Political Hub - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, July 7, 2020

Political Hub

Political Hub


Rewa Ultra Mega Solar Project: PM Modi 10 जुलाई को लोकार्पण करेंगे !

Posted: 07 Jul 2020 12:02 PM PDT

PM Narendra Modi will inaugurate Rewa Ultra Mega Solar Project, modi
PM Narendra Modi will inaugurate Rewa Ultra Mega Solar Project


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 10 जुलाई को "रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर प्रोजेक्ट" का लोकार्पण करेंगे

---
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा
---
प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi 10 जुलाई को गुढ़, रीवा में वृहत् सौर ऊर्जा संयंत्र 'रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर प्रोजेक्ट' को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्र को समर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शामिल होंगे। कार्यक्रम प्रात: 11 बजे से प्रारंभ होगा।

मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे, प्रमुख सचिव श्री मनीष रस्तोगी, सचिव श्री एम सेलवेन्द्रन, आयुक्त जनसम्पर्क श्री सुदाम खाड़े उपस्थित थे।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शामिल होंगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संयंत्र को जनता को समर्पित करेंगे। इसके पश्चात उनका भाषण होगा। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्रीगण, मंत्रीगण, सांसद, विधायकगण आदि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे। कार्यक्रम को वेब लिंक, फेसबुक लाइव के माध्यम से लगभग एक करोड़ व्यक्तियों द्वारा देखे जाने की संभावना है।

गुढ़, रीवा में स्थापित वृहत सौर ऊर्जा संयंत्र 'रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर प्लांट' 1590 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें जनवरी 2020 से इसमें पूरी क्षमता में बिजली का उत्पादन प्रारंभ हो गया। इस प्लांट की 3 यूनिट हैं, जिनमें 250 मेगा वाट प्रति यूनिट विद्युत उत्पादन अर्थात प्रतिदिन कुल 750 मेगा वाट विद्युत उत्पादन होता है। इसकी 74 प्रतिशत बिजली मध्यप्रदेश को तथा 24 प्रतिशत बिजली दिल्ली मेट्रो को मिलेगी।


Srushti Jayant Deshmukh Dindori News: सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों के निराकरण के संबंध में !

Posted: 07 Jul 2020 11:46 AM PDT

Srushti Jayant Deshmukh Dindori News: सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों के निराकरण के संबंध में ! b kartikeyan ias dindori
Meeting in Dindori Collectorate in Madhya Pradesh


सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से करें : कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन

जिला पंचायत सभाकक्ष में हुई विभागीय कार्यों की समीक्षा

#MPFightsCorona कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन ने कहा कि सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से करें। सभी प्रकरणों का निराकरण लेवल-1 एवं लेवल-2 पर संतुष्टिपूर्वक दर्ज होना चाहिए। सी.एम. हेल्पलाईन के प्रकरणों के निराकरण करने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों पर कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर श्री कार्तिकेयन सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में विभागीय कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री एम.एल. वर्मा, अपर कलेक्टर सुश्री भागवती पाण्डेय, एसडीएम डिंडौरी श्री कुमार सत्यम, एसडीएम शहपुरा सुश्री रजनी वर्मा, सहायक कलेक्टर सुश्री सृष्टि जयंत देषमुख, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग डॉ0 अमर सिंह उईके, सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री कार्तिकेयन ने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी उच्च न्यायालीन प्रकरणों का निपटारा नियमित रूप से करें। उच्च न्यायालयीन प्रकरणों के निराकरण के लिए जवाब/दावा समय-सीमा में प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार से सभी एसडीएम और तहसीलदार स्वयं के न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का भी निराकरण करें। आवेदक/अनावेदक को संमंस जारी करें। नामांतरण/बंटवारा प्रकरणों का भी निराकरण करें। उन्होंने बैठक में आरबीसी 6-4 के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि किसी भी राजस्व अधिकारियों के पास आरबीसी 6-4 के प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए। सभी प्रकरणों का निपटारा समय-सीमा पर प्रस्तुत करें। बैठक में राजस्व प्रकरणों को ऑनलाईन प्रस्तुत करने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया। इस प्रक्रिया के तहत आवेदक ऑनलाईन आवेदन कर सकता है। आरबीसी 6-4 के प्रकरणों पर आवेदक को प्रथम सूचना रिपोर्ट, पीएम रिपोर्ट, मृत्यु प्रमाण पत्र, मौके का पंचनामा, सहमति पत्र सहित अन्य दस्तावेज ऑनलाईन संलग्न करना होगा। इस उपरांत राजस्व अधिकारी आवेदक के आवेदन का निराकरण करेंगे व कमी होने पर आवश्यक दस्तावेज मंगा सकेंगे। कलेक्टर श्री कार्तिकेयन ने इस अवसर पर सभी राजस्व अधिकारियों को आबादी सर्वे की स्थिति के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

वनाधिकार हक प्रमाण पत्रों के लिए ग्राम सभा आयोजन का कार्य पूर्ण: कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन

जिला पंचायत सभाकक्ष में हुई वनाधिकार पत्रों की समीक्षा

#MPFightsCorona डिंडौरी जिले में वनाधिकार अधिनियम के अंतर्गत वनाधिकार पत्रों के निरस्त दावों का पुनरीक्षण एवं लंबित दावों के निराकरण के लिए ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा चुका है। सभी विकासखण्डों में वनाधिकार हक प्रमाण पत्र के प्रक्रिया का प्रथम चरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। कलेक्टर श्री कार्तिकेयन ने कहा कि इस अभियान में ग्राम वनाधिकार समिति उपखण्ड स्तरीय समिति के बाद जिला स्तरीय समिति अपने दायित्वों का निर्वहन समय-सीमा में करेगी। कलेक्टर श्री कार्तिकेयन सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में वनाधिकार पत्रों की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर वन संरक्षक श्री मधु वी.राज, जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री एम.एल. वर्मा, अपर कलेक्टर सुश्री भागवती पाण्डेय, एसडीएम डिंडौरी श्री कुमार सत्यम, एसडीएम शहपुरा सुश्री रजनी वर्मा, सहायक कलेक्टर सुश्री सृष्टि जयंत देशमुख, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग डॉ. अमर सिंह उईके, सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री कार्तिकेयन ने कहा कि वनाधिकार हक प्रमाण पत्र के संबंध में बंटवारा एवं नामांतरण के प्रकरणों का भी निराररण किया जाए। बंटवारा प्रकरणों का निराकरण मुखिया की सहमति के बाद ही करें। इस संबंध में परिवार के मुखिया से सहमति पत्र लेकर उसे दस्तवेजों में संलग्न किया जाए। सभी प्रकरण उपखण्ड स्तरीय समिति के माध्यम से जिला स्तरीय समिति को निर्धारित समय-सीमा में प्रस्तुत किया जावे। कलेक्टर श्री कार्तिकेयन ने इस अवसर पर सभी विकास खण्डों के द्वारा आयोजित ग्राम सभाओं के संबंध में प्रकरणों के निराकरण के संबंध में विस्तार से समीक्षा की। 


Srushti Jayant Deshmukh ADM Dindori News: डिंडोरी कलेक्ट्रेट में समय-सीमा की बैठक आयोजित !

Posted: 07 Jul 2020 11:38 AM PDT

Srushti Jayant Deshmukh ADM Dindori News: डिंडोरी कलेक्ट्रेट में समय-सीमा की बैठक आयोजित ! dindori times , dindori mp
Srushti Jayant Deshmukh ADM Dindori News: डिंडोरी कलेक्ट्रेट में समय-सीमा की बैठक आयोजित !

कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन ने समय-सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की


#MPFightsCorona कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित कर विकास कार्यों एवं शासन की योजनाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री एम.एल. वर्मा, अपर कलेक्टर सुश्री पाण्डेय, एसडीएम डिंडौरी श्री कुमार सत्यम, एसडीएम शहपुरा सुश्री रजनी वर्मा, सहायक कलेक्टर श्री सृष्टि जयंत देषमुख, डिप्टी कलेक्टर श्री महेष मण्डलोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री बी.कार्तिकेयन ने बैठक में रोजगार सेतु पोर्टल की समीक्षा की और प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने की बात कही। जिले के किसानों को खरीफ फसलों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद, बीज एवं उर्वरक का वितरण करने के निर्देष दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन की भी समीक्षा की और सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने को कहा। इस अवसर पर न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा की गई और समस्त प्रकरणों का समय-सीमा जबावदावा प्रस्तुत करने को कहा गया। आयोजित बैठक में भूमि आवंटन, लाडली लक्ष्मी योजना नामांतरण बंटवारा सहित विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई। 

IAS Srushti Deshmukh News: डिंडोरी कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई गरीब कल्याण रोजगार अभियान की समीक्षा बैठक !

Posted: 07 Jul 2020 11:53 AM PDT

UPSC Topper Srushti Jayant Deshmukh in Dindori Collectrate, srishti deshmukh dindori, adm dindori
UPSC Topper Srushti Jayant Deshmukh in Dindori Collectorate

गरीब कल्याण रोजगार अभियान से श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा : कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई गरीब कल्याण रोजगार अभियान की समीक्षा बैठक

#MPFightsCorona कोरोना संकट काल जिले में प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी हुई है, ऐसे में प्रवासी श्रमिकों के पास रोजगार का संकट न हो इसलिए शासन द्वारा प्रारंभ की गई गरीब कल्याण रोजगार अभियान से सभी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। कलेक्टर श्री कार्तिकेयन गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गरीब कल्याण रोजगार अभियान की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, सहायक कलेक्टर, कार्यपालन यंत्री पीआईयू, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग, जिला परियोजना समन्वयक, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
कलेक्टर ने इस दौरान जिले में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यो एवं योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण रोजगार अभियान को सभी विभाग शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए कार्य करें। गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अंतर्गत जिले में पहुंचे प्रवासी श्रमिकों को अनिवार्य रूप से रोजगार उपलब्ध कराया जाए। ग्राम पंचायतों में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्य एवं योजनाओं में श्रमिकों को रोजगार मिले। कलेक्टर श्री कार्तिकेयन ने विभिन्न विभागों द्वारा इस अभियान के तहत किए जाने वाले कार्यो के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गरीब कल्याण रोजगार अभियान में सभी प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध करायें। 

IAS Srushti Jayant Deshmukh News: डिंडोरी कलेक्ट्रेट में विभागीय कार्यों की समीक्षा हुई !

Posted: 07 Jul 2020 11:25 AM PDT

Collectrate Dindori, srushti jayant deshmukh, srushti deshmukh in dindori collectrate
Collectrate Dindori

प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों को जारी होगा नोटिस

कलेक्टर श्री कार्तिकेयन ने समय-सीमा की बैठक में की विभागीय कार्यों की समीक्षा

#MPFightsCorona कोविड-19 कोरोना वायरस संकटकाल में जिले में प्रवासी श्रमिकों की वापसी हुई है। कलेक्टर श्री कार्तिकेयन ने गरीब कल्याण रोजगार अभियान के माध्यम से सभी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उक्त निर्देशों के बावजूद भी कार्यपालन यंत्री पीआईयू, कार्यपालन यंत्री पीएमजीएसवाय, सीएमओ शहपुरा के द्वारा लापरवाही बरती गई। कलेक्टर ने इस प्रकार की कार्यप्रणाली को गंभीरता से लेते हुए उक्त अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा। कलेक्टर श्री कार्तिकेयन सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी, अपर कलेक्टर, एसडीएम डिंडौरी, एसडीएम शहपुरा, सहायक कलेक्टर, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला समन्वयक सर्वशिक्षा अभियान, कार्यपालन यंत्री लोनिवि, कार्यपालन यंत्री पीआईयू, कार्यपालन यंत्री पीएमजीएसवाय, कार्यपालन यंत्री आरईएस, उप संचालक कृषि सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री कार्तिकेयन ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों को विभिन्न निर्माण कार्यों एवं योजनाओं में रोजगार उपलब्ध कराया जाए। विभागीय अधिकारी और मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में पहुंचे प्रवासी श्रमिकों को नियमित रूप से रोजगार उपलब्ध होता रहे। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे प्रवासी श्रमिक जिनकी आयु 60 वर्ष या 60 वर्ष से अधिक है, ऐसे श्रमिकों को चिहिन्त कर उनका सामाजिक सुरक्षा पेंषन का प्रकरण तैयार करें। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में दिव्यांगजनों का भी सर्वे करें और उनका स्वास्थ्य परीक्षण करायें। पात्रता पाये जाने पर दिव्यांगजनों का पेंशन प्रकरण स्वीकृत करें। कलेक्टर श्री कार्तिकेयन ने जनपद पंचायतवार निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में जो निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उनकी सीसी जारी करें। जिले में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों में श्रमिकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से करायें। सभी श्रमिक मास्क पहनें। हाथों को नियमित रूप से धुलें या सेनेटराईज करें। खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को कपडे से रूमाल से जरूर ढकें।
कलेक्टर श्री कार्तिकेयन ने निर्देश दिए हैं कि जनपद स्तरीय अधिकारी ''जूम एप'' के माध्यम से समय-सीमा की बैठक में भागीदारी सुनिष्चित करेंगे, जिससे जनपद स्तरीय कार्यों की भी समीक्षा की जा सके। कलेक्टर के उक्त निर्देश के बावजूद एडीओ करंजिया समय-सीमा की बैठक में अनुपस्थित पाये गए। कलेक्टर श्री कार्तिकेयन ने एडीओ की उक्त कार्यप्रणाली को गंभीरता से लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा है। कलेक्टर श्री कार्तिकेयन ने जनपद पंचायत अमरपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना, कंटूर ट्रंच सहित निर्माण कार्यों में धीमी प्रगति पाये जाने पर मुख्यकार्यपालन अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसी प्रकार से ग्राम पंचायत कुकर्रामठ जनपद पंचायत समनापुर में निर्माण कार्यों को स्वीकृत नहीं करने के कारण उपयंत्री को नोटिस जारी करने को कहा है। बैठक में बताया गया कि कार्यपालन यंत्री जल संसाधन अवकाष पर चले गए हैं। उन्होंने अवकाष के लिए कलेक्टर से अनुमति नहीं ली। कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री के इस प्रकार की कार्यप्रणाली को गंभीरता से लेते हुए उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं, उनका वेतन भी काटा जायेगा।
उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में खरीफ फसलों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज की उपलब्धता है। कलेक्टर श्री कार्तिकेयन ने जिले में खाद और बीज की उपलब्धता के संबंध में उप संचालक कृषि और जनपद पंचायतों के सहायक संचालक कृषि से विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर श्री कार्तिकेयन ने विद्युत विभाग के सहायक यंत्री को निर्देश दिए कि जिले में किसी भी प्रकार से विद्युत समस्या नहीं होनी चाहिए। किसी गांव या क्षेत्र में विद्युत की समस्या होने पर तत्काल उसका निराकरण करायें। उन्होंने इस अवसर पर ग्राम दुनियाबघाड की विद्युत समस्या दूर करने के निर्देश दिए तथा लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि जिले में 15 जुलाई तक किल कोरोना अभियान प्रारंभ है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों को ड्यूटी लगाई गई है सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने इस अवसर पर सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की भी समीक्षा की। सभी अधिकारियों को सीएम हेल्पलाईन के प्ररकणों का निराकरण लेवल-1 एवं लेवल-2 पर संतुष्टिपूर्वक दर्ज करना होगा।

Post Bottom Ad

Pages