तहकीकात न्यूज़ |
- बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्र के समक्ष कई भाजपा कार्यकर्ता पार्टी में हुए शामिल
- सड़क से संसद तक किसानों के लिए संघर्ष करेगी कांग्रेस - अजय कुमार लल्लू
- जबसे भाजपा सरकार सत्ता में आई है किसानों की दशा बिगड़ती गई है- अखिलेश यादव
- सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
- एंबुलेंस के साथ कर्मचारियों ने दिया धरना
- यादव बंधुओंने किया अमरनाथ महादेव का जलाभिषेक
- सरयू नहर खण्ड 2 ने 20 एकड़ फसल जलमग्न कर ग्रामीणों का रास्ता किया बंद
- वाराणसी और विंध्याचल में भाजपा कार्यकर्ताओ ने सांसद रवि किशन का किया भव्य स्वागत किया
| बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्र के समक्ष कई भाजपा कार्यकर्ता पार्टी में हुए शामिल Posted: 26 Jul 2021 08:09 AM PDT लखनऊ ब्यूरो बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्र के समक्ष कई भाजपा कार्यकर्ता पार्टी में हुए शामिल लखनऊ। प्रबुद्ध विचार गोष्ठी की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए माधुरी गेस्ट हाउस, सैदाबाद, प्रयागराज में आज दिनांक 26 जुलाई 2021 को श्री सतीशचंद्र मिश्र जी द्वारा गोष्ठी को सम्बोधित किया गया। श्री मिश्र जी ने महिलाओं की सुरक्षा के बारे में कहा कि पूरे प्रदेश में हमारी मां बहनों पर हमला हो रहा है। कानून व्यवस्था पूरी तरीके से लचर है । हर 2 घंटे में एक रेप हमारी बहन बेटियों के साथ हो रहा है। ये एनसीआरबी की रिपोर्ट कहती है। जब बहुजन समाज पार्टी की सरकार थी तब विकास की बात हो, कानून व्यवस्था हो या रोजगार सभी पर सरकार ने काम किया। श्री मिश्र जी ने आगे कहा कि आपने नीव पूजन का नाम तो सुना होगा ,लेकिन बीजेपी ईट पूजन करती है। अब तक करोड़ों रुपए खर्च कर डाला है लेकिन राम मंदिर की नीव तक नहीं डाली गई है। मुंह में राम बगल में छुरी ,वाली कहावत बीजेपी पर सटीक बैठती है। ब्राह्मण के साथ अन्याय हो रहा है। जाति पूछ कर गोली मार दी जाती है। वृंदावन में सबसे ज्यादा विकास कार्य कराने का काम बहुजन समाज पार्टी ने किया है, जहां पर सीता मैया थी वहां पर 200 करोड़ रुपए खर्च करके वहां विकास करने का काम किया गया है।अत्याचार का ये आलम है कि खुशी दुबे, जो 2 दिन पहले शादी हो कर आई थी,उसको भी जेल में डाल दिया गया ,इलाहाबाद हाईकोर्ट से बेल खारिज कराने में उत्तर प्रदेश सरकार ने तरह-तरह के हथकंडे अपनाये हैं। विकास दुबे के घर में काम करने वाली महिला जिसके छोटे-छोटे नाबालिक बच्चे थे ,उन बच्चों समेत महिलाओं को भी जेल में डाल दिया गया। प्रबुद्ध विचार गोष्ठी में बसपा के राष्ट्रीय महसचिव श्री सतीशचंद्र मिश्र जी के समक्ष भारी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता बसपा पार्टी में हुए शामिल हुए। |
| सड़क से संसद तक किसानों के लिए संघर्ष करेगी कांग्रेस - अजय कुमार लल्लू Posted: 26 Jul 2021 08:05 AM PDT लखनऊ ब्यूरो सड़क से संसद तक किसानों के लिए संघर्ष करेगी कांग्रेस - अजय कुमार लल्लू लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब-जब प्रदेश और केन्द्र में आई हमेंशा से कारपोरेट जगत की समर्थक रही है किसान कभी इनके एजेंडे में नही रहा है। उक्त वक्तव्य देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि तीनों काले कृषि कानून आने के पहले मंडियां बनाना शुरू हो गई थी, स्पष्ट है कि कारपोरेट के दबाव में यह कानून ले आया जा रहा था जहां किसानों का हित न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी रूप देने में होता वहीं ऐसा न करके बिना किसानों के सलाह के वह कानून थोपे गये जिससे किसान सड़क पर आ गये। उन्होंने आगे कहा कि किसानों की शहादत का भी यह सरकार उपहास उड़ा रही है इनके जिम्मेदार मंत्री किसानों को अपशब्दों से नवाजते है जो इस सरकार की मानसिकता दर्शाता है। किसाने के हित के लिए एमएसपी को कानूनी दर्जा दिलाने के लिए तीनों कानूनों के रद्द करने के लिए हम संघर्ष करते रहेंगें। सरकार के पास किसानों के शहादत का कोई रिकार्ड नहीं है इतनी असंवेदनशीलता इस सरकार को बहुत भारी पड़ेगी। प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी ने कहा कि किसानों के हित में आवश्यक वस्तु अधिनियम जो किसानों को सुरक्षित करता था, कालाबाजारी से रोकता था उसे कारपोरेट के इशारे पर समाप्त करने का प्रावधान लाया गया। खाद्य पदार्थ तेल, आलू, प्याज, दाल, तिलहन को आवश्यक वस्तु मानते हुए कालाबाजारी से रोका जाता था आज बड़े व्यापारियों को कालाबाजारी करने की छूट देने का प्रयास किया जा रहा है। आज हमारे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी ने जिस तरह से टै्रक्टर चलाकर किसानों के समर्थन में संसद पहुंचे, केन्द्र सरकार द्वारा किसानों को खेत बेचने पर मजबूर करने का मुद्दा उठाया उनके निर्देशन में किसानों की लड़ाई हम कानून वापसी तक लड़ते रहेगें। |
| जबसे भाजपा सरकार सत्ता में आई है किसानों की दशा बिगड़ती गई है- अखिलेश यादव Posted: 26 Jul 2021 08:02 AM PDT लखनऊ ब्यूरो जबसे भाजपा सरकार सत्ता में आई है किसानों की दशा बिगड़ती गई है- अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जबसे भाजपा सरकार सत्ता में आई है किसानों की दशा बिगड़ती गई है। खेती के काम आने वाली हर चीज मंहगी हो गई है और किसान के उत्पाद की लागत का डेढ़ गुना दिलाने तथा 2022 तक किसान की आय दुगनी करने के वादे सिर्फ वादे बनकर रह गए हैं। भाजपा अपने संकल्प-पत्र (घोषणा-पत्र) की भी उपेक्षा कर रही है। वादों का न निभाना भ्रष्टाचार से कम नहीं। डीजल, बिजली, खाद, बीज, कीटनाशक सबके दाम आसमान छू रहे हैं। धान की खेती की लागत 40 प्रतिशत बढ़ गई है। टैªक्टर से खेती की जुताई भी डेढ़ गुना मंहगी है। पहले से अब मजदूरी भी ज्यादा मंहगी हो गई है। कोरोना संकट, बेरोजगारी, मंहगे परिवहन से सबसे ज्यादा छोटे किसान परेशान हुए है। उत्तर प्रदेश में बिजली की दरें सबसे महंगी है। यहां 175 रुपये प्रति हार्सपावर की दर से लागू है। गन्ना किसानों की हालत बहुत खराब है। भाजपा सरकार ने गन्ना किसानों की घोर उपेक्षा की है। भाजपा सरकार के पांच वर्ष होने को है लेकिन गन्ने की कीमत में एक रूपया की भी वृद्धि नहीं की गई है। चीनी मिल मालिक पूरी तरह अपनी मनमानी पर उतर आए हैं। 12 हजार करोड़ रूपए से ज्यादा किसानों का बकाया है। सŸाा में आने के 14 दिनों के अंदर ही बकाया भुगतान का भाजपा सरकार ने वादा किया था। आलू किसान बर्बाद है। वादा करने वाले उसे भूल गए। नियमतः विलम्ब से बकाया भुगतान पर ब्याज दिए जाने का प्रावधान है उसे भी भुला दिया गया। यह किसानों के साथ अन्याय है। समाजवादी सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले वर्ष में ही गन्ने की कीमत में एकमुश्त 40 रूपए की वृद्धि की थी। बिजली की दरें नहीं बढ़ाई थी। खाद, बीज, कीटनाशक इत्यादि की उपलब्धता थी। किसानों की फसल के विपणन की सुविधा के लिए मंड़ियों की स्थापना की गई थी। किसानों को पेंशन, फसल बीमा की सुविधाएं थी। भाजपा सरकार ने मंडियां बनने की प्रक्रिया रोक दी और किसान को मौसम तथा बड़े व्यापारियों के सहारे छोड़ दिया। आज किसान के ऊपर भाजपा सरकार ने तीन कृषि काले कानून थोप दिए हैं। इनसे किसान का खेती पर से स्वामित्व स्वतः समाप्त हो जाएगा, उसकी जमीन बड़े व्यापारियों की बंधक बन जाएगी और किसान खुद खेतिहर मजदूर बन जाएगा। ठेका खेती में किसान को खाद, बीज, दवा आदि सभी चीजें कारपोरेट से खरीदने होंगे। कारपोरेट ही तय करेगा कि किसान किस फसल का उत्पादन करें किस फसल का उत्पादन न करें। कॉरपोरेट आधारित खेती करने से किसान कर्जदार होंगे और उसकी जमीन नीलाम होगी। भाजपा सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) की अनिवार्यता की किसान की मांग भी ठुकरा दी है। भाजपा की नई मंडियां अपने खरीद के नियम खुद तय करेंगी। नए कानूनों से जमाखोरी और काला बाजारी को खुली छूट मिलेगी। किसान जो अन्नदाता है स्वयं अपनी रोजी-रोटी के लिए दूसरों का मोहताज हो जाएगा। स्वतंत्र भारत में किसान का इतना शोषण कभी नहीं हुआ। किसान आज आक्रोशित है समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों के साथ है और उनके आंदोलन के साथ प्रतिबद्ध है। उसने तय कर लिया है कि सन्2022 के विधान सभा चुनाव में वह किसान विरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करके ही दम लेगा। |
| सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़ Posted: 26 Jul 2021 07:52 AM PDT रिपोर्ट:अरविन्द शर्मा सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़ जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद में स्थित एक पावन शिव मंदिर श्री धर्मगढ़ बाबा मंदिर में सावन का पहला सोमवार को देखते हुए आरती होने के बाद शिव मंदिर के कपाट खुले जिसके बाद भक्तों का तांता लग गया है और बराबर शिवभक्त मंदिर के अंदर जाकर बाबा पर जलाभिषेक करके बराबर बाबा को खुश करने में लगे हैं। यहां सुबह से ही बराबर ऐसी ही भीड़ देखने को मिलती है यहां के पुजारी ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा से इस वर्ष कोरोना के वजह मंदिर परिसर में मेला नही लग पाया जिससे भक्तों की कुछ कम भीड़ देखी जा रही है लेकिन फिर भी इतनी उत्सुकता के साथ वक्त सावन माह के पहले सोमवार को शिव मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक कर रहे हैं और मन्नते मांग रहे हैं। यहां पर काफी दूर-दूर से भक्त आते हैं और उनकी मनोकामना पूर्ण होती हैं। |
| एंबुलेंस के साथ कर्मचारियों ने दिया धरना Posted: 26 Jul 2021 07:48 AM PDT अरविन्द शर्मा कानपुर देहात एंबुलेंस के साथ कर्मचारियों ने दिया धरना कानपुर देहात। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य व्यवस्थाओ में सुधार के लिये लगातार कवायद कर रही है । वही एम्बुलेंस कर्मचारियों के द्वारा हड़ताल करने से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराती नजर आ रही है । गम्भीर बीमार मरीज और सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर एम्बुलेंस न मिलने पर लोगो को दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है । मरीज के तीमारदार अधिक पैसे चुकाकर वाहन किराये पर लेने को मजबूर हो रहे है। कोरोना महामारी के बीच एंबुलेंस कर्मचारियों ने लगातार कड़ी मेहनत की । वही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के सीएम योगी ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना योद्धा से संबोधित किया। लेकिन एम्बुलेंस कर्मचारियों को सरकार से कोई लाभ नही मिला है । एम्बुलेंस कर्मचारियों ने सरकार से समायोजन करने के साथ ही 6 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला अस्पताल में एम्बुलेंस खड़ी करके चक्का जाम कर दिया है और वही धरना दे रहे है। वही जनपद कानपुर देहात में सैकड़ों की संख्या में एम्बुलेंस कर्मचारी एंबुलेंस खड़ी करके धरने पर हैं। वही एंबुलेंस कर्मचारियो का कहना है कि एंबुलेंस संघ के कर्मचारियों का समायोजन किया जाए , ठेकेदारी प्रथा को खत्म किया जाए , कोरोना काल मे शाहिद हुए कर्मचारियों के आश्रितों को 50 लाख का बीमा किया जाए , कर्मचारियों को मंहगाई भत्ता दिए जाएं , प्रशिक्षण के नाम पर पैसा न लिया जाये , समस्याओं का तत्काल सरकार अथवा कंपनी निवारण करें । अगर सरकार एम्बुलेंस संगठन की बाते नही मांगेगा तो एम्बुलेंस संगठन धरने पर बैठेगा जिसके लिये सरकार और कम्पनी जिम्मेदार होगी । वही एम्बुलेंस कर्मचारियों ने बताया कि मरीजो को ध्यान में रखकर हर तहसील पर एक एक एम्बुलेंस को रोक कर रखा है । |
| यादव बंधुओंने किया अमरनाथ महादेव का जलाभिषेक Posted: 26 Jul 2021 07:32 AM PDT कैलाश सिंह विकास वाराणसी यादव बंधुओंने किया अमरनाथ महादेव का जलाभिषेक वाराणसी 26 जुलाई। काशी के यादव बंधुओं द्वारा सावन के प्रथम सोमवार को तुलसी घाट स्थित अमरनाथ महादेव का जलाभिषेक किया गया। प्रातः काल 8: बजे पहलवान मनोज यादव के संयोजन में यादव बंधुओं ने तुलसी घाट पर गंगा स्नान किया उसके पास उसके पश्चात गगरा में गंगा जल भर के तुलसी घाट के ऊपर विराजमान बाबा अमरनाथ का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर पहलवान मनोज यादव ने बताया कि कोरोला काल को देखते हुए यादव बंधुओं के 5 सदस्य बाबा अमरनाथ का जलाभिषेक करके उनसे कोरोना के समूल नाश की कामना की ।उन्होंने बताया कि कोविड के नियमों का पूरी तरह से पालन करते हुए बाबा का जलाभिषेक किया गया। इस अवसर पर विश्वनाथ यादव छेदी, पुष्पेंद्र यादव, अमन यादव ,सुरेश यादव ,बच्चा यादव उपस्थित थे। ऐसा माना जाता है कि काशी में विराजमान अमरनाथ का दर्शन पूजन करने से जम्मू कश्मीर में विराजमान बाबा अमरनाथ के दर्शन पूजन का फल मिलता है। |
| सरयू नहर खण्ड 2 ने 20 एकड़ फसल जलमग्न कर ग्रामीणों का रास्ता किया बंद Posted: 26 Jul 2021 07:26 AM PDT राकेश सिंह गोंडा सरयू नहर खण्ड 2 ने 20 एकड़ फसल जलमग्न कर ग्रामीणों का रास्ता किया बंद बभनजोत गोंडा: सरयू नहर खण्ड 2 की लापरवाही से नहर में पानी छोड़े जाने से ग्राम सभा महुवा पाकड़ के मजरा नवी नगर में लगभग सौ बीघा फसल जलमग्न होने तथा नहर खुदाई के दौरान अंडर पुल का निर्माण न होने से रास्ता बाधित होने से ग्रामीणों के प्रतिनिधित्व कर रहे शैलेन्द्र कौशल श्रीवास्तव ने विधायक गौरा प्रभात वर्मा को दिया ज्ञापन शैलेन्द्र कौशल श्रीवास्तव ने बताया कि नहर विभाग खण्ड दो के द्वारा नहर में पानी छोड़ने से ग्रामीणों का लगभग सौ बीघा फसल जलमग्न हो गया है जिससे हम लोगो को फसल नुकसान से आर्थिक संकट आ सकता है तथा नहर के खुदाई के दौरान मेन रोड सम्पर्क मार्ग से जुड़ने के लिए पुल का निर्माण न होने से ग्रामीणों का आवागमन बाधित है जिससे ग्रामीणों को आने जाने की समस्या आ गयी है जिस पर विधायक गौरा प्रभात वर्मा ने जल्द से जल्द समस्या के निवारण का आश्वासन दिया |
| वाराणसी और विंध्याचल में भाजपा कार्यकर्ताओ ने सांसद रवि किशन का किया भव्य स्वागत किया Posted: 26 Jul 2021 07:25 AM PDT कृपा शंकर चौधरी ब्यूरो गोरखपुर वाराणसी और विंध्याचल में भाजपा कार्यकर्ताओ ने सांसद रवि किशन का किया भव्य स्वागत किया जल्द ही काशी विश्वनाथ और विन्ध्याचल बनेंगे विश्वस्तरीय कारीडोर - रवि किशन गोरखपुर। गोरखपुर सांसद रवि किशन द्वारा आज बाबा विश्वनाथ व मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचकर दर्शन पूजन कर जन कल्याण के लिए किया प्रार्थना किया गया। वाराणसी और विंध्याचल में भाजपा कार्यकर्ताओ ने सांसद रवि किशन का भव्य स्वागत किया । आज सावन का पहला सोमवार है। पूरे देश में भगवान के मंदिरों में जलाभिषेक के लिए शिव भक्त लाइन लगाए हैं। इस अवसर पर गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने काशी विश्वनाथ और माँ विन्ध्यवासिनी के दर्शन पूजन किये । इसके साथ ही सांसद ने जन कल्याण के लिए कामना की एवं लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सावन माह एक पवित्र माह है। बाबा भोलेनाथ दुःखो का नाश करने वाले है । आज के दिन काशी विश्वनाथ का दर्शन कर खुद को सौभग्यशाली समझ रहा हूँ । मैंने यहाँ जलाभिषेक कर जनकल्याण की कामना की। सांसद ने माँ विन्ध्यवासिनी के भी दर्शन पूजन कर लोक कल्याण के लिए प्रार्थना की। सांसद ने कहा कि देश व प्रदेश प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में निरंतर विकास कर रहा है।जल्द ही काशी विश्वनाथ और विन्ध्याचल विश्वस्तरीय कारीडोर बनेंगे |
| You are subscribed to email updates from तहकीकात न्यूज़ | Tahkikat News |National. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |