सुल्तानपुर टाइम्स |
- जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई आयोजित डीएम की अध्यक्षता में
- अपर पुलिस महानिदेशक ने आगामी त्यौहार देखते हुए अधिकारियों के साथ की बैठक
- नीट तथा जे0ई0ई0 परीक्षाओं के आयोजन में भारत सरकार द्वारा जो निर्देश प्राप्त होगा उसका पालन किया जायेगा-मुख्यमंत्री
- होम आइसोलेशन में रहने वाले लोग थर्मामीटर तथा पल्स ऑक्सीमीटर साथ रखें
- 11 से 1 बजे के दौरान अपने कार्यालय में जनता से भेंट कर डीएम एसडीएम
- डीएम ने कोरोना पाजिटिव 117 स्थलों को किया सील
- घर बैठे योजना की जानकारी ले सकेंगी गर्भवती महिला-सीएमओ
- 60 साल से ऊपर के व्यक्तियों को होम आइसोलेट की न दें परमिशन-डीएम
- इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश स्तर पर सातवां स्थान पाने वाली बेटी को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भेजा लैपटॉप
- सुप्रीम कोर्ट- कोरोना के चलते नहीं रोक सकते बिहार विधानसभा चुनाव
- नई शिक्षा नीति भविष्य में व्यापक परिवर्तन लाने वाली साबित होगी उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा
- राफेल विमान 10 सितंबर को एयरफोर्स में शामिल होंगे
- 77266 नए पॉजिटिव केस 24 घंटे में सामने आए कोरोना
| जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई आयोजित डीएम की अध्यक्षता में Posted: 28 Aug 2020 11:05 AM PDT सुलतानपुर/ जिलाधिकारी सी० इंदुमती की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त एमओआईसी के साथ जिला स्वास्थ समिति की बैठक आयोजित की गई , जिसमें डीएम द्वारा गहन समीक्षा करने के पश्चात उपस्थित समस्त एमओआईसी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । ततश्चात शासन के निर्देशानुसार कोविड-19 संक्रमण को रोकने तथा बचाव संबंधी बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि 40 वर्ष के ऊपर वाले व्यक्तियों पर विशेष ध्यान दिए जाने जरूरत है ।उन्होंने कहा कि गठित टीम घर घर जाकर प्रत्येक व्यक्तियों की जांच कराएं ।उन्होंने कहा गर्भवती महिलाओं शुगर पेशेंट व अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही कर आप न बरती जाए ।उन्होंने कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव पर लोगों में जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ उनके उपचार हेतु सीएमओ सहित स्वास्थ्य विभाग के उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, अपर जिलाधिकारी (प्रशा०) हर्ष देव पांडेय, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) उमाकांत त्रिपाठी, मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० सीबीएन त्रिपाठी , समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारी आदि उपस्थित रहे। |
| अपर पुलिस महानिदेशक ने आगामी त्यौहार देखते हुए अधिकारियों के साथ की बैठक Posted: 28 Aug 2020 10:58 AM PDT सुलतानपुर।अपर पुलिस महानिदेशक एस एन सावंत ने जिले का आकस्मिक भ्रमण कर पुलिस लाइन में सायंकाल अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए आगामी त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए टॉप -10 ,एनएसए, गैंगस्टर एक्ट में जब्तीकरण, गोकशी से संबंधित अपराध में सख्ती से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया । उन्होंने कोरोना संक्रमण के समय शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में सार्वजनिक स्थान पर जुलूस नियमानुसार प्रतिबंधित रखने के भी निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। उन्होंने जन सहयोग प्राप्त कर अपराध व कानून व्यवस्था जनपद में बनाए रखने के निर्देश दिए । अपर पुलिस महानिदेशक ने अधिकारियों को निर्देशित किया की समस्त फरियादियों से अच्छा व्यवहार करते हुए उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनकर निस्तारण किए जाय । उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से स्वयं को बचाते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखें । बैठक में जिलाधिकारी सी0 इंदुमती, पुलिसअधीक्षक शिव हरी मीना ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सी0 बी0एन0 त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सहित समस्त क्षेत्राधिकारी अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। |
| Posted: 28 Aug 2020 06:33 AM PDT |
| होम आइसोलेशन में रहने वाले लोग थर्मामीटर तथा पल्स ऑक्सीमीटर साथ रखें Posted: 28 Aug 2020 06:30 AM PDT |
| 11 से 1 बजे के दौरान अपने कार्यालय में जनता से भेंट कर डीएम एसडीएम Posted: 28 Aug 2020 06:18 AM PDT |
| डीएम ने कोरोना पाजिटिव 117 स्थलों को किया सील Posted: 28 Aug 2020 05:52 AM PDT प्रतापगढ़ । नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) की जांच में 117 स्थलों क्रमशः खास शकरदहा बिहार, कटरा गुलाब सिंह मानधाता स्टेट बैंक वाली गली के पीछे, बजरंग बहादुर जनता उ0मा0 विद्यालय के पीछे शकरदहा, सुभानपुर शकरदहा, गुदड़ी मोहल्ला डेरवा, महिमा गुप्ता वाली गली में चिलबिला, जाफरपुर कन्धई पट्टी, फतेहपुर रानीगंज गौरा, कोहड़ा भुपियामऊ, टेकार चिलबिला रिलायन्स पेट्रोल पम्प के पास, कन्या पाठशाला के पास बीबीपुर पट्टी, गांधी आश्रम गली कुआ से पहले चिलबिला, पंचायत भवन के पास कालाकांकर, कालीमाई मंदिर के सामने लच्क्षीपुर, ग्राम खूजी पोस्ट मझगंवा ट्रान्सफारमर के पास, वशिष्ठ गुरूकुलम स्कूल के आगे मेनरोड के पास कुसुमी, दुजई का पुरवा सुखपालनगर, अंसारी गली कोहड़ौर, कोहड़ौर थाना, बिबियापुर पट्टी, पीपल के पेड़ के पास पुराना कुण्डा, हरिहरगंज बाजार के पास सण्डौरा रानीगंज, महेवा मोहनपुर कुण्डा, बन्दी पट्टी नौडेरा पट्टी, चरैया पट्टी, पेट्रोल पम्प के पास बीबीपुर पट्टी, पुरानी पट्टी, धोरहा चिलबिला (तहसील में कम्प्यूटर आपरेटर), रामराज इण्टर कालेज के बगल वार्ड नं0-7 पट्टी, उमरा दियांवा प्रा0वि0 के पास पट्टी, विवेक नगर प्रतापगढ़, सुभाष नगर आटा चक्की के पास कुण्डा, पुरानी बाजार बेती रोड कुण्डा, पुराना कुण्डा रेलवे लाइन के बगल, पूरेबदल गौरा गौरा सीएचसी के बगल, अतहर पेट्रोल पम्प के पास मानिकपुर, ट्रांजिस्ट हास्टल प्रतापगढ़, छत्ता का पुरवा झीगुर, हीरागंज बाजार बाबागंज, शंकर दयाल रोड मकन्दूगंज धर्मशाला वार्ड, नया माल गोदाम रोड ट्रान्सफार्मर के पास, पुराना माल गोदाम रोड रेलवे कालोनी जैन गली के सामने, बुधई का पुरवा बारो बाघराय, बेलहा लालगंज अझारा, खूजी मनगंवा मानधाता, शक्ति नगर पूरे ईश्वरनाथ, आशापुर पोस्ट महमदपुर सण्ड़वा चन्द्रिका, जिला कारागार प्रतापगढ़, उड़ैयाडीह पट्टी, कुम्हिया पट्टी, कामापुर दूबेपुर सण्ड़वा चन्द्रिका, तेलिया चौराहा प्रतापगढ़, रामगंज बाजार आसपुर देवसरा, अजीत नगर प्रा0 स्कूल वाली गली, फतुहाबाद शुक्लान का पुरवा हीरागंज बाबागंज, ठाकुर राम का पुरवा औसानगंज बाबागंज, कन्धई मधुपुर पानी टंकी के पास मन्दाह, गोई सरखेलपुर बेलखरनाथधाम, भाटीकला ढाढ़र पट्टी, मझगंवा सण्ड़वा चन्द्रिका, गड़वारा प्रतापगढ़, पूरेमाधव सिंह रामराम चौराहा सदर, आजाद नगर प्रतापगढ़, पठान का पुरवा सिटी, नई कालोनी रूपापुर, पुराना बाबागंज मझिलगांव रेलवे फाटक के पास कुण्डा, धनसारी लक्ष्मणपुर, रामगढ़ रानीगंज, परसरामपुर मेढ़ौलीकला रानीगंज, मडहा कटरामेंदनीगंज, कार्यालय मु0चि0अ0 प्रतापगढ़, मधवापुर पो0 आमापुर बेर्रा गौरा, नरहरपुर लच्छीपुर मंगरौरा, रजनपुर मस्जिद के पास कुण्डा, धनीपुर अजगरा रानीगंज लक्ष्मणपुर, तनु हास्पिटल के बगल बिहार रोड कुण्डा, पूरे पाण्डेय दीवानगंज, धूती पो0 कुकुवार कन्धई, रामबक्स का पुरवा पिछुरा रामगंज लालगंज, दुलहिन का पुरवा लवाना भवानीगंज, डेरवा बाजार जेठवारा, 86 सदर बाजार, आजाद नगर केपी कालेज के पीछे, दहिलामऊ सदर, सेतापुर बिहारगंज, हादीहाल के सामने प्रीतम सिंह एण्ड संस, जेल रोड अचलपुर, हीरागंज चौराहा बाबागंज रोड, हिसामपुर मनगढ़, पट्टी टाउन एरिया पट्टी, उमराह दियांवा आसपुर देवसरा, सण्डौरा हरिहरगंज शिवगढ़, सवैया रानीगंज, साहबगंज बेती कुण्डा, पिंजरी बाजार कनांवा बाबागंज, फरेदूपुर कुण्डा, तिलौरी पूरे शुक्लान कुण्डा, करमाही ईसनपुर बेलखरनाथ, सीएचसी सण्ड़वा चन्द्रिका, जलेशरगंज लालगंज, 138 भदरी हाउस अस्पताल वार्ड प्रतापगढ़, हथिगंवा थाने के पास कुण्डा, पूरेरायचन्द्र भदोही सदर, पूरे आचार्य सराय सागर भुपियामऊ, कौशल्या देवी मार्ग अजीत नगर, टेकार सूर्यगढ़ सदर, सरायबाबू मानधाता, महुआर कादीपुर सदर, तिवारीपुर मुआर अधारगंज गौरा, विवेक नगर चम्पा सुर्ती वाली गली, सराय गोपाल खेमीपुर बाबागंज, बड़ी चकिया मौली कुण्डा, अत्तानगर तनु अस्पताल कुण्डा, सेवा सदन हास्पिटल के पास कुण्डा, सरदार का पुरवा मनौती सांगीपुर, धारूपुर जलेशरगंज एवं वार्ड नं0 10 पुरानी बाजार कुण्डा में कोरोना पाजिटिव केस पाये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने कोविड-19 के फैलाव को रोकने एवं बचाव व नियंत्रण हेतु इन कोरोना पाजिटिव 117 स्थलों को दिनांक 21, 22, 23, 24 तथा 25 अगस्त से अग्रिम 14 दिनों तक अस्थाई रूप से सील कर दिया है तथा परिसर में प्रवेश व निकास एवं वाहनों के संचालन को (अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर) प्रतिबन्धित किया है। जिलाधिकारी ने कोरोना पाजिटिव इन 117 हॉट स्पाट स्थलों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती शिफ्टवार कर दी है और निर्देशित किया है कि प्रतिबंधात्मक अवधि तक क्षेत्र में रहकर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखेगें तथा आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर कठोरतम कार्यवाही कराना सुनिश्चित करेगें। हॉट स्पाट घोषित मोहल्ले/ग्राम में चक्रमणरत रहकर धारा-144 निषेधाज्ञा आदेश एवं एपीडेमिक एक्ट एवं सोशल डिस्टेसिंग के प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करायेगें। उन्होने बताया है कि प्रतिबन्धित क्षेत्र में आवश्यक सामग्रियों को लेकर आने जाने वाले वाहन प्रतिबन्ध से मुक्त रहेगें किन्तु कोई वाहन प्रतिबन्धित क्षेत्र में अनावश्यक नही रूकेगा। प्रतिबन्धित क्षेत्र में किसी प्रकार की दुकान व बैंक आदि अग्रिम आदेशों तक नही खुलेगें तथा आवश्यक सामग्रियों, दवाइयॉ, दूध, फल, राशन, सब्जी आदि की उपलब्धता डोर टू डोर की जायेगी। |
| घर बैठे योजना की जानकारी ले सकेंगी गर्भवती महिला-सीएमओ Posted: 28 Aug 2020 03:43 AM PDT सुलतानपुर/ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिये राज्य सरकार की ओर से हेल्प लाइन नम्बर 7998799804 जारी किया गया है। इस नम्बर पर जिले की कोई भी गर्भवती महिला घर बैठे योजना के बारे में जानकारी ले सकती है। इस नम्बर पर फोन करने से गर्भ के दौरान कैसे खान-पान और इलाज करायें। इस बारे में भी जानकारी मिलेगी। साथ ही पंजीकरण की प्रक्रिया जान सकती है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में लाभार्थियों को अधिक से अधिक लाभ मिले, इसके लिये राज्य सरकार प्रयास कर रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को कोई भी परेशानी न हो, इसके लिये समय-समय पर आशा व ए0एन0एम0 के माध्यम से योजना का प्रचार किया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी कुछ महिलायें योजना के लाभ से छूट जा रही है। इसको देखते हुए राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिये हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन नम्बर 7998799804 पर कॉल करके गर्भवती महिलायें घर बैठे योजना की जानकारी ले सकती है। साथ ही पंजीकरण चिकित्सीय सलाह और गर्भ के दौरान क्या सेवन करे इसकी भी जानकारी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि योजना की शुरूआत जनवरी, 2017 से अगस्त, 2020 तक कुल लक्ष्य 46243 लाभार्थी का पंजीकरण होना था, जिसके सापेक्ष 16 अगस्त, 2020 तक 44519 लाभर्थियों की फीडिंग हो चुकी है। जो लक्ष्य के सापेक्ष 96.27 प्रतिशत है। |
| 60 साल से ऊपर के व्यक्तियों को होम आइसोलेट की न दें परमिशन-डीएम Posted: 28 Aug 2020 01:05 AM PDT अमेठी।जिलाधिकारी अरुण कुमार ने सीएमओ कार्यालय में संचालित कोविड-19 इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर के अधिकारियों के साथ बैठक की और निर्देशित करते हुये कहा कि कोविड-19 पॉजिटिव पाए रोगियों के स्वास्थ्य एवं उपचार के सम्बन्ध में प्रतिदिन कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर द्वारा फीडबैक प्राप्त किया जाये, होम आइसोलेसन में रखे गए कोविड संक्रमित रोगियों की देख-रेख हेतु ब्लाक स्तर पर कार्यरत आरआरटी टीम द्वारा व्यक्ति के घर जाकर सत्यापन किया जाये एंव व्यक्ति के एंड्रॉयड फोन में आरोग्य सेतु ऐप तथा होम आइसोलेशन ऐप डाउनलोड कराया जाये है। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आरआरटी टीम द्वारा होम आइसोलेशन में रखे गये मरीजों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक जानकारी एवं औषधियां प्रदान की जाती है कि नही के सम्बन्ध में होम आइसोलेशन में रखे गए रोगियों से प्रतिदिन इंटीग्रेटेड कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर द्वारा जानकारी प्रतिदिन प्राप्त की जाए। उन्होंने कहा कि 60 साल से ऊपर के व्यक्तियों को होम आइसोलेट की परमिशन न दी जाए उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया जाए। इसके साथ ही सभी उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में स्थापित जोनल कंट्रोल रूम का निरंतर निरीक्षण कर कोविड-19 को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के व्यक्तियों का सर्वे कराने हेतु 593 सर्विलांस टीम गठित की गई हैं जिनके द्वारा डोर टू डोर जाकर व्यक्तियों का सर्वे कराते हुए अधिक से अधिक सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि जनपद में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, टेस्टिंग एवं व्यक्ति में संक्रमण पाये जाने पर तत्काल उपचार की व्यवस्था जनपद में स्थापित कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर से उपलब्ध करायी जाये। जनपद में जिन भी व्यक्तियों को सर्दी, खांसी, जुखाम या सांस लेने में तकलीफ आदि के लक्षण पाये जाये तो वह जनपद में स्थापित कोविड कमांड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर के 05368-244499, 244011 पर सम्पर्क करके सूचना दे सकते है जिससे समय रहते उनकी जांच कर समुचित ईलाज किया जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ अंकुर लाठर, अपर जिलाधिकारी न्यायिक/नोडल अधिकारी सुधीर रुंगटा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरएम श्रीवास्तव, समस्त उपजिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे। |
| Posted: 28 Aug 2020 12:55 AM PDT सुलतानपुर।यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश स्तर पर सातवां स्थान पाने वाली बेटी को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तरफ से भेजे गये लैपटॉप को सपा जिला अध्यक्ष सहित विधायक और एमएलसी ने बेटी के आवास पर भेंट किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि सपा की सरकार में उत्कृष्ट स्थान वाले सभी छात्र छात्राओं को लैपटॉप दिया जाता रहा। वर्तमान सरकार बच्चों का उत्साहवर्धन न कर छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। वुधवार कोसपा जिला अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव, इसौली विधायक अबरार अहमद, विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह, धर्मा देवी बद्री प्रसाद स्मारक इंटर कॉलेज के प्रबंधक दयाराम यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ यूपी बोर्ड परीक्षा में सातवां स्थान पाने वाली कुड़वार विकासखंड क्षेत्र के इसरौली निवासी पूजा मौर्या के आवास पर पहुंच कर लैपटॉप और नकद धनराशि देते उत्साहवर्धन किया और कहा कि आगे की पढ़ाई में हर संभव मदद किया जाएगा।इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य राम शंकर यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजकुमार यादव,विजय, अजय, सुनील,धनंजय ,संजय, यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे। |
| सुप्रीम कोर्ट- कोरोना के चलते नहीं रोक सकते बिहार विधानसभा चुनाव Posted: 27 Aug 2020 11:32 PM PDT |
| नई शिक्षा नीति भविष्य में व्यापक परिवर्तन लाने वाली साबित होगी उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा Posted: 27 Aug 2020 10:53 PM PDT लखनऊ। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को समग्र रूप से प्रदेश के शिक्षण संस्थाओं में क्रियान्वयन हेतु उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में गठित टास्क फोर्स की आज यहां विधानसभा स्थित कार्यालय संख्या-80 में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के क्रियान्वयन किए जाने की दिशा में विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर कमेटी के सदस्यों द्वारा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रदेश में क्रियान्वयन के संबंध में बहुमूल्य सुझाव भी दिए गए। उपमुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि देश को 34 वर्ष बाद नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति मिली है जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक नया कदम है। यह भारत की शिक्षा प्रणाली को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करेगी। नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत भारत के विश्वविद्यालय विदेशों में अपने कैंपस खोल सकते हैं तथा विदेशों के विश्वविद्यालय भारत में अपने कैंपस खोल सकते हैं अथवा मिलकर कार्य कर सकते हैं। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 सभी श्रेणी एवं वर्गों के छात्र छात्राओं को समानता पूर्वक गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान करेगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में स्कूली शिक्षा ही गुणवत्ता परक विश्वव्यापी उच्च शिक्षा का आधार होगी। नई शिक्षा नीति में इस पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि 34 वर्षों के बाद देश में नई शिक्षा नीति के तहत जो शिक्षा का निर्धारण हुआ है उसमें प्राथमिक शिक्षा से लेकर शिक्षा के प्रत्येक स्तर पर ध्यान दिया गया है। शिक्षा मातृभाषा में हो, बच्चों के समग्र विकास के विकल्प को ध्यान में रखते हुए नई शिक्षा नीति पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नई शिक्षा नीति का व्यापक प्रभाव दिखाई देगा। नई शिक्षा नीति में विद्यार्थियों के लिए विषय की चयन की स्वतंत्रता होगी। नई शिक्षा नीति भविष्य में व्यापक परिवर्तन लाने वाली साबित होगी।डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि एक ऐसा प्रारूप बनाया जाए जिसमें रोजगार परक शिक्षा प्रारंभिक कक्षाओं से ही विद्यार्थियों को दी जा सके। जिससे विद्यार्थी अपनी शिक्षा के दौरान ही रोजगार की जो संभावनाएं हैं उन्हें हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के पूरी तरह से क्रियान्वयन होने से लार्ड मैकाले की शिक्षा नीति का प्रभाव समाप्त हो जायेगा। अगले 20 वर्षों में हमारी शिक्षा का एक नया विजन इस शिक्षा नीति के माध्यम से दिखाई पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत तैयार किए जाने वाले शिक्षा के प्रारूप में यह भी तय किया जाएगा की शत-प्रतिशत नामांकन कैसे सुनिश्चित किया जाए। नई शिक्षा नीति के तहत प्रदेश में शिक्षा के प्रारूप को तैयार किए जाने हेतु गठित टास्क फोर्स में विभिन्न क्षेत्रों के विद्वजनों को शामिल किया गया है। इस टास्क फोर्स का उद्देश्य भारत के परिप्रेक्ष में शिक्षा एवं स्टडी इन इंडिया एंड स्टे इन इंडिया के लक्ष्य को लेकर विचार करते हुए नई शिक्षा नीति के आधार पर प्रारूप बनाना है। उपमुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन के संबंध में निर्देश दिया कि सभी संबंधित विभाग अपनी विभागीय स्टीयरिंग कमेटी बना लें। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उत्तर प्रदेश में क्रियान्वयन हेतु उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा एवं व्यवसायिक शिक्षा तथा उच्च शिक्षा विभाग को सम्मिलित करते हुए 16 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 के समस्त पहलुओं पर निर्णय लिया जाएगा तथा अंतर विभागीय समन्वय स्थापित किया जाएगा। कमेटी की अगली बैठक आगामी 28 सितम्बर को होगी।उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) डा0 सतीश चन्द्र द्धिवेदी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 बहुत ही प्रासंगिक है। उत्तर प्रदेश में जब से योगी सरकार आयी है तब से निरन्तर शिक्षा में सुधार हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि छात्र शिक्षित होने के साथ-साथ रोजगार से जुडे़ इस पर ध्यान रखा जाना चाहिए। शिक्षा सबको मिले, छात्रों को परीक्षा का तनाव नहीं रहे, रूचि के अनुसार छात्र विषय का चयन कर सके, हिन्दी, अगे्रंजी, संस्कृत, उर्दू साहित आदि अन्य भाषाओं को पढ़ाने के लिए किन-किन जरूरतों की आवश्यकता होगी इस पर भी विचार किया जाना चाहिए।डा0 द्धिवेदी ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग एवं आई0सी0डी0एस0 के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए प्री- प्राइमरी के बच्चों की उच्च प्राथमिक स्तर तक शिक्षा के सार्वभौमीकरण की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। बच्चों के त्रैमासिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर एक करोड़ से अधिक छात्रों का 40 लर्निग आउटकम्स पर उपलब्धि स्तर का डाटा उपलब्ध है। त्रिमासिक परीक्षा (सेट-2) के परिणामों पर आधारित छात्र रिपोट कार्ड समस्त छात्रों को प्रेषित किये जा चुकेे है। प्ररेणा तकनीकी फ्रेमवर्क द्वारा विद्यालयों से रियल टाइम डाटा (अवस्थापना सुविधाएं लार्निग आउटकम्स क्लास रूम प्रेक्टिसेज आदि पर आधारित) प्राप्त करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा 2019 में मिशन प्ररेणा का लोकार्पण किया गया। वर्ष 2022 तक प्राइमरी स्कूलों के समस्त छात्रों द्वारा बुनियादी साक्षरता एवं अंकगणितीय कौशल प्राप्त किये जाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। शारदा कार्यक्रम के अन्तर्गत वर्ष 2019-20 में तीन लाख से अधिक आउट आॅफ स्कूल बच्चों को विद्यालयों में नामांकित कराया गया।बैठक में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं समिति के उपाध्यक्ष श्री सतीश चंद्र द्विवेदी सहित समिति के अन्य सदस्यों में अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद डॉ गिरीश चंद्र त्रिपाठी, अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार, अपर मुख्य सचिव प्राविधिक शिक्षा एवं व्यवसायिक शिक्षा एस राधा चैहान, अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा मोनिका एस गर्ग, अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला, कुलपति एपीजे अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय लखनऊ डॉ0 विनय पाठक, पूर्व अध्यक्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अशोक गांगुली, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान वाचस्पति मिश्र, अंग्रेजी विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय डॉक्टर निशा पांडे, उर्दू विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय डॉक्टर अब्बास नैयर तथा महानिदेशक सर्व शिक्षा अभियान एवं सदस्य सचिव विजय किरण आनंद एवं अन्य उपस्थित थे। इसके साथ ही जूम एप के माध्यम से पूर्व माध्यमिक शिक्षा निदेशक कृष्ण मोहन त्रिपाठी एवं वी पी खंडेलवाल, अर्थशास्त्र विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय प्रोफेसर अरविंद मोहन भी बैठक में शामिल हुए। |
| राफेल विमान 10 सितंबर को एयरफोर्स में शामिल होंगे Posted: 27 Aug 2020 10:13 PM PDT |
| 77266 नए पॉजिटिव केस 24 घंटे में सामने आए कोरोना Posted: 27 Aug 2020 10:11 PM PDT |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |












