ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- दुमका उपचुनाव की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन,
- Dumka News : भाजपा ने मसलिया में चार स्थानों में चलाया जनसम्पर्क अभियान
- Bhagalpur News:शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती पर पीस सेंटर परिधि का भगत सिंह से गांधी-आजादी, बराबरी और अमन" कार्यक्रम की शुरुआत
- Dumka News : भारत सेवाश्रम संघ का बच्चों के साथ संवाद कार्यक्रम सम्पन्न
- Bhagalpur News:देशी कट्ठा व दो जिंदा कारतूस के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- Bhagalpur News:भाजपा शक्तिकेंद्रों की बैठक आयोजित, सप्तऋषियों को सशक्त करने पर दिया गया बल
- Bhagalpur News:एफसीआई के चावल से भरे ट्रक को लूट कर भाग रहे अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चालक को कराया मुक्त
- Pakur News: पाकुड़िया थाना परिसर में महीने के अंतिम रविवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया
- Bhagalpur News:भागलपुर के बिहपुर विधानसभा में राजद और भाजपा के बीच होगी कड़ी टक्कर
- Bhagalpur News:राजद और भाजपा के बीच होगा कड़ा मुकाबला, सीपीआई को 6 चुनावों में यहां से मिली है जीत
- Bhagalpur News:भागलपुर के बेटे और बेटियों ने बढ़ाया भागलपुर का मान
- Jamshedpur News : न्याय की मांग को लेकर विधायक से मिले शिक्षक।
दुमका उपचुनाव की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, Posted: 28 Sep 2020 08:35 AM PDT *सूचना भवन दुमका* *जिला जनसंपर्क कार्यालय,दुमका* ग्राम समाचार, दुमका। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजेश्वरी बी की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ 10-दुमका (अ.ज.जा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप चुनाव से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए लोगों की सुविधा के लिए 82 सहायक मतदान केंद्र निर्माण संबंधी प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेजा गया है। 82 सहायक मतदान केंद्र को मिलाकर इस बार कुल 368 मतदान केंद्र होंगे। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि आप सभी के सहयोग से हम निश्चित रूप से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने में सफल होंगे। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए चुनाव प्रचार प्रसार में लोगों से मतदान करने के साथ- साथ मास्क, सैनिटाइजर एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करने की भी अपील करें। लोगों को मतदान करने से पूर्व हाथों को सैनिटाइज करने अवश्य बोले। अपने क्षेत्र के लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करें। उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए मतदाता जागरूकता अभियान को बेहतर ढंग से निवार्चन क्षेत्र में चलाया जायेगा। ईवीएम वीवीपैट से भी संबंधित जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा।जागरूकता अभियान के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। जागरूकता अभियान कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि इस बार कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए पोलिंग पार्टी को सैनिटाइजर, मास्क एवं ग्लब्स दिया जाएगा। सभी बूथ पर थर्मल स्कैनर रहेंगे। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एंट्री एवं एग्जिट गेट अलग अलग बनाया जाएगा। बूथ पर सोशल डिस्टेंसिंग को बनाये रखने के लिए एक मीटर की दूरी पर सर्कल या बैरिकेडिंग बनाया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि लोक सभा एवं विधानसभा इलेक्शन के दौरान जो भी शिकायते प्राप्त हुई थी उसपर पहले से ही कार्रवाई की जा रही है। पिछले बार की तरह ही इस बार भी आदर्श मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि सभी वरीय पदाधिकारी मतदान केंद्र का निरीक्षण कर, मूलभूत सुविधाओं का जायजा ले रहे हैं। बैठक में उप विकास आयुक्त डॉ संजय सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी महेश्वर महतो, उप निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार दास, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी दुमका एवं मसलिया एवं सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण सहित अन्य उपस्थित थे। दशरथ महतो, ग्राम समाचार, दुमका। | ||||
Dumka News : भाजपा ने मसलिया में चार स्थानों में चलाया जनसम्पर्क अभियान Posted: 28 Sep 2020 08:19 AM PDT
ग्राम समाचार, दुमका। भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला इकाई द्वारा मसलिया पश्चिमी के बसमता मंडल के बरमसिया वृंदावनी, जोगीडीह एवं गुमरो सहित अन्य गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंदनकियारी विधायक एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री अमर कुमार बावरी, पूर्व विधायक सह मंत्री रहे सत्यानंद झा बाटुल, पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, पूर्व विधायक सह मंत्री डॉ लोइस मरांडी, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, परितोष सोरेन, जीतलाल राय निवास मंडल सहित अन्य नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने राज्य सरकार की विफलता को विस्तार से जनता के समक्ष रखा। साथ ही साथ पूर्व सरकार में किए गए विकास कार्य को भी सामने रखने का प्रयास किया। वक्ताओं ने कहा कि झूठ और कोरे वादे करके यह सरकार सत्ता में काबिज हुई है, घोषणाओं और छलावे की राजनीतिक करने वालों की यह सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। चुनाव में जितने वादे इस सरकार ने किए थे, सारे खोखले साबित हुए. ना पेंशन 3000 मिलना शुरू हुआ ना बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता मिला। न पारा शिक्षक का स्थायीकरण किया गया और न सेविका सहायिका बहनों को परमानेंट किया गया। न 3 लाख रूपये वाला आवास मुख्यमंत्री दे पायें।
कुल मिलाकर सरकार बनाने से पूर्व हेमंत सोरेन ने जितने भी वादे किए सारे के सारे झूठे साबित हुए। 1 साल में 500000 लोगों को नौकरी देने के नाम पर बनी इस सरकार ने लोगों को नौकरी देना तो दूर लोगों से नौकरी छीनने का काम शुरू किया है। दुमका की जनता इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी करेगी और आने वाले दिनों में दुमका में होने वाले उपचुनाव में जनता इस सरकार से अपना हिसाब मांगेगी। जिस दुमका की जनता ने मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन को विधानसभा भेजा उसने बिना सोचे समझे यहां की जनता यहां के कार्यकर्ताओं का अपमान किया और दुमका की जनता को भगवान भरोसे छोड़ने का काम किया। दुमका की जनता हमेशा से इतिहास लिखने का काम करती आई है। एक बार फिर से दुमका की जनता इतिहास रचने का काम करेगी और एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को यहां से विजयी बनाकर विधानसभा भेजेगी। यह उपचुनाव न सिर्फ दुमका विधान सभा बल्कि और राज्य के राजनीति को नई दिशा एवं दशा प्रदान करने वाला होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, संयोजक मनोज यादव, कासी सिंह, लालटू सोरेन,अनिरुद्ध बबलू झा, नरेश मंडल, क्रांति राणा, संतोष मिस्त्री, विष्णु मंडल, राजदेव सोरेन सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपना योगदान दिया। रिपोर्ट: केसरी,ग्राम समाचार, दुमका।। | ||||
Posted: 28 Sep 2020 07:29 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक "भगत सिंह से गांधी-आजादी, बराबरी और अमन" कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार को पीस सेंटर परिधि द्वारा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद चौक घंटाघर पर भगत सिंह के मूर्ति पर माल्यार्पण एवं संवाद से हुई। इस मौके पर विचार रखते हुए श्री उदय ने कहा कि भगत सिंह ने समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष देश के लिए अपनी जान देते हुए आजादी के मूल्यों को गढ़ा। आज भगत सिंह को याद करने वाले क्षद्म राष्ट्रवादी तत्व आजादी के मूल्यों को समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। वे अंत तक क्रांतिकारी बने रहे। डॉक्टर हबीब मुर्शीद खान ने कहा कि हम महापुरुषों को याद तो कर लेते हैं लेकिन उनके विचारों पर चलने की कोशिश नहीं करते। इसलिए यह जरूरी है कि हम भगत सिंह के समाजवादी, लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र की कल्पना को साकार करें। मिंटू मियांदाद ने भगत सिंह के क्रांतिकारिता को याद करते हुए कहा कि वे युवाओं में क्रांतिकारिता की भूख पैदा कर गए। कृष्णानंद ने देश और समाज को बिहार को भगत सिंह के सपनों के समाज में बदलने का आह्वान किया। इंजीनियर भरत ने भगत सिंह के विचारों को याद दिलाते हुए कहा कि भगत सिंह ने धार्मिक चिन्हों का त्याग कर हमें यह बतलाया कि देश धर्म से नहीं बल्कि लोकतंत्र, बराबरी और धर्मनिरपेक्षता के मूल्यों को मजबूत करने से होता है। संस्कृति कर्मी लालन ने भगत सिंह के विचारों को आगे ले जाने की बात की। इस अवसर पर नीरज कुमार ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्वतंत्रता के मूल्य की बात करते हुए भगत सिंह को गांधी के खिलाफ खड़ा करने की कोशिश हो रही है, यह एक सांप्रदायिक और विखंडनकारी कोशिश है। श्रीमती यास्मीन बानो ने अपने विचार रखते हुए कहा कि भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने के लिए यह जरूरी है कि हम देश के सभी संप्रदायों धर्मों नस्लों और क्षेत्रों के लोगों की भावनाओं का सम्मान करें। इस अवसर पर डॉ विष्णु देव दास, अर्जुन शर्मा, नदीम,राहुल, इकराम हुसैन साद, जय नारायण, अभिजीत आदि मौजूद थे। पीस सेंटर परिधि द्वारा 28 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक हर दिन सेंटर फॉर स्टडी ऑफ सोसाइटी एंड सेकुलरिज्म के सहयोग से जूम एप पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आज 28 सितंबर 2020 को भगत सिंह की जयंती के अवसर पर भगत सिंह के भांजे प्रोफेसर जगमोहन सिंह ने आजादी आंदोलन में भगत सिंह और क्रांतिकारियों के विचारों को रेखांकित करते हुए कहा कि गांधी ने आजादी आंदोलन के लिए पृष्ठभूमि तैयार की और भगत सिंह ने उस आंदोलन को वैचारिक रूप से तैयार करने का बीड़ा उठाया। गांधी और भगत सिंह एक दूसरे के विरोधी नहीं बल्कि पूरक थे। भगत सिंह से गांधी गांधी कार्यक्रम अगले 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा। | ||||
Dumka News : भारत सेवाश्रम संघ का बच्चों के साथ संवाद कार्यक्रम सम्पन्न Posted: 28 Sep 2020 06:16 AM PDT
ग्राम समाचार, दुमका। भारत सेवाश्रम संघ दुमका शाखा के पाथरा स्थित स्वामी प्रणवा नंद विद्यामंदिर आवासीय विद्यालय में भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर काशीनाथ चटर्जी और वहां के आदिवासी बच्चों के साथ एक संवाद का आयोजन किया गया इस संवाद आयोजन की अध्यक्षता भारत सेवा संघ के सचिव स्वामी नित्यब्रता नंद के द्वारा किया गया।यह आवासीय विद्यालय जो आदिवासी बच्चों के पठन-पाठन भारत सेवाश्रम संघ के सहयोग से संचालित करता है। कोविड 2019 के समय इस विद्यालय को एक मॉडल के रूप में लिया जा सकता है। यहां कोविड-19 के तमाम प्रोटोकॉल को मानते हुए अर्थात पूर्ण रूप से बच्चों के बीच शारीरिक दूरी के ध्यान के साथ-साथ सफाई और तमाम बच्चों को मास्क पहने देखा गया।जो दूसरे आवासीय विद्यालय के लिए अनुकरणीय और मॉडल हो सकता है।
महासचिव डॉ काशिनाथ चटर्जी ने अपने वक्तव्य में छात्रों को कोविड-19 के चुनौती का सामना कैसे करेंगे इस पर एक संवाद किया उन्होंने बताया के पूरे दुनिया के वैज्ञानिक विकास होने के बाद भी कोविड-19 के वायरस आज पूरे दुनिया के सामने एक संकट बन गया है इस संकट में हम अपने शिक्षा को कैसे आगे बढ़ाएंगे हम समाज में कोविड-19 के चुनौती को निपटने के लिए कैसे समुदाय के साथ सहयोग करेंगे सारे छात्र बहुत तन्मयता के साथ बात सुन रहे थे इस आवासीय महाविद्यालय में एक सौ प्रतिशत आदिवासी बच्चे हैं जिनके माता-पिता बहुत कम पढ़े लिखे हुए लेकिन स्वामी जी और यहां के शिक्षकों के नेतृत्व में बच्चों में प्रतिभा दिखलाई पड़ा , जब बच्चों के साथ संवाद किया गया कि कौन विषय सबसे अच्छा लगता है ?तो 60 प्रतिशत बच्चों ने मैथ और विज्ञान के बारे में बताया दुमका में 20 सरकारी स्कूलों में विज्ञान पर बाल मेला का आयोजन आज से 5 साल पहले किया गया था जिनमें आदिवासी बच्चों को विज्ञान के प्रति कम रुचि देखा गया था ।लेकिन इस स्कूल में सारे छात्र विज्ञान के प्रति रुचि दिखलाएं ।राष्ट्रीय सचिव के द्वारा पूछा गया कि आप क्या बनना चाहते हैं तो 60 फीसद बच्चे शिक्षक बनना चाहते हैं बिस प्रतिशत बच्चे बच्चे डॉक्टर बनना चाहते हैं बिस फीसद बच्चे इंजीनियर बनना चाहते हैं। यह बहुत ही अच्छा था इस संवाद में झारखंड के जाने-माने बांग्ला लेखक अजीत राय एबं स्वामी प्रणवा नंद विद्यामंदिर के सभी शिक्षक भी उपस्थित थे।उलेखनीय हैं कि केंद्र सरकार के ट्राइबल अपलिफ्ट मेन्ट प्रोजेक्ट के तहत यहां बिद्यालय एबं अस्पताल संचालित होती हैं।बर्ष 2005 से यहां के बिद्यालय में अलचिकी लिपि के माध्यम से संताली की पढ़ाई होती हैं।साथ ही यहां खेलकूद, योगा, चित्रांकन, संगीत की शिक्षा दी जाती हैं । ग्राम समाचार के लिये गौतम चटर्जी, रानीश्वर दुमका । | ||||
Bhagalpur News:देशी कट्ठा व दो जिंदा कारतूस के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, भेजा गया जेल Posted: 28 Sep 2020 05:58 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। भागलपुर एसएसपी आशीष भारती ने सोमवार को बताया कि जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव में हथियार के बल पर एक युवक द्वारा मारपीट किए जाने की सूचना पाकर अकबरनगर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया को अकबरनगर पुलिस ने गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति हथियार के साथ श्रीरामपुर में दहशतगर्दी कर रहा है। जिसके बाद थानाप्रभारी संतोष कुमार शर्मा ने श्रीरामपुर गांव में छापेमारी किया। गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को एक देशी कट्टा व नौ जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने अपराधी से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि श्रीरामपुर गांव निवासी पमपम यादव को छापेमारी कर हिरासत में ले लिया गया है। छापेमारी की भनक लगते ही पमपम यादव भागने लगा। भागने के क्रम में पुलिस ने चारों तरफ घेराबंदी कर पमपम को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से 12 इंच का देशी कट्ठा व दो जिंदा कारतूस बरामद कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति को अपने हिरासत में लेकर थाना लाया गया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। | ||||
Bhagalpur News:भाजपा शक्तिकेंद्रों की बैठक आयोजित, सप्तऋषियों को सशक्त करने पर दिया गया बल Posted: 28 Sep 2020 05:32 AM PDT भागलपुर एसएनबी। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो सह पूर्व प्रत्याशी भागलपुर विधानसभा अर्जित शाश्वत चौबे के नेतृत्व में सोमवार को भागलपुर के सभी चार मंडलों के सभी शक्तिकेंद्रों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रत्येक बूथ के सप्तऋषियों को सशक्त करने पर बल दिया गया एवं बूथ स्तर पर बूथ अध्यक्ष के घर पर नेमप्लेट व भाजपा का झंडा लगाने पर बल दिया गया। इसके पूर्व अर्जित ने पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी के 104वीं जयंती को समर्पण दिवस के रूप में मनाया व सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम में बूथ मजबूत करने हेतु संपर्क अभियान भागलपुर विधानसभा के विभिन्न बूथ अध्यक्षों के घर जाकर चलाया एवं उनका नेम प्लेट और भाजपा का झंडा घर पर लगाया गया। अर्जित ने कहा कि अब भागलपुर के सभी बूथों पर प्रतिदिन मंडल के कार्यकर्ता एवं शक्तिकेन्द्र प्रमुखों के साथ जाकर उनके घर पर उनका नेम प्लेट लगाने का काम चलता रहेगा ताकि सभी बूथों को मजबूत किया जा सके। इसके साथ ही उनका स्वास्थ्य जांच एवं रैपिड एंटीजेन किट से कोविड जांच भी मोबाइल मेडिकल लैब द्वारा चलाया जाता रहेगा। अर्जित ने समीक्षा बैठक में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिवस के अवसर को सेवा सप्ताह के रूप में भागलपुर के विभिन्न मंडलों में आयोजित किया गया है। जिसमें सेवा बस्तियों में सप्तऋषियों के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर उनके स्वास्थ्य संवर्धन हेतु लबाइक द्वारा जांच की व्यवस्था की गई वहीं सदर अस्पताल एवं गरीब बस्तियों में मरीजों के बीच 70-70 लोगों को फल वितरण किया गया। विभिन्न बूथों पर भी सफाई अभियान चलाकर सेवा कार्य किया गया है। इसके साथ ही वाकहार्ड फाउंडेशन द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट चलाया जा रहा है जिसमे लोगों की जांच करके दवाई भी दिया जा रहा है। अर्जित के अलावा बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह भागलपुर विधानसभा प्रभारी अभय घोष सोनू, विजयमित्रा मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत, ईश्वर नगर मंडल अध्यक्ष शशि मोदी, तिलकामांझी मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, चम्पानगर मंडल अध्यक्ष गौरव दास, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीता गुप्ता, संगीता सिन्हा, श्रेष्ठा गांधी, युवा मोर्चा अध्यक्ष चंदन ठाकुर, मोहित सिंह, अनुपलाल साह, संजय भट्ट, अमरदीप साह, चंदन पांडे, बब्बन मिश्र, आशीष पांडे, संजय हरि, कमलेश्वरी पम्मी, मुन्ना सिंह आदि प्रमुख रूप से थे। | ||||
Posted: 28 Sep 2020 05:06 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। भागलपुर एसएसपी आशीष भारती ने सोमवार को बताया कि विधानसभा चुनाव की तैयारी के क्रम में जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों, थाना और ओ.पी. अध्यक्षों को विशेष सर्तकता बरतने हेतु आदेश दिया गया था। उक्त आदेश को सभी पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा तत्परता पूर्वक क्रियान्वित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार की सुबह गोराडीह थाना क्षेत्र में कुछ अज्ञात अपराधियों के द्वारा एफसीआई नवगछिया से बाँका एफसीआई ट्रक ले जा रहे करीब 500 बोरा चावल को लूटकर कहलगाँव के रास्ते भागने की सूचना मिली। उक्त सूचना पर आवश्यक कार्रवाई एवं लूटकांड में शामिल अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष कहलगाँव को निर्देशित किया गया। कहलगाँव थानाध्यक्ष द्वारा गश्ती दल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए कहलगाँव थाना अंतर्गत अनादीपुर नो इंट्री पुल के एनएच-80 के पास लूटकर ले जा रहे ट्रक के साथ अपराधी गोलू कुमार यादव उर्फ मिथिलेश यादव (22वर्ष) पे०- गणेश यादव साo-इंग्लिश फरक्का थाना-सबौर जिला- भागलपुर को गिरफ्तार किया गया। अन्य अपराधकर्मी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। जप्त ट्रक से ट्रक ड्राइवर लालु कुमार यादव को जिसे बंधक बनाया गया था उसे मुक्त किया गया। लूट के 500 बोरा चावल ट्रक के साथ बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है। अपराधी की गिरफ्तारी करने वाले पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को पुरस्कृत किया जा रहा है। | ||||
Pakur News: पाकुड़िया थाना परिसर में महीने के अंतिम रविवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया Posted: 28 Sep 2020 12:47 AM PDT ग्राम समाचार, पाकुड़। पाकुड़िया माह के अंतिम रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान कई छोटे मोटे घरेलू विवादों के निपटारे के साथ साथ उपस्थित आम जनो के बीच साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया । सबों को साइबर अपराध से बचने हेतु खुद जागरूक होने के अलावे ग्रामीणों को भी इसे लेकर जागरूक करने की अपील थाना प्रभारी मदन कुमार द्वारा की गई । थाना प्रभारी श्री कुमार ने बताया कि आजकल साइबर अपराधी सैकड़ों किलोमीटर दूर बैठे अपने मोबाईल , लेपटॉप से साइबर अपराध की घटना को अंजाम दे रहे हैं जिससे सतर्क रहना आवश्यक है । उन्होंने कहा कि यदि आपके मोबाईल पर बैंक मैनेजर बनकर , एल आई सी से ऋण दिलाने के नाम पर , मेडिकल में एडमिशन के नाम पर मोबाईल टावर लगवाने , लॉटरी लगने के नाम पर कोई ब्यक्ति कॉल कर आपका एटीएम , एकाउंट नं , पेन कार्ड नं , आधार नं मांगता हो तो उसे कदापि न दें । वरना चंद सेकेंड में ये अपराधी आपके खाते में जमा राशि खाली कर देंगें । ऐसे कॉल साइबर अपराधियों की चाल है । इससे बचकर रहें तथा मेहनत से जमा किये गये पैंसों की रक्षा करें । मौके पर पी एस आई अनुरंजन कुजूर , सतेन्द्र यादव , ए एस आई बिरसा टूटी सहित मुखिया ढेना मरांडी , लाल मु अंसारी , दीपक साह , यासीन अंसारी , नईमुद्दीन अंसारी , कालीदास टुडू , निगार अंसारी , आइनुल मियां , सिकंदर मुर्मू सहित दर्जनों अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। | ||||
Bhagalpur News:भागलपुर के बिहपुर विधानसभा में राजद और भाजपा के बीच होगी कड़ी टक्कर Posted: 27 Sep 2020 11:51 PM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर एसएनबी। विगत विधानसभा चुनाव में जदयू-राजद महागठबंधन ने भागलपुर की सातों विधानसभा सीटों पर एक साथ कब्जा कर राजग गठबंधन की मिट्टी पलीत कर दी थी। लेकिन इसबार भाजपा-जदयू के साथ होने से भागलपुर जिले का राजनीतिक समीकरण बदलने की उम्मीद दिख रही है। भागलपुर का बिहपुर विधानसभा क्षेत्र राजनीतिक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण है। विगत चार विधानसभा चुनाव से इस सीट पर राजद और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला होता रहा है। इस बार भी चुनाव में खड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। खगड़िया व मधेपुरा की सीमा पर स्थित बिहपुर भागलपुर जिले का सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र है। यह भागलपुर लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है। नये परिसीमन से पहले बिहार के गोपालपुर खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में आता था। जिले की यह पहली विधानसभा सीट है, जहां 2014 से 2019 तक युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल भागलपुर के लोकसभा क्षेत्र के तहत यहां का प्रतिनिधित्व किया और वर्तमान में उनकी पत्नी वर्षा रानी बिहपुर की विधायक हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में बुलो मंडल की हार हुई। इस सीट पर भाजपा की इंट्री 1980 में ही हो गयी थी। हालांकि सफलता 2010 में मिली। भाजपा के कुमार शैलेन्द्र निर्वाचित हुए थे। सात चुनाव में भाजपा इस सीट पर दूसरे स्थान पर रही। कई बार दोनों पार्टी प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला रहा। अक्टूबर 2005 में राजद के बुलो मंडल और 2010 में भाजपा के कुमार शैलेन्द्र की जीत का अंतर एक हजार से कम वोटों का रहा। भाजपा में उम्मीदवारी को लेकर नेताओं की लंबी कतार है। वहीं राजद की राजनीति बुलो मंडल के इर्द-गिर्द घूम रही है। पूर्व सांसद बुलो मंडल तीन बार जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं। उन्होंने 2000, 2005 के फरवरी और 2005 के अक्टूबर के चुनाव में जीत दर्ज की। पीरपैंती और गोपालपुर की तरह बिहपुर विधानसभा सीट भी सीपीआई का गढ़ माना जाता था। यहां से चार बार सीबीआई ने जीत दर्ज की है। तीन बार प्रभुनारायण राय और एक बार सीताराम सिंह आजाद चुनाव जीते थे। 1977 के जेपी आंदोलन के दौरान जिले की पीरपैंती, भागलपुर और बिहपुर विधानसभा सीट पर सीबीआई ने जीत दर्ज की थी। बिहपुर विधानसभा क्षेत्र गंगा और कोसी के बीच में बसा हुआ है। अधिकंतर ग्रामीण आबादी है। क्षेत्र के किसान बड़े पैमाने पर केला, मक्का और लीची की खेती करते हैं। केला और मक्का देश के दूसरे राज्यों में भी जाता है। हालांकि यहां केला और मक्का आधारित उद्योग नहीं होने से किसानों को फसल की उचित कीमत नहीं मिल पाती है। बिहपुर विधानसभा भूमिहार-गंगौता बहुल क्षेत्र माना जाता है। इसके बाद यादव और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या है। नागर, वैश्य, ब्राह्मण व अनुसूचित जाति जनजाति मतदाताओं की संख्या भी अच्छी है। बिहपुर का स्वराज आश्रम स्वतंत्रता आंदोलन का केन्द्र रहा है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह सहित अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के नेतृत्व में यहां के लोगों ने आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया था। क्षेत्र का भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर, मड़वा स्थित बाबा रामेश्वर धाम आस्था का केंद्र है। निर्वाचित विधायक वर्ष विधायक पार्टी 2015 वर्षा रानी राजद 2010 कुमार शैलेन्द्र. भाजपा 2005(अक्टूबर)शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल राजद 2005(फरवरी) शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल राजद 2000. शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल राजद 1995. ब्रह्मदेव मंडल. जनता दल 1990. ब्रह्मदेव मंडल. जनता दल 1985. राजेन्द्र शर्मा. कांग्रेस 1980. राजेन्द्र शर्मा. कांग्रेस 1977. सीताराम सिंह आजाद सीपीआई 1972. प्रभु नारायण राय सीपीआई 1969. प्रभु नारायण राय सीपीआई 1967. जीपी यादव. बीजेएस 1962. सुखदेव चौधरी. कांग्रेस 1957 प्रभु नारायण राय सीपीआई शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल कुल मतदाता - 257242 पुरुष मतदाता – 135383 महिला मतदाता – 121849 थर्ड जेंडर मतदाता – 10 प्रखंड – 03 पंचायत – 37 मतदान केंद्र की संख्या - 391 | ||||
Bhagalpur News:राजद और भाजपा के बीच होगा कड़ा मुकाबला, सीपीआई को 6 चुनावों में यहां से मिली है जीत Posted: 27 Sep 2020 11:45 PM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। बदले सियासी समीकरण के बीच भागलपुर के पीरपैंती (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला राजद और भाजपा के बीच ही तय माना जा रहा है। दोनों ओर से दावेदारी लगातार की जा रही है। गठबंधन के तहत किस दल को यह सीट जाता है, यह भी देखना होगा। लेकिन अबतक जदयू पीरपैंती (सुरक्षित) सीट में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा पायी है। 2005 से पहले तक सीपीआई का गढ़ माना जाने वाला पीरपैंती (सुरक्षित) विधानसभा में 2005 के बाद से सीपीआई का किला ढह गया। पीरपैंती (सुरक्षित) सीट की राजनीति पांच दशक तक सीपीआई नेता स्व.अम्बिका प्रसाद के इर्द-गिर्द घूमती रही। उन्होंने हैट्रिक लगाते हुए छह बार विधानसभा सीट पर जीत हासिल करने में कामयाब रहे। जबकि छह बार उन्हें पराजय का मुंह देखना पड़ा। लेकिन 2005 के विधानसभा चुनाव में सीपीआई के तीन नम्बर पर चले जाने के बाद सीपीआई का जनाधार यहां से खिसकता चला गया और इसके बाद बिहार की सियासत ने करवट बदली। उसके बाद से यहां मुख्य मुकाबला राजद और भाजपा के बीच रह गया। 2000 और 2005 के चुनाव में राजद के शोभाकांत मंडल ने यहां से जीत दर्ज की तो भाजपा के अमन कुमार ने पहली बार 2010 में भाजपा का झंडा यहां से बुलंद किया। लेकिन 2015 के चुनाव में भाजपा ने अपना उम्मीदवार बदला और चुनावी ताल ठोकने के लिए अखाड़े में ललन कुमार को उम्मीदवार बनाया। लेकिन इस चुनाव में राजद के रामविलास पासवान ने ललन कुमार को मात देते हुए विधानसभा का सफर तय किया। पहले आमचुनाव 1951 के बाद 1962 तक इस सीट पर कांग्रेस काबिज रही। 1980 और 1985 के चुनाव में कांग्रेस के दिलीप कुमार सिन्हा ने दो बार यहां से जीत दर्ज कर कांग्रेस को गति प्रदान किया। भागवत झा आजाद के मुख्यमंत्री काल मे दिलीप कुमार सिन्हा बिहार सरकार के मंत्री भी बने। हालांकि बाद में दिलीप कुमार सिन्हा ने भाजपा का दामन थाम लिया। लेकिन 1985 के चुनाव के बाद यहां से कांग्रेस जीत दर्ज कर पाने में नाकामयाब रही। पीरपैंती (सुरक्षित) विधानसभा झारखंड की सीमा से सटा है। पीरपैंती और कहलगांव के 47 ग्राम पंचायतों को अपने मे समेटे पीरपैंती की 29 और कहलगांव प्रखंड की 18 पंचायत झारखंड के साहिबगंज और गोड्डा से सटा है। यहां के लोगों के आय का मुख्य जरिया कृषि ही है। मुख्य रूप से गन्ना और मिर्च उत्पादन के लिए यह इलाका जाना जाता है। आम के बड़े-बड़े बगीचे और अपने अनोखे मिठास के लिए मालदह आम के उत्पादन के लिए भी यह मशहूर है। जिले में सबसे अधिक गन्ना की खेती यहीं होती है। विधानसभा क्षेत्र स्थित धार्मिक स्थलों में बटेश्वर स्थान और योगीवीर पहाड़ी के अलावा दातासाह पीर मजार पर हरेक साल लाखों लोग दूरदराज इलाकों से पहुंचते हैं। अनुसूचित जाति-जनजाति बहुल क्षेत्र पीरपैंती 13 प्रतिशत अनुसूचित जाति और 12 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति के मतदाता हैं। 10 प्रतिशत मुस्लिम तो करीबन दस फीसदी ही यादव मतदाता हैं। पांच प्रतिशत वैश्य हैं। 10 प्रतिशत कुर्मी, कोयरी और धानुक मतदाता हैं। सवर्ण मतदाता भी करीब 10 प्रतिशत हैं। 30% में अन्य जातियों के मतदाता हैं। पीरपैंती (सुरक्षित) विधानसभा में कुल मतदाता 33,2,272 हैं, जिनमें महिला मतदाता 15,5,228 और पुरुष मतदाता 17,7,033 और अन्य 11 हैं। 2015 विधानसभा चुनाव के आंकड़े को देखें तो यहां पर 3,07,808 मतदाताओं थे। इसमें से 53.4 फीसदी पुरुष और 46.59 महिला वोटर्स थीं। पीरपैंती में 1,77,151 लोगों ने वोटिंग की थी। यानी 57 फीसदी वोटिंग पीरपैंती सीट पर हुई थी। इस चुनाव में यहां से आरजेडी के रामविलास ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी के ललन कुमार को मात दी थी। रामविलास को 80058 वोट मिले थे, जबकि ललन कुमार के खाते में 74914 वोट पड़े थे। वोट प्रतिशत की बात करें तो रामविलास को 45.2 फीसदी वोट हासिल हुए थे तो वहीं ललन कुमार को 42.29 फीसदी वोट मिले थे। 4622 वोटों के साथ सीपीआई के हीरालाल तीसरे स्थान पर थे। आरजेडी के विधायक रामविलास ने साल 1988 में राजनीति में एंट्री की थी। 5 सितंबर, 1972 को जन्मे रामविलास पेशे से किसान हैं। 2015 में चुनाव जीतकर वह पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं। | ||||
Bhagalpur News:भागलपुर के बेटे और बेटियों ने बढ़ाया भागलपुर का मान Posted: 27 Sep 2020 11:38 PM PDT भागलपुर एसएनबी। भागलपुर के दो बेटे और दो बेटी बेटी को डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय पुरस्कार-2020 से नई दिल्ली में सम्मानित किया गया है। उक्त राष्ट्रीय वर्चुअल अवार्ड समारोह में स्मार्टसिटी भागलपुर के चार लाल ने अपनी भागीदारी दर्ज करा विश्वकृतिमान स्थापित किया। इनकी सामाजिक प्रतिबद्धता व शैक्षिक विधता के आलोक में इन्हें उक्त राष्ट्रीय पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय संग़ठन स्वर्ण भारत परिवार द्धारा प्रदान किया गया। स्मार्टसिटी भागलपुर के लिए गर्व व राज्य के लिए गौरव की बात है। इन चारों लाल ने अपनी सामाजिकता का परिचय देकर उक्त पुरस्कार को ग्रहण किया। बताते चलें कि वैश्विक विपदा कोरोना महामारी उन्मूलन हेतु जनहित जागरूकता कर योगदान में इन चारों लाल " नवेल अवार्डी" डॉ. अमित कुमार, डॉ. अनवारूल हक अंसारी, मुमताज बेगम और शबाना खातून ने गत दिनों बढ़-चढ़ कर राष्ट्र को अपनी योगदान समर्पित की इस क्रम में इन्होंने निःशुल्क भोजन का वितरण, मास्क, ब्लड डोनेशन आदि राष्ट्रहित में काम किया। वाकई ऐसे होनेहार जाबांज बहुप्रतिभाशाली सामाजिक योद्धा व शिक्षाविद पर गर्व है व हमेशा देश ऐसे कर्मवीर से गौरवान्वित होता रहेगा। | ||||
Jamshedpur News : न्याय की मांग को लेकर विधायक से मिले शिक्षक। Posted: 28 Sep 2020 01:39 AM PDT पोटका, जमशेदपुर: ग्राम समाचार संवाददाता: पोटका प्रंखड के नवनियुक्त स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की एक प्रतिनिधि मंडल न्याय की मांग को लेकर आज स्थानीय विधायक श्री संजीव सरदार से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल के सदस्य श्री भोलानाथ भकत ने बताया कि अगर नियोजन नीति गलत है तो इसमें अभ्यार्थी का क्या दोष है। हमारा नियुक्ति नियम सम्मत एक प्रकिया के तहत हुए है। अचानक माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा नियोजन नीति को निरस्त करार देने से शिक्षकों में भारी रोष है। प्रभावित 13 अनूसूचित जिला में यहां के आदिवासी-मुलवासी ही नियुक्त हुए हैं। फैसले से हमारे नौकरी चले जाने का डर सता रही है। अधिकांश शिक्षक ऐसे हैं जो पुराने सरकारी नौकरी छोड़ इस सेवा में समर्पित है। उनकि क्या होगा अब हम कहीं का नहीं रहे। कुछ शिक्षक अपने जिम्मेदारी को निभाते हुए जमीन,मकान, गाड़ी इत्यादि के लिए बैंक से लोन भी ले लिया है। एक साथ इतना सारे शिक्षक विरमित होने से सैकड़ों झारखण्डी बच्चों की पठन-पाठन भी प्रभावित होगा। साथ ही साथ इन बच्चों के भविष्य का क्या होगा। वैैेसी ही झााखण्ड पिछड़ी है, और अधिक पीछे चला जायेगा। विधायक ने आश्वसन देते हुए बताया कि इस मामले पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट कर हल ढूंढ़ने की कोशिश की जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में सिद्धू किस्कू,लक्षमी टुडू, बिट्टू सोनकार ,अरिंदम मंडल, निर्मल कुमार भकत, बेवी रानी मंडल, बेवी पात्रा, क्रिया भट्टाचार्जी, शशि सर, कुमारी संगीता, माला कुमारी शामिल थे। कालीदास मुर्मू, ग्राम समाचार, जमशेदपुर। |
You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States |