तहकीकात न्यूज़ |
- प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी
- प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित करेगी भाजपा
- शाबाश चौरी चौरा पुलिस : गायब हुए बच्चे को किया कुछ घंटों में बरामद
- जलजमाव सफाई का न होना यह साबित करता है कि नगर निगम अपने काम में असफल - शशि प्रताप सिंह
- मौखिक रूप से की गयी शिकायत के आधार पर भी थानों में एफआईआर:कृष्ण प्रताप सिंह
- UP के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का कोरोना वैक्सीनेशन हुआ अनिवार्य
- CM Yogi का तीन जिलों का दौरा आज
- योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में हुएं यह नौ प्रस्ताव पास
प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी Posted: 02 Sep 2021 11:28 PM PDT डेस्क न्यूज़ प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है, जिसको लेकर कांग्रेस ने काफी समय बाद कार्यकर्ताओं /नेताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किये हैं, जिसके प्रथम चरण में संगठन के जमीनी कार्यकर्ता न्याय पंचायत अध्यक्ष /ब्लाक अध्यक्ष और जनपद के पदाधिकारियों और संगठन के लोगों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि प्रशिक्षण से पराक्रम कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं का खासा उत्साह है, और कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी शिविर में जुड़कर संवाद कर रही हैं और संगठन के महत्व को बता रही हैं पदाधिकारियों से संवाद कर रही हैं। प्रशिक्षण से पहले कांग्रेस की हमेशा से परम्परा के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, व राष्ट्रगीत वन्देमातरम गाकर कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकर्ताओं को और ऊर्जान्वित कर दे रही है प्रवक्ता श्री अवस्थी ने बताया कि अभी तक प्रथम चरण में 56 जनपदों में प्रशिक्षण पूरा किया जा चुका है, जिसमें 12500 से ज्यादा कांग्रेस पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है जिसमें न्याय पंचायत अध्यक्ष, जनपद के पदाधिकारी और कांग्रेस के फ्रंटल संगठन के पदाधिकारी शामिल हैं, इस प्रथम के पूरा होते विधानसभा वार प्रशिक्षण की शुरुआत होगी। प्रशिक्षण में पदाधिकारियों को 1- कांग्रेस का स्थापना से लेकर अब तक का आजादी आंदोलन में अग्रणी भूमिका और आजादी के बाद भारत निर्माण में महत्वपूर्ण कार्य, व 2- आरएसएस का आजादी आंदोलन में जनभावना का विरोध कर अंग्रेजों के साथ खड़े होना, 3- चुनाव के लिए बूथ प्रबंधन की बारीकियां कार्यकर्ताओं के कार्य और जिम्मेदारी, और 4- सोशल मीडिया का उपयोग व उसकी तकनीकी उपयोग से पार्टी को कैसे फायदा हो, एवं 5- पिछले 32 साल में गैर कांग्रेसी सपा, बसपा और भाजपा की सरकारों ने उत्तर प्रदेश को विकास के रास्ते से भटका कर पीछे धकेल दिया इस पर विस्तृत जानकारी दी जा रही है। कांग्रेस पदाधिकारियों की यही प्रशिक्षित विजय सेना 2022 में कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएगी। |
प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित करेगी भाजपा Posted: 02 Sep 2021 11:23 PM PDT डेस्क न्यूज़ प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित करेगी भाजपा लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित करेगी। आगामी 5 सितम्बर से प्रारम्भ होने वाली प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्री राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल, प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह सहित राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारीगण तथा केन्द्रीय मंत्रीगण सम्बोधित करेगें। प्रदेश महामंत्री व प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन अभियान के प्रभारी श्री सुब्रत पाठक ने बताया कि पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले प्रबुद्धजन इस सम्मेलन में सम्मिलित होगें। 5 सितम्बर को प्रदेश के 17 महानगरों में व 6 सितम्बर से 20 सितम्बर के बीच प्रदेश के सभी 403 विधानसभाओं में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे ऐसे वर्ग जिसमें शिक्षक, प्रोफेसर, इंजीनियर, डॉक्टर, साहित्यकार जैसे समाज के प्रबुद्धवर्ग जनों से प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के माध्यम से भाजपा संवाद करेगी तथा केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा जनता के हित में किये जा रहे कार्यो, सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं, उपलब्धियों तथा लोककल्याणकारी कार्यों की चर्चा होगी। प्रदेश महामंत्री व प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन अभियान के प्रभारी श्री सुब्रत पाठक ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में, प्रदेश प्रभारी श्री राधामोहन सिंह प्रयागराज में, प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह अयोध्या में, प्रदेश महामंत्री संगठन श्री सुनील बंसल लखनऊ में, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य कानपुर में, प्रदेश सहसंगठन महामंत्री श्री कर्मवीर जी सहारनपुर में 5 सितम्बर से प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की शुरूआत करेगें। इसके साथ ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा वर्मा चित्रकूट में, राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरूण सिंह मथुरा में, राष्ट्रीय मंत्री श्री विनोद सोनकर आगरा में, केन्द्रीय मंत्री श्री संजीव बालियान गाजियाबाद में, श्री वीके सिंह मेरठ में, साध्वी निरंजन ज्योति झांसी में, भानु प्रताप वर्मा मुरादाबाद में, श्री कौशल किशोर नोएडा में, श्री बीएल वर्मा बरेली में, श्री पंकज चैधरी गोरखपुर में, श्री अजय मिश्रा टेनी शाहजहांपुर में सम्मिलित होकर पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की शुरूआत करेगें। इसके साथ ही 6 सितम्बर से 20 सितम्बर के बीच पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश के पदाधिकारीगण भी प्रदेश की सभी विधानसभाओं में पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सम्मिलित होकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले प्रबुद्धजनों से मिलकर संवाद करेंगें। |
शाबाश चौरी चौरा पुलिस : गायब हुए बच्चे को किया कुछ घंटों में बरामद Posted: 02 Sep 2021 10:50 PM PDT कृपा शंकर चौधरी गोरखपुर शाबाश चौरी चौरा पुलिस : गायब हुए बच्चे को किया कुछ घंटों में बरामद एसएसपी ने चौरी चौरी पुलिस को त्वरित कार्यवाही के लिए 21,000 हजार रुपये इनाम देने का किया घोषणा झाड़ फुक के चक्कर में बच्चे का किया गया अपहरण गोरखपुर। अक्सर पुलिस महकमा मीडिया और आमजन के निशाने पर होता है किन्तु तलवार की धार पर चलकर नौकरी के इस पेशे में अधिकांश अच्छे व त्वरित कार्य भी होते है। जिसके बाद बुरा कहने वाले लोग भी शाबाशी की तालियां पीटने पर मजबूर हो जाते हैं। सच्चाई यह निकल कर आती है कि नेतृत्व कैसे व्यक्ति के हाथ में है। मामला चौरी चौरा थाना क्षेत्र के शिवपुर बिंद टोलिया का है जहां देर रात एक छह साल के मासूम बच्चे को एक महिला चुरा कर फरार हो गई जिसकी जानकारी होते ही चौरी चौरा पुलिस और जिला के आला अधिकारियों ने संज्ञान लिया और कई टीम घेराबंदी कर महिला और बच्ची को शकुशल बरामद कर लिया।घटना का अनावरण कर एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि महिला का तांत्रिक से संबंध होने की बात आई है घटना की जांच की जा रही है जल्दी अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। मौके पर एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी,प्रभारी निरीक्षक चौरी चौरी दिलीप कुमार शुक्ला,एसएसआई मनोज यादव,जयप्रकाश यादव,प्रणव ओझा,अजय यादव,हीरा यादव,धीरेंद्र दुबे,का0प्रिंस यादव म0 का0सोनी गुप्ता,वीना शुक्ला, सहित तमाम लोग मौजदू रहे। पुरस्कार की घोषणा इस तरह के कार्य से खुश होकर एसएसपी गोरखपुर ने चौरी चौरी पुलिस को त्वरित कार्यवाही के लिए 21,000 हजार रुपये इनाम देने का घोषणा किया है। |
जलजमाव सफाई का न होना यह साबित करता है कि नगर निगम अपने काम में असफल - शशि प्रताप सिंह Posted: 02 Sep 2021 10:23 PM PDT कैलाश सिंह विकास वाराणसी जलजमाव सफाई का न होना यह साबित करता है कि नगर निगम अपने काम में असफल - शशि प्रताप सिंह वाराणसी। डेंगू के प्रकोप से सारे वाराणसी के हॉस्पिटल फूल फिर भी नगर निगम सफाई पर कोई ध्यान नही है। उत्तरी विधानसभा के वार्ड 10 तराना के विवेकपुरम फेज B सड़क के दोनों तरफ जलजमाव सफाई का न होना यह साबित करता है नगर निगम अपने काम में असफल है नगर निगम से मांग करता हूं कि कॉलोनी में सफाई और पानी निकालने की व्यवस्था की जाय साथ में मच्छर मारने की फागिंग कराई जाए क्योंकि जिस तरह से डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है अगर सफाई नहीं होती है तो डेंगू के बीमारी से कई जाने जा सकती हैं जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी। सुभासपा प्रदेश उपाध्यक्ष शशी प्रताप सिंह ने एक बैठक कर चेतावनी दिया कि विवेकपुरम फेज बी भरलाई शिवपुर कॉलोनी के जलजमाव का निस्तारण अगर नहीं किया गया तो नगर निगम को घेरा जाएगा देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री जी को ट्विटर के माध्यम से संदेश दे चुका हूं आज बैठक में महत्वपूर्ण रूप से उपस्थित हुए मिथिलेश पटेल युवा नेता जागेश्वर राजभर महानगर प्रभारी दशरथ राजभर मंडल महासचिव संतोष प्रजापति मंडल सदस्य विनोद प्रजापति मंडल कार्यकारिणी सदस्य सोनू लाल सदस्य आदि लोगों ने इसकी निंदा की और नगर निगम द्वारा सफाई ना कराए जाने पर रोष व्यक्त किया |
मौखिक रूप से की गयी शिकायत के आधार पर भी थानों में एफआईआर:कृष्ण प्रताप सिंह Posted: 02 Sep 2021 10:01 PM PDT राकेश सिंह गोंडा मौखिक रूप से की गयी शिकायत के आधार पर भी थानों में एफआईआर:कृष्ण प्रताप सिंह गोंडा । मौखिक रूप से की गयी शिकायत के आधार पर भी थानों में एफआईआर पीड़ित का बयान रिकॉर्ड करके किया जाना चाहिए।कानून की मंशा यह नहीं है कि केवल तहरीर के आधार पर ही प्रथम् सूचना रिपोर्ट दर्ज हो।यह बातें तहसील विधिक सेवा समिति मनका पुर द्वारा आयोजित विधिक साक्षरता शिविर को आयोजित करते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कृष्ण प्रताप सिंह ने लोगों को जानकारी देते हुए कही।कार्यक्रम का संचालन तहसीलदार नरसिंह नरायन वर्मा व बार एशोशिएन के मंत्री केदार नाथ मिश्र ने किया। विधिक साक्षरता शिविर में लोगों को आगामी 11 तारीख को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से जल्द सुलभ एवं सस्ता न्याय दिलाने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।प्राधिकरण के सचिव के पी सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल आफिसर अपर जिला जज डाक्टर दीनानाथ व अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश मयंक कुमार जैन की अध्यक्षता में पक्षों को मध्य आपसी सुलह समझौते के आधार पर विवाद का निस्तारण किया जाता है लोक अदालत के द्वारा पारित निर्णय के विरुद्ध कोई अपील नहीं होती है।इसलिए बैंक रिकवरी वाद,किरायेदारी वाद वन अधिनियम प्रकरण रेलवे दावा,मनरेगा,बिजली चोरी,चेक बाउंस सहित दर्जनों मामलों का निस्तारण लोक अदालत में किया जाता है।लीगल सर्विस मोबाईल एप डाउनलोड करके विधिक जानकारी देने की सलाह दिए।इसी क्रम में महाधिवक्ता संघ अध्यक्ष सीके पाठक,अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पाठक,एल्डर कमेटी के अध्यक्ष परमेश्वर पान्डे ने अपने अपने विचारों व विधिक जानकारी लोगों को देकर राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभों के बारें में बताया।इस मौके पर तमाम गाँव से आये लोग व अधिवक्तागण,तहसीलदार नर सिंह नरायन वर्मा,पेशकार राजेश पान्डे सहित तमाम लोग मौजूद रहे। |
UP के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का कोरोना वैक्सीनेशन हुआ अनिवार्य Posted: 02 Sep 2021 08:37 PM PDT डेस्क न्यूज़ UP के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का कोरोना वैक्सीनेशन हुआ अनिवार्य कोरोना महामारी के चलते लंबे समय तक बंद रहने के बाद उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों में स्कूलों को फिर से खोला जा चुका है. संभावित तीसरी लहर और बच्चों के लिए पैदा हो रहीं चिंताओं के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने अहम फैसला लिया है. सरकार ने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के टीकाकरण को अनिवार्य कर दिया है. यूपी सरकार ने इसके अलावा, सभी शिक्षकों के परिजनों का टीकाकरण भी जरूरी कर दिया है. कर्मचारियों के परिवारवालों को भी वैक्सीन लगवानी होगी. मालूम हो कि देश में कोरोना की रोकथाम के लिए तेजी से वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है. उत्तर प्रदेश में अब तक 7 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं. प्रदेश के सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को जारी किए गए निर्देश में कहा गया है कि आप अवगत हैं कि कोविड महामारी की वजह से बंद रहे स्कूलों को खोल दिया गया है लेकिन महामारी का प्रकोप अभी खत्म नहीं हुआ है. ऐसी स्थिति में यह जरूरी है कि समस्त अध्यापकों, कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का शत-प्रतिशत टीकाकरण करवाया जाए. |
CM Yogi का तीन जिलों का दौरा आज Posted: 02 Sep 2021 07:59 PM PDT |
योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में हुएं यह नौ प्रस्ताव पास Posted: 02 Sep 2021 02:18 AM PDT लखनऊ ब्यूरो योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में हुएं यह नौ प्रस्ताव पास लखनऊ। विकास की बात करने वाली उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विकास की गति को और आगे बढ़ाते हुए आज कैबिनेट स्तर की मीटिंग में सर्वसम्मति से 9 प्रस्ताव पास किया गया। पास हुए प्रस्ताव में गंगा एक्सप्रेस - वे के आरएफक्यू और आरएफपी मंजूरी दी गई। इसके अलावा प्रदेश के 16 जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने की मंजूरी दी गई। मेडिकल कॉलेज पीपीपी मॉडल पर खोलें जाएंगे। ललितपुर जिले के लिए शौगत के रूप में एयरपोर्ट, एयरस्ट्रिप बनने की मंजूरी मिली। यहां छोटे हवाई जहाज के लिए नया एयरपोर्ट बनेगा। इसके अलावा 36230 करोड़ रुपए की गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना को मंजूरी दी गई जिसमें 92.20 फिसली भुमि का अधिग्रहण हो चुका है। इस 6 लेन एक्सप्रेस-वे में एयरस्ट्रिप भी बनाया जाएगा। |
You are subscribed to email updates from तहकीकात न्यूज़ | Tahkikat News |National. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States |