ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 3, 2020

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Bounsi News: 110 लोगों की हुई कोविड-19 की जांच

Posted: 03 Aug 2020 06:53 PM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के रेफरल अस्पताल में विगत कई दिनों से लगातार कोविड-19 संक्रमण की जांच लगातार किया जा रहा है। सोमवार को भी लगभग 110 लोगों का जांच किया गया।

हालांकि जांच के दौरान कोई भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं पाया गया। अस्पताल कर्मियों के द्वारा बताया गया कि 100 लोगों की जांच रैपिड एंटीजन किट के द्वारा किया गया, जबकि 10 लोगों की जांच  टूनेट किट से किया गया और इसे जांच के लिए बांका भेज दिया गया है। थाना परिसर के सभी पुलिस कर्मियों खासकर पुलिस निरीक्षक और थाना अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों की कोविड-19 की जांच किया गया।

 वहीं बैंक कर्मियों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य लोगों का जांच भी किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बौसी प्रखंड में अभी तक लगभग एक सौ संक्रमित हो चुके हैं। एक अनुमान के तहत अब तक आधे से ज्यादा कोरोना मरीज निगेटिव हो चुके हैं। अस्पताल कर्मियों के माध्यम से पता चला है कि संक्रमित मरीजों की रिकवरी रेट काफी अच्छी है।
मदन कुमार झा, प्रखंड संवाददाता, ग्राम समाचार, बौंसी।

Pakur News: अमड़ापाड़ा शिवभक्तो ने अपने-अपने घरों में ही पूजा अर्चना किए मंदिर में सुरक्षा बल तैनात दिखे।

Posted: 03 Aug 2020 11:06 AM PDT

ग्राम समाचार, पाकुड़। अमड़ापाड़ा कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सावन माह की पाचवीं यानी अंतिम सोमवार को सार्वजनिक शिव-पार्वती एवं वैष्णवी माता दुर्गा मंदिर को बंद करवा दिया गया। इस दौरान बाजारों के  शिव-पार्वती मंदिरों में  सुरक्षा बल सुबह से तैनात दिखे। मंदिर के पुरोहित शंभूनाथ झा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के पश्चात मंदिर द्वार को प्रातः सात बजे बन्द कर दिया गया। श्रावण महीना के अंतिम सोमवारी को मंदिर में शिवभक्तों की अहले सुबह से भीड़ हो रहा था। जिसे देखते हूए विधि-विधान से पूजा अर्चना  कर मंदिर द्वार बंद कर दिया गया। साथ ही शिवभक्तो को घर पर ही पूजा करने का आग्रह किया गया। ताकि कोविड19 संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके  हालांकि मंदिर बंद होने के पश्चात शिवभक्तों का आना लगा रहा।सभी शिवभक्तों ने अपने-अपने घरों में रहकर ही भोलेनाथ की पूजा की गई। वहीं साथ ही प्रखंड क्षेत्रों के शिवभक्तो द्वारा प्रखंड के विभिन्न मंदिरों के शिवालयों में बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया। इस दौरान भक्तो ने फूल, बेलपत्र, धतूरा समेत कई प्रकार के फल एवं मिष्ठान चढ़ाया गया. कई भक्तों ने कोरोना वायरस से मुक्ति एवं विश्व शांति के लिए बाबा भोलेनाथ से मनोकामना किया।

Pakur News: पाकुड़िया के विभिन्न बूथों पर रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण कर वृक्ष की रक्षा हेतु लिया शपथ

Posted: 03 Aug 2020 10:48 AM PDT

ग्राम समाचार, पाकुड़। पाकुड़िया सोमवार को पाकुड़िया प्रखंड के भाजपा युवा मोर्चा द्वारा बीचपहाड़ी पंचायत के तेगोरिया गांव के  सातों मतदान केंद्रों पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ मिशन मोदी पीएम एगेम प्रदेश उपाध्यक्ष जेयसन बेसरा ने वृक्षारोपण कर 1 हजार पेड़ लगाने का संकल्प लिया ।वृक्ष के बिना शुद्ध वातावरण की परिकल्पना है ,अधूरी। बीचपहाड़ी पंचायत के तेगुड़िया गांव में आम आंवला और नीम के वृक्ष लगाए गए। पार्टी के वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत के बाद जेयसन बेसरा ने कहा कि वृक्षों के बिना शुद्ध वातावरण की परिकल्पना अधूरी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान कोरोना के दौर में भी हम व्यवहारिक जीवन में देख रहे हैं कि हमारी प्रकृति और संस्कृति ही हमारी सहायक सिद्ध हो रही है। इंसान की रोग प्रतिरोधक क्षमता के वृद्धि में भी शुद्ध वातावरण और भारतीय जड़ी- बूटी व आयुर्वेद ही कारगर साबित हो रहे हैं। उन्होंने महामारी के इस दौर में भी लोगों से अपील करते हुए कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए समाज के हर व्यक्ति को एक- एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और मानसून तक उनकी देखभाल करनी चाहिए ताकि आने वाले वक्त में हमें स्वच्छ वातावरण मिल सके। मौके पर सूरज शाह, विनोद कुमार शाह, विनय कुमार शाह, तारकेश्वर शहा, विनोद मुरमू, गोपीकांद राय समेत अन्य भाजपा के जुझारू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ग्राम समाचार, विशाल कुमार भगत पाकुड़िया

Pakur News: पाकुड़िया वीडिओ ने प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण किए

Posted: 03 Aug 2020 10:45 AM PDT

ग्राम समाचार, पाकुड़। पाकुड़िया प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी के अध्यक्षता में बिरसा हरित क्रांति योजना के तहत वृक्षारोपण का शुभारंभ हुआ।प्रखंड के पाकुड़िया, बंनोग्राम, बीचपहाड़ी, लागडूम,राजपोखर गांव में वृक्षारोपण हुआ। वीडिओ श्री कुमार ने बताया कि बिरसा हरित क्रांति योजना के तहत लाभुक को 5 साल तक लाभुक एवं वृक्षारोपण में लगने वाली खाद बाउंड्री की सामग्री जैसे कि बांस समेत अन्य खर्च योजना के तहत लाभुकों को दिए जाएंगे। साथ ही 5 साल के बाद पेड़ में होने वाले आम के फल से वह अपनी आजीविका चला सकते हैं मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी त्रिदीप सील, मुखिया , पंचायत सचिव, कनीय अभियंता अन्य लोग उपस्थित थे।

ग्राम समाचार, विशाल कुमार भगत पाकुड़िया

Pakur News: पाकुड़िया में बहनों ने भाईयों के कलाई पर बांधी राखी भाईयों ने भी बहनों की हिफाजत की खाई कस्में

Posted: 03 Aug 2020 10:41 AM PDT

ग्राम समाचार, पाकुड़। पाकुड़िया सावन के अंतिम सोमवारी पर पूजा अर्चना को लेकर जहां शिवालयों में लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए पूजा अर्चना करते दिखे। वहीं रक्षा बंधन मौके पर बहनों ने अपने भाईयों के कलाई पर राखी बांधकर खुशी का इजहार किया। भाईयों ने भी बहनों की हिफाजत के लिए कस्मे खाई। भाईयों ने बहनो से रक्षा सूत्र बंधवाकर आत्मविभोर हुए। इस दौरान महिला श्रद्धालुओं ने अपने अपने समीपस्थ क्षेत्रावस्थित शिवालयों में पूजा अर्चना कर वैश्विक महामारी कोविड-19 कोरोना के उन्मूलन व विश्व व देश में शांति स्थापित के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की।  सावन के आखिरी दिन सोमवार को राखी बंधवाने को लेकर शिवभक्तों में भी खासा उत्साह देखा गया।

ग्राम समाचार, विशाल कुमार भगत पाकुड़िया

Pakur News: महेशपुर थाना प्रभारी ने गश्ती के दौरान अवैध पांच साइकिल समेत लगभग दस क्विंटल कोयला को जब्त किया

Posted: 03 Aug 2020 10:38 AM PDT

ग्राम समाचार, पाकुड़। महेशपुर स्थानीय थाना प्रभारी दिनेश प्रसाद चौरसिया ने सोमवार को गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के कालुपाड़ा गांव के समीप अवैध पांच साइकिल समेत लगभग दस क्विंटल कोयला को जब्त किया है। जब्त कोयला को स्थानीय थाना में रखा गया है। थाना प्रभारी दिनेश प्रसाद चौरसिया ने बताया कि अवैध कोयला के खिलाफ महेशपुर पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इसी के दौरान सोमवार अहले सुबह कालुपाड़ा गांव के समीप पांच साइकिल समेत लगभग दस क्विंटल कोयला जब्त किया गया है। हालांकि हर बार के तरह इस बार भी कोयला माफिया भागने में सफल रहा।

ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर

Pakur News: महेशपुर पिता-पुत्र के आपसी विवाद में पुत्र ने पत्थर से मारकर अपने (43) वर्षीय पिता की हत्या कर दी।

Posted: 03 Aug 2020 10:34 AM PDT

ग्राम समाचार, पाकुड़। महेशपुर थाना क्षेत्र के घाटचौरा गांव स्थित कोचाटोला में रविवार देर रात को पिता-पुत्र के आपसी विवाद में पुत्र देवीलाल सोरेन ने पत्थर से मारकर अपने (43) वर्षीय पिता मिहिर सोरेन का हत्या कर दिया। उक्त घटना की जानकारी सोमवार को महेशपुर पुलिस को मिलते ही महेशपुर पुलिस के जेएसआई सुरेश प्रसाद सिंह घटनास्थल पहुंचकर परिजनों से मामले की जानकारी ली। पिता का हत्या करने के बाद पुत्र फरार चल रहा है। परिजनों के अनुसार बीते कल देर रात पिता और पुत्र के बीच घरेलू विवाद को लेकर विवाद बढ़ गया। जिससे पिता से नाराज आरोपी पुत्र ने पिता को पत्थर से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जहां घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया। स्थानीय थाना प्रभारी दिनेश प्रसाद चौरसिया ने बताया कि हत्या का मामला है। आरोपी पुत्र फरार है। परिजनों के द्वारा लिखित आवेदन देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर

Pakur News: महेशपुर भाई-बहन के प्रेम का त्योहार रक्षा बंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Posted: 03 Aug 2020 10:28 AM PDT

ग्राम समाचार, पाकुड़। महेशपुर भाई-बहन के प्रेम का त्योहार रक्षा बंधन महेशपुर क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आज के दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधकर और उनसे दक्षिणा में अपनी रक्षा का वचन ली। इस बार लंबे समय के बाद रक्षाबंधन एक विशेष संयोग पर मनाया गया। इससे पहले रक्षाबंधन का ऐसा योग 558 वर्ष बाद बना है। इससे पहले ऐसा योग सन् 1462 में बना था। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि इस बार का भाई-बहन का पवित्र पर्व बेहद खास था। इस वर्ष रक्षाबंधन पर सर्वार्थ सिद्धि और दीर्घायु आयुष्मान का शुभ संयोग बना।  इस बार लॉकडाउन और कोरोनावायरस के चलते कई भाई-बहन इस त्यौहार पर एक-साथ नहीं रह पाए। ऐसे में कई लोगों को मैसेजेज से ही काम चलाना पड़ा।

ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर

Pakur News: झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर समस्त जिला वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

Posted: 03 Aug 2020 10:25 AM PDT

ग्राम समाचार, पाकुड़। झामुमो जिला अध्यक्ष श्री श्याम यादव ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर समस्त झारखंड वासियों के साथ साथ  पाकुड़ जिला  के  लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दिया है। साथ ही  श्री श्याम यादव जी ने कहा है कि  रक्षाबंधन भाई बहन के पारस्परिक प्रेम स्नेह व विश्वास का त्यौहार है। यह पर्व कर्तव्य, आत्मीयता, त्याग, सामाजिक एकता व सद्भाव की भावना का प्रतीक है। रक्षा सूत्र मात्र एक धागा नहीं है बल्कि शुभ भावनाओं व शुभ संकल्पों का पुलिंदा है यही सूत्र जब वैदिक रीति से बनाया जाता है और भगवन्नाम व भगवद्धव  शही शुभ संकल्प  करके बांधा जाता है तो इसका    समर्थ असीम हो जाता है भाई बहन के पवित्र रिश्ते में रेशम की डोर से रक्षा का संकल्प और अटूट प्रेम की गांठ होती है ऐसे महान पर्व रक्षाबंधन की पाकुड़ वासियों को आत्मीय बधाई दिया गया है और वैश्विक महामारी कोरोना  को देखते हुए सभी को आपने अपने घर में ही  सुरक्षित रहने का सुझाव दिया है।

GoddaNews: उपायुक्त ने दी जिले वासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ

Posted: 03 Aug 2020 09:47 AM PDT

ग्राम समाचार गोड्डा, ब्यूरो रिपोर्ट:-   उपायुक्त गोड्डा भोर सिंह यादव ने दिनांक 03.08.2020 दिन सोमवार को रक्षाबंधन के मौके पर जिलेवासियों को बधाई दी। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि भाई-बहन के पवित्र रिश्ते रक्षाबंधन का पर्व है।भाई अपने बहनों की रक्षा और सुरक्षा का संकल्प लेता है। मैं इस अवसर पर गोड्डा जिलेवासियों को रक्षाबंधन पर्व पर शुभकामनाएं देता हूं। कोरोना संक्रमण के इस दौर में आप सभी इस पवित्र पर्व को घर में रहकर ही मनाएं। सतर्क रहें, सुरक्षित रहे|

GoddaNews: घर पर रहे सुरक्षित रहें-उपायुक्त

Posted: 03 Aug 2020 08:57 AM PDT



ग्राम समाचार गोड्डा, ब्यूरो रिपोर्ट:-    उपायुक्त गोड्डा भोर सिंह यादव के द्वारा जानकारी दी गई कि तत्कालिक मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर जिले में अगले 2 -3 घंटे मे हल्की बारिश एवं मध्यम दर्जे का मेघगर्जन वर्षा के साथ बज्रपात होने की प्रबल संभावना है। अतः उपायुक्त गोड्डा के द्वारा गोड्डा जिलेवासियों से अपील की गई है कि इस मौसम को देखते हुए आप सतर्क और सावधान रहें।सुरक्षित स्थानों में शरण लें पेड़ के नीचे ना रहें,बिजली के खंभों से दूर रहें, किसान अपने खेतों में ना जाएं तथा मौसम के सामान्य होने का इंतजार करें,अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकले  सुरक्षित रहें एवं अपने परिवार को सुरक्षित रहें|

Sahibganj News; साहिबगंज जिले में आज 03 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले!

Posted: 03 Aug 2020 08:06 AM PDT

ग्राम समाचार, साहिबगंज।साहिबगंज जिले में आज 03 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं,वहीं आज 19 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं।आज बरहेट बाजार,बरहेट से एक पुरूष जिसकी उम्र 31 वर्ष है गांधी नगर मिर्जाचौकी से एक महिला जिसकी उम्र 62 वर्ष है,तथा बरहरवा पी एस से एक पुरूष जिसकी उम्र 58 वर्ष है,कोरोना जाँच में पॉजिटिव पाए गये हैं।
                                       जिले में अबतक कोरोना के कुल 270 मामले सामने आ चुके हैंजिसमें से 151 एक्टिव केस है और 116 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है।  जिला प्रशासन द्वारा आमजनों के बीच सरकार द्वारा जारी निदेश सामाजिक दूरी, मास्क, सेनेटाइजर आदि का नियमित प्रयोग कराये जाने का हर सम्भव प्रयास कर रही है।

Devghar News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर बाबा वैद्यनाथ का खुला पट

Posted: 03 Aug 2020 07:54 AM PDT




बाबा का पट खुला, 
ग्राम समाचार देवघर, ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक-03.08.2020 को सावन माह के पांचवे सोमवारी एवं पूर्णिमा तिथि के अवसर पर संथाल परगना, पुलिस उपमहानिरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कमलेश्वर प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे एवं बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी विशाल सागर की उपस्थिति में बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए लिए खोला गया।
निरीक्षण करते पदाधिकारी द्वय
इस हेतु संथाल परगना, पुलिस उपमहानिरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कमलेश्वर प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे, बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी विशाल सागर के द्वारा तड़के सुबह से हीं बाबा मंदिर पहुँचकर सुरक्षा व्यवस्था व विधि-व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
 प्रातः 4.15 बजे बाबा मंदिर का पट खोले जाने के पश्चात सीमित संख्या में तीर्थपुरोहितों के साथ सुबह 4.30 से 5.15 तक सरदार पंडा गुलाबनंद ओझा द्वारा चयनित छोटे लाल पंडा के द्वारा विधिवत बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद सीमित संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए पूर्वाहन 6.30 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक मंदिर का पट बाबा के दर्शन हेतु खोला गया था।
मास्क बांटते हुए 
इस दौरान दंडाधिकारियों व सुरक्षाकर्मियों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी सभी मानकों के साथ-साथ सामाजिक दूरी का अनुपालन कराते श्रद्धालुओं को बाबा बैद्यनाथ का दर्शन कराया गया। वही स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से कोई भी तीर्थपुरोहित मंदिर के गर्भ गृह में उपस्थित नही थे। मंदिर में दर्शन हेतु आए श्रद्धालुओं की विवरणी के अनुसार 301 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का दर्शन आज किया।
ज्ञातव्य है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से मंदिर के आसपास के क्षेत्रों के अलावा मंदिर प्रांगण में दंडाधिकारी, पुलिस बल के जवान एवं मंदिर कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। इसके अलावे मंदिर प्रांगण में प्रवेश के दौरान सामाजिक दूरी का अनुपालन कराते हुए श्रद्धालुओं को थर्मल स्कैनर से स्कैन करने के पश्चात मास्क का उपयोग करवाते हुए एवं सेनेटाइजड करते हुए फुटओवर ब्रिज के माध्यम से बाबा मंदिर में प्रवेश कराया गया।
इस दौरान उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन करते हुए मंदिर प्रांगण व इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रतिनियुक्त अधिकारियों व पुलिस बल के जवानों को निदेशित किया गया कि मंदिर का पट बंद रहने के बाद आप सभी की जिम्मेवारी व जवाबदेही और भी ज्यादा बढ़ गयी है। बाहर से आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को मेला आयोजन न होने व मंदिर बंद होने की स्थिति से अवगत कराते हुए ससम्मान उन्हें उनके गंतव्य स्थान की ओर रवाना करें। साथ हीं पूरी सतर्कता और सावधानी के साथ अपने-अपने प्रतिनियुक्त स्थलों पर पूर्ण रूप से सक्रिय रहे।
■ कल से पूर्व की तरह बाबा मंदिर में लागू रहेंगे नियम, आम श्रद्धालु कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ का ऑनलाइन दर्शन.....
इसके अलावे बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गई कि राज्य में लागू लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कल से पूर्व की तरह बाबा मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। भादो माह में मंदिर खोलने को लेकर राज्य सरकार के निर्देशानुसार आगे की व्यवस्था शुरू की जाएगी। साथ ही बाबा मंदिर में परम्परागत प्रातः एवं संध्या कालीन पूजा के दौरान सिर्फ तीर्थ पुरोहित हीं सीमित संख्या में पूजा में सम्मिलित होंगें एवं सोशल डिस्टेंसिंग व स्वास्थ्य संबंधी अन्य मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करेंगें। झारखण्ड उच्च न्यायालय एवं राज्य सरकार के निदेशानुसार किसी भी स्थिति में उपरोक्त पूजा में महिलाओं, बच्चों सहित किसी भी बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश मंदिर के अंदर वर्जित रहेगा। प्रातः एवं संध्या कालीन पूजा में सिर्फ पूजा-पाठ करने वाले तीर्थपुरोहित हीं सीमित संख्या में सम्मिलित होंगे एवं इसके अलावे किसी भी अन्य व्यक्ति का मंदिर परिसर में प्रवेश निषिद्ध रहेगा।
इस मौके पर उपरोक्त के अलावे प्रशिक्षु आई.ए.एस संदीप मीणा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकार विकास चंद्र श्रीवास्तव, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Pakur News: कोरोना को दी मात, 11 को भेजा गया घर

Posted: 03 Aug 2020 07:36 AM PDT

ग्राम समाचार, पाकुड़। सोमवार को जिले के कोरोना के 11 मरीजों ने बीमारी को मात देते हुए जिंदगी की जीत हासिल की। इन सभी मरीजों की फाइनल रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉक्टरों ने सभी को 14 दिनों तक होम क्वारेंटाइन में रहने का निर्देश दिया है। आज आई फॉलोअप रिपोर्ट में से 11 मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान व अन्य चिकित्सा पदाधिकारियों ने  कोविड मैनेजमेंट सेंटर एएनएम हास्टल पाकुड़ से 11 निगेटिव आए मरीजों को क्रमवार एंबुलेंस में बैठाकर उनके घर भेज दिया जिले में वर्तमान एक्टिव मरीजों की संख्या 107 है। घर में खुद को लॉकडाउन किया है तो क्या करें। घर के किसी सदस्य से न मिलें। अलग बाथरूम का उपयोग करें। किसी के साथ भी निजी सामान शेयर न करें। अगर कोरोना के संक्रमण की आशंका है या उससे पीड़ित हैं तो अपने बर्तन, ग्लास, कप, खाने के सामान, कपड़े, तौलिये, बिस्तर आदि दूसरे लोगों के साथ शेयर न करें। इससे उनमें भी संक्रमण का खतरा हो सकता है। आप जिन चीजों का उपयोग करें, उन्हें अच्छे से साफ करें। कोरोना का संक्रमण नहीं है तो भी खांसते या छींकते समय मुंह जरूर ढकें। बार-बार नाक या मुंह पर हाथ न ले जाएं। कई तरह के इंडोर गेम्स खेल सकते हैं। आपके पास भी अपनी रुचि के अनुसार इंडोर गेम्स खेलने, टीवी देखने या पढ़ने का विकल्प है ही। पौष्टिक और ताजा भोजन खाएं।

Pakur News: पाकुड़ स्थानीय विधायक सह मंत्री ने बिरसा हरित योजना के तहत पौधरोपण कार्य शुरू किया

Posted: 03 Aug 2020 07:32 AM PDT

ग्राम समाचार,पाकुड़।  प्रखंड के कालीदासपुर  गांव में सोमवार को बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत पौधरोपण का शुभारंभ सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री सह पाकुड़ विधायक  आलमगीर आलम, उप विकास आयुक्त अनमोल कुमार सिंह, डीआरडीए निदेशक राधेश्याम प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष प्रजापति आदि के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत मंत्री सह स्थानीय विधायक व अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया। माैके पर  सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री सह पाकुड़ विधायक आलमगीर आलम ने कहा कि कोरोना संकट को देखते हुए देश में लगे लाॅकडाउन के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब मजदूर लोगों के बीच रोजी रोजगार की समस्या उत्पन्न हो गई थी। ग्रामीण क्षेत्रों में काम नहीं मिलने के कारण लोग पलायन कर जाते हैं। वैश्विक महामारी के दौर में पलायन किए मजदूरों के दु:ख दर्द को समझते हुए सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन ने उनके गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए अनेक तरह की योजनाएं चलाने का निर्णय लिया है।  जिसमें मुख्य रूप से पौधारोपण, जल संचयन व खेल मैदान बनाना है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से जुड़कर स्वनिर्भर बनने की अपील की।
गांव का पानी गांव में एवं खेत का पानी खेत में रहे इसके लिए सरकार योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। पौधरोपण के माध्यम से जहां मिट्टी के बहाव को रोका जा रहा है। वहीं, शाॅकपिट एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से जल को संचित किया जा रहा है। ताकि गर्मी के दिनों में पेयजल की समस्या ना हो भूगर्भ का वाटर रिचार्ज हो सके। मौके पर उन्होंने अनुभवी कृषक मित्रों से भी अपील करते हुए कहा कि दूसरे कृषकों को भी इससे जुड़ी जानकारी अवश्यक साझा करें, ताकि कृषक प्रेरित होकर इस योजना के तहत लाभान्वित हो सके। मौके पर  उप विकास आयुक्त अनमोल कुमार सिंह ने बताया कि इस योजना के जरिये सरकार सड़क किनारे, सरकारी भूमि, व्यक्तिगत या गैर मजरुआ भूमि पर फलदार पौधा लगाने के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित कर रही है। इन पौधों की देखभाल की जिम्मेवारी ग्रामीणों की होगी। अगले तीन साल तक पौधों को सुरक्षित रखने के लिए सहयोग मिलेगा। उन्हें पौधों का पट्टा भी दिया जायेगा, जिससे वे फलों से आमदनी कर सकें। पौधारोपण के करीब तीन साल बाद प्रत्येक परिवार को 50 हजार रुपये की वार्षिक आमदनी होगी। साथ ही फलों की उत्पादकता बढ़ने की स्थिति में फलों को प्रसंस्करण व उसके बाजार उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था होगी। इस योजना के तहत पूरे जिले में 513  एकड़ में पौधारोपण के साथ 89,158 पौधा लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे कुल 568 लाभुक लाभान्वित होंगे। मौके पर अंचलाधिकारी आलोक वरण केसरी, जेएसएलपीएस के प्रवीण मिश्रा, मनरेगा के प्रखंड समन्वयक एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Sahibganj News; बिरसा हरित क्रांति ग्राम योजना के तहत ग्रामीण विकास मंत्री ने बरहरवा प्रखण्ड में किया वृक्षारोपण!

Posted: 03 Aug 2020 08:21 AM PDT

ग्राम समाचार, साहिबगंज।आज साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखण्ड अंतर्गत रामनगर गाँव में झारखंड  के ग्रामीण विकास राज्य मंत्री आलमगीर आलम द्वारा वृक्षारोपण की गई।इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्री आलम ने कहा कि वृक्षारोपण का प्रमुख उद्देश्य साहिबगंज जिला ही नहीं,वरन झारखण्ड राज्य भर में फलदार वृक्षारोपण के साथ हरियाली और खुशहाली लाना है।उन्होंने कहा कि ग्रामीणों और प्रवासी मजदूरों को स्वावलंबी बनाने और रोजगार की सम्भावना के मद्देनजर झारखण्ड सरकार द्वारा बिरसा हरित क्रांति योजना अंतर्गत झारखण्ड के सभी जिलों में वृक्षारोपण की जा रही है।
                                  झारखण्ड सरकार द्वारा कोरोना काल की इस संकट के समय संचालित योजनाओं में से बिरसा हरित ग्राम योजना पर्यावरण संरक्षण हेतु अति महत्वपूर्ण योजना है।वृक्षारोपण से मिट्टी कटाव रोकने,भूमि जल को संचय करने में मददगार साबित होगी ।।जिससे भू जल रिचार्ज होगी और गर्मी में आमजनों की पानी की किल्लत दूर हो सकेगी। इस योजना के तहत बड़े पैमाने पर फलदार वृक्ष लगाकर ,पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ प्रवासी मजदूरों और ग्रामीणों को  रोजगार उपलब्ध कराया जा सकेगा।मजदूरों द्वारा बड़ा गड्ढा खोदकर उसमें पेड़ लगाने का कार्य किया जाएगा।
           

Pakur News: जिले में और 03 कोरोना संक्रमित की पुष्टिः उपायुक्त

Posted: 03 Aug 2020 07:15 AM PDT

ग्राम समाचार, पाकुड़। उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने सोमवार को जिले में 03 कोरोना संक्रमित व्यक्ति के मिलने की पुष्टि की है कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने पर उक्त व्यक्तियों को कोविड–19 मैनेजमेंट हास्पिटल रिंची, लिट्टीपाड़ा में भर्ती कर दिया गया है। उनका समूचित ईलाज चल रहा है। इनमें पाकुड़ प्रखंड से दो एवं महेशपुर प्रखंड से एक शामिल है। मिले 03 पॉजिटिव मरीजों में सभी पुरुष हैं। पाकुड़ प्रखंड से मिले दो कोरोना पॉजिटिव मंडल कारा पाकुड़ के कैदी हैं। जिनकी उम्र 30 से 36 वर्ष के बीच है। वहीं, महेशपुर प्रखंड से मिले एक कोरोना पॉजिटिव रद्दीपुर आउटपोस्ट में तैनात पुलिस जवान है। जिसकी उम्र 32 वर्ष है। नये मिले 03 करोना पकमामलों की संख्या 118 हो गई है। उपायुक्त ने जिलेवासियों से आग्रह किया है कि कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें- अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकलें, मास्क का प्रयोग करें, नियमित हाथों को साबुन से धोयें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें, यत्र-तत्र न थूकें।

Pakur News: हिरणपुर स्थानीय विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने पौधा रोपो पानी रोको अभियान का शुभारंभ किया।

Posted: 03 Aug 2020 07:04 AM PDT

ग्राम समाचार, पाकुड़। हिरणपुर प्रखण्ड क्षेत्र के डगापाड़ा  पंचायत में सोमवार को  स्थानीय विधायक दिनेश विलियम मराण्डी  मनरेगा कर तहत पौधा रोपो पानी रोको अभियान का शुभारंभ फीता काटकर किया। विधायक ने बिरसा हरित ग्राम योजना की शुरुआत बागवानी को लेकर जमीन का चयनित कर आम का पेड़ और इत्यादि पौधा  लगाकर किया ।जहाडांगापाड़ा में राम सेन व अब्बास अंसारी के  जमीन में पौधा लगाया। आम जनता को सम्बोधित करते हुए विधायक कहा कि जल ,जंगल, ओर  जमीन ,को अगर बचाना हो तो पौधा लगाने जरूरी है ताकि जल,जंगल,ओर जमीन के साथ पानी की सुरक्षा हो सके  वृक्षरोपण कर हम पर्यावरण संतुलन कायम रख सकते है। हेमन्त की सरकार लोगो को वृक्षारोपण के माध्यम से रोजगार उपलब्ध करा रही है। इस योजना की लाभ सभी को लेना आवश्यक है। साथ ही कहा कि यह स्कीम  पांच वर्षों की है। पौधो के संरक्षण  और पेड़ो संवर्धन पर फोकस किया गया है।विधायक ने कोरोना संक्रमण को लेकर लोगो को अपील करते हुए कहा कि घर से वेवजह ना निकले मास्क लगाकर ही सफर करे। इस मौके पर बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी , जेएसएलपीएस के बीपीएम उज्जवल रविदास,  मुखिया शर्मिला हेम्ब्रम, जेइ लालू रविदास उप मुखिया पवन रविदास आदि उपस्थित थे।

Rewari News : कैबिनेट मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा अभियान के अंतर्गत लगाए जाएंगे पांच लाख पौधे

Posted: 03 Aug 2020 06:47 AM PDT


ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : सहकारिता मंत्री डॉ.बनवारीलाल ने सोमवार को भाजपा की तरफ से प्रारंभ किए गए म्हारा हरियाणा हरा-भरा अभियान के तहत सेक्टर-18 में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव भाजपा प्रदेश प्रभारी अजीत कलवारी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। सहकारिता मंत्री ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ 50 पौधे लगाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत पूरे राज्य में 5 लाख पौधे लगाए जाएंगे और रेवाड़ी जिला में 25 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य लिया गया है। मंत्री ने कहा कि आज के समय में हमें हर स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने की जरूरत है और इसके लिए सबसे पहली प्राथमिकता अधिकाधिक पौधारोपण है। पौधरोपण से हम वन क्षेत्र को बढ़ाने के साथ आगामी पीढ़ियों के लिए शुद्ध हवा की व्यवस्था कर पाएंगे। यदि हम अभी नहीं चेते तो पर्यावरण प्रदूषण इतना अधिक हो जाएंगा कि शुद्ध हवा के लिए भी तरस जाएंगे। हरियाणा सरकार की तरफ से इस पौधरोपण को जनआंदोलन बनाया गया है और इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि यह अभियान 16 अगस्त  की भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की पुण्यतिथि तक चलाया जाएगा। कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में पौधे लगाकर उन्हें अपना नाम देने के साथ उनकी देखभाल भी करें। इस अवसर पर लगाए पौधों पर रक्षासूत्र भी बांधे गए। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रीतम चौहान जिला महामंत्री अमित यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरजीत भाजपा मंडल अध्यक्ष राजपाल जय वीर योगी महावीर यादव रामपाल यादव रणवीर सरपंच ठोठवाल पुष्पा मुदगिल व मनोज सैनी आदि सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे. 

Rewari News : कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: 3 अगस्त 2020 : सोमवार को 50 नए केस मिले, ठीक होने वालों की संख्या शून्य.

Posted: 03 Aug 2020 06:43 AM PDT


*रेवाड़ी, 3 अगस्त।* जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 21555 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 1880 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 1517 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक आठ मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 355 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 19084 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 591 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
जिलाभर में 77 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 355 एक्टिव केस हैं, इनमें 24 विभिन्न अस्पतालों में व 91 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 240 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को जिले से संबंधित 50 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 33 रेवाड़ी शहर, 10 बावल, 6 कसौला व एक नाहड़ से संबंधित हैं।
जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।
इन नंबरों पर लें मदद
जिलाधीश ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हैल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करें। बाजार में कालाबाजारी व जमाखोरी के लिए 01274-255214 पर संपर्क करें। बावल उपमंडल कंट्रोल रूम के हैल्पलाइन नंबर 01284-260016 तथा वाटसअप नंबर 8168115539 पर संपर्क करें. 

Khaira News (Jamtara) बहनों ने भाई की कलाई में बांधी राखी, शिवालयों में की पूजा अर्चना

Posted: 03 Aug 2020 06:20 AM PDT

ग्राम समाचार खैरा: सावन पूर्णिमा को लेकर क्षेत्र में चहल पहल का माहौल देखा गयाl इस दौरान एक ओर जहाँ बहनों ने भाई की कलाई में राखी बांधकर दीर्घायु होने की मंगलकामना हैl वहीं दुसरे ओर ब्राह्मणों ने यजमानों के कलाई में राखी बांधकर परंपरा का निर्वहन कियाl इधर गेड़िया, श्रीपूर, मोहनपुर, बस्ती पालाजोरी, नीलकंठ धाम सहित क्षेत्र में विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं महिला- पुरुष, युवक- युवतियों द्वारा माथा टेका, जलार्पण किया एवं प्रसाद ग्रहण किया।
                                 विवेक आनंद, ग्राम समाचार, खैरा

GoddaNews: पथरगामा से हुआ बिरसा हरित योजना का शुभारंभ

Posted: 03 Aug 2020 05:51 AM PDT



ग्राम समाचार गोड्डा, ब्यूरो रिपोर्टः- आज 3 अगस्त सोमवार को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार तथा परिसंपत्ति निर्माण हेतु झारखंड सरकार का महत्वाकांक्षी योजना बिरसा हरित योजना के अंतर्गत मनरेगा योजना के तहत उप विकास आयुक्त अंजली यादव के द्वारा गोड्डा जिला अंतर्गत पथरगामा प्रखंड के घाट कुरावा में वृक्षारोपण हेतु आदित्य कुमार सिंह के चयनित प्लाट में वृक्षारोपण कर जिले में योजना का शुभारंभ किया गया।रक्षाबंधन के मद्देनजर वृक्षारोपण के उपरांत उप विकास आयुक्त ने आम के पौधे को रक्षा सूत्र बांधी।हरित योजना का क्रियान्वयन प्रदान संस्था के सहयोग से किया जा रहा है।बिरसा हरित योजना के तहत पूरे जिला में 1100 एकड़ जमीन में मालदा, अम्रपाली, मल्लिका आदि आम के पौधों का रोपण किया जाएगा।प्रदान संस्था के टीम समन्वयक आशीष रथ ने बताया की बिरसा हरित योजना के तहत पथरगामा प्रखंड में 650 एकड़ जमीन में आम की बागवानी की जाएगी।प्रति एकड़ जमीन में 112 पौधे लगाए जाएंगे।3 से 4 साल के उपरांत 40 से ₹50000 सालाना आमदनी की संभावना बन जाएगी।इस योजना के तहत इस बार 200 एकड़ जमीन में 22872 गड्ढे बनाए गए हैं।गत वर्ष वर्षा नहीं होने की स्थिति में 20 एकड़ जमीन में बनाए गए गड्ढे में इस बार पौधों का रोपण किया जाएगा।कुल मिलाकर इस बार 25000 पौधे लगाए जाएंगे जिसके लिए 26000 पौधा मंगाया जा चुका है।उप विकास आयुक्त ने मौके पर मौजूद मां योगिनी महिला विकास संघ और ग्रुप से जुड़ी महिलाओं से बागवानी और रोजगार से संबंधित जानकारी ली।
मतस्य पालन
उप विकास आयुक्त ने योजना स्थल के बगल में बने दोहे में हुए मछली पालन को देखकर प्रसन्नता जाहिर की।वृक्षारोपण के उपरांत उप विकास आयुक्त गांव में ही बनाए जा रहे दो प्रधान मंत्री आवास योजना को देखने एकाएक जा पहुंची।
पीएम आवास का निरीक्षण 
लाभुकों से कार्य योजना की जानकारी लेते हुए कार्य को अभिलंब पूरा करने का निर्देश देकर कहा कि पैसे की दिक्कत हो तो हमसे आकर मिले।मौके पर मौजूद पंचायत सचिव योगेंद्र पासवान को पंचायत भवन में वाटर हार्वेस्टिंग योजना को अविलंब चालू करने तथा प्रत्येक दिन एक सौ डिमांड मारने का निर्देश दिया।कहा कि पंचायत में अधिक से अधिक योजनाओं को चलाया जाए ताकि मजदूरों को रोजगार मिल सके।कार्यक्रम के दौरान डीआरडीए के पूनम तथा प्रदान संस्था के प्रभात प्रियांशु, भोलू बेनल, आशुतोष कुमार, संतोष, ललित, सोशल मोबिलाइजर प्रीति झा, सोनामुनी, परमानंद, बागवानी मित्र चांदमूनी, मां योगिनी महिला विकास संघ के सुरैया, संजीव आदि मौजूद थे।

Pathargama News: रक्षाबंधन के पर्व पर कोरोना वायरस बना पहरेदार

Posted: 03 Aug 2020 05:38 AM PDT



मास्क पहनकर राखी बांधती बहन 
ग्राम समाचार, पथरगामाः- भाई बहनों के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन पर इस वर्ष कोरोना संक्रमण बाधक बन कर खड़ा हो गया।कोरोना संक्रमण से डर डर कर भाई बहनों ने इस पर्व को मनाया।कोरोना के कारण वाहन नहीं चलने के कारण जिन भाइयों की बहने परदेस में थी उस से राखी बनवाने के लिए उसका भाई इस बार नहीं जा सका।रक्षाबंधन के दौरान भाई बहनों ने अपने चेहरे को मास्क से छुपा कर रखा था जिसके दोनों के चेहरे की मुस्कान दिखाई नहीं पड़ रही थी।भाई और बहनों का हाथ आशीर्वाद देने की मुद्रा में उठे तो जरूर परंतु वह हाथ सैनिटाइजर लगे हुए थे।बाजारों में राखी की दुकानें सजी हुई थी परंतु खरीददारों की कमी दुकानदारों को खल रही थी।
-: अमन राज, पथरगामा :-

Pathargama News: भाई को राखी बांधने जा रही महिला मोटर साइकिल से गिर कर घायल

Posted: 03 Aug 2020 05:30 AM PDT



घायल कौशल्या देवी

कौशल्या देवी की रोती हुई बच्ची  
ग्राम समाचार, पथरगामाः- सोमवार को पथरगामा-महागामा मुख्य पथ पर चौबे बगीचा के समीप पथरगामा की तरफ आ रही महिला अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल से गिर गई जिससे वह घायल हो गई।स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा लाया गया जहां डॉक्टर गोपाल यादव के द्वारा प्राथमिक उपचार के उपरांत घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया। घायल कौशल्या देवी के सर में गंभीर चोट आई है।अचेतावास्था में कौशल्या देवी के नाक और कान से खून का रिसाव के साथ-साथ वोमिटिंग भी हो रहा था।मिली जानकारी के अनुसार गोढीया महागामा निवासी 26 वर्षीय कौशल्या देवी अपने दो बच्चों को साथ लेकर अपने भाई बाल्मीकि पंडित के मोटरसाइकिल पर बैठकर रक्षाबंधन का पर्व मनाने अपने मायके पथरगामा के सिमरिया पथरिया आ रही थी परंतु विधाता को कुछ और मंजूर था।चलती मोटरसाइकिल में बच्चे के सो जाने के कारण अनियंत्रित हो जाने से कौशल्या देवी अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल से गिर पड़ी जिसके चलते भाई को राखी बांधने जा रही कौशल्या देवी को अस्पताल जाना पड़ गया।दुर्घटना हो जाने के कारण रक्षाबंधन का पर्व मातम में बदल गया।
 -: अमन राज, पथरगामा :-

Pathargama News: राजाभिठा थाना क्षेत्र के केड़ो बाजार में हुई मारपीट में 10 पर मामला दर्ज

Posted: 03 Aug 2020 05:18 AM PDT



ग्राम समाचार, पथरगामाः- गत 1 अगस्त को राजाभिठा थाना क्षेत्र के केड़ों बाजार में हुई मारपीट को लेकर केडो बाजार के दुकानदार 45 वर्षीय कार्तिक सेन के फर्द बयान पर राजा भीठा थाना में कुशबिल्ला के कासिम अंसारी, सलाम अंसारी, मन्नान अंसारी, मो० शमशाद अंसारी, मो० सत्तार मंजूरी, मो० फरहान आलम, मो० कयूम, मो० टाइगर, मो० सजाम मंसूरी, मो० नौशाद मो० आबुल अंसारी पर कांड संख्या 17/2020 भादवि की धारा 147,149,341,342,323,307,354 (ए)  379,504,506,452 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।अवर निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह को अनुसंधानकर्ता बनाया गया है।कार्तिक सेन ने आरोप लगाया है कि गत 1 अगस्त की रात्रि 8:00 बजे के आसपास उपरोक्त आरोपी आल्टो पर सवार होकर केड़ो बाजार के सरकारी शराब दुकान पहुंच कर किसी बात पर उत्तेजित होकर सोशल डिस्टेंसिंग को तोड़ते हुए सेल्समैन के साथ मारपीट की।वहां मारपीट करने के बाद सभी आरोपी कार्तिक सेन के घर में घुस गए और दुकान में रखे हुए सारा सामान को तहस-नहस करने लगे।महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया तथा गलत नियत से उसका ब्लाउज भी फाड़ दिया गया।बीच-बचाव करने आए कार्तिक सेन को मारपीट कर जमीन पर गिरा दिया गया।बीच-बचाव करने आए पास पड़ोस के नव कुमार चन और प्रफुल्ल दत्ता को भी मारपीट लगी है।मारपीट के दौरान आरोपियों ने गांव फोन कर गांव वाले को बुला लिया जिसके चलते भय और अफरा-तफरी का माहौल हो गया।बाद में थाना पुलिस पहुंचने पर लोगों ने घर से बाहर कदम रखें।घटना के बाबत थाना प्रभारी उमेश कुमार मोदी ने कहा कि आरोपियों को किसी की कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
 -: अमन राज, पथरगामा :-

Post Bottom Ad

Pages