न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 3, 2020

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट


राजस्थान में शिक्षकों के वेतन से सरकार काटेगी 68 अरब 71 लाख रुपए

Posted: 02 Oct 2020 07:11 PM PDT



कोरोना संकट काल में राज्य सरकार ने शिक्षकों की वेतन कटौती का जो फैसला लिया है उससे सरकारी कोष में 68 अरब रुपए से ज्यादा की राशि जमा होगी। प्रदेश में इस वक्त 3 लाख 80 हजार शिक्षक हैं, जिनका जुलाई 2021 तक वेतन कटौती का हिस्सा देखें तो यह राशि 68 अरब 71 करोड़ 25 लाख रुपए होगी। जिसके राजकोष में जमा होने पर शिक्षकों में आक्रोश भी है। हालांकि शिक्षकों के इस सहयोग से प्रदेश की जनता को लाभ भी मिलेगा। शिक्षकों का कहना है कि सरकार के इस निर्णय से शिक्षकों पर आर्थिक बोझ पड़ेगा और उन्हें अपने पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के लिए आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। जबकि शिक्षकों ने कोरोना महामारी के चलते निरंतर बेसहारा लोगों को निजी व्यय से राशन वितरण का कार्य किया है।

2 लाख शिक्षकों को 30 अरब से अधिक का नुकसान
प्रदेश के 2 लाख शिक्षकों को हर महीने लगभग 50 हजार रुपए वेतन मिलता हैं। वेतन कटौती से इन शिक्षकों को 30 अरब 40 करोड़ रुपए का नुकसान होगा। क्योंकि कोरोना समय में प्रत्येक शिक्षक का तीन दिन का वेतन काटा गया। ऐसे में प्रत्येक शिक्षक को 5 हजार रुपए का नुकसान हुआ। उसके बाद मार्च महीने में 16 दिन का वेतन स्थगित करने से प्रत्येक शिक्षक को 32 हजार रुपए का नुकसान उठाना पड़ा। जनवरी 2020 से जुलाई 2021 तक शिक्षकों का डीए फ्रीज होने से प्रत्येक शिक्षक को 1 लाख रुपए का नुकसान होगा। जुलाई माह तक प्रत्येक शिक्षक का एक दिन का वेतन कटने पर 15 हजार रुपए का नुकसान होगा।

60 हजार वेतन वाले भी परेशान

1 लाख 25 हजार शिक्षकों को हर महीने लगभग 60 हजार रुपए वेतन मिलता है। इन शिक्षकों को कोरोना काल में 23 अरब 87 करोड़ 50 लाख रुपए का नुकसान होगा। क्योंकि कोरोना समय में सबसे पहले इनका भी 3 दिन का वेतन काटा गया। यानी प्रत्येक शिक्षक को 6 हजार रुपए, मार्च महीने में 16 दिन का वेतन स्थगित होने से 35 हजार रुपए, जनवरी 2020 से जुलाई 2021 तक डीए फ्रीज होने से 1 लाख 30 हजार रुपए और जुलाई 2021 तक प्रति माह एक दिन का वेतन कटने पर 20 हजार रुपए का नुकसान होगा।

राजपत्रित सहित अन्य शिक्षक भी झेल रहे मार
55 हजार राजपत्रित एवं अन्य शिक्षकों को भी कोरोना काल में 14 अरब 43 करोड़ 75 लाख रुपए का नुकसान होगा। कोरोना समय में सबसे पहले 5 दिन का वेतन काटने से प्रत्येक शिक्षक को 12 हजार 500 रुपए का नुकसान हुआ। उसके बाद मार्च महीने में 16 दिन का वेतन स्थगित होने से 40 हजार रुपए, जनवरी 2020 से जुलाई 2021 तक का डीए फ्रीज होने से 1 लाख 60 हजार रुपए और जुलाई माह तक हर महीने दो दिन का वेतन कटने पर 50 हजार रुपए नुकसान प्रत्येक शिक्षक को होगा।

सरकार ने मारा दोहरा करंट
सरकार ने बिजली, तेल सहित अन्य चीजें महंगी की ऊपर से वेतन कटौती कर कर्मचारियों को दोहरा करंट मारा हैं। शिक्षकों ने रात दिन कोरोना योद्धा की तरह हर कार्य किया हैं, इस आपदा में स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग भी किया है। लेकिन सरकार की लगातार शोषण की नीति को शिक्षक समुदाय बर्दास्त नहीं करेगा।

पहले IIT फिर IPS और 5वी प्रयास में IAS अधिकारी बनकर अपने सपने को पूरा किया

Posted: 02 Oct 2020 07:07 PM PDT


सफ़लता यूं ही नहीं मिलती…अपने मिशन में सफल होने के लिए हमें अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त भाव से समर्पित होना पड़ता है। यूपीएससी 2019 के परीक्षा का परिणाम जैसे ही घोषित हुआ, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रतिभावान छात्रों के सफलता का परचम पूरे देश में लहर उठा। पहले भी हम सभी कई प्रतिभावान छात्रों की कहानियों से रूबरू हो चुके हैं। आज की भी हमारी कहानी एक ऐसी ही छात्रा की है जो आइपीएस से आईएस बनने तक का सफ़र तय कर चुकी हैं।

 निधि बंसल मध्यप्रदेश की रहने वाली आईएएस निधि बंसल की कहानी बेहद प्रेरणादायक है। निधि एक ऐसी प्रतिभावान छात्रा है जो काफी मुश्किलों के बाद भी हार नहीं मानी और आईएएस बनने का सपना पूरा की। निधि ने दो बार यूपीएससी क्रैक कर पहले आईपीएस का पद भार संभाला, फिर पांचवे प्रयास में उनका आईएएस बनने का सपना पूरा हुआ।

निधि बंसल की शिक्षा निधि बंसल कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान आईआईटी चेन्नई से की। इंजीनियरिंग की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद उन्हें बैंगलोर में अच्छे पैकेज की नौकरी भी मिली। फिर निधि में समाज में बदलाव लाने की प्रेरणा आईं और आईएएस बनना उनका सपना बना गया। जिसे पूरा करने के लिए निधि ने जी तोर मेहनत की और सफलता की अनूठी कहानी लिख दी।

निधि बंसल पेशे से पहले आईआईटी इंजीनियर रही लेकिन उनका सपना आईएएस बनने का था। चार साल पहले निधि यूपीएससी की परीक्षा में 219वीं रैंक प्राप्त की थी और उस समय उनका चयन आईपीएस ऑफिसर के रूप में हुआ। निधि ने अपना पद भार संभाला लेकिन उनका सफ़र यहीं तक नहीं रुका। आगे भी निधि अपने आईएएस बनने का प्रयास जारी रखी और अंततः सफलता प्राप्त कर ली। फिलहाल निधि हैदराबाद में आईएएस की ट्रेनिंग कर रही है।

निधि बंसल जब 2016 में दूसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास की तब उन्हें झारखंड में एडीशनल एसपी का पद मिला। फिर 2017 में आईपीएस काडर में हीं उनका चयन हुआ। आगे 2018 में भी निधि ने परीक्षा दिया। तब सफ़लता नहीं मिली लेकिन वह हार नहीं मानी और अंततः पांचवे प्रयास में 23वीं रैंक हासिल कर अपने सपने को पूरा की।

निधि का कहना है कि दो बार उनका चयन आईपीएस के रूप में हुआ लेकिन उनकी चाह हमेशा से ही कलेक्टर बनने की थी। जिसके लिए वह सफलता प्राप्त करने के बाद आईपीएस का पद संभालते हुए भी अपनी तैयरी जारी रखी और उनकी जी तोर मेहनत रंग लाई। कहते हैं, पूरी लगन और दृढ़ निश्चय के साथ कोई काम करता है तो उसे सफलता प्राप्त करने में कोई भी कमी बाधा नहीं बन सकती है।

WhatsApp के मैसेज हो रहे हैं लीक, चैट्स की सेफ्टी के लिए अपनाएं ये आसान ये तरीक़े

Posted: 02 Oct 2020 07:04 PM PDT


इन दिनों WhatsApp चैट्स लीक होने के काई मामले सामने आ रहे हैं। वहीं बॉलीवुड में Drugs के मामले की जांच चल रही है और NCB एक के बाद एक बॉलीवुड स्टार्स से Drugs के मामले में पूछताछ कर रही है। इसी बीच कई सेलिब्रिटीज़ के वॉट्सऐप चैट्स भी सामने आ रहे हैं। Drugs मामले की जांच चल रही है और ऐसे में WhatsApp चैट्स लीक होना कोई आम बात नहीं है। क्योंकि वॉट्सऐप दावा करता है कि उनकी ऐप पर किए जाने वाले चैट्स एंड टु एंड एन्क्रिप्शन वाले होते हैं। सेंडर और रिसीवर के अलाव इसे कोई भी नहीं, यहां तक की वॉट्सऐप भी नहीं पढ़ सकता है।

लेकिन इन सब के बीच आपको यह जानना बेहद ज़रूरी है कि वॉट्सऐप चैट्स लीक होने से आप कैसे बच सकते हैं। WhatsApp से डायरेक्ट चैट नहीं, बल्कि इनडायरेक्ट चैट्स लीक हो सकते हैं और आप इससे बेख़बर रहेंगे। एंड टु एंड वॉट्सऐप चैट्स तो होते हैं, लेकिन कंपनी ये साफ कह चुकी है कि इसका बैकअप एंड टु एंड एन्क्रिप्टेड नहीं होता है क्लाउड पर चैट बैकअप को करें इग्नोर – iCloud और Gmail Drive पर वॉट्सऐप का चैट बैकअप होता है।

वहीं iPhone यूजर्स के लिए iCloud, जबकि एंड्रॉयड यूजर्स का वॉट्सऐप बैकअप जीमेल ड्राइव पर जाता है। ये साफ है कि बैकअप किए गए चैट्स एंड टु एंड एन्क्रिप्टेड नहीं होते हैं ये रिस्क है। वॉट्सऐप के सेटिंग्स में जा कर आप चैट बैकअप को ऑफ कर सकते हैं। अगर ज़रूरी चैट्स बैकअप ही लेना है तो आप अलग अलग चैट्स को ईमेल पर एक्स्पोर्ट कर सकते हैं। जिसके बाद अपने कंप्यूटर में डाउनलोड करके डिलीट कर सकते हैं।

इससे आपका बैकअप भी रह जाएगा और क्लाउड से चैट लीक होने की समस्या भी नहीं रहेगी। अगर आपके पास चैट्स को क्लाउड पर बैकअप लेना ज़रूरी है तो ऐसे में आपके लिए ये जानन ज़रूरी है कि आप अपने क्लाउड ड्राइव को सिक्योर रखें। नॉर्मल सेफ़्टी और सिक्योरिटी के लिए आप वॉट्सऐप को लॉक कर सकते हैं। यहाँ भी टू स्टेप वेरिफ़िकेशन एनेबल कर लें और वॉट्सऐप वेब सेशन को लगातार मॉनिटर करें और साइन आउट करते रहें।

बिना ऑपरेशन भी निकल सकती हैं पथरी, बस अपनाएं ये आयुर्वेदिक औषधियां

Posted: 02 Oct 2020 07:01 PM PDT


किडनी, मूत्राशय आदि में पथरी होना एक आम समस्या है। जिससे अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। जब शरीर में छोटे-छोटे प्रकार के केमिकल्स एक साथ इकट्ठा हो जाते हैं तो वह पथरी कहलाती हैं। आमतौर पर इन कणों में कैल्शियम फॉस्फेट, यूरिक एसिड, कैल्शियम ऑक्सलेट, अमोनियम फॉस्फेट आदि पाया जाता है।

कई बार गलत खानपान के कारण भी किडनी को भारी नुकसान पहुंचता है। जिसके चलते कई बार किडनी में स्टोन हो जाता है। कई बार पथरी में असहनीय दर्द भी होता है। जिसके कारण कई लोग ऑपरेशन का सहारा भी लेते हैं। लेकिन अगर आप ऑपरेशन करना से डर रहे हैं तो पथरी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए ये आयुर्वेदिक औषधियों का सेवन कर सकते हैं।

पथरी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए खाएं ये औषधियां

गिलोय गिलोय इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ आपको कई बीमारियों से भी छुटकारा दिला सकता है। पथरी की समस्या से निजात पाने के लिए गिलोय के काढ़ा का सेवन करें। इसके लिए गिलोय के तने का 10 ग्राम चूर्ण, 5 ग्राम सौंठ का पाउडर, 5 ग्राम गोखरू के बीजों का पाउडर और 5 ग्राम अश्वंगधा का पाउडर 2 गिलास पानी में डालकर उबाल लें। जब पानी आधा बचे तो इसका सेवन करें। लगातार एक माह इसका रोजाना सेवन करने से आपको लाभ मिलेगा।

पूनर्नवा पूनर्नवा भाी किडनी के पथरी से निजात दिलाने में मददगार साबित हो सकता है। इसके साथ ही पथरी के कारण कमर और पेट दर्द की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। इसके लिए पूनर्नवा, कचूर और अदरक को बराबर मात्रा लेकर एक गिलास पानी में डालकर उबाल लें। इसके बाद आधा पानी बच जाए तो इसका सेवन करें। दिन में 2 बार इसका सेवन करें। इससे आपकी पथरी धीरे-धीरे गलकर मूत्रमार्ग से बाहर निकल जाएगी।

आंवला आंवला के फलों का रस, चीनी और घी को आपस में मिलाकर इसका सेवन करें। इसके अलावा भूमि आंवला के रस को इलायची के दानों के साथ सेवन करने से लाभ मिलेगा।

सौंफ सौंफ की चाय भी पथरी से छुटकारा दिलाने में काफी कारगर है। इसके लिए 2 कप पानी में आधा चम्मच सौंफ डालकर उबाल लें। इसके बाद जब एक कप पानी बचे तो गैंस बंद कर दें। इसके बाद इसे गुनगुना पिएं।

अश्वगंधा अगर आप पथरी के दर्द से अधिक परेशान हैं तो अश्वगंधा के जड़ो का गुनगुना रस पीने से लाभ मिलेगा। इसके अलावा अश्वगंधा की जड़ों का रस और आंवला के फलों का रस समान मात्रा में मिलाकर आधा कप दिन में एक बार पिएं। इससे भी आपको लाभ मिलेगा

अगर आप मासिक धर्म आगे बढ़ाने की दवाई ले रही है तो पहले जान ले साइड इफेक्ट्स

Posted: 02 Oct 2020 06:57 PM PDT


महिलाओं को हर महीने पीरियड्स के दर्द से गुजरना पड़ता है। महिलाएं इनसे तब परेशान हो जाती हैं जब उन्हें बेवक्त इसका सामना करना पड़ता है ऐसा तभी होता है जब उन्हें कहीं ट्रिप, काम या शादी में जाना हो। ठीक पहले पीरियड्स आने से सारा प्लेन ही बिगड़ जाता है। ऐसे में फंक्शन्स को अच्छे से एंजॉय करने के लिए बहुत सी औरतें दवाइयों का सेवन कर लेती हैं ताकि पीरियड्स डेट को आगे बढ़ा दिया जाए। कभी-कभार तो ठीक है लेकिन अगर आप हर बार ऐसा करती हैं तो यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। आज हम आपको बताते हैं पीरियड्स रोकने वाली दवाइयों के साइड इफेक्ट्स....

- अगर आप पीरियड्स को आगे बढ़ाने वाली दवाइयां ले रही हैं तो इससे आपको अनियमित पीरियड्स की समस्या हो सकती हैं। दरअसल, जब 28-30 दिन का चक्र बिगड़ता है तो ओव्‍यूलेशन में गड़बड़ हो जाती हैं जो महिलाओं की प्रजनन प्रणाली पर इफैक्ट डालती हैं।

- कई बार इन दवाइयों के सेवन से भी पीरियड्स शुरू होने का खतरा बना रहता है। इतना ही नहीं शरीर को नुकसान भी होता है। दरअसल पीरियड्स बंद करने वाली दवाइयों के सेवन से कई महिलाओं को हैवी ब्लीडिंग होने लगती हैं और बहुत ज्यादा दर्द होता है।

- अगर आपकी उम्र 30 साल से ज्यादा है और आपको डायबिटीज या मोटापे की शिकायत है तो आपको इन दवाइयों के सेवन से बचना चाहिए। दवाइयां इन परेशानियों को कई गुणा बढ़ाने का काम करती है।

- पीरियड्स में दवाइयां लेने से पेट से जुड़ी कई तरह की परेशानियां जैसे दस्त, उल्टी की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है और बाद में अनियमित पीरियड्स की वजह से चक्कर आना, कमजोरी जैसी प्रॉब्लम्स भी पैदा हो जाती है।

- बार-बार पीरियड्स को रोकने के लिए दवाइयां लेने से हार्मोन इम्बलेंस हो जाते हैं जिसके कारण पीरियड्स 2 महीने या इससे भी ज्यादा समय के बाद आना शुरु हो जाते हैं। ऐसे में जितना हो सकें इनके सेवन से बचना चाहिए, वरना सेहत को भारी नुकसान हो सकता है। अगर आपको पीरियड्स के दौरान बहुत दर्द होता हैं तो दवाई खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

- जिन महिलाओं को माइग्रेन या तेज सिर दर्द की शिकायत रहती है, उन्हें भी इन दवाइयों के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि यह आपके लिए और परेशानी खड़ी कर सकती हैं। अगर आप ये दवाइयां ले भी रही हैं तो पहले अच्छे डॉक्टर्स की सलाह लें।

- अगर आप प्रेग्नेंसी के बारे में सोच रही हैं तो पीरियड्स के दौरान दवाइयों का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें। इनका सेवन प्रेग्नेंसी में अड़चने पैदा कर सकता है और डिलीवरी के दौरान हेवी ब्लीडिंग की परेशानी खड़ी हो सकती है जिससे मां और बच्चें की हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है।

- अगर आपको खून के थक्के से जुड़ी समस्या हैं तो इन दवाइयों का सेवन ना करें क्योंकि यह आपकी इस परेशानी को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा इनसे सेवन से स्तन दर्द, पेट में ऐंठन, पेट में गैस बनना, दिल की धड़कन अनियमित होना जैसे साइड इफैक्ट दिख सकते हैं।

घर के पायदान के नीचे रख दें बस चुपचाप से ये एक चीज, गरीबी भूलकर भी नहीं आएगी आपके घर

Posted: 02 Oct 2020 06:54 PM PDT


हम सभी ढेर सारा पैसा कमाने का सपना देखते हैं, लेकिन हर देखा हुआ सपना पूरा हो जाये यह ज़रूरी नहीं। लगातार मेहनत करने के बाद भी पैसा नहीं रुकता और कमाया हुआ पैसा भी अचानक से घर से जाने लगता है। यही समझ में नहीं आता के आखिर खर्चे भी कम हो रहे हैं लेकिन सारा कमाया हुआ धन जा कहा रहा है! ऐसी ही पैसे से जुड़ी बहुत सारी समस्याएं इंसान अपने जीवन में देखता है। कुछ लोग दिक्कतों से उभर आते हैं लेकिन कुछ वही के वही अटक जाते हैं। जीवन में अर्श से फर्श पर आ जाते हैं।

लेकिन ऐसी दिक्कतों को दूर करने के भी तरीके हैं। कभी इंसान की थोड़ी सी मशक्कत के बाद किस्मत बदल जाती है लेकिन कुछ लोगो को धार्मिक उपचार या टोटकों का सहारा लेना पड़ता है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए हिमाचली ख़बर को फॉलो जरूर करें। आज हम ऐसा ही एक टोटका आपको बताने जा रहे हैं जिसको अपनाकर आप अपनी गरीबी को कुछ हद तक तो काम कर ही सकते हैं। जिस तरीके के बारे में हम बात कर रहे हैं उस तरीके के लिए आपको चाहिए होगा एक डोरमैट, जी हाँ वही डोरमैट जिसका इस्तेमाल घर में घुसने से पहले पेअर पोंछने के लिए करते हैं।

जिस डोरमैट यानि पायदान को आप कमरे और घर के अंदर या बाहर इस्तेमाल कर रहे है, उस पायदान के नीचे फिटकरी का पाउडर मिला कर रख देना है। आपको बता दें कि आप एक छोटी सी पोटली में फिटकरी के पाउडर को रख सकते है और उस पोटली को पायदान के नीचे रख सकते है। साथ में आपको एक बात ध्‍यान रखना होगा कि उस पोटली को पायदान के बिलकुल बीचे में ही रखे। इससे आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा का विनाश होगा और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

इन उपायों के करने से घर में माँ लक्ष्मी का वास तो होगा ही और इसके साथ ही आप दिन दोगुनी और रात चौगुनी तरक्की भी करेंगे। यहाँ तक कि आपके घर में केवल खुशिया आएँगी और सभी परेशानियों का अंत होगा।

आज का राशिफल, इन 3 राशियों पर होगी शनिदेव की कृपा

Posted: 02 Oct 2020 06:52 PM PDT


आज दिनांक 3 अक्टूबर 2020 और दिन शनिवार है। आज का दिन सभी 12 राशियों  के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?

कुल 12 राशियां होरोस्कोप होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?

यहां आप अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल  जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।

मेष राशि :
 स्वास्थ्य में आपकी स्थिति बेहतर रहेगी। आप उर्जावान महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी कुछ बेहतर ही होगी। नौकरी के क्षेत्र में आ रही समस्याओं का हल मिल सकता है। आपके प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की कड़वाहट आ सकती है। इससे बचना चाहिये। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध ठीक रहेंगे।शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल


वृषभ राशि: मानसिक चिंता आपको परेशान कर सकती है। आप अपनी बातों के माध्यम से अपने काम निकालने मे सफल रहेंगे। आपको अपने परिवार द्वारा लाभ मिलेगा। आपको आज संयम से काम लेना चाहिये। व्यापारी वर्ग के लिये आज का दिन कुछ कम ठीक रहने वाला है। प्रेम जीवन में लगे लोगो के मनमाफिक दिन रह सकता हैशुभ अंक- 6, शुभ रंग- सफेद

मिथुन राशि: स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहने की संभावना है। आर्थिक मामलों में आपको आज गति मिलती नजर आ रही है। पुस्तकीय ज्ञान की अपेक्षा प्रायोगिक शिक्षा पर छात्रों को अधिक ध्यान देना चाहिये। संतान के साथ आज किसी आर्थिक योजना की संरचना कर सकते हैं। वाहन के काम के आज चालने से नुकसान संभव है।शुभ अंक- 7
शुभ रंग- हरा


कर्क राशि : सेहत को लेकर आज का दिन सामान्य रहने वाला है किन्तु धन लाभ संबंधी स्थितियां भी बनेंगी। बैंकिंग सेक्टर में काम करने वाले लोगों को आज काम में निराशा हो सकता है। टारगेट पूरा करने में कठिनाई रहेगी। आपके जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में प्रगाढ़ता आयेगी। प्रेम संबंधों में दूरियां कम होगी।शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम


सिंह राशि: बीमारियां आज नेपथ्य में ही रहेगी। व्यवसायिक स्थल पर कुछ बदलाव लाने का प्रयास करेंगे जो सकारात्मक रहेगा। व्यापारियों को आज कुछ रुकी हुई पेमेंट आने से आर्थिक परेशानियां कम हो जायेगी। आज जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। संतान के साथ आज आपके रिश्ते काफी मधुर रहने वाले है।शुभ अंक- 1 शुभ रंग- लाल

कन्या राशि: प्रशासनिक अधिकारियों के पदोन्नति के मामले आज खटाई में पड़ सकते हैं। विश्वविद्यालयी शिक्षा में लगे लोगों के लिये आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। संतान संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से मन में हर्ष रहेगा। मनोरंजन के लिये कुछ धन खर्च कर सकते हैं। ज्ञान प्राप्त करने की अभिलाषा आज आपकी पूर्ण हो सकती है।शुभ अंक- 7 शुभ रंग- चाकलेटी

तुला राशि: वैवाहिक जीवन में कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। आज आपके परिवारिक खर्चों की अधिकता रहेगी। धन लाभ के लिये आज आपको यात्रा करनी पड सकती हैं। नौकरी को सुचारु रुप से चलाने के लिये आपको उर्जावान बने रहने चाहिये। अन्यथा कुछ भी हो सकता है। शिक्षार्थियों के लिये आज का दिन सामान्य रहने वाला है।शुभ अंक- 6 शुभ रंग- पिंक

वृश्चिक राशि:महिला वर्ग को आज स्वास्थ्य की जटिल समस्याये परेशान कर सकती है। काम को लेकर आपका तनाव दिन मे रहेगा। किन्तु शाम होते होते सब सामान्य हो जायेगा। जीवनसाथी और प्रेमी दोनो के प्रति आपका दृष्टिकोण परिवर्तित हो सकता है। संतान के प्रति आपकी भावनाएं और बलवती हो सकती है।शुभ अंक- 9
शुभ रंग- मैरुन

धनु राशि: धन कमाने के लिये आप आज कोई ठोस संरचनात्मक परिवर्तन अपने काम में कर सकते हैं। आज के दिन काम के तनाव से आप मुक्त रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आपका व्यवहार सरस रहेगा। प्रेम के लिये आज आपका दिन रोमांचक रह सकता है। आज आप कोई इलेक्च्ट्रानिक गैजैट खरीद सकते हैं।शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सुनहरा


मकर राशि: मौसम के परिवर्तन की वजह से शरीर में ताप और आलस की समस्या रह सकती है। नौकरी संबंधित कार्यों में कुछ परेशानियां आ सकती है। किन्तु आप में सकारात्मक ऊर्जा भरपूर बनी रहेगी। अपने जीवनसाथी के साथ आज का दिन सुख और आनन्द पूर्वक बिताएंगे। संतान का सुख अच्छा रहेगा।शुभ अंक- 8
शुभ रंग- काला


कुंभ राशि:स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज नौकरी पेशा लोगो का बहुप्रतीक्षित पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आज कुछ सामाजिक विवाद की स्थिति का सामना करना पड सकता है। मान सम्मान को ठेस लग सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेगा। छात्रों के शिक्षा की स्थिति बेहतर रहेगी।शुभ अंक- 4,शुभ- बादामी

मीन राशि:श्वसन तंत्र की समास्याएं आज आपको परेशान कर सकती है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिये आज आप अथक परिश्रम करेंगे। परिवार के लोग आज आपके लिये उपहार दे सकते हैं। संतान के वैवाहिक जीवन की समस्या आपको परेशान कर सकती है। छात्रों को अध्ययन के लिये नये जगह जाना पड सकता है।शुभ अंक- 3, शुभ रंग- बादामी

शनिवार को जरूर करें ये खास उपाय, चमक जाएगी आपकी किस्मत

Posted: 02 Oct 2020 06:44 PM PDT


शास्त्रों में शनिदेव को न्याय का देवता कहा गया है। नाराज होने से राजा को रंक बना देते हैं तो खुश होने पर भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। शनिदेव को खुश करना आसान नहीं हैं। लेकिन सच्ची निष्ठा और पवित्र ह्रदय से किए गए काम से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

आज शनिवार है। मान्यता के मुताबिक आज दिन शनिदेव का होता है। माान्यता के मुताबिक शनिदेव की नियमानुसार पूजा और व्रत करने से उनकी खास कृपा बरसती है और सारे दुख खत्म हो जाते हैं। वहीं अगर शनिदेव नाराज हो जाते हैं तो मनुष्य पर कई तरह के संकट आते हैं। बहुत से ऐसे लोग हैं जिनका बना हुआ काम बिगड़ जाता है। खासकर शनिवार को तो कुछ न कुछ नुकसान जरूर होता है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता है, तो आपको शनि को शांत करने के लिए कुछ उपाय करने के साथ विशेष पूजन विधि से शनिदेव को प्रसन्न करने का प्रयास करना चाहिए।

मान्यता के मुताबिक शनिवार ( Shaniwar Mantra) को इन मंत्रों के जाप से सभी कष्ट दूर होते हैं

शनि देव (Shani Dev) का तांत्रिक मंत्र- ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः।

शनि देव के वैदिक मंत्र- ऊँ शन्नो देवीरभिष्टडआपो भवन्तुपीतये।

शनि देव का एकाक्षरी मंत्र- ऊँ शं शनैश्चाराय नमः।

शनि देव (Shani Dev) का गायत्री मंत्र- ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्।।

आपको हम कुछ ऐसे उपाय बता रहें हैं जिनसे आप शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं। शनिदेव के प्रसन्न होने पर आपके जीवन के हर दुख का अंत हो जाएगा।

शनिवार को करें ये उपाय (Shaniwar Ke Upay)

ब्रह्म मुहूर्त में पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और 'ऊं शं शनैश्चराय नम:' मंत्र का जाप करें । फिर पीपल को छूकर प्रणाम करने के बाद सात परिक्रमा करें। शनिवार को एक बार ही भोजन करें और 7 बार शनि मंत्र दोहराएं।

कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है तो किसी हनुमान मंदिर जाएं और अपने साथ एक नींबू और 4 लौंग रख लें। इसके बाद मंदिर में पहुंचकर नींबू के ऊपर चारों लौंग लगा दें। फिर हनुमान जी के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके बाद हनुमान जी से सफलता दिलवाने की प्रार्थना करें और नींबू लेकर कार्य प्रारंभ कर दें। इससे आपके कार्य में सफलता की संभावना बढ़ जाएगी।

शनिवार को घोड़े की नाल मिल जाए तो उसे शुभ माना जाता है। शनिवार को यदि नाल मिल जाए तो उसे एकदम घर में न लाएं। रात भर के लिए उसे बाहर ही रखें। दूसरे दिन, सुनार के द्वारा उस नाल के बीच के टुकड़े और थोड़े से ताम्बे को मिला कर एक अंगूठी बनवा लें और उस पर 'शिवमस्तु' अक्षर खुदवा लें।

दूसरे शनिवार को, सूर्यास्त के बाद उस अंगूठी की पूजा कर, उसे धूप दीप दिखाएं और उसे अनामिका में पहनें। इस नाल का पाया जाना उस व्यक्ति पर शनि महाराज की पूर्ण कृपा हुई है, ऐसा माना जाता है।

लेकिन ऊपर बताई विधि पूरी न करने पर विशेष लाभ नहीं होता। भाग्यशाली पाठक को यदि शनिवार को नाल मिल जाए तो ऊपर बताई विधि करें।

शनिवार के कुछ और उपाय (Shaniwar Ke Upay)
शनिवार (Shaniwar) को तेल से बने पदार्थ भिखारी को खिलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।
शाम को अपने घर में गूगुल का धूप जलाएं।
भिखारियों को काले उड़द का दान करें।
जल में काले उड़द को प्रवाहित करें।
शनिवार (Shaniwar) को सुंदरकांड का पाठ सर्वश्रेष्ठ फल प्रदान करता है।
चींटियों को गोरज मुहूर्त में तिल चौली डालें।
शनिवार (Shaniwar) के दिन उड़द, तिल, तेल, गुड़ का लड्डू बना लें और जहां हल न चला हो वहां गाड़ दें।
शनिवार (Shaniwar) की रात में रक्त चन्दन से 'ऊं ह्वीं भोजपत्र पर लिख कर नित्य पूजा करने से अपार विद्या, बुद्धि की प्राप्ति होती है।
शनिवार (Shaniwar) को काले कुत्ते, काली गाय को रोटी और काली चिड़िया को दाने डालने से जीवन की रूकावटें दूर होती हैं।

आराध्या ने बताया कोरोना का मतलब, अमिताभ बच्चन हुए प्रभावित

Posted: 02 Oct 2020 06:42 PM PDT


बॉलिवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने हाल ही में कोरोना काल के दौरान स्वास्थ्य और सुरक्षा के महत्व पर एक टेलिविजन शो में हिस्सा में लिया। अमिताभ बच्चन ने इस शो में महामारी के बीच अपनी लाइफ के बारे में और अपनी पोती आराध्या बच्चन के बारे में बातें शेयर कीं।

बिग बी ने बताई आराध्या की बात
अमिताभ बच्चन ने कहा कि आराध्या बच्चन ने कोरोना वायरस के वास्तविक अर्थ के बारे में बताया। बिग बी ने कहा, 'मेरी पोती आराध्या बच्चन केबीसी देख रही थी और कहा, तुम्हे पता है, इस कोरोना का मतलब जरूर ताज होता है, लेकिन वास्तव में यह 'करो ना' है। जिसका मतलब है, 'मत करो'। मैंने सोचा कि यह शानदार था!'

अमिताभ कर रहे केबीसी 12 को होस्ट
इन दिनों अमिताभ बच्चन पॉप्युलर शो कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। इस शो को हमेशा की तरह बहुत पसंद किया जा रहा है। वहीं, आने वाले समय में अमिताभ बच्चन की 'चेहरे', 'झुंड' और 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्में आने वाली हैं।

अमिताभ बच्चन की फैमिली पर कोरोना अटैक
बताते चलें कि अमिताभ बच्चन सहित उनकी फैमिली अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद सभी ने कोरोना मात दी और स्वस्थ होकर घर वापस लौटे।

पहली बार बीड़ी पीने के बाद गांधीजी का था ये रिएक्‍शन

Posted: 02 Oct 2020 06:40 PM PDT



गांधी जी के बारे में बहुत सी ऐसी बातें हैं जो हमें पता नहीं। ऐसा नहीं है कि वो महात्मा गांधी ने बताई नहीं। बल्कि ऐसा है कि हमने पढ़ी ही नहीं। खैर, उनकी ऑटोबायोग्राफी है। यानी उनकी आत्मकथा। नाम है 'सत्य के प्रयोग', इसमें गांधी जी ने बताया है कि पहली बार जब उन्होंने बीड़ी पी, तो उनका मन विचलित हो गया था। तब उनकी पिता की आंखों से निकला आंसू उनके जीवन का सबसे दुखी चित्र बन गया।
बीड़ी पीने का चढ़ा था शौक

गांधी जी लिखते हैं, 'अपने एक रिश्तेदार के साथ मुझे बीड़ी पीने को शौक लगा। हमारे पास पैसे नहीं थे। हम दोनों में से किसी का यह ख्याल तो नहीं था कि बीड़ी पीने में कोई फायदा है। पर गंध में भी आनंद नहीं आता था। हमें लगा सिर्फ धुआं उड़ाने में ही कुछ मजा है। मेरे काकाजी को बीड़ी पीने की आदत थी। उन्हें और दूसरों को धुआं उड़ाते देखकर हमें भी बीड़ी फूकने की इच्छा हुई।'
वो काकाजी की जूठी बीड़ी



गांधी जी आगे लिखते हैं, 'गांठ में पैसे तो थे नहीं, इसलिए काकाजी पीने के बाद बीड़ी के जो ठूंठ फेंक देते, हमने उन्हें चुराना शुरू किया। पर बीड़ी के ये ठूंठ हर समय मिल नहीं सकते थे और उनमें से बहुत धुआं भी नहीं निकलता था।'

फिर लगे पैसे चुराने

गांधी जी लिखते हैं, 'हमने इसलिए नौकर की जेब में पड़े दो-चार पैसों में से एकाध पैसा चुराने की आदत डाली। हम बीड़ी खरीदने लगे। पर सवाल यह पैदा हुआ कि उसे संभाल कर रखे कहां? हम जानते थे कि बड़ों के देखते तो बीड़ी पी ही नहीं सकते। जैसे-तैसे दो-चार पैसे चुराकर कुछ हफ्ते काम चलाया। इसी बीच सुना कि एक पौधा होता है जिसके डंठल बीड़ी की तरह जलते हैं। फूंके जा सकते हैं। हमने फिर उन्हें खोजा और फूंकने लगे।'
आत्महत्या करने का किया फैसला


'हमें दुख इस बात का था कि बड़ों की आज्ञा के बिना हम कुछ भी नहीं कर सकते। हम उब गये। हमने आत्महत्या करने का फैसला कर किया। पर आत्महत्या कैसे करें? जहर कौन दें? हमने सुना कि धतूरे के बीज खाने से मृत्यु हो जाती है। हम जंगल में जाकर बीज ले आए। शाम का समय तय किया। केदारनाथजी के मंदिर की दीपमाला में घी चढ़ाया, दर्शन किए और एकांत खोज लिया। पर जहर खाने की हिम्मत न हुई। अगर तुरंत ही मृत्यु न हुई तो क्या होगा? मरने से लाभ क्या? क्यों न ये सब सह ही लिया जाए? फिर भी दो-चार बीज खाए। अधिक खाने की हिम्मत ही ना हुई। दोनों मौत से डरे…यह निश्चय किया कि रामजी के मंदिर जाकर दर्शन करके शांत हो जाएं और आत्महत्या की बात भूल जाएं।'
फिर छोड़ दी बीड़ी


'मेरी समझ में आया कि आत्महत्या का विचार करना सरल है। आत्महत्या करना सरल नहीं। आत्महत्या के इस विचार का परिणाम यह हुआ कि हम दोनों जूठी बीड़ी चुराकर पीने की और नौकर के पैसे चुराकर बीड़ी खरीदने और फूंकने की आदत भूल गए। फिर कभी बड़ेपन में पीने की कभी इच्छा नहीं हुई। मैंने हमेशा यह माना है कि यह आदत जंगली, गंदी और हानिकारक है। दुनिया में बीड़ी का इतना जबरदस्त शौक क्यों है? इसे मैं कभी समझ नहीं सका हूं। रेलगाड़ी के जिस डिब्बे में बहुत बीड़ी पी जाती हैं, वहां बैठना मेरे लिए मुश्किल हो जाता है और धुएं से मेरा दम घुटने लगता है।'

पिता जी के सामने स्वीकार किया अपना दोष


'फिर मैंने फैसला किया कि कभी चोरी नहीं करूंगा। मुझे लगा कि पिताजी के सम्मुख अपना दोष स्वीकार भी कर लेना चाहिए। पर जीभ न खुली। पिताजी मुझे पीटेंगे, इसका डर तो था ही नहीं। मुझे याद नहीं कि कभी हममें से किसी भाई को पीटा हो। पर खुद दुखी होगे, शायद सिर फोड़ लें। मैंने सोचा कि यह जोखिम उठाकर भी दोष कबूल कर लेना चाहिए, उसके बिना शुद्धि नहीं होगी । आखिर मैने सोचा चिट्ठी लिखकर दोष स्वीकार किया जाए और माफी मांग ली जाए। मैंने चिट्ठी लिखकर हाथोंहाथ दी। चिट्ठी में सारा दोष स्वीकार किया और सजा चाही। मैंने विनती की कि वे अपने को दुख में ना डालें। कांपते हाथों चिट्ठी पिताजी के हाथ में दी। मैं उनके तख्त के सामने बैठ गया। उन दिनों वे बीमारी से पीड़ित थे, इस कारण बिस्तर पर ही लेटे रहते थे।'
रो पड़े पिता जी

'उन्होंने चिट्ठी पढ़ी। आंखों से मोती की बूंदे टपकी। चिट्ठी भीग गई। उन्होंने क्षणभर के लिए आंखें मूंदी, चिट्ठी फाड़ डाली और स्वयं पढ़ने के लिए उठ बैठे थे, फिर सो गए। मैं भी रोया। पिताजी का दुख समझ गया। अगर मैं चित्रकार होता, तो वह चित्र बना सकता था। आज भी वह मेरी आंखों के सामने इतना स्पष्ट है।'

IPL ने बदल दी इन 4 क्रिकेट खिलाड़ियों की जिंदगी

Posted: 02 Oct 2020 06:38 PM PDT


क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। यह इसलिए भी कि न केवल इसमें रिजल्ट को लेकर अनिश्चितता बनी रहती है बल्कि इसे खेलने वाले खिलाड़ी भी अपने प्रदर्शन को लेकर अनिश्चित रहते हैं। इस खेल में एक अच्छे से अच्छा बैट्समैन भी 0 रन पर आउट हो सकता है। क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे रिकॉर्ड बने है जो तोड़े नहीं जा सकते है। ऐसे कई खिलाड़ी हुए है, जिनकी तरह कोई और दूसरा खिलाड़ी नहीं हो सकता है। भारत में क्रिकेट बहुत फेमस है। यहाँ पर क्रिकेट को धर्म माना जाता है और क्रिकेटर को भगवान। इसका उदाहरण भारतीयों की दीवानगी और सचिन तेंदुलकर है।

जब से भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत हुई है तब से कई क्रिकेटर की किस्मत चमकी है। बात चाहे शोहरत की हो या दौलत की, कुछ क्रिकेटर ऐसे हैं जो अर्श से उठकर फर्श तक आये है और पूरे वर्ल्ड क्रिकेट पर इन्होंने अपनी पहचान और धाक जमाई है। आइये आज हम ऐसे ही 4 क्रिकेटरों के बारें में जानते हैं जिनका सितारा रातों रात चमका।

1- वरुण चक्रवर्ती: वरुण चक्रवर्ती (जन्म 29 अगस्त 1991) एक भारतीय क्रिकेटर हैं। इन्होंने 20 सितंबर 2018 में विजय हजारे ट्रॉफी में तमिलनाडु के लिए अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया। वह 2018-19 में विजय हजारे ट्रॉफी में तमिलनाडु के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। वरुण चक्रवर्ती उस समय चर्चा में आये जब किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें 8.4 करोड़ की राशि में खरीदा। यह रकम उनकी बेस प्राइस का 40 गुना थी।

अगर वरुण के छोटेपन की बात की जाए तो उन्होंने क्रिकेट खेलना बचपन से ही शुरू कर दिया था। फिर कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने इस खेल को 12वीं क्लास में छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने 5 साल का आर्किटेक्ट का कोर्स किया। फिर एक फर्म में दो साल तक काम किया। 25 साल के होने पर वरुण ने क्रिकेट खेलने का फैसला किया और मालामाल गए। वरुण की यह कहानी उनके लिए एक प्रेरणा है जो जॉब भी करते हैं और क्रिकेटर भी बनना चाहते हैं।

2- जयदेव उनादकट जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) आईपीएल 2019 के सबसे महंगे गेंदबाज़ रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 8.4 करोड़ की राशि में खरीदा था। जयदेव का पूरा नाम जयदेव दीपक भाई उनादकट है। इनका जन्म 18 अक्टूबर को पोरबंदर में हुआ था। इनकी क्रिकेटिंग प्रतिभा को इनके स्कूल कोच राम अदेदरा ने पहचाना था।

जयदेव भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से भी खेल चुके हैं। इसके अलावा वह इंडिया ए, दिल्ली डेयरडेविल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल चुके हैं। अभी घरेलु मैच सौराष्ट्र की तरफ से खेलते हैं। जब यह कोलकाता की तरफ से आईपीएल खेल रहे थे तब गेंदबाज़ी कोच वसीम अकरम ने इनकी प्रतिभा को निखारा और इनकी गेंदबाज़ी में निखार लाया।

3- सौरभ तिवारी सौरभ सुनील तिवारी (जन्म 30 दिसंबर 1989) एक भारतीय एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेटर हैं। तिवारी बाएं हाथ के मध्य क्रम के बल्लेबाज हैं। वह मलेशिया में 2008 U/19 क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाजों में से एक थे। सौरभ (Saurabh Tiwary) जमशेदपुर के रहने वाले हैं। अंडर-19 वनडे विश्व कप 2008 की विजेता टीम का हिस्सा रहे सौरभ तिवारी ने 2010 में मुंबई इंडियंस के लिए शानदार खेल दिखाया था।

सौरभ 2008 में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे। इसके बाद 2011 में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए वह दिल्ली डेयरडेविल्स, राइजिंग पुणे सुपरजॉइंट्स से होकर फिर मुंबई इंडियंस में आ गए। 2011 में RCB ने सौरभ तिवारी को $1.6 मिलियन की कीमत पर खरीदा था। इसके तीन साल बाद 2014 में उनको दिल्ली डेयरडेविल्स ने 70 लाख में अपनी टीम में शामिल किया।

2017 में वह आईपीएल जीतने वाली टीम मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। इस साल अंतिम लीग मैच में उन्होंने शानदार पारी खेली थी। भले ही मुंबई इस साल का खिताब जीत गयी लेकिन सौरभ को फिर नहीं खरीदा। सौरभ आईपीएल में कई टीमों की तरफ से खेले इसका असर उनके करियर पर पड़ा। शानदार पारियां खेलने के बाद भी आज सौरभ तिवारी गुमनाम से हैं।

4- क्रुनाल पांड्या हार्दिक पांड्या के भाई क्रुनाल पांड्या (Krunal Pandya) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। क्रुनाल हिमांशु पांड्या (जन्म 24 मार्च 1991) एक भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर हैं। वह एक ऑलराउंडर है, जो बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते है और बाएं हाथ से ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाज़ी करते है।

क्रुनाल घरेलू क्रिकेट में बड़ौदा और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। उन्होंने नवंबर 2018 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। क्रुनाल ने 2016 में आईपीएल में डेब्यू किया। तब से वह मुंबई के लिए एक प्रमुख खिलाड़ी रहे हैं। मुंबई ने उन्हें 2016 में 2 करोड़ रुपये में खरीदा था।

हिमाचल: 12th पास के लिए निकली बंपर नौकरियां, भरे जाएंगे 1160 पद, देखें नोटिफिकेशन

Posted: 02 Oct 2020 06:34 PM PDT

अगर आपने 12वीं कक्षा पास कर ली है, तो हिमाचल प्रदेश सरकार आपको नौकरी का मौका दे रही है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) ने 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए 1600 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके लिए hpsssb.ho.gov.in पर नोटिफिकेशन भी जारी किया जा चुका है।

इन पदों पर होगी भर्ती
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी)
स्टेशन फायर ऑफिसर
ट्रैफिक इंस्पेक्टर
टेक्नीशियन
स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट
असिस्टेंट स्टोर कीपर
स्टेनो टाइपिस्ट
जूनियर इंजीनियर
इसके अलावा अन्य कई विभागों में अनेक पदों पर भर्तियां की जाने वाली हैं।

जरूरी योग्यताएं
उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है। न्यूनतम आयु सीमा 18 साल और अधिकतम 45 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को अधिकतम उम्र सीमा में 5 साल तक छूट मिलेगी।

ये भी पढ़ें : SSC Exam Calendar 2020-21: कब होगी कौन सी भर्ती परीक्षा, कैलेंडर जारी

आवेदन की जानकारी
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 सितंबर 2020 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 25 अक्टूबर 2020 तक आवेदन कर सकेंगे।

नोटिफिकेशन देखने के लिए नीचे दिए पीडीएफ पर क्लिक करें....

Download Official Notification

Post Bottom Ad

Pages