Aajtak News Update - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 7, 2026

Aajtak News Update

 
रविवार, 8 फरवरी 2026
 
सुप्रभात नई दिल्ली
 
 
आपके लिए
रूस के बश्कोर्तोस्तान की राजधानी उफा में स्थित स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के विदेशी छात्रों के हॉस्टल में शनिवार को चाकूबाजी की घटना में चार भारतीय छात्रों समेत कई लोग घायल हो गए. हमलावर एक किशोर बताया जा रहा है, जिसने हॉस्टल में घुसकर छात्रों पर हमला किया और गिरफ्तारी से बचने के दौरान दो पुलिसकर्मियों को भी चाकू मार दिया, साथ ही खुद को भी चोट पहुंचाई.
कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन दो मंजिला बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा हुआ. इमारत में रेस्टोरेंट भी चल रहा था. मलबे में 9 लोग दबे, जिनमें 8 को सुरक्षित निकाला गया, एक व्यक्ति अंदर फंसा है और प्रशासन से संपर्क में है. सात लोग घायल बताए गए हैं. मंत्री मदन दिलावर मौके पर पहुंचकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं. पुलिस, फायर और राहत दल रेस्क्यू में जुटे हैं, क्रेन देरी से पहुंचने पर स्थानीय लोगों में नाराजगी है.
पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और उनके 20 अज्ञात समर्थकों पर बुद्धा कॉलोनी थाना में सरकारी काम में बाधा और पुलिसकर्मियों को धमकाने के आरोप में केस दर्ज हुआ है. यह कार्रवाई ड्यूटी के दौरान हुए विवाद के बाद की गई. इससे पहले पप्पू यादव को 1995 के मकान विवाद मामले में कोर्ट वारंट पर पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया. कोर्ट ने समन की अनदेखी पर सख्ती दिखाई थी. पप्पू यादव ने कार्रवाई को राजनीतिक दबाव से जुड़ा बताया है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड में अपनी जन्मभूमि बिथ्याणी में पौधारोपण कर पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए पर्यावरण संरक्षण को जरूरी बताया. इस दौरान सेना की 127 गढ़वाल इन्फैंट्री बटालियन, जिसे गढ़वाल ग्रीनर्स कहा जाता है, की पहल का जिक्र हुआ, जिसने 2023 से हर साल करीब 4 लाख पौधे लगाए हैं और जल संरक्षण के कई काम किए हैं.
जनकपुरी में एक गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 8 बिंदुओं वाला सुरक्षा ढांचा लागू करने के निर्देश दिए हैं और तीन दिनों में शहर की सभी खुदाई साइटों की सूची मांगी है. उन्होंने सभी विभागों और एजेंसियों को सख्त सुरक्षा नियम लागू करने, चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टर लाइट और मजबूत बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने का आदेश दिया है.
नगर निकाय चुनाव से पहले बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें कांग्रेस के भीतर बीजेपी का 'ट्रोजन हॉर्स' बताया. उन्होंने अल्पसंख्यक मतदाताओं से कांग्रेस का 'मुखौटा' हटाकर सच्चाई देखने की अपील की. उन्होंने आरोप लगाया कि रेवंत सरकार का एकमात्र एजेंडा केसीआर को कोसना है और वह वादे पूरे करने में नाकाम रही है.
सुनिए
 
  PM मोदी ने किसे कहा अब बैठ जाओ और राहुल गांधी अब सरकार को कैसे घेरेंगे?: Reporters Off Air  
 
 
  Epstein Files की लगाई आग, Trump का प्रेशर या रूपए का चक्कर - क्यों हुई India-US Deal?: Padhaku Nitin World Affairs  
 
 
देखिये
 
 
 
 
 
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का फ्रेमवर्क सामने आया है, जो मार्च के मध्य तक पूरा होने वाला है. इस डील के बाद भारत की आठ FTA के अलावा ग्यारह और FTA बनने वाले हैं. विपक्ष का आरोप था कि कृषि क्षेत्र इस डील में पूरी तरह खुल जाएगा, लेकिन सच यह है कि जरूरी खाद्य सामग्रियों जैसे चावल, मक्का और मिलेट पर किसी तरह का खुलापन नहीं है.
 
 
Watch here aajtak live tv
FOLLOW US:
Need help? Contact us for assistance.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. for reprint rights: Syndications Today

--
Click Here to unsubscribe from this newsletter.

Post Bottom Ad

Pages