दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, September 27, 2021

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल


बेटी

Posted: 26 Sep 2021 08:21 AM PDT

 बेटी

बेटी है तो कल है,
बेटी है तो संसार,
बेटी बिन जीन्दगी,
है बहुत हीं बेकार।

बेटी बिन घर नहीं,
नहीं कोई परिवार,
बेटी जीवन का रंग,
बेटी बिन फीका संसार।

किसे कहेंगे माँ बहना,
बेटियाँ जब घर में हो ना,
बेटी से ही घर की रानी,
बेटी सृष्टि का आधार।

बेटी है घर की चिडियाँ,
बेटी से है घर गुलजार,
बेटी से घर की खुशियाँ,
बेटी से जहाँ में प्यार।
        ----0---
      अरविन्द अकेला ,           पूर्वी रामकृष्ण नगर, पटना-27
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

Liked on YouTube: महिला विकास निगम के अंतर्गत लगाए हुए मेले में मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना आर्थिक सशक्तिकरण की योजना

Posted: 26 Sep 2021 08:12 AM PDT

महिला विकास निगम के अंतर्गत लगाए हुए मेले में मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना आर्थिक सशक्तिकरण की योजना
दिव्य रश्मि संवादाता पप्पू कुमार ने महिला विकास निगम बिहार समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए एक हस्तरेखा मेला का हाल जाना और सभी प्रतिभागियों से वार्ता किया | मेलें में महिलाओं द्वारा खुद का तैयार किया हुआ जो वस्तुएं हैं जो कलाकृतियां हैं उन्हीं को दर्शाया गया है यह महिला विकास निगम के अंतर्गत यह लगाए हुए मेले में मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना आर्थिक सशक्तिकरण की योजनाएं हथकरघा यहां पर राज्य महिला संसाधन केंद्र पूर्ण शक्ति केंद्र बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना एकीकृत हथकरघा विकास योजना मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना राज्य महिला सशक्तिकरण नीति एवं डीएफआईडी संशोधित स्वस्थ परियोजना अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों का संचालन यहां किया जा रहा है जो मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के अंतर्गत यह मेले का आयोजन किया गया है जिसकी एक सूचना दी जा रही है दिव्य रश्मि ! धर्म, राष्ट्रवाद , राजनीति , समाज एवं आर्थिक जगत की खबरों का चैनल है | जनता की आवाज़ बनने के उदेश्य से हमारे सभी साथी कार्य करते है अत: हमारे इस मुहीम में आप के साथ की आवश्यकता है |हमारे खबरों को लगातार प्राप्त करने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करना न भूले और बेल आइकॉन को अवश्य दबाए | खबर पसंद आने पर👉 हमारे "चैनल" को Subscribe, वीडियो को Like 👍 & Share↪ , जरुर करें चैनल को सब्सक्राइब करें खबर को शेयर जरूर करें Facebook : https://ift.tt/3dbFiJU Twitter https://twitter.com/DivyaRashmi8 instagram : https://ift.tt/35ARrp0 visit website : https://ift.tt/3d6mwRK
via YouTube https://www.youtube.com/watch?v=A4W00dpJYaA

आज 27 सितम्बर 2021, सोमवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

Posted: 26 Sep 2021 07:27 AM PDT

आज 27 सितम्बर 2021, सोमवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

श्री गणेशाय नम: !!

दैनिक पंचांग

 27 सितम्बर 2021, सोमवार

पंचांग   

🔅 तिथि  षष्ठी  दिन  01:03:24

🔅 नक्षत्र  रोहिणी  दिन  04:24:38

🔅 करण :

           वणिज  15:46:07

           विष्टि  29:04:32

🔅 पक्ष  कृष्ण 

🔅 योग  सिद्धि  16:50:16

🔅 वार  सोमवार 

सूर्य चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय  06:02:13

🔅 चन्द्रोदय  22:11:59 

🔅 चन्द्र राशि  वृषभ 

🔅 सूर्यास्त  17:58:07

🔅 चन्द्रास्त  11:43:00 

🔅 ऋतु  शरद 

हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत  1943  प्लव

🔅 कलि सम्वत  5123 

🔅 दिन काल  12:00:46 

🔅 विक्रम सम्वत  2078 

🔅 मास अमांत  भाद्रपद 

🔅 मास पूर्णिमांत  आश्विन 

शुभ और अशुभ समय

शुभ समय   

🔅 अभिजित  11:48:00 - 12:36:03

अशुभ समय   

🔅 दुष्टमुहूर्त :

                    12:36:03 - 13:24:06

                    15:00:12 - 15:48:15

🔅 कंटक  08:35:48 - 09:23:51

🔅 यमघण्ट  11:48:00 - 12:36:03

🔅 राहु काल  07:41:44 - 09:11:50

🔅 कुलिक  15:00:12 - 15:48:15

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  10:11:54 - 10:59:57

🔅 यमगण्ड  10:41:56 - 12:12:02

🔅 गुलिक काल  13:42:07 - 15:12:13

दिशा शूल   

🔅 दिशा शूल  पूर्व 

चन्द्रबल और ताराबल

ताराबल 

🔅 अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद 

चन्द्रबल 

🔅 वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन 

🌹विशेष हस्त नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश रात्रि  09:24:10 से।🌹

पं.प्रेम सागर पाण्डेय्

राशिफल 27 सितम्बर 2021, सोमवार

मेष (Aries):  आज आप सांसारिक बातें भूलकर आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में संलग्न रहेंगे। गूढ़ रहस्यमय विद्याएं और गहरी चिंतनशक्ति आपके मानसिक भार को हल्का कर सकती हैं। आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने के लिए बहुत अच्छा योग है। बोलने पर संयम रखें। नए कार्यों की शुरुआत न करें तो बेहतर।

शुभ रंग  =  पींक

शुभ अंक  :  8

वृषभ (Tauras):  आज का दिन शुभफलदायी है। आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सारा दिन आप आनंद और उल्लास में बिताएंगे। धन से संबन्धित लाभ की संभावना रहेगी। मायके से अच्छे समाचार मिल सकते हैं। ऑफिस के उलझे हुए कार्य संपन्न होंगे।

शुभ रंग  =  क्रीम

शुभ अंक  :  2

मिथुन (Gemini):  आप तन और मन की अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। आज नया काम शुरु करने की योजना बन सकती है लेकिन काम शुरू न करें तो बेहतर रहेगा। किसी जगह पर मानहानि होने की संभावना है। संतान से जुड़े कार्यों के लिए खर्च करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता भी सताएगी। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा दिन है। यात्रा-प्रवास के लिए समय अनुकूल नहीं है।

शुभ रंग  =  फीरोजा़

शुभ अंक  :  6

कर्क (Cancer): आपके लिए आज का दिन अशुभ लक्षणों वाला हो सकता है। आपमें आनंद एवं स्फूर्ति का अभाव बना रह सकता है। मन चिंतातुर और अशांत रहेगा। घर में झगड़े का वातावरण बन सकता है। स्वजनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। धन का व्यय होगा। समाज में अपमानित न हों इस का खास ध्यान रखें।

शुभ रंग  =  उजला

शुभ अंक  :  4

सिंह (Leo):  आप का आज का दिन शुभफलदायी है। आरोग्य की दृष्टि से आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। उनसे लाभ भी होगा। किसी मनोरम स्थल पर घूमने जाना हो सकता है। मित्रों और स्वजनों के साथ भेंट होगी। कार्य सफलता से मित्र प्रसन्न होंगे। भावुक संबन्धों के बंधन में बंध सकते हैं। कला के क्षेत्र में आपकी विशेष रुचि रहेगी।

शुभ रंग  =  उजला

शुभ अंक  :  4

कन्या (Virgo): आज का दिन आपके लिए शुभ फल देने वाला है। अपनी मीठी वाणी से किसी का भी दिल आप जीत सकते हैं। कार्य सिद्ध होने की काफी संभावना है। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। परिवारजनों के साथ सुखपूर्वक समय बीतेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आरोग्य अच्छा रहेगा। बौद्धिक चर्चा से जुड़ सकते हैं, लेकिन वाद-विवाद से बचें। भोजन के साथ कुछ मीठा भी खाने को मिल सकता है। आयात-निर्यात से संबन्धित विषयों में सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

शुभ रंग  =   हरा

शुभ अंक  :  3

तुला (Libra): आप का दिन शुभफलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति निखरेगी। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। सृजनात्मक कार्य आप कर सकते हैं। विचार की दृढता से आप काम को अच्छी तरह से पूरा कर पाएंगे। आर्थिक विषयों पर व्यवस्थित योजना बन सकेगी। आभूषण, आनंद-प्रमोद के साधन एवं मनोरंजन के पीछे धन खर्च हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

शुभ रंग  =  आसमानी

शुभ अंक  :  7

वृश्चिक (Scorpio): मानसिक चिंता एवं शारीरिक कष्ट के कारण आज आप परेशान रह सकते हैं। दुर्घटना या शल्य चिकित्सा से संभलकर रहें। बातचीत में किसी के साथ गलतफहमी न हो इसका विशेष ध्यान रखें। स्वभाव में कुछ उग्रता रह सकती है, इसलिए झगड़ों से दूर रहें। रिश्तेदारों के साथ कुप्रसंग की संभावना है। मानहानि या धनहानि का भी योग बन रहा है। अदालती कार्यों में संभलकर रहें। असंयमित व्यवहार परेशानी में डाल सकता है।

शुभ रंग  =  पींक

शुभ अंक  :  4

धनु (Sagittarius): आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है। गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद आप प्राप्त कर पाएंगे। प्रेम की सुखद अनुभूति होगी। मित्रों के साथ किसी रमणीय स्थल पर घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी की खोज करने वालों के लिए विवाह योग हैं। पुत्र और पत्नी की ओर से आप को कुछ लाभ मिल सकता है। आय में वृद्धि तथा व्यापार में लाभ मिलने का दिन है। स्त्री मित्रों से लाभ होगा। आज अच्छे भोजन का भी योग है।

शुभ रंग  =  गुलाबी

शुभ अंक  :  5

मकर (Capricorn): आप का दिन संघर्षमय रह सकता है। आज के दिन आग, पानी या वाहन संबन्धित दुर्घटना से सावधान रहें। व्यापार के कारण व्यग्रता हो सकती है। व्यापार के लिए यात्रा करने से लाभ होगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति होने की संभावना है। संतान की पढ़ाई के संबन्ध में आपको संतोष का अनुभव होगा। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्वक बीतेगा। धन, मान, सम्मान मिलेगा। सगे संबन्धी एवं मित्रों से लाभ हो सकता है।

शुभ रंग  =  क्रीम

शुभ अंक  :  2

कुंभ (Aquarius):  आपका दिन मिश्र फलदायी होगा। आप का स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। फिर भी मानसिक शांति प्राप्त कर पाएंगे। कार्य करने का उत्साह मंद होगा। अधिकारियों से संभलकर चलना हितकर है। खर्च नाहक ही अधिक होगा। आनंद-प्रमोद, घूमने-फिरने के लिए धन का व्यय हो सकता है। प्रवास एवं पर्यटन की संभावना है। विदेश से समाचार मिल सकता है। संतान की चिंता सताएगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ किसी गहन चर्चा में न उतरने की सलाह देते हैं।

शुभ रंग  =  आसमानी

शुभ अंक  :  7

मीन (Pisces):  आप का दिन मध्यम फलदायी बना रह सकता है। अधिक परिश्रम वाले कार्य अभी टालें तो बेहतर होगा। मानसिक, शारीरिक परिश्रम अधिक हो सकता है। आकस्मिक धन लाभ के भी योग हैं। व्यापारी वर्ग को पुरानी उगाही का धन मिल सकता है। स्वास्थ्य के विषय में संभल कर चलें। अधिक खर्च न हो इसका ध्यान रखें। अनैतिक कामवृत्ति पर संयम रखें। ईश्वरभक्ति और आध्यात्मिक विचारों का पालन करें।

शुभ रंग  =  उजला

शुभ अंक  :  4  

प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श -  रविवार , दूरभाष  9122608219  /  9835654844
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

गिरिडीह में सार्वभौम शाकद्वीपी ब्रहामण महासंघ की बैठक आयोजित |

Posted: 26 Sep 2021 05:54 AM PDT

गिरिडीह में सार्वभौम शाकद्वीपी ब्रहामण महासंघ की बैठक आयोजित |

हमारे झारखण्ड ब्यूरो श्रीनिवास सिंह कि खबर 
रविवार को गिरिडीह स्थित शीतलपुर केन्द्रीय कार्यालय में सार्वभौम शाकद्वीपी ब्रहामण महासंघ की एक बैठक नकुल मिश्र की अध्यक्षता में की गई,जिसका संचालन शरत भक्त ने किया । बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय उपस्थित थे । बैठक में जिले भर के दर्जनाधिक लोग शामिल थे । इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विषय वस्तु पर प्रवेश कराते हुए कहा कि पिछले तीन सालों से कोविड 19 के कारण महासंघ की गति विधि ठप्प पडा हुआ है । जिसको गति देने हेतु जिला कमेटी को भंग कर नया चुनाव कराया जा रहा है । जिसके लिए आगामी 25 एवं 26 दिसम्बर को महासंघ का जिला सम्मेलन सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है । जिसका उपस्थित सदस्यों ने सर्व सम्मति से समर्थन किया । वहीं जय कुमार मिश्र ने प्रस्ताव दिया कि जिला के अंतर्गत ब्राह्मण समाज का अपना भवन हो जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने दुरभाष पर गिरिडीह के माननीय सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी से बात की उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही स्थल चयन कर ब्राह्मण समाज हेतु भवन निर्माण का कार्य कराया जाएगा । वहीं कुलदीप मिश्रा ने प्रस्ताव रखा कि समाज के लोगों का घर घर जाकर एक सर्वे किया जाय जिसका लोगों ने समर्थन किया । बैठक में दीपक उपाध्याय के अलावे नकुल मिश्र,शरत भक्त, अशोक मिश्र, सुनील पाठक,शिव शंकर पाठक,शिव दत्त मिश्र,उदय मोहन पाठक,श्यामसुंदर पाठक,हेमंत पाठक,संजय पाठक,रामकृष्ण मिश्र,अमित उपाध्याय,गिरधारी मिश्र,मुकुंद मुरारी मिश्र,राजेन्द्र मिश्र, बाबू लाल मिश्र,कुलदीप मिश्र,रवि कांत मिश्र,देव कुमार मिश्र,संदीप कुमार उपाध्याय,अमित पाठक,सहित कई लोग शामिल थे।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

कारगिल चौक पर कोरोना की तीसरी लहर से बचाओ के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया

Posted: 26 Sep 2021 05:46 AM PDT

कारगिल चौक पर कोरोना की तीसरी लहर से बचाओ के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया

हमारे संवाददाता जितेन्द्र कुमार सिन्हा की खास खबर 

कारगिल चौक (गांधी मैदान) पटना के पास लगभग 500 व्यक्तियों के बीच सैनिटाइजर और मास्क का वितरण 26 सितम्बर (रविवार) को किया गया।

कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना को देखते हुए इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स काउंसिल सोशल जस्टिस एंड एंपावरमेंट बिहार प्रदेश ने लोगों को सैनिटाइजर और मास्क देकर बताया कि आप हमेशा सेनेटाइजर यूज करें, मास्क को हमेशा लगाए रखें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
संस्थान के प्रदेश महासचिव चेतन थीरानी ने बताया कि सैनिटाइजर मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने से कोरोना की तीसरी लहर आने से बचाया जा सकता है।
इसलिए जन जागरूकता चलाया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा ने किया।
उक्त अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष अमित राज अकेला , प्रदेश उपाध्यक्ष किरण शर्मा , प्रदेश संयुक्त सचिव पवन अग्रवाल , पटना महानगर संयुक्त सचिव शुभम अग्रवाल, कानूनी सलाहकार उज्जवल राज और मीडिया प्रभारी धीरेंद्र गुप्ता उपास्तित थे।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

गुजरात, बिहार, लद्दाख समेत देश के कई राज्य कार्बन न्यूट्रल बनने की राह पर

Posted: 26 Sep 2021 04:56 AM PDT

गुजरात, बिहार, लद्दाख समेत देश के कई राज्य कार्बन न्यूट्रल बनने की राह पर

देश में कार्बन न्युट्रेलिटी का भविष्य कितना उज्ज्वल है इसका अंदाज़ा इसी से लग जाता है जब पता चलता है कि देश कुछ राज्यों ने इस दिशा में बेहद सकारात्मक कदम उठाये हैं।

जहाँ अपनी भविष्य की सभी बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए अकेले रिन्युब्ल एनर्जी पर निर्भर होने का फैसला कर गुजरात अपनी सीमा में उत्सर्जन को महत्वपूर्ण रूप से कम करने की राह पर है, वहीँ केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख, सौर और पवन ऊर्जा के साथ रिन्यूएबल ऊर्जा के क्षेत्र में 10 GW की विशाल क्षमता विकास की दिशा में काम कर रहा है। इतना ही नहीं, लद्दाख 50MWh बैटरी भंडारण क्षमता भी स्थापित कर रहा है — जो भारत की अब तक की सबसे बड़ी क्षमता है। इसी क्रम में बिहार ने 2040 तक कम कार्बन मार्ग विकसित करने पर काम शुरू कर दिया है।


इन अहम कदमों का ज़िक्र द क्लाइमेट ग्रुप द्वारा वार्षिक न्यू यॉर्क क्लाइमेट वीक के मौके पर आयोजित एक चर्चा में हुआ जहाँ कई भारतीय राज्यों द्वारा किए जा रहे प्रगतिशील जलवायु कार्यों को प्रदर्शित किया गया, ये बताते हुए कि कैसे वे रणनीतिक रूप से रिन्यूएबल ऊर्जा के बढ़ते उपयोग की ओर बढ़ रहे हैं। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया भर में कोयले का आगे निर्माण ना करने का आह्वान किया है और दुनिया भर के देश, कंपनियां, राज्य और क्षेत्र सदी के मध्य तक उत्सर्जन को शून्य पर लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारतीय राज्यों की योजनाएं दीर्घकालिक ऊर्जा संक्रमण और नेट ज़ीरो लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अच्छी तरह से स्थापित हैं।


भविष्य की सभी बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए अकेले RE (आरई) पर निर्भर होना चुनते हुए गुजरात उत्सर्जन को महत्वपूर्ण रूप से कम करने की राह पर है। GERMI के नए विश्लेषण से पता चलता है कि राज्य में कोयला बिजली उत्पादन की हिस्सेदारी 2030 तक घटकर 16pc हो जाएगी, जो वर्तमान 63pc से है क्योंकि यह 450GW संशोधित राष्ट्रीय रिन्यूएबल ऊर्जा लक्ष्य के साथ संरेखित है। राज्य कच्छ क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा ग्रिड-स्केल बैटरी स्टोरेज भी स्थापित कर रहा है और इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए भारत के सबसे बड़े बाजारों में से एक है।


विश्लेषण से पता चलता है कि गुजरात को न केवल किसी और थर्मल कोयला संपत्ति का निर्माण करने की आवश्यकता होगी, बल्कि उसे उन संयंत्रों की सेवानिवृत्ति पर भी विचार करना होगा जो या तो पुराने हैं या प्रदूषणकारी हैं। इन कोयला संयंत्रों के लिए सेवानिवृत्ति पैकेज विकसित करना महत्वपूर्ण होगा। यह आर्थिक समझदारी होगी क्योंकि रिन्यूएबल ऊर्जा की लागत नई कोयला ऊर्जा से कम है।


इसी तरह, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख सौर और पवन ऊर्जा के साथ रिन्यूएबल ऊर्जा क्षमता के विशाल 10 GW की दिशा में काम कर रहा है, और यह 50MWh बैटरी भंडारण क्षमता स्थापित कर रहा है — जो भारत की अब तक की सबसे बड़ी क्षमता है। इस के सिवा, नीति आयोग ने अपनी विजन 2050 विकास योजना के हिस्से के रूप में राज्य के हर विभाग में एक कार्य योजना की सुविधा और कार्बन तटस्थता को एम्बेड करने के लिए TERI को नियुक्त किया है।


लद्दाख के बिजली विकास विभाग के सचिव रविंदर कुमार ने कहा, "हमने अगले कुछ वर्षों में लद्दाख को कार्बन न्यूट्रल क्षेत्र में बदलने की अभ्यास शुरू कर दिया है, और हर विभाग पंचवर्षीय निकास योजनाओं पर काम कर रहा है। अधिकांश उत्सर्जन DG (डीजी)-सेटों से होता है। हमने प्रदूषण फैलाने वाले डीजी-सेटों को बदलने के लिए सौर और जिओथर्मल (भूतापीय) परियोजनाओं को स्थापित करना शुरू कर दिया है। परिवहन से होने वाले उत्सर्जन को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है।"

राज्य के नेट तटस्थता लक्ष्य पर आगे बताते हुए श्री कुमार ने कहा, "हमारा लक्ष्य अगले पांच से 10 वर्षों के भीतर कार्बन तटस्थता हासिल करना है क्योंकि लद्दाख के लिए हमारी पारिस्थितिक संवेदनशीलता के कारण कार्बन तटस्थ होना बहुत महत्वपूर्ण है।"


बिहार राज्य के लिए कम कार्बन मार्ग विकसित करने पर, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग बिहार के प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने कहा, "राज्य ने 2040 तक कम कार्बन मार्ग विकसित करने पर काम शुरू कर दिया है। अगले दो वर्षों में हम अपने उत्सर्जन के स्तर का अध्ययन करेंगे और उत्सर्जन को 2040 तक कम से कम करने के लिए नीतिगत सुझाव देंगे।"


नेट ज़ीरो लक्ष्य पर, श्री कुमार ने कहा कि "नेट ज़ीरो के लिए समय सीमा तो होनी चाहिए, लेकिन व्यापक रूप से योजना बनाने और हमारी सिंक क्षमता बढ़ाने और उत्सर्जन को कम करने में सक्षम होने के लिए नीति के विभागों में पर्यावरणीय चिंताओं को मुख्यधारा में लाना महत्वपूर्ण है।"


इस कार्यक्रम को COP26, जो कि 1-14 नवंबर से ग्लासगो में आयोजित होने वाला वार्षिक जलवायु सम्मेलन है, से पहले आयोजित किया गया था, और निष्कर्ष ऐसे समय पर आए हैं जब हालिया IPCC रिपोर्ट ने राष्ट्रों के अपने उत्सर्जन को कम नहीं करने पर अभूतपूर्व जलवायु प्रभावों की चेतावनी दी है।

दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

भौगोलिक संरक्षक का पंच तत्वों का ज्योतिर्लिंग

Posted: 26 Sep 2021 04:33 AM PDT

भौगोलिक संरक्षक का पंच तत्वों का ज्योतिर्लिंग

सत्येन्द्र कुमार पाठक
ज्योतिष एवं भौगोलिक शास्त्र के अनुसार केदारनाथ से रामेश्वरम तक एक सीधी रेखा में बनाये गये पांच ज्योतिर्लिंग है। ऋषियों और महर्षियों का विज्ञान और तकनीके उत्तराखंड का केदारनाथ, तेलंगाना का कालेश्वरम, आंध्रप्रदेश का कालहस्ती, तमिलनाडू का एकंबरेश्वर, चिदंबरम और रामेश्वरम मंदिरों को 79° ई 41'54" लॉगिचुयड के भौगोलिक दृष्टिकोण से सीधी रेखा में बना है। मंदिर प्रकृति के 5 तत्वों में ज्योतिर्लिंग की अभिव्यक्ति का प्रतिनिधित्व कर भाषा में पंच भूत है। पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और अंतरिक्ष का प्रतीक पंचभूतों पांच तत्वों के आधार पर पांच शिव का ज्योतिर्लिंग प्रतिष्टापित है। भौगॊलिक रूप से ज्योतिर्लिंग मंदिरों में विशेषता पायी जाती है। योग विज्ञान के अनुसार एक दूसरे के साथ एक निश्चित भौगोलिक समरेखण में रखा गया है। यह मनुष्य के शरीर पर प्रभाव करता है । मंदिरों का चार हज़ार ई. पू . निर्माण स्थानों के अक्षांश और देशांतर को मापने के लिए उपग्रह तकनीक उपलब्ध था। केदारनाथ और रामेश्वरम के बीच 2383 किमी की दूरी एक ही समानांतर रेखा में है। श्रीकालहस्ती मंदिर में टिमटिमाते दीपक का वायु लिंग है। तिरूवनिक्का मंदिर के अंदरूनी पठार में जल वसंत के अनुसार जल लिंग है। अन्नामलाई पहाड़ी पर विशाल दीपक युक्त अग्नि लिंग है। कंचिपुरम के रेत के स्वयंभू लिंग युक्त पृथ्वी लिंग और चिदंबरम की निराकार अवस्था से भगवान के निराकारता युक्त आकाश तत्व है। ब्रह्मांड के पांच तत्वों का प्रतिनिधित्व करनेवाले पांच लिंगो को एक समान रेखा में सदियों पूर्व ही प्रतिष्टापित किया गया है। केदारनाथ से रामेश्वरम तक सीधी रेखा में रहने के कारण रेखा को "शिव शक्ति अक्श रेखा" कहा जाता है। भारतीय सनातन धर्म शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में विज्ञान और भौगोलिक स्थिति का उल्लेख है दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

Post Bottom Ad

Pages