Uttarakhand News - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, September 26, 2021

Uttarakhand News

Uttarakhand News


उत्तराखंड : फेसबुक पर इनसे बचके रहना, यहां युवक को लगी 19 लाख रुपये की चपत

Posted: 26 Sep 2021 03:40 AM PDT

नैनीताल : उत्तराखंड सहित देश भर में कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जहां फेसबुक पर युवक-युवतियों को दोस्ती करना और प्यार का इजहार करना महंगा पड़ा। उनको लाखों की चपत लगी। ऐसा ही मामला हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां एक युवक को फेसबुक पर विदेशी महिला दोस्ती करना काफी महंगा पड़ गया।युवक को 19 लाख की चपत लग गई। वहीं चपत लगने के बाद पीड़ित मुखानी चौकी पहुंचा और पुलिस को तहरीर देते

उत्तराखंड: व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे आयुक्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Posted: 26 Sep 2021 03:40 AM PDT

ऋषिकेश: आयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन ने आज चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ाव ऋषिकेश पहुंच कर ऋषिकेश चारधाम यात्रा बस टर्मिनल के निकट यात्रा प्रशासन संगठन के कार्यालय का औचक्क निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परिवहन, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता ब्यवस्था यात्रा ब्यवस्थाओं को परखा, तीर्थयात्रियों से भी बातचीत की। यात्रियों से कोरोना गाईड लाईन का पालन कर समुचित पंजीकरण के पश्चात यात्रा शुरू करने की भी

ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगा हल्द्वानी पुलिस का यह प्लान

Posted: 26 Sep 2021 03:40 AM PDT

हल्द्वानी में ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए पुलिस जल्द ही नया ट्रैफिक सिस्टम तैयार कर सकती है. डीआईजी कुमाऊं के निर्देशन में पुलिस नैनीताल जिले में ऐसी जगहों को चिन्हित करने जा रही है जिनकी वजह से अक्सर जाम के हालात पैदा हो जाते हैं. इसके अलावा डिवाइडर, ब्रेकर और रेड लाइट को भी चिन्हित करने का काम किया जा रहा है, जिनकी वजह से ट्रैफिक व्यवस्था अक्सर चरमरा जाती है। आपको बता दें कि हल्द्वानी में

तबाही लेकर आ रहा है ‘गुलाब’, दो राज्यों में हाई अलर्ट!

Posted: 26 Sep 2021 02:40 AM PDT

भुवनेश्वर: मौसम विभाग ने एक ऐसी जानकारी दी है, जिसके बाद दो राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। चक्रवाती तूफान गुलाब आज देर रात तक ओडिशा के गोपालपुर और आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तटों के बीच टकरा सकता है। ऐसे में इन तटों पर और आसपास रहने वालों लोगों को दिक्कतें हो सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान गुलाब वर्तमान में गोपालपुर से 180 किमी दक्षिण पूर्व में स्थित है। सबसे ज्यादा

नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए सड़कों पर दौड़े युवा, SSP ने की ये अपील

Posted: 26 Sep 2021 02:40 AM PDT

उधमसिंह नगर : युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति और बढ़ने अपराध की रोकथाम के लिए आज रविवार को 250 बच्चों ने मैराथन दौड़ मे हिस्सा लिया और लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इस दौरान लोगों को जागरुक किया गया, खासतौर पर युवा पीढ़ी को जो की नशे की गिरफ्त में हैं। बता दें कि इस दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे मनोज दोशाद को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम

आप ना करें ऐसी गलती, 5 रुपये का पिज्जा खाने के चक्कर में गंवाए 50 हजार

Posted: 26 Sep 2021 02:40 AM PDT

रुड़की : रुड़की में एक युवक को 5 रुपये का लालच 50 हजार रुपये महंगा पड़ गया। जी हां बता दें कि सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा मोहम्मदपुर गांव निवासी राजकुमार शर्मा ने पांच रुपये में पिज्जा खाने के चक्कर में 50 हजार रुपये गवांए । युवक को पचास हजार रुपये की चपत लग गई। बता दें कि पीड़ित ने ठगी के बाद सिविल लाइंस कोतवाली में दस्तक की और ठगी की शिकायत की। राजकुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि

ITBP के अधिकारियों ने फतह की 8वीं सबसे ऊंची चोटी, उत्तराखंड में किया था खतरनाक रेस्क्यू…VIDEO

Posted: 26 Sep 2021 02:40 AM PDT

भारत-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के दो अधिकारियों ने नेपाल की मानसलू चोटी पर तिरंगा लहराया है। यह दुनिया की आठवीं सबसे ऊंची चोटी है, जिसकी समुद्र तल से ऊंचाई 8163 मीटर (26781 फीट) है। इन धिकारियों ने ऐसी परिस्थितियों में यह सफलता हासिल की है, जहां ठंड से हड्डियां जवाब देने लगती हैं। खून जम जाता है। जुबान सुन्न पड़ जाती है। कई चोटियों पर पहुंचने में सफल फतह हासिल करने वाले दोनों आईटीबीपी के

उत्तराखंड: गोदियाल का BJP पर बड़ा आरोप, सरकार नहीं चाहती कांग्रेस के पास रहे अध्यक्ष पद

Posted: 26 Sep 2021 02:40 AM PDT

देहरादून: पहाड़ की पहली नगर निगम श्रीनगर को बनाए जाने को लेकर सियासत गर्म हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा सरकार पर षड्यंत्र के तहत श्रीनगर नगर निगम को नगरपालिका बनाए जाने की बात कही है। गणेश गोदियाल का कहना है कि श्रीनगर में इस समय नगर पालिका अध्यक्ष पद कांग्रेस के पास है। उनका आरोप है कि इसलिए भाजपा सरकार षडयंत्र के तहत श्रीनगर नगर पालिका के अध्यक्ष को पद से हटाना चाहते

हल्द्वानी : सरकार से आर-पार की लड़ाई का ऐलान, दी चेतावनी

Posted: 26 Sep 2021 01:40 AM PDT

हल्द्वानी के दमुआढुंगा क्षेत्र के निवासियों को मालिकाना हक दिए जाने की मांग को लेकर अब यहां के स्थानीय निवासी सरकार से आर-पार की लड़ाई के मूड में आ गए हैं। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि अगले 15 दिन के अंदर सरकार मालिकाना हक देने के लिहाज से कोई ठोस निर्णय नहीं उठाती तो सरकार आंदोलन का सामना करने के लिए तैयार रहें. क्षेत्रवासियों के मुताबिक साल 2014 में कांग्रेस सरकार ने दमुआढुंगा क्षेत्र

उत्तराखंड: महिला मोर्चा की बैठक में होगा मंथन, 2022 के चुनाव में होगी बड़ी भूमिका

Posted: 26 Sep 2021 01:40 AM PDT

देहरादून: दो दिवसीय भाजपा की राष्ट्रीय महिला मोर्चा कार्यकारिणी की बैठक शुरू होने जा रही है। बैठक से पहले आज बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने पीएम मोदी के मन की बात को सुना। जिसमें बीजेपी के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी मौजूद रहे। पीएम मोदी की मन की बात को लेकर भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में जिस तरीके से

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां नदी में बहे दो बच्चे, एक का शव बरामद

Posted: 26 Sep 2021 01:40 AM PDT

  बागेश्वर। उत्तराखंड से लगातार नदी में डूबने के मामले सामने आ रहे हैं। अब तक कई लोगों की नदी में डूबने से मौत हो चुकी है। जिनमे अधिकतर बच्चे और युवा शामिल हैं। वहीं बता दें कि एक बार फिर से ऐसा ही मामला बागेश्वर से सामने आया है. मामला जिले के कपकोट तहसील का है जहां हाईडिल के पास दो बच्चे सरयू नदी में बह गए। दोनों पानी में ओझल हो गए।मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की

VIDEO : भाजपा सांसद को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, मारे लात-घूसे, कपड़े फाड़े

Posted: 26 Sep 2021 01:40 AM PDT

यूपी के प्रतापगढ़ में कांग्रेस नेता के समर्थकों ने भाजपा सांसद को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता गरीब कल्याण मेले में बतौरा मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। लेकिन कहा जा रहा है कि वो देर से पहुंचे जिससे कांग्रेस के समर्थक भड़क गए और उन्होंने सांसद की जमकर पिटाई कर दी। सांसद के कपड़े भी फाड़ दिए गए। सांसद की गाड़ी में भी

उत्तराखंड : दहेज नहीं लाई तो देवर ने किया दुष्कर्म, पति ने दिया तीन तलाक

Posted: 26 Sep 2021 12:40 AM PDT

हरिद्वार : दहेज के लिए दरिंदों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं, महिला का आरोप है कि दहेज नहीं लाने पर उसके साथ देवर ने रेप किया। पति ने तीन तलाक देकर घर से भगा दिया। इस मामले नें पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ससुर पर भी छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आठ महिलाओं समेत 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कस्बा

उत्तराखंड में रिश्ता शर्मसार, सगे बाप ने 4 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, चीख सुनकर…

Posted: 26 Sep 2021 12:40 AM PDT

ऋषिकेश : उत्तराखंड में एक बार फिर से बाप बेटी का रिश्ता शर्मसार हुआ। एक दरिंदे पिता ने अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाया। बेटी की चीख सुनकर मां मौके पर पहुंची तो पिता फरार हो गया। पिता की दरिंदगी की शिकायत मुनिकीरेती थाना क्षेत्र की कैलाश गेट पुलिस को दी गई। वहीं बच्ची को अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। बच्ची की चीख सुनकर कमरे में पहुंची मां मिली जानकारी के अनुसार

ऋषिकेश : गंगा किनारे कैंप कर्मी का शव बरामद, मिले हाथी के पैरों के निशान

Posted: 26 Sep 2021 12:40 AM PDT

ऋषिकेश : बदरीनाथ हाईवे पर शिवपुरी स्थित गंगा किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। बता दें कि गंगा किनारे हाथी के पैरों के निशान मिले हैं जिससे आशंका जताई जा रही है कि हाथी द्वारा युवक को मौत के घाट उतारा गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मिली जानकारी के अनुसार मुनिकीरेती थाने को सूचना मिली कि शिवपुरी गंगा किनारे पर एक युवक शव पड़ा है।

बड़ा हादसा : नाव पलटने से 22 लोगों के डूबने की आशंका, 6 के शव बरामद

Posted: 26 Sep 2021 12:40 AM PDT

सिकरहना नदी में चिरैया प्रखंड क्षेत्र के शिकारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाव पलटने से 22 लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल इन डूबे लोगों में से छह लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। शेष डूबे हुए लोगों की खोजबीन की जा रही है। सभी लोग नाव से मवेशियों के लिए चारा काटने सरेह की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नाव पलट गई और यह हादसा हो गया। घटनास्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है। वहीं

उत्तराखंड : मां की डांट से नाराज होकर भागी लड़की, दोस्त ने किया दुष्कर्म, यहां का है मामला

Posted: 26 Sep 2021 12:40 AM PDT

देहरादून: राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक 16 साल की लड़की मां की डांट से नाराज होकर घर से भाग गई थी। जानकारी के अनुसार नौवीं में पढ़ने वाली छात्रा को रास्ते में पहले से परिचित एक युवक मिला। वो झांसा देकर उसे अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दिया है। मामले शुक्रवार का बताया जा रहा है। एक महिला ने तहरीर दी कि उसकी बेटी के

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए नहीं मिल पा रहे थे ई-पास, अब मिलेगी राहत

Posted: 25 Sep 2021 11:40 PM PDT

देहरादून: चारधाम यात्रा के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने पंजीकरण कराया है। ई-पास भी हासिल कर लिए, लेकिन अब समस्या यह हो गई है कि कई लोग ई-पास लेने के बाद भी दर्शन करने नहीं आ रहे हैं। ऐसे में पंजीकरण कराने के बाद ई-पास के लिए आवेदन करने वाले लोगों को ऑनलाइन पास नहीं मिल पा रहे हैं। देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर सीट फुल होने का मैसेज आ रहा है। लेकिन, अब समस्या का समाधान हो जाएगा। धर्मस्व विभाग की

उत्तराखंड : बच्चे पहुंचे लेकिन शिक्षक रहे नदारद, फिर इस महिला अधिकारी ने संभाला मोर्चा, गेट से कूदीं

Posted: 25 Sep 2021 11:40 PM PDT

काशीपुर में उप शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय सीतारामपुर बंद मिला, जबकि स्कूल में पंजीकृत सभी 30 बच्चे स्कूल पहुंचे। करीब आधा घंटा इंतजार करने के बाद भी शिक्षक के नहीं पहुंचने पर एबीईओ बच्चों के साथ गेट कूदकर अंदर पहुंची और क्लास संचालित की। शुक्रवार को एबीईओ गीतिका जोशी सुबह 8 बजे प्राथमिक विद्यालय सीतारामपुर पहुंची, लेकिन उन्हें स्कूल बंद मिला स्कूल में ना तो शिक्षक

यहां देखें उत्तराखंड की खास खबरें

Posted: 25 Sep 2021 11:40 PM PDT

The post यहां देखें उत्तराखंड की खास खबरें first appeared on Khabar Uttarakhand News.

उत्तराखंड : टावर लगने का मनाया था जश्न, महीनों बाद भी नहीं बजी मोबाइल की घंटी

Posted: 25 Sep 2021 11:40 PM PDT

चमोली: चमोली के विकासखंड जोशीमठ का चीन और तिब्बत बॉर्डर से लगा सीमांत गांव तोलमा में लगा मोबाइल टावर शो-पीस बन कर रह गया है। सीमांत क्षेत्र में कुछ माह पहले ही जियो का मोबाईल टावर लगाया गया था, जिससे ग्रामीणों को अपनों से सम्पर्क करने में आसानी हो। जियो ने टावर तो लगा दिया, लेकिन अभी तक ये केवल शो पीस बन कर रह गया है। कुछ माह पहले ही बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने इस जियो टावर का उद्घाटन भी

उत्तराखंड: केंद्रीय रेल और टेक्सटाइल राज्य मंत्री ने CM से की भेंट, रेल सुविधाओं के विकास पर चर्चा

Posted: 25 Sep 2021 11:40 PM PDT

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय रेल एवं टेक्सटाइल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से राज्य में रेल परियोजनाओं के विकास संचालन एवं आवश्यक अवस्थापना सुविधाओं के संबंध में विचार विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से राज्य हित में टनकपुर-बागेश्वर ब्रॉड गेज लाइन के सर्वे में तेजी लाने, लालकुआं-सितारगंज-सिडकुल-खटीमा,

Post Bottom Ad

Pages