इंडिया न्यूज़ 365 लाइव - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, September 10, 2020

इंडिया न्यूज़ 365 लाइव

इंडिया न्यूज़ 365 लाइव


शिक्षा सुधार को ले रालोसपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस

Posted: 09 Sep 2020 07:13 AM PDT


मनीष कुमार

Motihari : तुरकौलिया। शिक्षा सुधार सप्ताह कार्यक्रम को लेकर के राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के तत्वावधान में मशाल जुलूस निकाला गया। यह जुलूस बैरिया बाजार से कवलपुर चौक, तुरकौलिया चौक, स्कूल चौक हुए बोरिंग चौक तक गई। जिसमें कार्यकर्ताओं ने नारा लगाते हुए कहा कि बटन दबाने का पहला अधिकार शिक्षा होना चाहिए। जुलूस में जिला महासचिव जंगबहादुर कुशवाहा मुख्य रूप से शामिल हुए। प्रखंड अध्यक्ष शेख मुजीबुर्रहमान ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार को बेहतर बनाने के लिए ठाना है। इसके तहत पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता एक-एक घर जाकर लोगों को शिक्षा के बारे में बता रहे हैं। बिना शिक्षा से समाज का उत्थान नहीं हो सकता है। बेहतर समाज के लिए और समाज को सामान बनाने के लिए शिक्षा जरूरी है। इसीलिए रालोसपा पूरी तरह शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए संकल्पित हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता शिक्षा के आधार पर ही वोट करेगी। बिहार में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। अब जरूरत है शिक्षा व्यवस्था को शीर्ष तक पहुंचाने की।

Post Bottom Ad

Pages