इंडिया न्यूज़ 365 लाइव - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, July 29, 2020

इंडिया न्यूज़ 365 लाइव

इंडिया न्यूज़ 365 लाइव


बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राष्ट्रीय वैश्य महासभा ने तिरपाल एंव राहत सामग्री वितरण किया।

Posted: 28 Jul 2020 12:41 PM PDT



Motihari : मोतिहारी विधानसभा के बाढ़ प्रभावित मधुबनी घाट पंचायत में  सैकड़ो विस्थापित असहाय लोगों के बीच राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता संजय जायसवाल ने तिरपाल एंव राहत सामग्री का आज वितरण किया।आज बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच तिरपाल एंव राहत सामग्री वितरण करते प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता संजय जायसवाल ने कहा कि पूर्वीचंपारण जिले में प्रलयंकारी बाढ़ के कारण हजारों लोग घर से बेघर हो गए है।बाढ़ के विभीषिका के वजह से लोग बांध एंव सड़क पर शरण लिए हुये है।बाढ़ के कारण विस्थापित लोग प्लास्टिक टांग कर जीवन गुजारने पर विवश है,जिसको लेकर राष्ट्रीय वैश्य महासभा के द्वारा यथासंभव असहाय लोगों के बीच मदद पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।वहीं प्रदेश महासचिव राजेश जायसवाल उर्फ पप्पू जायसवाल ने कहा कि लोगों के घरों में रखे अनाज एंव राशन सामग्री बर्बाद हो चुके है।सरकार के द्वारा विस्थापित लोगों को किसी प्रकार का सरकारी मदद मुहैया नही कराया जा रहा है।आज बाढ़ प्रभावित मधुबनी घाट में तिरपाल एंव राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता संजय जायसवाल, प्रदेश महासचिव राजेश जायसवाल उर्फ पप्पू जायसवाल,जिलाध्यक्ष धनराज प्रसाद साहू,जिला प्रधान महासचिव देवनारायण गुप्ता, मोतिहारी प्रखंड अध्यक्ष बबलू जायसवाल,नगर अध्यक्ष सुमित कुमार गुप्ता,नगर प्रधान महासचिव धीरज सर्राफ, मोतिहारी प्रखंड प्रधान महासचिव गौतम जायसवाल,अशोक जायसवाल, एंव ह्र्दयनारायण जायसवाल आदि लोग शामिल थे।प्रवक्ता संजय जायसवाल ने प्रखंड अध्यक्ष बबलू जायसवाल को बधाई देते हुए कहा कि बबलू जायसवाल द्वारा पूर्व में मधुबनी घाट पंचायत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चूड़ा,मीठा,नमकीन भुजिया, बिस्किट,ब्रेड,माचिस,मोमबत्ती आदि राहत सामग्री पैकेट वितरण कर कार्यक्रम का शुरुआत किया,जिसको लेकर मेरे द्वारा मोतिहारी विधानसभा के पूरे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विस्थापित लोगों के बीच तिरपाल वितरण कर मदद पहुंचाने का कार्य कर रहे है।

Post Bottom Ad

Pages