न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 3, 2020

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट


मंडी: पैसे न देने पर पोते ने की दादी को उतारा मौत के घाट

Posted: 03 Aug 2020 06:53 AM PDT


मंडी जिले के गोहर के डल गांव में पोते ने दादी की हत्या कर दी। पोते ने शीशे से दादी पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब सात बजे निखिल (20) दादी के कमरे में पैसे मांगने गया। दादी से पैसे मांगने लगा। दादी ने पैसे देने से मना कर दिया। 
गुस्से में पोता धक्का-मुक्की पर उतारू हो गया। वहीं कमरे में पड़े ड्रेसिंग टेबल के टूटे शीशे के टुकड़े को उठाकर 65 वर्षीय दादी भूमा देवी पत्नी दयाराम निवासी डल की छाती पर बार कर दिया। दादी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जब तक घर के अन्य सदस्यों और आसपास के लोगों को पता चला तब तक काफी देर हो चुकी थी। पोता निखिल नशीले पदार्थों का आदि बन गया है। शराब, चरस और चिट्टे आदि का सेवन करता आ रहा है। डीएसपी मंडी कर्ण गुलेरिया ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि गोहर थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला का शव पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए सही आहार, डाॅक्टर प्रीति नन्दा सिब्बल

Posted: 02 Aug 2020 05:22 PM PDT


कोरोना महामारी से बचने के लिए सामाजिक दूरी तथा हाथों की स्वच्छता के इलावा शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में वुद्धि भी के मूलमन्त्र मानी जाती है। वर्तमान संकट काल से उभरने के लिए विटामिन, मिनरल, फल, सब्जियों, ड्राई फ्रूट के संतुलित आहार के माध्यम से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर डाॅक्टर अत्याधिक बल दे रहे हैं तांकि आपका शरीर स्वास्थयवर्धक व मजबूत बन सके और वायरस से लड़ सके। अब जबकि दुनिया भर में वैज्ञानिक कोरोना के खिलाफ जंग में वैक्सीन बनाने में एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं वहीं दूसरी ओर आप अपने भोजन में उचित पौषाहार सम्मिलित करके अपने आपको स्वंय भी बचा सकते हैं। आप रोज़ाना अपनी डाइट में कुछ चीज़ों को शामिल करके स्वयं तथा अपने परिवार को कोरोना तथा दूसरे संक्रमण रोगों से सुरक्षित कर सकते हैं /

दहीः दही का स्वास्थ्यवर्धक उपयोग दुनिया भर में सदियों से किया जा रहा है दही को प्रोबाइटक का मुख्य स्त्रोत माना जाता है दही के नियमित सेवन से आंते मुलायम होती हैं, हड्डियां मजबूत होती हैं पाचनतन्त्र सुदृढ़ होता है जिससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आदमी के बिमार पड़ने की सम्भावनाऐं कम हो जाती हैं। दही को गाढ़े दूध में बैक्टिरिया फर्मन्टेशन के माध्यम से जमाया जाता है। सामान्यतः दही और दूध में विटामिन व मिनरल संघटक मिलते जुलते ही होते हैं लेकिन दही में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। दही में विटामिन ए और जिंक भी विद्यमान पाए जाते हैं। दही के शौकीन लोगों को कैल्शियम, विटामिन बी-2, विटामिन बी-12, पोटाशियम, मैगनिशियम आदि एनीमल प्रोटीन तथा अन्य पौषाहार लगातार मिलते रहते हैं।

दही में प्रकृतिक तौर पर लैकटोज मिल्क सुगर के रूप में मिठास विद्यमान होती है इसलिए हमेशा सुगन्ध रहित सादा दही ही उपयोग करना चाहिए। लेकिन अगर आप सादा दही पसन्द नहीं करते तो आप दही में ताजे फल, सूखे मेवे, बेरी या एक चम्मच शहद डालकर इसमें मिठास ला सकते हैं। दही में कैल्शियम विटामिन बी, मिनरल आदि सभी आवश्यक पौषाहार विद्यमान होते हैं।

मशरूमः मशरूम को शरीर की सुपर पावर बढ़ाने का साधन माना जाता है। मशरूम शरीर में उत्तेजना, जलन को कम करके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता के लिए उपयुक्त पौषाहार माना जाता है। मशरूम में विटामिन-बी, प्रोटीन, फाईबर के अतिरिक्त, ''सैलिनियम'' नामक ताकतवर एंटी ऑक्सीडेंट तत्व विद्यमान होते हैं जोकि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। मशरूम की विभिन्न प्रजातियों की विभिन्न औषधीय गुणस्वभाव होते हैं तथा सफेद मशरूम को विटामिन-डी का मुख्य स्त्रोत माना जाता है क्योंकि इसकी उपज में यह अल्ट्रावायलेट किरणों के सीधे सम्पर्क में आने से इसमें विटामिन-डी की सघनता कई गुना बढ़ जाती है।
मशरूम में विद्यमान कैल्शियम से हड्डियों को सुदृढ़ करने में मदद मिलती है। मशरूम के लगातार सेवन से हड्डियों से जुड़े रोगों, हड्डियों के दर्द, , हड्डियों की बिकृति , रोकने में मदद मिलती है। मशरूम में विद्यमान एंटीबाॅयटिक तथा एंटी फंगल गुणों की वजह से शरीर को विभिन्न रोगों के संक्रमण से बचाव होता है तथा प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

खट्टे फलः फलों को प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का मुख्य स्त्रोत माना जाता है क्योंकि इनमें फाईबर, पौषक तत्व तथा विटामिन-सी प्रचूर मात्रा में विद्यमान होते हैं। स्ट्राबैरी, अंगूर, संतरा, आमला, निंबू आदि के नियमित सेवन से फ्लू, जुखाम, बुखार आदि बिमारियों के संक्रमण से बचा जा सकता है तथा शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। इनके नियमित सेवन से आप को ऊर्जा तथा विटामिन प्रचूर मात्रा में मिलते हैं। जिससे आपकी त्वचा कोमल, मुलायम तथा आर्कषक बनती है तथा स्वस्थ त्वचा की वजह से अनेक संक्रमित बिमारियों से बचा जा सकता है क्योंकि त्वचा बैरियर का काम करती है। खट्टे फलों में विद्यमान विटामिन-सी से सफेद रक्त की कोशिकाऐं बनती हैं जो कि रक्त के माध्यम से शरीर में प्रवेश किए गए संक्रमणों को रोककर शरीर को स्वास्थ्यवर्धक, हृष्टपुष्ट तथा बलवान बनाती है तथा शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करती है।

अदरकः हर घर में प्रयोग किए जाने वाले अदरक को प्राचीन काल से जुकाम, बुखार, फ्लू, बदहज़मी, उदर रोगों के लिए रोजमर्रा घरेलू उपचार के तौर पर प्रयोग किया जाता रहा है। अदरक जहां अनेक व्यंजनों को पौष्टिक तथा स्वास्थ्यवर्धक बनाने के लिए सदियों से रसोई घरों में प्रयोग किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर अदरक में विद्यमान एंटी ऑक्सीडेंट तथा एंटी इन्फलेमेटरी गुणों की वजह से यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है तथा संक्रमण से जुड़े अनेक रोगों से शरीर की रक्षा करता है स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सुबह की शुरुआत एक कप अदरक चाय से करनी चाहिए। आजकल जहां बाजार में अदरक चाय के पाऊच आसानी से मिल जाते हैं जिन्हे आप गर्म पानी में मिलाकर आराम से घर बैठे आनंद ले से पी सकते हैं। लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह माने तो हमें सुबह के अदरक की चाय घर पर बनानी चाहिए। अदरक की चाय बनाने के लिए ताजे अदरक को कूट कर पानी में डालकर पानी को दस मिनट तक उबलने दें। इसके बाद आप उबले पानी को चाय के कप में डालकर इसमें कुछ नींबू रस डालकर उबले पानी को मिलाकर अदरक की चाय बना लीजिए। आप चाहें तो इस मिश्रण में मीठापन लाने के लिए कुछ बूंदे शहद की भी मिला सकते हैं। पानी में अदरक तथा तुलसी के पत्ते डालकर इसे दस मिनट तक उबाल लें तथा इस मिश्रण में थोड़ा सा शहद मिलाकर इसका प्रयोग कर सकते हैं। स्वास्थ्य और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आप अदरक-लहसुन चाय भी बना सकते हैं। इसके लिए 5 कप पानी में अदरक कूट कर डाल लें तथा इसमें एक लहसून की कली कूटकर तथा थोड़ी सी काली मिर्च पाउडर डालकर कुछ देर तक उबलने के बाद कम में डाल लें तथा सवादानुसार शहद मिलाकर इसका सेवन करें।

सलादः शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए सलाद का नियमित सेवन अत्यंत लाभकारी साबित होता है। सलाद स्वास्थ्यवर्धक आहार का अभिन्न अंग माना जाता है। सलाद शरीर की पाचन शक्ति को सुदृढ़ करता है। हमेशा ध्यान रखें कि सलाद को खाने के साथ कदापि ना लें अन्यथा आपको फेट फूलने/वलटिंग की समस्या आ सकती है। सलाद को चटपटा मसालेदार बनाने से परहेज़ करें तथा सलाद में सिर्फ नींबू का रस और नमक के अलावा किसी भी अन्य बाहरी तत्व को मिलाने से परहेज़ करें। फ्रूट सलाद को छोटी भूख मिटाने के लिए उपयोग करें। सलाद के नियमित सेवन से बजन घटता है प्रतिरोधात्मक क्षमता बढ़ती है, प्रतिरोधात्मक क्षमता बढ़ती है पाचन शक्ति सुदृढ़ होती है तथा हड्डियां मजबूत होती हैं।
फ्रूट सलाद या वेजिटेबल सलाद में फाईबर की मात्रा होती है तथा इसे खाने से एक घण्टा पहले खाने से आपको भूख कम लगेगी जिससे आपका वजन नियन्त्रित रहेगा तथा शरीर के लिए जरूरी प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल सलाद के माध्यम से मिल जाऐंगे तथा कब्ज़ की कभी परेशानी नहीं होगी। हमेशा याद रखें कि सलाद में प्रयोग की जाने वाली सब्जियों, फलों को ताजे साफ पानी से अच्छी तरह धो डालें क्योंकि फलों-सब्जियों की सतह के बैक्टिरिया स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अधिक मात्रा में सलाद का सेवन पाचनतन्त्र को नुकसान पहुंचा सकता है। सलाद में टमाटर, प्याज, पालक, धनिया, खीरा, चुकन्दर आदि कम वसायुक्त सब्जियों का उपयोग करना चाहिए। ड्रेसिंग के लिए आप आलिव आयॅल या अन्य वनस्पति तेल का उपयोग कर सकती हैं जबकि सलाद में उच्च फाईबर वाली चीज़ें जैसे कि कच्ची सब्जियां, ताजे फल, फलियां आदि को भी सम्मिलित करें।

डाॅक्टर प्रीति नन्दा सिब्बल देश की प्रतिष्ठित पौषाहार विशेषज्ञ हैं।

रक्षाबंधन का पर्व, जानिए राखी बांधने का सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त

Posted: 02 Aug 2020 05:20 PM PDT


रक्षाबंधन यानी राखी का पर्व भाई-बहन के प्यार का त्योहार है, एक मामूली सा धागा जब भाई की कलाई पर बंधता है, तो भाई अपनी बहन की रक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर करने को तैयार हो जाता है। रक्षाबंधन का इतिहास काफी पुराना है, जो देव युग, महाभारत काल और सिंधु घाटी की सभ्यता से जुड़ा हुआ है।

श्रावण मास की पूर्णिमा 3 अगस्त 2020 यानि कल पुरे देश में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। इसी दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र के रूप में रंगबिरंगी राखियां बांधेंगी। जानिए राखी बांधने का सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त…

राखी बांधने का मुहूर्त : 09:27:30 से 21:11:21 तक
अवधि : 11 घंटे 43 मिनट
रक्षाबंधन अपराह्न मुहूर्त : 13:45:16 से 16:23:16 तक
रक्षाबंधन प्रदोष मुहूर्त : 19:01:15 से 21:11:21 तक

शुभ समय
6:00 से 7:30 तक,
9:00 से 10:30 तक,
3:31 से 6:41 तक
राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक (राहुकाल में राखी न बांधें)

200 भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान सामान्य ज्ञान, किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए

Posted: 02 Aug 2020 05:17 PM PDT


हम यहां भारतीय राजव्यवस्था एवं भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण नोट्स प्रश्नोत्तर रूप में आपके लिए दे रहे है। राजव्यवस्था व संविधान के यह प्रश्न संघ व राज्य लोक सेवा आयोग की प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षाओं के साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी समान रूप से उपयोगी है। साथ ही, इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पूछे गये सवालों को शामिल किया गया है।

1. भारत के किसी राज्य की राज्यपाल बनने वाली प्रथम महिला कौन थी? – सरोजिनी नायडू

2. संविधान सभा ने भारत के संविधान को कब स्वीकृत किया था? – 26 नवम्बर, 1947

3. राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के निर्वाचन में विवाद के मामलों को किसको प्रस्तुत किया जाता है? – भारत का उच्चतम न्यायालय


4. संविधान सभा ने अन्तिम रूप से संविधान को कब पारित कर दिया? – 26 नवम्बर, 1949

5. देश में पहली बार राष्ट्रीय आपातकाल की उद्घोषणा कब की गई? – 26 अक्टूबर, 1962

6. संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष कौन थे? – डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद

7. स्वतन्त्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर जनरल थे? – चक्रवर्ती राजगोपालाचारी


8. संविधान के किस अनुच्छेद के द्वारा राष्ट्रपति को सर्वोच्च न्यायालय से परामर्श माँगने का अधिकार प्राप्त है? – अनुच्छेद-143

9. लोकसभा के कम-से-कम कितने सत्र बुलाये जाते हैं? – वर्ष में तीन बार

10. अनुच्छेद-368 संसद को कौन-सी शक्ति प्रदान करता है? – संविधान में संशोधन की

11. संविधान में मूल कर्त्तव्यों को किस समिति की अनुशंसा के आधार पर शामिल किया गया? – स्वर्ण सिंह समिति

12. भारत में त्रिस्तरीय पंचायती राजतन्त्र की सिफारिश किस समिति की थी? – बलवन्त राय मेहता समिति

13. पंचायती राज प्रणाली किस राज्य में नहीं है? – अरुणाचल प्रदेश

14. 1953 ई. में गठित राज्य पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष कौन थे? – न्यायमूर्ति फजल अली

15. विधानसभा के वर्ष में कम-से-कम कितने अधिवेशन होने अनिवार्य हैं? – 2

16. जब राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति का पद खाली हो, तो भारत के राष्ट्रपति के पद पर कौन होता है? – भारत का मुख्य न्यायाधीश

17. मुख्य सतर्कता आयुक्त की नियुक्ति कौन करता है? – राज्यपाल

18. किस उच्च न्यायालय की अधिकारिता सर्वाधिक क्षेत्रों पर है? – गुवाहाटी

19. किस अनुच्छेद के द्वारा 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए शिक्षा का अधिकार मूल अधिकार माना गया है? – अनुच्छेद-21 'A'

20. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद जम्मू-कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देता है? – अनुच्छेद-370

21. राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की स्थिति में कितने दिनों के अन्दर उसकी संसद से स्वीकृति आवश्यक है? – 60 दिन

22. लोकसभा अध्यक्ष अपना त्यागपत्र किसे सौंपता है? – लोकसभा उपाध्यक्ष

23. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है? – राष्ट्रपति

24. भारत में पंचवर्षीय योजना का अनुमोदन करने वाला सर्वोच्च निकाय कौन-सा है? – राष्ट्रीय विकास परिषद्

25. किस उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या सर्वाधिक है? – इलाहाबाद

26. राज्यसभा की बैठकों का सभापतित्व कौन करता है? – उपराष्ट्रपति

27. 'बलवन्त राय मेहता समिति' का सम्बन्ध किस व्यवस्था से है? – पंचायती राज

28. संविधान का अनुच्छेद-40 राज्य को किसका निर्देश देता है? – ग्राम पंचायतों का संगठन करे

29. राष्ट्रपति पर महाभियोग का आरोप संसद के किस सदन द्वारा लगाया जा सकता है? – संसद के किसी भी सदन द्वारा

30. किसी भी विधेयक को धन विधेयक होने का अन्तिम निर्णय कौन देता है? – लोकसभा अध्यक्ष

31. उपराष्ट्रपति के निर्वाचक मण्डल में कौन–कौन शामिल होते हैं? – राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य

32. सूचना का अधिकार किस राज्य में लागू नहीं है? – जम्मू एवं कश्मीर

33. लोकसभा एवं राज्यसभा के दो अधिवेशनों के बीच अधिकतम कितने समय का अन्तर होना चाहिए? – 6 माह

34. संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष कौन थे? – सच्चिदानन्द सिन्हा

35. वर्तमान में भारत में कुल कितने राज्यों में विधान परिषदें विद्यमान हैं? – 7

36. बी.आर. अम्बेडकर और महात्मा गाँधी के मध्य सन् 1932 में हस्ताक्षरित पूना समझौते में कौन-सा प्रावधान था? – हरिजनों के लिए आरक्षण सहित संयुक्त निर्वाचन क्षेत्र का

37. वित्त आयोग के गठन का प्रावधान किस अनुच्छेद में है? – अनुच्छेद-280

38. भारतीय नागरिकों को प्रदान किये गये मूल अधिकारों को क्या निलम्बित किया जा सकता है? – हां

39. कौन मुख्य न्यायाधीश सर्वाधिक अवधि तक कार्यरत रहे हैं? – वाई.वी. चन्द्रचूड़

40. किस भारतीय राज्य का अपना भी संविधान है? – गोवा

41. जम्मू-कश्मीर राज्य को अनुच्छेद के अन्तर्गत विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त है? – अनुच्छेद-370

42. संविधान की प्रस्तावना में भारत को क्या कहा गया है? – सर्वसत्ताधारी, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतान्त्रिक

43. 73वाँ संविधान संशोधन किससे सम्बन्धित है? – पंचायती राज से

44. राज्यपाल का मुख्य सलाहकार कौन रहता है? – भारत के उच्चतम न्यायालय का मुख्य न्यायमूर्ति

45. पंचायतों के चुनाव हेतु निर्णय लेने का अधिकार किसे प्राप्त है? – राज्य सरकार

46. भारत सरकार का प्रमुख विधि अधिकारी कौन है? – भारत के मुख्य न्यायाधीश

47. संविधान की धारा 370 किस राज्य पर लागू होती है? – जम्मू-कश्मीर

48. धनुष एवं तीर किस पार्टी का निशान है? – झारखण्ड मुक्ति मोर्चा

49. पहले वित्त आयोग का गठन 1951 ई. में किया गया। इसके अध्यक्ष कौन थे? – के.सी. नियोगी

50. संविधान के अनुच्छेद-1 में भारत को क्या कहा गया है? – राज्यों का संघ

51. भारतीय संविधान में मौलिक अधिकारों की व्यवस्था किस देश के संविधान से ली गई है? – संयुक्त राष्ट्र अमेरिका

52. भारत सरकार का सांविधानिक अध्यक्ष कौन है? – भारत का मुख्य न्यायाधीश

53. लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक व्यक्ति की न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए? – 25 वर्ष

54. भारत के राष्ट्रपति पर महाभियोग लगाने का अधिकार किसको है? – लोकसभा अध्यक्ष

55. भारत की संसदीय प्रणाली किस देश से प्रभावित है? – इंग्लैण्ड

56. न्यायालय के प्रारम्भिक क्षेत्राधिकार से क्या तात्पर्य है? – पहली बार (सीधे) मामलों की सुनवाई की योग्यताँ

57. राष्ट्रपति का रिक्त स्थान कितने दिनों में भर लिया जाना चाहिए? – 9 माह

58. भारत में अब तक कितनी बार राष्ट्रीय आपात की घोषणा की जा चुकी है? – 3

59. भारतीय संविधान में अस्पृश्यता उन्मूलन से सम्बन्धित अनुच्छेद कौन-सा है? – अनुच्छेद-17

60. संघ राज्य क्षेत्र का प्रशासन कौन चलाता है? – राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त प्रशासक

61. राष्ट्रपति के चुनाव में विवाद होने पर किसकी सलाह ली जाती है? – उपराष्ट्रपति

62. 'भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य होगा प्राकृतिक पर्यावरण का संरक्षण एवं सुधार'। यह कथन भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद से सन्दर्भित है? – अनुच्छेद-48

63. स्वतन्त्र भारत के प्रथम निर्वाचन आयुक्त कौन थे? – सुकुमार सेन

64. लोकसभा व राज्यसभा की संयुक्त बैठक कब होती है? – लोकसभा एवं राज्यसभा में मतभेद होने पर

65. लोकसभा अध्यक्ष अपना त्यागपत्र किसको देता है? – प्रधानमन्त्री को

66. पंचायती राज प्रणाली में ग्राम पंचायत का गठन किस स्तर पर होता है? – नगर स्तर

67. 'सम्पत्ति का अधिकार' है, किस प्रकार का अधिकार है? – विधिक अधिकार

68. किस भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया गया है? – मणिपुरी

69. भारतीय संविधान किस दिन से पूर्णतः लागू हुआ? – 26 जनवरी, 1950

70. भारत का संविधान भारत को कैसे वर्णित करता है? – राज्यों का संघ

71. किस राज्य में विधानसभा सदस्यों की संख्या सर्वाधिक है? – उत्तर प्रदेश

72. लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव किसके द्वारा किया जाता है? – लोकसभा के सदस्यों द्वारा

73. लोक-कल्याणकारी राज्य की अवधारणा किसमें निहित है? – राज्य के नीति-निदेशक तत्व

74. संविधान के किस अनुच्छेद के आधार पर राज्याें में संवैधानिक तन्त्र की विफलता पर राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है? – अनुच्छेद-356

75. भारतीय संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे? – डाॅ. बी.आर. अम्बेडकर

76. भारतीय संसद का उच्च सदन क्या कहलाता है? – राज्यसभा

77. वह कौन-सी सभा है जिसका अध्यक्ष उस सदन का सदस्य नहीं होता है? – विधानसभा परिषद्

78. सम्पत्ति के अधिकार को किस संविधान संशोधन के द्वारा हटा दिया गया है? – 44वें

79. लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या कितनी हो सकती है? – 552

80. संविधान के अनुसार विधानसभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या कितनी हो सकती है? – 500

81. प्रथम लोकसभा के अध्यक्ष कौन थे? – गणेश वासुदेव मावलंकर

82. भारतीय संविधान के अनुसार संघ की कार्यपालिका शक्ति किसमें निहित है? – राष्ट्रपति

83. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में भारतीय नागरिकों के मूल कर्तव्य शामिल हैं? – अनुच्छेद-51 क

84. भारतीय संविधान कुल कितने भागों में बँटा है? – 22

85. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में भारत को किस रूप में घोषित किया गया है? – एक प्रभुत्वसम्पन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, प्रजातान्त्रिक गणराज्य

86. स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री कौन थे? – पण्डित जवाहरलाल नेहरू

87. वर्तमान समय में भारतीय संविधान के अन्तर्गत सम्पत्ति का अधिकार किस प्रकार का है? – वैधानिक अधिकार

88. संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष कौन थे? – डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद

89. नीति आयोग का पदेन अध्यक्ष कौन होता है? – प्रधानमन्त्री

90. किन राज्यों में साझा उच्च न्यायालय है? – गुजरात व ओडिशा

91. किसमें भारतीय संघ की शक्ति निहित है? – राष्ट्रपति

92. भारत के सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या है? – 31

93. राज्य का मन्त्रिमण्डल सामूहिक रूप से किसके प्रति उत्तरदायी होता है? – विधानसभा

94. राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र किसे सौंपता है? – सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश

95. संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है? – राष्ट्रपति

96. भारत के प्रथम आम चुनाव किस वर्ष किए गए थे? – 1951-52

97. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों का कार्यकाल कितना होता है? – उनकी 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक

98. राज्यसभा की प्रथम बैठक कब हुई थी? – 13 मई, 1952

99. संविधान के अनुसार राज्यसभा की अधिकतम सदस्य संख्या कितनी हो सकती है? – 250

100. भाषायी आधार पर गठित भारत का प्रथम राज्य कौन-सा था? – आन्ध्र प्रदेश

101. भारत में राष्ट्रपति किस अनुच्छेद के अन्तर्गत देश में राष्ट्रीय आपात की घोषणा करता है? – अनुच्छेद-352

102. भारतीय संविधान के किस संशोधन द्वारा प्रस्तावना में दो शब्द 'समाजवादी' और 'धर्मनिरपेक्ष' जोड़े गए थे? – 42वें

103. भारत का नियन्त्रक एवं महालेखा परीक्षक किसके द्वारा नियुक्त किया जाता है? – राष्ट्रपति

104. रेगुलेटिंग ऐक्ट कब पारित किया गया? – 1773 ई.

105. संविधान सभा ने राष्ट्रीय गान को कब स्वीकार किया गया? – 24 जनवरी, 1950

106. राज्य पुनर्गठन आयोग की सिफारिशों के अनुसार भारतीय राज्यों का व्यापक पुनर्गठन कब पूरा किया गया था? – 1956

107. संविधान सभा की प्रथम बैठक कब हुई थी? – 9 दिसम्बर, 1946

108. भारतीय संविधान सभा की संघीय शक्ति समिति के अध्यक्ष कौन थे? – पण्डित जवाहरलाल नेहरू

109. भारतीय संविधान के अनुसार भारत क्या है? – प्रभुत्व-सम्पन्न, पंथनिरपेक्ष, लोकतन्त्रात्मक गणराज्य

110. सर्वोच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन बने? – हीरालाल जे. कानिया

111. उपराष्ट्रपति का निर्वाचन किसके द्वारा होता है? – संसद

112. किस वर्ष सिक्किम को राज्य दर्जा दिया गया था? – 1975 में

113. भारतीय संविधान को किसके द्वारा अपनाया गया? – संविधान सभा

114. किस संविधान संशोधन के द्वारा संविधान में राष्ट्रीय आपात की घोषणा के लिए 'आन्तरिक अशान्ति' की जगह 'सशस्त्र विद्रोह' शब्द जोड़े गए? – 44वें

115. केन्द्र सरकार का प्रथम विधि अधिकारी कौन होता है? – महान्यायवादी

116. भारत के किस राज्य में समान नागरिक संहिता लागू है? – मेघालय

117. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश की सेवानिवृत्ति की क्या आयु है? – 65 वर्ष

118. भारतीय संविधान द्वारा अवशिष्ट अधिकार किसे प्रदान किया गया? – संघ को

119. किसी विधेयक को धन विधेयक के रूप में कौन प्रमाणित करता है? – लोकसभा अध्यक्ष

120. भारत के संविधान में प्रथम संशोधन कब हुआ था? – 1950 में

121. भारत के नियन्त्रक एवं महालेखा परीक्षक की नियुक्ति का उल्लेख किस अनुच्छेद में है? – अनुच्छेद-148

122. भारत में किसी विधेयक को धन विधेयक कौन प्रमाणित करता है? – लोकसभा अध्यक्ष

123. भारत में सर्वप्रथम 2 अक्टूबर, 1959 को पंचायती राज व्यवस्था का शुभारम्भ किया गया। यह कहाँ से शुरू हुआ? – नागौर, राजस्थान

124. EVM का प्रयोग भारतीय चुनावों में कब से प्रारम्भ हुआ? – 1996

125. दल-बदल से सम्बन्धित कानून का उल्लेख किस अनुसूची में है? – दसवीं

126. सर्वसम्मति से निर्वाचित भारत के राष्ट्रपति कौन थे? – डाॅ. एस. राधाकृष्णन

127. धर्मनिरपेक्ष का अर्थ क्या है? – सभी धर्मों का महत्त्व स्वीकार करना

128. संविधान द्वारा कितनी भाषाओं को मान्यता प्रदान की गयी है? – 22

129. राष्ट्रपति पद्धति में समस्त कार्यपालिका की शक्तियाँ किसमें निहित होती हैं? – राष्ट्रपति

130. सरकारिया आयोग का सम्बन्ध है? – केन्द्र-राज्य सम्बन्धों से

131. भारत के संविधान के अनुच्छेद-75 (3) के अनुसार मन्त्रिपरिषद् किसके प्रति सामूहिक रूप से जिम्मेदार होता है? – लोकसभा

132. संसदीय शासन प्रणाली सर्वप्रथम किस देश में विकसित हुई? – फ्रांस

133. राष्ट्रपति चुनाव सम्बन्धी मामले किसके पास भेजे जाते हैं? – उच्चतम न्यायालय

134. भारतीय संविधान भारत का वर्णन किस रूप में करता है? – राज्यों का संघ

135. भारत का उच्चतम न्यायालय कहाँ अवस्थित है? – नई दिल्ली

136. राज्यसभा कब भंग की जाती है? – कभी भंग नहीं की जाती है

137. लोकसभा को उसके कार्यकाल की समाप्ति के पूर्व ही कैसे भंग किया जा सकता है? – राष्ट्रपति द्वारा उसकी इच्छानुसार

138. संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया था? – डाॅ. सच्चिदानन्द सिन्हा

139. संसद के दो क्रमिक अधिवेशनों के बीच अधिकतम कितने समयान्तराल की अनुमति है? – 6 माह

140. 'प्रारूप समिति' के अध्यक्ष कौन थे? – भीमराव अम्बेडकर

141. भारत की संविधान सभा किसके अनुसार गठित की गई? – कैबिनेट मिशन योजना

142. राज्यपाल का कार्यकाल कितनी अवधि का होता है? – राष्ट्रपति के प्रसादपर्यन्त

143. भारतीय संविधान में कितनी भाषाएँ क्षेत्रीय भाषाओं के रूप में मान्यता प्राप्त हैं? – 13

144. भारतीय संविधान में उल्लिखित 'मूल कर्तव्य' किस देश से लिया गया है? – रूस

145. भारत को एक गणराज्य मुख्य रूप से क्यों माना जाता है? – राज्याध्यक्ष का चुनाव होता है

146. वर्तमान में भारत में उच्च न्यायालयों की कुल संख्या है? – 24

147. भारतीय संविधान के अनुसार धन सम्बन्धी विधेयक सर्वप्रथम कहाँ प्रस्तुत किया जाता है? – लोकसभा में

148. भाषा के आधार पर गठित भारत का पहला राज्य है? – आन्ध्र प्रदेश

149. स्वतन्त्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति किस प्रदेश से थे? – बिहार

150. राष्ट्रीय ध्वज को संविधान सभा ने कब स्वीकार किया था? – 22 जुलाई, 1947

151. किस देश में दोहरी नागरिकता का सिद्धान्त स्वीकार किया गया है? – संयुक्त राष्ट्र अमेरिका

152. भारतीय संविधान में 'निष्पक्ष न्यायपालिका' तथा 'न्यायिक पुनर्विलोकन' के सिद्धान्त किस देश के संविधान से लिये गए हैं? – यू.एस.ए.

153. एक वर्ष में कम-से-कम कितनी बार संसद की बैठक होना आवश्यक है? – दो बार

154. वित्त विधेयक सबसे पहले संसद के किस सदन में पेश किया जाता है? – लोकसभा

155. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमन्त्री की कार्य अवधि कितनी है? – 6 वर्ष

156. संविधान के किस अनुच्छेद के आधार पर देश में वित्तीय आपात की घोषणा की जा सकती है? – अनुच्छेद-360

157. भारत के राष्ट्रपति निर्वाचित होने के पात्र बनने के लिए किसी व्यक्ति की आयु कितनी होनी चाहिए? – 35 वर्ष

158. किस वाद ने संसद को मौलिक अधिकारों में संशोधन का अधिकार दिया? – केशवानन्द भारती वाद

159. राष्ट्रपति राज्यसभा में कितने सदस्यों को मनोनीत करता है? – 12

160. गणतन्त्र क्या होता है? – राज्य जहाँ पर अध्यक्ष वंशानुगत रूप से न हो

161. यदि प्रधानमन्त्री या कोई अन्य मन्त्री सदन का सदस्य नहीं है, तो उसे पद पर बने रहने के लिए कितने दिनों के अन्दर संसद का सदस्य बनना आवश्यक है? – 6 माह

162. भारत में सचिव का पद किसके द्वारा निर्मित किया गया था? – भारत सरकार अधिनियम, 1858

163. भारतीय सेनाओं का सर्वोच्च सेनापति कौन होता है? – राष्ट्रपति

164. अब तक भारत के संविधान की उद्देशिका में कितनी बार संशोधन किया जा चुका है? – एक

165. संविधान की प्रस्तावना में 'पंथ निरपेक्ष, समाजवादी तथा अखण्डता' शब्दों को किस संवैधानिक संशोधन के द्वारा जोड़ा गया है? – 42वें

166. शून्य काल क्या है? – जब सदन में अतिमहत्त्वपूर्ण मामलों पर विचार होता है

167. संसद की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कौन करता है? – लोकसभा अध्यक्ष

168. डोगरी भाषा किस राज्य में बोली जाती है? – ओडिशा

169. सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है? – राष्ट्रपति

170. भारतीय संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन का सभापतित्व (अध्यक्षता) कौन करता है? – भारत के राष्ट्रपति

171. राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल कितना होता है? – 6 वर्ष

172. उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमन्त्री कौन थीं? – विजयालक्ष्मी पण्डित

173. संविधान में मूल कर्तव्यों की कुल संख्या कितनी है? – 11

174. भारतीय संघ का मन्त्रिपरिषद् किसके लिए सामूहिक रूप से जिम्मेदार होता है? – लोकसभा

175. भारतीय नागरिकों को प्राण और दैहिक स्वतन्त्रता का संरक्षण किस अनुच्छेद द्वारा प्रदान किया गया है? – अनुच्छेद-21

176. राज्य की कार्यपालिका का प्रमुख कौन होता है? – राज्यपाल

177. 86वाँ संविधान संशोधन किससे सम्बन्धित है? – 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों के निःशुल्क शिक्षा को मूल अधिकार के रूप में मान्यता से

178. भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में कार्यपालिका किसके अधीन रहकर कार्य करती है? – संघ लोक सेवा आयोग

179. किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा वयस्क मताधिकार की आयु सीमा 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दी गई? – 61वाँ

180. 52वाँ संविधान संशोधन किससे सम्बन्धित है? – दल-बदल कानून से

181. बी.आर. अम्बेडकर का संविधान सभा में कहां से निर्वाचन हुआ था? – पश्चिम बंगाल

182. किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा संविधान में मूल कत्र्तव्यों को सम्मिलित किया गया है? – 43वाँ संवैधानिक संशोधन अधिनियम, 1977

183. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद अस्पृश्यता का उन्मूलन करता है और किसी भी रूप में इसके व्यवहार का निषेध करता है? – अनुच्छेद-17

184. भारतीय संविधान के किस भाग को उसकी 'आत्मा' की संज्ञा दी गई है? – प्रस्तावना

185. भारत में सर्वोच्च किसे माना गया है? – संविधान को

186. भारतीय संविधान द्वारा नागरिकों को प्रदत्त मूल अधिकारों की संख्या कितनी है? – 6

187. उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के कार्यकाल की सीमा क्या है? – अपनी उम्र के 62 वर्ष पूरे होने तक

188. भारत के मुख्य न्यायाधीश की सेवानिवृत्ति आयु क्या है? – 65 वर्ष

189. संसद द्वारा अनुमोदन के बाद किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन एक बार में कितने समय तक के लिए लागू किया जा सकता है? – 6 माह

190. भारत में किसकी स्वीकृति के बिना कोई भी सरकारी खर्चा नहीं किया जा सकता? – संसद

191. भारत में प्रथम योजना आयोग का गठन कब किया गया था? – 15 मार्च, 1950

192. राष्ट्रीय विकास परिषद् की स्थापना कब की गई? – 1952 ई.

193. हमारे संविधान में मूल अधिकार किस देश के संविधान से प्रेरित हैं? – अमेरिका

194. भारत कब गणतन्त्र बना? – 26 जनवरी, 1950

195. किसने देशी रियासतों को भारतीय संघ का अंग बनाने में सबसे महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की? – सरदार पटेल और वी.पी. मेनन

196. भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे? – डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद

197. राष्ट्रपति द्वारा लोकसभा तथा राज्यसभा में मनोनीत किए जाने वाले सदस्यों की संख्या क्या है? – 2 व 12

198. संसद द्वारा देश में 'सूचना पाने का अधिकार' सम्बन्धी विधेयक कब पारित किया गया है? – जून, 2005

199. राज्य के गवर्नर को कौन शपथ दिलाता है? – भारत का मुख्य न्यायाधीश

200. राष्ट्रपति के निर्वाचक मण्डल में कौन शामिल होते हैं? – संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य तथा राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य

मोदी सरकार की इस योजना ने मचाया धमाल, अब हर सीनियर सिटीजन को मिलेंगी 10,000 हजार रुपए की पेंशन

Posted: 02 Aug 2020 05:12 PM PDT


नरेन्द्र दामोदरदास मोदी 26 मई 2014 से अब तक लगातार दूसरी बार वे भारत के प्रधानमन्त्री बने हैं तथा वाराणसी से लोकसभा सांसद भी चुने गये हैं।

आप अपने माता-पिता के लिए 10 हजार रुपये तक की मासिक पेंशन की व्यवस्था कर सकते हैं. इसके लिए आप केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में एकमुश्त राशि निवेश कर सकते हैं. केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2023 तक इस स्कीम की डेडलाइन बढ़ा दी है.

इस योजना के लिए आवेदन प्रधानमंत्री वय वंदना योजना की आधिकारिक बेवसाइट और भारतीय जीवन बीमा निगम पर जाकर कर सकते हैं. आपको एक आवेदन फॉर्म भरना होगा, जिसमें सभी जरूरी जानकारियां देनी होंगी. आवेदन फार्म के साथ कुछ प्रमाण पत्र भी जमा करने होंगे. सीनियर सिटीजन ऑनलाइन इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं.

इन दस्तावेजों की होगी जरुरत
आवेदक के पैन कार्ड की कॉपी, घर का पता दिखाने के लिए आधार कार्ड या पासपोर्ट की कॉपी, पासबुक के पहले पेज की कॉपी.
स्कीम का फायदा
-सीनियर सिटीजन को दस साल के लिए लगातार पेंशन मिलेगी. यह पेंशन एक दर से मिलेगी और इसकी गारंटी के साथ मिलेगी.
-इस स्कीम के तहत आप मासिक, तिमाही, छमाही या फिर सालाना आधार पर पेंशन ले सकते हैं, इस पॉलिसी का टर्म अधिकतम दस साल के लिए है.
-दस साल बाद पेंशन के अंतिम भुगतान के साथ ही जमा राशि भी वापस लौटा दी जाती है.
-इस प्लान पर टैक्स छूट नहीं मिलती है.
-इस स्कीम के तहत 15 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं, इसके अलावा 60 साल या उससे अधिक के वरिष्ठ नागरिक भी इसमें निवेश कर सकते हैं.
-न्यूनतम पेंशन एक हजार रुपये तो वहीं अधिकतम 10,000 रुपये पेंशन मिलेगी.
-स्कीम के तहत डेथ बेनेफिट भी मिलता है. इसके तहत नॉमिनी को राशि वापस की जाती है और इस पर आठ फीसदी की तय रिटर्न मिलती है.

यूएई में 19 सितंबर से शुरू होगा आईपीएल और 10 नवंबर को फाइनल, चीनी प्रायोजक बरकरार

Posted: 02 Aug 2020 05:10 PM PDT


नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की संचालन परिषद ने रविवार को चीनी मोबाइल कंपनी वीवो सहित सभी प्रायोजकों को बरकरार रखने का फैसला किया। इस साल संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले टूर्नमेंट के दौरान कोविड-19 संक्रमण की चपेट में आने की स्थिति में कितने भी खिलाड़ियों को बदलने की मंजूरी दी। आईपीएल संचालन परिषद (जीसी) ने रविवार को हुई 'वर्चुअल' बैठक में फैसला किया कि सरकार की मंजूरी मिलने की स्थिति में (अगले दो दिन में मिलने की उम्मीद) टूर्नामेंट 19 सितंबर से 10 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के तीन स्टेडियमों (दुबई, शारजाह और अबुधाबी) में खेला जायेगा।

टूर्नमेंट में 10 डबल हेडर यानी दिन में दो मैच शामिल हैं और शाम के मैचों की शुरुआत 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार) से होगी। मीटिंग यह फैसला किया गया कि आईपीएल को अगले सप्ताह में बढ़ा दिया जाए और इसी कारण फाइनल 10 नवंबर को खेला जाएगा। अधिकारी ने कहा कि सख्त प्रोटोकॉल्स को देखते हुए इस बात को सुनिश्चित करने के लिए कि मैचों के बीच में अच्छा अंतर हो, 10 डबल हेडर प्लान किए गए हैं। बोर्ड ने कहा, 'महिला टी20 चैलेंजर भी यूएई में होगा और इमसें तीन टीमें होंगी जिसमें आईपीएल प्लेऑफ हफ्ते में चार मैच खेले जाएगे।'

वीवी डील रहेगी बरकरार 
आईपीएल जीसी के एक सदस्य ने कहा, 'मैं सिर्फ यही कह सकता हूं कि हमारे सभी प्रायोजक हमारे साथ हैं। उम्मीद है कि आप समझ ही गए होंगे।' जून में पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन की सेना के बीच हुई भिंड़त के बाद चीनी प्रायोजन बड़ा मुद्दा बन गया था। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसके बाद करार की समीक्षा का वादा किया था। प्रायोजक अनुबंध में कोई बदलाव नहीं होगा जिसकी जानकारी शनिवार को दे दी गई थी। मौजूदा वित्तीय कठिन परिस्थितियों को देखते हुए इतने कम समय में बोर्ड के लिए नया प्रायोजक ढूंढना मुश्किल होगा।

खिलाड़ियों को बदलने की होगी अनुमति एक अन्य बड़े फैसले में आईपीएल जीसी ने महिलाओं की आईपीएल को भी मंजूरी दी। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण आईपीएल को भारत से बाहर कराना पड़ रहा है और दुनिया भर में स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधित नाजुक परिस्थितियों को देखते हुए कोविड-19 के कारण खिलाड़ियों को बदलने की अनुमति दी जाएगी जो असीमित होगी। आईपीएल जीसी सदस्य ने कहा, 'हमें एक हफ्ते के अंदर गृह और विदेश मंत्रालय से जरूरी मंजूरी मिलने की उम्मीद है। फाइनल 10 नवंबर को खेला जाएगा क्योंकि इससे यह दिवाली के हफ्ते में शामिल हो जाएगा और प्रसारकों के लिए यह लुभावना मौका रहेगा।'

टीमों में होंगे 24-24 खिलाड़ी उम्मीद है कि खेलने वाले सदस्यों के हिसाब से आठ फ्रैंचाइजी के लिए टीम की संख्या 24 खिलाड़ी होगी। उन्होंने कहा, 'मानक परिचालन प्रक्रिया अब भी तैयार की जा रही है लेकिन इस साल कोविड-19 के कारण इसमें किसी भी संख्या में बदलाव संभव होंगे।' उन्होंने कहा, 'साथ ही बीसीसीआई को संयुक्त अरब अमीरात में चिकित्सीय सुविधाएं बनाने के लिए दुबई के ग्रुप से प्रस्तुतिकरण मिला है। बीसीसीआई 'बायो-बबल' (जैव सुरक्षित वातावरण) बनाने के लिए टाटा ग्रुप से भी बातचीत कर रहा है।'

मीटिंग में हुए खास फैसले

इंडियन प्रीमियर लीग की संचालन परिषद ने टी20 टूर्नमेंट के लिए सभी प्रायोजकों को बरकरार रखने का फैसला किया, जिसमें चीनी कंपनियां भी शामिल हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग 19 सितंबर से संयुक्त अमीरात में शुरू होगा और फाइनल 10 नवंबर को खेला जाएगा। मैचों की टाइमिंग भारतीय समयानुसार शाम 7.30 होगी।

इंडियन प्रीमियर लीग की संचालन समिति ने यूएई में होने वाले टूर्नमेंट के दौरान कोविड-19 प्रतिस्थापन को मंजूरी दी।

टीमों में 24-24 खिलाड़ी होंगे और कोविड-19 की वजह से फ्रैंचाजियों को खिलाड़ी बदलने की अनुमति होगी।
टूर्नमेंट में 10 डबल हेडर होंगे, यानी एक दिन में दो मैच।

मुलेठी को मुँह में रखने से ये 3 बीमारियां ठीक हो जाएगी,जानिए इसके फायदे

Posted: 02 Aug 2020 05:03 PM PDT


गले में खराश हो या खांसी, मुलेठी चूसने से इसमें राहत मिलती है इसके अलावा भी मुलेठी में कई ऐसे गुण हैं, जो शायद आप पहले नहीं जानते होंगे जानिए मुलेठी आपको किस प्रकार लाभ पहुंचा सकती है मुलेठी बहुत गुणकारी औषधि है मुलेठी के प्रयोग करने से न सिर्फ आमाशय के विकार बल्कि गैस्ट्रिक अल्सर के लिए फायदेमंद है इसका पौधा 1 से 6 फुट तक होता है यह स्‍वाद में मीठी होती है. इसलिए इसे यष्टिमधु भी कहा जाता है असली मुलेठी अंदर से पीली, रेशेदार एवं हल्की गंधवाली होती है सूखने पर इसका स्‍वाद अम्‍लीय हो जाता है मुलेठी को मुँह में रखने से ये 3 बीमारियां, ठीक हो जाएगी जानिए इसके फायदे ।

1.आंखों की रोशनी बढ़ाए

नियमित रूप से मुलेठी का सेवन करने से न सिर्फ बीमारियों से मुक्ति मिलती है बल्कि बीमारियां आपसे कोसों दूर रहती हैं मुलेठी का चूर्ण अमृत की तरह काम करता है यह आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है सुबह तीन ग्राम चूर्ण खाने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।

2.भूख बढ़ाए

बलवर्धक, रक्तस्राव, घाव, सूजन, विषवमन सहित क्षय रोगों का नाश करने वाला मुलेठी का सेवन करने से भूख भी खुल जाती हैं। जिन लोगों को भूख नहीं लगती या बहुत कम लगती हैं। उन लोगों को मुलेठी के एक छोटे से टुकड़े को मुंह में रखकर दिन में 3-4 बार चूसना चाहिए।

3.गले में खराश दूर करें

गले में खराश के लिए भी मुलेठी का प्रयोग किया जाता है मुलेठी के चूर्ण को पान के पत्ते में रखकर खाने से बैठा हुआ गला ठीक हो जाता है या गले के दर्द और सूजन से राहत पाने के लिए सोते समय मुलेठी के 2-3 छोटे टुकड़ों को मुख में रखकर कुछ देर चबाते रहे फिर वैसे ही मुंह में रखकर जाएं प्रातः काल तक गला साफ हो जायेगा।

सफेद बाल से मिल जाएगी तुरंत निजात, बस बालों पर एक हफ्ता लगा लें ये हेयर मास्क

Posted: 02 Aug 2020 05:02 PM PDT


आयु से पहले बाल सफेद होने की समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं और कम ही आयु में लोगों के बाल काले होने की जगह सफेद हो जाते हैं। आयु से पहले ही बालों के सफेद होने के पीछ कई कारण होते हैं। कई बार गलत खान पान, तनाव लेने से और बालों की सही से देखभाल ना करने के कारण बाल सफेद हो जाते हैं। अगर आपके बाल भी सफेद होने लग गए हैं तो आप इन्हें अनदेखा ना करें और तुरंत नीचे बताए गए उपायों को आजमाकर देखें। इन उपायों को करने से बाल सफदे होने से बच जाएंगे और बाल काले ही बने रहें।

लगाएं आलू का हेयर मास्क –आलू के छिलके बालों के लिए गुणकारी माने जाते हैं और आलू के छिलकों का हेयर मास्क लगाने से सफेद बाल काले हो जाते हैं। आलू के छिलकों में स्टार्च होता है जो कि एक प्राकृतिक कलर माना जाता है और स्टार्च बालों को काला कर देता है। स्टार्च के अलावा आलू के छिलके में विटामिन ए, बी और सी भी पाया जाता है जो कि बालों का झड़ना भी बंद कर देता है। इसलिए बालों की सेहत के लिए आलू के छिलकों का हेयर मास्क जरूर लगाया करें।

आलू का हेयर मास्क बनाने का विधि-आलू को अच्छे से छिल लें और इसके छिलके जमा करके ठंडे पानी में डाल दें। इसके बाद छिलकों को अच्छे से 10 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें। इनके उबल जाने के बाद छिलकों को पानी से निकाल लें और इन्हें मिक्सी में पीस लें। आलू का पेस्ट तैयार हो जाएगा। इस पेस्ट में तेल मिला दें और इस हेयर पैक को बालों पर लगा लें। इसे कम से कम आधे घंटे तक बालों पर लगाकर रखें और जब ये सूख जाए तो पानी की मदद से बालों को धों लें। इस हेयर मास्क को आप हफ्ते में दो बार लगाएं। आपके बाल प्राकृतिक रुप से काले हो जाएंगे।

मेथी का हेयर मास्कमेथी का पेस्ट बालों पर लगाने से बाल काले और लंबे हो जाते हैं। जिन लोगों के बाल सफदे होते हैं वो लोग अपने बालों पर मेथी का पेस्ट जरूर लगाएं। मेथी में पाए जाने वाले तत्व बालों को काला ही रखते हैं और बालों को सफेद नहीं होने देते हैं।

मेथी का हेयर मास्क बनाने की विधिमेथी का हेयर मास्क बनाना बेहद ही सरल है। आप एक कटोरी मेथी के दानें पानी में भिगोने के लिए रख दें। आठ घंटे तक मेथी के दानों को पानी में ही रहने दें। इसके बाद इन दानों को पानी से निकाल लें और इन्हें पीस लें। इनको पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट के अंदर नारियल का तेल मिला दें। ये पेस्ट अपने बालों पर आधे घंटे तक लगाएं। इसके सूख जाने पर शैम्पू की मदद से बालों को धों लें। आप इस पेस्ट को हफ्ते में तीन बार लगाएं। आपके सफेद बाल एकदम काले हो जाएंगे और साथ में ही बालों की झड़ने की परेशानी से भी निजात मिल जाएगी। News Source: NewsTrend

शर्तिया हट जाएगा आपकी आखों से चश्मा, इस उपाय से हजारों लोगों को हुआ फायदा

Posted: 02 Aug 2020 05:01 PM PDT


अगर ज्यादा देर तक कंप्यूटर पर काम करते हुए या किताब, टीवी देखते हुए आपकी आंखे दर्द करने लगती है तो यह आपके लिए खतरे की घंटी हो सकती है। ऐसे में आंखों की रोशनी कमजोर होने से आपकी आंखों पर चश्मा चढ़ जाता है। लेकिन कुछ लोगो को पहले से ही चश्मा चढ़ा हुआ है वो क्या करे ? क्या आप चश्में से छुटकारा पाना चाहते है तो हम आपको बताते हैं आँखों की रोशनी बढ़ाने और चश्मा हटाने का घरेलू उपाय, जिनसे आप आसानी से चश्मे से छुटकारा पा सकते हैं।

हमारी आखे हमारे शरीर का एक अनमोल हिस्सा है | दिन में होने वाली 90% क्रियाओं को हम अपनी आखों के जरिये सेन्स कर पाते है | बढती उम्र के साथ हमारी आखो की रौशनी धीमी होने लग जाती है , जो के एक आम बात है | लेकिन आखो की रौशनी कम होने के कई और कार्ण भी हो सकते है | अगर आप चश्मे से परेशान है और अपनी आखो की रौशनी दोबारा पाना चाहते है तो आप बिलकुल सही जगह पर है | आज हम आपको बतायेगे कैसे आप पा सकते है आखों की तेज रौशनी और चश्मे तथा लेन्सेस से छुटकारा-

आवश्यक सामग्री
घी 250 ग्राम,
बादाम 100 ग्राम,
गोंद कतीरा 100 ग्राम,
गाजर 500 ग्राम,
उर्द की दाल 100 ग्राम
चीनी 200 ग्राम।

बनाने की विधि
सबसे पहले गाजर को उबाल लें और उसके बाद धूप में सुखा लें। गाजर जब अच्छी तरह से सूख जाए तब सभी सामग्री को आपस में मिलाकर अच्छी तरह से बारीक पीस लें। इसके बाद कढ़ाई में घी डालकर सभी सामगी उस में डाल कर अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद तब तक गरम करते रहे जब तक गाढ़ा पाग न बन जाए। गाढ़ा होने पर ठंडा कर लें और किसी कांच के जार में भर कर रख दें।

अब रोज सुबह खाली पेट इस का एक चम्मच सेवन करें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आँखों का चश्मा हट जाएगा और रोशनी कई गुना बढ़ जायेगी। यह प्रयोग कई लोगों पर आजमाया हुआ है और शत प्रतिशत लाभ होता है।

साल 2020 का सबसे शुभ दिन, 1220 साल बाद चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य

Posted: 02 Aug 2020 04:59 PM PDT


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन राशियों के लिए यह दिन साल 2020 का सबसे शुभ दिन रहने वाला है, जिससे शनिदेव इनके ऊपर अपनी कृपा दृष्टि बरसाने वाले हैं, कई सालों से रुके कार्य पुरे होंगे, इनके जीवन में अचानक शुभ बदलाव देखने को मिल सकते हैं, तो आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में।

इन राशि वाले लोग शनिदेव की कृपा से धन का संचय करने में सफल रहेंगे, घर परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, नए लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है, आप अपने शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे, आपके मन में किसी नए कार्य की योजना आ सकती है जो आपके लिए लाभदायक रहेगी, दोस्तों की पूरी सहायता प्राप्त होगी, जो लोग संगीत और गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ी प्रसिद्धि मिलने की संभावना बन रही है, आपको अपना सच्चा प्यार मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है, आपका दांपत्य जीवन प्रेम से परिपूर्ण होगा।

आप लव लाइफ में तेजी से प्रगति करते हुए आगे बढ़ेंगे, आने वाले समय में आपकी सभी चुनौतियों का अंत होगा, कठिन परिश्रम और सच्ची लगन के किये गए कार्य अवश्य सफल होंगे, पुराना किया गया निवेश आपको वर्तमान में फायदा देने वाला है, अगर आप नौकरी ना मिलने की वजह से परेशान है तो चिंता ना करें, आपको जल्द कोई सरकारी नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं, घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे नई खुशियां आएंगी।

वे 3 भाग्यशाली राशियां कुंभ, मीन और मेष है, आप सभी भक्त लोग पोस्ट को लाइक कर के कमेंट बॉक्स में सच्चे मन से ●●जय शनिदेव●● जरूर लिखें, ताकि शनिदेव की कृपा से आपके जीवन में कभी धन की कमी ना आए।

देवलोक में भी बज गया इस 1 राशि का डंका, 500 साल बाद खुल रहा है भाग्य

Posted: 02 Aug 2020 04:57 PM PDT


आज हम आपको ज्योतिष शास्त्र की उस एक भाग्यशाली राशि के बारे में बता रहे हैं जिस पर त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश बेहद प्रसन्न हो रहे हैं । इस राशि के जातकों का भाग्य 500 साल बाद अचानक पलट रहा है । आने वाला समय इस राशि के लिए बेहद शुभ रहेगा । 

आइए जानते हैं इस भाग्यशाली राशि के बारे में विस्तार से –

आपको अपने जीवन में अपार सफलता मिलने की संभावनाएं नजर आ रही हैं। कुबेर देव की अपार दया दृष्टि से आपको ढेर सारा धन लाभ होने वाला है। शासन सत्ता का सहयोग पाते हुए आप सरकारी कार्यों में हमेशा आगे रहेंगे। किसी अचल संपत्ति या मकान को खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा दिखाई दे रहा है।आप थोड़ा पैसा लगाने के बाद ढेर सारा लाभ कमाने वाले हैं।आपको बच्चों की तरफ से ढेर सारी खुशियां मिलने वाली हैं।जीवनसाथी से आपको सच्चा प्यार मिलेगा।

आय में वृद्धि हो सकती है। आप किसी नए स्थान पर जा सकते हैं। आपको आने वाले समय में बहुत सी नई चीजें सीखने को मिलेंगी। जो व्यक्ति प्रेम प्रसंग में है उनके लिए आने वाला समय अति उत्तम रहने वाला है। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आपके द्वारा किए गए निवेश से भारी धन लाभ प्राप्त हो सकता है। आप अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। धन से संबंधित किसी छोटी यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। घर परिवार में खुशियां बनी रहेगी।

हम जिस भाग्यशाली राशि की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि तुला राशि ही है । आप सभी भक्त लोग महादेव भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए कमेंट में सच्चे मन से "हर हर महादेव" अवश्य लिखें ।

इन 3 राशियों के लिए शुभ होती है चांदी की अंगूठी, पूरे होते है अधूरे काम

Posted: 02 Aug 2020 04:56 PM PDT


इन 3 राशियों के लिए शुभ होती है चांदी की अंगूठी, पूरे होते है अधूरे काम – दोस्तों हर आदमी को आभूषण या रत्न फायदा नहीं करता है। आज मैं आपको उन 3 राशियों के बारे में बताने जा रही हूँ। जिनके लिए चांदी की अंगूठी शुभ होती है। साथ ही इन राशियों की तबियत बढ़िया रहती है। तो आइए जाने व तीन राशि कौन सी है।

इन राशियों को चांदी की अंगूठी पहनने से व्यापार आगे बढ़ता है। जीवन की सारी बाधाएं दूर होती है। इन राशियों के लोगों के घरों में खुशियां आती हैं। माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। चांदी की अंगूठी पहनने से दांपत्य जीवन में सुखी और मजबूती आती है।

दोस्तों मैं जिन 3 राशियों की बात कर रही हूँ। वो कोई और नहीं बल्कि कन्या, मिथुन और मीन राशि हैं।

युवाओं के लिए सुनहरा मौका, दिल्ली पुलिस में निकली 5846 पदों पर भर्ती

Posted: 02 Aug 2020 04:53 PM PDT


कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली में कांस्टेबल के 5846 पदों पर भर्ती के लिए देश के योग्य व इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रि किए हैं। एसएससी की ओर आयोजित की जाने वाली दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिए आवेदन एक अगस्त से एसएससी की वेबसाइट ssc.nic.in पर शुरू हो रहे हैं। आवेदन करने के इच्छुक छात्र 7 सितंबर 2020 तक आवेदन कर सकेंगे। एसएससीय के इस भर्ती अभियान में 5846 कांस्टेबलों (सिपाहियों) की बंपर भर्ती हो रही है।

भर्ती विज्ञापन जारी होने की तिथि - 01 अगस्त 2020
कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू होने की तिथि - 01 अगस्त 2020
आवेदन की अंतिम तिथि - 7 सितंबर 2020
ऑनलाइन आवेदन फीस जमा कराने की अंतिम तिथि - 9 सितंबर 2020
ऑफलाइन चालान से आवेदन फीस जमा कराने की अंतिम तिथि -14 सितंबर 2020
कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT) की तिथि - 27 नवंबर से 14 दिसंबर 2020 तक

आज नहीं रहेगा लॉकडाउन, खुलेंगी मिठाई और राखी की दुकानें

Posted: 02 Aug 2020 04:46 PM PDT


CM योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि रक्षा बंधन के पर्व को ध्यान में रखते हुए रविवार को राखी और मिठाई की दुकानें खुली रहेंगी। कोविड-19 और संचारी रोगों पर नियंत्रण के उद्देश्य से प्रदेश में विशेष स्वच्छता व सैनिटाइजेशन अभियान के लिए शनिवार व रविवार को बाजारों की साप्ताहिक बंदी निर्धारित है। 

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने विगत तीन सालों की तरह इस साल भी रक्षा बंधन पर्व पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की सभी श्रेणी की बसों में महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत 2 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे से 3 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे के बीच 24 घंटे यह सुविधा दी जाएगी।

बहन ने भेजी राखी, भाई तिरंगे में लिपटकर लौटा, शादी की तैयारियों में जुटा था परिवार

Posted: 02 Aug 2020 04:43 PM PDT


रक्षाबंधन के त्योहार से ठीक पहले भाई के शहीद होने पर बहन राखी बेसुध है। भाई रोहिन के लिए राखी का रो-रोकर बुरा हाल है। राखी के होंठों पर बस यही लफ्ज हैं कि रक्षाबंधन पर अब वह किसकी कलाई पर राखी बांधेगी। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में गलोड के रोहिन कुमार के शहीद होने से नवंबर में घर पर बहू लाने की माता-पिता की हसरत भी अधूरी रह गई।

राखी की वर्ष 2018 में ही शादी हुई है। रोहिन वर्ष 2016 में सेना में भर्ती हुए थे। वह फरवरी माह में घर आए थे और रक्षाबंधन पर घर न आने की बात कहकर गए थे। रोहिन की 11 नवंबर को शादी थी और वह शादी पर ही अब घर आने की बातें करते थे। लिहाजा, बहन ने भाई को डाक से राखी भेजी थी पर रोहिन रक्षाबंधन से ठीक पहले तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचे।

माता कमलेश कुमारी और पिता रसील सिंह को जब से बेटे की शहादत की खबर मिली है, उन्होंने अन्न-पानी छोड़ दिया है। मां बार-बार बेहोश हो रही हैं, जिन्हें अन्य महिलाएं ढांढस बंधा रहीं हैं। रोहिन की शादी के चलते माता-पिता हमीरपुर बाजार में बीते दिन खरीदारी को भी पहुंचे थे।

उन्होंने अपनी होने वाली बहू के लिए कुछ सामान लिया था। बहू के लिए शादी का जोड़ा और चूड़ियां व कुछ अन्य सामान भी खरीदा था। लेकिन माता-पिता की अपने बेटे की शादी और बैंडबाजे के साथ बहू को घर लाने की हसरत अधूरी रह गई।

पाकिस्तान की ओर से किए गए युद्ध विराम के उल्लंघन एवं गोलीबारी में शहीद हुए हमीरपुर जिले के गांव गलोड़ खास के सैनिक रोहिन कुमार का शनिवार को पूरे सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।



रोहिन कुमार के पार्थिव शरीर को उनके चचेरे भाई (ताया के लड़के) मोहित कुमार ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर कैप्टन रूपेश राठौर के नेतृत्व में सेना की टुकड़ी ने सैन्य परंपराओं के अनुसार शहीद को सलामी देते हुए अंतिम विदाई दी।

Post Bottom Ad

Pages