दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल |
- नावाडीह मुख्य ग्रामीण पथ का निर्माण कार्य हुआ प्रारंभ, गांव के लोगों में हर्ष
- गैस लीकेज से बच्ची झुलसी हजारों रुपए की संपत्ति राख
- छत्तीसगढ़ के कोडवा में हुए सड़क हादसे में लखीसराय के चार लोगों की हुई मौत
- एनएच-80 पर ऑटो और बाइक की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार की हुई मौत
- शिक्षा विभाग के स्थापना शाखा में वेतन भुगतान में गड़बड़ी मामले में डीईओ के स्पष्टीकरण पर डीपीओ एवं बीईओ ने नहीं दिया जवाब
- डीईओ ने 3 अगस्त तक मांगा था जवाब
- दारोगा की सर्विस पिस्टल की चोरी मामले में तीन को किया गिरफ्तार
- तीन स्थानों पर चोरी, एक को पकड़ किया पुलिस के हवाले
- आठ दिन बाद भी मंटू के हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं
- तस्करों ने नेपाल पुलिस पर किया हमला
- अररिया में 25 और नए कोरोना संक्रमित कुल मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 746
- महानंदा की उपधारा में डूबी बालिका का शव बरामद
- नई शिक्षा नीति का अभाविप ने किया स्वागत
- महमदपुर में तिरहुत नहर का पश्चिमी बांध भी टूटा, शहर के निचले इलाकों में 2-3 दिनों में आ सकता है पानी
- पौधों को रक्षा सूत्र बांध सुरक्षा का लिया संकल्प
- एसपी को बच्चियों ने बांधी राखी
- दर्जनों लोगों से वसूला जुर्माना
- ट्रैक्टर लूटकांड का आरोपी अवधेश मंडल गिरफ्तार
- बाइपास के टाेल प्लाजा पर कटने लगा टोकन, शहर की गाड़ियों को भी देने होंगे पैसे
- एनएच पर सड़क दुर्घटना में 5 घायल
- कार और ऑटो में भिड़ंत, आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी
- लोगों ने पौआखाली थानाध्यक्ष को सौंपा मास्क
- कांग्रेस महासचिव ने जिलाधिकारी को सौंपे 2500 सौ मास्क, कर रहे जागरूक
- पं. प्रेम सागर पाण्डेय से जाने आज का दैनिक पंचांग एवं राशिफल 04 - अगस्त – 2020 मंगलवार
- महाधिवक्ता ललित किशोर ने मुंबई पुलिस कमिश्नर के दलील को किया खारिज, कहा-बिहार पुलिस मामले की जांच करने में सक्षम
| नावाडीह मुख्य ग्रामीण पथ का निर्माण कार्य हुआ प्रारंभ, गांव के लोगों में हर्ष Posted: 03 Aug 2020 05:22 PM PDT रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तेतरहाट के नावाडीह ग्रामीण पथ का शुभारंभ नारियल फोड़कर ग्राम पंचायत के मुखिया रघुनाथ शाह, संवेदक धर्मवीर कुमार एवं पंकज कुमार ने शुरुआत की। लखीसराय-जमुई पथ से नावाडीह ग्राम होते हुए गुलनी पथ तक 12 सौ मीटर सड़क बनेगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/lakhisarai/news/construction-of-nawadih-main-rural-road-started-joy-in-the-people-of-the-village-127583117.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| गैस लीकेज से बच्ची झुलसी हजारों रुपए की संपत्ति राख Posted: 03 Aug 2020 05:22 PM PDT जैतपुर गांव में रविवार देर शाम खाना बनाने के दौरान रसोई गैस के रिसाव से घर में आग लगने से हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जल गई। घर की एक 10 वर्षीय बच्ची भी गंभीर रुप से जख्मी हो गई। जानकारी के अनुसार गांव के वार्ड नम्बर 12 निवासी दीपक कुमार की पत्नी अपने घर के रसोई में गैस पर खाना बनने के लिए जैसे ही गैस चूल्हा में आग चलाई तो गैस रिसाव के कारण आग लग गई। रसोई घर मे मौजूद दीपक कुमार की10 वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी भी झुलस गई। जानकारी पर आस-पास के लोग इकट्ठे हो गए। मौके पर गैस एजंेसी के स्टाफ और आम लोगाें के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/lakhisarai/news/baby-scorched-property-worth-thousands-of-rupees-due-to-gas-leakage-127583112.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| छत्तीसगढ़ के कोडवा में हुए सड़क हादसे में लखीसराय के चार लोगों की हुई मौत Posted: 03 Aug 2020 05:22 PM PDT पिपरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव के गोविंदपुर टोला निवासी राजीव कुमार सिंह की पत्नी मुन्नी देवी परिवार के साथ अपने ससुर खुटहा निवासी अरुण सिंह पहलवान के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने रविवार रात स्कार्पियो से छत्तीसगढ़ के कोडवा जिला जा रहे थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/lakhisarai/news/four-people-of-lakhisarai-died-in-road-accident-in-kodwa-in-chhattisgarh-127583104.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| एनएच-80 पर ऑटो और बाइक की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार की हुई मौत Posted: 03 Aug 2020 05:22 PM PDT सोमवार को सावन माह की अंतिम सोमवारी पर बाइक से श्रृंगीऋषि धाम से पूजा कर लौट रहे बाइक एवं ऑटो में सीधी टक्कर हो गई। जिसमें बाइक चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के सैदपुरा-दैत्याबंाध मोड एनएच 80 पर हुई है। मृतक बाइक सवार की पहचान सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी प्रभात सिंह के पुत्र मुकेश कुमार सिंह उर्फ मक्कू के रूप में किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहंुचकर ऑटो एवं क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना ले अाई। काफी खतरनाक हो चुका है सैदपुरा-दैत्याबांध मोड़ पूजा कर लौटने के दौरान हादसे का हुआ शिकार घटना के बाद ऑटो छोड़ भागा चालक घटना के बाद चालक ऑटो छोड़ फरार हो गया। पीछे से बाइक से आ रहे दोस्तों ने जख्मी युवक को सूर्यगढ़ा सीएचसी लाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में लखीसराय स्थित निजी क्लिीनिक ले जाया गया जहां चिकित्सकांे ने उसे मृत घोषित कर दिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/lakhisarai/news/death-of-bike-rider-in-auto-bike-collision-on-nh-80-127583101.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| Posted: 03 Aug 2020 05:22 PM PDT दरअसल डीईओ संजय कुमार सिंह ने इसी कोरोना संक्रमण काल में अपना पद भार संभाला था। इधर विभागीय आदेश से लापरवाह डीपीओ एवं बीईओ ने कहा समय के अभाव में स्पष्टीकरण नहीं दे सके। एक दो दिनों में दे देंगे। दरअसल वेतन भुगतान में गड़बड़ी मामले में अधिकारियों की गर्दन फंसना तय माना जा रहा है। इसीलिए जवाब मिल नहीं पा रहा है। अन्य मामलों की तरह इसे भी टाल मटोल कर टालने की जुगत में लगे हैं। दो दिनों में मजबूती से देंगे जवाब : डीपीओ स्थापना बीईओ ने कहा-जल्द ही रखेंगे अपना पक्ष स्कूलों में एमडीएम चावल की होगी जांच Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/lakhisarai/news/dpo-and-byo-did-not-respond-to-the-clarification-of-the-deo-in-the-matter-of-payment-of-disturbances-in-the-establishment-branch-of-the-education-department-127583095.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| डीईओ ने 3 अगस्त तक मांगा था जवाब Posted: 03 Aug 2020 05:22 PM PDT फर्जी नियोजित शिक्षकों को वेतन भुगतान के मामले में डीपीओ स्थापना एवं हलसी बीईओ ने अपनी ओर से कोई सफाई नहीं दी है। डीईओ ने इन दोनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा था। डीईओ ने 30 जुलाई को जारी आदेश में 3 अगस्त तक जबाव देने कहा था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/lakhisarai/news/deo-had-asked-for-the-reply-till-3-august-127583087.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| दारोगा की सर्विस पिस्टल की चोरी मामले में तीन को किया गिरफ्तार Posted: 03 Aug 2020 05:22 PM PDT फारबिसगंज थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर विमल कुमार मंडल के आवास से विगत रविवार की रात सर्विस पिस्टल सहित छह गोली की चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी की गई सर्विस पिस्टल सहित पांच गोली बरामद कर लिया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kishanganj/news/three-arrested-for-theft-of-service-pistol-of-daroga-127583083.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| तीन स्थानों पर चोरी, एक को पकड़ किया पुलिस के हवाले Posted: 03 Aug 2020 05:22 PM PDT शनिवार की रात चोरों ने शहर के तीन अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटना को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इस क्रम में शहर के वार्ड संख्या सोलह में गृहस्वामी ने शोर मचाया तो मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने एक चोर को रंगेहाथ चोरी के सामान के साथ पकड़ा व जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। इस दरम्यान पहली घटना शहर के कादरी मोहल्ला में घटित हुई। जहां एक चोर ने स्थानीय निवासी साहेब शेख के घर में घुसकर कमरे में रखें कपड़े, मोबाइल सहित 16 सौ नगद रुपए की चोरी की। इसी बीच गृहस्वामी की नींद खुली तो उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। जिसके बाद आसपास के लोग घरों से निकल कर भाग रहे चोर को पकड़ने के लिए पीछा करने लगा। इसके बाद चोर सड़क किनारे खड़े एक ऑटो में जाकर छीप गया। इसी बीच लोगों ने उसे रंगेहाथ पकड़कर पहले जमकर उसकी धुनाई कर दी। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। दूसरी घटना शहर के वार्ड संख्या सत्रह स्थित गोयल स्कूल के समीप घटित हुई। यहां चोरों ने ओम प्रकाश शर्मा के आवास पर किराये में रह रहे बीएलओ जालंधर प्रसाद यादव के यहां मोबाइल की चोरी कर ली। बताया गया है कि बीएलओ गर्मी के कारण छत पर सोए थे। इसी बीच चोरों ने मोबाइल की चोरी की। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kishanganj/news/theft-at-three-places-one-was-arrested-and-handed-over-to-police-127583081.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| आठ दिन बाद भी मंटू के हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं Posted: 03 Aug 2020 05:22 PM PDT ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के पलासी गांव में युवक की निर्मम हत्या के आठ दिन बाद भी पुलिस हत्यारे तक नहीं पहुंच पाई है। जिसके कारण अब इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पनपने लगा है। घटना के उद्भेदन के लिए अब स्थानीय लोग आंदोलन का मन बना रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि तीन दिन के अंदर पुलिस घटना का उद्भेदन नहीं करती है तो थाना परिसर में धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। आंदोलन की जानकारी ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों को पूर्व में दे दी जाएगी। इसके लिए ग्रामीण संयुक्त हस्ताक्षर अभियान चलाने में जुटी हुई है। ज्ञात हो कि बीते 26 जुलाई को कृष्णकांत मिश्र उर्फ मंटू की निर्मम हत्या कर तालाब में उसका शव फेंक दिया गाय था। सुबह में जब उसका शव मिला तो कुछ लोगों ने उसे जलाने की तैयारी में जुट गए। लेकिन कुछ लोगों की आपत्ति पर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kishanganj/news/no-arrest-of-mantus-killer-even-after-eight-days-127583077.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| तस्करों ने नेपाल पुलिस पर किया हमला Posted: 03 Aug 2020 05:22 PM PDT नेपाल के विराटनगर पुलिस पर रविवार की संध्या गश्ती के क्रम में तस्करों ने ईंट पत्थर से हमला कर पुलिस की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। मोरंग एसपी संतोष खडका से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि सीमा पर तस्करी का सामान जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम पहुंची तो तस्करों ने ईंट पत्थर से हमला कर वैन को क्षतिग्रस्त कर दिया है। जिसमें वैन की कांच टूट गई। वहीं, पुलिस पर हमले के आरोप में पुलिस ने रानी से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kishanganj/news/smugglers-attacked-nepal-police-127583075.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| अररिया में 25 और नए कोरोना संक्रमित कुल मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 746 Posted: 03 Aug 2020 05:22 PM PDT 3 अगस्त को जिले में एक साथ 25 संक्रमित रोगी की संख्या मिली। इसी के साथ जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 746 पहुंच गई है। प्रशासनिक आंकड़ों पर गौर किया जाए तो जिले में अब तक 11493 लोगों का सैंपल लिया गया है। जिसमें 10203 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। इसमें से 9326 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली और 1289 लोगों की रिपोर्ट अब तक प्राप्त है। बताया गया है कि 746 पॉजिटिव मरीजों में से 419 मरीज रिकवर होकर घर लौट चुके हैं और 313 पॉजिटिव मरीज अभी भी एक्टिव हैं। जिले में कोरोना वायरस का पता करने के लिए जिस तेजी से जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। उसी तेजी से पॉजिटिव मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 10 दिनों में जिले में 350 से अधिक केस सामने आ चुके हैं। प्रतिदिन 3 दर्जन से अधिक पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। आकड़ों पर गौर करें तो जिले में प्रत्येक 9 वें दिन रोगियों की संख्या में 100 प्रतिशत की वृद्धि हो रही है। 69 रैपिड एंटीजन व 34 का पुल टेस्ट, 4 पॉजिटिव पलासी | पीएचसी में सोमवार को संदिग्धों का टेस्ट लिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जहांगीर ने कहा 69 रैपिड एंटीजन टेस्ट में 4 पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि 34 पुल टेस्ट द्वारा सैंपल लिया गया है। 10 लोगों की मौत पर प्रशासन 6 की पुष्टि कर रहा ऐसी स्थिति में भी लोग बिना मास्क के बाजार में घूमते हैं एक पीएचसी में 1 दिन में 25 लोगों की हो रही जांच बिना मास्क घूमने से वसूला जा रहा जुर्माना Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kishanganj/news/the-total-number-of-25-new-corona-infected-patients-in-araria-increased-to-746-127583072.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| महानंदा की उपधारा में डूबी बालिका का शव बरामद Posted: 03 Aug 2020 05:22 PM PDT आबादपुर थाना क्षेत्र के लगुवा-दासग्राम पंचायत स्थित लगुवा ग्राम में रविवार दोपहर महानंदा नदी की उपधारा में डूबने से 6 वर्षीय अयसन खातून की मौत हो गई। शव को आखिरकार सोमवार की दोपहर काफी खोजबीन के बाद नदी की धारा से बरामद कर लिया गया। इस संबंध मृत बच्ची के पिता मो अख्तर ने बताया कि उसका घर लगुवा ग्राम अंतर्गत महानंदा नदी के उपधारा के निकट है। उसकी पुत्री रविवार को पूर्वाह्न 11 से ही घर से गायब थी। पिता ने बताया कि शुरू में परिवार वालों ने यह कयास लगाया कि बच्ची पड़ोसी के घर खेलने के लिए गई होगी। परंतु दोपहर तक बच्ची का कोई अता-पता नही मिलने पर परिजनों ने खोजबीन करना शुरू की। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kishanganj/news/the-body-of-a-girl-immersed-in-the-sub-section-of-mahananda-was-found-127583064.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| नई शिक्षा नीति का अभाविप ने किया स्वागत Posted: 03 Aug 2020 05:22 PM PDT अभाविप ने देश की आकांक्षाओं के अनुरूप आधुनिक भारत को गढ़ने में महत्वपूर्ण बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय शिक्षा नीति का लागू करने का कदम का स्वागत की है। अपेक्षा लंबे समय से कर रही थी। अभाविप के नगर सह मंत्री विक्रात ने बताया कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था में ज्ञान आधारित रोजगारोंमुखी तकनीक युक्त शिक्षा से छात्रों के विकास में सहायक होगी। अभाविप के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनंद राय ने कहा कि नई शिक्षा नीति लागू होने से भारत के भी छात्र सामान्य अध्ययन के साथ साथ प्रयोगिक आधारित शिक्षा ग्रहण करेगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kishanganj/news/abvp-welcomed-new-education-policy-127583060.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| महमदपुर में तिरहुत नहर का पश्चिमी बांध भी टूटा, शहर के निचले इलाकों में 2-3 दिनों में आ सकता है पानी Posted: 03 Aug 2020 05:22 PM PDT सोमवार को दूसरे दिन भी बूढ़ी गंडक नदी के पानी का अत्यधिक दबाव होने से महमदपुर में तिरहुत नहर का पश्चिमी बांध टूट गया। इस स्थान पर अत्यधिक कटाव के कारण रविवार की देर रात ही यह 95 प्रतिशत कट चुका था। इसके कारण मुजफ्फरपुर-पूसा मार्ग पर कई स्थानाें पर पानी चढ़ गया है। इस कारण मुजफ्फरपुर शहर के निचले पूर्वी इलाकाें में अगले दाे-तीन दिनाें में पानी आने की आशंका है। अभी तक इसके कारण मुजफ्फरपुर शहरी क्षेत्र पर कोई खतरा नहीं है। दूसरी ओर जिले से गुजरने वाली गंडक और बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में जहां कमी आयी है, वहीं बागमती का जलस्तर स्थिर है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल एसकेएमसीएच पर बाढ़ का काेई खतरा नहीं है। महमदपुर में तटबंध टूटने से पानी महमदपुर गांव के चौर से होते हुए मनियारी और सिलौत की ओर बढ़ रहा है। बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में कमी आने के बाद भी इसके तटबंध में कई जगह कटाव के साथ रिसाव हो रहा है। ढोली में बांध से हो रहे रिसाव को ग्रामीणों ने बंद करते हुए प्रशासन को सूचना दी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/western-dam-of-tirhut-canal-also-broken-in-mahmadpur-127582195.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| पौधों को रक्षा सूत्र बांध सुरक्षा का लिया संकल्प Posted: 03 Aug 2020 05:22 PM PDT श्रावणी पूर्णिमा के अवसर पर मनाई जानेवाली रक्षा बंधन का त्योहार गायत्री आश्रम परिवार व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अनूठे ढंग से मनाया। इस अवसर पर यज्ञ का आयोजन कर विश्व शांति व सबके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई वहीं पौधरोपण का आयोजन भी किया गया। बाद में पौधों को रक्षा सूत्र बांध कर उनके सुरक्षा का संकल्प भी कार्यकर्ताओं ने लिया। कार्यक्रम शहर के हलीम चौक स्थित काली मंदिर परिसर में आयोजित था। सुबह से आयोजित कार्यक्रम को लेकर पूर्व से ही तैयारियां की जा रही थी। परिसर में 40 पौधे लगाए गए। गायत्री परिवार ने जिले में 2400 पौधे लगाने का संकल्प लिया है। संघ भी प्रत्येक माह लक्ष्य तय कर पौधरोपण कर रहा है। इस अवसर पर जिला कार्यवाह देवदास, अभिनव मोदी, गायत्री परिवार के जिला संयोजक राकेश, कमलेश कुमार आदि प्रमुखत: मौजूद थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kishanganj/news/resolve-to-protect-plants-by-dam-protection-127583056.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| एसपी को बच्चियों ने बांधी राखी Posted: 03 Aug 2020 05:22 PM PDT कोरोना महामारी के बीच रक्षा बंधन का त्योहार भी नए ट्रेंड में मनाया गया। सावन की अंतिम सोमवारी व रक्षा बंधन के अवसर पर शहर के पश्चिम पाली चौक पर एसपी कुमार आशीष को बच्चियों ने राखी बांधी। इस दौरान बहन की रक्षा के लिए बहनों को मास्क देकर जागरूक करने का काम किया। इस दौरान एसपी ने बहनों के साथ चौक से गुजरने वाले बिना मास्क के लोगों को मास्क भी वितरित किया। इससे समाज में जिस प्रकार रक्षा बंधन का महत्व है उसी प्रकार मास्क के महत्व पर जोर दिया। इस दौरान डीएसपी हेड क्वाटर अजय कुमार झा, सीआई व प्रभारी थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह व रेड क्रोस सचिव मिक्की साह, गायत्री परिवार के युवाध्यक्ष सौरभ कुमार मौजूद थे। बच्चियों ने इन सभी अधिकारी व सामाजिक लोगों को भी राखी बांधी। इस दौरान सभी ने बहन की रक्षा हेतु तत्पर रहने का संकल्प लिया। वहीं, एसपी को राखी बांधकर बहनों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान एसपी कुमार आशीष ने कहा कि किशनगंज पुलिस का पूर्व से संकल्प था कि राखी के साथ बहनों के बीच मास्क सैनिटाइजर गिफ्ट करने का। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kishanganj/news/girls-tied-rakhi-to-sp-127583054.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| दर्जनों लोगों से वसूला जुर्माना Posted: 03 Aug 2020 05:22 PM PDT समेली प्रखंड क्षेत्र के डूमर पंचायत अंतर्गत डूमर चौक सहित अन्य स्थानों पर सघन अभियान चलाया गया। मास्क और हेलमेट नही पहनने वाले से इस दौरान लोगों से जुर्माना वसूला गया। इस मौके पर बेवजह घूमने वालो को भी फटकार लगाया गया और चेतावनी देने के बाद दुबारा नही करने के शर्त पर छोड़ा गया। इस दौरान बिना मास्क पहने लोगों से 1500 की राशि वसूले गए। साथ में उन्हें पावती रसीद भी दी गई। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kishanganj/news/fines-recovered-from-dozens-of-people-127583050.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| ट्रैक्टर लूटकांड का आरोपी अवधेश मंडल गिरफ्तार Posted: 03 Aug 2020 05:22 PM PDT थाना क्षेत्र के बहुचर्चित सड़क लूटकांड जो पिछले वर्ष निसुन्दरा पुल समीप यह लूट हुई थी। ट्रैक्टर लूट कांड में संलिप्त आरोपी को फलका पुलिस ने लगातार गिरफ्तारी करने में सफल हो रहे है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kishanganj/news/avadhesh-mandal-accused-of-tractor-robbery-arrested-127583044.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| बाइपास के टाेल प्लाजा पर कटने लगा टोकन, शहर की गाड़ियों को भी देने होंगे पैसे Posted: 03 Aug 2020 05:22 PM PDT बाइपास पर बना टोल प्लाजा सोमवार से शुरू हो गया। बाइपास से चंपानगर और जगदीशपुर की ओर जाने वाले वाहन चालकों को अब तय राशि देनी होगी। लोदीपुर थानेदार के उद्घाटन करने के साथ ही टोल प्लाजा पर टोकन कटना शुरू हो गया। इस हाईवे से गुजरने वाली गाड़ियों से एक बार में 20 से 125 रुपए की वसूली की जाएगी। इसके लिए हरियाणा की आर्यन कंपनी को ठेका दिया गया है। यह एजेंसी रोजाना बाइपास से 7 लाख रुपए जुटाएगगी। कंपनी के प्रबंधन सोनू कुमार ने बताया, अभी मैन्युअली रसीद दी जा रही है। एजेंसी तीन माह ट्रायल पर काम करेगी। इस अवधि में टारगेट पूरा होने पर दो साल का विस्तार किया जाएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/token-cut-on-tail-plaza-bypass-city-vehicles-will-also-have-to-pay-money-127582412.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| एनएच पर सड़क दुर्घटना में 5 घायल Posted: 03 Aug 2020 05:22 PM PDT सोमवार की देर संध्या एनएच 327 ई पर बालेश्वर. फार्म के समीप तेज गति से आ रही ट्रक ने मारुति कार को सामने से ठोकर मार दी। इसमें सवार चार लोगों के अलावे सामने से जा रहे बाइक सवार भी दुर्घटना का शिकार हो गया। संध्या गश्त लगा रही ठाकुरगंज पुलिस का वाहन मौके पर पहुंची और घायलों को मारुति वैन से निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया। इस दुर्घटना में कई गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kishanganj/news/5-injured-in-road-accident-on-nh-127583043.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| कार और ऑटो में भिड़ंत, आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी Posted: 03 Aug 2020 05:22 PM PDT थाना क्षेत्र के फलका कोढ़ा सड़क मार्ग पर नहर पुल के समीप सोमवार को करीब 6 बजे शाम को मारुति कार और ऑटो में आमने सामने भिड़ंत हो गई। इससे आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। टक्कर इतना जबरदस्त था कि ऑटो सवारी सहित सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kishanganj/news/half-a-dozen-people-seriously-injured-in-car-and-auto-collision-127583040.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| लोगों ने पौआखाली थानाध्यक्ष को सौंपा मास्क Posted: 03 Aug 2020 05:22 PM PDT कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए रक्षाबंधन के अवसर पर सोमवार को पौआखाली भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अंकित सिंह, घनश्याम गुप्ता, तबरेज आलम, धनंजय सिंह ने पौआखाली थानाध्यक्ष इकबाल अहमद खां को लगभग 500 फेसमास्क सौंपा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kishanganj/news/people-handed-masks-to-the-police-station-officer-127583038.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| कांग्रेस महासचिव ने जिलाधिकारी को सौंपे 2500 सौ मास्क, कर रहे जागरूक Posted: 03 Aug 2020 05:22 PM PDT जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्थानीय युवा व जिला कांग्रेस महासचिव आदर्श कुमार साहा ने कोरोना महामारी के दौरान अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए सोमवार को जिला पदाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश को 2500 फेस मास्क सौंपा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kishanganj/news/congress-general-secretary-handed-over-2500-hundred-masks-to-district-collector-aware-127583037.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| पं. प्रेम सागर पाण्डेय से जाने आज का दैनिक पंचांग एवं राशिफल 04 - अगस्त – 2020 मंगलवार Posted: 03 Aug 2020 08:24 AM PDT पं. प्रेम सागर पाण्डेय से जाने आज का दैनिक पंचांग 04 - अगस्त - 2020
तिथि प्रतिपदा रात्रि 08:36:09 नक्षत्र श्रवण दिन 08:15:32 करण : बालव 09:40:12 कौलव 21:56:59 पक्ष कृष्ण योग :आयुष्मान 05:45:13 सौभाग्य 29:14:16 वार मंगलवार सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ चन्द्रोदय 19:56:59 चन्द्र राशि मकर - 20:47:33 तक चन्द्रास्त 06:02:59 ऋतु वर्षा हिन्दू मास एवं वर्ष शक सम्वत 1942 शार्वरी कलि सम्वत 5122 दिन काल 13:25:07 विक्रम सम्वत 2077 मास अमांत श्रावण मास पूर्णिमांत भाद्रपद
चन्द्रबल और ताराबल
विशेष ~ पंचक (पचखा) आरंभ रात्रि 08:51:16 से, दधि (दही) त्याग मासारम्भ, षोडष कारण मुष्ठि विधान प्रारंभ (जैन)। पं. प्रेम सागर पाण्डेय से जाने आज का राशिफल 4 अगस्त 2020, मंगलवार
पं. प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844 | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| Posted: 03 Aug 2020 08:22 AM PDT एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले को लेकर बिहार के महाधिवक्ता ललित किशोर ने कहा है कि बिहार की पुलिस जांच करने में पूरी तरह कानूनी तौर पर सक्षम है। उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर के इस दलील को खारिज कर दिया कि बिहार पुलिस को जांच करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि मुंबई के पुलिस कमिश्नर ने जो कुछ भी कहा है उसका कोई कानूनी आधार नहीं है। सुशांत के पिता केके सिंह ने राजीव नगर थाने में जो एफआईआर दर्ज कराई है उसके अवलोकन से ही स्पष्ट है कि यह मामला पटना से जुड़ा हुआ है जो पटना पुलिस के क्षेत्राधिकार में आता है। महाधिवक्ता ने कहा कि सीआरपीसी की धारा 90, 100, 161, 165 और 166 में स्पष्ट प्रावधान है जिसके आधार पर पटना पुलिस मुंबई में जांच कर रही है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन और सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा ने भी कहा कि सुशांत के पिता ने गत 25 फरवरी को ही मुंबई पुलिस को कहा था कि उनके बेटे के साथ कुछ भी अनहोनी हो सकती है। लेकिन, मुंबई पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। सुशांत की मौत के 40 दिनों बाद भी जब मुंबई पुलिस ने एफआईआर तक दर्ज नहीं किया तो पटना में केस दर्ज कराया गया। उन्होंने कहा कि कॉज ऑफ ऐक्शन पटना से जुड़ा हुआ है इसलिए पटना पुलिस की जांच कानूनी रूप से वैध है। उन्होंने महाधिवक्ता ललित किशोर के स्टैंड का समर्थन किया। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता नीरज शेखर ने कहा कि मुंबई पुलिस कमिश्नर की दलील का कोई कानूनी आधार नहीं है। पटना पुलिस को जांच करने का कानूनी अधिकार प्राप्त है और उसी के तहत वह जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि सीआरपीसी की धारा 177 के तहत भी पटना पुलिस जांच करने में सक्षम है। पटना हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता कृष्णा प्रसाद सिंह ने कहा कि यह पहला मामला नहीं है। पुलिस को सीआरपीसी के तहत ही जांच का अधिकार मिलता है। पटना में जो एफआईआर दर्ज हुआ है उसे किसी कोर्ट ने अवैध नहीं ठहराया है। इसलिए जब तक एफआईआर अस्तित्व में है तब तक पटना पुलिस कानूनी प्रावधानों के तहत जांच कर सकती है। मुंबई के पुलिस कमिश्नर ने बिना किसी कानूनी प्रावधान का उल्लेख किए बिना ही कह दिया कि बिहार की पुलिस को जांच का अधिकार नहीं है जो गलत है। कंटेंट-अरविंद उज्ज्वल Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/sushant-singh-rajput-suicide-case-advocate-general-lalit-kishore-dismisses-mumbai-police-commissioners-plea-says-bihar-police-is-able-to-investigate-the-case-127580548.html | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| You are subscribed to email updates from दिव्य रश्मि समाचार. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |






