नमस्कार,भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच के बहिष्कार को टालने के लिए लाहौर में PCB प्रमुख मोहसिन नकवी, BCB अध्यक्ष और ICC के अधिकारी के बीच अहम बैठक हुई. ICC द्वारा नियुक्त मध्यस्थ इमरान ख्वाजा इस गतिरोध को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं, जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची के गठबंधन ने विंटर स्नैप पोल में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए निचले सदन में बहुमत हासिल कर लिया. LDP ने अकेले ही 233 सीटों का आंकड़ा पार कर मजबूत प्रदर्शन किया. ताकाइची जापान की पहली महिला पीएम हैं और खुद को मार्गरेट थैचर से प्रेरित बताती हैं. |