दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल |
- “राष्ट्रीय पोषण अभियान” विषय पर ई-कार्यशाला का आयोजन कुपोषण से बचाव के लिए संतुलित आहार के महत्व को जानना जरूरी
- मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन ‘प्रकाश पुंज’ का लिया जायजा, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा -निर्देश
- बस एक बार तुम आ जाओ।
- तनाव
- गलत कहा
- मुख्यमंत्री ने गुलजारबाग प्रेस भवन परिसर का किया निरीक्षण
- आज 4 सितम्बर 2021, शनिवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |
| Posted: 03 Sep 2021 09:19 AM PDT "राष्ट्रीय पोषण अभियान" विषय पर ई-कार्यशाला का आयोजन कुपोषण से बचाव के लिए संतुलित आहार के महत्व को जानना जरूरीरीजनल आउटरीच ब्यूरो (आरओबी), सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, पटना द्वारा "राष्ट्रीय पोषण अभियान" विषय पर ऑनलाइन ई-कार्यशाला का आयोजन आज किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता एस. के. मालवीय, अपर महानिदेशक, आरओबी एवं पीआईबी, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, पटना द्वारा की गई। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने पोषण के महत्व की चर्चा करते हुए कहा कि सबको पौष्टिक भोजन अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आम लोगों में यह भ्रम है कि केवल महँगे उत्पाद ही पौष्टिक होते हैं। हमें "इट लोकल, बी लोकल" के संदेश के साथ स्थानीय खाद्य उत्पादों पर जोर डालने की जरूरत है। कार्यशाला को संबोधित करते हुए पत्र सूचना कार्यालय रांची के महानिदेशक अरिमर्दन सिंह ने कहा कि शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी संतुलित और पोषण युक्त आहार बहुत जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि कोविड में हमने देखा कि आंतरिक स्वास्थ्य सबसे आवश्यक है इसीलिए मातृ व शिशु को पोषक भोजन देना अनिवार्य है। ई-कार्यशाला में एम्स, पटना के सहायक प्राध्यापक डॉ. नीरज कुमार ने प्रजेंटेशन के माध्यम से कुपोषण के विभिन्न चरणों, घटकों एवं कुपोषण की पहचान संबंधी विभिन्न पहलुओं पर गहराई से प्रकाश डाला और कहा कि बेहतर पोषण के बिना स्वस्थ्य शारीर की कल्पना नहीं की जा सकती है। वहीँ, ए. के. गोयल, सीनियर प्रोग्रामर, पोषण अभियान, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने कार्यशाला के माध्यम से भारत सरकार द्वारा कुपोषण दूर करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी विस्तार से दी। जबकि, मनोज कुमार, सलाहकार, पोषण एवं स्वास्थ्य, एसपीएमयू, पोषण अभियान, आईसीडीएस, बिहार द्वारा पोषण वाटिका और घरेलू स्तर पर पोषण की रक्षा के उपाय बताए गए। उन्होंने ई-कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि कुपोषण से बचाव के लिए संतुलित आहार के महत्व को जानना होगा और थाली में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन युक्त भोजन को शामिल करने के प्रति जागरूकता बहुत जरूरी है। यूनिसेफ, पटना के पोषण सलाहकार अनुप कुमार झा ई-कार्यशाला में पोषण अभियान जन आंदोलन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसके लिए आवश्यक उपायों की चर्चा की. उन्होंने बताया कि शिशुओं में दस्त कुपोषण और रोगों का प्रमुख कारण है। उन्होंने घर-परिवार के साथ साथ वातावरण की स्वच्छता को भी आवश्यक बताया। साथ ही स्थानीय समुदाय के सेविका, सहायिका, जीविका दीदियों, शिक्षकों तथा नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों के साथ मिलकर समन्वित संचार अभियान चलाने का सुझाव दिया। ई-कार्यशाला का संचालन करते हुए पवन कुमार सिन्हा, फील्ड आउटरीच ब्यूरो छपरा द्वारा पोषण अभियान के लक्ष्यों और कार्यक्रमों की चर्चा की गयी।इस ई-कार्यशाला में आरओबी पटना के निदेशक पीआईबी पटना के निदेशक दिनेश कुमार, दूरदर्शन समाचार पटना की उपनिदेशक श्वेता सिंह, सहायक निदेशक सलमान हैदर, पीआईबी पटना के सहायक निदेशक संजय कुमार के साथ-साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बिहार व् झारखंड के सभी मीडिया इकाईयों के अधिकारी-कर्मचारी सहित मंत्रालय से जड़े सांस्कृतिक दलों के सदस्य भी सम्मिलित हुए। दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com |
| मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन ‘प्रकाश पुंज’ का लिया जायजा, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा -निर्देश Posted: 03 Sep 2021 09:15 AM PDT मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन 'प्रकाश पुंज' का लिया जायजा, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा -निर्देशमुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज पटना साहिब के गुरु के बाग में बन रहे 'प्रकाश पुंज' का जायजा लिया। उन्होंने बहुद्देशीय प्रकाश केंद्र एवं उद्यान परियोजना का निरीक्षण किया और अधिकारियों से निर्माण कार्य से संबंधित जानकारी ली और अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देष दिया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री कहा कि प्रकाश पुंज परिसर के चारो तरफ चयनित वृक्षों का रोपण कराया जाए। इसके मुख्य द्वार के सामने के तालाब के चारो तरफ पेवर ब्लॉक से रास्ते का निर्माण कराया जाए, जिससे टहलने में सहुलियत हो। इसके अलावा तालाब के बाद रेलवे लाइन है, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तालाब के बाहर चहारदीवारी का भी निर्माण कराया जाए। प्रकाश पुंज परिसर के बाहरी क्षेत्र में भी सड़क का निर्माण कराया जाए ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सुविधा हो। मुख्यमंत्री ने 'प्रकाश पुंज' के बगल में बनाए जा रहे पर्यटकों के ठहरने के लिए 'प्रकाश भवन' का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात मुख्यमंत्री के समक्ष 'प्रकाश पुंज' पर प्रस्तुतीकरण भी दिया गया, जिसमें साइड प्लानिंग और जोनिंग प्लान, एक्जिविट एंड कॉन्टेंट प्लानिंग, ओरियेंटेशन पैनल आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रस्तुतीकरण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 350वीं जयंती के अवसर पर आयोजित प्रकाश पर्व को लेकर बिहार की प्रशंसा पूरे देश में हुई थी। यहां जो भी प्रदर्शनी की योजना बनायी गई है उसके एक हिस्से में प्रथम से लेकर 10वें गुरु तक से संबंधित जानकारी दें। दूसरे हिस्से में प्रथम गुरु गुरुनानक साहब, 9वें गुरु तेगबहादुर साहब और 10वें गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के संबंध में जानकारी दें। इन तीनों गुरुओं का बिहार से विशेष संबंध रहा है। इनसे जुड़े स्थलों को भी दर्शाया जाए। तीसरे हिस्से में वर्ष 2017 में 350वें प्रकाश पर्व के आयोजन से जुड़ी बातें एवं बिहार में गुरु से जुड़े कार्यों तथा स्थलों एवं सिख श्रद्धालुओं के लिए कार्यों को भी दर्शाएं। निर्माणाधीन प्रकाश पुंज भवन के निरीक्षण के पश्चात् पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में जिस तरह से गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की 350वीं जयंती के अवसर पर बहुत ही अच्छे ढंग से प्रकाश पर्व का आयोजन किया गया था। उसी समय यह तय हो गया था कि हमलोग इस जगह पर भवन का निर्माण करेंगे। भवन तो बन गया लेकिन इसमें जितनी मूर्तियां लगनी हैं और जिन चीजों को रखवाना है, अभी तक वह काम पूरा नहीं हुआ है। आज हमने यहां आकर इसकी वर्तमान स्थिति का जायजा लिया है। हमलोगों ने जो शुरू में तय किया था, इसे लेकर अधिकारियों को आज पुनः दिशा निर्देश दिया गया है। हमारा लक्ष्य है कि इस साल के अंत तक यह काम पूरा हो जाय। यह बहुत ही सुंदर होगा। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के परामर्शी श्री अंजनी कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, पटना के प्रमंडलीय आयुक्त श्री संजय कुमार अग्रवाल, पर्यटन विभाग के सचिव श्री संतोष कुमार मल्ल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि, जिलाधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री उपेंद्र शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com |
| Posted: 03 Sep 2021 09:08 AM PDT बस एक बार तुम आ जाओ।डोल रही है धरा गगन है डोल रहा बोल रही है बेटी देश की हर बच्चा बच्चा बोल रहा कृष्ण !कृष्ण! बस एक बार तुम आ जाओ। दुःशासन का तांडव है जारी लाज बचाने को आतुर है नारी भीष्म द्रोण विदुर सब मौन हुये आँखो़ पर पट्टी बाँध चुकी है गांधारी सभा बीच है चीख मचाती पांचाली अस्मिता बचाने कृष्ण! बस एक बार तुम आ जा़ओ। छोड़ो मुरली गांडीव धरो तुम मधुर तान को त्याग हुंकार भरो कंस सरीखे अधम दिखें जहाँ उनका तुम संहार करो चक्रसुदर्शन धारण कर फिर हे कृष्ण! बस एक बार तुम आ जाओ। .....मनोज कुमार मिश्र"पद्मनाभ"। दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com |
| Posted: 03 Sep 2021 09:02 AM PDT तनावकभी-कभी कुछ अवांछित सा घटित होता है शायद वही हमारे तनाव का कारण होता है। हम जानते हैं तनाव समस्त रोगों की जड़ है फिर भी हम उसके सामने बेबस हैं। तनाव से मुक्ति की मेरे पास है एक युक्ति कभी आजमाइए याद रखिए अथवा भूल जाइए। जीवन में अपेक्षा शब्द हटाइए उसके बाद जो मिले कृतज्ञता जताईए सच मानिए जीवन में तनाव से पूर्ण मुक्ति पाइए। एक मंत्र और है इसे भी आजमाइए किसी भी घटना का निकृष्ट हल जानिए फिर सर्वोत्तम की खातिर प्रयास करते जाइए जो भी मिल जाएगा संतुष्टि दिलाएगा तनाव से पूर्णरूपेण मुक्ति दिलाएगा। डॉ ए कीर्तिवर्धन दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com |
| Posted: 03 Sep 2021 09:00 AM PDT गलत कहा ---:भारतका एक ब्राह्मण. संजय कुमार मिश्र "अणु" ---------------------------------------- लोहा इसीलिए पीटा जाता है कि.. जब कहीं कभी लोहा लगे तो- वह उसे आसानी से काट सके।। लोहे को इतना पीटो की धार बने, धन,जन के रक्षा का हकदार बने, झनझनाता रहे रण के प्रत्युत्तर में- रहे साथ हाथ विजयी हूंकार बने, सबकी रक्षा करे खुशियां बांट सके।। तभी तो पीटा जाता है लोहा। क्या मैनें कुछ गलत कहा? ---------------------------------------- वलिदाद,अरवल(बिहार)804402. दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com |
| मुख्यमंत्री ने गुलजारबाग प्रेस भवन परिसर का किया निरीक्षण Posted: 03 Sep 2021 08:54 AM PDT मुख्यमंत्री ने गुलजारबाग प्रेस भवन परिसर का किया निरीक्षणमुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज गुलजारबाग प्रेस भवन परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने पुरातात्विक खुदाई को लेकर विशेषज्ञों एवं अधिकारियों के साथ कई बिंदुओं पर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पाटलिपुत्र यही है जो पटना साहिब कहलाता है। पुरातात्विक खुदाई को लेकर यहां से लोगों को विस्थापित करना संभव नहीं है। हमने कहा है कि अगर कहीं सरकारी जमीन है तो उसको देखकर वहां कुछ खुदाई की जाय तो बहुत सारी चीजों की जानकारी मिल सकती है। अभी हाल ही में एक दो जगह आइडेंटीफाई किया गया है और उसी को हम देखने आये हैं। पत्रकारों के एक अन्य प्रष्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पाटलिपुत्र है, यहां का इतिहास लगभग 2 हजार साल पुराना है। अगर एक बार यहां के बारे में कुछ पता चल जाय तो यहाॅ कितने टूरिस्ट आयेंगे। यहां का जो इतिहास है वो और ज्यादा सार्वजनिक होगा। नई पीढ़ी के लोग और इसके बारे में ठीक से जानेंगे और देखेंगे। इसके लिये हमलोगों की इच्छा शुरू से रही है लेकिन कहीं कोई जमीन नहीं रहने के कारण कुछ कर नहीं पा रहे हैं। प्रकाश पुंज के निरीक्षण के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका शिलान्यास वर्ष 2017 के दिसंबर महीने में किया और 2018 में काम शुरू हो गया। बिल्डिंग तैयार हो गई लेकिन चीजों को डिमोंस्ट्रेट करने के लिये जो तैयार करना है वो अभी तक नहीं हुआ है। हम कार्य की प्रगति की जानकारी लेते रहते हैं। आज यहाॅ आकर अधिकारियों से जानकारी ली है और उसके आलावा हमने भी कुछ सजेस्ट किया है। गुरूनानक देव जी सबसे पहले यहां आये थे उनका भी ये स्थान है। गुरू गोविंद सिंह जी महाराज का यहीं जन्म हुआ था। प्रकाश पुंज के बगल में लोगों के रहने के लिए प्रकाश भवन का इंतजाम किया गया है उसको भी हमने देखा है। अगर जनवरी तक ये तैयार हो जायेगा तो लोगों को सुविधा होगी। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के परामर्शी श्री अंजनी कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, पटना के प्रमंडलीय आयुक्त श्री संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की सचिव श्रीमती बंदना प्रेयसी, जिलाधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री उपेंद्र शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com |
| Posted: 03 Sep 2021 08:48 AM PDT आज 4 सितम्बर 2021, शनिवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |श्री गणेशाय नम: !! दैनिक पंचांग ☀ 4 सितम्बर 2021, शनिवार ☀ पंचांग 🔅 तिथि द्वादशी दिन/ प्रातः 06:26:18 🔅 नक्षत्र पुष्य दिन 05:20:16 🔅 करण : तैतिल 08:26:23 गर 20:30:10 🔅 पक्ष कृष्ण 🔅 योग वरियान 09:36:26 🔅 वार शनिवार ☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ 🔅 सूर्योदय 05:46:52 🔅 चन्द्रोदय 27:59:00 🔅 चन्द्र राशि कर्क 🔅 सूर्यास्त 18:14:47 🔅 चन्द्रास्त 17:12:59 🔅 ऋतु शरद ☀ हिन्दू मास एवं वर्ष 🔅 शक सम्वत 1943 प्लव 🔅 कलि सम्वत 5123 🔅 दिन काल 12:39:31 🔅 विक्रम सम्वत 2078 🔅 मास अमांत श्रावण 🔅 मास पूर्णिमांत भाद्रपद ☀ शुभ और अशुभ समय ☀ शुभ समय 🔅 अभिजित 11:54:43 - 12:45:22 ☀ अशुभ समय 🔅 दुष्टमुहूर्त : 06:00:16 - 06:50:55 06:50:55 - 07:41:33 🔅 कंटक 11:54:43 - 12:45:22 🔅 यमघण्ट 15:17:16 - 16:07:54 🔅 राहु काल 09:10:09 - 10:45:06 🔅 कुलिक 06:50:55 - 07:41:33 🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 13:36:00 - 14:26:38 🔅 यमगण्ड 13:54:59 - 15:29:55 🔅 गुलिक काल 06:00:16 - 07:35:13 ☀ दिशा शूल 🔅 दिशा शूल पूर्व ☀ चन्द्रबल और ताराबल ☀ ताराबल 🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती ☀ चन्द्रबल 🔅 वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुम्भ 🌹विशेष ~ शनि प्रदोष व्रत। 🌹 पं.प्रेम सागर पाण्डेय् राशिफल 4 सितम्बर 2021, शनिवार मेष (Aries):कार्य रफ्तार तेज रखें। भाग्य की प्रबलता और आत्मविश्वास से सफलता अर्जित करेंगे। धर्म एवं मनोरंजन में रुचि रहेगी। आगामी कुछ करियर कारोबार के लिए हितकर। शुभ रंग = पीला शुभ अंक : 9 वृषभ (Tauras): सक्रियता और समझ बेहतर बनी रहेगी। गरिमा गोपनीयता पर जोर दें। आकस्मिकता बढ़ सकती है। अपनों का सहयोग बना रहेगा। दिन सामान्य से शुभ। शुभ रंग = श्याम शुभ अंक : 6 मिथुन (Gemini):निजी जीवन में शुभता का संचार रहेगा। दाम्पत्य में विश्वास बढ़ेगा। स्थायित्व को बल मिलेगा। साझेदारी उपलब्धि में सहायक होगी। दिन उत्तम। शुभ रंग = नीला शुभ अंक : 3 कर्क (Cancer):विनम्रता और विवेक व्यक्ति के सबसे बड़े सहयोगी हैं। विपक्ष को कमजोर न आंकें। भौतिक संसाधनों में रुचि रह सकती है। खर्च पर अंकुश रखें। दिन सामान्य। शुभ रंग = पींक शुभ अंक : 1 सिंह - प्रेम और निज संबंधों को बल मिलेगा। मन-बुद्धि के श्रेष्ठ संयोजन से सभी क्षेत्रों में बेहतर करेंगे। आर्थिक सहजता बनी रहेगी। दिन शुभ फलकारक। शुभ रंग = उजला शुभ अंक : 4 कन्या (Virgo):बोलने से बेहतर है कर दिखाना. बड़ों के सामंजस्य बनाए रखने पर जोर दें। कामकाज के सिलसिले में दूर देश जाना पड़ सकता है। दिन सामान्य फलकारक। शुभ रंग = श्याम शुभ अंक : 6 तुला (Libra):संपर्क और सूचना तंत्र को बल मिलेगा। भाग्य के सहयोग श्रेष्ठ कार्याें को आगे बढ़ा सकेंगे। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। आलस्य से बचें। दिन शुभ। शुभ रंग = नीला शुभ अंक : 3 वृश्चिक (Scorpio):श्रेष्ठ कार्याें एवं योजनाओं को आगे बढ़ा सकेंगे। अपनों का साथ सफलता दर ऊंची रखेगा। खानपान बेहतर होगा। उत्सव आयोजन में भाग लेंगे। दिन उत्तम। शुभ रंग = पींक शुभ अंक : 1 धनु (Sagittarius):निवेशों पर संकल्प के साथ जुटे रहने का समय है। सफलता का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। निजी जीवन में शुभता का संचार रहेगा। सृजनात्मकता बढ़ेगी। दिन शुभ। शुभ रंग = उजला शुभ अंक : 4 मकर (Capricorn):दिखावे और आत्मप्रशंसा से बचें। खर्च पर अंकुश कठिन होगा। रिश्तों को बेहतर बनाएंगे। लेन देन में सतर्क रहें। सफेदपोश ठगों से बचें। दिन सामान्य। शुभ रंग = नीला शुभ अंक : 3 कुंभ (Aquarius):आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा। करियर कारोबार को अधिकाधिक समय देने का प्रयास करें। प्रतिभा संवार पर रहेगी। शिक्षा प्रेम और संतान पक्ष शुभकर रहेंगे। शुभ रंग = श्याम शुभ अंक : 6 मीन (Pisces):मान सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। सभी का साथ कार्यक्षेत्र में शुभता बढ़ाएगा। पैतृक मामलों में गति आएगी। सुख सौख्य में वृद्धि होगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक। शुभ रंग = गुलाबी शुभ अंक : 5 दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com |
| You are subscribed to email updates from दिव्य रश्मि समाचार (Divya Rashmi "News For Every One"). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |





