सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 3, 2020

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


श्रद्धालुगण सजीव प्रसारण से जुड़कर इन ऐतिहासिक क्षणों के साक्षी बन- उपमुख्यमंत्री

Posted: 03 Aug 2020 06:43 AM PDT


लखनऊ।उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भव्य और दिव्य श्रीराम मन्दिर की आधारशिला 5 अगस्त, 2020 को अयोध्या धाम में रखी जाएगी। कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा भूमिपूजन/शिलान्यास के कार्यक्रम के लिएसीमित संख्या में महानुभाव आमंत्रित किये गये हैं।डा0 शर्मा ने बताया कि वर्तमान वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण अयोध्या धाम में आयोजित होने वाले भूमि पूजन/शिलान्यास के ऐतिहासिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सम्मिलित होना सम्भव नहीं हो पा रहा है। श्रद्धालुगण संचार माध्यमों द्वारा कार्यक्रम के सजीव प्रसारण से जुड़कर इन ऐतिहासिक क्षणों के साक्षी बन सकते है। वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक दशा में निर्धारित प्रोटोकाॅल व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए।कोरोना की रोकथाम के लिए निर्धारित प्रोटोकाॅल का हर हालत में पालन करना है। उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि भूमि पूजन/ शिलान्यास कार्यक्रम के लिए अयोध्या धाम में केवल आमंत्रित लोग ही पधारे। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा है कि कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रयास किये जा रहे है।

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी तैयारियों का जायजा लेने

Posted: 03 Aug 2020 06:09 AM PDT


अयोध्या । राम मंदिर भूमि पूजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अयोध्या पहुंचे। यहां आने के बाद उन्होंने सबसे पहले हेलीकॉप्टर से अयोध्या का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद वे राम जन्मभूमि परिसर के लिए रवाना हो गए। पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करने वाले हैं। सीएम योगी ने इसी कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली।सीएम योगी ने राम जन्मभूमि परिसर में 5 अगस्त को होने वाले भूमि पूजन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने रामलला का दर्शन भी किया। वे हनुमानगढ़ी भी गए। यहां पर सीएम योगी ने पूजा-अर्चना की और आरती भी दिखाई। अपने इस यात्रा के दौरान सीएम योगी ने देशवासियों से 4 और 5 अगस्त को दिवाली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर घर में दीप जलाए जाएं और रामचरित मानस का पाठ किया जाए। मुख्यमंत्री ने राम की पैड़ी पर कराए गए कार्यों का जायजा लिया। मालूम हो कि राम की पैड़ी पर 5 अगस्त को दीपोत्सव मनाया जाना है। सीएम ने सरयू पूजन किया। उन्होंने सरयू के जल से आचमन किया। महंत शशिकांत दास ने सरयू पूजन कराया। योगी ने राम की पैड़ी का बारीकी से निरीक्षण किया। फिर प्रधानमंत्री के अयोध्या आगमन को लेकर बनाए जा रहे हैलीपैड का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के लिए बनाए गए मंच और पंडाल का मुआयना किया। वे काफी देर यहां पर रुके रहे और एक-एक चीज की जानकारी ली। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से आयोजन स्थल पर तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने खुद ही तैयारियों का निरीक्षण किया और जहां कमी लगी, उसे तुरंत दुरुस्त करने के आदेश भी दिए।

जनपद मे कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या 806 जिसमे 460 मरीज ठीक हो गये तथा 18 व्यक्ति की मृत्यु

Posted: 03 Aug 2020 04:48 AM PDT


सुलतानपुर।अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) उमाकांत त्रिपाठी ने अवगत कराया कि वर्तमान में नोवेल कोरोना वायरस(कोविड–19) के संक्रमण से बचाव/ रोकथाम हेतु पूरा देश अनलॉकडाउन है। जनपद मे मेडिकल क्वारंटाइन मे रखे गये 2124 व्यक्तियो मे से 2124 व्यक्तियो को स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किया गया | ग्रामीण क्षेत्रो मे 125340 व्यक्तियो एंव शहरी क्षेत्र मे 1775 व्यक्तियो को होम क्वारंटाइन मे रखा गया है, जिसमे से क्रमश: 807 व 08 व्यक्ति निगरानी मे है। जनपद मे विभिन्न स्थलो पर कुल 49 आश्रय स्थल (शेल्टर होम ) बनाये गये है, जिसमे चिकित्सीय/ शौचालय/बिस्तर सैनिटाइजर / साबुन/भोजन/ साफ-सफाई एंव सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये प्रतिपादित किया जा रहा है, जिसमे अब तक 2802 व्यक्तियो को आश्रय स्थल मे रखा गया था, जिसमे से 2802 व्यक्तियो को क्वारंटाइन अवधि पूर्ण होने पर उन्हे मुक्त किया जा चुका है,  तथा 1 मई, 2020 से अन्य राज्य/जनपदो से अब तक कुल 65975 व्यक्ति आये जिन्हे स्क्रीनिंग के पश्चात् उनको होम कोरंटाइन किया गया।   उक्त सभी आये प्रवासी श्रमिको को ग्रामीण क्षेत्र/शहरी क्षेत्र मे होम क्वारंटीन किया गये सभी व्यक्ति निगरानी मे है। नगरीय क्षेत्रो मे कुल 56 वार्डो एंव ग्रामीण क्षेत्र मे 986 ग्राम पंचायतो मे निगरानी समिति का गठन कर उपरोक्त व्यक्तियो का निगरानी करायी जा रही है।शासन की मंशानुसार जनपद मे अनलाकडाउन-02 का पालन कराया जा रहा है। जनपद मे कोरोना पाजिटिव क्षेत्र को कन्टेनमेन्ट जोन बनाया गया है तथा हाट स्पाट के रूप मे चिन्हित स्थान पर शासन के निर्देशानुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाये की गयी है | नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों मे समितियो का गठन करके साफ - सफाई,सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है | अब तक लाकडाउन/अनलाकडाउन का पालन न करने वाले 822 व्यक्तियो के विरूद्ध एफ0आई0 आर0 करायी गयी है, 214 वाहन सीज किये गये है तथा 2432 व्यक्तियो को गिरफ्तार किया गया है। इसके अतिरिक्त महामारी अधिनियम के अन्तर्गत अब तक कुल 604 एफ0आई0 आर0 तथा अबतक 1319 गिरफतारी की गयी है।   जनपद  मे कोरोना वायरस की जॉच हेतु अबतक कुल 18283 नमूना लिया गया जिसमे से 17621 नमूना की जाँच प्राप्त हुयी। 662 नमूनो की जॉच रिपोर्ट आना शेष है। जनपद मे कोरोना पॉजिटिव मरीजो की कुल संख्या 806 है, जिसमे से 460 मरीज ठीक हो गये तथा 18 व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है। अवशेष 328 मरीज का इलाज चल रहा है।

शाम से अयोध्या की सीमाएं होंगी सील

Posted: 02 Aug 2020 10:47 PM PDT


अयोध्या । उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस महकमा बेहद सतर्क है। सोमवार शाम से अयोध्या की सारी सीमाएं हो जाएगी सील। बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक के साथ सभी वाहन प्रतिबंधित किए गए हैं/ सिर्फ एम्बुलेन्स को आने जाने की छूट दी गई है। शहर में चप्पे चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया है।  डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार के निर्देशन में पुलिस एक्ट धारा 31 के अनुसार क्षेत्राधिकारी नगर /यातायात अरविंद कुमार के नेतृत्व में यातायात पुलिस की ओर से जिले में कई जगह यातायात प्रतिबंध व रूट डायवर्जन लागू किया गया है शहर में तीन अगस्त की शाम पांच बजे से प्रतिबंध व रूट डायवर्जन लागू होगा जबकि जिले की सीमाओं पर यह प्रतिबंध चार अगस्त की रात 12 बजे से लागू होगा और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के समाप्त होने तक लागू रहेगा। हालांकि एम्बुलेन्स एवं मरीज वाहनों के लिए विशेष ग्रीन कॉरिडोरबनाया गया, ऐसे वाहनों को सुरक्षित उनके गन्तव्य की ओर भेजा जायेगा।पुलिस की ओर से जारी की गई एडवाजरी के अनुसार तीन अगस्त की शाम पांच बजे से बाईपास सआदतगंज से शहर की ओर, नवीन मण्डी से शहर की ओर, शांति चौक से शहर की ओर, बूथ नम्बर तीन से शहर की ओर, महोबरा कट से अयोध्या की ओर, बूथ नम्बर चार से साथी तिराहा की ओर, साकेत पम्प बैरियर से नयाघाट की ओर, बालूघाट बैरियर से रामघाट चौराहा की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे। केवल अयोध्या के निवासी ही पहचान पत्र के साथ प्रवेश कर सकेंगे। 

रक्षाबंधन पर राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बधाई

Posted: 02 Aug 2020 10:26 PM PDT

नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद , उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को समस्त देशवासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए सभी से आग्रह किया कि वे महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प दोहराएं।राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, 'रक्षा बंधन पर सभी देशवासियों को बधाई! राखी प्रेम और विश्वास का वह अटूट धागा है जो बहनों को भाइयों से जोड़ता है। आइए, आज हम सब महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प दोहराएं।'रक्षा बंधन को समाज में बंधुत्व की भावना का प्रतीक बताते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि माताओं, बहनों व बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और उनका सशक्तिकरण सभी का दायित्व है।उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'रक्षा बंधन के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! राखी भाई बहन के पवित्र स्नेह का प्रतीक है जो नारी की गरिमा और सम्मान की रक्षा की अपेक्षा भी करती है। परिवार और समाज में माताओं, बहनों और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और उनका सशक्तिकरण सभी का दायित्व है।
'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ने ट्वीट कर कहा, 'रक्षा बंधन के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।' वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, 'समस्त देशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।'





24 घंटे में सामने आए कोरोना के 52,972 मामले

Posted: 02 Aug 2020 10:23 PM PDT


नई दिल्ली केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटे में एक दिन में 52,972 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं जबकि 771 मरीजों की मौत हो गई है। इसके साथ ही भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,03,696 हो गई है। इसमें 5,79,357 सक्रिय मामले हैं और 1,186,203 मरीज ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं अब तक 38,135 लोगों की वायरस के कारण मौत हो गई है। 


Post Bottom Ad

Pages