आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … |
- करोड़पति बनाने का लालच दे कर करते थे ठगी,तीन शातिर ठग पकड़े गए
- "जो ज़र्रा यहाँ से उठता है, वो नैय्यर-ए-आज़म होता है" -अलविदा अमर सिंह..!
- आजमगढ़: लीजिये आ गई आज मिले 48 कोरोना पॉजिटिव लोगों की लोकेशन....
- कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मना बकरीद त्योहार,घरों में अदा हुई नमाज
- पूर्वांचल विश्विद्यालय के नए कुलपति प्रो. टी. एन. सिंह ने कार्यभार संभाला
- युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कृपाशंकर यादव का सर्पदंश से असामयिक निधन
| करोड़पति बनाने का लालच दे कर करते थे ठगी,तीन शातिर ठग पकड़े गए Posted: 02 Aug 2020 01:20 AM PDT अंतरजनपदीय गिरोह ने लेखपाल व शिक्षक से 05 लाख ठगा था60 हजार रुपये, प्राचीन सिक्के,फर्जी प्रमाण पत्र, लैपटॉप,प्रिंटर बरामदआजमगढ़ : जौनपुर के लेखपाल व अध्यापक को करोड़पति बनाने का सब्जबाग दिखाकर उनसे जालसाजों ने पांच लाख रुपये ले लिया था। अंतरजनपदीय जालसाज गिरोह के तीन शातिर ठगों को शनिवार की सुबह पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम ने शहर के बैठौली बाईपास के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से ठगी के 60 हजार रुपये, 10 प्राचीन सिक्का, फर्जी प्रमाण पत्र, लैपटॉप, प्रिटर आदि सामान बरामद किया। पकड़े गए तीनों जालसाज मंदिर से मूर्ति लूट करने वाले गिरोह से भी जुड़े हुए हैं। हिमाचल में बैठा आर्मी का एक वरिष्ठ अधिकारी को गैंग का सरगना बताया गया है। |
| "जो ज़र्रा यहाँ से उठता है, वो नैय्यर-ए-आज़म होता है" -अलविदा अमर सिंह..! Posted: 02 Aug 2020 12:52 AM PDT "खित्ताए आज़मगढ़ पे, फै़जाने तजल्ली है यक्सर/ |
| आजमगढ़: लीजिये आ गई आज मिले 48 कोरोना पॉजिटिव लोगों की लोकेशन.... Posted: 01 Aug 2020 09:31 AM PDT जिला मुख्यालय समेत हर जगह मिल रहे हैं कोरोना संक्रमित लोग |
| कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मना बकरीद त्योहार,घरों में अदा हुई नमाज Posted: 01 Aug 2020 08:01 AM PDT लॉकडाउन के चलते बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा,नियमों का पालन करते हुए घरों में ही पूरी की गई कुर्बानी की रस्मआजमगढ़ : कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) शनिवार को सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरे जिले में मनाया गया। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार लोगों ने अपने घरों में नमाज अदा की। ईदगाह व मस्जिदों पर पुलिस का पहरा भोर से ही लगा हुआ था। संपूर्ण लॉकडाउन के चलते शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों की सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा हुआ था। वहीं प्रशासन की रोक के चलते सामूहिक कुर्बानी भी नहीं हुई। |
| पूर्वांचल विश्विद्यालय के नए कुलपति प्रो. टी. एन. सिंह ने कार्यभार संभाला Posted: 01 Aug 2020 05:15 AM PDT महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रोफेसर त्रिलोक नाथ सिंह को राज्यपाल ने दिया अतिरिक्त कार्यभारजौनपुर: वीर बहादुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में नए कुलपति प्रो. त्रिलोक नाथ सिंह ने शनिवार को विश्वविद्यालय के अतिथि गृह में प्रो. राजाराम यादव से कुलपति पद का चार्ज लिया. इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल ने कार्यभार की प्रक्रिया पूरी कराई। |
| युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कृपाशंकर यादव का सर्पदंश से असामयिक निधन Posted: 01 Aug 2020 02:22 AM PDT कांग्रेसियों में शोक की लहर, दोहरीघाट के मुक्तिधाम पर हुआ अन्तिम संस्कारकांग्रेस कमेटी ने उनके शव पर परंपरा अनुसार कांग्रेस ध्वज अर्पित किया,प्रियंका गांधी ने व्यक्त किया शोक |
| You are subscribed to email updates from आजमगढ़ लाइव - जीवंत खबरों का आइना ..... To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |





