सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, August 4, 2020

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


14 कन्टेनमेन्ट जोन 13 अगस्त तक हॉट स्पाट घोषित

Posted: 04 Aug 2020 08:01 AM PDT

सुलतानपुर। जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने अवगत कराया है कि 21 जुलाई से 01 अगस्त, 2020 तक सुलतानपुर शहर के 14 घोषित कन्टेनमेन्ट जोन क्रमशः बाटा गली, मेजरगंज, घासीगंज, रूद्रनगर, गल्लामण्डी, हनुमानगढ़ी नाका, शहगंज, मुरारीदास गली में कोविड-19 धनात्म रोगी की संख्या 37 हो गयी है। इस क्षेत्र में कोविड-19 धनात्मक रोगी लगातार प्राप्त होने की प्रवृत्ति पायी जा रही है। इन 14 कन्टेनमेन्ट जोन को एक दूसरे को ओवर लैप करने के कारण इन्हें हॉट स्पाट घोषित किया गया है, जिसमें उपरोक्त सभी 14 कन्टेनमेन्ट जोन सम्मिलित रहेंगे तथा हॉट स्पाट जोन के बाहर 250 मीटर की परिधि को बफर जोन किया गया है। इस हॉट स्पाट जोन का मुख्य केन्द्र बाटा गली मेजरगंज होगा।
          जी0आई0सी0 गेट से पोस्ट आफिस होते हुए शाहगंज चौराहा से बाटा गली से चौक घंटाघर, रूद्र नगर, तहसील  कैम्पस तक का पूरा क्षेत्र हॉट स्पाट जोन रहेगा। उक्त सम्पूर्ण क्षेत्र में प्राप्त अन्तिम कोविड-19 धनात्मक रोगी, जो दिनांक 31 जुलाई, 2020 को प्राप्त हुआ था, के आधार पर दिनांक 13 अगस्त, 2020 तक हॉट स्पाट घोषित किया गया है।
उन्होंने अवगत कराया कि शासन द्वारा निर्धारित एवं निर्गत दिशा-निर्देशों के क्रम में कोरोना वायरस से बचाव हेतु उपरोक्त क्षेत्र को हॉट स्पॉट जोन घोषित करते हुए आर0के0 रजक, अधिशासी अभियंता, निर्माण-खण्ड, लोक निर्माण विभाग, सुलतानपुर को उक्त हॉट स्पाट जोन का नोडल अधिकारी घोषित करते हुए यह निर्देशित किया गया है कि आप इंसीडेन्ट कमाण्डर/उप जिला मजिस्ट्रेट सदर के निर्देशन में उपरोक्त क्षेत्र की वैरीकेटिंग सुनिश्चित करेंगे तथा हॉट स्पाट तथा स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्त व्यवस्था एवं आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति तथा पुलिस व्यवस्था के अतिरिक्त उक्त क्षेत्र में कोई सेवा अनुमन्य नहीं होगी। इंसीडेन्ट कमाण्डर अन्य विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। इंसीडेन्ट कमाण्डर/उप जिला मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया जाता है कि हॉट स्पॉट जोन में आवागमन पूर्णतया बाधित रहेगा तथा हॉट स्पॉट जोन की सीमाएं वैरीकेटिंग सील की जायेगी और सीलिंग प्वाइंट पर पुलिस बल तैनात किया जांय। हॉट स्पॉट जोन में मॉपिंग एवं सेनेटाइजेशन कार्य में लगे कर्मचारियों, मेडिकल टीम एवं डोर-टू-डोर आपूर्ति एवं गैस आपूर्ति में लगे कार्मिक जिन्हें उप जिला मजिस्ट्रेट सदर द्वारा पास जारी किया गया हो उन्हें आवागमन की अनुमति होगी, किन्तु किसी भी व्यक्ति को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। किसी भी प्रकार के सामाजिक, धार्मिक एवं वाणिज्यिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जायेगा। 
         उन्होंने बताया कि चिकित्सीय आकस्मिकता की स्थिति में एम्बुलेन्स 102 एवं 108 का ही प्रयोग किया जा सकेगा जो जोन के करीब 24 घण्टे उपलब्ध रहेगी। सील प्वाइंट पर पुलिस टीम द्वारा आवागमन करने वाले कर्मचारियों के विवरण पंजिका में दर्ज किये जायेंगे। उप जिला मजिस्ट्रेट सदर द्वारा जारी पास पर बैंकिंग करेस्पोण्डेन्ट और माइक्रो एटीएम संचालन हेतु आई0टी0 वेन्डर्स और नकदी प्रबन्ध एजेन्सियों को आवागमन की अनुमति होगी। प्रशासनिक, पुलिस, चिकित्सा व्यवस्था एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति मॉपिंग एवं सेनेटाइजेशन कार्य में लगे कर्मचारियों द्वारा अनिवार्य रूप मास्क एवं ग्लब्स का प्रयोग तथा सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन करना होगा। हॉट स्पॉट जोन में पुलिस एवं मेडिकल टीम द्वारा संयुक्त रूप से विस्तृत कान्टैक्ट ट्रैसिंग की जायेगी। सभी संदिग्ध/संक्रमित व्यक्तियों को आईसोलेट किया जाय तथा समुचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय। पाजिटिव व्यक्ति के सम्पर्क में आये हुए समस्त व्यक्तियों को फैसेलिटी क्वारेंटाइन में रखा जाय। सर्वे टीम द्वारा हॉट स्पॉट जोन में रहने वाले व्यक्तियों का विवरण निर्धारित प्रारूप पर तैयार किया जाय, जिसमें परिवार के सभी व्यक्तियों के नाम, मोबाइल नम्बर अनिवार्य रूप से अंकित करें। चिह्निंत स्थलों पर पर्याप्त संख्या में सी0सी0टी0वी0 कैमरें लगाये जाय तथा एक कन्ट्रोल रूम स्थापित किया जाय, जिसका पर्वेक्षण 24x7 किया जाय। जोन में कार्यरत समस्त कर्मचारियों को आवश्यक जानकारी प्रदान की जाय। हॉट स्पॉट जोन की समस्त सड़कों गलियों, नालियों एवं सार्वजनिक स्थानों को सेनेटाइज कराया जाय। उप जिला मजिस्ट्रेट सदर एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस कानून व्यवस्था पर सतर्क दृष्टि रखते हुए किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर के प्रकाशन एवं प्रसार पर रोक लगायें। उन्होंने समस्त निर्देशों कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिये तथा उल्लंघन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध एपीडेमिक एक्ट 1897 कोविड-19 विनियमावली 2020 आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 की धारा-51 से 60 तथा आई0पी0सी0 की धारा-188 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

पुलिस के उच्च अधिकारियों ने जनपद की बॉर्डर पर चलाया चेकिंग अभियान

Posted: 04 Aug 2020 06:15 AM PDT


सुलतानपुर। प्रेम प्रकाश अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन,  विजय प्रकाश पुलिस महानिरीक्षक फायर सर्विस लखनऊ, नोडल अधिकारी जनपद पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा  पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़  ने संयुक्त रुप से जनपद-प्रतापगढ़ के बार्डर पर मीटिंग कर अपराध/अपराधियों के विषय में,एक दूसरे के जनपद के ईनामिया अभियुक्त की गिरफ्तारी के विषय में वार्ता की तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा दोनों जनपदों की पुलिस को संयुक्त के रुप अपराध पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया । तत्तपश्चात प्रधानमंत्री भारत सरकार का 5 जुलाई को अयोध्या का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित होने के मद्देनजर जनपद में शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु जनपद की सीमाओं पर बने बैरिकेटिंग टेढ़ई,कटका,पीढी,फुलौना ईरुल,जमोली बार्डर,प्रतापगंज बार्डर आदि जगहों पर  स्वयं चेकिंग अभियान चलाकर  आने जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति से कड़ाई से पूछताछ की  उनकी व उनके सामान की चेकिंग की जनपद की सीमाओं पर तैनात पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को एलर्ट पोजिशन में रहकर ड्युटी करने कि लिये आदेशित किया ।

जिलाधिकारी ने मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया

Posted: 04 Aug 2020 05:07 AM PDT

सुलतानपुर।जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने कोविड-19 केसंक्रमण में हो रही उत्तरोत्तर वृद्धि के दृष्टिगत जिलाचिकित्सालय सुलतानपुर के समीप गणपति एवं वैशाली मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण कर कोविड-19 प्रोटोकाल के अनुपालन की स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि किसी भी व्यक्ति को मेडिकल स्टोर से बिना चिकित्सा पर्ची के पैरासीटामाल, लीवोसेट्राजिन, डीहाईड्रोक्लोराइड आदि दवायें न दी जाय और यदि किसी भी व्यक्ति को ऐसी दवायें बेची जाती है, तो पंजिका में प्रतिदिन चिकित्सा पर्ची का सम्पूर्ण विवरण अंकित किया जाय।  उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों एवं ड्रग इंस्पेक्टर्स को निर्देशित किया है कि प्रतिदिन मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण कर अनुपालन सुनिश्चित करायें। उन्होंने अवगत कराया है कि जिला प्रशासन द्वारा इसके पूर्व भी इस प्रकार के निर्देश दिये जा चुके हैं अतः अब उल्लंघन की दशा में सम्बन्धित के प्रति विधिक कार्यवाही भी की जायेगी। निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी सदर रामजीलाल आदि उपस्थित रहे।

14 अगस्त तक हॉट स्पाट जोन घोषित

Posted: 04 Aug 2020 04:56 AM PDT

सुलतानपुर/ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने अवगत कराया है कि 24 जुलाई से 1 अगस्त, 2020 तक सुलतानपुर शहर के 6 घोषित कन्टेनमेन्ट जोन क्रमशः कृष्णा नगर दरियापुर क्षेत्र में आते हैं, में कोविड-19 धनात्मक रोगी की संख्या 22 हो गयी है। इस क्षेत्र में कोविड-19 धनात्मक रोगी लगातार प्राप्त होने की प्रवृत्ति पायी जा रही है। इन 6 कन्टेनमेन्ट जोन को एक दूसरे को ओवर लैप करने के कारण इन्हें हॉट स्पाट घोषित किया गया है, जिसमें उपरोक्त सभी 6 कन्टेनमेन्ट जोन सम्मिलित रहेंगे तथा हॉट स्पाट जोन के बाहर 250 मीटर की परिधि को बफर जोन घोषित किया गया है। इस हॉट स्पाट जोन का मुख्य केन्द्र न्यू लाईफ लाईन हास्पिटल होगा। पंचरस्ता से दरियापुर रोड पर सिटी हास्पिटल तक मार्ग के दोनों ओर का पूरा क्षेत्र हॉट स्पाट जोन रहेगा। उक्त सम्पूर्ण क्षेत्र में प्राप्त अन्तिम कोविड-19 धनात्मक रोगी, जो दिनांक 1 अगस्त, 2020 को प्राप्त हुआ था, के आधार पर दिनांक 14 अगस्त, 2020 तक हॉट स्पाट जोन घोषित किया गया है। उन्होंने अवगत कराया कि शासन द्वारा निर्धारित एवं निर्गत दिशा-निर्देशों के क्रम में कोरोना वायरस से बचाव हेतु उपरोक्त क्षेत्र को हॉट स्पॉट जोन घोषित करते हुए डी0के0 अहिरवार अधिशासी अभियंता, प्रान्तीय-खण्ड, लोक निर्माण विभाग, सुलतानपुर को उक्त हॉट स्पाट जोन का नोडल अधिकारी घोषित करते हुए यह निर्देशित किया जाता है कि इंसीडेन्ट कमाण्डर/उप जिला मजिस्ट्रेट सदर के निर्देशन में उपरोक्त क्षेत्र की वैरीकेटिंग कराना सुनिश्चित करेंगे तथा हॉट स्पाट क्षेत्र में स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्त व्यवस्था एवं आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति तथा पुलिस व्यवस्था के अतिरिक्त उक्त क्षेत्र में कोई सेवा अनुमन्य नहीं होगी। इंसीडेन्ट कमाण्डर अन्य विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायेंगे। उक्त के दृष्टिगत निर्देशित किया जाता है कि हॉट स्पॉट जोन में आवागमन पूर्णतया बाधित रहेगा तथा हॉट स्पॉट जोन की सीमाएं वैरीकेटिंग सील की जायेगी और सीलिंग प्वाइंट पर पुलिस बल तैनात किया जांय। हॉट स्पॉट जोन में मॉपिंग एवं सेनेटाइजेशन कार्य में लगे कर्मचारियों, मेडिकल टीम एवं डोर-टू-डोर आपूर्ति एवं गैस आपूर्ति में लगे कार्मिक जिन्हें उप जिला मजिस्ट्रेट सदर द्वारा पास जारी किया गया हो उन्हें आवागमन की अनुमति होगी, किन्तु किसी भी व्यक्ति को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। किसी भी प्रकार के सामाजिक, धार्मिक एवं वाणिज्यिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जायेगा।    उन्होंने बताया कि चिकित्सीय आकस्मिकता की स्थिति में एम्बुलेन्स 102 एवं 108 का ही प्रयोग किया जा सकेगा जो जोन के करीब 24 घण्टे उपलब्ध रहेगी। क्षेत्राधिकारी पुलिस यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक सील सीमा पर पुलिस बल उपलब्ध रहें तथा उपरोक्त अनुमन्य कर्मचारी या व्यक्ति जिन्हें उप जिला मजिस्ट्रेट सदर द्वारा जारी वैध पास हो, को ही हॉट स्पाट जोन परिधि में जाने की अनुमति दी जायेगी। इस हेतु प्रत्येक सील प्वांइट पर तैनात पुलिस टीम के पास एक रजिस्टर रखा जाय जिसमें उक्त कर्मचारियों के आवागमन अंकित किये जायें। इस रजिस्टर का रख-रखाव सील प्वांइट पर तैनात पुलिस बल द्वारा किया जायेगा।
   उप जिला मजिस्ट्रेट सदर द्वारा जारी पास पर बैंकिंग करेस्पोण्डेन्ट और माइक्रो एटीएम बैकिंग संचालन हेतु आई0टी0 वेन्डर्स और नकदी प्रबन्ध एजेन्सियों को इंसीडेन्ट कमाण्डर/उप जिला मजिस्ट्रेट सदर द्वारा पास जारी करने की अनुमति दी जायेगी। प्रशासनिक, पुलिस, चिकित्सा व्यवस्था एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति मॉपिंग एवं सेनेटाइजेशन कार्य में लगे कर्मचारियों द्वारा अनिवार्य रूप मास्क एवं ग्लब्स का प्रयोग तथा सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन करना होगा। हॉट स्पॉट जोन में पुलिस एवं मेडिकल टीम द्वारा संयुक्त रूप से विस्तृत कान्टैक्ट ट्रैसिंग की जायेगी। सभी संदिग्ध/संक्रमित व्यक्तियों को आईसोलेट किया जाय तथा समुचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय तथा व्यक्ति के सम्पर्क में आये हुए समस्त व्यक्तियों को फैसेलिटी क्वारेंटाइन में रखा जाय। सर्वे टीम द्वारा हॉट स्पॉट जोन में रहने वाले व्यक्तियों का विवरण निर्धारित प्रारूप पर तैयार किया जाय, जिसमें परिवार के सभी व्यक्तियों के नाम, मोबाइल नम्बर अनिवार्य रूप से अंकित करें। चिह्निंत स्थलों पर पर्याप्त संख्या में सी0सी0टी0वी0 कैमरें लगाये जाय तथा एक कन्ट्रोल रूम स्थापित किया जाय, जिसका पर्वेक्षण 24ग7 किया जाय। जोन में कार्यरत समस्त कर्मचारियों को आवश्यक जानकारी प्रदान की जाय। हॉट स्पॉट जोन की समस्त सड़कों गलियों, नालियों एवं सार्वजनिक स्थानों को सेनेटाइज कराया जाय। उप जिला मजिस्ट्रेट सदर एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस कानून व्यवस्था पर सतर्क दृष्टि रखते हुए किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर के प्रकाशन एवं प्रसार पर रोक लगायें। उन्होंने समस्त निर्देशों कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिये तथा उल्लंघन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध एपीडेमिक एक्ट 1897 कोविड-19 विनियमावली 2020 आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 की धारा-51 से 60 तथा आई0पी0सी0 की धारा-188 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

जनपद मे कोरोना पॉजिटिव मरीजो की कुल संख्या 822 जिसमे से 473 मरीज ठीक

Posted: 04 Aug 2020 04:36 AM PDT


सुलतानपुर।अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) उमाकांत त्रिपाठी ने अवगत कराया कि वर्तमान में नोवेल कोरोना वायरस(कोविड–19) के संक्रमण से बचाव/ रोकथाम हेतु पूरा देश अनलॉकडाउन है। जनपद सुलतानपुर मे मेडिकल क्वारंटाइन मे रखे गये 2124 व्यक्तियो मे से 2124 व्यक्तियो को स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किया गया | ग्रामीण क्षेत्रो मे 125340 व्यक्तियो एंव शहरी क्षेत्र मे 1775 व्यक्तियो को होम क्वारंटाइन मे रखा गया है, जिसमे से क्रमश: 762 व 08 व्यक्ति निगरानी मे है। जनपद मे विभिन्न स्थलो पर कुल 49 आश्रय स्थल (शेल्टर होम ) बनाये गये है, जिसमे चिकित्सीय/ शौचालय/बिस्तर सैनिटाइजर / साबुन/भोजन/ साफ-सफाई एंव सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये प्रतिपादित किया जा रहा है, जिसमे अब तक 2802 व्यक्तियो को आश्रय स्थल मे रखा गया था, जिसमे से 2802 व्यक्तियो को क्वारंटाइन अवधि पूर्ण होने पर उन्हे मुक्त किया जा चुका है,  तथा 01 मई, 2020 से अन्य राज्य/जनपदो से अब तक कुल 65975 व्यक्ति आये जिन्हे स्क्रीनिंग के पश्चात् उनको होम कोरंटाइन किया गया।   उक्त सभी आये प्रवासी श्रमिको को ग्रामीण क्षेत्र/शहरी क्षेत्र मे होम क्वारंटीन किया गये सभी व्यक्ति निगरानी मे है। नगरीय क्षेत्रो मे कुल 56 वार्डो एंव ग्रामीण क्षेत्र मे 986 ग्राम पंचायतो मे निगरानी समिति का गठन कर उपरोक्त व्यक्तियो का निगरानी करायी जा रही है।  शासन की मंशानुसार जनपद मे अनलाकडाउन-02 का पालन कराया जा रहा है। जनपद मे कोरोना पाजिटिव क्षेत्र को कन्टेनमेन्ट जोन बनाया गया है तथा हाट स्पाट के रूप मे चिन्हित स्थान पर शासन के निर्देशानुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाये की गयी है | नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों मे समितियो का गठन करके साफ - सफाई,सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है | अब तक लाकडाउन/अनलाकडाउन का पालन न करने वाले 822 व्यक्तियो के विरूद्ध एफ0आई0 आर0 करायी गयी है, 214 वाहन सीज किये गये है तथा 2432 व्यक्तियो को गिरफतार किया गया है। इसके अतिरिक्त महामारी अधिनियम के अन्तर्गत अब तक कुल 605 एफ0आई0 आर0 तथा अबतक 1320 गिरफतारी की गयी है।  जनपद  मे कोरोना वायरस की जॉच हेतु अबतक कुल 18492 नमूना लिया गया जिसमे से 17621 नमूना की जाँच प्राप्त हुयी। 871 नमूनो की जॉच रिपोर्ट आना शेष है। जनपद सुलतानपुर मे कोरोना पॉजिटिव मरीजो की कुल संख्या 822 है, जिसमे से 473 मरीज ठीक हो गये तथा 18 व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है। अवशेष 331 मरीज का इलाज चल रहा है।

प्रतिभा ने सुल्तानपुर का मान देश में बढ़ाया आईएएस परीक्षा में देश में तीसरा स्थान

Posted: 04 Aug 2020 02:38 AM PDT


सुलतानपुर।जनपद के लिए गौरव की बात है कि अपने बीच की प्रतिभा वर्मा देश की सर्वोच्च सिविल सेवा परीक्षा (IAS) में पूरे देश मे तीसरी व महिलाओं में पहले स्थान पर आई है। वे शहर के बघराजपुर मोहल्ले की रहने वाली है। उनकी माता उषा वर्मा बभंगवां प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है। और पिता सुवंश वर्मा विकवाजीतपुर माध्यमिक विद्यालय में प्रिंसिपल है  भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉक्टर आर ए वर्मा ने बिटिया की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि लड़कियों में देश में पहला स्थान प्राप्त कर प्रतिभा ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सुल्तानपुर का नाम पूरे देश में लहराया है

सुल्तानपुर पहुँच आईजी सील सीमाओं की कर रहे निगरानी

Posted: 04 Aug 2020 12:00 AM PDT


रिपोर्ट- योगेश यादव
सुल्तानपुर।अयोध्या में भूमि पूजन को लेकर जनपद सुल्तानपुर में भी रूट डायवर्ट किया गया है।कटका गोसाईगंज बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस मौजूद है ।जिसका असर कस्बे की बाजारों में भी देखने को मिल रहा है।
अयोध्या पहुँचे एडिशनल एसपी
(सुल्तानपुर)एडिशनल एसपी शिवराज स्वयं विशेष ड्यूटी पर राम नगरी अयोध्या निकल गए हैं।
उन्होंने तैयारियों बाबत लोकल पुलिस कर्मियों से सम्पर्क करने को कहा है, लेकिन हर बार की तरह सीओ सिटी ने फोन नही उठाया।
यातायात प्रभारी प्रवीण सिंह ने सम्हाला मोर्चा
(सुल्तानपुर)बाहर से आने वाली गाड़ियों को अकबरपुर रोड पर डायवर्ट किया जा रहा है ।अब अयोध्या में प्रवेश पाना उनके लिए संभव नहीं है ।एक बैरियर जमौली बॉर्डर (कूरेभार थानांतर्गत)पर भी लगा हुआ है। पुलिस के लिए यह कड़ी चुनौती 5 तारीख के बाद ही खत्म होगी ।यातायात निरीक्षक प्रवीण सिंह स्वयं पुलिस बल के साथ गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित कटका के हाईवे पर मौजूद हैं ।गोंडा जाने वाले कई वाहनों को अकबरपुर के रास्ते डायवर्ट किया गया ।
गोसाईगंज पुलिस एलर्ट पर
(सुल्तानपुर)वहीं गोसाईगंज थाना प्रभारी हरिराम यादव ने आम लोगों से अपील की है कि कहा है विशेष आवश्यकता पड़ने पर ही इस रूट पर निकले। क्योंकि शासन की मंशा अनुसार अनावश्यक आवागमन पर शख्ती की गई है ।संदिग्ध वाहनों की तलाशी जारी है ।वही कूरेभार पुलिस ने अयोध्या जाने वाले बड़े से बड़े वाहनों को भी या तो रोक दिया है या तो उन्हें अकबरपुर के रास्ते डायवर्ट कर दिया है ।
बल्दीराय की सीमा पर लगे दो बैरियर
(सुल्तानपुर)कमोबेश यही हाल  बल्दीराय  क्षेत्र में भी है  रूट डायवर्जन को लेकर थाना अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि यहां दो बैरियर लगे हैं  पहला देहली बाजार (कटरसा को जाने वाला मार्ग) तथा दूसरा बउराहवां(चिलबिली जाने वाला मार्ग) में लगे हुए हैं।आने वाले सभी बाहरी वाहनों के प्रवेश पर  अंकुश लगाया गया है । संदेश मिलने पर वाहनों की तलाशी भी ली जा रही है।इस बीच एसपी शिव हरि मीणा ने ऑपरेशन थंडर के तहत जिले के पुलिस को अलर्ट रहने को कहा है ।बनारस मार्ग ,प्रयागराज मार्ग ,लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग तथा हलियापुर व कई थानों की पुलिस को उन्होंने अलर्ट पर रखा है ।संदिग्ध मिलने पर यात्रियों की जामा तलाशी ली जाए।
आईजी निकले सीमा की निगरानी पर
अयोध्या परी क्षेत्र के आईजी जिले की सीमा में लगे बैरियर को चेक कर रहे हैं ।वह बॉर्डर पर पुलिस की तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं ।साथ ही उन्होंने सख्त आदेश दिया कि किसी भी तरीके की कोताही सामने ना आए ।वाहनों की तलाशी ली जाए ।इतना ही नहीं संदिग्ध लोगों की परिचय पत्र और उसकी हिस्ट्री को भी ट्रेस किया जाए।
कुड़वार पुलिस ने गोमती नदी के घाट पर लगाई चेकिंग
सुल्तानपुर अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कुड़वार पुलिस के साथ-साथ लंभुआ ,चांदा ,कोतवाली देहात ,धमौर,प्रयागराज मार्ग स्थित चौकी भी अलर्ट पर हो गई है।जयपुरिया स्कूल के पास आहीमाने के निकट पुलिस ने ड्रम रखकर हर आने जाने वाले लोगों को चेकिंग कर रही है ।जिसको लेकर बड़े बड़े वाहन या तो ढाबे पर खड़े हो गए हैं या किसी गांव किनारे रुक गए हैं।फिलहाल आगामी 24 घंटे तक सख्त वाहन चेकिंग जारी रहेगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम में 175 अतिथियों को निमंत्रण

Posted: 03 Aug 2020 11:17 PM PDT

अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए 175 प्रतिष्ठित अतिथियों को आमंत्रित किया गया है.ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने संवाददाताओं से कहा कि निमंत्रण सूची बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के अलावा वरिष्ठ वकील के. परासरन एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ 'निजी तौर पर चर्चा' करके तैयार की गई है.उन्होंने बताया कि मुख्य समारोह के लिए आमंत्रित किए गए 175 प्रतिष्ठित अतिथियों में से 135 संत हैं जो विभिन्न आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े हुए हैं और वो सभी उपस्थित रहेंगे. इनके अलावा शहर के भी कुछ गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है. साथ ही नेपाल के संतों को भी आमंत्रित किया गया है क्योंकि जनकपुर का बिहार, उत्तर प्रदेश और अयोध्या से भी संबंध हैइसके अलावा कुछ कारसेवकों के परिवार के सदस्यों को भी निमंत्रण दिया गया है. कोठारी बंधुओं की बहन पूर्णिमा कोठारी को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया है.गौरतलब है कि बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी को भी न्योता भेजा गया।

कोरोना वैक्सीन का दिल्ली के एम्स में ह्यूमन ट्रायल

Posted: 03 Aug 2020 10:37 PM PDT


नई दिल्ली भारत की पहली स्वदेशी कोरोना वैक्सीन  (कोवाक्सिन) का दिल्ली के एम्स में ह्यूमन ट्रायल चल रहा है. ट्रायल में शामिल होने वाले 20 फीसदी वॉलंटियर्स में एंटीबॉडी पाया गया है. इस वजह से अब ये वॉलंटियर्स ट्रायल के लिए अयोग्य हो गए. दरअसल, ट्रायल में उन लोगों को ही शामिल किया जाता है जिन्हें कोई और रोग नहीं है, जो कोविड-19 से पीड़ित नहीं रहे हैं और जिनकी उम्र 18 से 55 साल से बीच है.एम्स में 80 से ज्यादा वॉलंटियर्स के सेहत की जांच की गई, लेकिन इनमें से सिर्फ 16 लोगों को ट्रायल के लिए चुना गया. वैक्सीन की पहली खुराक दिए जाने के बाद इनकी कम से कम दो हफ्ते तक निगरानी की जाएगी.एम्स के एक सीनियर डॉक्टर का कहना है कि ट्रायल में सिर्फ स्वस्थ वॉलंटियर्स को ही शामिल किया जाता है. लेकिन ऐसे लोगों की संख्या कम है. करीब 20 फीसदी वॉलंटियर्स में एंटीबॉडी पाए गए हैं. इसका मतलब है कि वे पहले ही संक्रमित हो चुके हैं. कुछ लोगों को हार्ट और डायबिटीज की समस्या है. अगर व्यक्ति पहले संक्रमित हो चुका है तो उसपर वैक्सीन का अध्ययन करना मुश्किल है.


24 घंटे में 52050 नए मामले सामने आए कोरोना के

Posted: 03 Aug 2020 10:15 PM PDT

नई दिल्ली
 केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 52,050 नए मामले सामने आए हैं और 803 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 18,55,746 हो गई है। जिनमें से 5,86,298 सक्रिय मामले हैं, 12,30,510 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 38,938 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दो दिनों से देश में अमेरिका से भी ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में भारत में 52 हजार से ज्यादा संक्रमण के मामले दर्ज किए गए, जबकि अमेरिका में यह संख्या 48 हजार के आसपास रही। कोरोना से जुड़े आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में 52,050 नए मामले सामने आए। वहीं, अमेरिका में इसी दौरान 48,622 मामले सामने आए और 568 लोगों की जान गई।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोग तेजी से ठीक हो रहे हैं। अभी सिर्फ 10207 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा 124254 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 4021 लोगों की जान गई है। उधर, यूपी की बात करें तो यहां 55393 लोग रिकवर हुए हैं, जबकि 40191 लोगों का इलाज जारी है। 1778 लोगों की कोरोना वायरस के चलते मौत हुई है। 


प्रधानमंत्री अयोध्या दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

Posted: 04 Aug 2020 04:56 AM PDT



अयोध्या ।उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पांच अगस्त को होने जा रहे कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी पहले विशेष विमान से लखनऊ आएंगे। यहां अमौसी स्थित एयरपोर्ट पर पांच मिनट में विशेष विमान से उतरकर चॉपर में सवार होकर अयोध्या के लिए निकल जाएंगे। पीएम मोदी का विशेष विमान 10:25 बजे लखनऊ एयरपोर्ट उतरेगा। यहां उनका स्वागत होगा जिसके तुरंत बाद वह चॉपर से 10:30 बजे अयोध्या के लिए रवाना हो जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी 11 बजकर 15 मिनट पर अयोध्या पहुंचेंगे। अयोध्या में वह दो से ढाई घंटे का ही समय देंगे। इसके बाद 3:00 बजे उनका चॉपर लखनऊ उतरेगा। वापस अपने विशेष विमान से पीएम मोदी 3:15 के करीब दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।वहीं, सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में अंतिम समय में भी बदलाव हो सकता है। प्रधानमंत्री के आगमन को ध्यान में रखते हुए राजधानी के चौधरी चरण सिंह अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रधानमंत्री का कोई कार्यक्रम फिलहाल एयरपोर्ट से बाहर आने का नहीं है फिर भी सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है। सीआईएसएफ के डॉग स्क्वॉड सक्रिय हो गए हैं। कई टुकड़ियां चप्पे चप्पे पर निगरानी कर रही हैं। एयरपोर्ट आने वाले वाहनों की भी चेकिंग की जा रही है।

कुतुबपुर गांव में दबंगो ने जोत ली सरकारी भूमि

Posted: 03 Aug 2020 09:55 PM PDT


रिपोर्ट-योगेश यादव 
सुलतानपुर ।उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जनपद में भूमि विवाद के सैकड़ों मामले थाने पर धूल फांक रहे ।कई मामलों में तो सरहंगई हावी रही जिसके चलते थाने स्तर तक कोई कार्यवाही नही हुई। ज्यादती इस कदर है कि पीड़ित का मुकदमा थाने पर दर्ज ही नहीं होता । ऐसा ही एक मामला धम्मौर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव का है ।जहां पर कुतुबपुर गांव के प्रधान पत्नी विजय कुमारी का कहना है कि बीते 25 जुलाई को शाम लगभग 6:00 बजे गांव के ही विपक्षी लोग एक दर्जन से अधिक लोगों के साथ उनकी मंदिर को गिराते हुए ग्राम समाज के गाटों पर जुताई कर रहे थे ।प्रार्थिनी के ग्राम प्रधान पति राम कुमार मौके पर गए । मना किया तो उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया ।अभद्रता व भद्दी भद्दी गाली दी और असलाहा लेकर दौड़ा लिए। पीड़िता का कहना है कि उनके पति जान बचाकर घर में घुसे लेकिन विपक्षियों ने घर में घुसकर उनके ऊपर हमला किया और जेब में रखे तकरीबन ₹5000 भी छीन लिए । इस पूरे वाक्यों में कई लोगों को चोटे आई लेकिन पुलिस ने अभी तक एफ आई आर. नहीं लिखा ।पीड़िता श्रीमती विजय कुमारी का यह भी कहना है कि प्रार्थी के पति वर्तमान समय में कुतुबपुर गांव के प्रधान तथा आरक्षित जमीन गाटा संख्या 419 का बीते 8 जुलाई को राजस्व टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में सीमांकन किया था ।कहना है कि ग्राम समाज की भूमि में मंदिर भी स्थित है ।आरोप है कि बीते एक हफ्ते से उन्होंने पुलिस अधीक्षक ,जिलाधिकारी ,आईजी ,निदान  एप तथा संबंधित धम्मौर थाना के प्रभारी से कई बार अपनी दरखास दिया ।लेकिन पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए पीड़ितों की आवाज दबाने पर जुटी रही। पीड़िता विजय कुमारी ने माँग की है कि घटना को गंभीरता से लेते हुए दबंगों के खिलाफ धाराओं में एफ आई आर दर्ज करते हुए ग्राम समाज की भूमि को सुरक्षित करें तथा उचित न्याय दिलाने की कृपा करें।

Post Bottom Ad

Pages