आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … |
- आजमगढ़ : बढ़ गया कोरोना का ग्राफ ! अब 70 हुए नए मिले मरीज
- आजमगढ़: जनता बाढ़ से त्राही-त्राही कर रही है और मुख्यमंत्री अयोध्या में मस्त हैं-हवलदार यादव
- आजमगढ़: बहनों ने रेशमी डोर से सजा दी भाई की कलाई, धूमधाम से मना रक्षाबंधन पर्व
- आजमगढ़: 63 और कोरोना पॉज़िटिव, 1143 हुई कुल संख्या,16 की मौत
| आजमगढ़ : बढ़ गया कोरोना का ग्राफ ! अब 70 हुए नए मिले मरीज Posted: 03 Aug 2020 08:10 AM PDT अब तक कुल 1150 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैंआजमगढ़ 03 अगस्त -- जिले में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। दिन प्रतिदिन इसका संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है । सोमवार को भी कोरोना मामलो में भारी बढ़त दिखाई दी है । शाम 05 बजे तक जहां 63 नए कोरोना संक्रमित पाए गए थे 03 घण्टे में ही वृद्धि हो गयी और अब 03 अगस्त के आंकड़ों में 70 नए कोरोना मरीज जुड़ गए हैं । देर रात मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की जांच हेतु पूर्व प्रेषित सैम्पल्स में से 70 और व्यक्तियों की जाॅच रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है। जिसमें रैपिड एंटीजन | ||||
| आजमगढ़: जनता बाढ़ से त्राही-त्राही कर रही है और मुख्यमंत्री अयोध्या में मस्त हैं-हवलदार यादव Posted: 03 Aug 2020 07:41 AM PDT समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने बाढ़ क्षेत्रों का दौरा कर प्रदेश की भाजपा सरकार को कोसासीएम को जनता की चिन्ता नहीं, वोट की राजनीति करने के लिए अयोध्या में तैयारी कर रहे हैं -हवलदारआजमगढ़: जनता बाढ़ की विभिषिका से त्राही-त्राही कर रही है और मुख्यमंत्री योगी जी अयोध्या में मस्त हैं। तहसील-सगड़ी के टेकनपुर गांव में छोटी सरयू नदी से सटे बन्धा सरकार व अधिकारियों के लापरवाही से कट गया है, जबकि कई दिनों से ग्रामीण इस सम्बन्ध में बाढ़ विभाग के अधिकारियों को सूचित करते रहे लेकिन उन लोगों ने ध्यान नहीं दिया। बन्धा कटने से पूरब के पचासों गाॅव जलमग्न हो गये। गाॅव व घरों में पानी घुस गया है । आजमगढ़-गोरखपुर रोड पर पानी आ गया है। रेगुलेटर टेकनपुर बरदहुवां नाला पर बाढ़खण्ड के अधिकारियों के लापरवाही के कारण रेगुलेटर खराब हो गया है जिससे घाघरा का पानी भी छोटे सरयू में जा रहा है जिससे उस इलाके की समस्या और बढ़ गयी है यह घटना पहली बार हुई है। यह आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने पूरे क्षेत्रों में टेकनपुर, खेतापुर, सहनूपुर, सहबलिया, गांगेपुर, नैनीजोर, हाजीपुर, खरैलिया, बेलहिया, इस्माइलपुर, हैदराबाद का दौरा किया और जनता की समस्याओं को सुना। तमाम जगहों पर बन्धे में रिसाव हो रहा है लेकिन बाढ़ विभाग की तरफ से न कोई इन्तजाम है न पहले से ही कोई तैयारी की गयी। घाघरा का पानी बराबर बढ़ता जा रहा है। घाघरा नदी से प्रभावित गाॅवों में पानी घूस गया है। लोग घरों में चारपाई डालकर बैठे हुए हैं। सरकार द्वारा कोई भी व्यवस्था | ||||
| आजमगढ़: बहनों ने रेशमी डोर से सजा दी भाई की कलाई, धूमधाम से मना रक्षाबंधन पर्व Posted: 03 Aug 2020 07:28 AM PDT
कोरोना काल में समाज के हर वर्ग ने एक दूसरे को इस पावन पर्व की बधाइयाँ देने में सोशल मीडिया का जमकर उपयोग कियाआजमगढ़: भाई-बहन के अटूट स्नेह का प्रतीक रक्षा बंधन का पर्व सोमवार को शहर से लेकर गांव तक धूमधाम के साथ मनाया गया। क्या हिन्दू क्या मुस्लिम, ख़ास बात यह रही की समाज के हर वर्ग ने एक दूसरे को इस पावन पर्व की बधाइयाँ देने में सोशल मीडिया जमकर उपयोग किया। सोशल मीडिया का हर प्लेटफॉर्म राखी बांधने की तस्वीरों और पर्व की बधाइयों से पटा रहा। पर्व पर भाइयों की कलाई पर बहनों ने जहां रक्षा सूत्र बांध कर भाई के माथे पर तिलक लगाया। वहीं भाइयों ने आजीवन बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। | ||||
| आजमगढ़: 63 और कोरोना पॉज़िटिव, 1143 हुई कुल संख्या,16 की मौत Posted: 03 Aug 2020 07:59 AM PDT दुखद! कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 16 हो गई |
| You are subscribed to email updates from आजमगढ़ लाइव - जीवंत खबरों का आइना ..... To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |



