Pradesh Police Activity - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, September 23, 2021

Pradesh Police Activity

Pradesh Police Activity

Link to Pradesh Police Activity

इस उपाय से जल्द दूर हो सकती है सफेद दाग की बीमारी, जानिए कारण और निदान

Posted: 23 Sep 2021 06:51 AM PDT

ल्यूकोडरमा या सफेद दाग बहुत ही बुरा रोग है। इसका उपचार भी सरल नहीं है। इस रोग के लक्षण देखते ही शीघ्र इसके उपचार की ओर उसी समय ध्यान देना जरूरी है। पैदा होते ही इसे शीघ्र रोका जा सकता है परंतु जैसे ही यह सारे शरीर पर फैल जाता है तो इसके उपचार में बहुत कठिनाई जाती है।
रोग के कारण
यह रोग इस समय पूरे विश्व में तेजी से फैल रहा है इसलिए इसके कारणों की खोज तेजी से की जा रही है। जिसका परिणाम अभी तक स्पष्ट रूप से सामने नहीं आ सका। परंतु जो भी आज तक हुआ है उससे यह पता चला है कि जब मानव शरीर के अंदर मेली नन की मात्रा कम हो जाती है तो शरीर की चमड़ी का रंग सफेद होने लगता है दूसरा कारण है जिन लोगों को सदा कब्ज रहती है उनकी भी चमड़ी सफेद होने की संभावना ज्यादा रहती है। तीसरा कारण यह है जब भी किसी मानव का जिगर कमजोर हो जाता है तो उसकी चमड़ी सफेद होने लगती है। संग्रहणी, दिमाग पर अधिक बोझ है रहना, अंतरीन की खराबी तथा मांसाहारी लोगों में यह रोग अधिक होता है।
इस रोग का निदान
बहुत से लोगों का कहना है कि फूलबेहरी अर्थात सफेद दाग का ठीक होना असंभव है किंतु यह बात कोई अज्ञानी ही कर सकता है क्योंकि इसका इलाज आज से हजारों वर्ष पूर्व ही खोज लिया गया था। इसके इलाज के लिए सबसे पहले रोगी को नमक का सेवन बंद करना चाहिए। बथुए का रस निकालकर प्रतिदिन सुबह के समय एक कप पीना चाहिए। अनार के पत्तों को छाया में सुखाकर उन्हें बारीक पीस लें फिर किसी कपड़े में छान लें इसके बाद इसे 10 ग्राम सुबह और 10 ग्राम रात को सोते समय ताजे पानी या गाय के दूध के साथ सेवन करने से सफेद दाग ठीक हो जाता है। इसके साथ साथ देसी उड़द को भिगोकर महीन पीस लें फिर सफेद दाग वाले स्थान पर उसका लेप कर दें प्रतिदिन ऐसा करने से दाग धब्बों में कमी आने लगती है। तुलसी के पौधे को जड़ सहित उखाड़ ले फिर इसे अच्छी तरह से पानी में धोकर साफ कर ले अब उसे कूटकर अच्छी तरह से बाड़ी कर लें और इसे आधा किलो सरसों के तेल में मिलाकर हल्की आग पर पकाएं। जब सारा तेल तुलसी के साथ पक जाए तो उसे नीचे उतार कर किसी साफ सूती कपड़े से छान लें फिर इस तेल को सफेद दाग पर प्रतिदिन कम से कम 5 बार लगाएं इससे भी धीरे-धीरे सफेद दाग मिटने लगता है।

( हालांकि ये घरेलू उपचार हैं पर डॉक्टर से सलाह ले लेना बेहतर होगा )

दिव्यांग एवं असहाय लोगों को उनके घर जाकर दी जाएगी वैक्सीन, सरकार का बड़ा फैसला हुआ जारी

Posted: 23 Sep 2021 05:37 AM PDT


केंद्र सरकार ने आजकोरोना वैक्सीनेशन को लेकरअहम एलान किया।सरकार ने कहाकि दिव्यांग और असहायलोगों को घरजाकर वैक्सीन दीजाएगी। नीति आयोग-स्वास्थ्य के सदस्यडॉ. वीके पॉलने कहा किमुझे ये बतातेहुए बहुत खुशीहो रही हैकि दिव्यांग औरअसहाय लोगों कोघर-घर जाकरवैक्सीन देने केसंबंध में एडवाइजरीजारी की जाचुकी है।  वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेशभूषण ने जानकारीदी कि पिछले24 घंटे में कोरोनावायरस के 31 हजारमामले सामने आएहैं। इनमें सेअधिकतर मामले केरल औरमहाराष्ट्र से हैं।पिछले हफ्ते केदौरान कुल मामलोंमें से 62.73 फीसदीअकेले केरल सेआए हैं।

राजेशभूषण ने कहाकि हालांकि संक्रमणके कुल मामलोंमें कमी आईहै। लगातार 12वेंसप्ताह में साप्ताहिकसंक्रमण दर मेंकमी आई हैऔर ये 3 फीसदीसे कम है, जबकि रिकवरी रेट97.8 फीसदी है।   उन्होंने कहा किदेश की 66 फीसदीव्यस्क आबादी को कमसे कम एककोराना वायरस का टीकालग चुका है, 23 फीसदी ने दोनोंटीके लिए हैं। हमने येउपलब्धि कुछ राज्योंके खास योगदानसे हासिल कीहै। 

उन्होंने कहा किछह राज्यों केंद्रशासित प्रदेशों में 100 फीसदीवैक्सीनेशन हो चुकाहै। ये हैंलक्षद्वीप, चंडीगढ़, गोवा, हिमाचलप्रदेश, अंडमान एवं निकोबारद्वीप समूह औरसिक्किम। स्वास्थ्य सचिव नेकहा कि त्योहारोंके मद्देनजर खासतौर पर सतर्कताबरती जाए। कंटेनमेंटजोन और 5 फीसदी से अधिकसंक्रमण दर वालीजगहों पर भीड़नहीं जुटे। राजेशभूषण ने कहाकि देश के33 जिलों में 10 फीसदी साप्ताहिकसंक्रमण दर है, जबकि 23 जिलों में 5-10 फीसदीहै। हम अभीदूसरी कोरोना लहरके बीच हैंऔर मामलों मेंलगातार कमी रही है। 

 

 

 

Post Bottom Ad

Pages