जदयू, ऐन चुनावी मौके पर पब्लिक को राजद के 15 वर्षों के राज से वाकिफ कराएगी। इन 15 वर्षों की तुलना में नीतीश कुमार की सरकार द्वारा बीते 15 साल में किए गए काम को लोगों को बताया जाएगा। तब और अब का यह फर्क, वस्तुत: जनता को अपनी तरफ करने के लिए है। इसकी जिम्मेदारी मंत्रियों को दी गई है। उनके द्वारा यह सब खुलेआम करने का सिलसिला जल्द शुरू होगा।

पार्टी ने नीतीश कुमार की तरफदारी में जनता के लिए नारा गढ़ा है-'परखा है जिसको, चुनेंगे उसी को।' यानी, नीतीश बीते 15 वर्षों के दौरान आजमाए जा चुके हैं; सो फिर उन्हीं को चुना जाना है। पार्टी के नेता प्रचारित कर रहे हैं कि बिहार को विकसित प्रदेश बनाने में तेज उछाल के लिए नीतीश कुमार को चौथी बार मुख्यमंत्री बनना जरूरी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) आरसीपी सिंह ने अपनों को बूथ केंद्रित इंतजाम को फुलप्रूफ करने को कहा है।


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/rcp-singh-listened-to-the-claimants-sitting-in-the-office-for-8-hours-said-claimants-told-us-why-we-got-tickets-127766383.html

बिहार में वीआईपी अपने सिंबल पर लड़ेगी चुनाव, लालटेन को छोड़ नाव पर चढ़ेंगे राजद के 8 प्रत्याशी

Posted: 29 Sep 2020 05:22 PM PDT

महागठबंधन के घटक दलों में सीट को लेकर असंतोष बढ़ने लगा है। रालोसपा ने बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। कांग्रेस के साथ भी सीट की संख्या पर प्रेशर पॉलिटिक्स जारी है। वीआईपी को लेकर भी कई बातें हवा में हैं। खबर है कि वीआईपी के उम्मीदवार पार्टी के चुनाव चिह्न नाव नहीं लालटेन के साथ मैदान में उतरेंगे।

लेकिन इसे खारिज करते हुए वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि पार्टी के उम्मीदवार अपने नाव सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। अलबत्ता, राजद के कुछ उम्मीदवार नाव की सवारी जरूर करेंगे। पार्टी 25 सीटें मांग रही है जिसमें करीब 8 सीटों पर वीआईपी सिंबल पर राजद प्रत्याशियों चुनाव लड़ने की संभावना है।

राजद प्रत्याशी ने लड़ा था वीआईपी सिंबल पर चुनाव
वीआईपी दो दर्जन से अधिक सीटों पर दावा कर रही है। सहनी कहते हैं कि कयासों पर जाने की जरूरत नहीं। वीआईपी दो दर्जन से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जीत कर भी दिखाएगी। 2019 के लोस चुनाव में सहनी की पार्टी को तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिला था। मधुबनी, खगड़िया और मुजफ्फरपुर में वीआईपी के उम्मीदवार चुनाव लड़े थे। मधुबनी की सीट पर राजद के उम्मीदवार वीआईपी के सिंबल पर चुनाव लड़े थे। हालांकि पार्टी एक भी सीट नहीं जीत सकी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी (बाएं) और तेजस्वी यादव (दाएं)। -फाइल फोटो


source https://www.bhaskar.com/bihar-election/news/vip-will-contest-elections-in-bihar-on-its-symbol-8-rjd-candidates-will-board-the-boat-except-lantern-127766382.html

रजरप्पा पहुंचे फडणवीस, बोरिया बाबा के आश्रम में की गुप्त पूजा, मांगी दुआ; बाेले- बिहार में राजग की बड़ी जीत होगी, हम पूरे बहुमत की सरकार बनाएंगे

Posted: 29 Sep 2020 05:22 PM PDT

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सह बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस मंगलवार को अचानक रामगढ़ के रजरप्पा पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर के बाहर से मां छिन्नमस्तिका का आशीर्वाद लिया, फिर बाेरिया बाबा उर्फ हरेराम आचार्य के आश्रम में कमरा बंदकर गुप्त पूजा की।

पूजा के बाद फडणवीस ने कहा है कि बिहार में भाजपा-जदयू गठबंधन की बड़ी जीत होने जा रही है। हम बिहार में दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। बिहार चुनाव में गठबंधन की जीत की कामना को लेकर मां छिन्नमस्तिका के दरबार में आए हैं। उन्होंने झारखंड में दाे सीटाें पर हाे रहे उप चुनाव में भी भाजपा की जीत का दावा किया।

कहा-जनता ने भाजपा और महागठबंधन की सरकाराें के कामकाज का अंतर देख लिया है। उन चुनाव भविष्य की राजनीति काे दिशा देगी। उन्होंने किसान बिल और दो दिन पहले महाराष्ट्र में शिवसेना के सांसद संजय राउत से मुलाकात पर फिलहाल कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार किया। उनके साथ अखिल भारतीय शांति प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर्यावरणविद् बिंदुभूषण दुबे और स्थानीय पुजारी जयंत पंडा भी थे। इस दाैरान फडणवीस, बिंदुभूषण ने मास्क नहीं लगाया था।
बंद कमरे में गुप्त पूजा पर लगाए जा रहे कयास

बोरिया बाबा के आश्रम में बंद कमरे में फडणवीस की गुप्त पूजा पर कई कयास लगाए जा रहे हैं। राजनीतिक जानकाराें के अनुसार, आने वाले दिनाें में महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक हाे सकती है। वहीं, पार्टी के लाेगाें का कहना है वे बिहार चुनाव के प्रभारी हैं, इसलिए वहां हाे रहे चुनाव में भाजपा-जदयू गठबंधन की जीत की कामना करने आए हैं। हालांकि, फडणवीस किसी प्रकार की टिप्पणी करने से बचते रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
देवेंद्र ने कहा-जनता ने भाजपा और महागठबंधन की सरकाराें के कामकाज का अंतर देख लिया है।


source https://www.bhaskar.com/bihar-election/news/fadnavis-arrives-at-rajarappa-secret-worship-at-boriya-babas-ashram-maang-dua-belle-nda-will-win-a-big-victory-in-bihar-we-will-form-government-with-full-majority-127766379.html

बिहार में स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख, भाजपा नेता समेत 10 की मौत; 1439 नए पाॅजिटिव, अब तक 181472 संक्रमत हुए

Posted: 29 Sep 2020 05:22 PM PDT

बिहार के निदेशक प्रमुख, स्वास्थ सेवाएं डाॅ. उमेश्वर प्रसाद वर्मा, शेखपुरा के भाजपा के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजय चंद्रवंशी समेत 10 मरीजाें की मंगलवार काे काेराेना से माैत हाे गई। डाॅ. वर्मा 67 साल के थे। काेराेना का लक्षण पाए जाने के बाद उन्हें 28 सितंबर काे एम्स में भर्ती किया गया था। उनकी पहले बाइपास सर्जरी भी हाे चुकी थी और वह थाराॅयड व अर्थराइटिस भी पीड़ित थे। स्वास्थ्य विभाग के किसी बड़े अधिकारी की काेराेना से पहली माैत है। उनकी माैत भी एम्स में हुई।

राज्य में कोरोना सैंपल की जांच की संख्या थोड़ी कम हुई है। पिछले 24 घंटे में 144535 जांच हुई जिसमें 1439 नए संक्रमित मिले। अब संक्रमितों की कुल संख्या 181472 पहुंच गई। लेकिन, एक्टिव केस 12686 है। बिहार में रिकवरी दर बढ़कर 92.52% हो गई है। इससे कुल स्वस्थ होने वालों की संख्या 167890 पहुंच गई है। मंगलवार को पटना में सर्वाधिक 195 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
10 killed, including BJP leader, head of health department director in Bihar; 1439 new positives, 181472 infected so far


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/10-killed-including-bjp-leader-head-of-health-department-director-in-bihar-1439-new-positives-181472-infected-so-far-127766309.html

शाहनवाज ने कहा- जिसने सिर्फ नौकरी छीनी हो, वह क्या रोजगार देगा; राजद: तमंचे से रोजगार की बात बिहार का अपमान

Posted: 29 Sep 2020 05:22 PM PDT

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि जिसने अपने 15 वर्षों के शासनकाल में सिर्फ नौकरियां छीनी हो, वह अगर 10 लाख नौकरी देने का वायदा करता है तो इससे बड़ा झूठ क्या हो सकता है। अपनी संभावित हार से परेशान राजद सिर्फ झूठे और खोखले वादे कर रही है।

तेजस्वी का बस चले तो राजद के पोस्टर से लालू जी की तस्वीर ही नहीं बल्कि लालटेन भी हटा देंगे। एनडीए एकजुट है और चुनाव में महागठबंधन को बुरी तरह पराजित करेगी। इस बार हम 220 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेंगे। नीतीश कुमार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे।

मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए शाहनवाज ने कहा कि हमें अवसर मिला तो हमने काम किया है और आगे भी हम ही काम करके दिखाएंगे। बिहार की जनता को नीतीश कुमार पर पूरा भरोसा है। कोरोना काल में केंद्र और राज्य सरकार ने जिस तरह से लोगों की चिंता की, लोगों के खाते में पैसे भेजे, इस कदम से गरीबों का भरोसा बढ़ा है। उनको लगता है कि हमारी चिंता करने वाला कोई है।

तमंचे से रोजगार की बात बिहार का अपमान

भाजपा के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि तेजस्वी यादव 10 लाख तमंचे बांटकर लाेगाें काे राेजगार देंगे? इस पर राजद के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री बिहारी युवाओं को गुंडा अपराधी बता रहे हैं। तंज कसा- महाराष्ट्र में जो सरकार बनाने में फेल रहे हैं वो बिहार में भाजपा को क्या पास करा पाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शाहनवाज ने कहा कि हमें अवसर मिला तो हमने काम किया है और आगे भी हम ही काम करके दिखाएंगे।


source https://www.bhaskar.com/bihar-election/news/shahnawaz-said-whoever-has-taken-away-the-job-what-employment-will-he-give-rjd-the-matter-of-employment-with-insults-on-bihar-127766308.html

बसपा और जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के साथ मैदान में रालोसपा, गठबंधन कर आखिरकार मुख्यमंत्री पद का चेहरा बन गए उपेंद्र कुशवाहा

Posted: 29 Sep 2020 05:22 PM PDT

रालोसपा ने बसपा और जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के साथ मोर्चा बना लिया। मोर्चा की ओर से उपेंद्र कुशवाहा मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। मंगलवार को तीनों पार्टियों के नेताओं ने गठबंधन की घोषणा की। मोर्चा सभी 243 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगा।
रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने राजद, जदयू और भाजपा पर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि भाजपा की सिर्फ एनडीए में ही नहीं महागठबंधन में भी चल रही है। भाजपा के इशारे पर ही महागठबंधन में फैसले होते हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव पर पर तंज कसा। कहा - जो खुद मैट्रिक फेल है, वह शिक्षा की क्या बात करेगा। राजद और एनडीए की सरकार में कोई फर्क नहीं।

एनडीए से एक भी मॉडल स्कूल और अस्पताल का नाम बताने की चुनौती दी। कुशवाहा ने कहा न पहले के 15 साल के शासन में विकास हुआ और न बाद के 15 साल में। भ्रष्टाचार बेरोजगारी चरम पर है। हमने तो महागठबंधन में राजद को नेतृत्व बदलने के लिए कहा था, लेकिन ऐसा नहीं किया तो फिर हमने महागठबंधन से अलग होने का फैसला कर लिया।

राजद लगातार आपकी पार्टी नेताओं को तोड़ रही है? इस सवाल पर कुशवाहा बोले जो कमजोर दिल के हैं, वे ही पार्टी छोड़ रहे। मोर्चा में और भी पार्टियां शामिल होंगी? इस पर कुशवाहा ने कहा कि समान विचारधारा वाली सभी पार्टियों का स्वागत है।

तेजस्वी पर तंज - मैट्रिक फेल शिक्षा की क्या बात करेंगे

बसपा के राष्ट्रीय संयोजक रामजी गौतम ने कहा कि गठबंधन का नेतृत्व उपेन्द्र कुशवाहा करेंगे। सरकार बनी तो यूपी में मायावती सरकार की तरह ही बिहार में भी विकास कार्य होंगे। मौके पर जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के संजय सिंह चौहान, बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भरत प्रसाद बिंद और रालोसपा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद भी मौजूद थे।

एक न एक दिन कुशवाहा साथ आएंगे: पप्पू यादव

पप्पू की अध्यक्षता में बनी प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन (पीडीए) का कुनबा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को गठबंधन का हाथ इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की बिहार यूनिट ने भी थाम लिया। पहले से ही चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी, एमके फैजी के नेतृत्व वाली सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी और बीपीएल मातंग की बहुजन मुक्ति पार्टी शामिल है। पप्पू ने उम्मीद जताई कि बिहार को बचाने के लिए एक न एक दिन उपेंद्र कुशवाहा भी पीडीए में शामिल होंगे।

मतदान केंद्रों के डूबने का मामला आयोग के समक्ष उठाएंगे

पप्पू यादव ने दैनिक भास्कर में छपी खबर के हवाले कहा कि 16 जिलों के दो हजार बूथों पर पानी है। अगर वहां पानी सूख भी जाए तो कीचड़ इतना रहेगा कि वोट देना मुश्किल होगा। उन्होंने बताया कि इस कारण 20 लाख से अधिक वोटर वोट देने से वंचित हो सकते हैं। पीडीए के संयोजक ने कहा कि इस मामले को चुनाव आयोग के साथ मिलकर उठाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने राजद, जदयू और भाजपा पर भड़ास निकाली।


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/the-rlsp-in-alliance-with-the-bsp-and-the-janata-party-socialist-eventually-became-the-face-of-the-chief-ministers-post-upendra-kushwaha-127766307.html

आज 30 - सितम्बर – 2020 मंगलवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से

Posted: 29 Sep 2020 07:46 AM PDT

आज   30 - सितम्बर – 2020 मंगलवारका दैनिक पंचांग एवं  राशिफल - सभी 12 राशियों  के लिए कैसा रहेगा आज का दिन जाने प्रशिद्ध  ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से    

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग     30 - सितम्बर – 2020 बुधवार

पंचांग

तिथि                  चतुर्दशी                     रात्रि  11:46:09

नक्षत्र                  पूर्वाभाद्रपद                रात्रि 03:45:55

करण :                गर                          11:29:28

                        वणिज                      24:28:09

पक्ष                    शुक्ल

योग                   गण्ड                         19:47:53

वार                    बुधवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

                            चन्द्रोदय                        17:40:00

                            चन्द्र राशि                      कुम्भ - 20:36:57 तक

                            चन्द्रास्त                         29:30:59

                            ऋतु                              शरद

हिन्दू मास एवं वर्ष

             शक सम्वत                                     1942  शार्वरी

             कलि सम्वत                                    5122 

             दिन काल                                       13:12:31

             विक्रम सम्वत                                  2077 

             मास अमांत                                    आश्विन (अधिक)

             मास पूर्णिमांत                                 आश्विन (अधिक) 

शुभ और अशुभ समय

शुभ समय  :- 

             अभिजित                    कोई नहीं

अशुभ समय   :-

             दुष्टमुहूर्त :                    11:46:55 - 12:34:30

                                            कंटक                         16:32:30 - 17:20:06

             यमघण्ट                      08:36:31 - 09:24:07

             राहु काल                    12:10:42 - 13:39:57

             कुलिक                       11:46:55 - 12:34:30

             कालवेला या अर्द्धयाम     07:01:19 - 07:48:55

             यमगण्ड                      07:42:58 - 09:12:13

              गुलिक काल                10:41:28 - 12:10:42

दिशा शूल                                दिशा शूल                  उत्तर                

चन्द्रबल और ताराबल

ताराबल

भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल 

मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुम्भ

विशेष 

भद्रा रात्रि 11:46:10 से।

 आज का दैनिक राशिफल  30 - सितम्बर – 2020 बुधवार

1.   

मेष (Aries):

आज आप पूरे दिन शारीरिक और मानसिक थकान महसूस करेंगे। परिश्रम की अपेक्षा कम सफलता प्राप्ति हताशा की भावना पैदा करेगी। काम की भाग-दौड़ में परिवार की तरफ ध्यान नहीं दे पाएंगे। यात्रा करना टालें। पाचन-तंत्र सम्बंधी शिकायत टालें। आपका निर्धारित व्यवहार किसी को हानि न पहुंचाए इसका ध्यान रखें।

शुभ रंग  =  गुलाबी

शुभ अंक  :  5

2.   

वृषभ (Tauras):

आप आज सभी कार्य दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से पूरा करेंगे। पिता की तरफ से आपको कोई लाभ मिलेगा। विद्यार्थीगण पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान के अध्ययन या अन्य मामलों के पीछे धन खर्च या पूंजी निवेश होगा। कलाकारों और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का उत्तम समय है। सरकार की ओर से लाभ होगा।

शुभ रंग  =  क्रीम

शुभ अंक  :  7

3.   

मिथुन (Gemini):

नई योजनाएं शुरू करने के लिए आज अनुकूल दिन है। व्यवसायियों को लाभ और नौकरीपेशा वालों को उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि पाने का योग है। भाई-बंधुओं और पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण सम्बंध रहेंगे। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। लंबे प्रवास का आयोजन होगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त करेंगे। तेजी से घटनेवाली घटनाओं में व्यस्त रहेंगे।

शुभ रंग  =  हरा

शुभ अंक  :  3

4.   

कर्क (Cancer):

आज आप शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। जिससे मन में नकारात्मक विचार पैदा होंगे। किसी के साथ गलतफहमी खड़ी होने के कारण मनमुटाव होंगे। पारिवारिक वातावरण खराब होगा। विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान नहीं दे सकेंगे। धन खर्च की मात्रा बढ़ेगी। अनैतिक प्रवृत्तियों की तरफ मन न दौड़े, इसका ध्यान रखने की सलाह देते हैं।

शुभ रंग  =  पींक

शुभ अंक  :  8

5.   

सिंह (Leo):

भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ निर्णय शक्ति के कारण आज आप कोई भी कार्य त्वरित निर्णय लेकर पूरा करेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता तथा अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा। मन आनंदित रहेगा। फिर भी स्वभाव में उग्रता न आए, उसका ध्यान रखने की सलाह देते हैं। वैवाहिक जीवन में संवादिता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सम्बंधी मामूली शिकायत रहेगी।

शुभ रंग  =  पींक

शुभ अंक  :  8

6.   

कन्या (Virgo):

शारीरिक अस्वस्थता के साथ-साथ मानसिक चिंता में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ मनमुटाव होगा। उग्र वाणी और अहम के टकराव से किसी के साथ झगड़े न हो, उसका ध्यान रखें। आकस्मिक धन खर्च होगा। नौकरीपेशा वालों को अपने अधीनस्थ व्यक्तियों से संभलकर चलने की सलाह देते हैं। कोर्ट-कचहरी का कामकाज आज टाल देना हितकर है।

शुभ रंग  =  हरा

शुभ अंक  :  3

7.   

तुला (Libra):

विविध क्षेत्र में लाभ मिलने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। मित्रों के साथ मुलाकात और प्रवास पर्यटन का आयोजन दैनिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति का अनुभव करेंगे। आय में वृद्धि होगी। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। अविवाहितों के वैवाहिक संयोग निर्मित होंगे।

शुभ रंग  =  आसमानी

शुभ अंक  :  2

8.   

वृश्चिक (Scorpio):

आपके सभी कार्य निर्विघ्न रूप से पूरे होंगे। गृहस्थजीवन में आनंद छाया रहेगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी-व्यवसाय में प्रगति होगी। उच्च पदाधिकारी और बुजुर्गों की तरफ से लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा। व्यापारी वर्ग की बकाया राशि के पैसे मिलेंगे। संतान की प्रगति से मन खुश रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। मित्रों से लाभ होगा।

शुभ रंग  =  लाल

शुभ अंक  :  1

9.   

धनु (Sagittarius):

शरीर में थकान, ऊबन और बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। मन चिंता से व्याकुल रहेगा। प्रवास यात्रा स्थगित रखने की सलाह है। संतान के विषय में चिंता होगी। भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत होगा। नौकरी-धंधे की जगह उच्च पदाधिकारियों के क्रोध का शिकार बनना पड़ेगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें। साहसिक प्रवृत्ति न करें।

शुभ रंग  =  लाल

शुभ अंक  :  1

10.      

मकर (Capricorn):

खान-पान पर ध्यान नहीं रखेंगे तो आज तबीयत खराब होने की संभावना है। मरीज की चिकित्सा, प्रवास या व्यापारिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। नकारात्मक विचार और क्रोध को दूर रखने से बहुत सी मुसीबतों से बच जाएंगे। भागीदारों के साथ मतभेद होगा। नौकरी-धंधे के क्षेत्र में प्रतिकूल वातावरण होगा। नए संबंध स्थापित करते समय सावधानी रखें।

शुभ रंग  =  हरा

शुभ अंक  :  3

11.      

कुंभ (Aquarius):

भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल के साथ प्रणय और रोमांस आपके आज के दिन को रंगीन बनाएंगे। नए लोगों के साथ परिचय और मित्रता होगी। आनंददायक प्रवास पर्यटन और सुरुचिपूर्ण भोजन, नए वस्त्र आपके आनंद को दोगुणा करेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दंपतियों को उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। भागीदारी में लाभ देखते हैं।

शुभ रंग  =  आसमानी

शुभ अंक  :  2

12.      

मीन (Pisces):

घर में सुख-शांति और आनंद का वातावरण बने रहने से आप अपने दैनिक कार्यों को आत्मविश्वास के साथ अच्छी तरह करेंगे। हालांकि स्वाभाविक उग्रता और वाणी की आक्रामकता पर आज संयम रखना होगा। नौकरी में सहकर्मियों और अधीनस्थ व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग  =  लाल

शुभ अंक  :  1


पं. प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श -  रविवार , दूरभाष  9122608219 /  9835654844
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

ईपीएस,1995 के अंतर्गत योजना प्रमाण पत्र के लिए आवेदन की सुविधा अब उमंग एप्लिकेशन पर उपलब्ध

Posted: 29 Sep 2020 07:44 AM PDT

ईपीएस,1995 के अंतर्गत योजना प्रमाण पत्र के लिए आवेदन की सुविधा अब उमंग एप्लिकेशन पर उपलब्ध

कोविड-19 महामारी के दौरान ईपीएफ खाताधारकों में यूनिफाइड मोबाइल एप्लिकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस (उमंग) को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला, जिसने उन्हें इस मुश्किल दौर में घरों पर ही सहजता से सेवाओं का उपयोग करने में सक्षम बनाया। उमंग ऐप पर पहले से उपलब्ध 16 सेवाओं के अलावा, अब ईपीएफओ ने एक अन्य सुविधा शुरू करके ईपीएस सदस्यों को कर्मचारी पेंशन योजना, 1995 के अंतर्गत योजना के प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने में सक्षम बना दिया है।

योजना का प्रमाण पत्र ऐसे सदस्यों को जारी किया जाता है, जो अपना ईपीएफ अंशदान निकाल लेते हैं लेकिन सेवानिवृत्ति की उम्र पर पेंशन लाभ लेने के लिए ईपीएफओ के साथ अपनी सदस्यता बरकरार रखना चाहते हैं। एक सदस्य सिर्फ तभी पेंशन के लिए पात्र होता है, जब वह कर्मचारी पेंशन योजना, 1995 का कम से कम 10 साल तक सदस्य रहता है। नई नौकरी से जुड़ने के बाद योजना प्रमाण पत्र सुनिश्चित करता है कि पिछली पेंशन योग्य सेवा को नए नियोक्ता के साथ प्रदान की गई पेंशन योग्य सेवा के साथ जोड़ दिया जाए, जिससे पेंशन लाभ बढ़ जाता है। इसके अलावा, पात्र सदस्य की मृत्यु की स्थिति में परिवार के सदस्यों के लिए परिवार पेंशन हासिल करने में भी योजना प्रमाण पत्र उपयोगी है।

उमंग ऐप के माध्यम से योजना प्रमाण पत्र के लिए आवेदन आसान होने से सदस्यों को अब भौतिक रूप से आवेदन करने की अनावश्यक दिक्कतों से मुक्ति मिलेगी। विशेष रूप से इससे महामारी के दौरान फायदा होगा और अनावश्यक कागजी कार्यवाही से भी मुक्ति मिलेगी। इस सुविधा से 5.89 करोड़ से ज्यादा सदस्यों को फायदा होगा। उमंग ऐप पर सेवाएं हासिल करने के लिए एक सक्रिय यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) और ईपीएफओ के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर होना आवश्यक है।

अपने सदस्यों के घर तक इस अनूठी तकनीक को सफलतापूर्वक पहुंचाकर, ईपीएफओ उमंग ऐप पर सबसे लोकप्रिय सेवा प्रदाता बनी हुई है। अगस्त, 2019 के बाद ऐप को मिले 47.3 करोड़ हिट्स में 41.6 करोड़ यानी 88 प्रतिशत ईपीएफओ सेवाओं के लिए थे। मोबाइल फोन के माध्यम से भारत में डिजिटल कनेक्टिविटी में भारी बढ़ोतरी के साथ ईपीएफओ उमंग ऐप के माध्यम से दूरदराज के स्थानों में भी अपने सदस्यों को ज्यादा से ज्यादा डिजिटल सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।

उमंग के बारे में

भारत में मोबाइल गवर्नेंस को गति देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा नेशनल ई-गवर्नेंस डिविजन (एनईजीडी) ने उमंग (यूनिफाइड मोबाइल एप्लिकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस) का विकास किया है।

उमंग केन्द्र से लेकर स्थानीय सरकारी संगठनों से संबंधित ई-गवर्नेंस सेवाओं और अन्य नागरिक केन्द्रित सेवाओं के लिए सभी भारतीय नागरिकों को अखिल भारतीय स्तर पर एक एकल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

Post Bottom Ad

Pages