ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, August 4, 2020

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Bounsi News: लॉकडाउन का उल्लघंन कर रहे दुकानदार को समझाना पुलिस को पड़ा भारी

Posted: 04 Aug 2020 10:28 PM PDT

ग्राम समाचार,बौसी,बांका। बौसी प्रखंड के डैम रोड स्थित बाजार में मंगलवार को दोपहर पुलिस और एक किराना व्यवसाई के बीच झड़प हो जाने की खबर सामने आई है। दोनों पक्षों के बीच झड़प हो जाने के कारण ड्यूटी पर मौजूद पदाधिकारी को अतिरिक्त पुलिस बल की सहायता लेनी पड़ी तब कहीं जाकर स्थिति सामान्य हुआ।

 पुलिस ने मौके वारदात पर से व्यवसाई सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।इस वारदात को लेकर बौंसी आज काफी गर्म रहा। घटना की सूचना बौंसी पुलिस के द्वारा अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी दे दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर बौंसी बाजार के डैम रोड में दो मुंही के पास एक बड़े किराना व्यवसाई के साथ पुलिस की हाथापाई की खबर सामने आई है। ज्ञात हो कि लॉकडाउन की वजह से समय के अनुसार व्यवसायियों को अपना प्रतिष्ठान खोलना और बंद करना है। इसके बावजूद उक्त व्यवसाई कंचन किराना स्टोर खुली होने के कारण पुलिस ने इस पर आपत्ति जताई और दुकान को बंद करने का निर्देश दिया। इस पर किराना स्टोर व्यवसाई पुलिस से ही उलझ गए। हालांकि कुछ स्थानीय लोगों के मुताबिक दुकान का शटर गिरा हुआ बताया गया है। किराना व्यवसायी दुकान के बगल में कुछ काम कर रहा था वही दुकान के सामने ठेले पर सामान लोड था। स्थानीय पुलिस के द्वारा इस पर आपत्ति जताने पर दुकानदार पुलिस से ही उलझ गया जानकारी के अनुसार पुलिस के द्वारा सख्ती दिखाने पर किराना व्यवसाई ने पुलिस का ही गिरेबान पकड़ लिया। समय की नाजुकता को देखते हुए थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। पुलिस बल ने आकर स्थिति को संभाला और किराना व्यवसाई उसके भाई और एक हेल्पर को पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया। तीनों अभियुक्तों को थाना लाया गया है। इस घटना की जानकारी जिला मुख्यालय के वरीय पदाधिकारियों को भी दे दिया गया है। इस घटना की खबर बौंसी प्रखंड में आग की तरह फैल गई है वहीं इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आज दिनभर बौंसी बाजार में इसी की चर्चा होती रही। बौंसी के पुलिस पदाधिकारियों से पूछने पर कुछ भी बताने से इनकार किया गया। खबर यह है कि जिले से उच्चाधिकारी के बौंसी आने की सूचना है।
मदन कुमार झा, प्रखंड संवाददाता, ग्राम समाचार, बौंसी।

Godda New: video- फाइलेरिया मुक्त अभियान के तहत ए०एन०एम एवं सहिया व सेविका को दी जा रही है ट्रेनिंग, पंचायत भवन में ग्रामीणों को भी किये जा रहे है जागरूक

Posted: 04 Aug 2020 09:11 PM PDT


ग्राम समाचार,बोआरीजोर(गोड्डा)।प्रखंड क्षेत्र में लगातार राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन की ओर से फाइलेरिया मुफ्त अभियान के तहत जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।

Pages