| आजमगढ़ : 27अगस्त को 56 कोरोना संक्रमित मिले, 2920 हुई कुल संख्या Posted: 27 Aug 2020 07:42 AM PDT अब तक 2158 स्वस्थ हुए , वर्तमान में 713 एक्टिव केस हैंआजमगढ़ 27 अगस्त -- कोरोना महामारी का बढ़ना जारी है , गुरु वार को भी नए कोरोना संक्रमित लोग मिले हैं । मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की जांच हेतु आज प्रेषित सैम्पल्स में से 56 व्यक्तियों की जाॅच आगे पढ़ें … |
| कोविड -19 को लेकर नोडल अधिकारी ने सभी ईओ व बीडीओ के साथ ऑनलाइन बैठक किया Posted: 27 Aug 2020 06:37 AM PDT जल भराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी के लिए अस्थायी समाधान तुरन्त करें - के0 रविन्द्र नायक, प्रमुख सचिवकोविड-19 के गाइड लाइन का अनुपालन नही करने वाले दुकानदारों पर कार्यवाही करेंआजमगढ़ 27 अगस्त-- कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत प्रमुख सचिव एवं आयुक्त ग्राम्य विकास, उ0प्र0 शासन/नोडल अधिकारी आजमगढ़ के0 रविन्द्र नायक द्वारा जिलाधिकारी राजेश कुमार के साथ एनआईसी आजमगढ़ में जूम ऐप के माध्यम से समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। नोडल अधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायतों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र में यह सुनिश्चित करें कि नाले-नालियों की सफाई सुनिश्चत कर दी गयी है एवं उसका प्रमाण पत्र आज शाम तक जिलाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसी के साथ ही उन्होने यह भी निर्देश दिये कि जिन नगर पालिका/नगर पंचायत क्षेत्रों में जल भराव हो रहा है, ऐसे जगहों में जल निकासी के लिए अस्थायी समाधान तुरन्त करें और जल निकासी के लिए स्थायी समाधान हेतु कार्ययोजना बनाकर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसी के साथ ही नोडल अधिकारी ने समस्त ईओ को निर्देश दिये कि अपने-अपने संबंधित क्षेत्रों में एण्टी लार्वा के लिए जले हुए डीजल का आगे पढ़ें … |
| साहब ! तय स्थान की जगह प्रधान ने अपने घर के पास बनवा लिया सामुदायिक शौचालय Posted: 27 Aug 2020 06:20 AM PDT अजमतगढ़ ब्लाक के सवरूपुर रसीदाबाद गांव निवासियों ने कमिश्नर और डीएम से लगाई गुहारआजमगढ़। ग्राम प्रधान पर जनहित की अनदेखी करते हुए अपने घर के पास सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए गुरूवार को सवरूपुर रसीदाबाद के ग्रामीणों ने मंडलायुक्त व डीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मंडलायुक्त से पूरे मामले की जांच कराकर प्रधान को दोनों अनुसूचित जाति की बस्ती सवरूपुर और रसीदाबाद में सामुदायिक शौचालय बनाने का निर्देश देने की मांग की है। गांव के त्रिभुवन प्रसाद, हरिश्चन्द्र, जयराम, कमलेश, जितेन्द्र, नागेन्द्र, सुमन, फूलमती, भोला, सुरेंद्र आदि ने बताया कि हम लोग अजमतगढ़ ब्लाक के सवरूपुर रसीदाबाद गांव के निवासी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामसभा की बंजर भूमि गाटा संख्या 162 पर सामुदायिक शौचायल का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधान ने शासन की मंशा के विपरित उक्त स्थान पर आगे पढ़ें … |
| खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक में डीएम ने दिए आर्थिक मजबूती के लिए निर्देश Posted: 27 Aug 2020 06:00 AM PDT स्टेडियम में मेम्बरशिप शुल्क निर्धारित करें, कोर्ट एवं जिम के प्रयोग के लिए मेम्बरशिप एवं मासिक फीस निर्धारित करें - डीएमआजमगढ़ 27 अगस्त-- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति नियमावली 2020 के अन्तर्गत जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा समिति के कोष में वृद्धि के उपाय एवं साधनों पर विचार के लिए सदस्यों से बातचीत की गई। जिलाधिकारी ने समिति से कहा कि सुखदेव पहलवान स्पोर्ट स्टेडियम आजमगढ़ में स्थित कोर्ट एवं जिम के प्रयोग के लिए 50 व्यक्तियों की वन टाइम मेम्बरशिप एवं मासिक फीस निर्धारित कर रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में मेम्बरशिप शुल्क निर्धारित किया जाय तथा धनराशि को समिति के खाते में जमा की जाय। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में खेलकूद को बढ़ावा देने एवं स्टेडियम को और अच्छा बनाने तथा युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से समिति को आर्थिक रूप से मजबूत करने पर जोर दिया। इसी के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स आगे पढ़ें … |
| माटीकला से जुड़े परिवारों को अधिक से अधिक पट्टों का आवंटन हो -धर्मवीर प्रजापति Posted: 27 Aug 2020 05:32 AM PDT  प्रशासनिक बैठकों में चाय, पानी के लिए प्लास्टिक के नही बल्कि मिट्टी के कुल्हड़ या गिलास इस्तेमाल होंगे - अध्यक्ष उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड
माटीकला से जुड़े लोगों के आधार व खाता नम्बर एकत्रित करा कर उपलब्ध कराएं
आजमगढ़ 27 अगस्त-- अध्यक्ष उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड, धर्मवीर प्रजापति की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में माटीकला से जुड़े कामगारों को आवंटित पट्टों एवं जनपद में उनकी संख्या एवं आवंटित पट्टों पर हुए अवैध कब्जों के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर अध्यक्ष ने समस्त एसडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने संबंधित तहसील क्षेत्रों में यह सुनिश्चित करें कि कितने ग्रामों में माटीकला से जुड़े लोग रहते हैं और उनकी संख्या कितनी है। उन्होने यह भी निर्देश दिये कि लेखपालों के माध्यम से माटीकला से जुड़े हुए व्यक्तियों के आधार नम्बर व खाता नम्बर एकत्रित कराकर एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण कराते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। आगे यह भी निर्धारित करें कि माटीकला से जुड़े कितने परिवारों को पट्टा आवंटित किया गया है एवं माटीकला से जुड़े परिवारों को अधिक से अधिक पट्टों का आवंटन किया जाय। इसी के साथ ही अध्यक्ष ने यह भी निर्देश दिये कि माटीकला से जुड़े व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास व आयुष्मान कार्ड का भी लाभ दिलाया जाय। आगे उन्होने कहा कि माटीकला से जुड़े परिवारों को 10 साल के अन्दर कितने पट्टे आवंटित किये गये हैं, उसकी सूची बनाकर उपलब्ध करायें, जो भी डाटा दें वह वास्तविक डाटा दें। अध्यक्ष द्वारा मिट्टी के बर्तनों को उपयोग करने के बारे में बताया गया। उन्होने कहा कि मिट्टी के बर्तन का उपयोग करने से हम सभी को बहुत आगे पढ़ें … |
| आजमगढ़ : शिब्ली डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ0 मसऊद अख्तर का निधन, शोक की लहर Posted: 27 Aug 2020 05:06 AM PDT शिब्ली कालेज प्रबंध समिति और कॉलेज परिवार ने शोकसभा कर दुआ-ए-मगफिरत कीआजमगढ़ : गुरुवार 27.08.2020 को प्रातः जिले के लोगों को यह अत्यन्त दुःखद समाचार प्राप्त हुआ कि शिब्ली नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कालेज के प्राचार्य डॉ0 मसऊद अख्तर का इंतकाल लखनऊ में हो गया । उनका विगत एक महीने से पीजीआई, लखनऊ में उपचार हो रहा था । उनके निधन के दुःखद समाचार से जिले का शिक्षा जगत एवम समस्त शिब्ली कालेज परिवार में शोक की आगे पढ़ें … |
| बीडीसी की हत्या में फरार 03 समेत 07 शातिर अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम Posted: 27 Aug 2020 03:36 AM PDT दीदारगंज थाना क्षेत्र के गैंगस्टर में वांछित 04 बदमाश भी इनामिया हुए
एसपी सुधीर कुमार सिंह ने तैयार की 50 से अधिक फरार चल रहे शातिर अपराधियों की लिस्ट
आजमगढ़ : एसपी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि जिले के 50 - 55 से ज्यादा शातिर अभियुक्त हैं जो विभिन्न मामलों में वांटेड हैं लेकिन फरार चल रहे हैं और तमाम कोशिशों के बाद भी पकड़ में नही आ सकें हैं । उन्होंने अब इनकी गिरफ्तारी के लिए सूची बना कर इन पर इनाम रखने की घोषणा की है । इसी क्रम में गुरुवार को एसपी ने थाना निजामाबाद क्षेत्र में हुई बीडीसी की हत्या से अम्बन्धित 03 व थाना दीदारगंज से गैंगस्टर के 04 वांछित अभियुक्तो पर 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है । एसपी ने पहली सूची जारी करते हुए बताया कि थाना निजामाबाद में दिनांक 24.08.2020 को हुई बीडीसी की हत्या में फरार चल रहें 03 वांछित अभियुक्तो अमित यादव पुत्र स्व0 जितेन्द्र यादव निवासी आगे पढ़ें … |
| आजमगढ़: 26 अगस्त की कोरोना रिपोर्ट पर 33 नए कंटेन्मेंट जोन बने Posted: 27 Aug 2020 03:00 AM PDT  आजमगढ़ 27 अगस्त-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में अनलाक-3 के सम्बन्ध में निर्देश जारी करते हुये, इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है। उन्होने बताया कि दिनॉक 26 अगस्त 2020 को जनपद में नोवेल कोरोना संक्रमण के पूर्व प्रेषित सैम्पल की जॉच रिपोर्ट आने के उपरान्त जनपद आजमगढ़ के 1-वरवाॅ बाजार, मेंहनाजपुर, तहसील लालगंज, 2-राजस्व ग्राम कनैथा का आंशिक क्षेत्र (यादव वस्ती अभिषेक के मकान के आस-पास का क्षेत्र) तहसील निजामाबाद, 3-राजस्व ग्राम इब्राहिमपुर का आंशिक क्षेत्र (विपुल सिंह पुत्र एमपी सिंह के घर के आस पास का क्षेत्र), तहसील निजामाबाद, 4-वार्ड संख्या-1, नगर पंचायत निजामाबाद का आंशिक क्षेत्र (राधेकृष्ण मंदिर से कन्हैया के मकान तक), 5-वार्ड संख्या-3, अम्बेडकरनगर, नगर पंचायत निजामाबाद का आंशिक क्षेत्र (बसंत भवन से राम अवतार के मकान तक), 6-राजस्व ग्राम पवई लाडपुर, रहमत नगर कालोनी का आंशिक क्षेत्र (जमीर अहमद के मकान से तारिक अहमद के मकान तक), तहसील निजामाबाद, 7-वार्ड संख्या-10 पुराना थाना ठठेरी बाजार, नगर पंचायत सरायमीर के आंशिक क्षेत्र (उर्मिला देवी के मकान से द्रौपदी देवी के मकान तक), 8-राजस्व ग्राम मोहनाठ का आंशिक क्षेत्र (यादव बस्ती), तहसील निजामाबाद, 9-राजस्व ग्राम पवई के आंशिक क्षेत्र सुरेश यादव के मकान के आस पास का क्षेत्र, तहसील फूलपुर, 10-राजस्व ग्राम पवई का आंशिक क्षेत्र मो0 वसीर के घर के आस पास का क्षेत्र, तहसील फूलपुर, 11-राजस्व ग्राम जल्दीपुर के आंशिक क्षेत्र मेवालाल चैहान के मकान के आस पास का क्षेत्र, तहसील फूलपुर, 12-राजस्व ग्राम बेनूपुर के मजरा सामान्य बस्ती, तहसील मेंहनगर, 13-राजस्व ग्राम बरवा सागर के मजरा गोकुलपुर, तहसील मेंहनगर, 14-ग्राम फतेहपुर भटौली के मजरा प्राथमिक विद्यालय के उत्तर तरफ का क्षेत्र, तहसील मेंहनगर, 15-राजस्व ग्राम सेहदा का आंशिक क्षेत्र सरस्वती पत्नी अछैवर के घर के आस पास का क्षेत्र, तहसील सदर, 16-राजस्व ग्राम नीबी के आंशिक क्षेत्र सुमन के घर के आस पास का क्षेत्र, तहसील सदर, 17-राजस्व ग्राम मुस्तफाबाद के आंशिक क्षेत्र रीता के घर के आस पास, तहसील सदर, 18-राजस्व ग्राम जलालपुर के आंशिक क्षेत्र रामाश्रय के घर के आस पास का क्षेत्र, तहसील सदर, 19-राजस्व ग्राम पैकोलीनखतपुर के आंशिक क्षेत्र गीता के घर के आस पास, तहसील सदर, 20-राजस्व ग्राम सठियॉव का आंशिक क्षेत्र अजीत रंजन के घर के आस पास, 21-राजस्व ग्राम शाहगढ़ में गोपाल सोनकर के घर के आस पास का क्षेत्र, तहसील सदर, 22-मुहल्ला बाजबहादुर, नगर पालिका परिषद् आजमगढ़ में मुहम्मद अजमल के घर के आस पास, 23-कोमल कालोनी, पल्हनी, नगर पालिका आजमगढ़ में रामधनी के घर के आस पास का क्षेत्र, 24-विक्रम के घर के आस पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम खैरातपुर, तहसील सदर, 25-प्रभाकर के मकान के आस पास का क्षेत्र निकट रोडवेज, नगर पालिका आजमगढ़, 26-प्रदीप कुमार के घर के आस पास का क्षेत्र, बबुआन सिधारी, नगर पालिका आजमगढ़, 27-अरूण कुमार के घर के आस पास का क्षेत्र मुहल्ला रैदोपुर, नगर पालिका आजमगढ़, 28-बबिता के घर के आस पास का क्षेत्र राजस्व ग्राम हरैया, तहसील सदर, 29-श्रीमती मुन के घर के आस पास (नई कालोनी) का क्षेत्र, ग्राम कटघर, तहसील सदर, 30-कैलाश के घर के आस-पास का क्षेत्र, राजस्व ग्राम बुन्दा, तहसील सदर, 31-राजस्व ग्राम मिश्रपुर, तहसील सगड़ी के मजरा मिसिर बस्ती (प्रवेश मार्ग से अखिलानन्द के अहाता तक), 32-राजस्व ग्राम देवारा कदीम के मजरा महरूमपुर (रामकुंवर के घर से देवसरन के घर तक), तहसील सगड़ी, 33-राजस्व ग्राम अकबरपुर के मजरा अनुसूचित बस्ती (कोमल के घर से रामानन्द के घर तक), तहसील सगड़ी, आजमगढ़ का सम्पूर्ण क्षेत्र कंटेनमेंट जोन होगा। इन क्षेत्रों में कन्टेनमेंट जोन प्रोटोकाल का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।  |