सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, November 29, 2021

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


सवारियों से भरी बस में लगी आग

Posted: 29 Nov 2021 04:37 AM PST


लखनऊ रायबरेली जिले में लखनऊ-रायबरेली राजमार्ग पर आज सोमवार को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम बस  की विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से भिड़ंत हो गई। दर्जनों यात्रियों से भरी रोडवेज बस आग का गोला बन गई। जैसे तैसे यात्रियों को बस से सुरक्षित निकाला गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना जिले के हरचंदपुर थाना अंतर्गत गंगागंज क्षेत्र की है। जहां रोडवेज बस यूपी 32 एन 9012 रायबरेली से यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही थी। एकाएक सामनें से आ रही ट्रक से बस की भिड़ंत हो गई इस कारण शॉर्ट सर्किट से बस में आग लग गई।हादसे में आग की गोला बनी यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से जा टकराई। नतीजा यह हुआ कि बस में सवार यात्री घायल हुए हैं। एक यात्री ने बताया कि बस ओवरलोड थी जिसमें की करीब 100 के आसपास यात्री सवार थे। घायल यात्रियों को आनन फानन में जिला अस्पताल रायबरेली लाया गया है।

किसान सहकारी चीनी मिल्स का हुआ शुभारंभ

Posted: 29 Nov 2021 03:25 AM PST


सुलतानपुर विधायक  सूर्यभान सिंह व अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बी0 प्रसाद ने आज सोमवार को किसान सहकारी चीनी मिल्स लि0  के 39वें पेराई सत्र 2021-22 का शुभारंभ  वैदिक मंत्रोचारण व धार्मिक अनुष्ठान के साथ प्रतीकात्मक एक गन्ने की ट्राली व डोंगा में गन्ना डालने के पश्चात स्विच दबाकर शुभारम्भ किया गया। कर्मचारियों द्वारा वेतन संबंधी मांग के सम्बंध में  विधायक द्वारा वेतन भुगतान हेतु शासन से वार्ता कर कराने का आश्वासन दिया गया। अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) द्वारा  कर्मचारियों को वेतन भुगतान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।सचिव, प्रधान प्रबन्धक किसान सहकारी चीनी मिल्स लि0 प्रताप नारायण ने गन्ना आपूर्तिकर्ता कृषक भाइयों से अपील की है कि वैध पर्चियों पर गन्ना साफ-सुथरा, ताजा, जड़, पत्ती अंगोला रहित आपूर्ति करें। चीनी मिल की पेराई क्षमता 1250 टी0सी0डी0 की है। चीनी मिल गन्ना उपलब्ध के अनुसार अपने पूर्ण क्षमता से पेराई कार्य प्रारंभ करने की स्थिति में है। कृपया समयान्तर्गत वैध शीघ्र पेड़ी गन्ना पर्चियों पर शीघ्र प्रजाति पेड़ी गन्ना ही आपूर्ति करें तथा मिल प्रबंधन में सहायक होकर मिल संचालन में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।

तीन दिनों के अंदर आंधी-बारिश से बदलेगा मौसम

Posted: 29 Nov 2021 02:56 AM PST


लखनऊ मौसम विभाग  के द्वारा जारी ताजा अनुमान के मुताबिक दो दिनों के बाद उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश  हो सकती है। बारिश के साथ हवा के तेज झोंके के भी चलने की संभावना जताई गयी है। मौसम का ये बदलाव पूर्वी यूपी से लेकर पश्चिमी यूपी तक देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में 2 और 3 दिसंबर को हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। बारिश के साथ साथ इस हिस्से में 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के तेज झोंके भी चल सकते हैं।ये जरूर है कि मौसम का ये बदलाव पूर्वी यूपी के कुछ हिस्से में ही देखने को मिलेगा। बारिश के भी हल्की होने की ही संभावना है।दूसरी तरफ 2 दिसंबर तक पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा लेकिन 3 दिसंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अभी तक के जारी अनुमान के मुताबिक पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है

पति ने सीसीटीवी से पकड़ा घिनौना सच

Posted: 29 Nov 2021 02:55 AM PST


लखनऊ गाजियाबाद जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर या पढ़कर आप चौंक जाएंगे। पति को अपनी पत्नी पर शक था। इस शक को सच में बदलने के लिए उसने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। कैमरे में जो दृश्य कैद हुए, उसे देखकर पति शर्मसार हो गया। पत्नी अर्द्धनग्न होकर अपने बॉयफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करती पकड़ी गई। इसी बॉयफ्रेंड ने घर में आकर प्रेमिका के सामने ही उसकी 13 साल की मासूम बेटी को भी निर्वस्त्र किया और गलत तरीके से छुआ। इसमें भी महिला की सहभागिता रही, जिसने कोई विरोध नहीं किया। पूरे मामले में गाजियाबाद पुलिस ने महिला और उसके बॉयफ्रेंड के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।गाजियाबाद में कविनगर थाना क्षेत्र गोविंदपुरम स्थित एक अपार्टमेंट का है।सच्चाई जानने के लिए इस व्यक्ति ने अपने बैडरूम में गुपचुप तरीके से सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया। इस कैमरे का एक्सेस अपने मोबाइल पर ले लिया, ताकि हर तरह की हरकत अपनी मोबाइल स्क्रीन पर लाइव देखता रहे।पीड़ित व्यक्ति के अनुसार, सीसीटीवी में लगातार कई दिन उसकी पत्नी न्यूड होकर अपने बॉयफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बातचीत करती देखी गई। इस बॉयफ्रेंड की पहचान अमित के रूप में हुई। वह दिल्ली में शाहदरा स्थित दुर्गापुरी का रहने वाला है और कैब ड्राइवर है। पीड़ित ने बताया कि उसे और ज्यादा दुख तब हुआ, जब सीसीटीवी में 13 वर्षीय मासूम बेटी की भी न्यूड रिकॉर्डिंग मिली। पिछले दिनों पिता ने बेटी से पूरा वाकया पूछा तो उसने रोकर सबकुछ बता दिया। बेटी ने पापा को बताया कि जब वे जॉब पर चले जाते हैं तो एक अंकल घर में आते हैं। उस अंकल ने मम्मी के सामने मुझे निर्वस्त्र किया और मुझे गलत तरीके से छुआ। बेटी ने यह भी बताया कि इस बारे में किसी को बताने पर मम्मी ने मुझे मारने की भी धमकी दी।पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसने जब इस पूरे प्रकरण के बाबत पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड से बात की तो दोनों ने जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद उक्त व्यक्ति की पत्नी 25 अक्तूबर को अपने घर से चली गई। पूरे मामले में पीड़ित व्यक्ति ने सीसीटीवी फुटेज सुबूत के रूप में देते हुए थाना कविनगर में अमित  और अपनी पत्नी के खिलाफ आईपीसी की धारा- 354, 506 व पॉक्सो एक्ट में 25 नवंबर को मुकदमा दर्ज कराया है। कविनगर थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

राणा प्रताप पीजी कालेज में हुई भाषण प्रतियोगिता

Posted: 29 Nov 2021 02:20 AM PST


सुलतानपुर राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना व नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से सोमवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।देशभक्ति व राष्ट्र निर्माण' विषयक इस भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बी.ए.प्रथम वर्ष की हिमांशु गुप्ता , द्वितीय स्थान बी.ए.प्रथम वर्ष की आंचल पाण्डेय ,तृतीय स्थान बी ए प्रथम वर्ष की तृप्ति तिवारी व चतुर्थ स्थान बी ए तृतीय वर्ष की मनीषा पाल को प्राप्त हुआ ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए हिंदी के असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने कहा कि संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान किये बिना राष्ट्र का निर्माण सम्भव नहीं है । जिनके भीतर समरसता और समानता की भावना न हो वह राष्ट्र भक्त नहीं हो सकता । राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.आलोक पाण्डेय ने कहा कि विद्यार्थियों में कौशल विकास आवश्यक है । भाषण देना एक कला है । इस कला का विकास करके हम जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं ।संचालन एन एस एस के कार्यक्रमाधिकारी डॉ.हीरालाल यादव व आभार ज्ञापन डॉ.नीतू सिंह ने किया । भाषण प्रतियोगिता निर्णायक मंडल  में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.रंजना पटेल , डॉ.आलोक पाण्डेय व डॉ.बीना सिंह शामिल रहे। नेहरू युवा केंद्र के पर्यवेक्षक के रूप में दिनेश मणि ओझा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया ।

सगरा आश्रम के पीठाधीश्वर मौनी महाराज की रसोइया की धारदार हथियार से प्रहार करके की गई हत्या; सिर पर मिले हैं चोट के गंभीर निशान

Posted: 28 Nov 2021 10:13 PM PST


अमेठी जिले में सगरा आश्रम के पीठाधीश्वर मौनी महाराज की रसोइया की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई है। यह खबर जंगल में आग की तरह फैली, और जिला अस्पताल में देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर विधिक कार्रवाई शुरु कर दिया है।घटना जिले के गौरीगंज कोतवाली अंतर्गत साधना बाबूगंज क्षेत्र की है। मृतका के पति भास्कर द्विवेदी निवासी पूरे पंडित बाजगंज कोतवाली गौरीगंज ने मीडिया को बताया कि  मौनी महाराज के यहां 15-16 साल से हमारी पत्नी खाना बनाने जाती थी।

आज सुबह आश्रम से 500 मीटर दूर किसी ने उसके सिर पर पीछे से वार करके हत्या किया। भास्कर द्विवेदी ने बताया कि पत्नी घर नही पहुंची तो हमने उसके नंबर पर फोन किया फोन उठा नही।उसने आगे बताया कि फिर हमने मौनी महाराज के पास फोन किया तो वो कहने लगे कि तुम्हारी पत्नी यहां से निकली है। इसके बाद उन्होंने अपने आदमी भेजे तो उन्होंने महाराज को सूचना दिया जिस पर महाराज ने बिटिया के पास फोन करके बताया कि मम्मी रही नही। उसे अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। वहीं पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

प्रयागराज गैंगरेप-हत्याकांड में खुलासा

Posted: 28 Nov 2021 09:37 PM PST

 


लखनऊ प्रयागराज के फाफामऊ के गोहरी गांव में एक परिवार के 4 लोगों की हत्या का खुलासे का पुलिस ने दावा किया है।

पुलिस के मुताबिक व्हाट्सएप पर 'आई हेट यू' मैसेज देखकर सिरफिरे ने पहले लड़की से रेप किया। इसके बाद पूरे परिवार की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, हत्या के आरोपी के पास किशोरी का मैसेज आया था जिसे वह पढ़कर आपा खो बैठा। दोस्तों के साथ मिलकर उसने हत्या की साजिश रची। एडीजी जोन  ने बताया कि पवन कुमार सरोज पुत्र रामकुमार निवासी थरवई ने एक तरफा प्यार में युवती के साथ रेप किया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। इससे पूर्व उसने युवती के मां-बाप और भाई को मौत के घाट उतार दिया था। पवन ने कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की बात स्वीकार की है।एडीजी जोन ने बताया कि पवन सरोज लड़की को लगातार परेशान कर रहा था, लड़की को मैसेज भेजे जा रहे थे। लड़की ने उसको अस्वीकार किया। बार-बार मना करने पर भी पवन नहीं माना। इसके बाद लड़की ने उसे आई हेट यू लिखकर मैसेज किया था। अंतिम मैसेज के आधार पर पवन सरोज की गिरफ्तारी की गई है।उन्होंने बताया कि आरोपी विवेचना में सहयोग नहीं कर रहा है, लेकिन उसने दोस्तों संग मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। आरोपी पवन ने कुछ लोगों का नाम बताया है। लेकिन, वह बार-बार नाम बदल कर बता रहा है। हत्या में शामिल जो अन्य लोग हैं। उनके बारे में विवेचना जारी है। इनके कॉल डिटेल, डीएनए प्रोफाइलिंग के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने जब मृतका का मोबाइल देखा तो उसमें कुछ मैसेज मिले थे। उस मैसेज के आधार पर ही पवन सरोज को पकड़ा गया। आरोपी पवन पहले मैसेज न करने की बात करता रहा। लेकिन, जब पुलिस ने उसका फोन चेक किया तो पवन ने लड़की का नंबर गोरी मैम के नाम से सेव किया था।ADG जोन प्रेम प्रकाश का कहना है कि मृतका के प्रमाण पत्र से सुबूत मिले हैं कि वह बालिग थी। बीए की छात्रा थी। मार्कशीट में उसकी जन्मतिथि जून 1996 दर्ज है। इस आधार पर पॉक्सो की धाराएं कम की जा रही हैं। इसमें बालात्कार की पुष्टि हो गई है। अभी तक जो रिपोर्ट आई है। उसमें ये सामने आया है कि रेप हुआ है, लेकिन कितने लोगों ने किया, इस बारे में मेडिकल ओपीनियन ली जा रही है।

पानी की बाल्टी में डूबने से बच्ची की मौत,खेलते समय पानी की बाल्टी में डूबी

Posted: 28 Nov 2021 09:35 PM PST

 


लखनऊ बिजनौर के नगीना थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक डेढ़ साल की बच्ची खेलते समय पानी की बाल्टी में औंधे मुंह गिर गई। इससे बच्ची की डूबकर मौत हो गई। परिजन खेत में काम करने गए थे। जब वापस आकर देखा तो बच्ची बाल्टी में गिरी थी। आनन-फानन में परिजन उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। मामला नगीना थाना क्षेत्र के तुख्मापुर गांव का है। यहां के रहने वाले भीम सिंह की डेढ़ वर्षीय बेटी नव्या को घर में अकेला छोड़कर परिजन खेत पर काम करने चले गए। नव्या खेलते-खेलते घर के आंगन में पानी से भरी बाल्टी के पास पहुंच गई और औंधे मुंह बाल्टी में गिर गई। मौके पर ही नव्या की डूबकर मौत हो गई।खेत से काम करने के बाद जब परिजन वापस घर पहुंचे तो नव्या को बाल्टी में पड़े देखा। परिजन आनन-फानन में नव्या को बाल्टी से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नव्या की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बाइक पर बैठकर शादी से लौट रहे थे पांच लोग, हादसे में पांचों की मौत

Posted: 28 Nov 2021 09:34 PM PST

 


लखनऊ प्रतापगढ़ में एक शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के पांच सदस्‍यों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्‍कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ के नवाबगंज के बुदौना गांव के रहने वाले रामसरन पाल ( 60 ), उनके दो पुत्र, एक नाती और एक अन्‍य रिश्‍तेदार एक ही बाइक पर एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्‍ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्‍हें टक्‍कर मार दी। इस दुर्घटना में पांचों लोगों की मौत हो गई। यह हादसा श्रृंगवेरपुर हाईवे पर हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही बुदौना गांव में कोहराम मच गया। गांव में रामसरन पाल के घर ग्रामीणों और शुभचिंतकों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवाया। गांव में हर कोई इस घटना को लेकर गमगीन है। लोग, एक ही बाइक पर पांचों लोगों के लौटने पर भी अफसोस जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि ठंड की रात में एक ही बाइक पर लौट रहे लोगों का बाइक पर अच्‍छा संतुलन नहीं रह पाया होगा। यदि एक ही बाइक पर इतने लोग सवार न होते तो शायद यह दुर्घटना नहीं होती। उधर, पुलिस का कहना है कि बाइक को टक्‍कर मारकर भागे वाहन की तलाश की जा रही है।

अमेठी में बीजेपी ने निकाली ट्रैक्टर रैली,योगी के मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर ट्रैक्टर रैली को किया रवाना

Posted: 28 Nov 2021 06:20 AM PST


अमेठी किसानों का मूड बदलने के लिए बीजेपी जगह-जगह ट्रैक्टर रैली निकाल रही। मकसद सीधा है सरकार से रूठे किसानों को यूपी चुनाव से पहले बीजेपी से जोड़ा जा सके। रविवार को अमेठी में भी ट्रैक्टर रैली निकाली गई, जिसको योगी सरकार के मंत्री सुरेश पासी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मीडिया से बात करते हुए मंत्री सुरेश पासी ने कहा कि यह रैली किसानों के सम्मान में निकाली गई है। किसान और नवजवान भारतीय जनता पार्टी के हमेशा साथ रहा है। सभी किसान अपना ट्रैक्टर लेकर आए हैं कि हम भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं। फिर से उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है। मंत्री ने बताया कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के सौजन्य से किसान मोर्चा की अगुवाई में ट्रैक्टर रैली निकाली गई है।बता दे कि गौरीगंज में भाजपा द्वारा ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ गौरीगंज के क्षेत्र में भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा  निकाली गई रैली। वहीं रैली के माध्यम से भाजपा 2022 के चुनाव को लेकर किसानों को भाजपा पार्टी से जोड़ने की कर रही कवायद। ट्रैक्टर रैली गौरीगंज के रणजय इंटर कॉलेज मैदान से गौरीगंज कस्बे से लेकर टिकरिया फैक्ट्री तक ले जाई गई।

102 एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी,प्रसूता ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

Posted: 28 Nov 2021 06:14 AM PST


 सुलतानपुर जिले में आज 102 एम्बुलेंस एक बार फिर जच्चा-बच्चा की जीवनरक्षा करने में सफल रही। भदैंया ब्लॉक के मनापुर गांव में रहने वाली एक महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। महिला के पति अनुज उपाध्याय ने 102 पर कॉल किया, सूचना मिलते ही 102 एम्बुलेंस के पायलट और ईएमटी 20 मिनट में उनके घर पहुंचे।अभी एंबुलेंस से प्रसूता को अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही ईएमटी को परिस्थिति देखते हुये महिला का प्रसव कराना पड़ा। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) शिवम सिंह और पायलट सुरेश यादव ने बताया कि उन्हें 102 के कॉल सेंटर से सूचना दी गई कि भदैंया ब्लॉक के मनापुर गांव में रहने वालीं निधि उपाध्याय (25) वर्ष को प्रसव पीड़ा हो रही है और उन्हें जल्द से जल्द एम्बुलेंस सेवा की आवश्यकता है।उन्होंने बताया कि यह सूचना मिलते ही प्रसूता के घर पहुंच गये। महिला को लेकर अस्पताल की ओर रवाना हो गये। बीच राह में ही महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। ऐसे में ईएमटी ने एम्बुलेंस को रास्ते में रोककर महिला का सुरक्षित तरीके से प्रसव करवा दिया। जांच करने पर पता चला कि जच्चा-बच्चा दोनों ही पूरी तरह स्वस्थ हैं। इसके बाद ईएमटी ने जच्चा-बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदैंया में भर्ती करा दिया गया। जहां डॉक्टर ने उनकी जांच कर कहा कि दोनों ही स्वस्थ है,102 एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराने के बाद ईएमटी शिवम सिंह ने बताया कि इस दौरान मरीज के परिवारी जनों ने एम्बुलेंस सेवा की जमकर सराहना की।

मन की बात का 83वां एपिसोड,प्रधानमंत्री ने कहा-मुझे सत्ता में रहने का आशीर्वाद मत दीजिए, मैं हमेशा सेवा में जुटे रहना चाहता हूं

Posted: 28 Nov 2021 03:10 AM PST


नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 83वें एपिसोड में देश को संबोधित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने जहां आजादी के अमृत महोत्सव की बात की, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया में बनी वृंदावन गैलरी का भी जिक्र किया। इस दौरान मोदी ने सरकारी योजनाओं का फायदा लेने वाले लोगों से भी बात की। आयुष्मान कार्ड के जरिए इलाज कराने वाले राजेश कुमार ने जब मोदी को सत्ता में बने रहने का आशीर्वाद दिया, तो प्रधानमंत्री ने कहा- मुझे सत्ता में रहने का आशीर्वाद मत दीजिए, मैं हमेशा सेवा में जुटे रहना चाहता हूं।मेरे प्यारे देशवासियों नमस्कार, आज हम एक बार फिर मन की बात के लिए जुड़ रहे हैं। दो दिन बाद दिसंबर शुरू हो रहा है। दिसंबर आते ही हम नए साल के लिए ताना-बाना बुनना शुरू कर देते हैं। मैं इन सभी अवसरों पर देश के सुरक्षाबलों का स्मरण करता हूं। हमेशा की तरह इस बार भी मुझे नमो ऐप पर आप सबके ढेर सारे सुझाव मिले हैं। आप सबने मुझे अपना मानते हुए सुख-दुख भी साझा किए हैं। मुझे खुशी है कि मन की बात से आप सब मन से तो जुड़ ही रहे हैं, इससे सकारात्मकता भी फैल रही है।अमृत महोत्सव, सीखने के साथ ही हमें देश के लिए कुछ करने की भी प्रेरणा देता है। अब तो देश-भर में आम लोग हों या सरकारें, पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक अमृत महोत्सव की गूंज है। इससे जुड़े कार्यक्रमों का सिलसिला चल रहा है। सीतापुर के एक नागरिक ने मुझे लिखा है कि उन्हें अमृत महोत्सव से जुड़ी खबरें खूब पसंद आ रही हैं। यह मौका हमें देश के लिए कुछ सीखने का भी मौका देता है। ऐसा ही एक रोचक प्रोग्राम पिछले दिनों दिल्ली में हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने स्वाधीनता संग्राम से जुड़ी कहानियों को पूरे जोश से प्रस्तुत किया।आजादी में जनजातीय समुदाय के योगदान को देखते हुए देश ने जनजातीय गौरव सप्ताह भी मनाया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इससे जुड़े कार्यक्रम भी हुए। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में जारवा और ओंगे जैसे जनजातीय समुदायों के लोगों ने अपनी संस्कृति का प्रदर्शन किया।

एडमिट कार्ड दिखाकर परीक्षार्थी रोडवेज की बसों से बिना किराया दिए जा सकेंगे घर

Posted: 28 Nov 2021 02:43 AM PST

 


लखनऊ परीक्षा शुरू होने के पहले शिक्षक पात्रता परीक्षा   का प्रश्न पत्र आउट होने पर शासन ने तत्काल प्रभाव से टीईटी की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार और प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने बताया कि अब तक विभिन्न जिलों से कुल 23 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इसमें 13 प्रयागराज से पकड़े गए हैं। एसटीएफ पूरे मामले की जांच करेगी। परीक्षार्थी एडमिट कार्ड दिखाकर रोडवेज की बसों से बिना किराया दिए अपने घरों को वापस जा सकेंगे। वहीं एडीजी-लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि यह परीक्षा अब अगले महीने आयोजित की जाएगी। हालांकि परीक्षा की तारीख पर अभी फैसला नहीं हुआ है। इसके लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए अब दोबारा फीस नहीं देनी होगी।प्रशांत कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि आज 28 नवंबर को शिक्षक पात्रता परीक्षा दो पालियों में प्रस्तावित थी। प्रदेश भर में 2336 सेंटर पर 19,99,418 परीक्षाथियों को परीक्षा देनी थी। परीक्षाओं में सॉल्वर गैंग्स को पकड़ने के लिए हमने एक जाल बिछाया। बीती रात से अभी तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से 23 लोगों को पकड़ा गया है। लखनऊ से 4, मेरठ से 3, वाराणसी और गोरखपुर में दो व्यक्तियों को पकड़ा है। कौशांबी से एक व्यक्ति और प्रयागराज से 13 लोगों को पकड़ा गया है। इन सभी लोगों को एसटीएफ ने पकड़ा है।

यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर लीक, प्रदेशभर में परीक्षा रद्द

Posted: 28 Nov 2021 02:42 AM PST

 


लखनऊ उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा सभी जिलों में रविवार सुबह 10 बजे से शुरू हो गई। लेकिन मथुरा से व्हाटएसप पर पेपर लीक होने के मामले में परीक्षा रदद करने का निर्णय लिया गया है। इस मामले में यूपी एसटीएफ ने 23 लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। यूपी के अलग अलग स्थानों पर एसटीएफ की 8 टीमें ताबड़तोड़ दबिश के लिए लगाई गईं हैं। मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा व आगरा मथुरा में एसटीएफ अलग अलग स्थानों पर दबिश में लगी हैं। बताया जा रहा है एसटीएफ जल्द ही इसमें खुलासा करने की तैयारी में है।परीक्षा शुरू होने से कुछ घंटे पहले यानी शनिवार रात करीब 11 बजे के आसपास व्हाट्सएप ग्रुप में एक पेपर वायरल हुआ है। 14 पेज के इस पेपर में 150 प्रश्न लिखे हुए हैं और और उनके सही विकल्प के ऊपर राइट का चिन्ह लगा हुआ है। यूपी एसटीएफ के पास भी इस तरह का वायरल पेपर पहुंचा है, जिस पर जांच बैठा दी गई है। एसटीएफ नोएडा और मेरठ ने यह पेपर अपने जिला मजिस्ट्रेट व लखनऊ मुख्यालय को भेजा है, ताकि परीक्षा शुरू होते ही उसका मिलान किया जा सके। कुछ ही देर में यह पता चल जाएगा कि वायरल हुआ पेपर असली है या नकली।सूत्रों ने बताया कि इस कथित पेपर के वायरल होने की शुरुआत मथुरा से हुई। उसके बाद व्हाट्सएप ग्रुप पर यह पेपर नोएडा में आया और इसी तरह गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ के व्हाट्सएप ग्रुप में यह पेपर पहुंचा। पुलिस से जुड़े कई लोगों के मोबाइल पर भी यह पेपर आया है। एक सूत्र ने बताया कि पेपर वायरल होने के बाद रात में ही परीक्षार्थियों के समूह बनाकर इसकी तैयारी भी कराई गई।

मासूम से अननेचुरल सेक्स पर 2 दिन में कोर्ट ने दी सजा

Posted: 27 Nov 2021 09:40 PM PST

 


नई दिल्ली नालंदा के बिहार शरीफ में किशोर न्याय परिषद ने एक मासूम के साथ अननेचुरल सेक्स करने के आरोपी को चार्जशीट दाखिल होने के महज 2 दिन के अंदर सजा सुनाई है। इस मामले में 25 नवंबर को चार्जशीट दाखिल की गई थी। घटना नालंदा थाना क्षेत्र की है। यहां पिछले 8 अक्टूबर को 4 साल के मासूम के साथ गांव के ही एक किशोर ने अननेचुरल सेक्स किया था। परिषद के प्रधान न्यायाधीश मानवेंद्र मिश्र ने किशोर को तीन साल की सजा सुनाई है।जज ने अपने फैसले में कहा है कि जहां नारी की पूजा की जाती है, वहां देवता निवास करते हैं। इस देश में कुमारी कन्या को देवी का स्वरूप मानकर पूजन की परंपरा आदि काल से चली आ रही है। नारी के अपमान का बदला लेने के लिए भगवान राम ने दूसरे देश में जाकर रावण को समूल नष्ट कर दिया था। नारी के अपमान का बदला लेने के लिए भाइयों से भी महाभारत जैसा भीषण युद्ध लड़ा गया।ऐसे देश के किशोरों में ऐसी पशु प्रवृत्ति आना, निश्चित रूप से समाज के लिए चिंता का विषय है। ऐसी प्रवृत्ति को रोकने के लिए तथा किशोरों में महिलाओं के प्रति अच्छे संस्कार और सम्मान विकसित करने के लिए हमें अपने समाज में जागरूकता लानी होगी।किशोर न्याय परिषद की सदस्या ऊषा कुमारी ने बताया कि पिछले 8 अक्टूबर को गांव के ही एक 14 साल के किशोर ने 4 साल की मासूम को इमली और चॉकलेट देने के बहाने घर में बुलाकर उसके साथ अननेचुरल सेक्स किया। थाने में मामला दर्ज होने के बाद 25 नवंबर को पुलिस ने अंतिम चार्जशीट दाखिल की थी। 5 गवाहों की गवाही के बाद महज 2 दिनों में जज ने किशोर को सजा सुनाई है।

प्रेमिका के घर में प्रेमी ने लगा ली फांसी

Posted: 27 Nov 2021 09:40 PM PST

 


लखनऊ के दुबग्गा के अयोध्यापुरी कॉलोनी में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई ने प्रेमिका और उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अयोध्यापुरी कॉलोनी निवासी अभिषेक के मुताबिक उसके भाई शिवम 18 का पड़ोस की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ समय से शिवम उसी के घर में रह रहा था। शुक्रवार शाम उसे शिवम के दोस्तों से पता चला कि उसने फांसी लगा ली है कुछ लोग उसे ट्रामा सेंटर लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। इंस्पेक्टर काकोरी ने बताया कि अभिषेक की तहरीर ले ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। 

Post Bottom Ad

Pages