आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, February 6, 2022

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आज़मगढ़: विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन कराने के मामले में 02 हिरासत में

Posted: 06 Feb 2022 06:46 AM PST


शहर कोतवाली क्षेत्र के मड़यां जयरामपुर स्थित बंधे के पास  चल रहा था प्रलोभन दे मतांतरण का कार्य

आजमगढ़: शहर में धर्म परिवर्तन कराए जाने का मामला प्रकाश में आया है। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मड़यां जयरामपुर स्थित बंधे पर धर्म-परिवर्तन के आरोप में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विजय विश्वकर्मा व

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: राहत! मात्र 24 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई

Posted: 06 Feb 2022 06:15 AM PST


स्वस्थ हो रहे लोगों की बढ़ी संख्या, अब एक्टिव केस 302 हुए

आजमगढ़: जिलेवमें कोरोना के मामले लगातार नीचे आते जा रहे हैं। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि अभी भी सावधानी को लेकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार लोगों को जागरुक किया जा रहा है। आजमगढ़ में 06 फरवरी 2022 को जांच में 24 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि 2520 निगेटिव मिले। इस प्रकार कुल एक्टिव केस 302 हो गया। आज मिले केस में कई की ट्रैवल हिस्ट्री भी रही। वहीं तरवां, लालगंज व पवई ब्लॉक से ज्यादातर पॉजिटिव मिले। तरवां 100 बेड अस्पताल में दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक दिन पूर्व 29 की रिपोर्ट पॉजिटिव थी और एक्टिव केस भी 366 थे जो 64 लोगों के स्वस्थ होने के बाद अब 302 हो गए हैं।

आज़मगढ़: कड़ी सुरक्षा व कैमरों की निगरानी में रखी गईं ईवीएम

Posted: 06 Feb 2022 05:35 AM PST


एफसीआइ गोदाम में विधानसभा वार स्ट्रांग रूम में की गई सुरक्षित

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अफसरों को दिए जरूरी निर्देश

आजमगढ़: विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। जिले में सातवें चरण में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन स्थल से लेकर स्ट्रांग रूम और पोलिंग पार्टियों की रवानगी और मतगणना स्थल का चयन कर लिया है। जबकि

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: सपा नेता इसरार के बागी तेवर,कहा, टिकट नहीं मिला तो निर्दल लड़ कर जीतेंगे

Posted: 06 Feb 2022 04:56 AM PST


खुद मुलायम सिंह कहते हैं कि हक न मिले तो हल्ला बोलो- इसरार अहमद

जिले में टिकट बंटवारे के बाद सपा में थम नही रहा है विद्रोह

आज़मगढ़: समाजवादी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ जिले में अखिलेश यादव की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही है। टिकट बंटवारे के बाद पार्टी में शुरू हुआ विद्रोह थमने का नाम नहीं ले रहा है। गोपालपुर के बाद अब निजामाबाद में वरिष्ठ नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख इसरार अहमद ने अखिलेश यादव को खुली चुनौती दे डाली है। उन्होंने साफ कर दिया है कि अखिलेश यादव अपने फैसले पर विचार करे नहीं तो वे निर्देल मैदान में उतरेगे और जीत हासिल करेंगे। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में सपा की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही है। खासतौर पर सपा का गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ जिले में। लंबे समय से चुनाव की तैयारी में जुटे नेता टिकट न मिलने पर विद्रोह शुरू कर दिये हैं। जबकि अभी पार्टी ने सिर्फ सात सीटों पर ही उम्मीदवारों की घोषणा की है। अगर समय रहते विद्रोह को रोका न गया तो सपा की मुश्किल और बढ़ सकती है। कारण कि पूर्व मंत्री वसीम अहमद की पत्नी शमा वसीम के बाद निजामाबद में पूर्व ब्लाक प्रमुख ने टिकट न मिलने पर निर्दल लड़ने की घोषणा कर दी है। उनका दावा है कि उन्हें 2017 में ही टिकट देेने का आश्वासन दिया गया था लेकिन अब अखिलेश यादव अपने वादे से मुकर रहे हैं। इसके पूर्व फूलपुर-पवई विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता पूर्व सांसद रमाकांत यादव को टिकट मिलने के विरोध में प्रदर्शन कर इस्तीफा दिए थे। 2017 में जिले की 10 सीटों में पांच सीट पर सपा को जीत मिली थी जबकि चार सीट बसपा के खाते में गई है। एक सीट बीजेपी को मिली थी। एक बार फिर चुनाव की घोषणा हो चुकी है। सपा ने जिले की दस में से सात सीटों पर उम्मीदवार उतार दिये हैं। वहीं बीजेपी ने छह सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। सपा ने गोपालपुर में विधायक नफीस अहमद को टिकट दिया है। यहां पूर्व मंत्री वसीम अहमद की पत्नी शमा नसीम नाराज हैं। इनका दावा है कि अखिलेश यादव ने खुद उन्हें चुनाव लड़ाने का वादा किया था लेकिन अब मुकर गए। वे निर्दल चुनाव लड़ने का दावा कर रही हैं।
वहीं सपा ने निजामाबाद में तीन बार से विधायक आलमबदी को मैदान में उतारा है। यहां पूर्व ब्लाक प्रमुख इसरार अहमद पार्टी के फैसले का खुलकर विरोध कर रहे हैं। इसरार का कहना है कि वर्ष 2017 में उनसे अखिलेश यादव ने कहा था कि यह आलमबदी का अंतिम चुनाव है। अगली बार आपको मौका मिलेगा। खुद आलमबदी ने वर्ष 2022 का चुनाव न लड़ने की बात कही थी लेकिन पार्टी ने उन्हें फिर मैदान में उतार दिया है। टिकट घोषणा के बाद वे अखिलेश यादव से मिले तो उन्होंने फिर आलमबदी के आखिरी चुनाव की बात कही। इसरार का कहना है कि हमने पार्टी को 32 साल दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने फैसले पर विचार करना चाहिए। यदि पार्टी टिकट नहीं देती है तो वे हर हाल में निर्दल मैदान में उतरेंगे। उनके साथ सभी वर्ग का सपोर्ट है और चुनाव जीतेंगे। कारण कि लोहिया ने कहा था कि जिंदा कौमें ज्यादा इंतजार नहीं करती हैं। खुद मुलायम सिंह कहते हैं कि हक न मिले तो हल्ला बोलो। हम इन्ही के आदर्शों पर चलने वाले लोग है। अपने हक के लिए लड़ेगे।

आज़मगढ़: सड़क हादसों में राजगीर व किसान की मौत

Posted: 06 Feb 2022 04:18 AM PST


तरवां क्षेत्र के चौकी गंजोर व गंभीरपुर के रानीपुर रजमो में हुआ हादसा

आजमगढ़ : तरवां और गंभीरपुर थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में किसान और राजगीर की मौत हो गई। मौत की खबर के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर र

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: पोखरे में मिला अज्ञात महिला का शव,पुलिस शिनाख्त में जुटी

Posted: 06 Feb 2022 04:10 AM PST


बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन गांव के पास मिली लाश, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका

आजमगढ़: बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन गांव के पास रविवार की सुबह पोखरे में अज्ञात 25 वर्षीया विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैली गई। स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में

आगे पढ़ें …

Post Bottom Ad

Pages