ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Godda News : अदाणी फाउंडेशन के गोवंश चिकित्सा शिविर में 900 से ज्यादा मवेशियों का स्वास्थ्य जांच, बसंतपुर और बक्सरा में लगा शिविर
- Chandan News: चांदन प्रखंड में रही कड़ी सुरक्षा के बीच नौवें चरण का पंचायत चुनाव सुरक्षा की व्यापक इंतजाम
- Bounsi News: 14 वर्षीय बालक लापता,परिजन सहित पुलिस को है उसकी तलाश
- Baunsi News: ई-रिक्शा पलटने से एक ही परिवार के 5 लोग जख्मी
- Bounsi News: मामूली जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में 36 वर्षीय महिला जख्मी
- Bounsi News: दो अलग-अलग जगहों से पुलिस ने छापेमारी कर 9 लीटर देसी शराब किया जप्त,दो कारोबारी गिरफ्तार
- Panjwara News: 34 बोतल विदेशी शराब बरामद,तस्कर फरार
- Chandan News: कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव संपन्न कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक के प्रखंड प्रशासनिक बैठक
- Chandan News: नौवें चरण कि पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी सुरक्षा बल के साथ मतदान कर्मी हुए रवाना
- Jamshedpur New: अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में स्टार्टअप का जलवा जमशेदपुर के युवक का झारखण्ड- राजस्थान की कला में फ्यूजन का तड़का
- Bounsi News: प्रखंड क्षेत्र में लगातार बढ़ती जा रही है चोरी की वारदात, एक ही रात में दो अलग-अलग जगह पर हुई चोरी
- Bounsi News: कांग्रेस नेत्री के घर में हुई चोरी के मामले में फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट एवं डॉग स्क्वायड टीम ने जांच की शुरू
- Bounsi News: ऑटो दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवक गंभीर रूप से जख्मी
- Bounsi News: पंचायत चुनाव के दौरान वोट नहीं देने को लेकर वृद्धि के साथ की गई मारपीट
- Bounsi News: जनता दरबार का किया गया आयोजन
- Bounsi News: विभिन्न शराब कांडों में जप्त वाहनों की निलामी 2 दिसंबर को समाहरणालय बांका में
- Chandan News: एक तरफ नशा मुक्त बिहार का शपथ, दुसरी तरफ उसी दिन प्रखंड कार्यालय परिसर में मिला आधा दर्जन विदेशी शराब की खाली बोतल
- Chandan News: बोर्ड एग्जाम में 11 छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी, संविधान दिवस के अवसर पर वितरण किया प्रमाण पत्र
- Chandan News: आगामी 29 नवंबर को पंचायत चुनाव का प्रचार प्रसार खत्म आशीर्वाद यात्रा प्रारंभ
- Chandan News: बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह ने चलाया एरिया डोमिनेशन
- Panjwara News: पंजवारा में 95 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जारी हुआ नोटिस
- Pathargama News: भाजपाइयों ने एक दिवसीय धरना कार्यक्रम किया
- Pathargama News: माछीटांड़ में लगा सरकार आपके द्वार का शिविर
- Pathargama News: हाईवा और मोटरसाइकिल के आमने सामने की टक्कर में 2 की मौत
| Posted: 29 Nov 2021 06:02 AM PST ग्राम समाचार, गोड्डा। पोड़ैयाहाट प्रखंड के बसंतपुर और बक्सरा गांव में अदाणी फाउंडेशन की ओर से गोवंश चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में दोनों गांवों के कुल 175 किसानों ने 900 से ज्यादा मवेशियों का स्वास्थ्य जांच कराया. प्राथमिक जांच के बाद दुधारू पशुओं का मुफ्त टीकाकरण के साथ-साथ कैल्शियम, कृमि, दुग्ध उत्पादन व पशुओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निराकरण किया गया. पशु-चिकित्सक की ओर से दुधारू मवेशियों के गर्भ धारण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी. अदाणी फाउंडेशन के अधिकारी और पशु-चिकित्सकों ने घर-घर जाकर मवेशियों की जांच की. अदाणी फाउंडेशन के आधिकारियों की माने तो इस तरह के शिविर विगत सितंबर माह से ही चल रहा है और यह 32वां कैंप है. गोड्डा एक कृषि प्रधान जिला है और ऐसे में अदाणी फाउंडेशन की यह पहल सराहनीय है. - ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट। |
| Posted: 28 Nov 2021 10:27 PM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। आज 29 नवंबर सोमवार सुबह 7:00 बजे से 9 वें चरण की पंचायत चुनाव बांका प्रशासन के द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की बीच जारी है जो शाम तीन बजे तक चलेगी। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिसे लेकर चांदन वीडियो सह निर्वाचन पदाधिकारी राकेश कुमार ने आशय की जानकारी देते हुए बताया कि 29 नवंबर को होने वाले पंचायत चुनाव में 194 के साथ 1 अतिरिक्त बूथ बनाया गया है। जिसमें 28 बुथ सामान्य एवं 167 बूथ नक्सल प्रभावित को लेकर अति संवेदनशील है। संवेदनशील बूथ होने के कारण मतदाता सुबह 7:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक ही मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे। ज्ञात हो कि प्रखंड के 17 पंचायतों में कुल 100000 12476 एक लाख बारह हजार चार सौ 76 मतदाता है। जिसमें महिला मतदाता 52886 एवं पुरुष 69590 शामिल है। इस पंचायत चुनाव में कुल 1760 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। जिसमें मुखिया पद के लिए 119,सरपंच के लिए 101, पंचायत समिति के लिए 121,वार्ड सदस्य के लिए 1066 और पंच के लिए 353 उम्मीदवार मैदान में है। शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर बांका प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किया गया है। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता के निर्देश पर बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह ने खुद सुरक्षा व्यवस्था कराने की मोर्चा संभाले हुए हैं। और सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा बलों के साथ पहुंच कर हो रहे मतदान के जायज़ा लिया जा रहा है। 28 नवंबर देर रात सभी बूथों पर मतदानकर्मी एवं सुरक्षाबलों तैनात किया गया था।। पहुंच की संभावना है।जबकि 29 नवंबर अहले सुबह सभी बूथों पर ईवीएम मशीन औऱ बैलेट पेपर पहुंच गया। इस बार पंचायत चुनाव में अलग तरह मतदान किया जा रहा है। कुछ मतदाता जागरूक नहीं रहने के कारण मताधिकार का प्रयोग में असमंजस बनी हुई है। पंचायत चुनाव में मुखिया, पंचायत समिति सदस्य,जिला परिषद सदस्य और वार्ड सदस्य का चुनाव ईवीएम मशीन से क्या जा रहा है जबकि सरपंच औऱ पंच का चुनाव का मतदान बैलेट पेपर से हो रही है। मतदान सुबह सुबह 7:00 बजे से चल रही है मतदाताओं काफी उत्साह भी देखा जा रहा है अपने कतार में खड़े मत का प्रयोग कर रहे हैं। 12:00 बजे तक किसी भी मतदान केंद्रों से अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं है लोगों ने 12:00 बजे तक का 40% वोट डाल चुके हैं। अगला समाचार बुलेटिन मतदान खत्म होने के दिया जाएगा। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Bounsi News: 14 वर्षीय बालक लापता,परिजन सहित पुलिस को है उसकी तलाश Posted: 28 Nov 2021 10:04 PM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के बंशीपुर गांव से इस 14 वर्षीय बालक के लापता हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बंसीपुर निवासी मोहम्मद नौशाद आलम के द्वारा लिखित आवेदन रविवार को बौंसी थाने में दिया गया है। आवेदक ने आवेदन में बताया है कि, उसका रिश्तेदार मोहम्मद आफताब उम्र 14 वर्ष पिता का नाम मोहम्मद यूनुस उत्तर प्रदेश से बौंसी बंशीपुर अपने ननिहाल आया हुआ था। जो 24/11/2021 को बंशीपुर से कहीं बिना बताए निकल गया है। जिसकी खोजबीन में रिश्तेदार काफी परेशान है। रिश्तेदारों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी बालक का अभी तक पता नहीं लग पाया है। वहीं घरवालों का कहना है कि, बालक की दिमागी हालत कुछ ठीक नहीं है। रिश्तेदारों ने यह भी बताया कि, बच्चा हर वक्त अपना अंगूठा चूसता रहता है। साथी यही बताया गया कि, उक्त बालक काले कलर का जैकेट और सफेद कलर का लूजर पहना हुआ है और जिसका रंग शामला है। काफी खोजबीन करने के बाद थक हार कर उसके घर वालों के द्वारा बौंसी थाने में लिखित आवेदन देकर लापता बच्चे की खोजबीन करने की गुहार लगाई गई है। बौंसी थानाध्यक्ष गणेश कुमार के द्वारा बच्चे की खोजबीन करने का आश्वासन दिया गया है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Baunsi News: ई-रिक्शा पलटने से एक ही परिवार के 5 लोग जख्मी Posted: 28 Nov 2021 09:19 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र स्थित कौवाबरन समीप रविवार को ई-रिक्शा पलटने से एक ही परिवार के 5 लोग जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के दलिया गांव निवासी शिवानंद सिंह अपनी पत्नी पूनम देवी, साढू मिथिलेश कुमार, उनकी पत्नी रूबी देवी,13 वर्षीय स्वाति कुमारी के साथ ई-रिक्शा से चांदन डैम भ्रमण के लिए गए थे। वापस लौटने के क्रम में कौवाबरन के समीप वाहन चालक को नींद की झपकी आ गई। जिसके बाद ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। घटना में मिथिलेश कुमार के सीने में गहरी चोट लगी। जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें आई। परिजनों एवं ग्रामीणों की मदद से जख्मी लोगों को ई रिक्शा से बाहर निकालकर बौंसी रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जख्मी लोगों का प्राथमिक उपचार किया। वहीं पुलिस ने ई-रिक्शा को जप्त कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि घटना से संबंधित कोई भी आवेदन नहीं दिया गया है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: मामूली जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में 36 वर्षीय महिला जख्मी Posted: 28 Nov 2021 09:17 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के ऊपर कैरी गांव में मामूली जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक 36 वर्षीय महिला जख्मी हो गई। जानकारी के अनुसार त्रिपुरारी ठाकुर की पत्नी बेबी देवी को परिजनों ने रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उनका प्राथमिक उपचार किया। वहीं मामले को लेकर महिला ने बताया कि, गोतिया से जमीन विवाद चल रहा है। जिसके निष्पादन के लिए अंचलाधिकारी के जनता दरबार में आवेदन दिया गया है। रविवार को जमीन पर पीलर देने का विरोध करने पर गोतिया के शालिग्राम ठाकुर, उनके पुत्र मिथुन कुमार, वरुण कुमार और बहू रेखा देवी के द्वारा लाठी-डंडे से पीटकर बेबी देवी को जख्मी कर दिया गया। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 28 Nov 2021 09:14 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के नयासी गांव से पुलिस ने छापेमारी कर रविवार को 5 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि, नयासी गांव में शराब का कारोबार होता है। जिसके बाद छापेमारी की गई। गांव के ही जंगली खैरा के पुत्र हिरण खैरा को 5 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का कोरोना जांच रेफरल अस्पताल में कराया गया। वहीं दूसरी ओर बौंसी थाना क्षेत्र के कोढ़ाबांध से पुलिस ने 4 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार रविवार को सूचना मिली थी कि, कोढ़ाबांध गांव में शराब बनाया जा रहा है। जिसके बाद एसआई अनिल कुमार ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। जहां से 4 लीटर शराब के साथ शिवलाल मरांडी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी से कड़ी पूछताछ करने के बाद बौंसी रेफरल अस्पताल में आरोपी का कोरोना जांच कराया गया। जिसके बाद पुलिस अभिरक्षा में गिरफ्तार दोनों आरोपी को बांका जेल भेज दिया गया। मालूम हो कि, शराबबंदी को लेकर लगातार प्रखंड क्षेत्र में पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। जिसमें कई शराब कारोबारी गिरफ्तार किए जा रहे हैं। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Panjwara News: 34 बोतल विदेशी शराब बरामद,तस्कर फरार Posted: 28 Nov 2021 08:39 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना पुलिस ने रविवार सुबह मद्य निषेध चेक पोस्ट के समीप वाहन जाँच के दौरान एक बाइक से 34 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है। हालांकि अंधेरे औऱ कोहरे का लाभ उठा कर शराब तस्कर भागने में सफल रहा। मामले को लेकर पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस जाँच के क्रम में झारखंड की ओर से आ रहा बाइक सवार पुलिस गश्ती टीम को देख कर बाइक छोड़ कर तेजी से झारखंड की ओर भाग निकला।बाइक के जाँच के क्रम में उसपर बंधे बैग से पुलिस ने अलग अलग ब्रांड के 34 बोतल विदेशी शराब बरामद कर लिया।तस्करी में प्रयुक्त बाइक को जब्त करते हुए पुलिस ने अज्ञात शराब तस्कर पर बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Chandan News: कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव संपन्न कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक के प्रखंड प्रशासनिक बैठक Posted: 28 Nov 2021 08:35 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। ज्ञात हो कि चांदन प्रखंड में नौवें चरण की पंचायत चुनाव कराने को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है जो सोमवार 29 नवंबर को सुबह 7:00 बजे से 3:00 बजे तक मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच किया जाएगा। शांतिपुर्ण चुनाव कराने को लेकर बांका पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता के साथ अन्य पदाधिकारी गण के साथ बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह चांदन थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार के साथ विभिन्न थानों के प्रभारी एवं वीडियो सह निर्वाचन पदाधिकारी राकेश कुमार अंचलाधिकारी सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के संयुक्त में चांदन एमएमकेजी हाई स्कूल के मैदान स्थित मतदान सामग्री वितरण केन्द्र स्थल पर सामूहिक बैठक की गई। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता ने शांतिपूर्ण एवं कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव संपन्न कराने को लेकर सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया। आदेश प्राप्त होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आए और अपने अपने कार्य में जुट गए। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: नौवें चरण कि पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी सुरक्षा बल के साथ मतदान कर्मी हुए रवाना Posted: 28 Nov 2021 08:33 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। ज्ञात हो कि राज्य में आठवां चरण का पंचायत चुनाव बांका प्रशासन के द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की बीच संपन्न कर लिया गया।जिसे लेकर 29 नवंबर को नोवें चरण का पंचायत चुनाव चांदन प्रखंड के 17 पंचायतों में होना है। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिसे लेकर चांदन वीडियो सह निर्वाचन पदाधिकारी राकेश कुमार ने आशय की जानकारी देते हुए बताया कि 29 नवंबर को होने वाले पंचायत चुनाव में 195 बूथ बनाया गया है। जिसमें 28 बुथ सामान्य एवं 167 बूथ नक्सल प्रभावित को लेकर अति संवेदनशील बनाया गया है जिसे देखते हुए मतदाता सुबह 7:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे। प्रखंड के 17 पंचायतों में कुल मतदाता एक लाख बारह हजार चार सौ 76 है जिसमें महिला मतदाता 52886 एवं पुरुष 69590 मतदाता अपने भावी प्रत्याशी को चुनेंगे। इस पंचायत चुनाव में कुल 1760 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। जिसमें मुखिया पद के लिए 119,सरपंच के लिए 101, पंचायत समिति के लिए 121,वार्ड सदस्य के लिए 1066 और पंच के लिए 353 उम्मीदवार का मतदान होना है। चांदन प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर 24 अक्तूबर से 29 अक्टूबर तक नामांकन कराया गया था। और 3 नवंबर के बाद सभी प्रत्याशियों का चुनाव चिन्ह निर्गत कर दिया गया। जो काफी लंबी अवधि तक प्रत्याशियों ने अपने अपने चुनाव चिन्ह सिंबल लेकर चुनाव प्रचार करता रहा और अपने पक्ष में मतदान कराने को लेकर सारी ताकत झोंक रखी थी।इसके लिए हर उम्मीदवार अपने अपने पद के लिए हर तरह से चुनाव प्रचार करता रहा। चुनाव शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा की व्यवस्था भी चुस्त दुरुस्त किया गया है। देर रात तक सभी बूथों पर मतदानकर्मी एवं सुरक्षाबल के पहुंच जाने की संभावना है।जबकि 29 नवंबर अहले सुबह सभी बूथों पर ईवीएम मशीन औऱ बैलेट पेपर पहुंचा दिया जाएगा। इस चुनाव में मुखिया,पंसस सदस्य,जिला परिषद सदस्य और वार्ड सदस्य का चुनाव ईवीएम मशीन से जबकि सरपंच औऱ पंच का चुनाव बैलेट पेपर से होना है। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Posted: 28 Nov 2021 08:15 AM PST ग्राम समाचार संवाददाता, जमशेदपुर : दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे ट्रेड फेयर के झारखण्ड पवेलियन मे एक स्टॉल पर जमशेदपुर के एक युवा के स्टार्टअप का जलवा जारी है। उन्होंने झारखण्ड और राजस्थान के फ्यूजन में तड़का लगा कर एक स्टार्टअप शुरू किया है| इस फ्यूजन में इस युवा ने झारखण्ड के पारम्परिक आभूषणों को नए अंदाज में ट्रेंडी बना दिया है। नए जामने के ये आभूषण मेले में लोगो को खूब आकर्षित कर रहे हैं| वे बताते हैं, सिल्क की साड़ी पर कलाकारी को देखने के बाद दोस्तों ने उन्हें ऐसे आभूषण बनाने के लिए प्रेरित किया था| ख़ास बात यह है की वह पोषक के रंग से मेल खाते हुए रंग व् जूलरी आन आर्डर डिमांड भी बना रहे है| अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखण्ड पवेलियन में जमशेदपुर के धीरज जैन राजस्थान की कला को झारखण्ड की ज्वेलरी पर उकेर रहे हैं| उन्होंने दोनों राज्यों की कला का फ्यूजन कर दिया है| वर्तमान में मानवाधिकार विषय में स्नाकोत्तर की पढाई कर रहे धीरज जैन ने 2016 में यह स्टार्टअप शुरू किया था| छोटे स्तर पर शुरुआत करने के बाद अब उन्हें बड़े ऑर्डर अन्य शहरों से मिलने लगे हैं| धीरज बताते है की डिजाइनिंग से लेकर ज्वेलरी को जोड़ने का काम वे खुद करते हैं| सीप पर मोती स्टोन का प्रयोग करते हुए पेंटिंग काएक पीस वह चार घंटे में बनाते हैं| कुछ कामों में उनकी माँ सहयोग करती हैं| इस छोटे स्टार्टअप की शुरुआत अब बिज़नेस का रूप लेने लगा है| वह बताते है की डिजाइनिंग में रुचि थी| इसलिए एक बार सिल्क की साड़ी में कुछ स्टोन के साथ डिजाइनिंग की। वह साड़ी काफी आकर्षक बनी। उसके बाद दोस्तों के कहने पर ज्वेलरी की डिजाइनिंग शुरू की। वह ज्वेलरी पर राजस्थान कला की पेंटिंग करते हैं| अपनी कला के जरिये वह कान के बुँदे, गले का हार, अंगूठी, ब्रेसलेट तैयार करते हैं| कालीदास मुर्मू, जमशेदपुर। |
| Posted: 27 Nov 2021 09:36 PM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के थाना कॉलोनी में अज्ञात चोरों के द्वारा एक बार फिर चोरी की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार थाना कॉलोनी निवासी स्वर्गीय राधेश्याम तिवारी के घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। स्वर्गीय राधेश्याम तिवारी की पत्नी करुणा शुक्ला को बगल के ही दुर्गेश कुमार ने शनिवार को चोरी की घटना की जानकारी दी। साथ ही बौंसी पुलिस को भी जानकारी दी गई। जिसके बाद बौंसी पुलिस के प्रशिक्षु एएसआई आलोक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। बताया गया कि, गृहस्वामी इलाहाबाद से बौंसी के लिए निकल गई है। गृहस्वामी वर्तमान में इलाहाबाद में रहती हैं। हालांकि यह पता नहीं लग पाया कि, किन-किन सामानों की चोरी हुई है और कितने की चोरी हुई है। बताया गया कि, घर वाले के आने के बाद इसका ठीक-ठाक आकलन हो पाएगा। हालांकि चोरों ने घर के सामने के दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दो कमरे के गोदरेज, अलमीरा सहित अन्य जगहों के ताले को तोड़कर सामान की चोरी कर अन्य सामानों को इधर-उधर बिखेर दिया। वहीं बाजार में चर्चा का माहौल गर्म है कि, आजकल बौंसी में पुलिस चोरी को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। वहीं दूसरी ओर बौंसी बाजार स्थित एक मनिहारी दुकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। यह घटना भी शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। शनिवार को दुकानदार सुरेश मंडल जब अपना दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो देखा कि, दुकान में सारा सामान बिखरा पड़ा है। जब जांच किया तो पाया गया कि, दुकान के अंदर रखे 8000 से 10000 रुपए के सामान की चोरी की गई है। सुरेश कुमार मंडल ने बौंसी थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मालूम हो कि, बौंसी में पिछले 1 सप्ताह में अज्ञात चोरों द्वारा कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। एक ही रात में अलग-अलग जगहों पर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इससे यह प्रतीत होता है कि, अज्ञात चोरों का गिरोह प्रखंड क्षेत्र में सक्रिय होकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है। लगातार हो रही चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। मालूम हो कि 1 दिन पूर्व ही कांग्रेस नेत्री सुनैना झा एवं पीयूष झा के घर में भी चोरी की घटना को अज्ञात चोरों ने अंजाम दिया था। जिसकी तफ्तीश में पुलिस जुटी हुई है। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया है। अज्ञात चोरों का मनोबल इतना बढ़ता जा रहा है कि मानो चोरों को प्रशासन का तनिक मात्र भी खौफ नहीं है। इस तरह चोरी की घटना को अंजाम देकर प्रशासन को चोर खुली चुनौती देने का काम कर रहे हैं। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 27 Nov 2021 09:27 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के पाठक टोला में कांग्रेस नेत्री सुनैना झा के घर में बीती रात हुई चोरी के मामले में शुक्रवार देर रात पटना से आए हुए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट एवं डॉग स्क्वाड टीम ने जांच की। चोरी हुए घर के कमरे में टूटे अलमारी सहित अन्य सामग्री की जांच की गई। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने बारीकी से सभी प्रकार के फिंगरप्रिंट का सबूत अपने कब्जे में लिया। इस दौरान कांग्रेस नेत्री सुनैना झा भी दरभंगा से बौंसी अपने आवास पर पहुंची। जहां पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सभी प्रकार की जानकारियां दी। सुनैना झा ने बताया कि, उनके घर में चोरी का मकसद तो नहीं पता। लेकिन 5 किलो चांदी का बर्तन 200000 के सोने के जेवरात एवं नगदी दो लाख की चोरी की गई है। इसके अलावा अन्य सामग्री की चोरी भी हुई है। जिस का आकलन किया जा रहा है। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने विभिन्न जगहों से तस्वीरें ली। जो कि अनुसंधान में काम आ सकती है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: ऑटो दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवक गंभीर रूप से जख्मी Posted: 27 Nov 2021 09:26 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के भलजोर बॉर्डर समीप शनिवार की देर शाम ऑटो दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवक जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार रजौन थाना क्षेत्र के पुंसिया गांव निवासी सौरभ कुमार और राजेश यादव ऑटो से भालजोर बॉर्डर की ओर जा रहे थे। इसी बीच ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वहीं दुमका से कटिहार जा रहे एक व्यापारी पंकज कुमार ने अपनी कार से दोनों जख्मी युवक को रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर उत्तम कुमार ने दोनों जख्मी युवकों का प्राथमिक उपचार किया। जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए सौरभ कुमार को भागलपुर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि, सौरभ कुमार वाहन चला रहा था। बौंसी पुलिस के द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: पंचायत चुनाव के दौरान वोट नहीं देने को लेकर वृद्धि के साथ की गई मारपीट Posted: 27 Nov 2021 09:25 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के जयपुर थाना क्षेत्र के लकरामा गांव में पंचायत चुनाव के दौरान वोट नहीं देने को लेकर उपेंद्र मांझी को मारकर जख्मी कर दिया। जयपुर थाना में एक आवेदन देकर उपेंद्र मांझी ने न्याय की गुहार लगाई है। आवेदक ने अपने आवेदन में बताया है कि, आरोपी लालू यादव ने मतगणना के बाद बांका से आकर उनके साथ मारपीट की एवं गाली गलौज भी किया। जिसमें उनका सिर भी फट गया। वहीं पुलिस ने बताया कि, आरोपी ने उस पर पंचायत चुनाव में वोट नहीं देने का आरोप लगाकर मारपीट किया है। इस बाबत थाना अध्यक्ष मुरलीधर साह ने बताया कि, आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की छानबीन की जा रही है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: जनता दरबार का किया गया आयोजन Posted: 27 Nov 2021 09:24 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों के जमीन संबंधी विवादों का निपटारा किया गया। अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि, पुराने तीन मामलों में 2 मामलों का निष्पादन किया गया है। जबकि 3 नए मामले में से एक मामले का निष्पादन किया गया है। उन्होंने बताया कि, कुल 3 मामलों से संबंधित लोगों को अगले शनिवार को लगने वाले जनता दरबार में आने के लिए नोटिस जारी किया है। जनता दरबार में शामिल होने के लिए प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्से से भूमि विवाद संबंधित मामला लेकर लोग पहुंचे। जिसके कारण बौंसी थाना परिसर में गहमागहमी का माहौल देखने को मिला। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: विभिन्न शराब कांडों में जप्त वाहनों की निलामी 2 दिसंबर को समाहरणालय बांका में Posted: 27 Nov 2021 09:23 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस के द्वारा विभिन्न शराब कांडों में जप्त वाहनों की नीलामी 2 दिसंबर को बांका समाहरणालय में होगी। जिसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने दी है। उन्होंने बताया कि, जिन व्यक्तियों को निलामी में हिस्सा लेना है। उन्हें संबंधित वाहन के तय शुल्क का 20% राशि फॉर्म भरने के समय ही जमा करना होगा। नीलामी में अगर वह व्यक्ति वाहन लेने में असफल होगा तो उसकी राशि वापस कर दी जाएगी। जानकारी के अनुसार बौंसी थाना में जप्त वाहन के नीलामी में 5 कार, तीन बाइक, दो टेंपु एवं एक ट्रक शामिल है। सूची जारी होने के बाद से बौंसी थाना परिसर में लगे वाहनों को देखने के लिए लोग पहुंचने लगे हैं। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 27 Nov 2021 09:22 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। ज्ञात हो कि 26 नवंबर को राज्य सरकार द्वारा नशा मुक्ति बिहार बनाने का पटना के ज्ञान भवन में नशा मुक्त बिहार बनाने का संकल्प लिया और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी सरकारी कार्यालय के प्रांगण में प्रशासनिक अधिकारी के द्वारा नशा मुक्त एवं आजीवन शराब का सेवन नहीं करने का संकल्प लिया।।और शराब सेवन करने के लिए किसी को प्रेरित नही करने की शपथ दिलाई गई। लेकिन उसी रात चांदन प्रखंड मुख्यालय परिसर में विदेशी शराब की आधा दर्जन खाली बोतल मिलने कि ख़बर से प्रखंड के प्रशासनिक अधिकारियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। ज्ञात हो कि आगामी 29 नवंबर को पंचायत चुनाव को लेकर बीते 5 दिनों से वाहनों की धर पकड़ का काम 24 घंटों चल रहा है और दर्जन भर कर्मी दिन रात इस कार्य मे जुटे हुए हैं। और तो और ऐसे में खाली शराब की बोतलें प्रखंड कार्यालय परिसर में मिलना नशा मुक्त बिहार बनने का सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। हालांकि घटना की सूचना पर प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों ने आनन फानन मे खाली बोतलों को ठिकाने लगवा कर राहत की सांस तो ले ली है ।आशंका यह व्यक्त की जा रही है कि या तो रात्रि ड्यूटी मे तैनात किसी कर्मियों द्वारा इसका उपयोग किया गया हो या फिर परिसर में जब्त वाहन चालकों द्वारा इसका सेवन किया जा रहा हो।शराब का सेवन चाहे जिस किसी ने किया है यह प्रशासन के लिए खुली चुनौती से कम नहीं है।ऐसे में मुख्यमंत्री का यह शपथ कार्यक्रम अपने आप में एक सवालिया निशान है। औऱ इसकी सफलता पर खुद प्रश्न चिंह खड़ा करता है। इस संबंध में निर्वाची पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि यह चिंताजनक कि बात है। अब देखना यह है कि प्रशासन के द्वारा शराब बंदी कानून को किस तरह सफल बनाते हैं। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Posted: 27 Nov 2021 09:21 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र भैरोगंज अंतर्गत प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय परिसर में संविधान दिवस के अवसर पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट का प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस संबंध में आशय की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रोफेसर अशोक कुमार यादव ने बताया कि बोर्ड एग्जाम के लिए 321 छात्र-छात्राओं ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था जिसमें 290 विद्यार्थी स्वीकृत की गई थी जबकि विद्यालय में कुल 350 के करीब छात्र छात्राओं के नामांकन मौजूद है जिसमें 290 विद्यार्थी बोर्ड एग्जाम में विद्यालय के 11 छात्र छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में बाजी मारी प्रथम श्रेणी में बेहतरीन अंक लाने वाले सचिन कुमार पंडित ने 345 अंक एवं छात्रा रेनू कुमारी 338 अंक एवं सरिता मुर्मू ने 325 अंक प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढ़ाया जिसमें 279 छात्र छात्राओं ने सेकंड क्लास कर मान बढ़ाया। ज्ञात हो कि कोरोना कॉल के कारण छात्र- छात्राओं को पठन-पाठन में काफी परेशानी उठानी पड़ी थी जैसे तैसे छात्र-छात्राओं ने अपने घर में ही बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर बोर्ड एग्जाम देकर बहुत कम अंक लाते हुए विद्यालय का नाम रोशन करने में सफल हुए। विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को प्रमाण पत्र देते हुए होनहार बच्चे बनने का हौसला एवं आशीर्वाद दिया। छात्र-छात्राओं ने भी प्रमाण पत्र प्राप्त कर अपने गुरु से आशीर्वाद प्राप्त कर आगे पढ़ाई करने का संकल्प लिया इस दौरान नशा मुक्त बिहार बनाने का भी संकल्प लिया तथा कम उम्र में शादी ना करने पर भी बल दिया। शिक्षकों बताया कि हर बच्चे के माता पिता चाहते हैं कि अपने बच्चों को कम उम्र में शादी कर भलाई चाहते हैं लेकिन यह नहीं जानती की शादी नहीं अपने बच्चे की बर्बादी की ओर ढकेल रहे हैं। इस दौरान शिक्षकों ने नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर नशा मुक्त स्लोगन गीत गाकर सुनाया। इस मौके पर प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के प्रिंसिपल के साथ शिक्षक जयप्रकाश गुप्ता संजय कुमार मिश्रा सुनील कुमार लिपिक सुरेंद्र प्रसाद यादव आदेशपाल मुंशी मुर्मू बुंदे लाल दास के साथ दर्जनों छात्र-छात्राओं उपस्थित थे। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: आगामी 29 नवंबर को पंचायत चुनाव का प्रचार प्रसार खत्म आशीर्वाद यात्रा प्रारंभ Posted: 27 Nov 2021 09:19 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन प्रखंड में होने वाली नौवें चरण का पंचायत चुनाव का प्रचार प्रसार शुक्रवार देर रात समाप्त हो गई है! चुनाव प्रचार में विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में वोट करने के लिए सारी ताकत झोंक दी है! इस दौरान प्रचार प्रसार की अब प्रत्याशियों अपने समर्थकों के साथ पैदल यात्रा करते हुए अपने पक्ष में वोट करने की आशीर्वाद मांग रहे हैं जिसमें चांदन प्रखंड के दक्षिणी बार्णे पंचायत के वर्तमान पैक्स अध्यक्ष हेमराज कुमार यादव के पत्नी मुखिया प्रत्याशी सोनी देवी अपने समर्थकों के साथ मतदाता के घर तक पहुंच कर आशीर्वाद मांग रही है। हालांकि इस पंचायत चुनाव में रोमांचक देखा जा रहा है जहां 20 वर्षों से पंचायत में काबिज रहने वाले मुखिया के बीच कांटे की टक्कर लग रही है। गत 8 चरणों में हुए पंचायत चुनाव का परिणाम देख लोगों में बदलाव की बयार से निवर्तमान मुखिया की धड़कन तेज हो गई। इधर प्रशासन भी शांति पुर्ण पंचायत चुनाव कराने के लिए सारी तैयारी कर रही है। जिससे लोग 29 नवम्बर को सुबह सात बजे से भयमुक्त कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपना अपना मतदान कर सके। इसके लिए बांका प्रशासन के निर्देश पर चांदन प्रखंड प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम कर लिया है। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह ने चलाया एरिया डोमिनेशन Posted: 27 Nov 2021 09:18 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। आगामी 29 नवंबर नौवें चरण को होने जा रहे पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर शनिवार को बेलहर सह एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह एवं आनंदपुर ओपीध्यक्ष जितेंद्र कुमार पुलिस बल संयुक्त में क्षेत्र के नक्सल प्रभावित बुथों का जायजा लिया। एवं एरिया डेमो नेशन करते हुए नक्सल प्रभावित बुथों में गुहजोरा, कनौदी,टहकवानी,सलैया,लहरनिया,गौरा,पुर्वी कटसकरा ,धनोछी,असुढ़ा,पिलुवा,हरदिया पंडरिया, सहित एक दर्जन गांवों के बुथों पर जाकर विधि व्यवस्था का अवलोकन किया। और लोगों से भय मुक्त मतदान कराने को लेकर लोगों को प्रेरित किया। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Panjwara News: पंजवारा में 95 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जारी हुआ नोटिस Posted: 27 Nov 2021 09:16 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। कैसर ए हिन्द जमीन के अवैध कब्जाधारियों के विरूद्ध प्रशासन सख्त रुख इख्तियार कर रही है। इस कड़ी में पंजवारा में मौजूद कैसर ए हिंद की जमीन पर काबिज अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किया गया है। शनिवार को संबंधित लोगों को चौकीदार द्वारा नोटिस का तमिला कराया गया। अंचल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कुल 95 लोगों को नोटिस किया गया है। जिसमें उन्हें आगामी 6 दिसंबर को अंचल कार्यालय में अपना अपना पक्ष रखने को कहा गया है। बता दें कि पंजवारा मौजा के खाता संख्या 175 खसरा 690 में मौजूद कैसर ए हिंद जमीन की प्रशासन द्वारा बीते दिनों मापी करवाई गयी थी। जिस पर दशकों से अतिक्रमणकारियों के काबिज होने की बात प्रशासन के समक्ष उजागर हुआ। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Pathargama News: भाजपाइयों ने एक दिवसीय धरना कार्यक्रम किया Posted: 27 Nov 2021 05:44 AM PST ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- भाजपा प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार भाजपा पथरगामा पूर्वी मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप पंडित उर्फ गोलू पंडित की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय परिसर में राज्य सरकार के नकारेपन के विरोध में अपनी मांगों के साथ एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना कार्यक्रम में शामिल स्थानीय गोड्डा विधायक अमित मंडल ने झारखंड सरकार के झूठे वायदों को गिनाया और कहा कि सरकार किसानों के हित में अब तक किसी भी प्रकार का कार्य नहीं किया है और झूठे वायदों से लोगों को भड़काने का काम कर रही है। विधायक श्री मंडल ने कहा बेरोजगारों को रोजगार देने की जो बात थी अब तक पूरी नहीं की गई है| हेमंत सोरेन ने बेरोजगारी भत्ता देने की बात की थी वह भी पूरी नहीं की गई है। श्री मंडल ने कहा की किसान ऋण माफी को लेकर गरीब किसानों को बैंकों के चक्कर कटवा रही है और कागजात का हवाला देकर गरीबों को परेशान किया जा रहा है। धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्वी मंडल अध्यक्ष गोलू पंडित ने कहा धान का मूल्य ₹2500 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए और झारखंड सरकार ने चुनाव के पूर्व जो भी वायदे किए थे उसे पूरा किया जाए। पंचायत चुनाव तथा शीघ्र कराने की मांग करने के साथ साथ झारखंड में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की तरफ सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। भाजपा समर्थित एक दिवसीय धरना कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता सुबोध साह,सियाराम भगत,जनार्धन मांझी,नरसिंह भगत सहित दर्जनों भाजपाई उपस्थित थे। अमन राज:- |
| Pathargama News: माछीटांड़ में लगा सरकार आपके द्वार का शिविर Posted: 27 Nov 2021 05:39 AM PST ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- शनिवार को पथरगामा प्रखंड अंतर्गत माछीटांड़ ग्राम में झारखंड सरकार के 2 वर्ष पूरा होने पर उनकी उपलब्धि आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन कार्यपालक दंडाधिकारी एजाज आलम,बीडीओ अमल जी, सीओ संतोष बैठा ने दीप जलाकर किया। मौके पर बीडीओ पथरगामा अमल जी ने कहा कि यह कार्यक्रम ग्रामीणों की किसी प्रकार की समस्या का निदान करने के लिए है। सभी योजनाओं का स्टॉल लगाया गया है। जहाँ आप जानकरी ले सकते हैं। कहा कि किसी भी योजना में ग्रामीणों को कोई दिक्कत हो तो वह संबंधित स्टॉल में जाकर वहां बैठे पदाधिकारी से पूछ कर उसकी पूरी जानकारी ले सकते हैं। लेबर कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन के अलावा अन्य योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। मौके पर आवेदन भी जमा लिए गए। मौके पर सीओ संतोष बैठा ने भी कई योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अभियान के तहत सभी योजनाओं का स्टॉल में ग्रामीणों की भीड़ देखी गई। समस्या समाधान के लिए लोगों ने आवेदन दिए। मौके पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सावित्री देवी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तरुण कुमार घाटी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ हरिहर प्रसाद प्रखंड कृषि पदाधिकारी बाबूलाल पंडित, किसी आत्मा के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक पवन कुमार कापरी, प्रखंड समन्वयक पीएमएवाई महेश कुमार, प्रखंड समन्वयक एसबीएम मुकेश कुमार, प्रखंड महिला प्रसार पदाधिकारी माला घोष, तेजस्विनी के प्रखंड समन्वयक भानु प्रिया, अंचल निरीक्षक उमेश वैद्य, प्रधान कार्यकारिणी समिति माछीटांड़ राजेश सोरेन, पंचायत सचिव अनुज कुमार झा के अलावा कई ग्रामीण मौजूद थे। अमर राजा:- |
| Pathargama News: हाईवा और मोटरसाइकिल के आमने सामने की टक्कर में 2 की मौत Posted: 27 Nov 2021 03:53 AM PST ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- बीती रात्रि कारवार के खैरा मोड़ के समीप हाईवा संख्या जीएच 6093 और मोटरसाइकिल के आमने सामने की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार जाम जोरी निवासी प्राइवेट बिजली मिस्त्री अमर महतो और चंद्रशेखर महतो उर्फ विक्रम महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई| दोनों युवक बिजली का कार्य करके अपने घर लौट रहे थे| घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों लाश को हाईवा के चक्के के नीचे से बाहर निकाल कर हाईवा को घटनास्थल पर ही फूंक दिया और प्रशासन के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी| दुर्घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पथरगामा पुलिस पर आक्रोशित भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया फलतः पथरगामा पुलिसको पीछे हटनी पड़ गयी| बाद में पथरगामा प्रखंड विकास पदाधिकारी अमल जी और अंचल अधिकारी संतोष बैठा घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों सरकारी सहायता यथा इंदिरा आवास सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा परिवारिक लाभ आदि देने के आश्वासन के उपरांत समझा-बुझाकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया| घटना को लेकर मृतक अमर महतो के पिता नारायण महतो के फर्द बयान पर अज्ञात हाईवा चालक पर मामला दर्ज कर लिया गया है| अमन राज:- |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |