न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, April 21, 2022

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट


BSF में इंस्पेक्टर समेत इन पदों के लिए फटाफट करें ऑनलाइन अप्लाई, ये रहा आवेदन का आसान तरीका

Posted: 21 Apr 2022 06:52 AM PDT

BSF में इंस्पेक्टर समेत इन पदों के लिए फटाफट करें ऑनलाइन अप्लाई, ये रहा आवेदन का आसान तरीका

BSF Vacancy 2022: सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force) ने Sub Inspector & Other पदों के लिए भर्ती प्रकाशित की है इक्छुक उम्मीदवार से अनुरोध है की इस सरकारी रोजगार में आवेदन करने से पहले सारी जानकारियां ले उसके बाद ही अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करे |
Educational Qualification (शैक्षिक योग्यता)

Diploma/ Degree या इसके सामान उपाधि होने पर भी स्वीकृति है अधिक जानकारी पाने के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखे।

Name of Posts (पदों के नाम एवं संख्या)

रिक्त पदों की संख्या - 90 पद
इंस्पेक्टर - 01
सब इंस्पेक्टर - 57
JE/ SI (इलेक्ट्रिकल) - 32

Important Dates (जरुरी तिथि )नौकरी प्रकाशित होने की तिथि: 16-04-2022
आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि: 30-05-2022

Age Limit (रोजगार में आयु सीमा)

उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष तक होनी चाहिए। कृपया आयु में छूट एवं अन्य जानकारियों के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखिये।

Selection Process (चयन प्रक्रिया)लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, में परफॉरमेंस के अनुसार इस रोजगार में प्रत्याशी का चयन होगा |

Salary (वेतनमान)

नोटिफिकेशन के अनुसार प्रकाशित Govt Job में सैलेरी ₹44900/- से ₹112400/- तक होगी |

Application Mode (आवेदन प्रक्रिया)इस रोजगार के लिए आपको आवेदन Online करना होगा सभी उपयोगी जानकारियो को ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर भरना होगा।

आवेदन शुल्क (Application Fees)

इस रोजगार में आवेदन शुल्क सम्बंधित जानकारी के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखिये।
Important LinksNotification PDF Click Here
Apply Online Click Here

UPSC EXAM 12वीं के बाद ऐसे करें UPSC की तैयारी, मिलेगी सफलता

Posted: 21 Apr 2022 06:50 AM PDT

UPSC EXAM 12वीं के बाद ऐसे करें UPSC की तैयारी, मिलेगी सफलता

UPSC Exam Preparation After 12th In Hindi सपने तो सभी देखते है लेकिन उसे पूरा करने की कीमत हर कोई नही चुका सकता। सपने भी उन्ही के पूरे होते है जो इसकी कीमत चुकाते है। ऐसा ही एक सपना है आईएएस बनने का। आईएएस बनने के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन करता है। यूपीएससी हमारे देश की सबसे कठीन व प्रतिष्ठित परीक्षा है। हर साल लाखों युवा महज कुछ सीटों के लिए इस एग्जाम की तैयारी करते है। इस परीक्षा में सफलता का प्रतिशत बहुत ही कम है। इस परीक्षा में वही सफल होता है जिसमें शैक्षणिक योग्यता के साथ ही अनुशासन और धैर्य हो। अगर आप भी आईएएस बनने का सपना देखते है तो इसके लिए जरूरी है कि इसकी तैयारी स्नातक स्तर पर ही शुरू कर दें। सिविल सेवा में सफलता पाने के लिए एक सटीक रणनीति और व्यवस्था होना जरूरी है।

अगर आप भी आईएएस बनने का सपना देखते हैंतो ऐसे कर सकते हैं इसकी तैयारी-

1.रणनीति और अध्ययन सामग्री-

सिविल सेवा परीक्षा के लिए सबसे पहले आपको अपनी 12वीं की पढ़ाई के बाद ही ये डिसिजन लें लेना चाहिए कि आपको सिविल सेवा में जाना है। सिविल सेवा की तैयारी के लिए कम से कम 2 से 3 वर्ष का समय लगता है। आप अपने ग्रेजुएशन के दिनों से ही इसकी तैयारी शुरू कर दे। इस परीक्षा की तैयारी की शुरूआत NCERT की किताबों का अध्ययन करने से करे। इसके अलावा सिविल सेवा परीक्षा का पूरा सिलेबस अपने साथ रखे और उसके अनुसार ही तैयारी करे। अधिकतर कैंडिडेट अपनी ग्रेजुएशन के किसी एक विषय में से ही परीक्षा के मुख्य चरण के लिए विषय चुनते है। इससे आपको आसानी रहती है क्योंकि आप ग्रेजुएशन के साथ इस विषय को पूरे तीन साल पढ़ते है। इसके अलावा दूसरे चयनित वैकल्पिक विषयों के लिए आप स्टडी मटेरियल का चयन कर सकते है या फिर एक्सपर्ट की सलाह ले सकते है।

2.समसामयिक मुद्दो की ऐसे करें तैयारी-

समसामयिक विषयों की तैयारी करने के लिए आप नियमित रूप से समाचार पत्रों का अध्ययन करें। जैसे द हिंदू, इंडियन एक्सप्रेस के अलावा बीबीसी और डीडी न्यूज का बुलेटिन जरूर देखे। पिछले साल के प्रारंभिक प्रश्न पत्रों में भी समसामयिक मुद्दों से संबंधित प्रश्नों का अच्छा अनुपात रहा है इसलिए ये जरूरी है कि समसामयिक मुद्दों की तैयारी करते रहना चाहिए। इसके अलावा आप समसामयिक मुद्दों के लिए किताबों का भी सहारा लें सकते है। इसके लिए आप चाहे तो NCERT और NIOS की किताबों को पढ़ सकते है ये किताबें आनलाईन नि:शुल्क उपलब्ध है।

3.विषयों का चयन करते समय रखे इन बातों का ख्याल-

सिविल सेवा परीक्षा में सबसे जरूरी होता है विषय का अध्ययन इसलिए, विषय का चयन करते समय इस बात ध्यान रखें कि आपको उस विषय में रूचि है या नही। वैसे तो कोई भी विषय अध्ययन के लिए असंभव नही है लेकिन फिर भी जिस विषय में आपकी रूचि है उसी विषय का चयन करना आपके लिए फायदेमंद रहता है। सिविल सेवा परीक्षा का सिलेबस बहुत बड़ा होने के कारण पूरे साल भर अध्ययन करना पड़ता है। इसलिए योजना के अनुसार ही चलते हुए पूरे साल अध्ययन करना जरूरी है।

4.पढ़ाई के लिए जरूरी है एकाग्रता-

सिविल सेवा परीक्षा निकालने के लिए ये जरूरी है कि आप अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहे। क्योंकि सिविल सेवा की परीक्षा कोई बैंकिग या एसएससी की परीक्षा नही है जिसमें रट्टा मारने से सफलता मिल जाती है। इसलिए इस परीक्षा की तैयारी के लिए आपको त्याग तो करना ही पड़ेगा, इसके बिना आप इस परीक्षा में कुछ नही कर सकते। आपको दो से तीन साल सिविल सेवा के लिए देने ही पड़ेंगे। इन सालों में हर दिन आपको नियमित अध्ययन करना पड़ेगा।

5.कितना पढ़ना है जरूरी-

सिविल सेवा परीक्षा के लिए वैसे तो एक साल पर्याप्त है लेकिन लोगों को दो से तीन साल भी लग जाते है। ये अलग-अलग लोगों की क्षमता पर निर्भर करता है कि वे कितना अध्ययन कर सकते है। इसलिए हर दिन कम से कम 6 घंटे रोजाना पढ़ाई करना जरूरी है। कई बार ऐसा होता है कि आप तैयारी करते-करते डिमोटिवेट हो जाते है इसलिए मोटिवेशनल किताबों को पढ़े। आपके आस-पास कैसे लोग रहते है इसका आपकी जिंदगी पर काफी असर पड़ता है। अगर आपके आसपास नेगेटिव लोग रहते है तो ऐसे लोगों से जितना हो सके दूर रहने का प्रयास करे। ऐसे लोगों के साथ रहे जो आपको अच्छा फील करवाते है।

6.क्या दिल्ली जाना जरूरी है?

आपने भी लोगों से सुना होगा कि यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली जाकर कोचिंग करना जरूरी है। लेकिन आपको बता दें कि आप घर रहकर भी सिविल सेवा की तैयारी कर सकते है। बस आपको अपनी जिंदगी में थोड़ा सा बदलाव लाना पड़ेगा और आप घर रहकर भी उचित अध्ययन सामग्री से सिविल सेवा की परीक्षा पास कर सकते है। बाहर जाकर पढ़ाई करने के भी अपने ही टेंशन रहते है इसलिए अपने शहर में रहकर भी आप अध्ययन कर सकते है। आप चाहे तो कोई कोचिंग भी लगा सकते है।

7.पढ़ाई के साथ लेखन का अभ्यास भी है जरूरी-

आपको पढ़ने के साथ लिखने का भी अभ्यास करना है क्योंकि प्री एग्जाम निकालने के बाद मेंस की परीक्षा देनी पड़ती है जिसमें आपको लिखना पड़ता है। आप किसी भी टॉपिक पर संक्षेप में लगभग 200 शब्दों में लिखने का प्रयास करें। जितना आप लिखने की कोशिश करोगे उतनी ही आपकी लेखन शैली सुधरेगी और व्याकरण में कम गलती होगी।

प्लान बी तैयार रखें
लाखों उम्मीदवार यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन इसमें सभी सफल नहीं हो पाते हैं। ऐसे में यदि आप परीक्षा में पास नहीं हो पाते हैं तो आपको प्लान बी तैयार रखना चाहिए। यूपीएससी की तैयारी के समय अपने विश्व इतिहास, राजनीति, भूगोल, अर्थव्यवस्था, नैतिक सिद्धांतों, विभिन्न दार्शनिकों और क्रांतिकारियों को पढ़ा होगा, यह विषय आपके भविष्य के लिए मददगार होंगे। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखना और उद्देश्य की स्पष्टता होना आपको हमेशा एक अच्छा जीवन जीने के लिए प्रेरित करेगा।

English summary
अगर आप आईएएस ऑफिसर बनना चाहते है तो ये जरूरी है कि अब सही तरीके से यूपीएससी एग्जाम की तैयारी करें। यहां हम आपको कुछ टिप्स दे रहे है जो आपकी काफी मदद करेंगे। If you want to become an IAS officer then it is necessary that now prepare the UPSC exam correctly. Here we are giving you some tips that will help you a lot. Check Notification, Vacancies List, Eligibility Criteria, Online Application Form, Pay Scale, Examination Dates, and much more at Careerindia.

तुला राशि के जातक रखें अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल, जानिए अन्य राशियों का हाल

Posted: 21 Apr 2022 06:43 AM PDT

तुला राशि के जातक रखें अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल, जानिए अन्य राशियों का हाल

आज 20 अप्रैल बुधवार का दिन के साथ वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है जो दोपहर 01 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। उसके बाद पंचमी तिथि लग रही है। आज का दिन हर प्रकार के नवीन कार्य आरंभ करने के लिए गृह प्रवेश, विवाह आदि कार्यों के लिए शुभ रहेगा। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका बुधवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन कार्य की अधिकता रहेगी जिसकी वजह से घरेलू कामों को समय नहीं दे पाएंगे। कार्यक्षेत्र में नए अनुबंध फायदेमंद रह सकते हैं। किंतु निवेश करते समय जल्दबाजी में निर्णय न लें आर्थिक नुकसान हो सकता है। व्यापार के लिए दिन सामान्य रहेगा। बोलचाल में सावधानी बरतें। बेवजह किसी विवाद में न उलझें। छात्रों के लिए मेहनत करने का दिन है। पढ़ाई लिखाई पर ध्यान दें। परिवार में सुख शांति रहेंगी। दाम्पत्य जीवन का तनाव दूर होगा। प्रेम के लिहाज से आज का दिन अच्छा है रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो लाभप्रद साबित होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में एक के बाद एक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में नई सफलता का योग बन रहा है। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपकी योग्यता और प्रतिभा को नई पहचान मिल सकती है। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम के लिहाज से आज का दिन महत्वपूर्ण है किसी नए रिश्ते से जुड़ सकते हैं


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की करेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी। आय के नए मार्ग खुलेंगे। व्यापारी वर्ग को धन लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। विदेश में शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो काम बन सकते हैं। पारिवारिक माहौल आनंदपूर्ण रहेगा। बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में कुछ नयापन आएगा। मूड अच्छा रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। दिन का अधिकतम समय मौज मस्ती व मनपसंद के कार्यों में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। साझेदारी के व्यापार में लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। परिवारजनों के साथ घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी व आपसी समझ बढ़ सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेंगी। कार्यक्षेत्र में दूसरों के काम में हस्तक्षेप से बचें। कार्यालय में कार्य की अधिकता से परेशानी हो सकती है किंतु जिम्मेदारियों का पूर्ण रूप से वहन करेंगे। छात्र प्रतियोगिता परीक्षा में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा, पुराने मित्रों से भी मुलाकात होगी। जीवन साथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आपके भाग्य का आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी। कार्यालय में उच्चाधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारी वर्ग को आज कोई खास डील हाथ लग सकती है फायदा मिल सकता है। भूमि भवन खरीदने का विचार बन सकता है। पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन खास है प्रियजन के साथ समय बिताएंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आप शारीरिक रूप से परेशान रह सकते हैं। सेहत से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती है सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। साझेदारी के व्यापार में निवेश करने से बचें समय अनुकूल नहीं है। परिवार में मतभेद उभर सकता है। धैर्य से काम लें जीवन साथी के साथ छिटपुट बहस हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

दिन की शुरुआत धीमी रहेगी। काम में आलस का अनुभव करेंगे। किंतु ज़ोन दिन आगे बढ़ेगा। कार्य में प्रगति होती जाएगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। किंतु आकस्मिक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। पराक्रम में वृद्धि होगी। पूर्व में किए गए पूंजी निवेश का लाभ प्राप्त होगा। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में बाद विवाद उभर सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन ठीक है किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यालय में उच्चाधिकारियों की मदद से धन लाभ होगा। व्यापार के क्षेत्र में कोई अहम फैसला ले सकते हैं जिसमें आगे चल कर सफलता मिलेंगी। विद्यार्थी वर्ग समय पर अपना कार्य पूर्ण करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार के साथ किसी आयोजन में शामिल हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम के लिहाज से दिन शुभ है समय साथ बिताएंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक योजनाओं पर पूंजी निवेश करते हुए सावधानी बरतें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी नई व्यापारिक परियोजना की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। खर्चों की अधिकता से बजट हिल सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई में से भटक सकता है ध्यान दें। परिवार में समय बिताएंगे किंतु जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है सावधानी रखें। प्रेम के लिहाज से आज का दिन अच्छा हैl

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ बनी रहेगी। भविष्य की योजनाओं पर पूंजी निवेश कर सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने किसी कर्ज से छुटकारा प्राप्त होगा । कार्य की अधिकता के कारण मानसिक बोझ महसूस करेंगे। जल्दबाजी में निर्णय ना लें । नए व्यापार का आरंभ ना करें अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। पारिवारिक विवाद दूर होंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आर्थिक नुकसान की भरपाई होगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में पूर्व में अटके कार्य पूर्ण होंगे। व्यापारी वर्ग किसी नई योजना में पूंजी निवेश कर सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले सुलझेंगे भूमि भवन से लाभ प्राप्त होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है पार्टनर उपहार दे सकता है।

घरेलू उपाय, जिनकी मदद से आप पा सकते हैं पैरों की सूजन और दर्द से छुटकारा

Posted: 21 Apr 2022 06:39 AM PDT

घरेलू उपाय, जिनकी मदद से आप पा सकते हैं पैरों की सूजन और दर्द से छुटकारा

शरीर में पोषण की कमी, मोच, ज्यादा वजन, बहुत देर तक पैर लटकाकर बैठना, खानपान में लापरवाही आदि

वजहों से कभी-कभी पैरों में सूजन की समस्या होती है। इसके अलावा किडनी, हार्ट, लीवर आदि से जुड़ी गंभीर समस्याओं के संकेत के रूप में भी पैरों में सूजन आती है। अगर सामान्य वजहों से सूजन की समस्या हो तो यहां दिए जा रहे टिप्स आजमाकर देखें, राहत महसूस होगी।

1. पैरों में सूजन होने पर थोड़े-से ऑलिव ऑयल में दो-तीन लहसुन की कलियां अच्छी तरह पका लें। दिन में तीन बार इस तेल से मालिश करें। धीरे-धीरे सूजन कम हो जाएगी।

2. रोज़ नहाने के बाद सरसों के गुनगुने तेल से पंजों की मसाज करें। कुछ ही दिनों में फायदा नजर आने लगेगा।

रोज़ दिन में दो बार अदरक के तल से पंजों की मसाज करने से भी सूजन दूर होती है।

3. बाल्टी में गरम पानी में थोड़ा-सा सेब का सिरका मिलाएं। इस पानी में तौलिए को भिगोए और उससे पंजों की सिंकाई करें। कुछ ही दिनों में सूजन गायब हो जाएगी।

4. आधा कप पानी में दो टेबलस्पून साबुत धनिया भिगोएं। आधे घंटे बाद धनिया पीसकर पेस्ट बनाएं और पैरों पर लगाएं। जल्द ही राहत महसूस होगी।

5. रोज़ गर्म पानी में सेंधा नमक और फिटकरी पाउडर डालकर पैरों की सिंकाई करें। धीरे-धीरे सूजन कम हो जाएगी।

एक खीरे के पतले-पतले स्लाइस काटकर पैरों पर रखें और सूती कपड़ा बांध लें। आधे घंटे बाद पट्टी खोल दें, फर्क नजर आएगा।

6. आधा बाल्टी गर्म पानी में पिपरमिंट, लेमन एसेंशियल ऑयल की तीन से चार बूंदे मिक्स करें। इस पानी में पैरों को 15 मिनट तक डुबोएं। जल्द ही सूजन से राहत मिलेगी।

इन बातों का भी रखें ध्यान

- पैरों में सूजन होने पर जंक फूड और प्रिजरवेटिवयुक्त फूड आइटम्स का कम से कम सेवन करें। नमक और चीनी का सेवन भी संतुलित मात्रा में ही करें

- संतुलित- सुपाच्य और फाइबरयुक्त चीज़ें जैसे- सेब, नाशपाती, केला, चुकंदर, ब्रोकली, अंकुरित अनाज आदि भोजन में शामिल करें।

- पैर लटकाकर न बैठें और बहुत दूर तक पैदल न चलें।

दांतों के पीलेपन से हैं परेशान, तो अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खें

Posted: 21 Apr 2022 06:36 AM PDT

दांतों के पीलेपन से हैं परेशान, तो अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खें

लोग चेहरे की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए कई तरीके अपनाते हैं, लेकिन दांतों की सफाई को अक्सर भूल जाते हैं। रोज़ाना ब्रश करने के बावजूद कई बार दांत पीले पड़ने लगते हैं। दांतों का पीलापन आपकी पर्सनालिटी को भी फीका कर सकता है। चेहरे की तरह दांत भी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आपके चेहरे की मुस्कान आपके खूबसूरत दातों पर निर्भर करती है। ऐसे में दातों का पीलापन दूर करने के लिए आप इन घरेलू तरीकों को आजमा सकते हैं।

तेजपत्ता

तेजपत्ता भारतीय रसोई में यूज होने वाला एक आम मसाला है। इसकी मदद से आप अपने दांतो का पीलापन दूर कर सकते हैं। तेज पत्ते के सूखे पत्तों को बारीक पीसकर उसका पेस्ट बना दें। इस पेस्ट को हफ्ते में तीन बार अपने दांतो पर इस्तेमाल करें। यह दातों में जमें मेल को खत्म करने में आपकी मदद कर सकता है।

नीम

नीम हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ दांतों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। दांतों का पीलापन दूर करने के लिए नीम की दातुन का प्रयोग करें। दातुन को गर्म पानी में धोकर रोजाना इस्तेमाल करें।

हींग

हींग दांतों का पीलापन दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। दो चुटकी हींग को आधा कप पानी में अच्छे से उबाल लें। इस पानी को ठंडा कर इससे दिन में दो बार कुल्ला करें।

स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी सेहत के साथ दांतों के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसे दातों में रगड़ने से या फिर खाने से भी दांत सफेद हो सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण आपके दांतो का पीलापन दूर कर सकते हैं।

सरसों का तेल और हल्दी

हल्दी एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है। जिसे आमतौर पर कटने, घाव, सूजन, दर्द आदि के लिए इस्तेमाल किया जाता है। सरसों के तेल के साथ हल्दी का मिश्रण आपके दांतो का पीलापन भी दूर कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले एक चम्मच सरसों के तेल में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिला लें। अब इस मिश्रण को रोजाना दांतो पर इस्तेमाल करें

घर की तिजोरी में जरूर रखें ये सात चीजें, कभी नहीं होगी धन-धान्य की कमी

Posted: 21 Apr 2022 06:32 AM PDT

घर की तिजोरी में जरूर रखें ये सात चीजें, कभी नहीं होगी धन-धान्य की कमी

आज के समय में हर किसी की चाहत होती है कि वह अमीर और सफल व्यक्ति बनें। लेकिन कई बार अधिक मेहनत करने के बावजूद वह सफल नहीं हो पाता है। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी व्यक्ति के धनवान बनने के लिए मेहनत के साथ-साथ भाग्य का होना जरूरी है। लेकिन कई बार धन की देवी की कृपा न होने पर भी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इसलिए जरूरी है मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कुछ वास्तु टिप्स अपनाएं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तिजोरी तो हर किसी के होती है। लेकिन इसे ऐसे ही खाली छोड़ देते हैं। बल्कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। तिजोरी या अलमारी में कुछ रुपए जरूर होना चाहिए। इसके अलावा तिजोरी में इन चीजों को भी रख सकते हैं। इससे भी हमेशा घर में धन की आवक बनी रहेगी। जानिए कौन सी चीजें तिजोरी या अलमारी में रखने से प्रसन्न रहेगी मां लक्ष्मी।

कुबेर यंत्र

शास्त्रों में कुबेर यंत्र को समृद्धि के रूप में बताया गया है। इसी कारण दीपावली के दिन कुबेर यंत्र की पूजा करना शुभ माना जाता है। इसी तरह आप किसी शुभ मुहूर्त में कुबेर यंत्र लाकर विधि-विधान से पूजा करके तिजोरी या फिर अलमारी में कुबेर यंत्र रख लें। इससे आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी। कुबेर यंत्र के अलावा आप श्री यंत्र रख सकते हैं।

कमल का फूल

मां लक्ष्मी के प्रिय फूलों में से एक कमल माना जाता है। इसलिए मां लक्ष्मी को कमल का फूल जरूर अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही एक ताजा कमल का फूल तिजोरी में भी रख दें। इससे धन का आगमन शुरू हो जाएगा। कमल का फूल रखें तो इस बात का ध्यान रखें कि जैसे ही वह सूख जाए वैसे ही उसे बदल लें।

हल्दी की छोटी सी गांठ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हल्दी की छोटी सी गांठ भी पैसों की तंगी से छुटकारा दिला सकती है। इसके लिए एक हल्दी की गांठ को लाल या फिर पीले रंग के कपड़े में बांधकर अलमारी या फिर तिजोरी में रख दें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।

भोजपत्र

लाल चंदन को पानी में घोल लें और फिर इसे स्याही के रूप में इस्तेमाल करके मोर पंख की कलम बनाकर अखंडित भोजपत्र पर 'श्री' लिख दें। इसके बाद इसे अपनी तिजोरी या फिर अलमारी में रख दें। इससे भी लाभ मिलने लगेगा।

दर्पण

वास्तु के मुताबिक, घर में लगा दर्पण भी निगेटिव या फिर पॉजिटिव एनर्जी को अवशोषित करता है। इसलिए आप चाहे तो तिजोरी के अंदर उत्तर दिशा की ओर एक शीशा टांग लें या फिर छोटा सा शीशा रख लें। इससे तिजोरी में धन बढ़ने में मदद मिलेगी।

लाल वस्त्र

लाल रंग के कपड़े को मां लक्ष्मी का वस्त्र माना जाता है। इसलिए मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए तिजोरी या फिर अलमारी में लाल रंग का कपड़ा बांध दें। इससे भी आमदनी बढ़ जाएगी।

बहेड़ा की जड़

बहेड़ा की जड़ भी धनवान बनाने में मदद कर सकता है। इसके लिए रवि योग या फिर पुष्य नक्षत्र में बहेड़ा की जड़ को लाकर पूजा कर लें। इसके बाद लाल रंग के कपड़े में बांधकर भंडारण या फिर तिजोरी में रख दें।

तुलसी तोड़ते समय जरूर ध्यान रखें ये नियम, वरना रुष्ट हो जाएगी देवी मां

Posted: 21 Apr 2022 06:29 AM PDT

तुलसी तोड़ते समय जरूर ध्यान रखें ये नियम, वरना रुष्ट हो जाएगी देवी मां

हिंदू धर्म में तुलसी का अधिक महत्व है। मान्यता है कि जिस घर में मां तुलसी की पूजा विधि-विधान से की जाती है। वहां पर हमेशा मां लक्ष्मी का वास रहता है। इसलिए सुबह रोजाना तुलसी के पौधे को जल देना चाहिए और शाम के समय घी का दीपक जलाना चाहिए। वैशाख माह में तुलसी पूजन का काफी अधिक महत्व है। क्योंकि इस माह को भगवान विष्णु का प्रिय माह माना जाता है। इसलिए रोजाना भगवान विष्णु को तुलसी दल चढ़ाने से हर तरह के कष्ट से छुटकारा मिल जाता है। शास्त्रों में जहां एक ओर तुलसी पूजन के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है। वहीं दूसरी ओर तुलसी तोड़ने के भी कुछ नियम बताए गए हैं जिनका पालन करना बेहद जरूरी माना जाता है।

तुलसी तोड़ते समय ध्यान रखें ये बातें

शास्त्रों के अनुसार, तुलसी की पत्तियों को रविवार के दिन नहीं तोड़ना चाहिए। क्योंकि भगवान विष्णु का दिन होता है और तुलसी उनके लिए प्रिय है।

रविवार के दिन तुलसी के पौधे को जल भी नहीं देना चाहिए। मान्यता है कि तुलसी माता रविवार के दिन भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। ऐसे में जल देने से व्रत खंडित हो जाता है।

विष्णु पुराण के अनुसार, एकादशी, द्वादशी, सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण के दिन तुलसी नहीं तोड़ना चाहिए।

शास्त्रों के अनुसार, तुलसी की पत्तियों को शाम के समय भी नहीं तोड़ना चाहिए। क्योंकि तुलसी राधारानी के स्वरूप होता है। मान्यता है कि शाम के समय राधा रानी श्री कृष्ण के साथ होती है। इसलिए शाम को तुलसी तोड़ने की मनाही है।

तुलसी को कभी भी बिना नहाए नहीं छुना चाहिए। हमेशा साफ सुथरे होकर ही तोड़ना चाहिए। अन्यथा भगवान तुलसी दल को स्वीकार नहीं करेंगे।

घर में कभी भी तुलसी का सूखा पौधा नहीं करना चाहिए। इसे किसी बहती नदी या फिर तालाब में प्रवाहित कर देना चाहिए। क्योंकि सूखा तुलसी का पौधा रखने से कई तरह की नकारात्मक ऊर्जा का घर में वास हो जाता है।
तुलसी की पत्तियों को भगवान विष्णु के सभी अवतारों को चढ़ाना चाहिए। लेकिन भगवान गणेश और भगवान शिव को नहीं अर्पित करना चाहिए।

स्वाद के चक्कर में ज़्यादा न खा लें आम, वरना होंगे ये 5 नुकसान!

Posted: 21 Apr 2022 06:26 AM PDT

स्वाद के चक्कर में ज़्यादा न खा लें आम, वरना होंगे ये 5 नुकसान!

Mango Side Effects: इसमें कोई शक़ नहीं कि आम खाने में मज़ेदार, मीठे और रसीले होते हैं, और इसे खाकर आपका आत्मा तृप्त हो जाती है। हालांकि, आपके पसंदीदा फल के कुछ साइड इफेक्ट्स भी होते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह जानकारी आम के चाहने वालों को झूठी और बकवास ज़रूर लग सकती है, लेकिन अगर इन्हें सीमित मात्रा में न खाया जाए, तो खट्टे-मीठे, पोषण से भरपूर आम भी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम कर सकते हैं।

तो आइए नज़र डालें, आम से होने वाले कुछ नुकसान पर!

क्या सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं आम?

पोषण से भरपूर इस फल में विटामिन्स, खनीज और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। अगर आम की तुलना दूसरे फलों से की जाए तो यह पौधों के यौगिकों और फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं जो समग्र स्वास्थ्य का समर्थन करने में मदद करते हैं। इस फल की पोटेशियम युक्त संरचना सोडियम को संतुलित करने में मदद कर सकती है और उच्च रक्तचाप को दूर रखती है, जिससे हृदय रोगों और स्ट्रोक के जोखिम को कम किया जा सकता है। लेकिन अगर इसे ज़रूरत से ज़्यादा खा लिया जाए, तो इससे साइड-इफेक्ट्स भी हो सकते हैं।

एलर्जी को ट्रिगर कर सकता है 
आम एलर्जी पैदा करके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि लेटेक्स एलर्जी से पीड़ित लोगों के लिए आम हानिकारक हो सकते हैं, खासकर अगर कोई सिंथेटिक सामग्री के प्रति संवेदनशील है क्योंकि आम के प्रोटीन लेटेक्स के समान होते हैं और अंतर्निहित एलर्जी वाले लोगों के लिए असुविधा पैदा कर सकते हैं।

ब्लड शुगर का स्तर बढ़ा सकता है आम मीठे और स्वादिष्ट होते हैं, लेकिन इन्हें खाते ही फौरन शुगर स्तर बढ़ जाता है, क्योंकि इसमें नेचुरल चीनी होती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, डायबिटीज़ के मामले में प्राकृतिक चीनी भी आम चीनी की तरह ही काम करती है। इसलिए आम ज़रूर खाएं लेकिन इसकी मात्रा पर भी ध्यान दें।

फाइबर की कमी कई तरह के आम में फाइबर की मात्रा काफी कम होती है। आम की गुठली और छिलकों में सबसे ज़्यादा फाइबर होता है, जो आमतौर पर खाए नहीं जाते। इसलिए सिर्फ आम खा लेने से पाचन में मदद नहीं मिलेगी। यही वजह है कि आमतौर पर सलाह दी जाती है कि आम को फाइबर से भरपूर चीज़ों के साथ खाएं, ताकि पाचन सही रहे।

वज़न का बढ़ना जी हां, ज़्यादा आम खाने से आपका वज़न भी बढ़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आम में फाइबर की मात्रा कम होती है, नेचुरल चीनी कहीं ज़्यादा और कैलोरी भी काफी ज़्यादा होती है, जिससे वज़न बढ़ने लगता है।

पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए 
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आम को सेवन अगर ज़रूरत से ज़्यादा कर लिया जाए, तो इससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल संकट पैदा हो सकता है, क्योंकि इसमें किण्वित कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो IBS यानी इरिटेबल आंत्र सिंड्रोम (IBS) को ट्रिगर कर सकते हैं और पाचन तंत्र को परेशान कर सकते हैं।

हिमाचल: एक जिले से दो खबर- दो कार आपस में भिड़ीं, कार स्कूटी की भी हुई टक्कर

Posted: 21 Apr 2022 06:21 AM PDT

हिमाचल: एक जिले से दो खबर- दो कार आपस में भिड़ीं, कार स्कूटी की भी हुई टक्कर

हिमाचल प्रदेश में आज का दिन भी कल की तरह ही हादसों से भरा हुआ नजर आ रहा है। सुबह से ही एक के बाद सामने आ रही हादसे की ख़बरों के बीच सूबे के मंडी जिले से दो हादसों की खबर सामने आ रही है।

एक ही जिले में हुए दो हादसे

पहला हादसा जहां मंडी जिले के सुंदरनगर में हुआ, इस हादसे में स्कूटी और कार बीच हुई टक्कर में स्कूटी सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरा हादसा मंडी जिले के जोगिंदरनगर में पेश आया। इस हादसे में दो कारों के बीच हुई टक्कर में एक कार पलट सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में दोनों कारों में सवार लोग घायल हुए बताए जा रहे हैं। तो आइए एक-एक कर जानते हैं दोनों ही हादसों के बारे में:
पहला हादसा: स्कूटी कार की टक्कर में दोपहिया सवार की गई जान

पहला हादसा जहां मंडी जिले के सुंदरनगर में हुआ, इस हादसे में स्कूटी और कार बीच हुई टक्कर में स्कूटी सवार की मौत हो गई। जान गंवाने वाले शख्स की पहचान 38 वर्षीय सतीश कुमार पुत्र इंदर सिंह निवासी धर्मपुर के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पड़ते तारोट में पेश आया, जहां कार और स्कूटी के बीच जोरदार भिडंत हो गई। इस टक्कर में स्कूटी सवार सतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्रथमिक उपचार के दौरान ही शख्स की जान चली गई।

वहीं, हादसे के संबंध में जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सतीश के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही इस हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।
दूसरा हादसा: दो कारों की टक्कर में एक पलटी, सभी हुए घायल

वहीं, दूसरा हादसा मंडी जिले के तहत पड़ते जोगिंद्रनगर में पेश आया। यहां स्थित घटासनी के पास मंडी की तरफ से आती एक कार की सामने से आ रही दूसरी कार से टक्कर हो गई। इस हादसे में जहां एक गाड़ी टक्कर के बाद सड़क किनारे पलट गई। वहीं, दूसरी कार को भी अच्छा ख़ासा नुकसान हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही करों में सवार लोग को इस हादसे में चोटें आई हैं। सभी घायलों इलाज के लिए जोगिंदरनगर अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, एक कार चालाक के पेर में गंभीर चोट आने के चलते उसे आगामी इलाज के लिए पद्धर अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, हादसे के संबंध में जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भी आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

IPL 2022 : वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड ने लिया संन्यास

Posted: 21 Apr 2022 06:05 AM PDT

IPL 2022 : वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड ने लिया संन्यास

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड ने बीच सीजन में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर दी।

उन्होंने स्टाग्राम पर लिखा, "एक लंबी बातचीत के बाद मैंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का फैसला ले लिया है।

कई युवाओं की तरह मेरा भी सपना वेस्टइंडीज टीम के लिए क्रिकेट खेलना था, मैं गर्व से कहता हूं कि मैंने 15 साल तक वेस्टइंडीज के लिए टी20 और वनडे क्रिकेट खेला है।"

34 साल के कायरन पोलार्ड इंटरनेशनल करियर की बात की जाये तो उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 123 वनडे मैच खेले है और 26.02 की औसत के साथ 2706 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 13 अर्धशतक देखने को मिले है।

वहीं गेंदबाजी करते हुए 5.7 के इकॉनमी रेट की मदद से 55 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाये है। इस दौरान उनका बेहतरीन प्रदर्शन 27 रन देकर 3 विकेट लेना है।

इसके अलावा उन्होंने वेस्टइंडीज को 101 टी20 इंटरनेशनल मैचों में रिप्रेजेंट किया है और 135.14 के स्ट्राइक रेट की मदद से 1569 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक देखने को मिले है।

वहीं मध्यम गति से गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 8.33 के इकॉनमी रेट की मदद से 42 विकेट अपने नाम किये है। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 25 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है।

इसके अलावा वो वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। उन्होंने 24 वनडे मैचों में टीम की कमान संभाली है जिनमें से टीम को 13 में जीत और 11 में हार मिली है।

वहीं उन्होंने 39 टी20 इंटरनेशनल मैचों में टीम की कप्तानी की है जिनमें से टीम को 13 में जीत और 21 में हार मिली है। वहीं 5 मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका था।

वहीं पोलार्ड के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 2010 में मुंबई इंडियंस के लिए अपना डेब्यू किया था और तबसे लेकर अभी तक इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे है।

इस दौरान उन्होंने मुंबई के लिए बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया है। मुंबई ने उन्हें आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले रिटेन कर लिया था।

उन्होंने अभी तक आईपीएल में 184 मैच खेले है और 149.35 के स्ट्राइक रेट की मदद से 3350 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 16 अर्धशतक देखने को मिले है।

वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 8.82 के इकॉनमी रेट से 66 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 44 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है।

इस सीजन में पोलार्ड का बल्ला खामोश रहा है। उन्होंने इस सीजन में उन्होंने 6 मैच खेले है और 134.43 के स्ट्राइक रेट की मदद से मात्र 82 रन ही बनाने में कामयाब हुए है।

वहीं इस सीजन में उन्होंने 7 ओवर गेंदबाजी की है और केवल एक विकेट ही लिया है। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 10.00 का रहा है।

वहीं उनकी टीम मुंबई इंडियंस की बात की जाये तो इस सीजन में फ्रेंचाइजी ने बेहद खराब प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस सीजन में 6 मैच खेले है और सभी में टीम को हार मिली है। मुंबई अब इस सीजन का 7वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी।

Post Bottom Ad

Pages