तहकीकात न्यूज़ |
- बहुत कुछ देने का दावा किया जा रहा है जबकि हकीकत में सरकारी झोली खाली की खाली है - अखिलेश यादव
- निक्रा परियोजना के अन्तर्गत टमाटर के ग्राफ्टेड पौधों का वितरण किया गया
- कविता पाठ पढ़कर बाढ़ पीड़ितों के जख्मो पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं मुख्यमंत्री - अंजय कुमार लल्लू
- भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित - केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र
- किसी भी शिक्षकों का उत्पीड़़न ना किया जाए - उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा
- विश्वविद्यालय व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने दियाआवश्यक दिशा निर्देश दिए
- सपा नेता काली शंकर की उपस्थिति में सरैया रोलिंग व चीनी मिल के कर्मचारी तथा किसान नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई आयोजित
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हवाई सर्वे उपरांत बांटा गया गोरखपुर में राहत सामग्री
| बहुत कुछ देने का दावा किया जा रहा है जबकि हकीकत में सरकारी झोली खाली की खाली है - अखिलेश यादव Posted: 04 Sep 2021 06:32 PM PDT लखनऊ ब्यूरो बहुत कुछ देने का दावा किया जा रहा है जबकि हकीकत में सरकारी झोली खाली की खाली है - अखिलेश यादव लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में किसान जीवन-मरण की लड़ाई लड़ रहा है। सरकारी प्रचार में उसको बहुत कुछ देने का दावा किया जा रहा है जबकि हकीकत में उसकी झोली खाली की खाली है। उसको मिल कुछ नही रहा है पर उसे दुगनी आमदनी का रंगीन सपना देखने को मजबूर किया जा रहा है। भाजपा की नीति और नीयत दोनों किसानों के हितों की अनदेखी करने वाली है। किसानों की बदहाली की कहानी भाजपा राज में कोई सुनने वाला नहीं है। उसकी खेती की लागत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। डीजल मंहगा है। बिजली का बिल बढ़चढ़कर आ रहा है। खाद, बीज के दाम बढ़ गए हैं। किसानों को कर्ज मिलने में तमाम दिक्कतें पेश आती हैं। भाजपा अपने किए सभी वादे भूल गई हैं, वह सिर्फ किसानों को गुमराह करने में लगी है। प्रधानमंत्री जी से लेकर मुख्यमंत्री जी तक किसानों से गेहूं, धान और गन्ने की खरीद, एमएसपी दर पर करने को खूब प्रचारित करते है लेकिन एमएसपी का लाभ किसान को नहीं, बिचौलियों को ही मिल रहा है। किसान धीमी खरीद से मंडी में अपनी फसल औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर होता है। किसान को खरीद केन्द्रों पर क्वालिटी के नाम पर गेंहू या धान की खरीद से मना कर दिया जाता है ताकि किसान परेशान होता रहे। चूंकि भाजपा की नीतियां बड़े घरानों की पोषक हैं, इसलिए प्रदेश में चीनी मिलों को तो राहतें दी गई हैं किन्तु किसान के लिए गन्ना की एमएसपी में बढ़त करने का कोई उम्मीद नहीं है। सपा सरकार में गन्ना किसान को 40 रूपये की एक मुष्त बढ़ी रकम दी गई थी। भाजपा किसान को सिर्फ भटका रही है। पेराई सत्र शुरू होने वाला है परन्तु आज भी गन्ना किसानों का मिलो पर 10 हजार करोड़ रूपये से ज्यादा बकाया है। भाजपा अपने को किसान हितैषी बताने का ढोंग तो करती है पर वास्तव में वह किसान और खेती दोनों को बर्बाद करने पर तुली है। किसानों पर तीन काले कृषि कानून लाद दिए गए हैं जिनके लागू होने पर किसान अपने खेत का मालिक नहीं रह जाएगा। उसकी स्थिति खेतिहर मजदूर जैसी हो जाएगी। इन कानूनों का लगातार किसान विरोध कर रहे हैं। भाजपा सरकारें उन्हें पीट रही हैं। सैकड़ों किसान धरना-प्रदर्शन में अपनी जान गवां चुके हैं। इसके बावजूद भाजपा सरकार संवेदनशून्य बनी हुई है। भाजपा सरकार झूठ का कारोबार करने में माहिर है। वह करती कुछ नहीं है बस प्रचार का हवाई महल खड़ा कर लोगों को अचम्भित करती है। जनता और खासकर किसान भलीभांति जान गया है कि भाजपा सरकार के रहते उसकी जिंदगी में 'अच्छे दिन' नहीं आने वाले हैं। केवल सन् 2022 में समाजवादी सरकार बनने पर ही उसके हितों के संरक्षण की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। |
| निक्रा परियोजना के अन्तर्गत टमाटर के ग्राफ्टेड पौधों का वितरण किया गया Posted: 04 Sep 2021 06:18 PM PDT कैलाश सिंह विकास वाराणसी निक्रा परियोजना के अन्तर्गत टमाटर के ग्राफ्टेड पौधों का वितरण किया गया वाराणसी रोहनिया- शाहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान द्वारा निक्रा परियोजना के अन्तर्गत आराजीलाईन ब्लाक के भवानीपुर गांव में हौसिला प्रसाद सिंह को टमाटर के 1000 पौधों को भेट किया गया। ये ग्राफ्टेड टमाटर के पौधें बैंगन की जड़ पर ग्राफ्टिंग तकनीक से तैयार किये गये है, जो कि जल भराव में सूखा दोनों को सहन करने की क्षमता है। संस्थान में किये गये शोध से यह जानकारी हासिल हुई है कि ये पौधें खेत में 3-4 दिन तक जल भराव होने पर भी नहीं सूखते है। इन पौधों को कम पानी की दशा में भी असानी से उगाया जा सकता है। इस तकनीक से तैयार टमाटर में प्रति हेक्टेयर 450-500 कुन्तल फलत प्राप्त होती है। इस अवसर पर निक्रा परियोजना के अन्वेषक डा0 पी0 एम0 सिंह, डा0 नागेन्द्र राय एवं डा0 अनन्त बहादुर मौजूद थे, जिन्होंने इसकी उत्पादन तकनीक पर जानकारी दी। संस्थान के निदेशक डा0 टी0के0 बेहेरा ग्राफ्टिंग तकनीक द्वारा उत्पादित सब्जियों को किसानों तक पहुँचाने के लिए लगातार वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करते रहते है। |
| कविता पाठ पढ़कर बाढ़ पीड़ितों के जख्मो पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं मुख्यमंत्री - अंजय कुमार लल्लू Posted: 04 Sep 2021 06:12 PM PDT लखनऊ ब्यूरो कविता पाठ पढ़कर बाढ़ पीड़ितों के जख्मो पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं मुख्यमंत्री - अंजय कुमार लल्लू लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बाढ़ प्रभावित कुशीनगर, तमकुहीराज क्षेत्र में नाव पर बैठकर बाढ़ से हुई बर्बादी व डूबी फसलों का जायजा लिया और पीड़ित किसानों से मिलकर बातचीत की और उनका दुख जाना व हर संभव मदद और साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने बर्बाद हुई फसलों जायजा लेने के बाद कहा कि बाढ़ से भयानक स्थिति हो चुकी है, लोगों की फसल पानी में डूबकर पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी बाढ़ पीड़ितों की समय से मदद करने और उनका दर्द समझने के बजाए कविता पाठ ''परवाह नही मंझधारो की, बाढ़ को तो आना जाना है, असहाय न समझिये साथी, हमे आपका साथ निभाना है" पढ़कर बाढ़ पीड़ितों के जख्मो पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं। आश्चर्य है कि मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश के उसी पूर्वाचल क्षेत्र से आते है जहां प्रत्येक वर्ष बाढ़ की विभिषिका भारी तबाही मचाती है, लेकिन साढे चार साल में भी कोई ठोस इंतजाम न कर अंजान बने रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार दो माह से प्रदेश की आदित्यनाथ सरकार को बाढ़ की विभिषिका और बाढ़ पीड़ितों के दर्द को लेकर आगाह कर रही थी, लेकिन प्रचार पसंद मुख्यमंत्री जी को होर्डिंग बैनर के झूठे प्रचार से ही फुर्सत नहीं थी कि वह कुछ ठोस इंतजाम करते, जब बाढ़ पीडितों के दर्द व बहते आंसुओ को पोछने की जरूरत है, तब मुख्यमंत्री जी संवेदनहीनता का परिचय देते हुए चुनावी पर्यटन और कविता पाठ कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ क्षेत्र के लाखों ग्रामीणों व कृषि को अपने आगोश में लीलती रही है, लेकिन भाजपा सरकार बचाव की तैयारियां करने के बजाय उत्सव मनाने में लगी रही, मुख्यमंत्री जी के गृह जनपद गोरखपुर शहर की स्थित भी बाढ़ से नरकीय बन चुकी है, प्रत्येक वर्ष गंगा, शारदा, घाँघरा नदियां सहित नेपाल की नदियों का पानी भी पूर्वांचल में भारी तबाही मचाता है। इसके बाद भी भाजपा की योगी सरकार जनता के धन से होर्डिंग्स-बैनर के जरिये झूठा प्रचार परोस कर सबको गुमराह करने तक सीमित है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि बाढ़ पीड़ितों को शीघ्र से शीघ्र विशेष मुआवजा दें, ताकि पीड़ित किसान अपने सामान्य जीवन यापन की पटरी लौट सके। |
| भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित - केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र Posted: 04 Sep 2021 07:29 AM PDT कैलाश सिंह विकास वाराणसी भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित - केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र वाराणसी 4 सितंबर। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री,भारत सरकार अजय मिश्र ने शनिवार को सर्किट हाउस में काशी क्षेत्र, वाराणसी के जनप्रतिनिधियों तथा जिले एवं महानगर के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि हमारे अंदर के कार्यकर्ता भाव की अनुभूति करते हुए मैंने आप सभी के साथ बैठक करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस तरह काम करती है, उसके परिचय की कोई आवश्यकता नहीं है। एक समय था जब हमारे पुराने कार्यकर्ता कहा करते थे कि हम लोगों की हंसी उड़ाया जाता था, कि जब हम लोग बूथ पर बैठकर चुनाव के समय काम करते थे,तो उस बूथ पर मात्र दो या तीन वोट हम सभी को मिलते थे। मगर आज आप सभी कार्यकर्ताओं के बदौलत भाजपा विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में लोगो की सेवा कर रही है। गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र ने कहा कि जम्मू कश्मीर में देश के संविधान को लागू कराना हमारे लिए चुनौती थी। मगर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही धारा 370 हटा कर इसे संभव किया जा सका है। उन्होंने कहा कि जो वंचित व कमजोर है, ऐसे लगभग 40 करोड लोगों के पास घर नहीं है, मोदी जी के नेतृत्व में सभी योजनाओं का लाभ उन सभी तक पहुंच रहा है। हमारी संस्कृति ऐसी है कि हर परिवार के केंद्र में महिला होती है। हमारे देश में हमेशा महिलाओं का सम्मान हुआ है। जब तक महिला सशक्त नहीं होगी, तब तक राष्ट्र सशक्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 80% सीमांत किसानों के कल्याण के लिए, उनके जीवन में बदलाव के लिए उनके हितों में महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में 10 करोड़ से अधिक शौचालय, 2 करोड़ से अधिक घर तथा 8 करोड़ से अधिक निशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजना है कि सन 2024 तक प्रत्येक घरों में पानी की सुविधाएं हो। उन्होंने कहा कि सन 1835 की मैकाले की शिक्षा नीति से हमारा देश प्रभावित हो रहा था। अब नयी शिक्षा नीति से आगे आने वाले 10 से 15 वर्षों में अमूलचूल परिवर्तन दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जी पूरे देश में लगातार देशवासियों से उनकी समस्या के बारे में संवाद कर, चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कभी भी संवाद के दौरान भारतीय जनता पार्टी का नाम नहीं लिया और ना ही कभी वोट मांगा। मोदी जी के नेतृत्व में ही भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ और इस बार धारा 370 हटाकर श्रीनगर के लाल चौक में, देश के अन्य स्थानों की भांति जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। मोदी जी भारत की संस्कृति, "वसुधैव कुटुंबकम" के तहत काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व जानता है कि भारत एक ऐसा सांस्कृतिक देश है जो किसी का भी बुरा नहीं करता। यही कारण है कि आज भारत के साथ बहुत से कमजोर देश "सुदामा की पोटली" के अनुरूप भाव के साथ भारत के साथ खड़े हैं यही संस्कृति पूरे विश्व में भारत का केंद्र बनेगी। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने सबका साथ- सबका विकास, सबका विश्वास के साथ इस बार 15 अगस्त को एक कड़ी और जोड़ा कि "सबका प्रयास"। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सेवाकार्यों के लिए सबसे ज्यादा प्रयास करता है, क्योंकि वह दूसरे राजनीतिक दलों से हटकर हमेशा राष्ट्र निर्माण के कार्य में लगा रहता है। बैठक के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने किया। महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ के अनुसार बैठक में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, मीना चौबे, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, चेतनारायण सिंह, डॉक्टर वीणा पांडेय, डॉक्टर शिवनाथ यादव, जिला मीडिया प्रभारी श्री निकेतन मिश्रा, महानगर सह मीडिया प्रभारी शैलेंद्र मिश्रा के साथ जिले एवं महानगर के सभी पदाधिकारी शामिल रहे। |
| किसी भी शिक्षकों का उत्पीड़़न ना किया जाए - उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा Posted: 04 Sep 2021 07:25 AM PDT कैलाश सिंह विकास वाराणसी किसी भी शिक्षकों का उत्पीड़़न ना किया जाए - उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर किया गया शिक्षक सम्मान समारोह वाराणसी 4 सितंबर। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने सरोजा पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में "शिक्षक सम्मान समारोह" में शिक्षकों का सम्मान किया। डॉ शर्मा ने कहा कि आप सौभाग्यशाली शिक्षक हैं। आप सभी के साथ तीन सौभाग्य जुड़ते हैं, एक काशी के निवासी हैं, दूसरा जीवन के साथ मरण भी मोक्षदायिनी है और तीसरा देश के प्रधानमंत्री व संसदीय क्षेत्र के निवासी शिक्षक है। उन्होंने कहा कि मैं नेता बाद मे, सबसे पहले अध्यापक हूं। उन्होंने अपने जीवन की यात्रा का वर्णन करते हुए कहा कि मैं 17 बार कंपटीशन में बैठा और 16 में सिलेक्शन हो गया। सिर्फ बैंकिंग क्लर्कियल में फेल हो गया। तब मैं समझा कि बैंक की क्लर्कियल का कंपटीशन सबसे कठिन होता है। उन्होंने कहा कि आज भी शिक्षक के रूप में पठन-पाठन का कार्य को सुखद समय मानता हूं, जिससे आत्मा संतुष्टि होती है। आप शिक्षक है इससे ज्यादा प्रतिष्ठा नहीं हो सकती। क्योंकि आज के बच्चे टीचर बनेंगे, ऐसा अब बहुत कम बच्चे कहते हैं। डॉ शर्मा ने कहा कि एक शिक्षक को अनवरत विद्यार्थी बनकर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी अध्यापक की कोई प्रताड़ना ना हो। शिक्षा गुणवत्ता परक होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले साढे 4 सालों में 250 माध्यमिक तथा 75 डिग्री कॉलेज खोले गए। माध्यमिक स्कूलों में 6500 पदों का सृजन किया गया।डॉ शर्मा ने कहा कि दिसंबर तक बचे हुए सभी प्रमोशन पूर्ण करा लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर शिक्षक को बगैर मांग के विनियमितीकरण किया गया। जिस दिन भी शिक्षक रिटायरमेंट हो, उसे उसके अनुसार तत्काल सभी आवश्यक चीजें उन्हें मिल जाना चाहिए। जिससे उनका उत्पीड़न ना हो।डॉ शर्मा ने कहा कि शिक्षक कभी भी सेवानिवृत्त नहीं होता है। वह एक सेवा छोड़कर, दूसरे सेवा में तल्लीन हो जाता है तथा वह "सेवाव्रती" हो जाता है।उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित अध्यापक - अध्यापिकाओं से कहा कि सुखी मन अध्यापक रहे। प्रदेश में नाम रोशन करता रहे। टीचर बनना अपने आप में एक अलग अनुभुति होती है। शिक्षकों के चेहरे का तेज प्रेरणादाई होता है।कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत करते हुए शहर दक्षिणी के विधायक एवं राज्यमंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने सभी गुरुजनों का शीश नवाकर प्रणाम किया व सभी का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही अद्भुत क्षण है। काशी के विकास की परिकल्पना को लेकर मोदी जी ने कार्य किया है।उन्होंने कहा कि मोदी जी के अनुकंपा से पहली बार ऐसा हो रहा है कि परिषदीय विद्यालय में प्रवेश के लिए भी मारामारी हो रही है।डॉ तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार परिषदीय विद्यालयों के जर्जर भवनों का भी सौंदर्यीकरण करा रही है।कार्यक्रम का संचालन चारु चंद्र त्रिपाठी तथा धन्यवाद ज्ञापन भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने किया।महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ के अनुसार कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुलपति विद्यापीठ माननीय त्यागी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य, माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड के सदस्य डॉ हरेंद्र राय, संयुक्त शिक्षा निदेशक, बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह, डॉ विनोद कुमार राय, डॉ सुमन मिश्रा, संदीप जोहर, शैलेंद्र मिश्रा, नलिन नयन मिश्र, गोपाल गुप्ता, संदीप चौरसिया आदि उपस्थित रहे। |
| Posted: 04 Sep 2021 07:20 AM PDT कैलाश सिंह विकास वाराणसी विश्वविद्यालय व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने दियाआवश्यक दिशा निर्देश दिए वाराणसी। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने शनिवार को सर्किट हाउस में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में शिक्षकों व गैर शिक्षक व्यक्तियों के ड्यू प्रमोशन तीन-चार माह में पूर्ण कर लें। शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया हेतु गवर्नर प्रक्रिया को अपनाएं। समस्त कार्य पारदर्शिता, निष्पक्षता से हो। भर्ती चयन हेतु विज्ञापन व्यापक प्रचार वाले समाचार पत्रों में ही प्रकाशित कराएं। सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंट के प्रस्ताव करें। काशी में रिसर्च प्रोजेक्ट भेजें। इस वर्ष हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के प्रमोशन बच्चों को एडमिशन से वंचित नहीं करें। मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने विश्वविद्यालयों से शासन पर लंबित कार्यों की सूची भी मांगी। कोरोना संक्रमण से उच्च शिक्षा में वित्तविहीन संविदा शिक्षकों, कर्मचारियों जिनकी मृत्यु हुई की सूची तैयार करने तथा उन्हें विश्वविद्यालय द्वारा दी जा सकने वाली सहायता राशि के विवरण सहित रिपोर्ट भेजने को कहा। उपमुख्यमंत्री ने समस्त जिला विद्यालय निरीक्षक को सचेत किया कि अनियमित नियुक्ति कतई नही की जाए। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि फर्जी नियुक्ति पर कड़ी कार्रवाई होगी। संस्कृत विद्यालयों में अच्छे योग्य शिक्षक भर्ती हो। इसके लिए नियमावली के अनुरूप समिति में एक्सपर्ट रखे जाएं। किसी दबाव में कार्य नहीं हो। हर कार्य पारदर्शिता, निष्पक्षता व नियमानुसार हो। आगामी हाई स्कूल इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षा को सुचिता व नकल विहीन सुनिश्चित हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक अभी से तैयारी शुरू कर दे। प्रशासन के साथ समन्वय करें और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण/पर्यवेक्षण कर वहां सीसीटीवी कैमरा की स्थिति, कक्षों की स्थिति, बाउंड्री वॉल व बिजली व्यवस्था आदि देख ले। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से समस्याओं के बारे में भी पूछताछ की। |
| Posted: 04 Sep 2021 07:11 AM PDT कृपा शंकर चौधरी गोरखपुर सपा नेता काली शंकर की उपस्थिति में सरैया रोलिंग व चीनी मिल के कर्मचारी तथा किसान नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई आयोजित गोरखपुर। सपा नेता काली शंकर की अध्यक्षता में सरैया रोलिंग मिल व सरैया चीनी मिल के कर्मचारी तथा किसान नेताओं की एक आपातकालीन महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. बैठक में नेताओं ने कहा कि लगातार वर्षों से हमारी मांगों को शासन प्रशासन द्वारा अनदेखा किया जा रहा है. हमारे बकाया वेतन और किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान अभी तक नहीं किया गया जो बहुत ही निराशाजनक है. कई बार ज्ञापन सौंपने व धरना प्रदर्शन के बाद भी किसानों व कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया जिससे हम विवश होकर के हजारों किसान और कर्मचारी सड़क पर उतरने का मन बना चुके हैं और जल्द ही एक बड़े आंदोलन के माध्यम से अपनी आवाज को बुलंद कर सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे. बैठक में प्रमुख रूप से रोलिंग मिल कर्मचारी नेता रामदयाल, सरैया शुगर मिल के कर्मचारी नेता बनारसी सिंह, श्यामबचन, सुग्रीव, रामलाल, लक्ष्मण कहार, अशोक, जयप्रकाश यादव, राधेश्याम, महेंद्र, श्रीराम प्रसाद ठाकुर, श्याम देव, पारसनाथ, अकबर अली, उत्तम कुमार, नहोगी, राम सिंहासन, हीरा यादव, सुरेश पासवान, रामसकल यादव, रामाधार, कन्हैया पासवान, रामाज्ञा, सीता राम, रामनगीना, हरी, राधेश्याम, रमेश आदि उपस्थित थे. |
| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हवाई सर्वे उपरांत बांटा गया गोरखपुर में राहत सामग्री Posted: 04 Sep 2021 06:59 AM PDT कृपा शंकर चौधरी गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हवाई सर्वे उपरांत बांटा गया गोरखपुर में राहत सामग्री मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा, न कोई भूखा रहेगा न बेघर; पीड़ितों में सीएम ने बांटी राहत सामग्री गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर पहुंच कर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ आपदा प्रभावित व्यक्तियों को बाढ़ राहत सामग्री वितरित किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में सरकार और प्रशासन पूरी संवेदनशीलता से युद्ध स्तर पर बचाव एवं राहत कार्य में लगा है। बाढ़ से प्रभावित कोई भी व्यक्ति न तो भूखा सोएगा और न ही कोई बेघर रहेगा। इस संबंध में प्रशासन के स्तर पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कराई जा रही है। न केवल बाढ़ बल्कि इसके बाद भी नागरिकों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए कार्ययोजना बना ली गई है। सीएम ने कहा कि प्रदेश के हरेक नागरिक का जीवन हमारे लिए अमूल्य है। हम आश्वस्त करते हैं कि आपदा के इस समय मे सरकार पूरी तत्परता व प्रतिबद्धता से आपके से खड़ी है। सीएम योगी यहां पीड़ितों के बीच पहुंचकर उनका दुख-दर्द साझा कर उन्हें राहत सामग्री प्रदान बांट रहे सीएम योगी यहां पीड़ितों के बीच पहुंचकर उनका दुख-दर्द साझा कर उन्हें राहत सामग्री प्रदान बांट रहे हैं।शुक्रवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर निकले सीएम योगी शनिवार को गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने यहां पीड़ितों के बीच पहुंचकर उनका दुख-दर्द साझा कर उन्हें राहत सामग्री प्रदान बांट रहे हैं। 'हर समय सरकार उनके साथ' होने के भरोसे के साथ अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं कि किसी को तनिक भी परेशानी नहीं होनी चाहिए। यहां उन्होंने झंगहा, खजनी, सहजनवा और लालडिग्गी में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की और राहत सामग्री का वितरण किया। यूपी के 15 जिले बाढ़ से प्रभावित योगी ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल में भारी बारिश से पूर्वांचल के करीब 15 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। गोरखपुर में करीब 304 गांवों की 2.26 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। यहां 405 नाव और 50 स्टीमर लगाए गए हैं। बाढ़ चौकियों व कंट्रोल रूम के जरिये बाढ़ पर नियंत्रण के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राप्ती खतरे के निशान से ढाई से तीन मीटर ऊपर बह रही। पिछले 50 सालों में नदियों का जलस्तर बढ़ने की इतनी खतरनाक स्थिति कभी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि हमनें 1991 व 1998 की स्थिति को भी देखा है। सीएम ने कहा कि बचाव के लिए समय पूर्व किए गए प्रभावी इंतजामों से जन व धन हानि को रोकने का पूरा प्रयास किया गया। इसमें कामयाबी भी मिली। बाढ़ की आशंका को देखते हुए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व पीएसी की फ्लड यूनिट को पहले से ही सक्रिय कर दिया गया था। पर्याप्त संख्या में नावों की व्यवस्था के साथ राहत सामग्री का पर्याप्त इंतज़ाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि कोई भी खुद को असहाय न समझे और राज्य सरकार इसी दिशा में कार्य कर रही है। सीएम ने कहा कि हम पिछले डेढ़ साल से कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं और अब बाढ़ से भी, लेकिन धैर्य के साथ इस संकट का मुकाबला करते हुए हम शीघ्र ही बाढ़ की स्थिति पर नियंत्रण प्राप्त कर लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन घरों में बाढ़ या बारिश का पानी घुस गया है, उन परिवारों के भोजन के लिए कम्युनिटी किचेन की व्यवस्था की जा रही है। पशुओं का भी सरकार को खयाल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन घरों में बाढ़ या बारिश का पानी घुस गया है, उन परिवारों के भोजन के लिए कम्युनिटी किचेन की व्यवस्था की जा रही है। पशुओं का भी सरकार को खयाल है। सीएम योगी ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न वितरण कराया जा रहा है। हर राशन सामग्री किट में 10-10 किलो चावल और आलू के अलॉस 2 किलो अरहर दाल, रिफाइंड तेल, नमक, हल्दी, मिर्च, मसाले के पैकेट, लाई, चना, गुड़, मोमबत्ती, माचिस आदि के साथ ही छाता व बरसाती भी दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन दिन के भीतर सभी पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन घरों में बाढ़ या बारिश का पानी घुस गया है, उन परिवारों के भोजन के लिए कम्युनिटी किचेन की व्यवस्था की जा रही है। पशुओं का भी सरकार को खयाल है। प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं को भूसे-चारे का संकट न हो, इसके लिए भी प्रशासन को निर्देशित किया गया है। सीएम योगी ने कहा कि बाढ़ के समय सांप व अन्य जहरीले जंतुओं तथा कुत्तों के द्वारा काटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में एंटी रेबीज वैक्सिन व एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध रहे। बीमारियों की आशंका को देखते हुए ऐसे क्षेत्रों में ओआरएस के पैकेट बांटने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को इन बीमारियों से होने वाले डिहाइड्रेशन से बचाया जा सके। साथ ही पेयजल को शुद्ध रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग को क्लोरीन टैबलेट बांटने को कहा गया है मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी की मृत्यु अत्यंत दुखदाई होती है। फिर भी आपदा में किसी की मृत्यु होने पर संबंधित के परिवार को चार लाख रुपये तत्काल आर्थिक सहायता देने का निर्देश प्रशासन को दिया गया है। सांप या अन्य हिंसक-जहरीले जानवर के हमले में मृत्य पर भी यह मदद दी जाएगी। बाढ़ के चलते किसी किसान या बटाईदार की मृत्यु पर उसे तत्काल मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये की बीमा से आच्छादित करने का निर्देश प्रशासन को दिया गया है। इसी तरह यदि किसी व्यक्ति के पालतू पशु (गाय, भैंस, बकरी, मुर्गी आदि) की बाढ़ के चलते मृत्यु हो जाती है तो उसके लिए भी सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के चलते जिनके मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उसके लिए भी सरकार 95 हजार रुपये तक अनुमन्य धनराशि देगी। यदि किसी का मकान कटान के चलते नदी में विलीन हो गया है तो सरकार उसे न केवल आवास के लिए भूमि का पट्टा देगी, बल्कि उसके लिए सीएम आवास योजना से आवास की भी व्यवस्था की जाएगी। जब तक आवास की व्यवस्था नहीं होती तब तक ऐसे लोगों को सरकार की तरफ से संचालित शरणालयों में जगह दी जाएगी। सीएम ने कहा कि किसी भी सूरत में किसी को बेघर नहीं रहने देंगे। सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों के बर्बाद फसलों की क्षतिपूर्ति का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की फसलें बाढ़ के पानी में डूब गई हैं, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए अभी से सर्वेक्षण भी शुरू करा दिया गया है। ऐसी व्यवस्था बनाई गई है कि सभी प्रभावित किसानों को समय से फसल मुआवजा मिल जाए। चौरीचौरा विस क्षेत्र में 18 करोड़ रुपये के बाढ़ बचाव कार्य चौरीचौरा तहसील के झंगहा स्थित आदित्य पब्लिक स्कूल में बाढ़ राहत सामग्री वितरित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ बचाव को लेकर सरकार ने पहले से तैयारी कर रखी थी। पर, यह आपदा है और आपदा में कितने भी संसाधन या उपाय हों, कम पड़ जाते हैं। बाढ़ से बचाव के लिए अकेले चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र में 18 करोड़ रुपये की परियोजनाएं दी गईं जो पूर्ण या पूर्णता की ओर हैं। सदर तहसील के बाल विहार लाल डिग्गी में मौजूद 250 लोगों में से 10 लोगों को मुख्यमंत्री ने स्वयं बाढ़ आपदा प्रभावित व्यक्तियों एवं महिलाओं को राहत सामग्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों बांटा गया अन्य लोगों को जिला प्रशासन के द्वारा बाढ़ राहत सामग्री बांटा गया। इस दौरान महापौर सीताराम जयसवाल विधायक विपिन कुमार सिंह महानगर अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता डॉ धर्मेंद्र सिंह अलग अलग स्थानो पर वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया एडीजी अखिल कुमार डीआईजी जे रविन्द्र गौड़ मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी जिलाधिकारी विजय किरन आनंद एसएसपी विपिन ताडा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर कुलदीप मीना सदर तहसीलदार लाल जी विश्वकर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद रहे। |
| You are subscribed to email updates from तहकीकात न्यूज़ | Tahkikat News |National. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |