इंडिया न्यूज़ 365 लाइव |
| नदी में गिरने से एक बच्चे की हुई मौत । Posted: 31 Jul 2020 07:23 AM PDT मुन्ना कुमार Motihari : सुगौली प्रखंड के भरगावा पंचायत के कौवाहा में नदी मे गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भरगावा पंचायत के कौवाहा निवासी सुरेन्द्र महतो का 9 वर्षीय पुत्र अमित कुमार शुक्रवार को खेलने के जा रहा था,तभी पैर फिसल गया और धनौती नदी के गहरी पानी मे चला गया।जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही मुखिया पति राजेश्वर ठाकुर पहुंच मृतक के शव को बाहर निकलवाया और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने एएसआई हेमंत कुमार व पुलिस बल को भेज शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। मृतक के परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है। मृतक के परिजनों को मुखिया लालसा देवी,प्रतिनिधि राजेश्वर ठाकुर,होरिल प्रसाद,खेदू ठाकुर,सुखाडी पासवान,अजित ठाकुर,पुण्यदेव राम,हरेंद्र राम,भूलन महतो,शंभु महतो,सोनू कुमार,मनोज ठाकुर,राजेश तिवारी,सुमन तिवारी सहित कई लोगों ने संतावना दी। |
| You are subscribed to email updates from इंडिया न्यूज़ 365 लाइव. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
