तहकीकात न्यूज़ - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, August 28, 2020

तहकीकात न्यूज़

तहकीकात न्यूज़


गूगल मीट और जूम के माध्यम से पुरोहित अपने यजमानों की शास्त्रीय, सामाजिक और व्यावहारिक जिज्ञासा शांत करेंगे।

Posted: 27 Aug 2020 11:04 PM PDT

कैलाश सिंह विकास वाराणसी

गूगल मीट और जूम के माध्यम से पुरोहित अपने यजमानों की शास्त्रीय, सामाजिक और व्यावहारिक जिज्ञासा शांत करेंगे। 

पिशाचमोचन नाम से फेसबुक पेज बनाया जा रहा है। इस पेज पर श्राद्ध का महात्म्य, इसके विधान, तिथिवार विवरण के साथ अपलोड उपलब्ध कराया जाएगा। पेज पर पिशाचमोचन से जुड़े पुरोहितों, कर्मकांडी ब्राह्मणों के फोन नंबर भी रहेंगे।

फेसबुक पेज पर दिए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने पर नि:शुल्क परामर्श मिलेगा। तीर्थ पुरोहित पं. आलोक भट्ट ने बताया कि श्राद्ध करने वालों की सुविधा के लिए जूम और गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन श्राद्ध कराने की भी तैयारी की जा रही है। फेसबुक लाइव के माध्यम से लोग प्रतिदिन पुरोहितों के साथ तर्पण भी कर सकते हैं। तीर्थपुरोहित पं. आदित्य शंकर भट्ट ने बताया कि गया में पितृपक्ष मेला स्थगित होने के बाद स्वाभाविक रूप से काशी और प्रयाग में भी पिंडदान नहीं किया जा सकेगा। 

पिशाच मोचन में प्रतिवर्ष देश-विदेश के 18 से 20 लाख लोग गया श्राद्ध के निमित्त आते हैं। विधान के अनुसार उन्हें प्रयाग और काशी में भी श्राद्ध करना होता है। तीर्थपुरोहित पं. जगदीश मिश्र ने स्थानीय लोगों से भी अनुरोध किया है कि कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए वे अपने घरों में ही तर्पण का विधान पूर्ण करें। 

पं. बंडुल दीक्षित ने बताया कि पिशाचमोचन तीर्थ पर अश्वदान की निराली परंपरा है। यह विधान न तो प्रयाग और न ही श्राद्ध भूमि गया में ही है। काशी में भी अश्व दान का स्थान निर्दिष्ट है। श्राद्ध कर्म के दौरान यह दुर्लभ दान है। अश्वदान के बाद व्यक्ति प्रेतकुंड में पिंड डालने का अधिकारी होता है।

देश में केवल यहीं होता है त्रिपिंडी श्राद्ध


भारत में सिर्फ पिशाच मोचन कुंड पर ही त्रिपिंडी श्राद्ध होता है। जो पितरों को प्रेत बाधा और अकाल मृत्यु की बाधाओं से मुक्ति दिलाता है। इस कुंड के बारे में गरुड़ पुराण में भी बताया गया है। काशी खंड की मान्यता के अनुसार पिशाच मोचन मोक्ष तीर्थ स्थल की उत्पत्ति गंगा के धरती पर आने से भी पहले से है। पिशाच मोचन कुंड में ये मान्यता है कि हजार साल पुराने इस कुंड किनारे बैठ कर अपने पितरों जिनकी आत्माए असंतुष्ट हैं उनके लिए यहा पितृ पक्ष में आकर कर्म कांडी ब्राम्हण से पूजा करवाने से मृतक को प्रेत योनियों से मुक्ति मिल जाती है।

यहां कुंड के पास एक पीपल का पेड़ है। इसको लेकर मान्यता है कि इस पर अतृप्त आत्माओं को बैठाया जाता है। इसके लिए पेड़ पर सिक्का रखवाया जाता है ताकि पितरों का सभी उधार चुकता हो जाए और पितर सभी बाधाओं से मुक्त होकर मोक्ष प्राप्त कर सकें और यजमान भी पितृ ऋण से मुक्ति पा सके। प्रेत बधाएं तीन तरीके की होती हैं। इनमें सात्विक, राजस, तामस शामिल हैं। इन तीनों बाधाओं से पितरों को मुक्ति दिलवाने के लिए काला, लाल और सफेद झंडे लगाए जाते हैं। 

इसको भगवान शंकर, ब्रह्म और कृष्ण के ताप्‍तिक रूप में मानकर तर्पण और श्राद का कार्य किया जाता है। प्रधान तीर्थ पुरोहित के अनुसार, पितरों के लिए 15 दिन स्वर्ग का दरवाजा खोल दिया जाता है। यहां के पूजा-पाठ और पिंड दान करने के बाद ही लोग गया के लिए जाते हैं। उन्‍होंने बताया कि जो कुंड वहां है वो अनादि काल से है भूत-प्रेत सभी से मुक्ति मिल जाती है।

रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों का चरणबद्व तरीकेे से कोविड-19 की जांच किया गया

Posted: 27 Aug 2020 06:29 PM PDT

कैलाश सिंह विकास वाराणसी

रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों का चरणबद्व तरीकेे से कोविड-19 की जांच किया गया

         वाराणसी 27 अगस्त, 2020: पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा के लिये सतत प्रयत्नशील है। इसी क्रम में वाराणसी मंडल के अंतर्गत मंडल चिकित्सालय, गाजीपुर सिटी हेल्थ यूनिट एवं मऊ हेल्थ यूनिट में कोविड-19 संक्रमण के फैलाव को ध्यान में रखकर सभी रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों का चरणबद्व तरीकेे से कोविड-19 की जांच किया गया , जिसके प्रथम चरण में मंडल चिकित्सालय वाराणसी में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ०एम एस नबियाल के नेतृत्व में जिला प्रशासन के सहयोग से 56 कर्मचारियों/अधिकारियों का रैपिड एंटीजेंट टेस्ट किया गया जिसमें  एक पॉजिटिव बाकी सभी निगेटिव मिले ।  इसी क्रम में वाराणसी मंडल के अंतर्गत गाजीपुर सिटी स्टेशन के स्वास्थ्य यूनिट में जिला प्रशासन के सहयोग से 102 रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की रैपिड किट के माध्यम से रैपिड एंटीजेंट जाँच की गई जिनमें 5 लोग पॉजीटिव एवं अन्य निगेटिव पाए गए। इसी क्रम में वाराणसी मंडल के अंतर्गत मऊ के स्वास्थ्य केंद्र यूनिट में भी जिला प्रशासन के सहयोग से मऊ जं पर कार्यरत 100 कर्मचारियों एवं अधिकारियों का रैपिड एंटीजेंट जाँच किया गया जिसमें 03 कर्मचारी पॉजिटिव एवं अन्य सभी संक्रमण मुक्त पाए गए । 
उक्त रैपिड एंटीजेंट टेस्ट में स्टेशनों पर स्थित कार्यालयों ,परिचालन ,इंजीनियरिंग,आर.पी.एफ, वाणिज्य आदि विभागों के वरिष्ठ पर्यवेक्षक एवं कर्मचारियों का   हेल्थ यूनिट में कैम्प लगाकर जांच की गयी। उक्त तीनों स्थानों पर कैम्प लगाकर जिला प्रशासन के सहयोग से   विभिन्न स्टेशनों एवं विभागों में कार्यरत कुल 258 कर्मियों की जांच की गयी। 
इसके पूर्व जिला प्रशासन से सम्बद्ध चिकित्सालयों में आर.टी.पी.सी.आर.(Reverse Transcription Polymerase Chain Reaction) जाँच एक जटिल प्रक्रिया द्वारा की जा रही थी जिसमें काफी समय लगता था । रैपिड किट के माध्यम से रैपिड एंटीजेन्ट टेस्ट कम समय में शरीर में उपस्थित कोरोना वायरस के एन्टीबाडी की जाँच करता है जो संक्रमण के विभिन्न चरणों में भी सटीकता से रिपोर्ट देता है । 
कोरोना जांच कैम्प के दौरान कोरोना से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिंग सहित सभी मानकों पालन किया गया।

सत्य धर्म आत्मा का धर्म है- पंडित सिद्धांत शास्त्री

Posted: 27 Aug 2020 06:26 PM PDT

कैलाश सिंह विकास वाराणसी

सत्य धर्म आत्मा का धर्म है-   पंडित सिद्धांत शास्त्री

 जैन महापर्व का पांचवा दिन

 वाराणसी। पर्यूषण पर्व पर जैन धर्म के लोग तीर्थंकरों की विशेष पूजा अर्चना कर अपने दुर्गुणों को दूर करने तथा  सद्गुणों को अपनाने का संकल्प लेते हैं। 10 लक्षण पर्व पर दसों वृत्तियों  को अपनाकर हम अपनी सारी बुराइयों को दूर करते हैं । श्री दिगंबर जैन समाज काशी द्वारा चल रहे महापर्व पर जैन मंदिरों में कई धार्मिक  आयोजनों के साथ  प्रातः तीर्थंकर पार्श्वनाथ जी,   सुपार्श्वनाथ जी, चंदा प्रभु जी एवं श्रेयांसनाथ जी का अभिषेक पूजन किया गया।  सायं काल णमोकार महामंत्र का जाप, जिनवाणी एवं शास्त्र पूजन व भगवंतो की आरती की गई। सभी आयोजनों को भक्त गणों ने  सीधे प्रसारण द्वारा अपने अपने घरों पर देखा। गुरुवार को सायं काल पर्व के पांचवें दिन फेसबुक पर लाइव व्याख्यान करते हुए पंडित सिद्धांत शास्त्री सांगानेर ने उत्तम सत्य धर्म पर कहा   हमें वाणी मिली है, सत्य और मधुर बोलने के लिए, जिनवाणी की आराधना करने के लिए, अतः हमें इसका दुरुपयोग कठोर अपशब्द बोलकर नहीं करना चाहिए। सत्यधर्म आत्मा का धर्म है। पंडित जी ने कहा सत्य ही ईश्वर है,  जो सत्य का पालन करता है वह निर्भीक होता है, जगत में उसका नाम होता है, सत्य का साथ देने वाला हमेशा विजई होता है और उसकी गाथा युगों युगों तक गाई जाती है। सच्चाई छुप नहीं सकती कभी झूठे उसूलों से खुशबू आ नहीं सकती, कभी कागज के फूलों से । सत्य तो सिर्फ एक है आत्मा, और सभी धोखा है। धन, दौलत, जमीन, जायदाद , परिवार, समाज , पद एवं अपना खुद का शरीर सब धरा रह जाएगा। यह आत्मा ही निकल कर तेरे कर्मों के साथ जाएगी। जो स्वयं को तपा-तपा कर मिले वह सत्य है । इस दृष्टि से सत्य वह चिंतन व शाश्वत वस्तु है जिसको प्राप्त कर लेने पर  जीव कृत कृत हो जाता है।
 अतः सत्य धर्म अपनाकर अनुसरण कर जीवन को परिवर्तन करना चाहिए

                    

आवारा पशुओं और यूरिया खाद की समस्याओं से परेशान अमेठी के किसान -जयसिंह

Posted: 27 Aug 2020 06:23 PM PDT

मयंक पाण्डेय अमेठी

आवारा पशुओं और यूरिया खाद की समस्याओं से परेशान अमेठी के किसान -जयसिंह


अमेठी। समाजवादी पार्टी छात्रसभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयसिंह प्रताप यादव की अगुवाई में सपाइयों  ने खाद की आपूर्ति,आवारा पशुअों को लेकर उपजिलाधिकारी अमेठी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश के साथ ही अमेठी जिले के किसानों को खाद न मिलने से धान की खेती बर्बादी के कगार पर है।सत्ता संरछित अधिकारियों व डीलरों के मिली भगत से खाद बड़े पैमाने पर  कालाबाजारी कर मनमाने ढंग से बेचकर किसानो की जान लेने पर तुले हैं । भाजपा सरकार में पेट्रोल,डीलज के दाम आसमान छू रहे हैं,बिजली मंहगाई चरम पर है ।रोजी रोटी का संकट उत्पन्न होता जा रहा है । सहकारी समितियों पर खाद के लिए सुबह से शाम तक किसान चक्कर लगाने व लम्बी लाइनो में खड़े होने को विवश हो रहा है ।यूरिया न मिलने से किसानों को फसल उत्पादन गंभीर संकट खड़ा है ।
  सपा की अखिलेश सरकार ही असली किसानो की हितैषी है ।
आज सपा सरकार होती तो किसानो को इतनी समस्याओं का सामना न करना पडत़ा ।वर्तमान की भाजपा सरकार से किसान-नौजवान,मजदूर-ब्यापारी,सभी वर्ग नाराज है ।वह फिर से समाजवादी अखिलेश सरकार चाहते हैं  ।अपना खून पसीना एक कर रात दिन खेतिहर किसानो की आवारा पशुओं के कारण फसले बर्बाद हो रही है। तमाम समस्याओं के कारण किसान खून के आंसू रोने को विवश है ।वहीं सपाइयो ने किसान हित के लिए आवाज बुलंद करते हुए किसानो को जल्द खाद उपलब्ध कराने व आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की ।
इस मौके पर सुरेश कश्यप, जगमोहन यादव,मो.दानिश,सौरभ,अरविन्द मौजूद रहे ।

अमेठी के राजनैतिक पटल पर बडी क्षति संर्घषशील जय प्रकाश तिवारी का निधन

Posted: 27 Aug 2020 06:14 PM PDT

मयंक पाण्डेय अमेठी

अमेठी के राजनैतिक पटल पर बडी क्षति संर्घषशील जय  प्रकाश तिवारी का निधन

19 अगस्त को कोरोना पाँजिटिव पाये गये गये थे  लखनऊ के  स्वामी विवेकानंद अस्पताल मे हुआ निधन




अमेठी 27 अगस्त 2020 जिले के भेटुआ के  पूर्व ब्लाक प्रमुख भाजपा नेता जय  प्रकाश तिवारी का बीती रात निधन हो गया।

जय  प्रकाश तिवारी उम्र 47 वर्ष को कोरोना पाँजिटिव होने के बाद इलाज के लिए लखनऊ के  स्वामी विवेकानंद अस्पताल मे  भर्ती कराया गया था जहाँ बीती रात उनका निधन हो गया

जय  प्रकाश तिवारी गांव मौजी का पुरवा थाना मुंशीगंज के रहने वाले है 19 अगस्त 2020 को कोरोना पाँजिटिव पाये गये थे

जय  प्रकाश तिवारी काफी समय तक बसपा जुडे रहे  पूर्व लोक सभा चुनाव के दौरान भाजपा मे शामिल हो गये थे। इनके निधन से जहाँ परिवार मे कोहराम मच गया है वही क्षेत्र मे भी शोक की लहर है

सांसद रवि किशन ने मांगा सदर विधायक डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल का इस्तीफा

Posted: 27 Aug 2020 06:08 PM PDT

कृपा शंकर चौधरी ब्यूरो गोरखपुर

सांसद रवि किशन ने मांगा सदर विधायक डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल का इस्तीफा

सांसद ने कहा अगर विधायक होने पर आपको गुस्सा आता है तो आप दे इस्तीफा 

सरकार पर जातिगत राजनीति का आरोप लगाना शर्मनाक : रवि किशन

गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने नगर विधायक डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल का इस्तीफा मांगा उन्होंने कहा कि अगर पार्टी के नीतियों व सिद्धांतों से आपको इतनी दिक्कत हो रही है तो आप पार्टी से इस्तीफा दे दें उन्होंने आगे कहा कि विधायक राधा मोहन हमेशा पार्टी विरोधी बातों को तूल पकड़ा कर जनता को भ्रमित करने का कार्य कर रहे  हैं वह गोरखपुर में हो रहे विकास कार्यों को बाधा पहुंचाने का कार्य लगातार वह कर रहे हैं वह अनाप-शनाप बयानों से पार्टी की छवि को धूमिल कर रहे हैं उन्होंने बताया कि अभी हाल में ही फेसबुक व ट्विटर पर उन्होंने अपने विधायक होने पर गुस्सा आता है ऐसा गैर जिम्मेदाराना बयान दिया  लगातार पार्टी के पदाधिकारियों के खिलाफ विधायक, सांसद , के खिलाफ झूठे आरोपों व बे बुनियादी बातों से जनता को गुमराह करने का कार्य कर रहे है अभी उनका एक ऑडियो बहुत तेजी से देश में वायरल हुआ है जिसमें वह साफ-साफ उत्तर प्रदेश सरकार पर जातिगत राजनीति करने  आरोप लगाया है जो की बहुत ही शर्मनाक है इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का मनोबल गिरता है इनके बयानों से पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में आक्रोश व गुस्सा है वह समाज को  उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ भड़काने का व भ्रमित करने का प्रयास लगातार कर रहे है इसलिए अगर इनको पार्टी की नीतियों और कार्यशैली से इतना ही दिक्कत है तो पार्टी को अपना इस्तीफा सौंप दें
क्या है मामला

गौरतलब है कि विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल ने कार्य में लापरवाही के लिए सहायक अभियंता केके सिंह की उपमुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शिकायत की है, जिसके बाद अभियंता को मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया। वहीं, मौजूदा सांसद रविकिशन  ने अभियंता को कर्मठ, विश्वसनीय बताते हुए तबादले को रोकने के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पत्र लिखा।
इस आपसी लड़ाई में गुटबाजी भी सामने आ रही है जहां। रविकिशन के साथ चार विधायकों का समर्थन है वहीं दूसरी ओर राधा मोहन दास अग्रवाल के साथ बांसगांव सांसद खुलकर सामने आ रहे हैं। 
प्रतिभा पर गौर करें तो सदर विधायक राधामोहन दास अग्रवाल अपने साफ सुथरी छवि के कारण जनता के चहेते रहे हैं और समय-समय पर गलत के खिलाफ आवाज उठाने वाले हैं। इस तरह से कार्य करने पर जहां जनता में उनकी गहरी पैठ है दूसरी ओर उनके विचारों से सहमत नहीं होने से विरोध करने वाले भी हैं।


Post Bottom Ad

Pages