दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल |
- जनता का बचाव या चुनाव- शैलेश पराशर, प्रत्याशी टिकारी विधानसभा
- घर पर झगड़ा हुआ; काम की तलाश में गलती से बॉर्डर क्रॉस कर पाकिस्तान पहुंच गया रामचंद्र, 14 साल पाक जेल में रहकर लौटा
- हाडी रानी का बलिदान : भारतीय इतिहास की एक अनुपम गाथा
- 12 वर्षीय किशोर ने चुराई थी दारोगा के सिरहाने से पिस्टल, एक सप्ताह से कर रहा था सरकारी आवास की रेकी
- भागलपुर में प्रेमी संग मिल पति को गला दबा मार डाला, अंगूठी और चूड़ियों में मिले खून के निशान
- पटना मेट्रो के डिपो के लिए आईएसबीटी से पूरब 76 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण
- इंजीनियर चला रहा था सेक्स रैकेट, सारी डीलिंग ऑनलाइन, 8 गिरफ्तार
- फुलवारीशरीफ में बाइक सवार पिता-पुत्री काे ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौत
- आवश्यकतानुसार की जाएगी छात्रावासों में सामान की खरीदी
- नर्मदा जल योजना को लेकर कंपनी और नगर पालिका आमने-सामने
- मोहनिया में 11.53 लाख नकद व बीयर के साथ नशे में 8 गिरफ्तार, आरोपियों के पास से दो वाहन जब्त
- मुजफ्फरपुर में युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया, घुटने जमीन से टिके थे
- बेतिया में शराब धंधेबाजों के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर आंबेडकर नगर में पथराव
- ऑनलाइन कक्षाओं में हाजिरी 8 से 10% तक घटी, स्कूली बच्चों की पढ़ाई में खराब नेटवर्क की बाधा
- पटना विवि में आवेदन घटे, पाटलिपुत्र विवि में बढ़ गए, 31 अगस्त को समाप्त हो रही आवेदन तिथि
- पिता के पास स्कूल में दाखिले तक के पैसे नहीं थे, बेटा इसरो में बना वैज्ञानिक
- पीएमसीएच में हाेगा पोस्ट कोविड ट्रीटमेंट, मेडिसिन विभाग में 20 बेड होंगे आरक्षित
- 2022 तक राज्य में दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता रोज 53.55 लाख लीटर होगी, आज 33717 करोड़ की योजनाओं का होगा शुभारंभ
- आईपीआरडी सचिव बोले- कोरोना मामले में इलाज की गुणवत्ता बढ़ी, रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से 9% ज्यादा
- भाजपा में चुनाव को लेकर मंथन शुरू, 120 सीटों की सूची तैयार कर रही पार्टी
- मार्केट खुला, चलने लगीं बसें, फिर कब तक लाॅक रहेंगे धार्मिक स्थल, व्यवस्थापकों ने कहा- अनुमति मिले, तो गाइडलाइन का होगा पालन
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बिहार में बीएड की प्रवेश परीक्षा पर 5 दिन में निर्णय लें चांसलर
- प्राथमिक शिक्षा निदेशालय को आईएसओ सर्टिफिकेट, यह सम्मान पाने वाला पहला निदेशालय बना
- पांच सितंबर को 20 शिक्षकों को मिलेगा राजकीय शिक्षक सम्मान, वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित
- युवक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार, अन्य साथी फरार
| जनता का बचाव या चुनाव- शैलेश पराशर, प्रत्याशी टिकारी विधानसभा Posted: 27 Aug 2020 11:49 PM PDT
|
| Posted: 27 Aug 2020 09:22 PM PDT मामूली सा झगड़ा होने के बाद घर छोड़ना बिहार के एक युवक को इतना भारी पड़ गया कि उसे 14 साल पाकिस्तान के जेल में बिताने पड़े। इतना ही नहीं उसे वहां कई तरह की प्रताड़ना भी झेलनी पड़ी। पाकिस्तान की कैद में 14 साल रहने के बाद अब वह अपने घर लौट आया है। बिहार के नवादा जिले के भवानीपुर गांव में रहने वाला रामचंद्र यादव 16 साल पहले मामूली विवाद के बाद लापता हो गया था। परिजन उनके लौटने की उम्मीद छोड़ चुके थे, लेकिन गुरुवार को वो अपने गांव लौट आया। परिजन उसे देखकर काफी खुश हैं। पिछले 16 सालों में रामचंद्र के दो साल पंजाब और बाकी समय पाकिस्तान में बीता है। रोजगार की तलाश में भाग गया था घर से रामचंद्र ने बताया कि घर में मामूली विवाद के बाद मैं रोजगार की तलाश मे पटना चला गया था। कुछ दिन वहां काम करने के बाद पंजाब चला गया। पंजाब में खेतीबाड़ी का काम करने लगा। करीब दो साल तक काम करने के बाद जब मैंने पैसे मांगे तो मालिक ने देने से इंकार कर दिया और बंदिशें बढ़ा दीं। एक रात मैंने घर से भागने की कोशिश की, लेकिन बॉर्डर पुलिस ने मुझे पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने मुझे बताया कि मैं पकिस्तान में हूं। रामचंद्र ने बताया पाकिस्तान बॉर्डर पुलिस ने उससे काफी पूछताछ की। उसने सही-सही जानकारी भी दी। पाकिस्तान सुरक्षा बल को संदेह था कि मैं भारतीय जासूस हूं। इसलिए वह भारतीय सुरक्षा को लेकर तरह-तरह के सवाल करते रहे। सवालों का जवाब नहीं देने पर वो मेरे साथ मारपीट करते थे। उन्होंने 15 दिनों तक मेरे साथ ऐसा ही सलूक किया। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कई दिनों तक रखा भूखा कैद से लौटे रामचंद्र ने बताया कि पाकिस्तान के अधिकारियों ने मुझे कई दिनों तक खाना-पानी नहीं दिया। फिर भी उन्हें तसल्ली नहीं हुई तो मुझे जेल में डाल दिया। करीब 14 साल पाकिस्तान की जेल में रहने के बाद मुझे रिहा कर दिया गया। पाकिस्तान की बॉर्डर पुलिस ने मुझे भारतीय बॉर्डर पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद परिजन मुझे घर ले आए। रामचंद्र के गायब होने के बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिला तो परिजन उसे भूल गए। इतना ही नहीं रामचंद्र की पत्नी ने भी उसे मृत मानकर सिंदूर लगाना भी छोड़ दिया था। गांव के लोग परिवार पर श्राद्ध करने का दबाव भी डाल रहे थे, लेकिन रामचंद्र के भाई श्यामदेव यादव ने मां के जीवित होने की बात कहकर श्राद्ध नहीं किया। रामचंद्र के परिजन उन्हें मानसिक रोगी मानते हैं, हालांकि रामचंद्र का कहना है कि वो रोजी-रोटी कमाने घर छोड़कर गए थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/nawada/news/considered-as-an-indian-spy-in-pakistan-it-did-not-comfort-him-so-i-was-sent-to-jail-freed-after-14-years-127659577.html |
| हाडी रानी का बलिदान : भारतीय इतिहास की एक अनुपम गाथा Posted: 27 Aug 2020 09:11 PM PDT हाडी रानी का बलिदान : भारतीय इतिहास की एक अनुपम गाथाअमरसिंह राठौर अप्रतिम बलिदान इसी प्रकार शाहजहाँ के दरबार में सलावत खां को दिनदहाड़े मारने वाले अमरसिंह राठौर की वीरता और बलिदानी भावना को भी कोई छद्मवेशी ही भूल सकता है। जिसने अपने सम्मान के लिए अपने प्राण गंवा दिये थे। इसके बाद सरदार बल्लू और उसके घोड़े चम्पावत के बलिदान को भी कोई देशभक्त भारतीय नहीं भुला सकता । जिन्होंने अपना अप्रतिम बलिदान अमरसिंह राठौर का शव लाने की एवज में दिया था। भारत का भाल छत्रसाल मुगल काल में ही भारत का भाल शत्रुसाल अर्थात छत्रसाल का बलिदान हुआ । जिसका जन्म 4 मई 1649 को हुआ था। भारत के स्वतन्त्रता संग्राम का यह हीरा बुन्देलखण्ड की वीर भूमि से जन्मा था। मां भारती की स्वतन्त्रता के इस महान सपूत ने अपने वीर बुन्देलों को सम्बोधित करते हुए जो शब्द कहे थे उनको पथिक जी ने इन शब्दों में पिरोया है :- "बुन्देल भूमि के वीरों ! अपनी वीर प्रस्विनी मातृभूमि आज पराधीन है । उस पर परकीयों की सत्ता है । वह पदाक्रांत है । हमारी भीरुता के कारण हमारी मातृभूमि आज अपने मुँह पर आंचल डाले अपमान के आंसुओं से नहा रही है । हम उसके रणबांकुरे पुत्र परस्पर कलह करते हुए एक दूसरे के रक्त को निरर्थक बहा रहे हैं । अपने पुत्रों की इस आत्मविस्मृति और पारस्परिक द्वेष ज्वाला से माँ का शरीर झुलस रहा है। ऊपर से मुगल सत्ता उसके घावों पर नमक छिड़क रही है ।क्या यह मातृभूमि का मस्तक हम सबके रहते हुए लज्जा से यूँ ही झुका रहेगा ? हम अपनी मातृभूमि को संसार में सबसे अधिक प्रसन्न रखने में समर्थ होते हुए भी असमर्थ ही बने रहेंगे ?" मातृभूमि के प्रति ऐसी असीम भक्ति भावना से भरे हुए हृदय को लेकर छत्रसाल और उसके वीर हिन्दू योद्धाओं ने औरंगजेब जैसे क्रूर बादशाह को भी युद्ध में पराजित किया था। उसकी वीरता के सामने निढाल हुए औरंगजेब के लिए 1703 ई0 में एक समय वह आ गया था जब उसने छत्रसाल को 'राजा' स्वीकार कर लिया था। इस वीर योद्धा ने माँ भारती की स्वतन्त्रता के लिए राष्ट्रव्यापी योजना तैयार की थी । जिसके अन्तर्गत उसने दक्षिण के शेर और माँ भारती के वीर सपूत छत्रपति शिवाजी से भी सम्पर्क साधा था। इसके अतिरिक्त पंजाब में गुरु गोविंद सिंह के साथ भी उन्होंने देश के लिए काम करने पर सहमति बनाई थी । इस प्रकार छत्रसाल , छत्रपति शिवाजी और गुरु गोविंद सिंह जी का एक ऐसा त्रिभुज बन गया था जो माँ भारती की स्वतन्त्रता के लिए बहुत महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ । तीनों बड़ी सधी हुई नीति के अन्तर्गत देश के लिए काम करने पर सहमत हुए थे। इन तीनों के द्वारा तत्कालीन मुगल सत्ता के विरुद्ध रचा गया चक्रव्यूह इस क्रूर सत्ता को तत्काल तो नहीं पर आगे चलकर अवश्य उखाड़ने में सफल हुआ। यह सब हिन्दू वीर योद्धाओं के बलिदानी इतिहास का एक गौरवपूर्ण भाग है। यह छत्रसाल ही था जिसने स्वयं को अपमानित 'राजद्रोही' कहलवाकर भी 'राजद्रोही' कहने वालों से ही अपने आप को राजा के रूप में प्रतिष्ठित कराया। उसकी युद्ध शैली को कोई भी मुगल कभी निष्फल नहीं कर पाया और न ही समझ पाया था। वीर पुत्र पृथ्वीसिंह का शौर्य औरंगजेब के शासनकाल में महाराजा जसवंत सिंह जोधपुर के वीरपुत्र पृथ्वीसिंह की वीरता का वह किस्सा भी इतिहास के गौरवशाली पृष्ठों का एक अटूट भाग है , जिसमें उस वीर पुत्र ने शेर को निहत्थे ही मार दिया था। पृथ्वी सिंह अत्यन्त वीर था । उसने औरंगजेब के सामने भरे दरबार में शेर से द्वन्द्व युद्ध किया और निःशस्त्र रहकर शेर को बीच से चीर दिया था । उस समय पृथ्वीसिंह की माँ भी उसके साथ उपस्थित थी। माँ ने कहा : "शेर से निहत्थे ही लड़ना होगा । वत्स ! देखो तो सही , शेर पर कोई हथियार नहीं है । इसलिए नि:शस्त्र पर नि:शस्त्र रहकर हमला करो । यह वीरों के लिए उचित नहीं है कि निःशस्त्र के साथ शस्त्र लेकर युद्ध करो ।" ऐसी वीरांगना माँ और ऐसे सपूत की कहानी को यथार्थ में अपने सामने घटित होते देखकर औरंगजेब ने पिता और पुत्र दोनों का ही अन्त करा दिया था। उस समय महाराजा की महारानी गर्भवती थी । जो अपने पति के साथ सती होना चाहती थी । तब देश धर्म की रक्षा के लिए दुर्गादास राठौर नाम का हिन्दू योद्धा सामने आया और उसने रानी को ऐसा करने से रोक दिया । रानी के गर्भ से बाद में एक पुत्र पैदा हुआ। जिसका नाम अजीत सिंह रखा गया । अजीत सिंह की रक्षा के लिए दुर्गादास राठौर ने अपने आपको समर्पित कर दिया और फिर ऐसा इतिहास रचा कि मुगल सत्ता के लिए सबसे बड़ा संकट और सबसे बड़ा शत्रु उस समय दुर्गादास राठौर ही बन गया। जोधपुर के वीर हिन्दुओं ने अपने राजा और राजकुमार की इस प्रकार की गई हत्या को अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया था। उन्होंने औरंगजेब जैसे क्रूर बादशाह को जो चुनौती दी उससे औरंगजेब भी अचम्भित रह गया था। बादशाह ने जोधपुर के रणबांकुरों को शान्त करने के लिए एक पत्र भेजा था। कहते हैं कि बादशाह के इस हुकुमनामा को पढ़कर हंसते हुए लवेरा के ठाकुर रघुनाथ भाटी ने धरती पर फेंक दिया । इस हिन्दू वीर ने पढ़ते हुए उस समय अपने समक्ष खड़े बादशाही लोगों से कहा कि आज तक बादशाह का आदेश हमें शिरोधार्य था । पर आज उसका स्थान हमारे सिर पर न होकर हमारे पैरों में है। यह कहकर उसने उस हुक्मनामा को अपने पैरों से कुचल दिया था । इस प्रकार बादशाह को यह सन्देश मिल गया कि जो तूने कुछ किया है उसे हिन्दू शक्ति सहज स्वीकार नहीं करने वाली। दुर्गादास राठौर की सफल रणनीति इसी समय दुर्गादास राठौर ने अपनी राजनीतिक सूझबूझ और राष्ट्रवादी चिन्तन का परिचय देते हुए मराठा शक्ति के साथ ऐसा समन्वय स्थापित किया जिससे देश - धर्म की रक्षा करने में बड़ी सफलता मिली। दोनों शक्तियों ने यह निश्चित कर लिया कि तुम दक्षिण में रहकर देश के लिए काम करो तो हम उत्तर में रहकर देश की आजादी की राह आसान करें। अन्त में दुर्गादास राठौर की योजना और उसकी वीरता के सामने सिर झुकाते हुए बादशाह औरंगजेब को अजीत सिंह को महाराजा जसवन्त सिंह का उत्तराधिकारी स्वीकार करने के लिए मजबूर होना पड़ा । उन परिस्थितियों में दुर्गादास राठौर की राजनीति और रणनीति की यह बहुत बड़ी सफलता थी। दुर्गादास राठौर के व्यक्तित्व और कृतित्व को 'गीत ठाकुर दुर्गादास जी रो का' कवि कहता है :- हे वीर दुर्गादास ! तुमने कीर्ति रूपी लता रोपकर अपने विरुद रूपी जल से सींचकर हरी-भरी की है । यह वल्लरी चारों युगों में लहलहाती रहेगी । हे वीरवर ! तेरी कीर्ति रूपी वल्लरी की जड़ें पाताल लोक तक जा पहुँची हैं। तुमने इसे कर्तव्य रूपी जल से सींचा है। इसके तन्तु सप्तदीप और नव खण्डों में फैल गए हैं । इस बेल के तन्तु तुम्हारी गुणग्राहकता है । वचन पालन की भावना इसके पुष्प हैं । उदारता के भाव ही मञ्जरी हैं और कवि रूपी गुँजार कर पट भाषाओं में तुम्हारे यश का गान कर रहे हैं । हे नीवा के वंशधर दुर्गादास ! इस कीर्ति लता पर यश रूपी जो फल लगा है वह चारों युगों में लगा रहेगा ।" ( संदर्भ : देवी सिंह मंडावा की पुस्तक 'देशभक्त दुर्गादास राठौड़' के पृष्ठ 185 - 186 से) हाड़ी रानी का बलिदान हाड़ी रानी का बलिदान भी मुगल शासनकाल में ही हुआ था । जिसने अपने पति के भीतर वीरता के भाव भरने के लिए अपना सिर थाली में रखकर युद्ध भूमि के लिए जाते हुए अपने पति की सेवा में भेज दिया था। उसकी वीरता के ऐसे भावों को देखकर उसका पति युद्ध में जिस वीरता के साथ लड़ा , उससे अनेकों मुगल सैनिकों को उसने मौत के घाट उतार दिया था और एक रोमांचकारी इतिहास रचने में सफल हुआ था। उधर मेवाड़ के राणा जयसिंह और राजसिंह भी किसी न किसी प्रकार मुगलों के लिए शूल बने रहे और अपनी स्वतन्त्रता का आन्दोलन निरन्तर चलाते रहे। राणा राज सिंह ने अपने राष्ट्रवादी चिन्तन का परिचय देते हुए बादशाह के लिए हिन्दुओं पर लगाए जाने वाले जजिया कर को हटाने की मांग की थी , जिसे उन्होंने अपने पत्र में सर्वथा अमानवीय बताया था। जिन लोगों ने इतिहास से इन महत्वपूर्ण तथ्यों को हटाने का अपराध किया है उनके लिए किसी बड़े कांग्रेसी नेता के द्वारा किसी अंग्रेजी वायसराय को लिखा गया पत्र तो महत्वपूर्ण है, परन्तु किसी राणा राज सिंह के द्वारा लिखे गए ऐसे पत्र केवल भुला देने की चीजें हैं , ऐसा क्यों ? उपरोक्त वर्णित सभी तथ्यों से प्रकट होता है कि जब शाहजहाँ इस देश पर शासन कर रहा था तब उसके शासनकाल में सर्वत्र क्रान्ति की ही गूंज थी । हिन्दू स्वाधीनता संग्राम पूर्ववत चलता रहा । कहीं पर भी ऐसी शान्ति देखने को नहीं मिलती जो यह स्पष्ट आभास करा सके कि हिन्दू इस बादशाह के शासनकाल में शान्त और प्रसन्न होकर रहने लगे थे और उन्होंने अपना स्वाधीनता संग्राम स्थगित कर दिया था ? डॉ राकेश कुमार आर्य संपादक : उगता भारत एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष : इतिहास भारतीय इतिहास पुनर्लेखन समिति दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com |
| 12 वर्षीय किशोर ने चुराई थी दारोगा के सिरहाने से पिस्टल, एक सप्ताह से कर रहा था सरकारी आवास की रेकी Posted: 27 Aug 2020 06:22 PM PDT काजीमोहम्मदपुर थाना स्थित सरकारी आवास से दारोगा शंभूनाथ झा की लोडेड पिस्टल नयाटोला के रहने वाले 12 वर्षीय एक किशोर ने चोरी की थी। चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए किशोर ने एक सप्ताह तक रेकी की थी। उसने मोबाइल से सरकारी आवास का वीडियो भी बनाया था। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि बगल के एक युवक के साथ मिल कर उसने चोरी की साजिश रची थी। उक्त पिस्टल को वह किसी शातिर के हाथों बेचने की फिराक में था। बताया कि 22 अगस्त की रात वह अपने उस साथी के साथ थाने के बाहर से रेकी कर रहा था। जैसे ही दारोगा गश्ती से लौट कर आए और कमरा बंद कर खाना खाने गए। वह पीछे के रास्ते से सरकारी आवास में पहुंच गया और ताला तोड़ डाला। फिर पिस्टल लेकर उसी रास्ते से फरार हो गया। बताया कि उक्त पिस्टल को उसने अपने घर के छप्पर में छिपा कर रख दी थी। किशोर ने बताया कि उसकी मां कई बार सरकारी आवास में झाड़ू-पोछा करने जाती थी। इसके अलावा खाना भी बनाती थी। जबकि, पिता मजदूरी करते हैं। थाने के पीछे के सीसीटीवी के फुटेज में दिखा था किशोर उसने चोरी की घटना को स्वीकार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके साथी की तलाश में छापेमारी की। लेकिन, वह फरार है। बता दें कि 22 अगस्त की रात काजीमोहम्मदपुर थाना परिसर में स्थित सरकारी आवास का ताला तोड़कर दारोगा शंभूनाथ झा का लोडेड पिस्टल चोरी कर लिया गया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/12-year-old-teenager-stole-a-pistol-from-the-head-of-the-inspector-127659830.html |
| भागलपुर में प्रेमी संग मिल पति को गला दबा मार डाला, अंगूठी और चूड़ियों में मिले खून के निशान Posted: 27 Aug 2020 06:22 PM PDT हसनगंज के नया टोला में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबा कर हत्या कर दी और लाश को घर के बाहर फेंक दिया। गुरुवार सुबह लाश को देख मोहल्लेवासियों ने बबरगंज पुलिस को इसकी सूचना दी। मृतक नंदकिशोर मंडल मोहल्ले में जयप्रकाश साह के मकान में किराए पर रहता था। वह मूल रूप से सजौर के चंद्रभानपुर का रहने वाला था और शादी-विवाह में रसोइया का काम करता था। पुलिस ने नंदकिशोर मंडल की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी मीना देवी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका प्रेमी जट्टा उर्फ कृष्णा फरार हो गया। वह सजौर के सरौक गांव का रहने वाला है। एफएसएल की टीम ने आरोपी महिला के हाथों की जांच की तो अंगूठी और चूड़ियों में खून के निशान मिले। टीम ने अंगूठी और चूड़ियों में मिले खून का सैंपल ले लिया। इसका मिलान मृतक के ब्लड ग्रुप से किया जाएगा। नंदकिशोर और मीना काे 3 बेटा व 3 बेटी है। मृतक के दामाद नयाचक, जगदीशपुर निवासी शत्रुघ्न मंडल ने अपनी सास और उसके प्रेमी के खिलाफ साजिश रचकर हत्या करने का केस बबरगंज थाने में दर्ज कराया है। इधर, नंदकिशोर हसनगंज में कमरा लेकर पत्नी और बच्चों को लेकर रहने लगा। पुत्र के मुताबिक, एक माह पहले उसकी मां जट्टा के पास से लौटी थी और घर की जमीन को बेच दिया था। जमीन बेचने के बाद नंदकिशोर और उसकी पत्नी में पैसे को लेकर विवाद भी हुआ था। नंदकिशोर हमेशा अपनी पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करता था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/in-bhagalpur-husband-was-strangled-to-death-with-lover-blood-stains-found-in-ring-and-bangles-127660732.html |
| पटना मेट्रो के डिपो के लिए आईएसबीटी से पूरब 76 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण Posted: 27 Aug 2020 06:22 PM PDT पटना मेट्रो के डिपो के लिए आईएसबीटी से पूरब 76 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होगा। पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने इसके लिए जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा है। लॉकडाउन की वजह से अधिग्रहण का कार्य बाधित हाे गया था। अब इसकी कवायद तेज की गई है। जिला प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक डिपो के लिए आईएसबीटी के सामने रैयती जमीन का सर्वे किया गया है। पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने जीरोमाइल से मसौढ़ी जाने वाले मेन रोड के पूरब 76 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करने का प्रस्ताव दिया है। जिला प्रशासन ने कॉरपोरेशन के प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग काे भेजा है। विभाग की मंजूरी मिलने के बाद जमीन की जांच और मापी कर किसानों को मुआवजा देने के लिए कॉरपोरेशन से राशि भेजने का प्रस्ताव दिया जाएगा। राशि मिलने के बाद जमीन का अधिग्रहण शुरू होगा। बिहार भू-अर्जन अधिनियम-2013 के तहत शहरी क्षेत्र के रैयती किसान को सर्किल दर का दोगुना और ग्रामीण क्षेत्र के किसान को चार गुना मुआवजा मिलेगा। किसानों से आवेदन फॉर्म, बैंक अकाउंट, जमीन के दस्तावेज, सरकारी पहचान पत्र आदि लिए जाएंगे। आईएसबीटी के सामने जीरोमाइल-मसौढ़ी रोड के पूरब दो मौजा की जमीन है। पहाड़ी मौजा की जमीन की प्रधान सड़क पर सर्किल दर करीब 18 लाख रुपए प्रति डिसमिल व बैरिया मौजा में करीब 10 लाख प्रति डिसमिल है। अशोक राजपथ तक मिट्टी जांच का कार्य पूरा Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/76-acres-of-land-to-be-acquired-from-isbt-for-patna-metro-depot-127660692.html |
| इंजीनियर चला रहा था सेक्स रैकेट, सारी डीलिंग ऑनलाइन, 8 गिरफ्तार Posted: 27 Aug 2020 06:22 PM PDT किदवईपुरी से बुधवार को सेक्स रैकेट मामले में गिरफ्तार दो लोगों से पूछताछ के बाद छापेमारी लगातार जारी है। बोरिंग रोड, हनुमाननगर, कंकड़बाग सहित कई इलाकों से पुलिस ने कोलकाता और फुलवारीशरीफ की तीन सेक्स वर्कर, एक महिला दलाल अाैर चार अन्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आया दलाल आलोक रंजन बुद्धा काॅलोनी, मनोवर आलम पूर्णिया और कुंदन परसा बाजार का रहने वाला है। आलोक रंजन की गिरफ्तारी के बाद कोतवाली थाने के एक जवान ने ग्राहक बनकर महिला दलाल को वाट्सएप पर फोन किया। जब महिला को विश्वास हो गया कि फोन करने वाला ग्राहक ही है, तब सारा मामला खुला। इसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया। अन्य शातिरों की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार की देर रात तक पुलिस की छापेमारी जारी रही। आलोक रंजन मैकेनिकल इंजीनियर है। कुछ दिन नौकरी करने के बाद अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। उसने कहा कि उसने एक एडल्ट वेबसाइट पर अपना नाम और नंबर रजिस्टर्ड कर दिया। इसके बाद उसके पास फोन आने लगे। अब वह पूरी तरह से इसी धंधे में शामिल हो गया है। आलोक के साथ ही कोलकाता की सेक्स वर्कर पकड़ी गई है। दोनों की निशानदेही पर अन्य लोग पकड़े गए। दाई की नौकरी पर रखा और जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/engineer-was-running-sex-racket-all-dealing-online-8-arrested-127660685.html |
| फुलवारीशरीफ में बाइक सवार पिता-पुत्री काे ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौत Posted: 27 Aug 2020 06:22 PM PDT जानीपुर थाना क्षेत्र में खगौल-नौबतपुर सड़क पर ब्रह्मस्थानी के पास गुरुवार शाम को सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गई। 40 वर्षीय टुन्नू राम अपनी 10 साल की बेटी अंजली के साथ बाइक से नौबतपुर बाजार से विरानचक स्थित अपने घर लाैट रहा था। इसी दाैरान एक ट्रक ने रौंद दिया। हादसे के बाद लोग उग्र हो गए और शवाें को बीच सड़क पर रखकर जाम कर दिया। जानीपुर और फुलवारी थाने की पुलिस ने पहुंच कर लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया अाैर शवाें को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया। शव देखते बेहाेश हाे गई पत्नी Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/fulwarishrif/news/bike-ridden-father-daughter-truck-crushed-in-phulwari-sharif-both-killed-127660683.html |
| आवश्यकतानुसार की जाएगी छात्रावासों में सामान की खरीदी Posted: 27 Aug 2020 05:22 PM PDT ब्लॉक में शासन के द्वारा चलाए जा रहे छात्रावासों में लगने वाले सामान की सूची छात्रावास के अधिकारियों द्वारा एसडीएम पिपरिया नितिन ताले को दी गई है। सूची का अवलोकन करने के बाद एसडीएम ने कहा है कि एक समिति जल्दी ही जाकर छात्रावासों का निरीक्षण करेगी और जो भी आवश्यक सामान है उसकी खरीदी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। पिपरिया ब्लॉक में 6 छात्रावासों का संचालन शासन के द्वारा किया जाता है। इनमें से 2 छात्रावासों में फिलहाल कोरोना काेविड सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। अभी छात्रावासों को खोले जाने के बारे में कोई दिशा-निर्देश नहीं आए हैं, लेकिन विभाग तैयारी पूरी रखना चाहता है। इसी को लेकर छात्रावास अधिकारियों से कहा गया था कि वे छात्रावास में लगने वाले सामान की सूची तैयार कर एसडीएम काे प्रस्तुत करें। छात्रावासों के द्वारा एसडीएम पिपरिया को जो मांग पत्र दिया गया था उसमें गद्दों का इस्तेमाल काेविड सेंटर में होने के कारण नए गद्दे खरीदने की बात कही गई थी। इसी प्रकार कुछ अन्य सामग्री भी खरीदी जाने के लिए मांग पत्र में उल्लेख किया गया था। एसडीएम टाले ने कहा कि काेविड सेंटर में छात्रावास की जो सामग्री का उपयोग हो रहा है उसमें देखा जाएगा कि कौन सी सामग्री को सैनिटाइज कर उपयोग में लिया जा सकता है। जो सामान काम का नहीं रहेगा या जो सामान कम है उसकी जानकारी लेकर उस सामान को खरीदने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/piparia/news/purchase-of-goods-in-hostels-will-be-done-as-per-requirement-127660631.html |
| नर्मदा जल योजना को लेकर कंपनी और नगर पालिका आमने-सामने Posted: 27 Aug 2020 05:22 PM PDT सांडिया के पास सिवनी से पिपरिया के घर-घर तक नर्मदा जल लाने की योजना को लेकर नपा और काम कर रही कंपनी आमने-सामने आ गई है। नपा का कहना है अभी तक काम पूरा नहीं हुआ दूसरी तरफ कंपनी का कहना है 2017 में काम हो गया है। बहरहाल हालत यह है अाठ साल बाद भी लाेगाें काे नर्मदा जल योजना का लाभ नहीं मिल पाया है और नपा अभी भी नर्मदा जल कनेक्शन दे पाने की स्थिति में नहीं है। 27 करोड़ रुपए के आस-पास लागत वाली नर्मदा शहरी पेयजल योजना के अंतर्गत काम तो समय पर शुरू हो गया, लेकिन नपा के अनुसार समय पर पूरा नहीं हुआ। अलग-अलग कारणों से योजना का काम करने वाली एसएमसी कंपनी समय सीमा बढ़वाती गई और आठ साल गुजार दिए, लेकिन अभी तक योजना का काम पूरा नहीं हुआ है। केंद्र सरकार के द्वारा स्वीकृत इस योजना में पिपरिया में नर्मदा शहरी पेयजल योजना के अंतर्गत सिवनी ग्राम से नर्मदा जल पिपरिया लाए जाने के लिए एक फिल्टर प्लांट में साफ किया जाना था और पेयजल की बड़ी टंकियां बनाकर पाइप लाइन के द्वारा पूरे शहर में वितरित किया जाना था, लेकिन आठ साल बीत जाने के बाद काम के नाम पर पिपरिया में नर्मदा जल लाने का ऐसा सिस्टम तैयार किया गया है जो साल के 6 महीने काम करने में सक्षम है। बाकी दिन नर्मदा जल नहीं आता। पूरे शहर में पाइप लाइन बिछाई जाना थी वह भी नहीं बिछाई गई है। कुल मिलाकर स्थिति यह है कि नपा अभी लोगों को नर्मदा जल के नाम से पेयजल कनेक्शन देने की स्थिति में नहीं है। नगर पालिका कंपनी को कई पत्र दे चुकी है सीएमओ विनोद कुमार प्रजापति ने कहा कि नर्मदा जल योजना का काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है। दो किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में पेयजल पहुंचाने के लिए पाइप लाइन अभी नहीं डली है। वहीं और काम बाकी हैं और कंपनी ने भी अभी नपा को यह योजना नहीं सौंपी है। नपा द्वारा कंपनी को समय-समय पर काम पूरा करने के लिए कई बार पत्र लिखकर कहा है। काम पूरा हो चुका है एसएमसी कंपनी के प्रोजेक्ट हेड अनिल पवार ने बताया काम तो वर्ष 2017 में पूरा हो चुका है। कंपनी नपा से कह भी चुकी कि योजना अपने चार्ज में ले लें। नपा आगे नहीं आ रही है। कंपनी जब काम कर रही थी, तब लगातार पूछा गया कहां कितना काम करना है नपा ने नहीं बताया। फिलहाल जो काम बताए हैं वे हम कर रहे हैं। सुधार कार्य किया जा रहा है, पेयजल सप्लाई अभी बंद है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/piparia/news/company-and-municipality-face-to-face-regarding-narmada-water-scheme-127660622.html |
| मोहनिया में 11.53 लाख नकद व बीयर के साथ नशे में 8 गिरफ्तार, आरोपियों के पास से दो वाहन जब्त Posted: 27 Aug 2020 05:22 PM PDT अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस ने विशेष अभियान तेज कर दी है। गुरुवार को मद्द निषेध के विरुद्ध विशेष अभियान के दौरान मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह व थानाध्यक्ष उदय भानु की चेकपोस्ट पर एक बोलेरो गाड़ी में नशे में धुत चार लोगों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 11 लाख 38 हजार समेत बोलेरो को जप्त कर लिया। मद्द निषेध के विरुद्ध विशेष अभियान में मोहनिया चेक पोस्ट पर डीएसपी रघुनाथ सिंह वह थाना अध्यक्ष उदय भानु सिंह के नेतृत्व में मध निषेध विभाग पटना से आई टीम, मध निषेध टीम के अलावा उत्पाद विभाग की टीम संयुक्त रूप से वाहनों की जांच कर रही थी। बोलेरो गाड़ी संख्या बीआर 27ई/ 9798 को पुलिस ने रुकवाकर उसकी जांच शुरू की। जांच के दौरान बोलेरो में सवार चार व्यक्ति नशे में धुत मिले। इसके बाद पुलिस ने उक्त बोलोरो गाड़ी की तलाशी ली, तलाशी के दौरान बोलेरो के अंदर रखी दो बैग रखे नगद 11 लाख 38 हजार रुपया पुलिस ने बरामद किया। इ बरामद पैसों के बारे में गिरफ्तार बोलेरो सवारों से जब पूछताछ की तो वे नशे में धुत होने के कारण संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। कार्रवाई में शराब के कारोबारी पकड़े जा रहे हैं Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/mohania/news/1153-lakh-cash-and-8-drunk-drunk-two-vehicles-seized-from-the-accused-127659902.html |
| मुजफ्फरपुर में युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया, घुटने जमीन से टिके थे Posted: 27 Aug 2020 05:22 PM PDT पहसौल पंचायत अंतर्गत सिंहवारी मुख्य सड़क के बगल स्थित आम के बगीचे में गुरुवार की सुबह सिंहवारी निवासी सिकंदर राय के 25 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार राय का शव पेड़ से लटका मिला। सर्किल इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार झा, कटरा थानेदार सिकंदर कुमार ने घटनास्थल पर मौजूद रूमाल व मोबाइल कब्जे में लिया। आक्रोशित लोगों ने वरीय अधिकारी के बुलाने की मांग व जजुआर में एक अतिरिक्त पुलिस चौकी की स्थापना व हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग पर करीब 10 घंटे शव को रोके रखा। डीएसपी हेडक्वार्टर घटना स्थल पर पहुंचे और मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्या में शराब माफियाओं का हाथ हाेने की आशंका करीब दो वर्ष पूर्व पहसौल निवासी ग्रामीण डाकिया के पुत्र रोहित कुमार उर्फ राहुल की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी और शव को बाेरी में बंद कर डुमरी-खंगुरा पथ पर हाईस्कूल से पहले सड़क किनारे फेंक दिया गया था। सिंहवारी निवासी दिलीप कुमार व उसके बड़े भाई अनरजीत कुमार राहुल की गाड़ी चलाते थे। इधर, घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने क्षेत्र में सक्रिय शराब सिंडिकेट से जुड़े माफियाओं के द्वारा अंजाम दिए जाने की बात भी कर रहे थे। थानेदार सिकंदर कुमार ने बताया पुलिस छानबीन करने में जुटी है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/katra/news/a-dead-man-was-killed-and-hung-from-a-tree-127659781.html |
| बेतिया में शराब धंधेबाजों के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर आंबेडकर नगर में पथराव Posted: 27 Aug 2020 05:22 PM PDT नगर थाना के आंबेडकर नगर में गुरुवार को शराब धंधेबाजों के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इस क्रम में पुलिस वाहन को भी क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई। घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय सहित आसपास के तीन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के द्वारा भी कुछ लोगों पर लाठियां चटकाई गई। जिसके बाद पुलिस का विरोध कर रहे लोग तितर बितर हो गये। एक महिला धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया। मौके पर डीएसपी सहित आसपास के तीन थानों की पुलिस पहुंची, भाग गए सभी उपद्रवी शराब बनाने के उपकरण व चुलाई शराब जब्त पुलिस शराब बनाने के उपकरण व चुलाई शराब जब्त किया। कच्चा शराब को विनष्ट कर दिया गया। कुछ ही देर में एसडीपीओ व नगर, मुफ्फसिल, कालीबाग ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। काफी संख्या में पुलिस बल को देख हमलावर फरार हो गए। थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर ने बताया कि सविता देवी को गिरफ्तार किया गया है। उसके घर से शराब बनाने के उपकरण, गैस चूल्हा व चुलाई शराब जब्त किया गया है। शराब भट्टी को ध्वस्त कर करीब 50 लीटर अर्धनिर्मित शराब को नष्ट किया गया है। मामले में पुलिस हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। उनकी पहचान की जा रही है। एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय ने कहा कि दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। आंबेडकर काॅलोनी में मद्य निषेध विभाग से सूचना पर पुलिस छापेमारी के लिये पहुंची थी। जहां लोगों के द्वारा छापेमारी की कार्रवाई में बाधा डाला गया। लोगों के द्वारा पथराव किया गया। विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न की गई। ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। -निताशा गुड़िया, एसपी, बेतिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/stone-pelted-at-ambedkar-nagar-for-raiding-police-team-against-liquor-traffickers-127657840.html |
| ऑनलाइन कक्षाओं में हाजिरी 8 से 10% तक घटी, स्कूली बच्चों की पढ़ाई में खराब नेटवर्क की बाधा Posted: 27 Aug 2020 05:22 PM PDT पटना| काेराेना संकट के कारण लंबे समय से स्कूल बंद हैं। लाॅकडाउन के दाैरान स्कूलाें ने बच्चाें की पढ़ाई हर्ज न हाे, इसके लिए ऑनलाइन क्लासेज शुरू कीं। अभी भी पढ़ाई वर्चुअल माेड में ही चल रही है। इस व्यवस्था में बच्चे क्लास ताे कर रहे हैं, लेकिन एक बात सामने आई है कि ऑफलाइन में जहां अटेंडेंस 100 प्रतिशत तक होता था। ऑनलाइन में अभी तक 100 प्रतिशत अटेंडेंस नहीं हुआ है। करीब-करीब हर स्कूल में 8 से 10% बच्चे हर दिन गैरहाजिर रहते हैं। जो बच्चे अक्सर अनुपस्थित होते हैं, शिक्षक उनके अभिभावकों से संपर्क करते हैं। बच्चाें के गैरहाजिर रहने में नेटवर्क की समस्या, घर में एक ही फाेन या लैपटाॅप का हाेना मुख्य कारण बन रहे हैं। कुछ बच्चे तो क्लास के दौरान वीडियो ऑफ करके सो जाते हैं। पेरेंट्स से बातचीत के बाद जब हमें पता चला तो हम बीच-बीच में कुछ एक्टिविटी और एक्सरसाइज कराकर क्लास को इंट्रेस्टिंग बनाते हैं। वहीं स्कूल की हायर क्लास की शिक्षिका जेसिंटा बेनेडिक्ट बताती हैं कि गांवों में फंसे कई बच्चों के साथ नेटवर्क की समस्या हमेशा ही होती है। लोयाेला हाई स्कूल के शिक्षक अमरेंद्र कुमार ने कहा कि बाढ़ की वजह से कुछ स्टूडेंट्स को सचमुच में बहुत परेशानी हुई। वरना बहुत कम बच्चे ऐसे बहाने बनाते हैं। प्राइमरी में ये शिकायतें ज्यादा होती हैं। अटेंडेंस की बात की जाए तो पहले के अनुसार उपस्थिति में थोड़ा फर्क है। इसका सबसे बड़ा कारण नेटवर्क ही है। क्लास नहीं कर पाने के ये कारण बता रहे छात्र
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/attendance-in-online-classes-decreased-by-8-to-10-poor-network-barrier-for-school-children-to-study-127660558.html |
| पटना विवि में आवेदन घटे, पाटलिपुत्र विवि में बढ़ गए, 31 अगस्त को समाप्त हो रही आवेदन तिथि Posted: 27 Aug 2020 05:22 PM PDT कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में नया सत्र शुरू करने पर मंथन जारी है। विश्वविद्यालयों में आवेदन प्रक्रिया तो शुरू हो चुकी है लेकिन नामांकन कब तक होगा और कक्षाएं कब से चलेंगी, इस पर अनिश्चितता है। हालांकि पटना विश्वविद्यालय में कक्षाओं को शुरू करने की संभावित तिथि पांच नवंबर तय की गई है, लेकिन पाटलिपुत्र विवि में सिर्फ नामांकन शेड्यूल तय किया गया है। पाटलिपुत्र विवि प्रशासन ने कक्षाओं को शुरू करने की तिथि तय नहीं की है। उधर, अब तक के नामांकन शेड्यूल के मुताबिक 31 अगस्त को दोनों विवि में आवेदन की तिथि समाप्त हो रही है। इस बार आवेदकों के मामले में पाटलिपुत्र विवि के कॉलेजों को अधिक तरजीह मिल रही है। पीयू में यूजी-पीजी में आए सिर्फ 42 हजार आवेदन न कोई पुराना कोर्स समाप्त हुआ है और न ही कोई नया कोर्स शुरू हुआ है। लेकिन आवेदकों की संख्या में अंतर आ गया है। पिछले साल यूजी कोर्सेज के लिए पटना विवि में 45,916 आवेदन आए थे। जबकि पीजी कोर्सेज के लिए 9929 आवेदन आए थे। इस बार यूजी-पीजी सभी कोर्सेज को मिलाकर लगभग 42 हजार आवेदन ही आए हैं। पीपीयू : यूजी में 1.20 लाख से अधिक आवेदन पीयू में विषयवार कॉलेज कम: पटना विवि में पिछली बार के मुकाबले कम आवेदन आए हैं। इसका सबसे बड़ा कारण, पीयू में विषयवार कॉलेजों की संख्या कम होना है। जैसे किसी छात्र को अगर कॉमर्स पढ़ना है तो उसे सिर्फ वाणिज्य महाविद्यालय और अगर आर्ट्स पढ़ना है तो पटना कॉलेज व बीएन कॉलेज में आवेदन करना होगा। जबकि पीपीयू में कॉलेजों के रूप में विकल्प ज्यादा हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/applications-decreased-in-patna-university-pataliputra-increased-in-university-application-date-ending-on-31-august-127660557.html |
| पिता के पास स्कूल में दाखिले तक के पैसे नहीं थे, बेटा इसरो में बना वैज्ञानिक Posted: 27 Aug 2020 05:22 PM PDT सपने एक दिन जरूर सच होते हैं। हां, कभी-कभी थोड़ा ज्यादा वक्त लग सकता है। जरूरत तो सिर्फ इस बात है कि आप पूरे यकीन के साथ अपने मिशन पर डटे रहें। प्रभात पाण्डेय ने भी बहुत ही छोटी उम्र में सपना देखा था। वैज्ञानिक बनने का। अपने देश के लिए कुछ नया करने का लेकिन, निर्धनता की वजह से उसके पिता मिथिलेश पाण्डेय को कभी-कभी अपने बेटे का सपना टूट जाने का डर लगता था। उन्होंने भी कभी एक बड़ा अधिकारी बनने का सपना देखा था। उत्तर-प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के एक बहुत ही छोटे से गांव में रहता था उनका परिवार। उनके पिता पूजा-पाठ करवाते थे। कोई ठोस आमदनी का जरिया नहीं था। अपने दम पर ही पढ़ाई की। मिथिलेश पाण्डेय अफसर तो नहीं बन सके, लेकिन संस्कृत के अच्छे ज्ञाता जरूर हो गए। गांव में ही कुछ बच्चों को पढ़ाने का काम शुरू कर दिया। कुछ दिनों बाद शादी हुई और फिर चार बच्चे भी हो गए। बच्चों को खुद पढ़ाने लगे। बेटा प्रभात पढ़ने में बड़ा होशियार था। बहुत मेहनती भी था। कुछ न कुछ विज्ञान सम्बंधित मॉडल बनाता रहता था। गांव के बगल में एक छोटा सा प्राइवेट स्कूल था। प्रभात वहां पढ़ना चाहता था लेकिन, फीस के लिए पैसे नहीं थे। इसलिए प्रभात की पूरी पढ़ाई सरकारी स्कूल से ही हुई। पिता को पता था कि प्रभात वैज्ञानिक बनना चाहता है इसलिए वह चाहते थे कि बेटा आईआईटी से पढ़ाई करे। उन्होंने अपने कई रिश्तेदारों से बातचीत भी की। सभी ने प्रभात को कोटा भेजने की सलाह दी। मिथिलेश पाण्डेय निर्धन जरूर थे लेकिन, बहुत ही स्वाभिमानी भी थे। उन्होंने किसी के सामने कभी हाथ नहीं फैलाया। इस दौरान वे पैसों के जुगाड़ के बारे में सोच ही रहे थे कि किसी ने उन्हें सुपर 30 के बारे में बताया। वे प्रभात को लेकर मेरे पास पटना आ गए। उनके हाथ में एक मिठाई का िडब्बा भी था। मैंने एक टेस्ट लिया और पाया की प्रभात सच में पढ़ने में अच्छा है और बहुत जुझारू भी है। वहां खूब मेहनत की और जब नौकरी लगी तब फिर से मिठाई लेकर अपने पिता के साथ मुझसे मिलाने पटना आया लेकिन, वह तो वैज्ञानिक बनाना चाहता था। इसलिए जहां था वहीं मेहनत करता रहा। इसी बीच उसका सलेक्शन इसरो में हो गया। आखिरकार प्रभात को उसके सपनों की जगह मिल गई। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/father-did-not-have-money-even-to-enroll-in-school-son-became-scientist-in-isro-127660556.html |
| पीएमसीएच में हाेगा पोस्ट कोविड ट्रीटमेंट, मेडिसिन विभाग में 20 बेड होंगे आरक्षित Posted: 27 Aug 2020 05:22 PM PDT पीएमसीएच में भी कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों के लिए पोस्ट कोविड ट्रीटमेंट की सुविधा बहाल की जाएगी। कोरोना से ठीक होने के बाद मरीज को कार्डियक, पल्मोनरी, डायबिटिज, जनरल मेडिसिन और साइकेट्री (मानसिक) से संबंधित परेशानी होने की अाशंका रहती है। अधीक्षक डॉ. विमल कारक ने बताया कि इसके लिए मेडिसिन विभाग में 20 बेड आरक्षित किए गए है। पोस्ट कोविड ट्रीटमेंट की व्यवस्था 10 दिन के अंदर शुरू कर दी जाएगी। कोरोना से ठीक हुए मरीजों को यह समस्या कुछ दिन बाद उत्पन्न होती है। 24 घंटे मिलेगी सुविधा, मुफ्त होगा इलाज यह सुविधा अस्पताल में 24 घंटे उपलब्ध कराई जाएगी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी भी उसी तरह से लगाई जाएगी। उसके लिए रोस्टर तैयार किया जा रहा है। पोस्ट कोविड ट्रीटमेंट के लिए दवा आदि की भी व्यवस्था इस दौरान कर ली जाएगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/haga-post-kovid-treatment-in-pmch-medicine-department-to-have-20-beds-reserved-127660489.html |
| Posted: 27 Aug 2020 05:22 PM PDT राज्य में 2022 तक प्रतिदिन दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता 33.55 लाख लीटर से बढ़कर 53.55 लाख लीटर हो जाएगी। बिहार राज्य मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन (काॅम्फेड) की दूध प्रसंस्करण संयंत्र से लेकर पशु आहार कारखाना का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। सुधा हल्दी दूध, सुधा बेल्जियम चाॅकलेट आइसक्रीम सहित कई नए उत्पाद का भी शुभारंभ किया। दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र सहित इन सभी याेजनाअाें पर 221.73 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। 8.51 करोड़ से भोजपुर, रोहतास, बेगूसराय, खगड़िया, गया, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, जमुई व बांका में डेयरी संयंत्र का सुदृढ़ीकरण। 4.34 करोड़ की लागत से 434 कृत्रिम गर्भाधान केंद्र स्थापित किए गए। कार्यक्रम में मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, मुख्य सचिव दीपक कुमार, काॅम्फेड की एमडी शिखा श्रीवास्तव, महाप्रबंधक राजीव वर्मा, सीएम के सचिव मनीष कुमार वर्मा, आईपीआरड सचिव अनुपम कुमार, सीएम के ओएसडी गोपाल सिंह, विनय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। पटना|मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सात निश्चय के सबसे महत्वपूर्ण 'हर घर नल का जल' और 'घर तक पक्की गली-नाली' के तहत शुक्रवार को 33 हजार 717 करोड़ की योजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। हर घर नल का जल योजना के अंतर्गत पीएचईडी द्वारा 11 हजार 501 करोड़ की लागत से 31833 ग्रामीण वार्डों के 50 लाख 93 हजार घरों, पंचायती राज विभाग द्वारा 8 हजार 700 करोड़ की लागत से 58209 ग्रामीण वार्डों के 88 लाख घरों और नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा 229 करोड़ की लागत से 687 शहरी वार्डों के 2 लाख 18 हजार घरों में पाइप द्वारा जलापूर्ति पहुंचाई गई है। वहीं घर तक पक्की गली-नाली योजना के तहत पंचायती राज विभाग द्वारा 12 हजार 700 करोड़ की लागत से एक लाख 14 हजार ग्रामीण वार्डों और नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा 586 करोड़ की लागत से 1898 शहरी वार्डों में काम पूरा हुआ है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/milk-processing-capacity-in-the-state-will-be-5355-lakh-liters-daily-by-2022-today-schemes-worth-rs-33717-crore-will-be-launched-127660487.html |
| आईपीआरडी सचिव बोले- कोरोना मामले में इलाज की गुणवत्ता बढ़ी, रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से 9% ज्यादा Posted: 27 Aug 2020 05:22 PM PDT सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने कहा कि कोरोना के मामले में बिहार सरकार पूरी तत्परता से कार्रवाई कर रही है। क्वालिटी ऑफ ट्रीटमेंट बढ़ा है। रिकवरी रेट में लगातार वृद्धि हो रही है। गुरुवार को बिहार का रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से करीब 9 प्रतिशत ज्यादा रहा। रोजगार सृजन पर पूरा ध्यान है। लॉकडाउन पीरियड से लेकर अभी तक 14 करोड़ 10 लाख से अधिक मानव दिवसों का सृजन किया जा चुका है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/iprd-secretary-said-treatment-quality-increased-in-corona-case-recovery-rate-9-higher-than-the-national-average-127660486.html |
| भाजपा में चुनाव को लेकर मंथन शुरू, 120 सीटों की सूची तैयार कर रही पार्टी Posted: 27 Aug 2020 05:22 PM PDT विधानसभा चुनाव को लेकर में सीटों पर मंथन शुरू हो गया है। पार्टी कम से कम ऐसी 120 सीटों की सूची तैयार करना चाहती है, जहां वह चुनाव जीत सकती है। इन्हीं सीटों को लेकर पार्टी सहयोगी दलों के साथ बातचीत के टेबल पर जाना चाहती है। प्रदेश भाजपा कोर कमेटी इस मुद्दे पर गंभीरता से काम कर रही है। पिछले दिनों इस मुद्दे पर कोर कमेटी की बैठक भी हो चुकी है। ऐसे पार्टी सभी 243 सीटों पर वर्क आउट कर रही है और उन पर अपनी संभावनाओं की पड़ताल कर रही है। इन सीटों पर अपने सहयोगी दलों की जमीनी ताकत का भी आकलन कर रही है। भाजपा सूत्रों के अनुसार एनडीए में सीटों को लेकर खींचतान होनी है। सीटों की हिस्सेदारी में जदयू 115-120, लोजपा 25-30 और भाजपा 95-105 के बीच में रह सकती है। ऐसे में भाजपा अपनी पूरी तैयारी कर लेना चाहती है। जेपी नड्डा ने खुद संभाली कमान Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/churning-over-election-in-bjp-party-preparing-list-of-120-seats-127660485.html |
| Posted: 27 Aug 2020 05:22 PM PDT अनलॉक-3 का दायरा बढ़ गया है और अब अनलॉक 4.0 की तैयारी है। बिहार में बसों का परिचालन फिर से शुरू हो गया है। जल्द ही गाइडलाइन आने वाली है कि सोशल डिस्टेंस के साथ सभा-बैठक भी की जा सकती है। शादी-विवाह में भी जितना चाहे मेहमान बुलाया जा सकता है, शर्त इतनी है कि जगह दाेगुनी होनी चाहिए। आवश्यक सेवाओं के नाम पर तमाम दुकानें खुल गई हैं। अन्य राज्यों में कई मंदिर भी खुल गए हैं7 लेकिन, बिहार में भगवान अभी तक लॉक ही हैं। मंदिर-मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारा सभी जगह ताला जड़ा है। अब धर्मस्थलों को अनलॉक करने को लेकर आवाज मुखर होने लगी है। मंिदर नहीं खुलने से भक्त बेचैन यहां आने से इंसान बनते हैं इंसान आजतक नहीं बंद हुए थे आयोजन लोग मत्था टेकेंगे ताे मिलेगी शांति Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/market-open-buses-started-running-then-how-long-the-religious-places-will-remain-locked-the-administrators-said-if-permission-is-given-then-guideline-will-be-followed-127660406.html |
| सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बिहार में बीएड की प्रवेश परीक्षा पर 5 दिन में निर्णय लें चांसलर Posted: 27 Aug 2020 05:22 PM PDT सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के विश्वविद्यालयों के चांसलर (कुलाधिपति) से कहा है कि वे बीएड प्रवेश परीक्षा के बारे में पांच दिन में निर्णय करें। कोर्ट ने कहा कि बिहार में कोरोना और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए क्या इस वर्ष परीक्षा को टाला जा सकता है? क्या स्नातक में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवेश नहीं दिया जा सकता है? क्या प्रवेश के लिए कोई अन्य तरीका नहीं अपनाया जा सकता है? कोर्ट ने कुलाधिपति को पांच दिन में इस बारे में निर्णय लेने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि इस निर्णय से हमें भी अवगत कराया जाए। एडवोकेट अमित पवन ने प्रवेश परीक्षा को लेकर एक हस्तक्षेप याचिका दायर की थी, जिस पर कोर्ट ने यह आदेश दिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/supreme-court-said-chancellor-to-take-decision-on-bed-entrance-exam-in-bihar-in-5-days-127660404.html |
| प्राथमिक शिक्षा निदेशालय को आईएसओ सर्टिफिकेट, यह सम्मान पाने वाला पहला निदेशालय बना Posted: 27 Aug 2020 05:22 PM PDT प्राथमिक शिक्षा निदेशालय और बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक निगम (बीटीबीसी) को आईएसओ सर्टिफिकेट 9001:2015 मिला। इंटरनेशनल एक्रीडिएशन फोरम व इंटरनेशनल एक्रीडिएशन सर्विस के संयुक्त प्रयास से यह सर्टिफिकेट दिया गया। आईएसओ सर्टिफिकेट पाने वाला प्राथमिक शिक्षा निदेशालय राज्य का पहला निदेशालय है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि आईएसओ सर्टिफिकेट के लिए 8 माह से प्रयास किए जा रहे थे। कार्य पद्धति में सुधार किए गए थे। आधुनिक उपकरण, सीसीटीवी कैमरा, अग्निशमन यंत्र और बायोमैट्रिक उपस्थिति लगाए गए हैं। इंटरनेशनल एक्रीडिएशन फोरम की टीम ने दो दिनों तक दोनों कार्यालयों का ऑडिट किया। इसमें कार्य पद्धति से लेकर कार्य प्रबंधन और आधारभूत संरचना का आकलन किया गया था। आईएसओ सर्टिफिकेट मिलने पर शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा और अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने कहा कि विभाग के लिए यह गौरव की बात है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/directorate-of-elementary-education-became-iso-certificate-the-first-directorate-to-receive-this-honor-127660402.html |
| Posted: 27 Aug 2020 05:22 PM PDT पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन की जयंती 5 सितंबर को 2019 के लिए 20 शिक्षक व शिक्षिकाओं को राजकीय शिक्षक सम्मान मिलेगा। इसमें 7 शिक्षिकाएं हैं। चयन प्रक्रिया पूरा करने के बाद चयनित शिक्षकों से संबंधित फाइल शिक्षा मंत्री को सहमति के लिए भेज दी गई है। दो दिनों के अंदर मंत्री की भी सहमति मिल जाएगी। इसके बाद सम्मानित होने वाले शिक्षक व शिक्षिकाओं के नाम प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी किया जाएगा। 2018 के लिए पिछले साल भी 20 शिक्षकों को सम्मान मिला था। राजकीय पुरस्कार के लिए पंचायत और निकाय शिक्षक भी शामिल होते हैं। राष्ट्रीय सम्मान के लिए इन शिक्षकों से आवेदन नहीं लिए जाते हैं। शिक्षक सम्मान के लिए विभिन्न जिलों से 60 शिक्षकों के फोल्डर (शिक्षकों की उपलब्धि और बेहतर कार्य) मिले। इसमें मात्र 8 शिक्षिकाओं के फोल्डर थे। एक शिक्षिका को पहले यह सम्मान मिल चुका था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/on-september-5-20-teachers-will-get-state-teacher-award-chief-minister-will-be-honored-through-virtual-medium-127660401.html |
| युवक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार, अन्य साथी फरार Posted: 27 Aug 2020 05:22 PM PDT बिहरा थाना क्षेत्र के दुम्मा गांव नहर पर बिहरा पुलिस ने बिहरा गांव निवासी सोनू देव को खदेड़ कर लोडेड देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक बिहरा निवासी सोनू देव किसी घटना को अंजाम देने की नीयत से अपने साथियों के साथ मिलकर योजना बना रहे थे। इसकी किसी ने गुप्त सूचना बिहरा पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष प्रमोद झा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन पुलिस गाड़ी को देख बदमाश युवकों ने भागने लगा, जिसमें एक युवक सोनू देव को खदेड़ कर पुलिस ने धर दबोचा। बिहरा थानाध्यक्ष ने बताया कि लोडेड देसी कट्टा बरामद हुई है। जांच की जा रही है। फरार युवकों की भी खोजबीन की जा रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/youth-arrested-along-with-desi-katta-other-partner-absconding-127657901.html |
| You are subscribed to email updates from दिव्य रश्मि समाचार. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |





















