दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, July 28, 2020

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल


मर्ज ने भी दर्द यह कैसा दिया मरा तो अपनी मिट्टी नसीब नहीं

Posted: 28 Jul 2020 12:22 AM PDT

भास्कर न्यूज | मुजफ्फरपुर/साहेबगंज
एसकेएमसीएच के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में रविवार की देर रात चौथे पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। 52 वर्षीय मृतक साहेबगंज प्रखंड का रहने वाला था। उसे शुक्रवार को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। मृतक के परिजन एसकेएमसीएच में ही शव छोड़कर फरार हो गए। लगभग 15 घंटे तक एम्बुलेंस में ही शव पड़ा रहा। इसके बाद एसकेएमसीएच प्रशासन ने जिला प्रशासन को सौंप दिया। सोमवार की दोपहर जिला प्रशासन ने शव साहेबगंज प्रखंड भेज दिया।

शव के साथ गांव में सीओ राकेश कुमार एवं थानाध्यक्ष राजू कुमार पुलिस बल के साथ गए। परिजनों को बुलाया। गांव में लोगों ने शव को लाए जाने का विरोध किया। उसके बावजूद प्रशासन परिजनों के साथ शव को दफनाने के लिए कब्रिस्तान में गया, लेकिन कब्रिस्तान में पानी भरा था। फिर गांव से गुजरे नहर के समीप ले गए, वहां गड्ढा भी खोद दिया गया, लेकिन ग्रामीणों के कड़े विरोध के कारण दफनाया नहीं जा सका। उसके बाद मकड़ी टोला में रेलवे लाइन के पास गए, वहां भी ग्रामीणों ने दफनाने नहीं दिया। एम्बुलेंस में लाश ले प्रशासन चार घंटे तक घूमता रहा, लेकिन दफनाया नहीं जा सका।

15 घंटे एंबुलेंस में ही शव पड़े रहने पर जिला प्रशासन ने प्रखंड को भेजा था

लॉकडाउन न मानने पर करनी पड़ रही सख्ती

एक बैंक अधिकारी की भी मौत

तिलक मैदान रोड स्थित एक बैंक में कार्यरत वरीय अधिकारी की सोमवार की अलस्सुबह कोरोना से मौत हो गई। वे होम आइसोलेशन में थे। रविवार की देर रात में उनकी तबीयत बिगड़ी तो घरवाले इलाज के लिए अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से बैंकरों में शोक व भय है। हालांकि, इसकी पुष्टि जिला प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग द्वारा नहीं की गई है। बैंक यूनियन सदस्यों ने इस घटना पर गहरा दुख जताया। कहा कि अब बैंकर पॉजिटिव हो रहे है। ऐसे में बैंक शाखाओं को अल्टरनेट डे पर खोले।

जिले में अब तक 2120 पॉजिटिव

एसकेएमसीएच प्राचार्य डॉ. विकास कुमार के अनुसार सोमवार को एसकेएमसीएच लैब में 437 सैंपल की जांच हुई। जिसमें जिले के 149 लोग पॉजिटिव मिले। वहीं, जिला यक्ष्मा अधिकारी डॉ. अमिताभ कुमार ने बताया, रैपिड एंटीजेन किट से सदर अस्पताल, पीएचसी व एसकेएमसीएच में 215 सैंपल की जांच की गई। जिसमें 28 पॉजिटिव मिले। नए पॉजिटिव मरीज मिलने के साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2120 हो गई है। उधर, काफी दिनों से लोगों के विरोध के बीच कन्हौली शहरी पीएचसी में सोमवार को जांच शुरू हाे सकी। पहले दिन 21 सैपल की जांच हुई, इसमें 2 पाजिटिव मिले।

कोरोना से अब तक जिले के 13 की मौत

सीओ राकेश कुमार ने बताया कि जिला शव गृह में ही लाश लदे एम्बुलेंस को भेजा गया। इधर, पॉजिटिव मरीज की मौत की पुष्टि अस्पताल प्रबंधक संजय कुमार साह ने की है। इसके साथ ही जिला के पॉजिटिव मरीजों की मौत की संख्या 13 हो गई है। इनमें छह की मौत पटना, चार की मौत एसकेएमसीएच और तीन मरीजों की मौत शहर में हुई है। एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शाही ने बताया कि एसकेएमसीएच में कोरोना वार्ड बनने के बाद छह दिनों में चार मौतें हुई हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
How did the merge cause pain even if its soil was not destined


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/how-did-the-merge-cause-pain-even-if-its-soil-was-not-destined-127558719.html

उनकर बात! (मगही गजल)

Posted: 27 Jul 2020 10:47 PM PDT

उनकर बात! (मगही गजल)


उनकर बात हमरा भी मत चलाव,
दूर हट हमरा से जा उधर सुनाव।।
दूसरा के फिकिर में काहे बउराईल ह,
हे सामने समय आयल कुछ काम बनाव।।
फिर पछतयब जब समय चुक जाई,
गलती गर कहली त हमरो समझाव।।
बनला पर सब कोई हाथों हाथ थाम्ह लेई,
बिगडला पर कहतन लोग की पिंड छुडाव।।
उ तो हथ बडका बनल तब का तोहरा,
कहियो ना कहतन तोहरा जीयरा जुडाव।।
'मिश्र अणु' देखले हे उँच-नीच दुनियां के,
झुठ-सांच कहके न हमर माथा पगलाव।।
       ---:भारतका एक ब्राह्मण.
    © संजय कुमार मिश्र "अणु"
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

पिकअप वैन ने पति-पत्नी को रौंदा, बाढ़ के पानी में घर डूबा तो सड़क पर शरण ली थी

Posted: 27 Jul 2020 10:22 PM PDT

बिहार के दरभंगा जिले में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने पति-पत्नी को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना केवटी थाना क्षेत्र की है।

केवटी बाढ़ प्रभावित है। पानी में घर डूबने के चलते सैकड़ों लोगों ने सड़क पर शरण ली है। लोग सड़क किनारे टेंट बनाकर रह रहे हैं। थाना क्षेत्र के दरभंगा-जयनगर रोड पर कोयला स्थान के पास बाढ़ पीड़ित पति-पत्नी को वैन ने कुचल दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दरभंगा-जयनगर रोड को जाम कर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दरभंगा-जयनगर रोड पर कोयला स्थान के पास बाढ़ पीड़ित पति-पत्नी को वैन ने कुचल दिया।


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/husband-and-wife-killed-as-road-accident-today-in-bihar-darbhanga-near-kewati-police-station-area-127560079.html

मायागंज अस्पताल की तीन नर्स, दो हेल्थ वर्कर पॉजिटिव, सुल्तानगंज थाना सील

Posted: 27 Jul 2020 09:22 PM PDT

नाथनगर थाने का ड्राइवर कंप्यूटर ऑपरटर और चौकीदार भी संक्रमित
इस माह के 21 दिनों बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या पहली बार कम हुई। जिले में 28 नए मरीज मिले। इससे पहले 6 जुलाई को 25 मरीज मिले थे। नए संक्रमितों में अभी भी सबसे ज्यादा 20 से ज्यादा मरीज शहरी क्षेत्र में मिले हैं। मायागंज अस्पताल की गायनी ओटी की नर्स, शिशु रोग विभाग की दो नर्सें और अस्पताल के दो हेल्थ वर्कर और अलीगंज इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्य संक्रमित हुए। नाथनगर थाने का ड्राइवर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, चौकीदार, नारायणपुर पीएचसी कर्मचारी की पत्नी, बेटा और भवानीपुर ओपी का रसाेइया और एक निजी क्लीनिक के दो कर्मचारी भी पॉजिटिव मिले हैं। सीएस डाॅ. विजय कुमार सिंह ने बताया, सोमवार की रिपोर्ट ने थोड़ी राहत दी है। मरीजों की संख्या घटी है।

इधर, सुल्तानगंज में अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय और थाने के चार जवानों के संक्रमित होने के बाद प्रशासन ने सुल्तानगंज थाना सील कर दिया। यह थाना फिलहाल कृष्णगढ़ चौक स्थित नप के यात्री निवास में शिफ्ट किया गया है। अपर रोड में संक्रमित शिक्षक हेमंत कुमार गुप्ता की मौत के बाद उनके घर जाने वाले रास्ते पर महिला अस्पताल-गाेपाल गेट के पास बैरिकेडिंग कर दी है। कार्यपालक पदाधिकारी अभिनव कुमार ने बताया, दोनों रास्ते 14 दिन तक सील रहेंगे।

शहर में यहां संक्रमण
भीखनपुर में दो युवक, मुंदीचक और बरारी से 1-1, छाेटी खंजरपुर में किशोरी, इशाकचक में एक युवक और एक बुजुर्ग, तिलकामांझी में दो युवक, कोरिया टोला में एक, कटहलबाड़ी में एक महिला, शैलबाग कॉलोनी में एक युवक व एक बुजुर्ग, जीरोमाइल में एक अधेड़ और आदमपुर से बुजुर्ग संक्रमित हुए।
नौ मरीजों ने कोरोना को हराया
काेविड केयर सेंटर से नाै मरीजाें काे स्वस्थ्य हाेने पर छुट्टी दी गई। तिलकामांझी के अनूप घाेष, अलीगंज के धीरज कुमार, इस्माइलपुर के गंगाधर दास, सीता देवी, सिमरन प्रिया, रंजना कुमारी, राकेश कुमार, संताेष कुमार व मनाेरंजन कुमार को डिस्चार्ज कर दिया गया।

एनटीपीसी के 11 कर्मी संक्रमित
कहलगांव अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी डीएस डॉ. विवेकानंद दास ने बताया, एनटीपीसी स्थित जीवन ज्योति अस्पताल के कर्मी, सीआईएसएफ के 3 जवान, पांच कर्मचारी, कैंटीन के दो स्टाफ के अलावा घोघा बाजार के युवक और युवती, कुलकुलिया का युवक, सिकड़गढ़ की एक महिला संक्रमित हुई है। सभी को होम क्वारेंटाइन किया है।
सदर में 123 में 12 पाॅजिटिव
सदर अस्पताल में साेमवार काे 123 लाेगाें की जांच हुई। इसमें 12 पाॅजिटिव मिले। 7 पुरुष अाैर 5 महिलाएं संक्रमित मिलीं। सबाैर में 30, नाथनगर में 50, नारायणपुर में 40, गाेपालपुर में 30, रंगरा में 60, कहलगांव में 30 लाेगाें की जांच हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Three nurses of Mayaganj hospital, two health worker positive, Sultanganj police station seal


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/three-nurses-of-mayaganj-hospital-two-health-worker-positive-sultanganj-police-station-seal-127559338.html

अनाथों के नाथ रघुपति को

Posted: 27 Jul 2020 07:34 PM PDT

अनाथों के नाथ रघुपति को

जब वो नरपिशाच-
हाथों में नंगी तलवार लिये,
रौंद रहे थे सब तरफ-
हमारी सभ्यता संस्कृति को।।
तब रामबोला जन्मा-
उद्धार करने इस धरती को।।
         एक पर एक आती रही विपत्ति,
         शायद यही थी उसकि नियति,
         जब छोड गये पिता और माता-
        तब चुनिया ने दिखाई स्वामी भगति।।
        किया लालनपालन प्रज्ञा महति को।।
फिर वह भी अबोध को छोड गई ,
मनोहारी ममता मुँह को मोड गई,
तब दर दर का ठोकर खाकर के-
नीत विपदा भी दामन जोड गई।।
लग गई नजर जो सुमति को।।
        तब नरहरि दास ने पालन किया,
        रामबोला से तुलसीदास नाम दिया।
        सुनाते रहे हमेशा रख अपने साथ-
       अमर कथा गायक राम का नाम दिया।
       मिटाने को कुअंक भाल विपत्ति को।।
तब पंद्रह साल क रखे शेषसनातन,
बनाया निस्नात वेद वेदांग का मनन।
ततपश्चात आये अपने जन्म स्थान-
कहने लगे लोगों में कथा रामायण।
जगाकर राममय भक्ति को।।
        एक दिन दीनबंधु मिले अचानक से,
        देखते रह गये तुलसी को एकटक से।
        और अपनी रत्नावली  के लिए सोंचा-
        ऐसा योग्य वर मिलेगा नहीं निष्कंटक से।
         और पाणीग्रहण करवा दिया युवती को।।
 तुलसी रत्नावली में आशक्त थे,
जबकि वे पहुंचे हुए भक्त थे।
एक दिन असमय में पहुंचे पास-
ये देख हुए नयन अनुरक्त थे।
फटकार दी तत्क्षण ऐसी कुमति को।।
            हुआ वैराग्य बस बदल गई धारा,
            लिया जीवन में रामनाम का सहारा।
            अनाथों के नाथ विश्वनाथ के शरण में-
             सब छोड माया मोह से थका हारा।।
             किया प्राप्त दुर्लभ सदगति को।।
वह रामबोला हीं बना तुलसीदास है,
जीसकी आभा से दिप्त साहित्याकाश है।
वंदन सहित नमन है उस मानव को-
बनकर "मिश्र अणु" दासों का दास है
मान अनाथों के नाथ रघुपति को।
         ----:भारतका एक ब्राह्मण.
       © संजय कुमार मिश्र "अणु"
            वलिदाद,अरवल(बिहार)
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

दैनिक पंचांग 28 - जुलाई - 2020 एवं राशिफल

Posted: 27 Jul 2020 07:22 PM PDT

श्री गणेशाय नम: 

 दैनिक पंचांग 28 - जुलाई - 2020 एवं राशिफल 

☀ पंचांग    
🔅 तिथि  अष्टमी  06:32:24 तदुपरांत  नवमी  रात्रिशेष  04:20:31
🔅 नक्षत्र  स्वाति  दिन  12:04:33
🔅 करण : बालव  15:58:28
           कौलव  27:01:03
🔅 पक्ष  शुक्ल  
🔅 योग  शुभ  18:05:09
🔅 वार  मंगलवार  

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    
🔅 चन्द्रोदय  13:24:59  
🔅 चन्द्र राशि  तुला - 26:49:16 तक    
🔅 चन्द्रास्त  24:42:59  
🔅 ऋतु  वर्षा  

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    
🔅 शक सम्वत  1942  शार्वरी
🔅 कलि सम्वत  5122  
🔅 दिन काल  13:33:56  
🔅 विक्रम सम्वत  2077  
🔅 मास अमांत  श्रावण  
🔅 मास पूर्णिमांत  श्रावण  

☀ शुभ और अशुभ समय    
☀ शुभ समय    
🔅 अभिजित  12:00:14 - 12:54:30
☀ अशुभ समय    
🔅 दुष्टमुहूर्त  08:23:11 - 09:17:27
🔅 कंटक  06:34:39 - 07:28:55
🔅 यमघण्ट  10:11:42 - 11:05:58
🔅 राहु काल  15:50:51 - 17:32:36
🔅 कुलिक  13:48:46 - 14:43:01
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  08:23:11 - 09:17:27
🔅 यमगण्ड  09:03:53 - 10:45:37
🔅 गुलिक काल  12:27:22 - 14:09:07
☀ दिशा शूल    
🔅 दिशा शूल  उत्तर  

☀ चन्द्रबल और ताराबल    
☀ ताराबल  
🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद  
☀ चन्द्रबल  
🔅 मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर  
🌹विशेष ~  श्रीदुर्गाष्टमी व्रत, क्षयवती नवमी, कौमारी व्रत। 🌹
पं. प्रेम सागर पाण्डेय् 
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र 
नि:शुल्क परामर्श -  रविवार 
दूरभाष  9122608219
            9835654844

🌹28 जुलाई 2020, मंगलवार का राशिफल  🌹

मेष (Aries): नया काम करने की सलाह देते हैं। गूढ विद्या और रहस्यमय विषयों को जानने-समझने का प्रयत्न करें। वाणी और व्यवहार को संयमित रखना आपके हित में होगा। मध्याहन के बाद नए कार्य का प्रारंभ कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यावसायिक स्थल पर संभलकर चलें। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। संतान के विषय में द्विधा रहेगी।
शुभ रंग  =  पींक
शुभ अंक  =  8
वृषभ (Tauras): दिन का प्रारंभ आनंद-प्रमोद और मित्रों से भेंट से होगा। पर्यटन या प्रवास का आयोजन हो सकता है। मध्याहन के बाद सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। आज भाषा का दुरुपयोग न हो इसका ध्यान रखें, नहीं तो विवाद होगा। हितशत्रुओं से सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आध्यात्मिक विषयों में गहराई से उतरना पड़ेगा।
शुभ रंग  =  आसमानी 
शुभ अंक  :  7
मिथुन (Gemini): आज आपका दिन मनोरंजन और आनंद से भरपूर होगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यालय में सहयोगपूर्ण वातावरण रहेगा। मित्रों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन होगा। सुरुचिपूर्ण भोजन करने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग  =  क्रीम
शुभ अंक  :  2
कर्क (Cancer): प्रतिकूलता में भी आप परिश्रम के साथ कार्य करेंगे। पेट की तकलीफ से परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी, परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति अधिक अनुकूल बनेगी। स्वास्थ्य सुधर सकता है। मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ रहेंगे। कार्यालय में सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।
शुभ रंग  =  पींक
शुभ अंक  :  8
सिंह (Leo): आज ध्यान से चलने का दिन है। मानसिक रूप से तनाव रहेगा। शारीरिक रूप से भी अस्वस्थता रहेगी। परिजनों के साथ खटराग हो सकता है। ऐसे समय में संयम बरतने की सलाह देते हैं। धन-कीर्ति की हानि होगी। संतान के विषय में चिंता रहेगी। बौद्धिक चर्चा से दूर रहें। धन सम्बंधित आयोजन के लिए समय अनुकूल है।
शुभ रंग  =  पींक
शुभ अंक  :  8
कन्या (Virgo): लाभ और भाग्यवृद्धि का योग है। संबंधो में प्रेम और सम्मान की प्रधानता रहेगी। मध्याहन के बाद आप चिंतातुर रहेंगे जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। निजी सम्बंधियों के साथ मनदुःख का कोई प्रसंग बनेगा। माता का स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। जलाशय से संभलकर चलें।
शुभ रंग  =  हरा
शुभ अंक  :  6
तुला (Libra): शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक झगडे में वाणी पर संयम रखें। नकारात्मक मानसिकता न अपनाएं। घर के सदस्यों के साथ भ्रांति न हो इसका ध्यान रखें। मध्याहन के बाद मन से ग्लानि दूर होगी। आनंद छाएगा। नए कार्य करने के लिए आप प्रस्तुत होंगे। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी। प्रवास का योग है।
शुभ रंग  =  आसमानी 
शुभ अंक  :  7
वृश्चिक (Scorpio): मध्यम फलदायी होगा आज का दिन। सुख और संतोष का अनुभव होगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्ण दिन संपन्न होगा। आज शुभ समाचार मिलेंगे। मध्याहन के बाद परिवार में झगड़े का वातावरण रहेगा, इसलिए भ्रांति दूर करें। अनावश्यक खर्च पर संयम बरतें। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा। विद्यार्थियों को अभ्यास में अड़चने आएगी।
शुभ रंग  =  लाल
शुभ अंक  :  8
धनु (Sagittarius): आज दुर्घटना और शल्य चिकित्सा से संभलकर चलें। आनंद-प्रमोद के पीछे आप अधिक खर्च करेंगे। स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी। सम्बंधियों के साथ अरुचिकर घटनाएं होंगी। मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता और स्वस्थता भी प्राप्त कर सकेंगे। मित्रों, स्वजनों से उपहार मिल सकता है। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा।
शुभ रंग  =  पीला
शुभ अंक  :  9
मकर (Capricorn): व्यापारियों के लिए लाभदायी है आज का दिन। पुत्र और पत्नी से लाभ होगा। सांसारिक जीवन में सुखद प्रसंग बनेंगे। मध्याहन के बाद मानसिक अशांति और बुरा स्वास्थ्य आपको अशांत कर देगा। बातचीत करते समय भ्रांति न हो जाए इसका ध्यान रखें। आनंद-प्रमोद और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। मानहानि होने की संभावना है।
शुभ रंग  =  क्रीम
शुभ अंक  :  2
कुंभ (Aquarius): आज का दिन लाभकारी है। व्यवसायिक क्षेत्र में सम्मानित होंगे। व्यवसाय में पदोन्नति होगी। उच्च अधिकारी आप से प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। उगाही से आय बढेगी। मित्रों से भेंट होगी। किसी मनोहर व पर्यटन स्थल पर प्रवास होगा। संतान की प्रगति से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सांसारिक जीवन में आनंद रहेगा।
शुभ रंग  =  आसमानी 
शुभ अंक  :  7
मीन (Pisces): बौद्धिक और लेखन कार्य में सक्रिय रहेंगे। नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे। लंबे प्रवास और धार्मिक यात्रा के योग हैं। विदेश में स्थित मित्र और स्नेहीजनों से मेल-जोल रहेगा। शरीर में उल्लास और थकान दोनों का अनुभव होगा। बिना किसी विघ्न के आपके कार्य संपन्न होंगे। धनलाभ का योग है। मित्रों से लाभ होगा।
शुभ रंग  =  पीला
शुभ अंक  :  9
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

बारिश में बही बेलकतरी-केंदुआडीह सड़क पर बनी पुलिया, 16 गांवों के 20 हजार लोग प्रभावित

Posted: 27 Jul 2020 06:22 PM PDT

मधुबन स्थित बेलकतरी-केन्दुआडीह रोड पर स्थित पुलिया बहने से आवागमन बाधित हो गया है। पीरटांड प्रखंड, खुखरा थाना, हरलाडीह ओपी के कुडको पंचायत अंतर्गत बेल कतरी केंदुआडीह पथ पर स्थित केंदुआडीह नदी पर बना पुल भारी बारिश के कारण बह गया है। जिससे ग्रामीणों का संपर्क अन्य गांवों व शहर से टूट चुका है। यहां यह बता दें कि यह पुल कुंडको व मंडरो पंचायत को जोड़ती है।

इसके टूट जाने से 16गांवों के लगभग 20 हजार लोग प्रभावित हो रहे हैं। आवागमन मे भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुडको पंचायत की मुखिया बबीता देवी ने बताया की बेलकतरी केन्दुवाडीह रोड का निर्माण हुए लगभग एक साल पूरा हुआ है, लेकिन पहली बरसात भी यह सड़क नहीं झेल पाई। पुल व एप्रोच सड़क का नुकसान होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब कुडको से हरलाडीह बाजार आने के लिए उन्हें अधिक दूरी तय करना पड़ेगा। वहीं मंडरो पंचायत की मुखिया प्रमिला हेम्ब्रम ने बताया कि बेलकतरी गांव के पास बना पुल बह जाने से कुडको एवं मंडरो पंचायत के ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही है।

दोनों पंचायत की दूरी बढ़ गई है। कहा कि जिला प्रशासन इसपर ध्यान देते हुए तुरंत मरम्मत कराने का काम किया जाए, ताकि आम जनता को सुविधा मिल सके। कुडको व मंडरो पंचायत के ग्रामीणों ने बताया कि जिला प्रशासन ने इसपर ध्यान नहीं दिया तो बाध्य होकर जिला के डीसी को ज्ञापन देकर गुहार लगाएंगे। इसके बाद भी पुल मरम्मत का काम जल्द नहीं हुआ तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी सारी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In the rain, culvert on the Balkatari-Kenduadih road, 20 thousand people of 16 villages affected


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhuban/news/in-the-rain-culvert-on-the-balkatari-kenduadih-road-20-thousand-people-of-16-villages-affected-127559751.html

मर्ज ने भी दर्द यह कैसा दिया मरा तो अपनी मिट्टी नसीब नहीं

Posted: 27 Jul 2020 05:22 PM PDT

भास्कर न्यूज | मुजफ्फरपुर/साहेबगंज
एसकेएमसीएच के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में रविवार की देर रात चौथे पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। 52 वर्षीय मृतक साहेबगंज प्रखंड का रहने वाला था। उसे शुक्रवार को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। मृतक के परिजन एसकेएमसीएच में ही शव छोड़कर फरार हो गए। लगभग 15 घंटे तक एम्बुलेंस में ही शव पड़ा रहा। इसके बाद एसकेएमसीएच प्रशासन ने जिला प्रशासन को सौंप दिया। सोमवार की दोपहर जिला प्रशासन ने शव साहेबगंज प्रखंड भेज दिया।

शव के साथ गांव में सीओ राकेश कुमार एवं थानाध्यक्ष राजू कुमार पुलिस बल के साथ गए। परिजनों को बुलाया। गांव में लोगों ने शव को लाए जाने का विरोध किया। उसके बावजूद प्रशासन परिजनों के साथ शव को दफनाने के लिए कब्रिस्तान में गया, लेकिन कब्रिस्तान में पानी भरा था। फिर गांव से गुजरे नहर के समीप ले गए, वहां गड्ढा भी खोद दिया गया, लेकिन ग्रामीणों के कड़े विरोध के कारण दफनाया नहीं जा सका। उसके बाद मकड़ी टोला में रेलवे लाइन के पास गए, वहां भी ग्रामीणों ने दफनाने नहीं दिया। एम्बुलेंस में लाश ले प्रशासन चार घंटे तक घूमता रहा, लेकिन दफनाया नहीं जा सका।

15 घंटे एंबुलेंस में ही शव पड़े रहने पर जिला प्रशासन ने प्रखंड को भेजा था

लॉकडाउन न मानने पर करनी पड़ रही सख्ती

एक बैंक अधिकारी की भी मौत

तिलक मैदान रोड स्थित एक बैंक में कार्यरत वरीय अधिकारी की सोमवार की अलस्सुबह कोरोना से मौत हो गई। वे होम आइसोलेशन में थे। रविवार की देर रात में उनकी तबीयत बिगड़ी तो घरवाले इलाज के लिए अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से बैंकरों में शोक व भय है। हालांकि, इसकी पुष्टि जिला प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग द्वारा नहीं की गई है। बैंक यूनियन सदस्यों ने इस घटना पर गहरा दुख जताया। कहा कि अब बैंकर पॉजिटिव हो रहे है। ऐसे में बैंक शाखाओं को अल्टरनेट डे पर खोले।

जिले में अब तक 2120 पॉजिटिव

एसकेएमसीएच प्राचार्य डॉ. विकास कुमार के अनुसार सोमवार को एसकेएमसीएच लैब में 437 सैंपल की जांच हुई। जिसमें जिले के 149 लोग पॉजिटिव मिले। वहीं, जिला यक्ष्मा अधिकारी डॉ. अमिताभ कुमार ने बताया, रैपिड एंटीजेन किट से सदर अस्पताल, पीएचसी व एसकेएमसीएच में 215 सैंपल की जांच की गई। जिसमें 28 पॉजिटिव मिले। नए पॉजिटिव मरीज मिलने के साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2120 हो गई है। उधर, काफी दिनों से लोगों के विरोध के बीच कन्हौली शहरी पीएचसी में सोमवार को जांच शुरू हाे सकी। पहले दिन 21 सैपल की जांच हुई, इसमें 2 पाजिटिव मिले।

कोरोना से अब तक जिले के 13 की मौत

सीओ राकेश कुमार ने बताया कि जिला शव गृह में ही लाश लदे एम्बुलेंस को भेजा गया। इधर, पॉजिटिव मरीज की मौत की पुष्टि अस्पताल प्रबंधक संजय कुमार साह ने की है। इसके साथ ही जिला के पॉजिटिव मरीजों की मौत की संख्या 13 हो गई है। इनमें छह की मौत पटना, चार की मौत एसकेएमसीएच और तीन मरीजों की मौत शहर में हुई है। एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शाही ने बताया कि एसकेएमसीएच में कोरोना वार्ड बनने के बाद छह दिनों में चार मौतें हुई हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
How did the merge cause pain even if its soil was not destined


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/how-did-the-merge-cause-pain-even-if-its-soil-was-not-destined-127558719.html

आज 2017 का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद बूढ़ी गंडक के जलस्तर में आएगी कमी

Posted: 27 Jul 2020 05:22 PM PDT

बूढ़ी गंडक के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का जायजा लिया। बूढ़ी गंडक का जलस्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है तथा यह वर्ष 2017 के अपने उच्चतम स्तर से केवल 17 सेंटीमीटर नीचे है। इसके साथ ही जलस्तर में मंगलवार की दोपहर तक वृद्धि होने का अनुमान है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने नदी के भीतर के गांव को विशेष रुप से अलर्ट करते हुए बूढ़ी गंडक के तटबंध पर विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया है।

बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर शहर के सिकंदरपुर में खतरे के निशान 52. 53 से एक मीटर से अधिक ऊपर है। बूढ़ी गंडक के जलस्तर में वृद्धि जारी है तथा यह 53.55 मीटर पर बह रही है। नदी के मंगलवार की सुबह तक वर्ष 2017 के उच्चतम स्तर 53.74 मीटर से ऊपर पहुंचने की संभावना है। इसके बाद जलस्तर में कमी आने का अनुमान है। बूढ़ी गंडक नदी का सिकंदरपुर में अब तक का उच्चतम स्तर वर्ष 1987 में 54.29 मीटर है। इसको देखते हुए डीएम ने बूढ़ी गंडक नदी से जुड़े सभी अभियंताओं को हाई अलर्ट पर रहने तथा नाइट पेट्रोलिंग करते रहने का निदेश दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/after-breaking-the-2017-record-the-water-level-of-budhi-gandak-will-come-down-127559107.html

निजी अस्पतालों में 30% बेड कोरोना के लिए रहेंगे रिजर्व

Posted: 27 Jul 2020 05:22 PM PDT

कोरोना मरीजों के लिए निजी अस्पतालों में 20-30 % तक बेड रिजर्व रखने के निर्देश सोमवार को मुख्य सचिव ने दिए। उन्होंने निजी अस्पतालों में कोरोना संदिग्धों की जांच और आइसोलेशन के इंतजाम करने के भी निर्देश दिए। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से काेराेना जांच अाैर इलाज की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि निजी अस्पताल इससे कतराएंगे, ताे कार्रवाई होगी। इस बीच बताया गया कि सिविल सर्जन अस्पताल प्रबंधकाें से बात कर रहे हैं और संभावना जताई कि दाे दिनाें में निजी अस्पतालों में भी जांच शुरू होगी।

वीसी में यह भी कहा कि आइसोलेशन में मरीजों के इलाज न होने की भी शिकायतें आ रही हैं। ऐसा है तो व्यवस्था दुरुस्त करें। लाॅकडाउन नियमाें के उल्लंघन पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए। उन्हाेंने लाेगाें काे भी जागरूक करने को भी कहा। साथ ही कहा, गंभीर बीमारी के मरीज हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी ले सकते हैं। उनके इलाज की भी व्यवस्था करने काे कहा। बिना लक्षण वाले मरीजाें काे हाेम क्वारेंटाइन में रहने और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को नियमित उनका हाल लेने को कहा। पीएचसी, अनुमंडल अस्पताल, जिला अस्पताल में जांच कराने को कहा। समीक्षा के दौरान कमिश्नर के रूप में डीएम प्रणव कुमार, एसएसपी आशीष भारती, जिला लाेक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सिविल सर्जन मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/30-beds-in-private-hospitals-will-be-reserved-for-corona-127559357.html

मायागंज अस्पताल की तीन नर्स, दो हेल्थ वर्कर पॉजिटिव, सुल्तानगंज थाना सील

Posted: 27 Jul 2020 05:22 PM PDT

नाथनगर थाने का ड्राइवर कंप्यूटर ऑपरटर और चौकीदार भी संक्रमित
इस माह के 21 दिनों बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या पहली बार कम हुई। जिले में 28 नए मरीज मिले। इससे पहले 6 जुलाई को 25 मरीज मिले थे। नए संक्रमितों में अभी भी सबसे ज्यादा 20 से ज्यादा मरीज शहरी क्षेत्र में मिले हैं। मायागंज अस्पताल की गायनी ओटी की नर्स, शिशु रोग विभाग की दो नर्सें और अस्पताल के दो हेल्थ वर्कर और अलीगंज इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्य संक्रमित हुए। नाथनगर थाने का ड्राइवर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, चौकीदार, नारायणपुर पीएचसी कर्मचारी की पत्नी, बेटा और भवानीपुर ओपी का रसाेइया और एक निजी क्लीनिक के दो कर्मचारी भी पॉजिटिव मिले हैं। सीएस डाॅ. विजय कुमार सिंह ने बताया, सोमवार की रिपोर्ट ने थोड़ी राहत दी है। मरीजों की संख्या घटी है।

इधर, सुल्तानगंज में अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय और थाने के चार जवानों के संक्रमित होने के बाद प्रशासन ने सुल्तानगंज थाना सील कर दिया। यह थाना फिलहाल कृष्णगढ़ चौक स्थित नप के यात्री निवास में शिफ्ट किया गया है। अपर रोड में संक्रमित शिक्षक हेमंत कुमार गुप्ता की मौत के बाद उनके घर जाने वाले रास्ते पर महिला अस्पताल-गाेपाल गेट के पास बैरिकेडिंग कर दी है। कार्यपालक पदाधिकारी अभिनव कुमार ने बताया, दोनों रास्ते 14 दिन तक सील रहेंगे।

शहर में यहां संक्रमण
भीखनपुर में दो युवक, मुंदीचक और बरारी से 1-1, छाेटी खंजरपुर में किशोरी, इशाकचक में एक युवक और एक बुजुर्ग, तिलकामांझी में दो युवक, कोरिया टोला में एक, कटहलबाड़ी में एक महिला, शैलबाग कॉलोनी में एक युवक व एक बुजुर्ग, जीरोमाइल में एक अधेड़ और आदमपुर से बुजुर्ग संक्रमित हुए।
नौ मरीजों ने कोरोना को हराया
काेविड केयर सेंटर से नाै मरीजाें काे स्वस्थ्य हाेने पर छुट्टी दी गई। तिलकामांझी के अनूप घाेष, अलीगंज के धीरज कुमार, इस्माइलपुर के गंगाधर दास, सीता देवी, सिमरन प्रिया, रंजना कुमारी, राकेश कुमार, संताेष कुमार व मनाेरंजन कुमार को डिस्चार्ज कर दिया गया।

एनटीपीसी के 11 कर्मी संक्रमित
कहलगांव अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी डीएस डॉ. विवेकानंद दास ने बताया, एनटीपीसी स्थित जीवन ज्योति अस्पताल के कर्मी, सीआईएसएफ के 3 जवान, पांच कर्मचारी, कैंटीन के दो स्टाफ के अलावा घोघा बाजार के युवक और युवती, कुलकुलिया का युवक, सिकड़गढ़ की एक महिला संक्रमित हुई है। सभी को होम क्वारेंटाइन किया है।
सदर में 123 में 12 पाॅजिटिव
सदर अस्पताल में साेमवार काे 123 लाेगाें की जांच हुई। इसमें 12 पाॅजिटिव मिले। 7 पुरुष अाैर 5 महिलाएं संक्रमित मिलीं। सबाैर में 30, नाथनगर में 50, नारायणपुर में 40, गाेपालपुर में 30, रंगरा में 60, कहलगांव में 30 लाेगाें की जांच हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Three nurses of Mayaganj hospital, two health worker positive, Sultanganj police station seal


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/three-nurses-of-mayaganj-hospital-two-health-worker-positive-sultanganj-police-station-seal-127559338.html

मौसम विभाग ने गोपालगंज सहित 19 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार

Posted: 27 Jul 2020 05:22 PM PDT

मौसम विभाग ने बिहार के तटवर्ती क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूर्वी-पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, शिवहरी, अररिया सहित 19 जिलो में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम की ये स्थित 30 जुलाई तक रहने की उम्मीद है।

पटना, गया, बक्सर, नावादा, सहित 19 जिलो में मॉनसून सिस्टम सक्रिय नहीं है। इस वजह से अगले 4-5 दिनों तक बारिश की कम संभावना है। हालांकि, वातावरण में मौजूद नमी के कारण तापमान बढ़ने पर स्थानीय स्तर पर छिटपुट बौछारें पड़ती रहेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को मॉनसून द्रोणिका हिमालय की तराई से वापस खिसककर बिहार आने की उम्मीद है। इससे पटना, गया सहित बिहार के दूसरे क्षेत्रों में मध्य और तेज बारिश की उम्मीद है।

सोमवार को पटना में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री दर्ज किया गया। लोग दिनभर उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। मंगलवार को पटना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इस दौरान आसमान पर बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की उम्मीद है। आसमान पर बादल छाए रहने से उमसभरी गर्मी पड़ने की भी संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को मॉनसून सिस्टम हिमालय की तराई से वापस खिसककर बिहार आने की उम्मीद है। इससे पटना, गया सहित बिहार के दूसरे क्षेत्रों में मध्य और तेज बारिश होगी।


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/meteorological-department-issued-orange-alert-in-19-districts-including-gopalganj-rain-and-thunderstorm-expected-127557684.html

सुशील मोदी का लालू परिवार पर हमला, पूछा-तीन साल पहले बेनामी सम्पत्ति बनाने के लगे आरोपों का आज तक क्यों नहीं दिया जवाब

Posted: 27 Jul 2020 05:22 PM PDT

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लालू परिवार से तीन साल पहले बेनामी सम्पत्ति बनाने के जिन आरोपों का बिंदुवार जवाब मांगा गया था, वे आज तक क्यों नहीं मिले? मोदी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि तीन साल पहले भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति अपनाने वाले नीतीश कुमार का बिना शर्त समर्थन कर जब भाजपा ने बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनवायी थी, तब 11 करोड़ लोगों ने राहत की सांस ली थी। 27 साल बाद केंद्र और राज्य में एक ही गठबंधन की सरकार बनी और विकास में तेजी आयी। 26-27 जुलाई के राजनीतिक परिवर्तन से एक ओर राजद के बाहुबली पूर्व सांसद शहाबुद्दीन और बाहुबली राजबल्लभ यादव जैसे तत्वों को जेल भेज कर जनता को अभय करना संभव हुआ, तो दूसरी ओर राज्य सरकार जमीन-माल-मिट्टी घोटाले में लिप्त राजद के दबाव से मुक्त हुई।

मोदी ने कहा कि जिस कांग्रेस ने 100 बार चुनी हुई राज्य सरकारों को बर्खास्त कर लोकतंत्र का अपमान और राजभवन का दुरुपयोग किया, वही आज हाजी बन रही है। राजस्थान की गहलोत सरकार न कोरोना संक्रमण रोकने में कारगर है, न पार्टी के अन्तरकलह को खत्म कर पा रही है। वहां मुख्यमंत्री विधानसभा का सत्र बुलाने का तर्कसंगत कारण बताये बिना राज्यपाल पर इसके लिए न केवल दबाव डाल रहे हैं, बल्कि धमकियां दे रहे हैं। कांग्रेस ने अपनी आंतरिक राजनीति से निपटने में राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद का दुरुपयोग न कर पाने की खीझ उतारने के लिए पटना में राजभवन मार्च का फीका शो किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मोदी ने कहा कि तीन साल पहले नीतीश को बिना शर्त समर्थन देकर हमने बिहार में एनडीए की सरकार बनवाई और जनता को राहत दी।


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/sushil-modi-attacked-lalu-family-asked-why-did-not-you-reply-to-the-allegations-of-creating-benami-property-three-years-ago-127557219.html

अधवारा नदी का जलस्तर 48.53 मीटर पर पहुंचा, अब तक के सर्वोच्च स्तर पर; पुराने रिकॉर्ड से 49 सेंटीमीटर ऊपर

Posted: 27 Jul 2020 05:22 PM PDT

सूबे में नदियों का रिकॉर्ड बनाना जारी है। सोमवार की सुबह अधवारा नदी अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयी। नदी न केवल खतरे के निशान से 1.13 मीटर ऊपर बह रही है, बल्कि अपने पुराने सारे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गयी है। सोमवार को नदी अपने पहले के सर्वोच्च जलस्तर से 49 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गयी। इसके बाद जल संसाधन विभाग में हड़कम्प मच गया।

अधवारा नदी का जलस्तर 27 जुलाई को दरभंगा के बिशुनपुर में 48.53 मीटर के स्तर को छू लिया। यह नदी का अब तक का सर्वोच्च जलस्तर है। इसके पहले नदी का सर्वोच्च जलस्तर 48.04 मीटर था। नदी के खतरे का निशान 47.40 मीटर है। पिछले कुछ दिनों से नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था। नदी सीतामढ़ी और दरभंगा में लगातार खतरे के निशान से ऊपर बनी हुई है।

अधवारा नदी का जलस्तर अनुमान अगस्त में खतरे के निशान से काफी ऊपर जाता है। इसका पहले का सर्वोच्च जलस्तर का रिकॉर्ड भी अगस्त में ही बना था। वर्ष 2017 में 24 अगस्त को नदी 48.04 मीटर से स्तर पर पहुंची थी। लेकिन, इस साल नदी जुलाई में ही खतरनाक ढंग से बढ़ने लगी है। इसके पहले गंडक भी अपने रिकॉर्ड को छू चुकी है और यह नदी भी वर्ष 2017 का पुराना रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नेपाल के तराई क्षेत्रों में हो रही बारिश की वजह से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है।


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/the-water-level-of-the-adhwara-river-reached-4853-meters-the-highest-level-ever-49-cm-above-the-old-record-127557221.html

समस्तीपुर: खतरे के निशान से 1.52 मीटर ऊपर बूढ़ी गंडक का पानी, लोगों में दहशत

Posted: 27 Jul 2020 05:22 PM PDT

शहर से होकर बहने वाली बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। जिससे नदी के बांध व स्लुईस गेटों पर इसका दबाव भी लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को नदी के जलस्तर का दबाव खतरे के निशान 45.73 से 1.52 मीटर बढ़कर 47.25 मीटर हो गया। यह रविवार को 46.80 मीटर था। यानी एक दिन में नदी का जलस्तर 45 सेंटीमीटर तक बढ़ गया। नदी का जलस्तर प्रतिदिन औसतन 21 सेंटीमीटर से ज्यादा बढ़कर विगत आठ दिनों में 1.73 मीटर बढ़ गया है।

बीते 21 जुलाई को इस वर्ष पहली बार नदी के जलस्तर ने खतरे के निशान 45.73 मीटर को पार किया था। उसके बाद से उसमें लगातार वृद्धि जारी है। इसका नतीजा हुआ कि रविवार की देर शाम मगरदही घाट स्थित स्लुईस गेट में हुए रिसाव से शहर में पानी का प्रवेश कर गया। उसे निकालने की प्रक्रिया भी हुई पर बांध से सटे लोगों ने जागकर रात बिताई। वहीं बांध से सटे कॉलोनी में रहने वालों को अब बाढ़ का डर सताने लगा है।

गाेपालगंज: 23 नए गांवों में घुसा पानी कई इलाके पूरी तरह हो गए जलमग्न

बरौली और सिधवलिया को डुबोने के बाद बाढ़ का पानी अब बैकुंठपुर के पश्चिम व दक्षिणी इलाके को घेर लिया है। बैकुंठपुर के शेष 5 पंचायतों के 23 नए गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। इससे मिडिल इलाके के लोगों की तबाही बढ़ने लगी है। 6 प्रखंडों में बाढ़ की त्रासदी है। माझा, बरौली, सिधवलिया और बैकुंठपुर प्रखंड पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं।

सीवान: गोरेयाकोठी-हरदिया मार्ग पर भी चढ़ा पानी, नए इलाके भी चपेट में

गोपालगंज में सारण तटबंध टूटने के बाद से बाढ़ के पानी ने अब सीवान में भी तबाही मचा रहा है। रविवार की सुबह सीवान की सीमा में प्रवेश किए इस बाढ़ के पानी ने सोमवार को लकड़ी नवीगंज प्रखंड के 10 और नए गांव को अपनी चपेट में ले लिया वही दूसरी ओर गोरेयाकोठी के करीब पांच और नए गांव में बाढ़ का पानी समा गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Samastipur: 1.52 meters above danger mark, water of old Gandak, panic among people


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/samastipur-152-meters-above-danger-mark-water-of-old-gandak-panic-among-people-127559580.html

राजस्थान विधानसभा का सत्र बुलाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया राजभवन पर प्रदर्शन

Posted: 27 Jul 2020 05:22 PM PDT

राजस्थान में विधानसभा का सत्र बुलाने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को राजभवन पर प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर डॉ. मदन मोहन झा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या तथा जनता द्वारा चुनी हुई सरकारों को गिराने की साजिशों का आरोप लगाया। सुबह करीब 11 बजे ही कांग्रेस के नेता राजभवन पहुंच गए थे। डॉ. झा ने इस मुद्दे पर राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा।
उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में दर्जनभर राज्य ऐसे हैं, जहां भाजपा को बहुमत नहीं मिला। चाहे वह गोवा हो या हरियाणा। इसके बावजूद वहां सरकार बनाई। जहां दो-दो एमएलए ही थे, वहां भी मोदी और अमित शाह ने लोकतंत्र का गला घोंट कर सरकार बना ली। कर्नाटक में कांग्रेस और कुमार स्वामी की सरकार को गिराकर अनैतिक तरीके से सरकार बनाई। कोरोना काल में मध्य प्रदेश में एमएलए की खरीद-फरोख्त कर पूर्ण बहुमत की सरकार को गिरा कर सरकार बनाई।
बिहार में सत्र बुलाया जा सकता है तो राजस्थान में क्यों नहीं: मदन मोहन झा ने सवालिया लहजे में कहा कि बिहार में विधानसभा का सत्र चल सकता है? कई ऐसे राज्य हैं, जहां विधानसभा के सत्र बुलाए गए हैं। फिर राजस्थान में विधानसभा का सत्र बुलाने में क्या एतराज है। प्रदर्शन में डॉ. समीर कुमार सिंह, राजेश कुमार, मदन मोहन तिवारी, बंटी चौधरी, राजेश राम, डॉ. ज्योति, डॉ. अजय कुमार सिंह, लाल बाबू लाल, मनोज कुमार सिंह, रविन्द्र नाथ मिश्र, डॉ. पुरुषोत्तम मिश्र, जया मिश्र, आनंद माधव, अादि शामिल हुए।
इधर, लॉकडाउन के दौरान राजभवन मार्च निकालने काे लेकर विशेष दंडाधिकारी के लिखित आवेदन पर सचिवालय थाने में 35 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। नामजदों में से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा, एमएलए राजेश राम, श्याम सुंदर सिंह धीरज, संजय कुमार व अन्य हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Congress protests at Raj Bhavan to call for session of Rajasthan Legislative Assembly


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/congress-protests-at-raj-bhavan-to-call-for-session-of-rajasthan-legislative-assembly-127559568.html

राजनीतिक दलों को फेसबुक-ट्विटर पर भी देनी होगी दागियों की जानकारी, 48 घंटे के भीतर प्रकाशित करानी होगी सूचना

Posted: 27 Jul 2020 05:22 PM PDT

बिहार विधानसभा चुनाव में दागी प्रत्याशियों को लेकर चुनाव आयोग का रवैया बेहद सख्त है। आयोग ने अपना इरादा भी साफ कर दिया है। इसी कड़ी में दागी प्रत्याशियों को टिकट देने वाले राजनीतिक दलों को अब अपने ऑफिशियल फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर भी बताना होगा कि उन्होंने ऐसे प्रत्याशी को क्यों चुना? दागी प्रत्याशियों का आशय वैसे प्रत्याशियों से हैं, जिनके खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला लंबित है।

चुनाव आयोग पहले ही कह चुका है कि ऐसे व्यक्तियों को टिकट देने पर राजनीतिक दलों को स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के अखबार में सूचना प्रकाशित करानी होगी। दलों को प्रत्याशी चुने जाने के 48 घंटे के भीतर यह सूचना प्रकाशित करानी है। इसके लिए उन्हें फॉर्मेट सी 7 में सूचना देनी है। आयोग का यह निर्देश विधानसभा, लोकसभा, राज्यसभा, विधान परिषद चुनाव पर भी लागू होगा। गौरतलब है कि बिहार में वाल्मीकिनगर लोक सभा सीट पर उपचुनाव भी होना है। यह निर्देश उस पर भी लागू होगा।

आदेश नहीं मानने वाले पर सुप्रीम कोर्ट में चलेगी कंटेंट प्रोसीडिंग
इतना ही नहीं, प्रत्याशी चुने जाने के 72 घंटे के भीतर चुनाव आयोग को भी फॉर्मेट सी 8 में सूचना देनी है। आयोग का आदेश नहीं मानने वाले राजनीतिक दलों के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट में कंटेंट प्रोसीडिंग चलेगी। चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार राजनीतिक दलों को ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जो सूचनाएं देनी है, उसमें विभिन्न तरह की जानकारियां अनिवार्य होंगी।

मसलन- संबंधित प्रत्याशी के खिलाफ किस प्रकृति का आपराधिक मामला दर्ज है। मुकदमा संख्या, संबंधित अदालत का नाम भी बताना हाेगा। इसके अलावा यह भी बताना हाेगा कि संबंधित प्रत्याशी के खिलाफ आरोप तय हुआ है या नहीं। अगर किसी मामले सजा हुई है तो उसकी तिथि का भी जिक्र करना होगा। चुनाव आयोग के इस निर्देश को निष्पक्ष चुनाव की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे कोई भी पार्टी दागी उम्मीदवार को टिकट देने से कतराएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Political parties will also have to give information about taintings on Facebook-Twitter, information to be published within 48 hours


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/political-parties-will-also-have-to-give-information-about-taintings-on-facebook-twitter-information-to-be-published-within-48-hours-127559567.html

बाढ़ से राज्य में 5 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद होने का अनुमान, मंत्री बोले- नुकसान की भरपाई करेगी सरकार

Posted: 27 Jul 2020 05:22 PM PDT

उत्तर बिहार के 11 जिलों में बाढ़ से लगभग 5 लाख हेक्टेयर में धान व मक्का के साथ सब्जी की फसल बर्बाद होने का अनुमान है। इससे किसानों को लगभग दो हजार करोड़ से अधिक के नुकसान का अनुमान है। कृषि विभाग ने बाढ़ग्रस्त सभी जिला कृषि पदाधिकारियों से फसल एवं सब्जी के नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट देने के लिए कहा।
इधर, कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने मुख्यालय के कृषि अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा के दौरान कहा कि बाढ़ से फसल नुकसान की सरकार भरपाई करेगी। किसानों को फसल, सब्जी व फल काे हुए नुकसान के लिए नियमानुसार इनपुट अनुदान दिया जाएगा। वह मंगलवार को क्षेत्रीय व जिला कृषि पदाधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फसल नुकसान के बाद किसानों को आवश्यक बीज आदि उपलब्ध कराने की व्यवस्था रखें। कृषि अधिकारियों को बाढ़ नियंत्रण से संबंधित अधिकारियों के संपर्क में रहने और किसानों को आवश्यक राहत दिलाने के लिए कहा।

इन जिलों में नुकसान
मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, सीतामढ़ी, दरभंगा, सुपौल, शिवहर, खगड़िया व किशनगंज।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
5 lakh hectare crop was estimated to be damaged in flood in the state, the minister said - the government will compensate for the loss


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/5-lakh-hectare-crop-was-estimated-to-be-damaged-in-flood-in-the-state-the-minister-said-the-government-will-compensate-for-the-loss-127559566.html

कोरोना की चेन तोड़ने के लिए मुहिम चलाकर की जाएगी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, सभी पीएचसी में भी ऑन डिमांड टेस्टिंग की सुविधा

Posted: 27 Jul 2020 05:22 PM PDT

राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर जोर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संक्रमित लोगों से संपर्क में आए हाई रिस्क कांटेक्ट वाले लोगों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग अभियान चलाने का आदेश दिया है ताकि अधिक से अधिक लोगों की टेस्टिंग की जा सके। सोमवार को आईपीआरडी सचिव अनुपम कुमार ने यह जानकारी दी। आईपीआरडी सचिव ने बताया कि यह भी तय किया गया है कि हाई रिस्क कॉन्टैक्ट वाले लोगों का हर हाल में सैंपल टेस्ट किया जाएगा।

राज्य में अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी ऑन डिमांड टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध हो गई है। जिस किसी को भी लगता है कि उनकी तबीयत थोड़ी खराब है या उनमें संक्रमण जैसे लक्षण दिख रहे हैं तो वह इन केंद्रों पर जाकर जांच करा सकते हैं। सभी सरकारी अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराने पर जोर दिया जा रहा है। स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच तेजी के साथ बढ़ाई जा रही है। 24 घंटे में 14236 लोगों के सैंपल की जांच की गई है।

मास्क नहीं पहनने वाले 12152 लोगों पर हुआ जुर्माना
अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जितेन्द्र कुमार ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों और मास्क नहीं पहनने वाले के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। पुलिस ने पिछले 24 घंटे के दौरान 12152 लोगों पर 6 लाख 7 हजार 600 रुपए जुर्माना लगाया। इस तरह 5 जुलाई से अब तक मास्क नहीं पहनने के आरोप में 1 लाख 20 हजार 210 लोगों से जुर्माना वसूला जा चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Contact tracing to be done to drive corona chain break, on-demand testing facility in all PHCs


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/contact-tracing-to-be-done-to-drive-corona-chain-break-on-demand-testing-facility-in-all-phcs-127559564.html

देश में सबसे पहले काेराेना वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल का दूसरा चरण 29 से, 12 लाेगों पर होगा ट्रायल, 39 पर हो चुका

Posted: 27 Jul 2020 05:22 PM PDT

एम्स में करोना वैक्सीन के ह्यमन ट्रायल का दूसरा चरण 29 या 30 जुलाई से शुरू होगा। देश एम्स में पहला संस्थान होगा जो सबसे पहले ह्यूमन ट्रायल के सेकंड ट्रायल कर देगा। 15 जुलाई को जिसे पहला डोज दिया दिया गया है, उसे सेकंड डोज दिया जाएगा। इसके लिए एम्स की टीम ने तैयारी कर ली है। सोमवार को 12 और लोगों पर इस वैक्सीन का ट्रायल हुआ। अब तक 39 लोगों पर पहले डोज का ट्रायल हो चुका है। सोमवार को ही 14 लोगों का मेडिकल टेस्ट भी हुआ।

पहले डोज के लिए एम्स ने फिर वाटसएप नंबर 9471408832 जारी किया है। एम्स के एमएस डॉ. सीएम सिंह ने कहा कि लोगों का वैक्सीन के ट्रायल के प्रति रूझान बेहतर है। उन्होंने कहा कि पहले डोज के लिए एम्स ने 375 लोगों पर ट्रायल करने का टारगेट रखा है जबकि दूसरे डोज के लिए 750 लोगों पर ह्यूमन ट्रायल करने का लक्ष्य है।

पहला और दूसरा डोज चलेगा साथ-साथ
29 या 30 जुलाई से पहला और दूसरा डोज दोनों साथ-साथ चलेगा। सेकंड डोज भी में हॉफ एमएल इंजेक्शन दी जाएगी। एम्स के लिए अच्छी बात यह है कि जिन लोगों को पहला डोज दिया गया है, सबके सब स्वस्थ्य हैं। किसी भी पर कोई साइड इफेक्ट नहीं हुआ है। एम्स की टीम दिन में दो बार पहले डोज ले चुके हरेक व्यक्ति से फोन कर उनका हालचाल लेती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
First phase of human vaccine of Kareena vaccine in the country will be done on 29, 12 people, trial done on 39


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/first-phase-of-human-vaccine-of-kareena-vaccine-in-the-country-will-be-done-on-29-12-people-trial-done-on-39-127559533.html

पटना में इस बार मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सादे समारोह में मनेगा स्वतंत्रता दिवस

Posted: 27 Jul 2020 05:22 PM PDT

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह गांधी मैदान में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार झंडोतोलन करेंगे। लेकिन, समारोह सादा रहेगा। मैदान में लिमिट लोगों को आने की अनुमति मिलेगी। सभी को मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करना अनिवार्य होगा।

सोमवार को हिंदी भवन में समीक्षा बैठक के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने भवन निर्माण विभाग के कार्यापालक अभियंता को गांधी मैदान में बैरिकेडिंग कराने, गणमान्य अतिथियों के बैठने के लिए दर्शक दीर्घा में समुचित पंडाल की व्यवस्था सुनिश्चित करने, नगर निगम पटना को गांधी मैदान की समुचित साफ सफाई, समतलीकरण करने के लिए सफाई कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने, अन्य संबंधित पदाधिकारियों को रंग रोगन, पेयजल, बिजली आपूर्ति, लाउडस्पीकर की व्यवस्था, आमंत्रण पत्र, सिटिंग प्लान, लाईट आदि को पूरी जवाबदेही के साथ समय पूरा करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि मुख्य राजकीय समारोह ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा। यहां झंडोत्तोलन का कार्यक्रम निर्धारित है। इस अवसर पर आर्मी, सीआरपीएफ, एसएसबी, सीआईएसएफ, बीएमपी, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ सैप, डीएपी, स्वान दस्ता, फायर ब्रिगेड, होमगार्ड और एनसीसी का परेड की सलामी होगी।

परेड का अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त को अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न होगा। इस मौके पर डीएम कुमार रवि, एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा, ट्रैफिक एसपी डी अमरकेश, उप विकास आयुक्त रिची पांडेय, अपर समाहर्ता, राजीव श्रीवास्तव, अपर समाहर्ता समान्य विनायक मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ. राज किशोर चौधरी सहित कई अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
झांकी पर अंतिम निर्णय नहीं, प्रशासन ने नहीं कराने का दिया प्रस्ताव
समारोह में झांकी शामिल होगा या नहीं। इसपर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। हालांकि जिला प्रशासन ने सरकार को झांकी का कार्यक्रम आयोजित नहीं कराने का प्रस्ताव दिया है। कारण, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने में कठिनाई होने से संक्रमण फैलने की संभावना रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
This time in Patna, celebrating Independence Day in a simple ceremony with mask and social distancing


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/this-time-in-patna-celebrating-independence-day-in-a-simple-ceremony-with-mask-and-social-distancing-127559532.html

एम्स में कोरोना संक्रमित दाे नवजात पर रिसर्च, बच्चों के नाक और मुंह के बाहरी हिस्से के संपर्क से हुआ संक्रमण!

Posted: 27 Jul 2020 05:22 PM PDT

एम्स में पैदा होने के चार दिन का एक बच्चा और पांच दिन की एक बच्ची जो कोरोना पॉजिटिव हुई और उसपर एम्स की टीम ने रिसर्च करना शुरू कर दिया। बिहार में यह दोनों पहला केस है कि जब इतने कम दिन के बच्चे कोरोना संक्रमित हुए हैं। एम्स के शिशु रोग विभाग के हेड डॉ. लोकेश तिवारी का कहना है कि मां के गर्भ से संक्रमण का खतरा बहुत ही कम रहता है। पैदा होने के दौरान संपर्क में आने से दोनों बच्चे होने के दौरान संपर्क में आने से दोनों बच्चे पॉजिटिव हुए होंगे। यही ज्यादा संभावना लग रही है। पैदा होते ही संक्रमित हुए पर फौरन टेस्ट में पॉजिटिव नहीं आता है।
गर्भ से पॉजिटिव नहीं हुए तो जल्द हो जाएंगे निगेटिव
संभावना है कि प्रसव के दौरान मां के विभिन्न प्रकार के सिक्रेशन की कुछ गंदगी बच्चों के नाक व मुंह के बाहरी सर्फेस में गई हो। इस वजह से दोनों संक्रमित हुए हों। ऐसा होगा तो फिर ये एसिंटोमेटिक होंगे। यानी अगले टेस्ट में निगेटिव हो जाएंगे। अगर सिम्टोमेटिक रहते हैं तब इसका मतलब यह होगा कि मां के गर्भ से दोनों पॉजिटिव हुए हैं। इन्हें निगेटिव होने में कुछ वक्त लगेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Research on corona-infected newborns in AIIMS, infection of the nose and mouth of the children from the outer part of the infection!


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/research-on-corona-infected-newborns-in-aiims-infection-of-the-nose-and-mouth-of-the-children-from-the-outer-part-of-the-infection-127559531.html

ताजमहल में ‘तेज-लिंग’ प्रतिष्ठित था इसीलिए उसका नाम ‘तेजोमहालय’ पड़ा था।

Posted: 27 Jul 2020 07:02 AM PDT

ताजमहल में 'तेज-लिंग' प्रतिष्ठित था इसीलिए उसका नाम 'तेजोमहालय' पड़ा था।

श्री रामकृष्ण मिश्र
इतिहास में पढ़ाया जाता है कि ताजमहल का निर्माण कार्य 1632 में शुरू और लगभग 1653 में इसका निर्माण कार्य पूर्ण हुआ। अब सोचिए कि जब मुमताज का इंतकाल 1631 में हुआ तो फिर कैसे उन्हें 1631 में ही ताजमहल में दफना दिया गया, जबकि ताजमहल तो 1632 में बनना शुरू हुआ था। यह सब मनगढ़ंत बातें हैं जो अंग्रेज और मुस्लिम इतिहासकारों ने 18वीं सदी में लिखी।
दरअसल 1632 में हिन्दू मंदिर को इस्लामिक लुक देने का कार्य शुरू हुआ।1649 में इसका मुख्य द्वार बना जिस पर कुरान की आयतें तराशी गईं। इस मुख्य द्वार के ऊपर हिन्दू शैली का छोटे गुम्बद के आकार का मंडप है और अत्यंत भव्य प्रतीत होता है।आस पास मीनारें खड़ी की गई और फिर सामने स्थित फव्वारे को फिर से बनाया गया।
जे ए माॅण्डेलस्लो ने मुमताज की मृत्यु के 7 वर्ष पश्चात Voyages and Travels into the East Indies नाम से निजी पर्यटन के संस्मरणों में आगरे का तो उल्लेख किया गया है किंतु ताजमहल के निर्माण का कोई उल्लेख नहीं किया। टाॅम्हरनिए के कथन के अनुसार 20 हजार मजदूर यदि 22 वर्ष तक ताजमहल का निर्माण करते रहते तो माॅण्डेलस्लो भी उस विशाल निर्माण कार्य का उल्लेख अवश्य करता।
ताज के नदी के तरफ के दरवाजे के लकड़ी के एक टुकड़े की एक अमेरिकन प्रयोगशाला में की गई कार्बन जांच से पता चला है कि लकड़ी का वो टुकड़ा शाहजहां के काल से 300 वर्ष पहले का है, क्योंकि ताज के दरवाजों को 11वीं सदी से ही मुस्लिम आक्रामकों द्वारा कई बार तोड़कर खोला गया है और फिर से बंद करने के लिए दूसरे दरवाजे भी लगाए गए हैं। ताज और भी पुराना हो सकता है। असल में ताज को सन् 1115 में अर्थात शाहजहां के समय से लगभग 500 वर्ष पूर्व बनवाया गया था।
ताजमहल के गुम्बद पर जो अष्टधातु का कलश खड़ा है वह त्रिशूल आकार का पूर्ण कुंभ है। उसके मध्य दंड के शिखर पर नारियल की आकृति बनी है।नारियल के तले दो झुके हुए आम के पत्ते और उसके नीचे कलश दर्शाया गया है। उस चंद्राकार के दो नोक और उनके बीचोबीच नारियल का शिखर मिलाकर त्रिशूल का आकार बना है। हिन्दू और बौद्ध मंदिरों पर ऐसे ही कलश बने होते हैं। कब्र के ऊपर गुंबद के मध्य से अष्टधातु की एक जंजीर लटक रही है। शिवलिंग पर जल सिंचन करने वाला सुवर्ण कलश इसी जंजीर पर टंगा रहता था। उसे निकाल कर जब शाहजहां के खजाने में जमा करा दिया गया तो वह जंजीर लटकी रह गई। उस पर लाॅर्ड कर्जन ने एक दीप लटकवा दिया, जो आज भी है।
कब्रगाह को महल क्यों कहा गया? मकबरे को महल क्यों कहा गया? क्या किसी ने इस पर कभी सोचा, क्योंकि पहले से ही निर्मित एक महल को कब्रगाह में बदल दिया गया। कब्रगाह में बदलते वक्त उसका नाम नहीं बदला गया। यहीं पर शाहजहां से गलती हो गई। उस काल के किसी भी सरकारी या शाही दस्तावेज एवं अखबार आदि में 'ताजमहल' शब्द का उल्लेख नहीं आया है।ताजमहल को ताज-ए-महल समझना हास्यास्पद है।
महल शब्द मुस्लिम शब्द नहीं है। अरब,ईरान, अफगानिस्तान आदि जगह पर एक भी ऐसी मस्जिद या कब्र नहीं है जिसके बाद महल लगाया गया हो। यह भी गलत है कि मुमताज के कारण इसका नाम मुमताज महल पड़ा, क्योंकि उनकी बेगम का नाम था मुमता -उल-जमानी। यदि मुमताज के नाम पर इसका नाम रखा होता तो ताजमहल के आगे से मुम को हटा देने का कोई औचित्य नजर नहीं आता।
विंसेंट स्मिथ अपनी पुस्तक 'Akbar the Great Moghul' में लिखते हैं,बाबर ने सन् 1630 में आगरा के वाटिका वाले महल में अपने उपद्रवी जीवन से मुक्ति पाई। वाटिका वाला वो महल यही ताजमहल था। यह इतना विशाल और भव्य था कि इसके जितना दूसरा कोई भारत में महल नहीं था। बाबर की पुत्री गुलबदन 'हुमायूंनामा' नामक अपने ऐतिहासिक वृत्तांत में ताज का संदर्भ 'रहस्य महल' (Mystic House) के नाम से देती है।
ताजमहल का निर्माण राजा परमर्दिदेव के शासनकाल में 1155 अश्विन शुक्ल पंचमी, रविवार को हुआ था। अतः बाद में मुहम्मद गौरी सहित कई मुस्लिम आक्रांताओं ने ताजमहल के द्वार आदि को तोड़कर उसको लूटा। यह महल आज के ताजमहल से कई गुना ज्यादा बड़ा था और इसके तीन गुम्बद हुआ करते थे। हिन्दुओं ने उसे फिर से मरम्मत करके बनवाया, लेकिन वे ज्यादा समय तक इस महल की रक्षा नहीं कर सके।
वास्तुकला के विश्वकर्मा वास्तुशास्त्र नामक प्रसिद्ध ग्रंथ में शिवलिंगों में 'तेज-लिंग' का वर्णन आता है। ताजमहल में 'तेज-लिंग' प्रतिष्ठित था इसीलिए उसका नाम 'तेजोमहालय' पड़ा था। शाहजहां के समय यूरोपीय देशों से आने वाले कई लोगों ने भवन का उल्लेख 'ताज-ए-महल' के नाम से किया है, जो कि उसके शिव मंदिर वाले परंपरागत संस्कृत नाम 'तेजोमहालय' से मेल खाता है। इसके विरुद्ध शाहजहां और औरंगजेब ने बड़ी सावधानी के साथ संस्कृत से मेल खाते इस शब्द का कहीं पर भी प्रयोग न करते हुए उसके स्थान पर पवित्र मकबरा शब्द का ही प्रयोग किया है। डॉ टी एन ओक के अनुसार अनुसार हुमायूं, अकबर, मुमताज, एतमातुद्दौला और सफदरजंग जैसे सारे शाही और दरबारी लोगों को हिन्दू महलों या मंदिरों में दफनाया गया है।
ताजमहल तेजोमहल शिव मंदिर है - इस बात को स्वीकारना ही होगा कि ताजमहल के पहले से बने ताज के भीतर मुमताज की लाश दफनाई गई न कि लाश दफनाने के बाद उसके ऊपर ताज का निर्माण किया गया। 'ताजमहल' शिव मंदिर को इंगित करने वाले शब्द 'तेजोमहालय' शब्द का अपभ्रंश है। तेजोमहालय मंदिर में अग्रेश्वरमहादेव प्रतिष्ठित थे। देखने वालों ने अवलोकन किया होगा कि तहखाने के अंदर कब्र वाले कमरे में केवल सफेद संगमरमर के पत्थर लगे हैं जबकि अटारी व कब्रों वाले कमरे में पुष्प लता आदि से चित्रित चित्रकारी की गई है। इससे साफ जाहिर होता है कि मुमताज के मकबरे वाला कमरा ही शिव मंदिर का गर्भगृह है। संगमरमर की जाली में 108 कलश चित्रित उसके ऊपर 108 कलश आरूढ़ हैं, हिन्दू मंदिर परंपरा में 108 की संख्या को पवित्र माना जाता है।तेजोमहालय उर्फ ताजमहल को नागनाथेश्वर के नाम से जाना जाता था, क्योंकि उसके जलहरी को नाग के द्वारा लपेटा हुआ जैसा बनाया गया था। यह मंदिर विशालकाय महल क्षेत्र में था। आगरा को प्राचीनकाल में अंगिरा कहते थे, क्योंकि यह ऋषि अंगिरा की तपोभूमि थी। अंगिरा ऋषि भगवान शिव के उपासक थे। बहुत प्राचीन काल से ही आगरा में 5 शिव मंदिर बने थे। यहां के निवासी सदियों से इन 5 शिव मंदिरों में जाकर दर्शन व पूजन करते थे।लेकिन अब कुछ सदियों से बालकेश्वर, पृथ्वीनाथ, मनकामेश्वर और राजराजेश्वर नामक केवल 4 ही शिव मंदिर शेष हैं। 5वें शिव मंदिर को सदियों पूर्व कब्र में बदल दिया गया। स्पष्टतः वह 5वां शिव मंदिर आगरा के इष्टदेव नागराज अग्रेश्वर महादेव नागनाथेश्वर ही हैं, जो कि तेजोमहालय मंदिर उर्फ ताजमहल में प्रतिष्ठित थे।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

सनातन धर्म ने तो सबको बराबर का मनुष्य बनाया था , पर कुछ मूढ़मगजों और संविधान के अनुछेद 341 ने जन्मना शूद्र बना दिए।

Posted: 27 Jul 2020 06:57 AM PDT

सनातन धर्म ने तो सबको बराबर का मनुष्य बनाया था , पर कुछ मूढ़मगजों और संविधान के अनुछेद 341 ने जन्मना शूद्र बना दिए।

श्री रामकृष्ण मिश्र 
वेदों ने शूद्र बनाये। मनुस्मृति ने शूद्र बनाये। पुराणों ने शूद्र बनाये। बस नहीं बनाये तो भारत के संविधान ने शूद्र नहीं बनाये।मित्रों एक से एक जाहिल हिन्दुओं से पाला पड़ता है, जिन्हे यह नहीं मालूम होगा कि किस वेद में कितनी ऋचायें हैं, लेकिन कठमुल्लों के हाथ की कठपुतली बन कर अपने धर्म, धर्मशास्त्रों और परम्पराओं को गलियां देने में अपने आप को बहुत विद्वान समझते हैं। इन्ही अति ज्ञानियों से एक साधारण सा सवाल है, कि मान लिया वेद और पुराण में बकवास लिखा है, लेकिन क्या कभी किसी मुल्ले को लूट खसोट और बलात्कार की इज़ाज़त देने वाली क़ुरान के खिलाफ बोलते सुना है ??? क्या कभी किसी ईसाई को दास प्रथा, समलैंगिक मैथुन, शादीशुदा होते हुए भी मामा की दो दो बेटियों और उनकी दासियों से बच्चे पैदा करने की सीख देने वाली , बलि प्रथा की शुरुआत करवाने वाली बाइबिल के खिलाफ बोलते सुना है ???बस क्या एक तुम ही पैदा हुए हो अपने धर्म को सुधारने के लिए। 
ईद उल ज़ुहा की प्रथा कैसे शुरू हुई ??? ईसाईयों के भगवान ने अब्राहम से उसके इकलौते बेटे आइज़ैक की बलि चढाने का आदेश दिया। --Bible (Genesis 22:1 -18 ), 
अपने पहले बच्चे की बलि चढ़ाओ ---Bible (Exodus 13:2)चाहें आदमी की बलि चढ़ाओ या जानवर की ,जो नहीं चढ़ाएगा वो बर्बाद हो जायेगा -- Bible (Leviticus 27;28 -29) बलि दो, उसका खून हवन वेदी में चढ़ाओ और मांस खा जाओ। Bible (Deuteronomy 12:27)
अपनी फसल का पहला फल ,पहली शराब, और पहला बच्चा मुझे चढाने में देर न करो। -- Bible (Exodus 22:29 )
तुम विदेशी मर्द और औरत दास खरीद कर रख सकते हो , और उन्हें वसीयत में अपने बच्चो को हमेशा के लिए दे सकते हो। लेकिन इजराइल के लोगों को दस नहीं बना सकते। Bible (Leviticus 25 ;44-46) 
एक आदमी अपनी बेटी को गुलाम की तरह बेच सकता है। खरीदने वाला या उसका बेटा उसके साथ यदि विवाह कर ले तो वो दासी नहीं रहेगी। अगर वो दूसरी शादी कर लेता है तो इस महिला का भोजन कम नहीं करेगा। -Bible (Exodus 21:7-11)
दास की कड़ी मार लगायी जा सकती है। Bible (Luke 12;47 -48)
एक बार गॉड / खुदा ने मोसेस को मदीने वालों पर आक्रमण करने का आदेश दिया क्योंकि उन्होंने इसरायली लोगों का धर्म परिवर्तन करने की कोशिश की थी। मोसेस ने मदीने के सारे लोगों को मार दिया 32000 कुआंरी लड़कियों को छोड़ कर। उन्हें अपनी दासी बना कर सेना के साथ आपस में बाँट लिया। 2% गॉड का हिस्सा पुजारी को मिला जिससे उसके हिस्से में 365 लड़कियां आयीं। Bible ( Numbers 28:47 )
तुम अपने भाई को दास बना सकते हो ,बशर्ते वो 50 साल बाद आज़ाद हो जायेगा। ---Bible (Leviticus 25:39)
खुदा / गॉड मोसेस को कहता है कि तुम पर जादू टोना असर नहीं करेगा। ---Bible (Exodus 22 :18 ,19)
दासों , तुम अपने मालिकों से इज़्ज़त और डर से ऐसे पेश आओ जैसे तुम क्राइस्ट की बंदगी कर रहे हो।Bible (Ephesians 6:5)
और वेद क्या कहते हैं शूद्रों के बारे में ----
शूद्रो ब्राह्मणतामेति ब्राह्मणश्चैति शूद्रताम्। 
क्षत्रियाज्जातमेवं तु विद्या द्वैश्यात्तथैव च।---- अर्थात श्रेष्ठ -अश्रेष्ठ कर्मो के अनुसार शूद्र ब्राह्मण और ब्राह्मण शूद्र हो जाता है। जो ब्राह्मण ,क्षत्रिय वैश्य और शूद्र के गुणों वाला हो वह उसी वर्ण का हो जाता है।
कुरान और हदीस के बारे में कुछ न ही लिखूं तो उचित रहेगा, क्योंकि मेरी मित्रमंडली में इसके अच्छे अच्छे ज्ञाता बैठे है। हाँ कुरान के विषय में एक बात ज़रूर कहूँगा की इसने मनुष्य बलि का इबादत के नाम पर समर्थन कभी नहीं किया ,वो जो गले काटे जाते हैं वो तो जिहाद का हिस्सा हैं। 
उपरोक्त उद्धरण बाइबिल के सबसे परिष्कृत संस्करण जो कि 1977 में प्रकाशित किया गया और, दुनिया भर के ईसाइयत को मानने वाले Protestent, Anglicans, Roman, Catholic, and Eastern Orthodox Churches को मान्य है उसमे से लिए गए हैं। हो सकता है आपके ज़ेहन में यह सवाल आये कि सबसे परिष्कृत का क्या मतलब हुआ ??? जी वर्ष 1611 तक बाइबिल का King James Version दुनिया में चलता था और वो पत्थर की लकीर होता था। 1870 में इसमें से दोष दूर करने की दृष्टि से इसका परिष्कृतकरण शुरू हुआ जिसके बाद 1881-85 में इसका ब्रिटिश संस्करण निकला गया। 1901 में इसको धो मांझ कर अमेरिकन संस्करण निकला गया। 1937, 1946, 1952 में हर बार सुधर करके नए स्टैण्डर्ड संस्करण निकले गए। 1977 में आज तक जो कुछ भी बाइबिल के नाम पर उपलब्ध हुआ उसे इसमें डाल कर दुनिया के सामने रखा गया। 
अब वेदों की टाँग तोड़ने वालों से पूछना चाहता हूँ कौन से वेद पढ़े हैं आपने ??? और किस वेद ने और मनुस्मृति ने तुम्हे दास बनाया ???उन वेदों ने जिनका लिप्यंतरण मैक्समूलर ने किया था या जिस मैक्समूलर की भी टाँग बाबा ने तोड़ दी बिना कुरान, बाइबिल और सही वेद पढ़े हुए ??? 
तो दास और शूद्र में क्या अंतर होता है समझ आ ही गया होगा। क्या अभी भी वेद और मनुस्मृति ही निशाने पर रहेगी, या अन्य आसमानी किताबों के समक्ष उनकी तुलनात्मक समीक्षा होगी। वैसे इतिहास पढ़ लीजियेगा भारत में दास प्रथा कभी नही थी और जो विद्रूपता भारतीय वर्णव्यवस्था में आई थी वो इन्ही किताबों की छाया भारत में पड़ने के बाद ही आई थी।
हो सकता है , बहुत से विद्व जनों को ये सब पढ़ कर पेट में मरोड़ उठेगी। सनातन धर्म के धर्म शास्त्रो के विरुद्ध वही लिखे जिसने खुद इनका अध्ययन किया है और इनके अर्थ को समझा है। 
फिर भी यदि कुछ कहने की इच्छा हो तो पहले निम्न श्लोक ज़रूर समझ ले।
अधीत्य चतुरो वेदान् सर्वशास्त्राण्यनेकशः।
ब्रहात्वं न जानेती दर्वी पाकरसं यथा।। 
यथाखरचंदनभारवाही भारस्यवेता न तु चंदनस्य।
तथैव विप्रा षटशास्त्रयुक्ता सद्ज्ञानहीनाः खरवद् वहन्ति।।
अर्थात - - - चारों वेद एवं अनेकों शास्त्रों को पढ़ लेने के बाद यदि ब्रह्मज्ञान नहीं हुआ तो वह वैसे ही है जैसे कलछुली अनेक व्यंजनों में घूमते हुए भी उनके स्वाद से अनभिज्ञ रह जाती है। जैसे गधा चंदन का भार ढोता है परन्तु उसकी सुगंध को नहीं जानता, वैसे ही वह विद्वान है जो छहों शास्त्रों का ज्ञाता होकर भी सद्ज्ञान से हीन है। वह गधे के बोझा ढोने के समान शास्त्र मद, विद्या मद का बोझा ढो रहा है।
सनातन धर्म ने तो सबको बराबर का मनुष्य बनाया था , पर कुछ मूढ़मगजों और संविधान के अनुछेद 341 ने जन्मना शूद्र बना दिए।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

तुलसी तेरा वह राम कहाँ!

Posted: 27 Jul 2020 06:49 AM PDT

तुलसी तेरा वह राम कहाँ!


रामायण की रचनावाली- 
काव्य-कथा अभिराम कहाँ;
घर-घर का जो आदर्श बने-
तुलसी तेरा वह राम कहाँ!

कहाँ तेरा रामाज्ञा प्रश्न-
रामलला नहछू काम कहाँ;
वैराग्य-संदीपनी वाला-
तुलसी तेरा वह राम कहाँ!

कहाँ वह वरवै रामायण-
पार्वती मंगल गान कहाँ;
जानकी मंगल चाहतवाला-
तुलसी तेरा वह राम कहाँ!

जीवनप्रियता, लोकजागरण-
अनुपम कला प्रमाण कहाँ;
रामचरितमानस रचनावाला-
तुलसी तेरा वह राम कहाँ!

कृष्णगीतावली गीति ज्ञान-
रामगीतावली सुगान कहाँ;
अवधी-ब्रजभाषा जो निखारे-
तुलसी तेरा वह राम कहाँ!

कवितावली व दोहावली-
विनयपत्रिका वंदन गान कहाँ;
रामायण घर-घर पहुँचावे-
तुलसी तेरा वह राम कहाँ!

मानव-गरिमा प्रतिष्ठापन-
भाव-भाषा अभिज्ञान कहाँ;
भक्ति-काव्य मिलानेवाला-
तुलसी तेरा वह राम कहाँ!

जीवन का विस्तार समेट ले-
काव्य का वह आयाम कहाँ;
जीवन का हर पहलू छू ले-
तुलसी तेरा वह राम कहाँ!

सर्व समय और सबके लिए-
तेरा काव्य अति ललाम कहाँ;
समन्वय जो सबहित बिठाये-
तुलसी तेरा वह राम कहाँ!

राम आज जो वहुपूजित हैं-
प्राण-पुरूष वह उद्दाम कहाँ;
मर्यादा जो सर्वहित बतावे-
तुलसी तेरा वह राम कहाँ!

काव्य-भक्ति हो युक्तियुक्त-
श्रीरामकथा अभिराम कहाँ;
लोकवाणी जो घर-घर लाये-
तुलसी तेरा वह राम कहाँ!

तुलसी गुण सब गुनते हैं-
तुलसी-काव्य दृष्टमान कहाँ;
जीवन का जो आदर्श दिखाये-
तुलसी तेरा वह राम कहाँ!
                - योगेन्द्र प्रसाद मिश्र (जे. पी. मिश्र)
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

Post Bottom Ad

Pages