ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 3, 2021

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Bounsi News: वज्रपात की चपेट में आने से 54 वर्षीय महिला की मौत, एक अन्य महिला घायल

Posted: 03 Sep 2021 10:54 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

बौंसी थाना क्षेत्र स्थित गेहूंनावरण गांव में शुक्रवार को वज्रपात की चपेट में आने से 54 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जानकारी के अनुसार मृतिका मूर्ति देवी एवं गंभीर रूप से जख्मी रुकमणी देवी बांस 

बिट्टा के नीचे खाट पर बातचीत कर रही थी। इसी दौरान अचानक वज्रपात हुआ। जिसकी चपेट में दोनों महिला आ गई। आनन-फानन में परिजनों ने दोनों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ उत्तम कुमार ने मूर्ति देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि जख्मी महिला का प्राथमिक उपचार किया गया। मूर्ति देवी के निधन के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: पुलिस ने एक व्यक्ति को देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल

Posted: 03 Sep 2021 10:50 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

बौंसी थाना क्षेत्र स्थित कुडरो गांव से पुलिस ने एक युवक को एक देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने बताया कि, गुरुवार रात सूचना मिली थी कि, गांव में 

एक व्यक्ति के पास हथियार है। जिसके बाद छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान युवक के पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। बताया गया कि, आरोपी थाना कॉलोनी निवासी स्वर्गीय अदालत सिंह का पुत्र गुड्डू सिंह है। थानाध्यक्ष ने बताया कि, प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: मंदार पर निर्माणाधीन रोपवे का कार्य का एसडीएम ने लिया जायजा,6 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रोपवे का कर सकते हैं उद्घाटन

Posted: 03 Sep 2021 10:47 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

ऐतिहासिक मंदार पर निर्माणाधीन रोपवे का कार्य अब लगभग लगभग पूरा हो चुका है। शुक्रवार को एसडीएम मनोज कुमार चौधरी ने मंदार पहुंचकर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। जायजा लेते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए गए। बताया जा रहा है कि, 6 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रोपवे का उद्घाटन कर सकते हैं। जिसको लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। रोपवे के संचालन में किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए समय पर सारी तैयारी पूरी 


करने का अधिकारियों को एसडीएम मनोज कुमार चौधरी ने निर्देश दिया। साथ ही सफाई कर्मियों को रोपवे परिसर के आसपास की साफ सफाई का निर्देश दिया। एसडीएम मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि, रोपवे का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही मुख्यमंत्री रोपवे का उद्घाटन कर सकते हैं। मालूम हो कि, 2 दिन पूर्व ही जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन रोपवे का जायजा लिया था और पर्वत शिखर पर पहुंचकर सभी अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया था। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि 6 सितंबर को उद्घाटन मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाएगा। जिसके बाद पर्यटकों के लिए रोपवे का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: अज्ञात वाहन की टक्कर में अज्ञात युवक की हुई मौत

Posted: 03 Sep 2021 10:41 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

बौंसी थाना क्षेत्र स्थित शिव पार्वती होटल के समीप गुरुवार देर रात अज्ञात वाहन द्वारा एक अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दिया गया। जिसमें व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि, युवक के शरीर के परखच्चे उड़ गए। घटना की जानकारी 

मिलने के बाद बौंसी पुलिस मौके पर पहुंची और 2:00 बजे रात में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और बौंसी थाना लाया गया। शुक्रवार को अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने बताया कि, अज्ञात व्यक्ति की दुर्घटना में मौत हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Jamtara News:प्रस्तावित सम्मेलन में सभी क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करावे

Posted: 03 Sep 2021 06:23 AM PDT

 

शुक्रवार को किसान भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते बीच में भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल।


ग्राम समाचार, जामताड़ा।संथाल परगना भ्रमण के क्रम में आगामी सात सितंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के जामताड़ा आगमन की तैयारी को लेकर शुक्रवार को किसान भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता की अध्यक्षता में हुई।

मौके पर भाजपा नेता सह पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा, भाजपा नेता सह  पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल एवं जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह शामिल हुई। आगामी सात सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर जामताड़ा में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित की जाएगी।

इस निमित्त सम्मेलन के निमित्त कार्यक्रमों के लिए रूपरेखा तय की गई। नेताओं ने एकमत से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए संकल्प व्यक्त किया। भाजपा नेता सत्यानंद झा ने बताया कि सभी को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रयास करनी है। भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जोरदार अभियान चलाकर क्षेत्र से कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक लाना है। मंडल ने सभी मंच मोर्चा से जुड़े पदाधिकारियों से संपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक लाने की अपील  किया। मंडल के अनुसार प्रदेश के निर्देशानुसार कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होनी है इसलिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं का भागीदारी सुनिश्चित हो,सोमनाथ सिंह ने बताया कि यह समीक्षात्मक बैठक था जिसमें कार्यकर्ताओं को विभिन्न कार्यक्रमों के लिए दायित्व दी गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह,सुकुमार सरखेल,मितेश शाह, जिला महामंत्री सुमित सरण, जिला मंत्री कुणाल सिंह, संजू देवी ,नगर पंचायत उपाध्यक्ष चंडी चरण दे,सतीश सिंह,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रंजीत प्रसाद यादव,भाजयुमो के अध्यक्ष अनूप पांडेय, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष निमाई दास,नगर महामंत्री गौर बाउरी ,लखिंदर सिंह, बृजेश रावत,मनोज भंडारी,सुशील गुप्तासहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Rewari News : जिले में 103837 लाभार्थी उठा रहे विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ : DC

Posted: 03 Sep 2021 05:46 AM PDT

रेवाड़ी 3 सितंबर। सरकार द्वारा प्रदेश के बुजुर्गों को सम्मान देने के लिए प्रदेशभर में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन योजना लागू की गई है। जिला में 66 हजार 559 बुजुर्गों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है।



यह जानकारी देते हुए उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बताया कि वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन योजना के तहत बुजुर्गों को हर माह 2500 रुपये की राशि बैंकों तथा डाकघरों के माध्यम से उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अलावा सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। विधवा पेंशन योजना के तहत जिले की 24 हजार 213 विधवाओं को प्रति माह 2500 रुपये, दिव्यांग पेंशन के तहत जिले के 4971 दिव्यांगों को प्रति माह 2500 रुपये तथा लाडली सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 1387 पात्र लोगों को प्रति माह 2500 रुपये की राशि प्रदान की जा रही है।
उन्होंने कहा कि इस विभाग के माध्यम से निराश्रित बच्चों को वित्तीय सहायता योजना के तहत बच्चे को प्रतिमाह 1600 रुपये की राशि दी जा रही है। जिले में इस योजना का लाभ 6373 निराश्रित बच्चों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के ऐसे मानसिक दिव्यांग बच्चे जो स्कूल नहीं जा रहे हैं, उन बच्चों को भी प्रति माह 1900 रुपये की राशि वित्तीय सहायता के रूप में दी जाती है। जिले में इस योजना के तहत फिलहाल 334 बच्चे लाभ ले रहे हैं।
ऑनलाइन करना होता है आवेदन : इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदक द्वारा ऑनलाइन आवेदन करना होता है। आवेदक अटल सेवा केंद्रों, अंत्योदय सरल केंद्र भवन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Rewari News : मिलावट खोरों पर शिकंजा कसने के लिए विभिन्न स्थानों पर मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबोरेट्री लैब वेन तैयार

Posted: 03 Sep 2021 05:44 AM PDT

रेवाड़ी, 3 सितंबर। जिले के लोगों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करने के संबंध में जागरूक करने के लिए फूड एंड ड्रग्स विभाग द्वारा रेवाड़ी जिले में कलस्टर स्तर पर मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबोरेट्री लैब वैन लगाई गई है।



उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह वैन जिला में 30 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी, जिसमें कोई भी नागरिक इस मोबाईल लैब से अपने खाद्य पदार्थों के सैंपल की जांच करा सकता है, उनके लिए उसी समय पर जांच रिपोर्ट तैयार करके दे दी जाएगी। प्रत्येक सैंपल के लिए नागरिक को 20 रूपये जांच रिपोर्ट के लिए अदा करने होंगे। डीसी ने बताया कि यह टीम खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के संबंध में आम नागरिकों, थोक विक्रेताओ व दुकानदारों को जागरूक करने के साथ-साथ आमजन की खाने की आदतों तथा खाद्य पदार्थों को किस प्रकार संरक्षित किया जा सकता है इस बारे में विशेष प्रशिक्षण भी देगी।
यह रहेगा कार्यक्रम : 
रेवाड़ी जिले में यह मोबाईल लैब 6 सितंबर को उपमंडल अस्पताल कोसली व बस स्टैण्ड कोसली, 7 सितंबर को पीएचसी धारूहेड़ा, 8 सितंबर को सब्जी मण्डी रेवाड़ी, 9 सितंबर को सीएचसी गुरावडा तथा 10 सितंबर को सीएचसी नाहड़ उपलब्ध रहेगी ताकि आस-पास के नागरिक सैंपल की जांच करा सकें। 13 सितंबर को सिविल हस्पताल, सेक्टर-3 व 4, 14 सितंबर को मॉडल टाउन ओल्ड कोर्ट रोड़, 15 सितंबर बिकानेर व गंगायचा अहीर , 16 सितंबर को मोहल्ला कुतुबपूर व नाईवाली चौक, 17 सितंबर को मोहल्ला महावीर नगर कालका रोड़ रेवाड़ी, 20 सितंबर को आनंद नगर तुर्कियावास रोड़, 21 सितंबर मैन मार्किट बावल, 22 सितंबर को मैन मार्किट धारूहेड़ा, 24 सितंबर मैन मार्किट डहीना, 27 सितंबर मैन मार्किट खोरी, 28 सितंबर को सिविल हस्पताल रेवाड़ी, 29 सितंबर को गढ़ी बोलनी मार्किट, 30 सितंबर सिविल हस्पताल व लॉकल ऐरिया में मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबोरेट्री लैब वेन द्वारा खाद्य पदार्थों की जांच की जाएगी।

Rewari News : PHC नाहड़ से लावारिस हालत में मिली तीन साल की बच्ची, पीजीआई रोहतक रेफर

Posted: 03 Sep 2021 05:41 AM PDT

रेवाडी, 3 सितंबर। पीएचसी नाहड़ से एक तीन वर्ष की बच्ची एक्सीडेंट केस में लावारिस हालत में मिली है, जिसका नाम निक्कु है। बच्ची को उपचार के बाद नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में लाया गया यहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया था। इलाज के उपरांत बच्ची जिला बाल संरक्षण समिति रेवाड़ी की देखरेख में दत्तक गृह रेवाड़ी-आस्था कुंज में रह रही है।



जिला बाल संरक्षण अधिकारी दीपिका यादव ने अपील की है कि उक्त बच्ची जिस किसी की भी हो या उसके बारे में जानकारी हो तो वह उसे जिला बाल संरक्षण ईकाई कमरा नम्बर 6 और 8, रेडक्रास भवन, नजदीक अम्बेडकर चौक रेवाड़ी या दूरभाष न-01274-221852 या उनके मोबाइल नंबर 9992080512 पर संपर्क करके ले जा सकता या सूचित कर सकता है। उन्होंने बताया कि बेसहारा बच्चों को उनके परिजनों से मिलवाना हम सभी का दायित्व व जिम्मेदारी है।

Rewari News : 100 दिन चलेगा स्थायित्व एवं सुजलाम अभियान, ग्रामीण क्षेत्रों में गन्दे पानी का सुरक्षित तरीके से किया जायेगा निस्तारण : CEO

Posted: 03 Sep 2021 05:38 AM PDT

 

रेवाड़ी, 3 सितंबर। गांवों में ओडीएफ. प्लस के स्थायित्व को सुनिश्चित करने एवं गांवों की गलियों में गंदे पानी की समस्या का निपटान सुनिश्चित करने व लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार की ओर से 100 दिन का स्थायित्व एवं सुजलाम अभियान चलाया जाएगा।  
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जयदीप कुमार ने इस सम्बन्ध में आज अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि उपायुक्त यशेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में जिलाभर में सौ दिनों तक यह अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान गांवों में गन्दे पानी का प्रबंधन के लिए अधिक से अधिक सोखता गढ्ढे बनवाए जाएंगे ताकि गलियों में गन्दा पानी एकत्रित ना हो सके तथा भूजल को रिर्चाज भी किया जा सके।
उन्होंंने कहा कि जिन गांवों में सोखता गढ्ढे बनवाए गए हैं उन गांवों में कही भी गन्दा पानी एकत्रित नहीं होगा। इससे ग्रामीणों को गलियों में आने-जाने में परेशानी नहीं होगी तथा गंदे पानी से होने वाली बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा उस पानी से भूजल रिर्चाज करने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंंने कहा कि लोग सोखता गढ्ढे मनरेगा से बनवा सकते हैं  ताकि गांवों में गंदे पानी से छुटकारा पा सकें।
अभियान के तहत सोकपिटों के निर्माण को दी जाए प्राथमिकता : डीसी
जिला मेें ओडीएफ स्थिति को स्थायी रखने एवं खुले में शौच प्रथा के प्रति व्यवहार परिवर्तन को विशेष महत्व दिया जाए। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के द्वितीय फेज के अन्तर्गत सोकपिटों के निर्माण को प्रोत्साहन एवं प्राथमिकता दी जाए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में गन्दे पानी का सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान जिला, खंड व ग्राम स्तर पर सरकार के दिशा-निर्देशनुसार कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने ग्रामीणों को भी संदेश दिया है कि सभी ग्रामीण इस 100 दिन के स्थायित्व एवं सुजलाम अभियान में सभी सहयोग करें और गांवों में अधिक से अधिक सोखता गढ्ढे बनवाएं।

Jamtata News:राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत पांच सूत्री मांग को लेकर झारखंड राज्य जल सहिया संघर्ष मोर्चा ने विधायक आवास घेराव किया।

Posted: 03 Sep 2021 05:37 AM PDT

 


ग्राम समाचार, जामताड़ा।- पांच सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को झारखंड राज्य जल सहिया संघ ने विधायक आवास का घेराव किया। और जमकर प्रदर्शन किया। जल सहियाओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की मौके पर जल सहिया शहनाज खातून ने कहा कि जल सहिया को मात्र 1000 रूपये मानदेय मिल रहा है यह काफी कम है, यह भी पिछले एक साल से भुगतान नहीं किया गया है। इससे जल सहिया आर्थिक संकट से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के पूर्व हेमंत सरकार ने जल सहिया के मानदेय बढ़ाने का वादा किया था। जब तक जलसहिया की मांगे पूरी नहीं होगी तब तक जलसहिया संघ आंदोलन करने को मजबूर होता रहेगा। कहा सरकार लंबित मांग पूरी करने में पहल करें। कार्यक्रम के बाद विधायक के दूरभाष पर दिए गए आश्वासन पर समाप्त किया।  विधायक अंसारी ने जल सहिया के लंबित मांगों को सदन में उठाने का भरोसा दिया। जल सहिया प्रतिनिधि गीता देवी ने कहा की लंबित मांग के समर्थन में गांव से लेकर राज्य स्तर तक विभिन्न प्रकार के प्रदर्शन कर रही हूं समय सीमा के अंदर मांग के समर्थन में शासन प्रशासन ने सकारात्मक पहल नहीं किया तो आंदोलन गांव से शुरू होगी और राज्य मुख्यालय में उग्र होगा।

-- क्या है इनके मांग : जल सहिया का मासिक पारिश्रमिक राशि 1000 से बढ़ाकर 18000 रुपए निर्धारित किया जाए। गांव स्तर पर चल रहे जल एवं स्वच्छता संबंधी कार्यों में ठेकेदारी प्रथा पर रोक लगाया जाए, जल सहिया के लंबित मानदेय को जल्द भुगतान किया जाए, एक वर्ष में दो यूनिफार्म दिया जाए, जल सहिया को दैनिक न्यूनतम मजदूरी राशि के भुगतान की गारंटी की जाए एवं 500000 की जीवन बीमा की जाए, जलसहियाओं को कार्य अधिकार से वंचित करने की साजिश की जांच कराई जाए एवं तमाम निर्मित योजनाओं का प्रमाण पत्र जल सहिया के माध्यम से जिला के उपायुक्त की देखरेख में संकलित किया जाए।

-- धरना प्रदर्शन में यह लोग शामिल थे : लक्ष्मी रानी, चांदनी परवीन, रूपा देवी, मीरा कुमारी, तैमून खातून, सरिता देवी, गीता देवी, सकीना खातून, मालती दास, ज्योति देवी,यशोदा देवी, राधिका देवी, जहीरण बीबी, रीता देवी, कुसुम हांसदा, ललिता देवी, असिरन खातून, ममता देवी आदि उपस्थित थे।

Rewari News : आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की प्ले स्कूल संबंधी ट्रेनिंग कक्षाएं जारी

Posted: 03 Sep 2021 05:36 AM PDT



रेवाड़ी, 3 सितंबर। सरकार द्वारा बच्चों को खेल-खेल में शिक्षित करने के लिए जिले की आंगनवाड़ी केंद्रों में उपायुक्त यशेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में प्ले स्कूल की तर्ज पर प्रारंभिक शिक्षा की ट्रेनिंग जारी है, जिसके तहत जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्ले स्कूल की तर्ज पर बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा देने के लिए तैयार किया जा रहा है। ट्रेनिंग कार्यक्रम जिला के सभी खंडों में दो चरणों में आयोजित किया जा रहा। प्रथम चरण में 4 सितंबर तक तथा द्वितीय चरण में 6 से 10 सितंबर तक आयोजित किए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा आंगनवाड़ी वर्करों को ट्रेनिग दी जाएगी।

Rewari News : राष्ट्रिय पोषण माह अभियान के तहत एक माह तक चलेगा "राष्ट्रिय पोषण अभियान" : CDPO शालू यादव

Posted: 03 Sep 2021 05:34 AM PDT

रेवाडी, 3 सितंबर।  महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिलाभर में 30 सितंबर तक 'कुपोषण छोड़ पोषण की ओर-थामे क्षेत्रीय भोजन की डोर' थीम पर आधारित चौथा राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है, जिसके तहत शुक्रवार को जिला के विभिन्न खंडों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा पौष्टिïक आहार के महत्व बारे जागरूक किया गया।



सीडीपीओ शालू यादव ने रेवाड़ी शहर व ग्रामीण में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को आहार में विविधता और पौष्टिकता को बढ़ाने के लिए जानकारी देकर जागरूक किया। इस अवसर पर शपथ भी दिलाई गई। इसके अलावा बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए भोजन के सही तरीके से पकाने व खाने के बारे में जानकारी दी गई।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत जिला में एक से सात सितम्बर तक मातृ वंदना सप्ताह भी मनाया जा रहा है, जिसके तहत जिला के खंडों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और महिलाओं को जागरूक किया गया।

Rewari News : ‘‘देश हमें देता है सब कुछ-हम भी तो कुछ देना सीखें’’ कार्यक्रम 5 सितम्बर को होगा : दिनेश कपूर

Posted: 03 Sep 2021 05:29 AM PDT

हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में देशभक्ति और संस्कार निर्माण का कार्यक्रम ''देश हमें देता है सब कुछ-हम भी तो कुछ देना सीखें'' का आयोजन 5 सितम्बर रविवार प्रातः 7 बजे पंजाबी धर्मशाला पर किया जा रहा है। संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने बताया कि हरको बैंक के चेयरमैन डा. अरविन्द यादव मुख्यातिथि रहेंगे। पंजाबी बिरादरी के प्रधान प्रेमनाथ गेरा व समाजसेवी एडवोकेट सुनील भार्गव विशिष्टातिथि की गरिमा बढ़ायेंगे। ब्राह्मण सभा के नवनिर्वाचित प्रधान चन्द्रशेखर गौतम का संस्था द्वारा अभिनंदन किया जायेगा। प्रमुख शिक्षाविद डा. रेखा गर्ग व किशोरी लाल नंदवानी, उपप्रधान वीर भगतसिंह युवा दल को विशेष रूप से सम्मानित किया जायेगा। समाजसेवी कृष्ण लाल मेहता कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। संस्था के सहसंयोजक परवीन ठाकुर देशभक्ति के गीतों पर नृत्यम का आनंद दिलायेंगे।

Rewari News : शिक्षक दिवस पर सराहनीय परिणाम देने वाले शिक्षक व स्कूलों के प्राचार्य को मिलेगा सम्मान

Posted: 03 Sep 2021 05:28 AM PDT

रेवाड़ी 3 सितंबर। शिक्षक दिवस के अवसर पर उपायुक्त यशेन्द्र सिंह जिला में राजकीय विद्यालयों में कार्यरत उन शिक्षकों को सम्मानित करेंगे जिनका परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। साथ ही ऐसी सफलता को दोहराने वाले स्कूलों के प्राचार्य भी सम्मानित होंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षक दिवस के अवसर पर पांच सितंबर को शिक्षा विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके साथ ही ऐसे स्कूलों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा जिनका बीते तीन वर्षों के दौरान परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा है। वहीं शिक्षकों के लिए पांच वर्षों के परिणाम की पात्रता होगी। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी जिला में अनेक राजकीय विद्यालयों का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहता है। ऐसे में उपायुक्त यशेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में ऐसे स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षकों का उत्साह बढ़ाने के लिए इस बार विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Rewari News : केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का रेवाड़ी मंडल की ओर से भव्य स्वागत किया गया

Posted: 03 Sep 2021 05:23 AM PDT

केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर जी का रेवाड़ी मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला की अध्यक्षता में अपने निजी मंडल कार्यालय 114 नई अनाज मंडी पर भव्य स्वागत किया गया केंद्रीय मंत्री श्री कृष्ण पाल जी रेवाड़ी के 2 दिन के प्रवास पर आए हुए हैं इस अवसर पर उनके साथ रेवाड़ी जिला अध्यक्ष श्री हुकम चंद यादव भाजपा जिला प्रभारी संदीप जोशी कोसली के विधायक श्री लक्ष्मण सिंह यादव प्रदेश प्रवक्ता श्री वीर कुमार यादव कृष्ण कुमार चेयरमैन सफाई कर्मचारी आयोग पूर्व पार्षद बलजीत यादव महिला एवं बाल विकास आयोग की उपाध्यक्ष पारिसा शर्मा उनके मंडल कार्यालय पर पधारें एवं प्रवास के दौरान आज के दोपहर के भोजन की व्यवस्था मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला के घर पर की गई.



इस अवसर पर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने भोजन का आनंद उठाया इस अवसर पर समाज के कई संगठनों ने दी केंद्रीय मंत्री श्री कृष्ण पाल जी का स्वागत किया अग्रवाल सभा के प्रधान राधेश्याम गुप्ता, मुकेश भट्टे वाला, सचिव विनय शील, प्रधान सरदार प्रितपाल सिंह, पंजाबी समाज के प्रधान प्रेमनाथ गेरा, आरपीएस स्कूल के डायरेक्टर मनीष राव, GEEKEN कंपनी के नेशनल डिस्ट्रीब्यूटर एनके उपाध्याय, Dinco फोर व्हील के डायरेक्टर दिनेश गोयल, आईएमए के प्रधान डॉक्टर पवन गोयल, योगाचार्य निशा मल्होत्रा, पीईबी के चेयरमैन राजीव टाटा ,एमिनेंट पर्सन सीएम विंडो डीएम यादव, भाजपा जिला महामंत्री यशवंत भारद्वाज ईश्वर चनेजा, नगर पार्षद व जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ,दिव्य ज्योति जागरण संस्थान से सुरेंद्र यादव महावीर प्रसाद मुदगिल लोकेंद्र ओम प्रकाश वंशी महेश जी एवं राणा जी रेवाड़ी मंडल से मंडल उपाध्यक्ष जयमाला कौशिक, कैलाश चंद जांगिड़, प्रेम राज, मंडल महामंत्री संजय चौहान दीपक नहरिया ,मंडल सचिव तिलक राज गॉड, सुरेखा धींगरा ,रोशन लाल ,आईटी प्रमुख नितिन गुप्ता दीपक ठाकुर, मीडिया प्रभारी एडवोकेट राजेश सैनी, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास कुमार, एससी मोर्चा अध्यक्ष निहाल सिंह ,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जगराम ,किसान मोर्चा के अध्यक्ष अशोक यादव, व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक जगमोहन अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य नंद लाल धींगरा, त्रिभुवन भटनागर, प्रवीण ऐरन ,बिंदु गुप्ता, अशोक मुदगिल, अमित हनी सरपंच ,ऋषि पाल ढींगरा, आदि अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Rewari News : BMD यूथ क्लब धारण की ओर से वैक्सीन व RTPCR जाँच कैम्प का आयोजन किया

Posted: 03 Sep 2021 04:13 AM PDT



ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : गाँव धारण में BMD Youth club धारण के सौजन्य से स्वास्थ्य विभाग PHC टांकडी की तरफ से कोरोना वैक्सीन व RTPCR जाँच कैम्प का आयोजन किया गया। क्लब संस्थापक व भाजपा युवा जिलाउपाध्यक्ष अरुण तँवर ने बताया कि केम्प में 264 टिके लगाये गए । 



तँवर ने बताया कि ये गाँव धारण में दूसरा वैक्सिनेशन केम्प क्लब द्वारा लगवाया गया युवा समाज सेवी अरुण तँवर ने पीएचसी इंचार्ज डॉ जितेंद्र व सूचना इंचार्ज पंकज यादव के साथ ANM शुशीला देवी, ANM दयावंती देवी, धर्मेन्द्र व आशा वर्कर्स का आभार व्यक्त किया इस मौके पर केम्प सयोजक अनिल चौहान,नीरज शर्मा, शेरसिंह तंवर, आज़ाद कोच, कल्याण सिंह, अमित कुमार, नवीन गोड़, बिटटू रोहिल्ला के साथ माँ भारती फाउंडेशन के प्रधान सौरव पहलवान मौजूद रहे।

Post Bottom Ad

Pages